City Media - Page 332 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 332

वन मंत्री और खेल मंत्री ने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0

जगदलपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया। मंत्रीद्वय ने नारायणपुर जिले में निक्षय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना भी किया।

उल्लेखनीय है कि निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

रुक्मणी विश्वकर्मा के खुद के घर का सपना होगा पूरा हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति बना कर देगी दो कमरे का घर

0

दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी एक और महिला का घर बनाने का बीड़ा उठाया हुआ है l महिला का नाम रुक्मणी विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष की है उनके पति का निधन 4 वर्ष पहले 2019 में हो चुकी है l उनके परिवार में उनके 10 वर्षीय बेटे के अलावा और कोई नहीं है l उनका बेटा दल्ली राजहरा के एक समाजसेवी संस्था के स्कूल में पढ़ाई करता है l वही रुक्मणी विश्वकर्मा लोगों के घर में चौका बर्तन का काम कर अपनी तथा अपने बेटे के भरण पोषण करती है l रुक्मणी विश्वकर्मा ने बताया कि इस बरसात में कमजोर मिट्टी का घर भर भरा कर गिर गया l नगर पालिका की ओर से ₹4000 की सहायता राशि तो दी गई l लेकिन इस महंगाई के जमाने में ₹4000 से कुछ नहीं हो पा रहा है और बचत पूंजी भी कुछ नहीं है l जिससे घर बनाया जा सके l वर्तमान में वह किराए के घर में रहती है l कानून का मापदंड ऐसा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ रुक्मिणी बाई को नहीं मिल सकता l इसलिए घर बनाने के लिए हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति दल्ली राजहरा की ओर पहल की गई है और सीमित की ओर से रुक्मणी विश्वकर्मा के लिए घर बनाने का बीड़ा उठाया गया है l

समिति के अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया की घर बनाने के साथ-साथ हमारा प्रयास भी रहेगा की इनके घर में बिजली भी लगा कर दे l इसके लिए हम सभी दान दाताओं से भी सहयोग की अपील करते हैं l

भूमि पूजन के कार्य क्रम में संस्था के अध्यक्ष जीवन साहू (6261249991) और सचिव भोज राम साहू (9893765541)

समिति के मार्गदर्शन एवं अन्य सदस्य शिव प्रसाद साहू , सुश्री ममता नेताम , बचित्तर सिह संधू , मिलाप कुर्रे , विकास गजभिए , सुरेंद्र कुमार , रोहित कुमार साहू और किशोर कराडे के आलावा रुक्मणी विश्वकर्मा और मोहल्ले वासी उपस्थिति थे l जिनमे हैं , लक्ष्मी बाई , बेदू बाई , जयश्री मेश्राम , कन्हैयालाल ,ओमप्रकाश , हेम ठाकुर , यश ठाकुर ,ललिता साहू , सीमा बांबेश्वर और नीलकंठ निषाद l

बेनूर गांव अब नहीं रहेगा बे- नूर; वन मंत्री केदार कश्यप जुटे नूर लौटाने में

0
  •  मंत्री कश्यप ने ग्राम बेनूर को दी साढ़े आठ करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात
  • खोलेंगे 50 सीटर गर्ल्स हॉस्टल, सहकारी बैंक, बनाएंगे सामाजिक भवन

अर्जुन झा-

गदलपुर नक्सलियों ने विकास की राह में रोड़े अटका कर बस्तर संभाग के अंदरूनी गांवों को बेनूर यानि बदशक्ल या कहें आभा विहीन बना रखा है।अधिकांश अंदरूनी गांव विकास, आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से वंचित हैं। इन्ही में से एक गांव है बेनूर। गांव का नाम ही बेनूर है, तो आप समझ सकते हैं कि इस गांव की हालत क्या होगी? मगर अब बेनूर गांव बे- नूर नहीं रहेगा। यह गांव सर्वाधिक नक्सल प्रभावित रहा है। मगर अब विकास की आभा से यह गांव भी दमक उठेगा। गांव में विकास की नूर आएगी। यह संभव हो पाया है क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से।

बस्तर संभाग के गांवों के विकास में नक्सली सबसे बड़े बाधक रहे हैं। नक्सली समस्या के खात्मे के साथ ही नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। इसी के तहत वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर में लगभग 8 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल हुए। वन मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, तेंदूपत्ता 5500 रूपये मे, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, नलजल योजना, महतारी वंदन योजना आदि से गांवों और ग्रामीणों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की मांग पर नयानार में नाली निर्माण, बेनूर में कलार समाज के लिए 15 लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण, बेनूर में जिला सहकारी बैंक खोलने, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास, बाजार स्थल पर धान खरीदी चबूतरा निर्माण कराने, बेनूर में 50 सीटर कन्या छात्रावास खोलने, मावली माता मंदिर में अहाता निर्माण, तुरठा के आश्रित गांव में सड़क निर्माण, यादव और मुरिया समाज भवन बनाने की घोषणा की।राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं, महतारी वंदन, नल जल योजना जैसे विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बस्तर संभाग के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, पूर्व सरपंच बेनूर नारायण मरकाम सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले दो नक्सली पकड़े गए 72 घंटे के भीतर

0
  •  कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम की हुई थी हत्या 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक पूर्व सरपंच की हत्या करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक नक्सली एक लाख रुपए का ईनामी है।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 8 दिसंबर को डीआरजी बीजापुर एवं थाना नैमेड़ की टीम मोसला- दुरधा की ओर एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। अभियान के दौरान सूचना के आधार पर मोसला- दुरधा के जंगल से कडेर के भूतपूर्व सरपंच सुखराम अवलम की 5 दिसंबर की हुई हत्या में शामिल 1 लाख के ईनामी मोसला इकाई अध्यक्ष सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा और जन मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर पंडरू उरसा को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों से घटना में शामिल अन्य नक्सलियों के सबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की पता तलाश की जा रही है। पकड़े गए नक्सलियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ में वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें त न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

बडांजी गांव को बड़ी सौगातें दी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान द्वारा ग्राम बडाजी पहुंचे। वहां उन्होंने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने बडांजी गांव को कई बड़ी सौगातें दीं। ग्रामीणों के आग्रह पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ांजी में हल्बा समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए एवं महिला व पुरुष शौचालय निर्माण हेतु 6 लाख रूपए की घोषणा की गई है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनाए जाने की भी घोषणा की।

माड़पाल में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज

0
  • विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल करा रहा आयोजन

जगदलपुर बस्तर जिले के गांवों में विहिप बजरंगदल लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। विहिप ने कलचा में क्रिकेट सांसद कप क्रिकेट, मोरठपाल में स्व.मोहन लाल नाग बजरंगी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के बाद माड़पाल में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमें कुल 16 टीम भाग ले रही हैं।

विहिप जिला अध्यक्ष हरि साहू ने बताया कि खेल का सनातन रीति नीति से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। हरि साहू ने कहा कि खेल का आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, ग्रामों से खिलाडी तैयार कर खेल क्षेत्र में जिला राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर सके ऐसी योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिससे हमारे बस्तर की छवि जो अवैध मतांतरण के ठेकेदार व नक्सलियों ने धूमिल कर रखी है, वह बेहतर बनेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विहिप हरि साहू, सरपंच माड़पाल वंदना नाग, महादेव बघेल गरावंड खुर्द सरपंच, कैलाश ठाकुर विहिप नगरनार प्रखंड अध्यक्ष, धनपती बाज प्रखंड उपाध्यक्ष, जयराम नाग पूर्व सरपंच,मुरली मनोहर दास, महेश मानिकपूरी, महेश्वर, बलिराम दास, भानू पटेल, नंदो नाग, राजेंद्र नाग, बहादुर साहनी, सीबो नाग, पदमनाथ कश्यप, पाकलू कश्यप, विकास सिदार, गंगाराम पूजारी, रमेश पात्रों, रघुनाथ सेठिया, जगन्नाथ नाग, उदय पूजारी, अजय, विनोद, तानसिं, धीरज, गोपी, राजू, संदीप, रोहित, करण, देवेंद्र, संपत, संजोग, विशाल, संजू, कुणाल, शानू और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता: विजय शर्मा

0
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की भेंट
  •  भाजपा जिला कार्यालय में ली कार्यकर्ताओं की बैठक 

जगदलपुर दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और सीधा संवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका है और आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को विजय का क्रम बरकरार रखना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करीब एक घंटे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रहे। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण हैं, जिसमें पूर्ण रूप से शक्ति लगानी है। शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिसंबर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बस्तर की खेल प्रतिभाओं व युवा कौशल से देश और दुनियां परिचित हो, यही बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता निभाएं। बस्तर की बेहतरी व नई पहचान दिलाने में अग्रणी रहें। बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन विधायक विनायक गोयल ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी,योगेंद्र पांडेय, श्रीधर ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडेय,रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, फूलसिंह सेठिया, निर्भय दीवान, रंजीत पांडेय, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टूडेंट्स ने सीआरपीफ जवानों से सीखा हौसला

0
  • सीआरपीफ कैंप पुसपाल का किया शैक्षणिक भ्रमण 

जगदलपुर जवाहर नवोदय विद्यालय बस्तर के विद्यार्थियों ने 188 बटालियन सीआरपीएफ कैंप पुसपाल का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भारत सरकार की पीएम स्कूल योजना के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक पर्यटन कराया जाता है। इसी कड़ी में बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में सीआरपीएफ कैंप पुसपाल घाट बस्तर का जवाहर नवोदय विद्यालय जगदलपुर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत 240 विद्यार्थियों को सीआरपीएफ एवं फोर्स को करीब से जानने का मौका मिला। साथ ही उन्हें सीआरपीएफ की कार्य प्रणाली तथा नक्सल उन्मूलन के बारे में सीआरपीएफ की भूमिका बताई गई। इस अवसर पर कमांडेंट भवेश चौधरी ने विद्यार्थियों को अपना भविष्य संवारने के लिए कैरियर संबंधी सुझाव भी दिए साथ ही सीआरपीएफ के महत्व एवं ड्यूटी के बारे में अवगत कराया। भवेश चौधरी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। इस शैक्षिक भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों में जोश और जुनून देखते ही बन रहा था ।

विद्यार्थी सीआरपीएफ कैंप का भ्रमण करके गर्व महसूस कर रहे थे तथा जोश, जुनून और देश-प्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आए।विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इतनी कठिन परिस्थितियों में की जा रही ड्यूटी तथा मातृभूमि के लिए उनके समर्पण को सराहा तथा कहा कि कैंप में आकर उन्हें बड़ी अच्छी प्रेरणा मिली है। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ कैंप के शैक्षणिक क भ्रमण को अभूतपूर्व एवं यादगार भ्रमण माना। इस अवसर जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक गण तथा सहायक कमांडेंट द्वय ओमप्रकाश बिश्नोई एवं बन्नाराम तथा सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

विजय शर्मा ने चित्रकोट जलप्रपात का अवलोकन किया।

0

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर जिले के दौरे के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय खाद्य उत्पाद की विक्रय करने वाली महिला से हालचाल पूछने के साथ ही उनके पास से बेर का क्रय किए ।

संभाग के युवाओं को नई दिशा देगा बस्तर ओलंपिक: विजय शर्मा

0
  •  डिप्टी सीएम, वनमंत्री और खेलमंत्री ने की तैयारियों और व्यवस्था की समीक्षा
  • आयोजन स्थल का भी जायजा लिया मंत्रियों ने

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक 2024 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप और खेलमंत्री टंकराम वर्मा ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में तीनों मंत्रियों ने तैयारियों पर विस्तृत चर्चाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने की पहल है। खेल के द्वारा युवाओं को बेहतर एक माहौल देना है। साथ ही योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी जानी है। बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तर के विजेता की समाज में महति भूमिका होगी। ये विजेता बस्तर के नौजवानों को उन्नति के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। खेल प्रतियोगिता में बस्तर के अंदरूनी इलाक़ों के अधिक से अधिक लोग पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करें। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेल संघों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रचारित किया जाए। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।इस संभाग स्तरीय आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सातों जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं। इसलिए खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

300 आत्मसमर्पित नक्सली भी लेंगे भाग

बैठक में कलेक्टर हरिस एस ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 2422 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके अलावा 300 आत्मसमर्पित खिलाड़ियों और नक्सल हिंसा से दिव्यांग खिलाडी शामिल हो रहे हैं। कलेक्टर ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही उद्घाटन और समापन समारोह की रूपरेखा के बारे में भी बताया। बैठक कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, सीसीएफ श्री दुग्गा, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ उपस्थित रहे ।

बैठक से पहले तीनों मंत्रियों ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा और बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था, खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, संचालक खेल विभाग तनूजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS