City Media - Page 239 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 239

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा में भक्त मां कर्मा जयंती (समारोह) एवं आदर्श विवाह का हुआ संपन्न

0

दल्लीराजहरा तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्रथम दिवस 25 मार्च को भक्त मां कर्मा मंदिर प्रांगण में भगवान सत्यनारायण कथा रामायण पाठ एवं कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण हुई l संध्या आदर्श विवाह के लिए छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार तेल मायन एवं हल्दी की रस्म निभाई गई l

दूसरे दिन सर्वप्रथम की समाज के मात् शक्तियों के द्वारा भक्त माँ कर्मा की आरती ली गई उसके बाद गांधी चौक दुर्गामंच में जाकर वर पक्ष का स्वागत एवं समधी भेट की परंपरा निभाई गई l स्वागत के बाद बाजे गाजे एवं रावत नाचा के साथ वर पक्ष को विवाह स्थल तक लाया गया l माँ कर्मा महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में वधु पक्ष द्वारा स्वागत किया गया l कार्यक्रम में 5 जोड़ों का सामुहिक आदर्श विवाह हुआ l जिसमें टेनेसवरी संग ओंकार , देविका संग अनिल टिकेश्वरी संग बुद्धलाल , हेमलता संग देवचंद , सभ्य संग सुनील l

अतिथिआगमन के बाद स्वागत समारोह हुआ l जहां तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत के बाद पूरे15 परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं अतिथियों के द्वारा स्वागत किया गया l

युवराज साहू अध्यक्ष ( तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) ने कहा कि हमारा साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की 1009वी जयंती कि आप सभी सज्जनों को हार्दिक शुभकामनाएं ! हमारा साहू समाज अपने समाज का ही नहीं अन्य समाज के लोगों का भी सामूहिक आदर्श विवाह करवाते हैं l हमारा उद्देश्य सर्व समाज को लेकर सामंजस्य बनाने की है l यह कार्यक्रम आप सबका है और इसमें आप सभी की सहयोग की अपेक्षा है l

तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा एवं उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ने कहा कि समाज में आपसी भेदभाव को भूलकर एक होकर रहें एक दूसरे का मदद करें एक दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे l हमारे समाज के बच्चे आगे बढ़ेंगे तो समाज का नाम रोशन होगा l प्रदेश में और देश में साहू समाज का नाम होगा साहू समाज का संगठन मजबूत करने के लिए एक होकर रहे l समाज हर साल आदर्श विवाह करवाता है l इससे पहले जिला स्तरीय आदर्श विवाह हुआ था जिसमें साहू समाज के द्वारा 89 जोड़ों का विवाह करवाया गया था l हमारे एल के साहू जी ने पहला आदर्श विवाह एक जोड़ से चालू किया था l तब से लगातार आदर्श विवाह हो रहा है हमारे अध्यक्ष युवराज साहू ने भी अच्छा आयोजन किया है इसके लिए उनके पूरे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद l

अनिला भेड़िया ( विधायिका डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र ) ने कहा कि जमाने के चकाचौंध में जब आर्थिक स्थिति खराब होता है l तब लोगों की व्यवस्था गड़बड़ा जाती है तब समाज आगे आता है और इस तरह की शादी विवाह से लोगों की खर्च बचाने के साथ एक नया मिसाल पैदा होता है l जब घर में शादी होता है तो परिवार में कुछ ही लोग आशीर्वाद देते हैं और सिर्फ परिवार ही साक्षी बनते हैं l लेकिन इस तरह के सामूहिक आदर्श विवाह से पूरा समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों का भी आशीर्वाद मिलता है l यह सब वर वधू के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है कि इतना बड़ा समाज का आशीर्वाद इनको मिलता है l हर समाज में साहू समाज आगे हैं चाहे शिक्षा के क्षेत्र मे हो , चाहे व्यवसाय के क्षेत्र में हो l साहू समाज हमेशा अग्रणी है और अच्छा काम में भी आगे हैं l अन्य समाज को भी साहू समाज से सीखना चाहिए कि समाज को कैसे संगठित रखना है और उनकी तरह समाज के महिलाएं बच्चों को कैसे आगे बढ़ाना है l क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ में यह समाज एक संगठन और परोपकार समाज के रूप में जाना जाता है l हमें भी इनके तरह एक होकर आगे बढ़ने का काम करना चाहिए l आज हमारे अग्रज लोग यहां बैठे हैं उनकी शिक्षा हमें आगे बढ़ने का काम करेगी l लोग प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करने का काम करते हैं l जिससे हमारा मनोबल टूटता है l घर के बड़े और समाज के वरिष्ठ लोग जो बताएंगे वही आपके जीवन में काम आएंगे l नए वर वधु को नए दांपत्य जीवन की लिए हार्दिक शुभकामनाएं और साहू समाज को भी आदर्श विवाह कराने और समाज को एकता में बनाए रखने के लिए बहुत-बहुत बधाई l

ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि आज तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष यूवराज साहू के नेतृत्व में मां कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह का आयोजन किया गया है इसमें उपस्थित लोगों को देखकर ही लगता है कि दल्ली राजहरा में साहू समाज कितना संगठित है l

पता चला है कि मुझे दल्ली राजहरा में 3 परिक्षेत्र में युवती मंच का गठन किया गया है जो पूरे प्रदेश में इकलौता तहसील साहू संघ है l जहां बेटियों को आगे लाने का काम यहां के समाज ने किया है l मैं अन्य जगह में भी जाऊंगा तो दल्ली राजहरा तहसील साहू संघ के द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख जरूर करूंगा ताकि लोग दल्ली राजहरा साहू समाज से सीख कर बेटियों को भी आगे बढ़ाने का काम कर सके l दूसरी बात 15 परिक्षेत्र में से चार परिक्षेत्र में यहां महिलाओं को अध्यक्ष बनाया गया है l उन बहनों को भी मैं बधाई देता हूं जो परिक्षेत्र के पदाधिकारी बने हैं l

सन 90 में आज से 35 वर्ष से पहले जब मैं दुर्ग जिला साहू संघ का अध्यक्ष बना था उसे समय बालोद बेमेतरा और दुर्ग एक ही जिला था l उस समय एक भी महिला समाज में आते-जाते नहीं थी l रोटी बेटी का बात रहता था फैसला के समय जो प्रभावित रहते थे वहीं महिला आते थे l बाकी किसी कार्यक्रम में महिलाएं नहीं आती थी सन 90 में मैं महिला प्रकोष्ठ का गठन किया महिलाओं को आगे करने चालू किया तब महिलाएं आगे आये l जब महिलाओं को भाषण देने के लिए आगे लाता था तब वह शरमा कर पीछे हट जाती थी l आज हमारे समाज की महिलाएं जागृत हो चुकी है अब वह भाषण देने में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दे रहे हैं l य़ह देख कर खुशी लगता है कि जो कल्पना हमने 35 साल पहले किए थे वह कल्पना आज साकार हो गया है l बहन बेटी आगे आकर समाज के लिए सोचना चालू किया है l आप सभी से एक ही निवेदन है समाज के अंदर जो बुराई है उसे दूर करने का काम महिलाओं को लेनी है l शादी विवाह सगाई मरनी हरनी जैसे काम में थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है l क्योंकि जहां भी दहेज कांड की बात आती है वहां सास और ननंद के पहले आता है l

समाज की बुराई को दूर करने का काम आप लोगों को उठाना चाहिए यह सबसे ज्यादा जरूरी कदम है l शादी व विवाह में देने वाले कपड़े को पूर्णत पाबंदी लगाई लगवाएं ना किसी को कपड़ा दे और ना किसी से कपड़ा ले समाज निर्णय ले कि अगले साल 1 जनवरी से कपड़ा देना बंद कर दें l तो पूरी तरह से बंद होगा l इसे बुराई इसलिए माना जाता है की शादी विवाह में देने वाले कपड़े को कोई नहीं पहनता वह दूसरे को देने का ही काम आता है l समाज के पदाधिकारी लोगों के साथ नम्रता से व्यवहार करें l बात को प्रेम पूर्वक रखें और एकजुट होकर बुराइयों को खत्म करने का काम करें l अन्य समाज के साथ भी अच्छा रिश्ता निभाये l वर वधू सभी को मेरी तरह से आशीर्वाद और आप सभी को बेहतरीन आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं l

जिला अध्यक्ष सोमन साहू ने बेहतरीन आयोजन के लिए युवराज साहू एवं उनकी टीम को बधाई दिया और उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में साहू समाज के द्वारा प्रथम आदर्श विवाह 15 मई 1975 को कर्मा जयंती के दिन कराया जाए बालोद जिला में जल्दी ही जिला साहू संघ के भवन का लोकार्पण होगा l जहां सभी समाज के लोगों का आना आवश्यक है उस दिन वहां भव्यता से आदर्श विवाह कराया जाएगा l

वही प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने भी कर्मा जयंती के लिए सभी को बधाई दी l टहल साहू ने युवती टीम की गठन को बेहतरीन कार्य बताया l

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा वर वधु के लिए वैवाहिक कपड़ा एवं श्रृंगार सामान पंचरत्न बर्तन अतिथि अनिला भेड़िया के द्वारा भी वर वधु को लिफाफा दिया गया l नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के द्वारा ₹500 प्रति जोड़ा l आए हुए अतिथि एवं समाज के द्वारा दिए गए राशि कुल ₹2500 प्रति जोड़ा दिया गया l व उषा साहू के द्वारा प्रति जोड़ा एक पेटी दिया गया l

विवाह संपन्न कराने में विश्व गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा पंडित देव प्रसाद आर्य एवं व्यवस्थापक हीरालाल पवार की विशेष भूमिका रही l कार्यक्रम में बेहतरीन मंच संचालन रेखु राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ ने किया l कार्यक्रम में आदर्श विवाह के लिए प्रस्तावक को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम के बेहतरीन आयोजन में लिए तहसील साहू संघ के पदाधिकारी गण, युवा मंच के पदाधिकारी , महिला प्रकोष्ठ न्याय प्रकोष्ठ एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम तथा समस्त साहू समाज के अलावा विभिन्न समाज के लोगों का भी बेहतरीन योगदान रहा l

निको कंपनी के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

0

कुसुमकसा निको कंपनी के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के हाथों हुवा निको माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नारी सशक्तिकरण के क्रम में ग्राम पंचायत कुसुमकसा में महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किए इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच वेद बाई पिस्दा पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस जी उप सरपंच नितिन जैन निको के अधिकारी श्री राजेंद्र देवांगन जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम सिलाई केंद्र का जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस सरपंच वेद बाई पिस्दा जी के द्वारा फीता काटकर मां सरस्वती के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर शुभांरभ किए निको के अधिकारी श्री देवांगन जी द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान कर कहा कि हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के हित में जो भी सुझाव और समस्या बताते है उसे हम प्राथमिकता से लेकर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करते है ।

इसके पूर्व में जनपद सदस्य संजय बैंस जी और सरपंच शिवराम सिंदरामे जी के द्वारा यहां निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का सुझाव आया था जिसे आज हम पूरा करते हुए आज ग्राम पंचायत कुसुमकसा को समर्पित कर रहे है पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि वास्तव में जब जब हम निको माइनिंग के पास जो भी समस्या या आयोजन के लिए गए उसे पूरा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते आज जो सिलाई प्रशिकण का शुभांरभ हुवा है ये इस क्षेत्र के महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा हमारे बहनों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने आप में सशक्त होंगे मै निको माइनिंग का आभार मानता हु और इस क्षेत्र के बहनों को बधाई देता हु कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसी सुविधा मुहैया कराने के लिए मै बहुत बहुत धन्यवाद देती हु जो महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के माध्यम से हाथों को जो हुनर देने का जो जिम्मा निको कंपनी ने उठाया है अब हमारी बहनों की बारी है इस सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से इसका भरपूर लाभ उठाए और आर्थिक रूप से मजबूत बने सरपंच वेद बाई पिस्दा जी ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत में हमारी बहनों के लिए एक भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र नहीं था मै पूरे ग्राम पंचायत और ग्रामीण जनों के तरफ से आभार व्यक्त करती हु मै हमारे ग्राम पंचायत के अतिरिक्त और भी महिलाओं को प्रेरित करूंगी इसका लाभ जरूर उठाए और लाभवानित होय इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि दीपक यादव सुगरा बेगम संतोष जैन ख़ेमिन निर्मलकार पंकज जेठवानी ज्योति यादव पुष्पा रावटे रोहन माहला कोमल सिंग जीजोधन कुमार हेमलाल रावते निर्मला जगनायक चितरेखा शाहिस्ता बेगम कुमारी बाई उर्मिला ठाकुर भारती तराम जयंती नेताम सीता बाई चुरेंद्र के साथ गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत के सचिव श्री सुखित भुवारिया जी ने किया

3 अप्रैल को कुछ बड़ा होने वाला है बस्तर में

0
  • बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आ रहे हैं मोटा भाई
  • नक्सलियों के सफाये के लिए बनेगी बड़ी रणनीति केंद्रीय गृह मंत्री शाह के 

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में 3 अप्रैल को कुछ बड़ा होने वाला है, क्योंकि यहां मोटा भाई आ रहे हैं। उनकी उपस्थिति में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी रणनीति बन सकती है। नक्सलियों के लिए काल कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभवतः दंतेवाड़ा आएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनके दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोटा भाई के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। बताया जाता है कि उनका प्रवास 3 अप्रैल को संभावित है। बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम के समापन में अमित शाह शामिल होंगे। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर उनके प्रवास का खुलासा अब तक नहीं किया है, लेकिन जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान पर लगभग 50 हजार लोगों की क्षमता वाले अस्थायी डोम शेड का निर्माण पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। प्रशासन व पुलिस के बड़े अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। तैयारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास कई मायनों में अहम है। बस्तर पंडुम तो एक बहाना है, असल मकसद तो बस्तर की धरती से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है। चूंकि केंद्र सरकार ने नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए अगले साल 31 मार्च 2026 तक की डेड लाइन तय कर रखी है। लिहाजा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ किसी बड़ी रणनीति का शंखनाद भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है जबसे केंद्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें आई हैं, तबसे नक्सलियों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। प्रायः हर हफ्ते मुठभेड़ों में दर्जनों नक्सली मारे जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ठोस रणनीति के तहत काम करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल सफाये के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, कोबरा बटालियनें, एसटीएफ, सीएएफ आदि बलों के जवान पूरे जोशो खरोश के साथ लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि 3 अप्रैल को इन सभी फोर्सेस के मुखियाओं के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा दंतेवाड़ा या जगदलपुर में बड़ी बैठक कर सकते हैं।

बकावंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की हालत दयनीय

0
  •  फर्श उखड़ी, गिरने लगा है छत का प्लास्टर भी 

बकावंड कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-04 बकावंड के भवन की हालत काफी जर्जर हो गई है। फर्श और छत का प्लास्टर उखड़ रहा है। हालात का जायजा लेने के लिए बकावंड मंडल भाजपा अध्यक्ष पीतांबर कश्यप और जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाईं पहुंचे। 100 सीटर यह विद्यालय वर्ष 2013 से संचालित है।विद्यालय की अधीक्षिका संतोषी गायकवाड़ ने मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य के सामने आश्रम की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। फर्श और प्लास्टर उखड़ चुका है, पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है। लाइट और अन्य जरूरी सुविधाएं भी बदहाल स्थिति में हैं। मेंटेनेंस के लिए जो राशि आती है, वह नल और अन्य कार्यों में खर्च कर दी जाती है। भवन की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप और जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाईं ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं मंत्री केदार कश्यप के माध्यम से विद्यालय की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बच्चों ने पेंटिंग से संवारा आश्रम

भवन की जर्जर स्थिति की छात्राओं बावजूद विद्यालय के बच्चों ने अपनी पेंटिंग कला से आश्रम की दीवारों को आकर्षक ढंग से सजा संवार दिया है। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला उनके कौशल को दर्शाती हैऔर यह सराहनीय प्रयास है।गौरतलब है कि इस विद्यालय में 2014-15 में पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्य कराया गया था, लेकिन अब यह पुनः मरम्मत की जरूरत पड़ गई है।

भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के साथ खड़ी है पूरी कांग्रेस पार्टी: दीपक बैज

0
  • सेंट्रल जांच एजेंसियों का खुलकर हो रहा दुरूपयोग 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सेंट्रल एजेंसियों का खुलकर दुरूपयोग हो रहा है, यह बेहद आपत्तिजनक है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के घरों में सीबीआई की रेड सेंट्रल एजेंसियो के दुरूपयोग और बदले की भावना को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ डराने, धमकाने और बदले की भावना से कार्रवाई चल रही है।

दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ऎसी कार्रवाई का विरोध करती है और इस रेड के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी खड़ी है। श्री बैज ने कहा कि 15 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में ईडी की रेड होती है। रेड में कुछ नहीं मिला और आज तक एक समन जारी नहीं हुआ। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस रेड में कहा कि हम हर तरह से सहयोग करने को तैयार है जब भी समन आएगा जरूर उपस्थित होकर जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महादेव सट्टा एप में अगर कार्रवाई की गई है तो मैं सरकार से दो सवाल पूछना चाहता हूं कि महादेव सट्टा एप अभी तक बंद क्यो नही हुआ? चुनाव के समय प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे रहे थे। आज भी महादेव एप बंद नही हुआ। लेकिन डेढ़ साल हो गए अभी तक बंद क्यो नही हुआ? हमारी सरकार के समय में कई एफआईआर, कार्रवाई और गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन भाजपा सरकार में कुछ नही हुआ है।

पं. प्रदीप मिश्रा से पूछताछ कब?

दीपक बैज ने कहा- दूसरी बात सरकार ने दावा किया था कि सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार हो चुका है। इस सरकार से पूछना चाहते हैं कि कहां है सौरभ चंद्राकर? उसे कब लाया गया? यह सिर्फ अफवाह थी। पं. प्रदीप मिश्रा के सभा का आयोजन भी कराया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक तरह से गिरफ्तारी गुमराह करने के लिये की गई थी और पं. प्रदीप मिश्रा से पूछताछ नही की गई। महादेव सट्टा एप में पहले भी कुछ नहीं मिला था। भाजपा सरकार का ईडी से काम नहीं चला तो सीबीआई को ले आई, आगे कौन सी एजेंसी को लेकर आ जाएंगे। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई से छापे डलवा कर परेशान किया जा रहा है। सरकार सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अगर ईडी और सीबीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। तो भारतमाला योजना की ईडी और सीबीआई जांच क्यो नही कर रही है? दवा घोटाला, सीजीएमएससी घोटाला जिसमें पूरी सरकार लिप्त है तो ईडी और सीबीआई जांच क्यो नही कर रही है?

*बॉक्स*

*अब किस एजेंसी की बारी?*

दीपक बैज ने कहा कि सीडी मामले में सीबीआई का षडयंत्र अदालत में बेनकाब हो गया तब सीबीआई को उपर से घुड़की मिलने के बाद उस केस को फिर से स्टैंड करना चाह रही है। 15 दिन पहले ईडी की रेड होती है और 15 दिन बाद सीबीआई की एंट्री हो जाती है। हम पूछना चाहते हैं डबल इंजन की सरकार से कि ईडी का एपिसोड खत्म हुआ और सीबीआई का एकाएक एपिसोड आ गया और अब अगला एपिसोड कौन से आने वाला है? क्या ईओडब्ल्यू, आईटी या एनएआई की बारी आने वाली है? सरकार से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या छत्तीसगढ़ की राजनीति में विपक्ष को बदनाम करने की नीयत से राजनीति की जा रही है? क्या कांग्रेस को दबाने की नीयत से राजनीति की जा रही है? छत्तीसगढ़ को सेंट्रल एजेंसियों का अड्डा बना दिया गया है, ताकि विपक्ष के नेताओं को डराया जा सके, लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नही है। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेगी।

गोदावरी पॉवर एंड माइंस प्रबंधन की मनमानी, काट दिए दर्जनों इमारती पेड़

0
  •  वन और राजस्व विभाग से नहीं ली गई अनुमति

भानुप्रतापपुर कच्चे- आरी डोंगरी माइंस मेसर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा माइंस क्षेत्र से साल्हे तक मुख्य मार्ग तक फोरलेन क्रांकिट सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले पेड़ों को भी काटा जा रहा है। सागौन के भी कई इमारती पेड़ काट दिए गए हैं है।

माइंस प्रबंधन की मनमानी इस कदर बढ़ चुकी है की रोड निर्माण से पहले संबंधित विभागों से कोई अनुमति नहीं ली गई है और मनमाने ढंग अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ कटे हुए पेड़ों को निर्माणाधीन रोड के नीचे ही डाल दिया गया है। दर्जनों पेड़ रोड के किनारे में बिखरे हुए पड़े हैं, मगर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन के नियमों को ताक में रखकर रोड बनाई जा रही है। पेड़ काटने से पहले वन विभाग से किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है।

बिना अनुमति के पेड़ों को काटना गैरकानूनी है और इसके लिए कानून द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। सामान्यतः पेड़ों को काटने के लिए संबंधित प्राधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है। इस विषय में जानकारी लेने माइंस मेसर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कच्चे आरी डोंगरी के मैनेजर केके झा को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है माइंस प्रबंधन के कर्मचारी भी सातवे आसमान पर हैं और पत्रकारों को कोई जानकारी देना जरूरी नहीं समझते।

पूर्व वन मंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उनका कहना था जहां माइंस द्वारा रोड बनाई जा रही है, वह राजस्व विभाग की भूमि है पेड़ कटाई की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विधायक किरण देव का एक्शन

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव से मिलने आए लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई। विधायक किरण देव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म छावा

0

जगदलपुर आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा सम्भाजी जी के जीवन पर आधारित फ़िल्म छावा देखी। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ का रूपांतरण है। इस फिल्म को देखने मुख रूप से जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, नगरनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, राजेश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, सुधा मिश्रा एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में स्वाधीन जैन बने प्रदेश मंत्री

0
  •  निर्विरोध चयन पर व्यापारियों में हर्ष, संगठन में एकता की नई पहल 

बालोद छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में पदाधिकारियों के चयन जारी है। इस बार संगठन में समन्वय और वरिष्ठ मार्गदर्शकों की सहमति से नई नीति अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत कई पदों पर निर्विरोध चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बालोद जिले से स्वाधीन जैन को प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स की इस नई प्रक्रिया को व्यापारियों ने सराहा है। उनका मानना है कि इससे संगठन में आपसी मनमुटाव खत्म होगा और एकता को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए अहम बताया। निर्विरोध चयन के बाद स्वाधीन जैन ने खुशी जताई और अपने समर्थन के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारी समुदाय का आभार प्रकट किया। स्वाधीन जैन ने विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अमर परवानी, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, योगेश अग्रवाल, राजेश वासवानी, गोल्डी लूनिया, राधा कृष्ण सुंदरानी, गार्गी शंकर मिश्रा, हरीश सांखला, सुनील कुमार जैन, ताराचंद सांखला को धन्यवाद दिया।

व्यापारी संगठनों ने दी बधाई

स्वाधीन जैन के निर्विरोध चयन पर प्रदेशभर के व्यापारी संगठनों ने बधाई दी है। बालोद, दल्लीराजहरा, गुंडरदही, डौंडी लोहारा, कुसुमकसा, गुरूर और डौंडी के व्यापार संगठनों ने इसे सकारात्मक कदम बताया और आशा जताई कि नए पदाधिकारी व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देंगे। बालोद चेंबर इकाई अध्यक्ष राजू पटेल, दल्लीराजहरा इकाई अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, वरिष्ठ व्यापारी झुमरलाल छाजेड़, पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुकरेजा, राजा डहरवाल, संजय बैंस, मोतीलाल कुचुरिया, राजू सोनी, विज्जू कुकरेजा, नवदीप गुप्ता, विशाल मोटवानी, आशीष लालवानी, जयदीप गुप्ता, आलोक जैन, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, अतुल जैन ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

स्वाधीन पर टिकी निगाहें

संगठन की नई नीति से चुनाव प्रक्रिया के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई नीति ने व्यापारिक संगठनों के बीच एकता और आपसी समन्वय को मजबूत किया है। निर्विरोध चयन से गुटबाजी खत्म करने और व्यापारिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन की आगामी योजनाओं पर टिकी हैं, जिनसे व्यापारी समुदाय को लाभ मिलेगा।

एकबार फिर प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के बच्चों ने नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में लहराया परचम

0

बकावंड बस्तर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मधोता-2 की शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के चार बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं के लिए हुई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। चार बच्चों का चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी ने बताया कि विद्यालय की पांचवी कक्षा के चार बच्चे दीक्षा ठाकुर, रिंकी बघेल, भोमेश ठाकुर व शैलेंद्र ठाकुर ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए अपना स्थान पक्का किया और अपने अध्यापको, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय की अध्यापिका इंदुमति ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं पढ़ाई के प्रति जागरूकता के चलते इस बार एकसाथ चार छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। बीते साल विद्यालय से एक छात्रा का चयन हो हुआ था। लगातार दो साल से प्राथमिक शाला खैरगुड़ा से नवोदय विद्यालय के लिए चयन हो रहा है। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर बच्चों के पालक इसका श्रेय स्कूल के प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी व शिक्षिका इंदूमती को दे रहे हैं। वार्ड पंच गोमती ठाकुर ने सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS