City Media - Page 334 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 334

सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मैच हुआ सांसद ग्राम कलचा में

0
  • डिमरापाल और कलचा के बीच खिताबी भिड़ंत आज
  • मुख्य अतिथि होंगे बस्तर के सांसद महेश कश्यप 

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप के गृहग्राम कलचा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित ने सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 दिसंबर को कलचा के मैदान पर होगा। खिताबी भिड़ंत कलचा और डिमरापाल के बीच होगी।

           इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रथम ईनाम 51 हजार रुपए व द्वितीय ईनाम 31 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। आज हुए सेमी फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रसार विभाग के मीडिया सदस्य रोहन कुमार ने सेमी फाइनल मुकाबले में शामिल खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया। सेमी फाइनल का कड़े मुकाबला तोकापाल और डिमरापाल के बीच हुआ, जिसमें डिमरापाल ने जीत हासिल कर कल फाइनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली। यह टीम 7 दिसंबर को कलचा से टीम से भिड़ेगी। फाईनल मैच शनिवार को कलचा और डिमरापाल के मध्य होगा, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे।सेमी फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्रचार प्रसार विभाग प्रांत सदस्य रोहन कुमार, विशिष्ट अतिथि कमल नाग कलचा सरपंच, देवदास बघेल उप सरपंच कलचा, महादेव बघेल गरावंड खुर्द सरपंच, कैलाश ठाकुर नगरनार प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुखमन नाग नगरनार प्रखंड प्रचार प्रसार, दयाराम बघेल नगरनार मंडल महामंत्री, जयराम बघेल समिति अध्यक्ष, धनीराम बघेल पंच, मनधर कश्यप पंच, शेखर देवांगन नगर प्रखंड सेवा प्रमुख, सुनील सेठिया, अशोक नाग,पुरनो बघेल, गंगाधर सेठिया, भगवान बघेल, जगदास, उमा बेसरा, परशु बघेल, पिंटू बघेल, बिक्सन नेताम, गजलाल बघेल, गोलूदास उपस्थित रहे।

कोर्ट से मिले स्टे का उल्लंघन कर किया जा रहा है मकान निर्माण, बनवासी मौर्य ने रखा पक्ष

0
  • खुद को बेघरबार बताने वाले के पास हैं दो मकान
  • 20 लाख का मकान बनाने वाला गरीब नहीं हो सकता
  • नाजायज तरीके से लिया पीएम आवास का लाभ

बकावंड तहसील बकावंड के ग्राम बनियागांव में जारी मकान निर्माण विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। वादी पक्ष के बनवासी मौर्य का कहना है कि प्रतिवादी द्वारा एसडीएम कोर्ट के स्थगन आदेश का उल्लंघन करते हुए मकान निर्माण कराया जा रहा है। प्रतिवादी के पास पहले से दो मकान हैं और वह बीस लाख रुपए खर्च कर नया मकान बनवा रहा है। जो व्यक्ति इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहा हो, वह गरीब कैसे हो सकता है। प्रतिवादी ने खुद को गरीब और बेघरबार बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का नाजयाज ढंग से लाभ लिया है।

बनवासी मौर्य, पिता पूरन मौर्य ने कहा है कि न्यायालय तहसीलदार बकावंड में उक्त प्रकरण दर्ज हुआ। स्थल विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसलिए न्यायालय तहसीलदार बकावंड द्वारा 21 मार्च 2022 को स्थगन आदेश पारित किया गया। इसके बाद भी अनावेदक कांदरा पिता मगंलू और उसके परिवार ने मकान निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। इसकी सूचना न्यायालय तहसीलदार बकावंड को लिखित में दी गई, लेकिन अनावेदक नहीं माने और लगातार मकान निर्माण कार्य जारी रखा गया। पुनः सूचना दी जाने पर 10 मई 2022 को कृष्णा पिता कांदरा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। 5 दिन के पश्चात इनके द्वारा पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिसकी शिकायत कई बार न्यायालय तहसीलदार बकावंड में की गई। कार्रवाई में में विलंब होने के कारण अनावेदकों के होसले बुलंद होते गए व उनके द्वारा मकान के नींव से दीवार तक निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिसकी शिकायत पुनः की गई। इस पर संज्ञान लेते हुये निर्माण कार्य को रोकने के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावंड के द्वारा स्थगन आदेश 22 मई 2024 को जारी किया गया व निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। फिर भी अनावेदकों द्वारा स्थगन आदेश की अहवेलना करते हुये निर्माण कार्य ढलाई लेवल तक करने की तैयारी में थे। इस पर आवेदक के द्वारा पुनः शिकायत की गई, तब न्यायालय तहसीलदार बकावंड ने 29 नवंबर को आदेश जारी कर एसडीएम न्यायालय के स्थगन आदेश के पश्चात हुए निर्माण कार्य को 2 दिसंबर को प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटाया गया। अनावेदक न्यायालय के आदेश का उल्लघंन कर शांति भंग करने का प्रयास करते रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिये। बनवासी मौर्य ने कहा है कि मेरी अनुपस्थिति पर मेरे बुजुर्ग माता पिता से विवाद कर निर्माण कार्य के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। समाचार और न्यूज चैनल के माध्यम से गलत और झूठा बयान देकर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। तथा समाज व पूरे क्षेत्र में बदनाम करने की साजिश की गई है। अनावेदक यह प्रचारित कर रहे हैं कि उनके पास रहने को मकान नहीं है। इस संबंध में बनवासी मौर्य का कहना है, कि अनावेदकों के पास ग्राम बनियागांव में खसरा नं. 128 रास्ता मद में एक मकान जिसमें कांदरा पिता मंगलू, भगवती पति कांदरा, कृष्णों पिता कांदरा व उसकी पत्नी-बच्चे, पदमा पिता कांदरा, कमली पिता कांदरा व उनके बच्चे तथा खसरा नं. 370 घास मद भूमि पर कमलोचन पिता कांदरा व उसकी पत्नी-बच्चे रहते हैं। उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। जबकि विवादित निर्माणधीन मकान की अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रूपए के आसपास है। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है, कि वे मजदूरी करते हैं। 20 लाख की संपति का मकान निर्माण, बेघर के परिवार में 2 घर भला ये किस प्रकार के बेघर हैं। शासन से झूठ बोलकर व गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराकर बेघर होने का ढोंग कर रहे हैं। इस पकार गलत व भ्रामक जानकारी व मुझे बदनाम करने की साजिश करने प्रयास कर रहे हैं। मौर्य ने कहा है- मेरे पिता पूरन मौर्य के नाम पर ग्राम बनियागांव में खसरा नंबर 134/5 रकबा 5-1/2 हे. का आबादी पट्टा सरकार ने वर्ष 2001 में दिया था। जिसमें 130 वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण अनावेदक द्वारा किया जा रहा है। जो न्याय विरूद्ध है। बनवासी मौर्य ने कहा है कि अनावेदकों द्वारा मेरे विरूद्ध जितने भी बयान मीडिया में जारी किए गए हैं, उन आरोपों का जवाब उनको देना होगा। मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है। इसके लिये मैं न्यायालय की शरण में जाऊंगा। अनावेदक झगड़ालू प्रवृति के हैं। कई बार झगड़ा कर चुके हैं। विवादित भूमि पर मेरे माता-पिता निवासरत हैं। वें वृद्ध हैं, उनके साथ अनहोनी घटना न हो इसलिए मैं उनके सुरक्षा हेतु प्रशासन से निवेदन करता हूं।

जगदलपुर आज बनाएगा नया रिकॉर्ड

0
  • ऐतिहासिक दलपत सागर दीपोत्सव में एकसाथ जलाए जाएंगे ढाई लाख दीपक

जगदलपुर 7 दिसंबर को आयोजित दलपत सागर दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।शनिवार को शाम 5:30 बजे शहर वासियों के उपस्थिति में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर दलपत सागर के तटों पर हजारों दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा इस वर्ष ढाई लाख दीए जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जगदलपुर के जनप्रतिनिधि, जनता, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, सभी समाजों के लोगों और व्यापारियों के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा कर दलपत सागर में ढाई लाख दीपक प्रज्वलित कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। महापौर एवं नगर निगम आयुक्त ने दलपत सागर दीप उत्सव के लिए सभी शहरवासियों से 7 दिसंबर को शाम 5:30 बजे सपरिवार दलपत सागर दीप उत्सव में शामिल होकर हमारे ऐतिहासिक दलपत सागर दीप उत्सव को यादगार एवं भव्यता प्रदान करने के.की अपील की है।

गांजा रखने वाला युवक गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद

0
  •  20 किलो गांजा, कार और बाइक बरामद 

जगदलपुर गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक व्यक्ति के कब्जे से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। इस गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपए है।

ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम हल्बा कचोरा स्थित अपने घर में गांजे की बड़ी खेप रखा हुआ है और उसकी बिक्री करता है।सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित को कार्रवाई के लिए भेजा गया। टीम द्वारा ग्राम हल्बाकचोरा घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सुशांत सिकदार निवासी जगदलपुर बताया। उसने ओड़िशा से गांजा लाकर घर में रखने की जानकारी दी।

उसके घर से पान मसाला के बड़े थैले में रखे गए गांजा के 7 पैकेट बरामद किए गए।इस गांजा का कुल वजन 20 किलो 628 ग्राम निकला और उसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रूपए है। इसके अलावा आरोपी से 2 नग मोबाईल फोन, एक मारूति सुजुकी आल्टो 800 सीजी 17 केएन 0135, दो मोटर सायकिल जुमला कीमत लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए एवं एक आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं।मामले में आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया। इस मामले को पकड़ने में निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल, उमेश चंदेल आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, रोशन चैहान, संजय रजावत एवं अमिला वट्टी का योगदान रहा।

पॉलीथिन का उपयोग कोई भी नागरिक और व्यापारी न करे: निगम कमिश्नर निर्भय साहू की अपील

0
  •  नगर निगम प्रशासन शहर में जल्द छेड़ेगा अभियान 

जगदलपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने शहर के जनमानस एवं व्यापारियों से शासन द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। स प्रतिबंधि पॉलिथीन की वजह से शहर के तालाब एवं नालियां प्रदूषित हो रही हैं। आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों से जप्ती के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। आयुक्त श्री साहू ने सभी से अपील की है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल न करें और निगम प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही आयुक्त श्री साहू ने जनता से अपील की है कि बाजार जाने से पूर्व थैले एवं कपड़े के बैंग का उपयोग करें, दुकानदार पेपर से बने कैरी बैग का इस्तेमाल करें और शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के ही पॉलिथीन का उपयोग दुकानदार करें। आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन की वजह से शहर के तालाब काफी प्रदूषित हो रहे हैं साथ ही शहर के सभी नालियां प्रतिबंधित पॉलिथीन की वजह से जाम हो रही हैं। पॉलिथीन को नष्ट नहीं किया जा सकता, जिससे हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है।आयुक्त ने प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई हेतु टीम का गठन कर जल्द ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

क्रिसमस की खुशियां शुरू हुईं क्रिकेट मैच से

0

जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च लालचर्च के तत्वावधान में सोशल कमेटी के सहयोग से क्रिसमस की खुशियों को दुगना उत्साह आपसी प्रेम व्यवहार सदभावना से मनाने के लिए इस वर्ष भी इंटर डिनॉमिनेशन क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज इसका शुभारंभ लालचर्च के पास्टर रेव्ह लॉरेंस दास के प्रार्थना के साथ हुआ। उनके साथ प्रॉपर्टी कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश बेंजमिन, मनीष पारकर, बिट्टू कॉलेट, नीटू नाथ और सोशल कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। आज प्रथम मैच मेथोडिस्ट चर्च दशापाल विरुद्ध बरशेबा चर्च बेलर के बीच में खेला गया। मैच के अंपायर राहुल कश्यप और विक्की भवानी थे।दोनों टीमों का मैच काफी संघर्षपूर्ण था। आज के विजेता मेथोडिस्ट चर्च दशापाल रहा। कल का मैच इसी लालचर्च मैदान पर नयामुंडा विरुद्ध मिशन बॉयज के बीच में खेला जाएगा। दूसरा मैच एक्सट्रीम बॉयज विरुद्ध नलपावंड चर्च के मध्य खेला जाएगा। यह जानकारी लालचर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने दी।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने 40 लाख रु से अधिक के 5 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

0
  • कांग्रेस के गढ़ से की भूमिपूजन की शुरुआत 
  • सांसद निधि के प्रथम विकास कार्यो का सांसद कश्यप ने किया भूमिपूजन 

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों व कार्यकर्तओं से मुलाकात कर रहे हैं। सांसद कश्यप ने शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया।

इस दौरानउन्होंने विभिन्न गांवों में कई विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

आपको बता दे कि सांसद महेश कश्यप ने अपने कार्यकाल के प्रथम दौर में 50 लाख रु के 5 विकास कार्यो का आज भूमिपूजन किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व

प्रदेश में लगातार विकास कर रही है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं

संचालित की गई हैं। केंद्र की मोदी सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों की चिंता कर रही है। मोदी सरकार देश के लोगों को

आवास, शौचालय, अनाज, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी सड़क आदि देने का काम कर रही है। सांसद कश्यप ने बस्तर विधानसभा के अंतर्गत में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन, सीसी सड़क, स्कूल में आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। सांसद महेश कश्यप ने सांसद निधि से ग्राम पंचायत मधोता-1 में 10 लाख रुपए की लागत वाले सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत उरी में कोटवार घर से पदम घर तक 7 लाख 7 हजार की लागत वाली 220 मीटर सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत मधोता-2 में 14.50 लाख की लागत वाले प्राथमिक शाला एवं उच्च माध्यमिक शाला हेतु आहता निर्माण, मोहली-2 के आश्रित ग्राम रामपाल में 5 लाख लागत के सामुदायिक भवन निर्माण और प्राथमिक शाला ओडारगुड़ा में 6 लाख लागत के डेढ़ सौ मीटर आहता निर्माण कार्य का भूमिपूजन बस्तर सांसद ने किया।

विधानसभा संभाला नहीं जा रहा तो पद से केदार कश्यप दे दें इस्तीफा: हरीश कवासी

0
  • केदार कश्यप के क्षेत्र में छात्रावास के टॉयलेट में रहने को मजबूर हैं छात्र
  • हरीश कवासी ने शेयर की ओरछा के एकलव्य आश्रम की तस्वीर 

जगदलपुर सुकमा के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए नारायणपुर के विधायक और प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप पर तीखा हमला बोला है। कवासी ने कहा है कि केदार कश्यप को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

हरीश कवासी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर के नारायणपुर जिले की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि बेहद विचलित करने वाली है। मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र में विकास की दयनीय स्थिति को देखकर मेरा मन बेहद दुखी है। क्योंकि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बच्चे टॉयलेट में रहकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह साय के शासन के सुशासन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। विष्णु के सुशासन में टॉयलेट में रहकर बच्चे अपना भविष्य गढ़ रहे हैं। क्या ऐसे ही नवा छत्तीसगढ़ की कल्पना आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु साय ने की है? हरीश कवासी ने कहा है कि इस घटना को उजागर हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सजा देने के बजाय केदार कश्यप यह बयान दे रहे हैं कि जिन पत्रकारों ने आश्रम में वीडियोग्राफी करके इस मामला को उजागर किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री केदार कश्यप के बयान से यह साफ समझ में आता है कि वे इस गंभीर मामले को दबाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। श्री कवासी ने कहा है कि मामला उजागर करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात के लिए केदार कश्यप को पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि मीडिया हमारे देश के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। अगर ये वीडियोग्राफी नहीं करते तो मामला जनता के बीच नहीं आता और बच्चे जो आने वाले कल का भविष्य हैं, उन्हें इसी तरह टॉयलेट में रहकर न जाने कब तक शिक्षा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता। जो उनका मूलभूत अधिकार है। श्री कवासी ने आगे कहा कि उल्टी सीधी बयानबाजी से नवा छत्तीसगढ़ नहीं बनेगा। अगर उनसे अपना विधानसभा क्षेत्र संभाला नहीं जा रहा है, तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अपार आईडी बनाने की समीक्षा

0

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के जरिए आपार आईडी बनाने की स्थिति व समस्याओं के संबंध में और स्कूली बच्चों का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित सभी बीईओ उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के हितों के लिए मोदी सरकार ने उठाए प्रभावशाली कदम: महेश कश्यप

0
  • नई दिल्ली में पत्रवार्ता को संबोधित किया सांसद ने 

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पत्रवार्ता को संबोधित किया। सांसद  कश्यप ने कहा कि आज मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी जी पहली बार प्रधानमंत्री बने तब आजादी के 65 वर्षों के बाद भी इस देश के 14 हजार से ज्यादा जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, उन गांवों और घरों में बिजली पहुंचा दी गई है। 45 करोड़ से ज्यादा गरीबों का जनधन का खाता खोलने का काम पहली बार मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद किया।

बस्तर सांसद ने कहा कि हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकारा था कि हम दिल्ली से 100 रूपए भेजते हैं तो गांव तक 15 रूपए पहुंचता है, किंतु आज प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डीबीटी से सीधे राशि पहुंचाई जा रही है। उन्हें सफल प्रधानमंत्री के रूप में गांव, गरीब, किसान का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे देश और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रथम कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में देश की सत्ता का नेतृत्व किया, लेकिन अपने कुशल नेतृत्व के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल भी बना लिया। उन्होंने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने सूझबूझ से 140 करोड़ आबादी वाले भारत में कोरोना को कंट्रोल किया और कोरोना से बचाव के लिए 200 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई। अनेक राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने संकल्प के साथ मोदी जी की गारंटी को पूरा कर दिखाया है।

सामाजिक न्याय और आधकारिता विभाग

सांसद महेश कश्यप ने अनुसूचित जाति कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के लिए पोस्ट और प्री मैट्रिक की छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की गईं। 2014-15 से 2024-25 तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में अनुसूचित जाति के 54344025 से

अधिक विद्यार्थियों को 37193.6 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई तथा प्री मैट्रिक

छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के लगभग 25076974 विद्यार्थियों को 3952.43 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। वर्ष 2024-25 के लिए पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति के 1529000 से अधिक विद्यार्थियों के लिए

2361.30 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना में अनुसूचित

जाति के लगभग 564000 विद्यार्थियों के लिए 143.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। यंग अचीवर्स के लिए उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना (श्रेयस)

एससी और ओबीसी छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना (एफसीएस), 2014 -15 से 2024-25 तक लगभग 21091 एससी और ओबीसी छात्रों को 126.81 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत एससी छात्रों के लिए 9.27 करोड़ रुपये की राशि जारी कीगई और 873 लाभार्थियों को सहायता दी गई। महेश कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना (टीसीएस) में 2014-15 से 2024-25 तक अनुसूचित जाति के लगभग 26766 छात्रों को 499.9 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत 809 अनुसूचित जाति के छात्रों को 16.92 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।अनुसूचित जाति आदि के छात्रों के लिए राष्ट्रीय ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना (एनओएस) के तहत 2014- 15 से 2024-25 तक अनुसूचित जाति के लगभग 1122 चयनित छात्रों को 358.6 करोड़ रुपये की

केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024-25 में योजना के तहत 47 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 37.24 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप योजना (एनएफएससी) के तहत 2014-15 से 2024- 25 तक लगभग 54401 अनुसूचित जाति के छात्रों को 1872.59 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की

गई और 2024-25 में योजना के तहत 3698 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 138.18 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

 

आवासीय शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में आवासीय शिक्षा के लिए योजना के तहत 2014-15 से 2024- 25 तक लगभग 338963 अनुसूचित जाति के छात्रों को 612.91 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई और 2024- 25 में योजना के तहत 5334 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 74.16 करोड़ रु की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय के तहत आदर्श ग्राम कार्यक्रम 2014-15 से 2020-21 तक योजना के तहत 14658 लाभार्थियों को 1429.38 करोड रुपये की केंद्रीय

सहायता जारी की गई।अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) (एससीएसपी) में 2014- 152020-21 तक योजना के तहत 3159698 लाभार्थियों को 5428.28 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। छात्रावास घटक में पूर्ववती बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना में 2014- 152020-21 तक योजना के तहत 13640 लाभार्थियों को 299.98 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की गई। 2021 में योजना का विलय पीएम-अजय में हुआ और 2021-25 में योजना के तहत 22631 लाभार्थियों को 2800.34 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

जारी की गई। अनुसूचित जाति के लिए वीसीएफ-एसी और पिछड़े वर्गों के लिए वीसीएफ-वीसी बैचर कैपिटल फंड की उपलब्धता कराई गई। एससी और बीसी के लिए वेंचर कैपिटल फंड के साथ अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन

मिशन लाभवंचित उद्यमियों का समर्थन करता है, जिससे 778 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति और 4,500

नौकरियां सृजित हुई।

नवंबर 2024 तक, वीसीएफ-एससी के तहत 543.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें 115

कंपनियों को 393.61 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।इसके अलावा वीसीएफ- बीसी के तहत 112.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिसमें 49.44 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस

कार्यक्रम ने 4,500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार पैदा किया गया है और विभिन्न क्षेत्रों में 778 करोड़ रुपये

की परिसंपति बनाई गई है। एक ऑनलाइन पोर्टल, आए मेंटर डॉट कॉम मेंटरशिप प्रदान करता है, जिसमें नवोदित उद्यमियों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों के साथ 213 सत्र आयोजित किए जाते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS