जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के नवपदस्थ आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने बुधवार को निगम कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। निगम के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
- दल्ली राजहरा जायसवाल समाज ने मनाई जयंती
दल्लीराजहरा जायसवाल समाज द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक स्थित जायसवाल भवन में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना व आरती विधिवत तरीके से सनद पाठक महराज द्वारा कराई गई।जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित समाज के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों की सहमति से समाज के युवा प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महिला प्रकोष्ठ संरक्षक के रूप में सुशीला जायसवाल व युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक के रूप में सुनील जायसवाल को नियुक्त किया गया।

साथ ही युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में अमर जायसवाल व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में सीमा जायसवाल को नियुक्त किया गया। जायसवाल रत्न सम्मान से समाज के मेधावी बच्चों व युवाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित किए गए लोगो में स्वास्थ्य के क्षेत्र से डॉ. सुरेन्द्र जायसवाल डॉ. भारती जायसवाल, देश की सुरक्षा में योगदान के लिए मोहन जायसवाल (आर्मी) , प्रदीप जायसवाल (सीआईएसएफ) मेधावी छात्रा निशा जायसवाल, निकिता जायसवाल, खेल के क्षेत्र में जिया जायसवाल को सम्मानित किया गया है। युवा प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सोहन जायसवाल, मनोज जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, महामंत्री अंकित जायसवाल, नीलेश जायसवाल, सचिव प्रकाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, संगठन मंत्री महेश जायसवाल, निखिल जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश जायसवाल, अमन जायसवाल, दीपक जायसवाल, राजा जायसवाल, रितिक जायसवाल संस्कृतिक प्रभारी जितेंद्र जायसवाल, सोहन जायसवाल, नितेश जायसवाल, अंकित जायसवाल, सचिन जायसवाल, कृष्णा जायसवाल को नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष मीरा जायसवाल, ममता जायसवाल, महामंत्री इंदू जायसवाल, सोनम जायसवाल, सचिव गीता जायसवाल, कुमकुम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, राखी जायसवाल, संगठन मंत्री सुधा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमृता जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रीना साधो जायसवाल, रीना गोपी जायसवाल, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी कविता जायसवाल, पूनम जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल, दीक्षा जायसवाल, उर्मिला जायसवाल कार्यकारणी सदस्य संजू जायसवाल, प्रमिला जायसवाल, स्वाति जायसवाल, सोनाली जायसवाल, मीना जायसवाल को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हौसला प्रसाद जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, किशोर जायसवाल, धीरज जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, ललन जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद महाजन जायसवाल, विनोद जगदीश जायसवाल, रमेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, अशोक जायसवाल उपस्थित थे।
सोने चांदी के जेवरात मुल्य 6,23,600 रूपये की चोरी को पुलिस ने चंद घंटो में सुलझाया
- घटना में शामिल 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- चोरी गये मशरूका की शत प्रतिशत वाजाप्ता किया गया
- जेल रिहा होने के बाद फिर से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया
दल्लीराजहरा महेन्द्र प्रताप मौर्य निवासी दल्लीराजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके लडका रविन्द्र का नवरात्रि के समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है जिसका डॉक्टर से ईलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं होने पर दिनांक 08.11.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे लडका रविन्द्र मौर्य का ईलाज कराने परिवार सहित जुंगेंरा के मीरा दतार मजार लेकर गया था । रात्री में घर का लाईट जलाने के लिए मेरे पडोस में रहने वाली सावित्री यादव को बाहर का चाबी देकर गया था । दिनांक 09.11.2024 व 10.11.2024 को दिन में मै अपना घर देखने आया था, मेरा घर सुरक्षित था । दिनांक 12.11.2024 को प्रात करीबन 08.00 बजे प्रार्थी मीरा दतार मजार जुंगेरा मे था उसी समय पडोसी सावित्री यादव ने फोन कर बताया घर के सामने का ताला को तोड़ने का प्रयास किया है, दरवाजा खुला नही है बताने पर प्रार्थी जुंगेरा से राजहरा करीबन 11.00 बजे पहुंच कर देखा तो मेरे घर के सामने का दरवाजा का लॉकर को छेड़छाड किये थे जो खुला नही था, तब प्रार्थी अपने पास में रखे चाबी से दरवाजा को खोलकर अंदर जाकर देखा तो घर के कमरा के उपर के ऐसबेष्टस सीट को किसी अज्ञात व्यक्ती द्वारा तोड़ दिया था, तो कमरा में पेटी के अंदर पुरानी इस्तेमाली सोने चांदी के जेवरात को रखने का डिब्बा, पर्स मे रखे थे, पेटी का सामान बिखरा हुआ था, सोना चांदी का रखने का डिब्बा एवं पर्स वही पर खाली पडा था , पेटी में रखे सोने का हार करीबन 19 ग्राम कीमती 1,10,000 रूपये, मंगलसुत्र करीबन 12 ग्राम 52000 रूपये, सोने के चैन करीबन 11 ग्राम कीमती 40000 रूपये, बिंदीया करीबन 3 ग्राम कीमती 15000 रूपये, सोना का जेन्टस अंगूठी करीबन 8 ग्राम कीमती 40000 रूपये, मंगलसूत्र लाकेट करीबन 4 ग्राम कीमती 15000 रूपये, सोने का नथ करीबन 2 ग्राम कीमती 13000 रूपये, सोने का लटकन एक जोडी करीबन 6 ग्राम 30000 रूपये, सोने का झुमका एक जोडी करीबन 9 ग्राम कीमती 40000 रूपये, एक झुमका करीबन 5 ग्राम कीमती 20000 रूपये, सोने का डोरला करीबन 1 ग्राम कीमती 7000 रूपये, मंगलसुत्र 1 नग करीबन 10 ग्राम कीमती 50000 रूपये, मंगलसुत्र एक नग करीबन 8 ग्राम कीमती 40000 रूपये , एक सोने का कंगन जोडी करीबन 20 ग्राम 1,20,000 रूपये, चांदी का पायल एक जोडी करीबन 267 ग्राम कीमती 16000 रूपये, एक जोडी चांदी का पायल करीबन 19 ग्राम 7000 रूपये, पायल एक जोडी करीबन 31 ग्राम 1500 रूपये, चांदी का ब्रेसलेट 1 नग करीबन 51 ग्राम 3000 रूपये , बिछिया एक जोडी करीबन 10 ग्राम कीमती 700 रूपये, अंगूठी 1 नग करीबन 7 ग्राम 400 रूपये तथा नगदी रकम 3000 रूपये जुमला 6,23,600 रूपये का सामान नही था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्री में मेरे घर के कमरा के शीट को तोडकर अंदर प्रवेश कर मेरे घर में रखे सामान को चोरी कर ले गया है प्रार्थी महेन्द्र प्रताप मौर्य की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई मामले की गंभीरता को देखते हुए एस0आर0 भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया । नगर पुलिस अधीक्षक डा0 चित्रा वर्मा की सतत निगरानी में मामले के आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी, संदेही उत्तम देशमुख उर्फ पदरू जो दो माह पूर्व भी जेल से रिहा होकर आया है एवं दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थी से ग्राम जुंगेरा मीरा दतार बाबा मजार मिला था जो बातो बातों मे ही प्रार्थी से पुछ लिया कि इलाज के लिये कब तक रूकोगे प्रार्थी ने कहा कि लगभग एक सप्ताह रूकूंगा घटना क्रम को जोडते हुए संदेही उत्तम देशमुख उर्फ पदरू को पुछताछ के लिये थाना लाया गया, जो घटना को अपने साथी देशमुख यादव के साथ दिनांक 11-12.11.2024 के दरम्यानी रात्रि प्रार्थी के घर के मुख्य दरवाजा को तोडने का प्रयास किये नहीं टूटने पर एसबेस्टस सीट को तोडकर घुसकर सोने चांदी का जेवरात व नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किये । आरोपी उत्तम देशमुख चोरी के सोने चांदी के जेवरात को अपने घर के आलमारी में रखा था व नगदी रकम 1500 रूपये खर्च करना बताया व 1500 रूपये साथी आरोपी देशमुख यादव को देना बताया । आरोपी उत्तम देशमुख से उपरोक्त संपूर्ण सोने चांदी के ज्वेलरी सामान को उसके घर के आलमारी से बरामद किया गया एवं आरोपी देशमुख यादव से चोरी के बटवारे के 1500 रूपये को बरामद किया गया ।

प्रकरण में आरोपियों की गिफ्तारी एवं सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, कांताराम घिलेन्द्र, आरक्षक मनोज साहू, छन्नू बंजारे, शेरअली, योगेश सिन्हा, प्रवीण राजपूत, सुरेन्द्र देशमुख, गिरधर साहू की सराहनीय भुमिका रही है ।
आयुष्मान भारत योजना से संबंधित विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित कर व्हाट्सएप एवं पोर्टल में चलाया गया था.
सिटी मीडिया संपादक के द्वारा दिनांक 22/06/2024 को एक समाचार आयुष्मान भारत योजना से संबंधित विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित कर व्हाट्सएप एवं पोर्टल में चलाया गया था.
उक्त न्यूज आर्टिकल में दी गई विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. भंवर शर्मा पदस्थापना महारानी अस्पताल के विषय में विज्ञप्ति में लगाए आरोप के अनुसार एवं ख़बर के सूचक के द्वारा दिए गए आयुक्त बस्तर संभाग को एक शिकायत पत्र के आधार पर खबर प्रकाशित की गई थी.
इसके उपरांत जब उक्त शिकायत की जांच हुई और विभिन्न सूत्रों से हमे यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त शिकायत निराधार है एवं हमारे द्वारा भी शिक्ष्मता से पड़ताल की गई तब हमे यह ज्ञात हुआ कि उक्त शिकायत पूर्णतः निराधार है.
उक्त आधार पर हम उक्त 22/06/2024 को डॉ. भंवर शर्मा के विरुद्ध प्रकाशित खबर पर हम खेद व्यक्त करते हैं एवं भविष्य में यदि किसी भी विषय में कोई विज्ञप्ति प्राप्त होती है तो बगैर जांच के उसका प्रकाशन नहीं किया जाएगा.
संपादक – अर्जुन झा
रेखापल्ली मुठभेड़ में दो ग्रामीणों की हत्या का आरोप
- नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीज़न कमेटी ने लगाया आरोप
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के रेखापल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सली संगठन ने पुलिस और फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। नक्सली संगठन का आरोप है कि पुलिस ने दो निरीह ग्रामीणों की हत्या की है, वहीं एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की गई है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी प्रवक्ता गंगा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है है कि रेखापल्ली में
एक पीएलजीए सदस्य समेत दो ग्रामीणों की हत्या की गई है। गंगा ने इसकी निंदा भी की है।
डेढ़ सौ रुपए रोजी देकर ओड़िशा के मजदूरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं फार्म हाउस मालिक
- छोटे से पिकअप वाहन में भरकर लाया और ले जाया जाता है मजदूरों को
अर्जुन झा-
बकावंड गरीब ग्रामीण मजदूरों का किस कदर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है, इसका बड़ा उदाहरण अंचल में संचालित एक फार्म हाउस में देखने को मिल रहा है। महज डेढ़ सौ रुपए की मजदूरी देकर उनसे 12 घंटे हाड़तोड़ काम कराया जाता है और ओड़िशा से लाने ले जाने के दौरान उनकी जान से खिलवाड़ भी किया जाता है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो जाने के बाद भी फार्म हाउस मालिक बाज नहीं आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले एक पिकअप वाहन में भरकर ओड़िशा के मजदूरों को उनके गांव पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई थी और तेरह मजदूर घायल हो गए थे। बकावंड अंचल के कृषि फार्म हाउसों में सीमावर्ती प्रांत ओड़िशा से मजदूरों को लाकर उनसे काम कराया जाता है। बस्तर जिले का बकावंड ब्लॉक कृषि फार्म हाउसों का हब बन चुका है। यहां लोकल समेत अंतर राष्ट्रीय स्तर की बीज निर्माण कंपनियां फार्म हाउस संचालित कर रही हैं। इसका कारण यह है कि यहां की जमीन बेहद उपजाऊ है, यहां प्राकृतिक गोबर खाद की प्रचुरता है और ओड़िशा की सीमा से लगे होने के कारण बहुत ही कम मेहनताना पर ओड़िशा से पर्याप्त मजदूर मिल जाते हैं। ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों से महिला कृषि मजदूरों को महज 150 रुपए रोजी पर लाकर फार्म हाउसों में काम कराया जाता है। ये महिला मजदूर रोजाना सुबह 4.30 बजे उठकर कर अपने और अपने परिवार के लिए भोजन बनाकर और अपने लिए टिफिन लेकर सुबह 7 बजे घर से निकल पड़ती हैं। दर्जनों मजदूरों को छोटे से पिकअप वाहन में ठूंस ठूंसकर भरा जाता है और स्थानीय कृषि फार्म में सुबह 8 बजे लाया जाता है। कृषि फार्म पर उनकी उपस्थिति सुबह 8 बजे अनिवार्य होती है। दोपहर 1 बजे 1 घंटे के लिए भोजन अवकाश दिया जाता है और शाम 5 बजे छुट्टी दी जाती है। यदि मजदूर आधा घंटे देरी से पहुंचते हैं तो उनकी छुट्टी भी आधा घंटा विलंब से होती है। छोटे छोटे बच्चों से भी यहां काम कराया जाता है। यहां कृषि भूमि महज 15 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की वार्षिक लीज पर मिल जाती है बीज उत्पादन कंपनियों ने भारी मुनाफा होने सपना दिखाकर यहां के आदिवासियों कृषि भूमि पर टमाटर, हरी मिर्च सहित उद्याानिकी फसलों के बीज का उत्पादन करना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि बीज निर्माण की ग्रेडिंग प्रकिया व क्रांफ्टेड बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च की फसल में किसान ऐसे उलझ गए हैं कि उससे उबर नहीं पा रहे हैं। अब यह कंपनियां अपने उत्पादन के लिए रासायनिक खादों और कीटनाशकों का बेतहाशा इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी वजह से लीज पर ली गई आदिवासी किसानों की जमीन तेजी से बंजर होती जा रही है। उस जमीन की उर्वरता वापस लाने का एकमात्र उपाय है कि उस जमीन को डेढ़ फीट तक खोदना पड़ता है दूसरे खेत की मिट्टी ले जाकर पाटना पड़ता है। कृषि मजदूरों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक को कृषि कृषि फार्म हाउस द्वारा महज 30 रुपए प्रति मजदूर की दर से भुगतान किया जाता है और वाहन में 800 रुपए का डीजल डलवाया जाता है। एक्सीडेंट के बाद ओड़िशा के पिकअप चालक शत्रुघन ने यह जानकारी दी। शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद रविवार को मालवाहक वाहनों से कृषि मजदूरों ढोना लगभग बंद रहा, पर सोमवार से मजदूरों को वैसे ही पिकअप वाहन से लाना ले जाना शुरु हो गया है। सोमावर शाम को बकावंड के थानेदर छत्रपाल सिंह कंवर ने मजदूर से भरे एक पिकअप को पकड़ा और देर शाम महिला मजदूरों घर सुरक्षित पहुंचाने दिया।साथ ही वाहन चालक को कड़ी हिदायत दी कि मंगलवार सुबह वाहन के कागजात समेत थाने में उपस्थित हो जाना।
बीजापुर के जांगला थाना क्षेत्र में मुखबिरी का आरोप लगाकर युवक को मार डाला नक्सलियों ने
- माटवाडा़ व जांगला के जंगल में नक्सलियों ने लगाई थी जन अदालत
- फोर्स से मात खाते आ रहे नक्सलियों की करतूत
अर्जुन झा-
जगदलपुर सुरक्षा बलों के हाथों लगातार शिकस्त खाते आ रहे नक्सली अब स्थानीय ग्रामीणों पर अपनी खीझ उतारने लगे हैं। चार दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर युवक को सरेआम मौत के घाट उतार दिया।
मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले का है। जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत जांगला व माटवाडा़ के अंदरूनी जंगलों में नक्सलियों ने सोमवार को ग्राम पोटेनार में जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में आदिवासी युवक माड़वी दुलारु की मुखबिरी के आरोप में हत्या की गई है। इस मामले की जांगला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जांगला थाना के टीआई का कहना है कि ऎसी खबर मिली है।स्थान का पता लगाया जा रहा है। नक्सलियों की जन अदालत कहां लगाई थी इसका खुलासा नहीं हुआ है और युवक की हत्या किस जगह की गई इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस मामले में बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारु की हत्या की जानकारी मिली है। इसकी तस्दीक के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के रेखापल्ली में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। मुठभेड़ स्थल पर जगह जगह खून के धब्बे पाए गए थे, जिसके आधार पर संभावना जताई गई है कि और भी कई नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ के बाद बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने आशंका जताई थी कि नक्सली अब ग्रामीणों और अपने निचले कैडर पर दोषारोपण करते हुए वारदात कर सकते हैं। एसपी की यह आशंका सच निकली।
काम कराए बिना सरकारी रकम हड़पने का खेल
- कोसमी भेजरीपदर के सचिव खगेश्वर कश्यप पर जनपद सीईओ मेहरबान
–अर्जुन झा-
बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन हड़पने के लिए तरह तरह के रास्ते निकाल लिए गए हैं। किसी और पंचायत के बिल दूसरी पंचायत में लगाकर राशि निकाल ली जा रही है। नीति आयोग और मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना की राशि की जमकर हेराफेरी चल रही है। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत लावगांव में सामने आया है। इस पंचायत में कार्य हुआ नहीं है और दूसरी पंचायत में कराए गए काम का भुगतान इस पंचायत से हुआ है।
लावगांव ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र का रंग रोगन नहीं कराया गया है, मगर रंग रोगन में प्रयुक्त सामग्री क्रय की राशि 3 लाख 42 हजार रुपए का भुगतान कोरटा गांव की फर्म जेके एसओआईएस कंस्ट्रक्शन एंड जनरल आर्डर सप्लायर को करना बताकर राशि हजम कर ली गई है।सूत्र बताते हैं कि यह फर्म कोसमी भेजरीपदर ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव खगेश्वर कश्यप की है। सचिव खगेश्वर का निवास गृह कोरटा गांव में है और स्वयं खगेश्वर कश्यप उनके परिजन यह फर्म चलाते हैं। सूत्रों का दावा है कि सचिव खगेश्वर कश्यप और जनपद पंचायत सीईओ एसएस मंडावी के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को कह दिया गया है कि काम इसी फर्म के माध्यम से कराना है। इसके बदले सीईओ को मोटा कमीशन मिलता है। सीईओ ने सभी ग्राम पंचायतों के कार्य इसी फर्म को दिलवा रखे हैं। इस तरह बिना काम कराए ही जनपद सीईओ, सरपंच, पंचायत सचिव और खगेश्वर कश्यप सरकारी धन को लूटने में लगे हुए हैं। मामले की बारीकी से जांच कराई गई तो भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर होगा। जनपद सीईओ पंचायत सचिव खगेश्वर कश्यप पर विशेष रूप से मेहरबान हैं। जो सरपंच खगेश्वर कश्यप से काम नहीं कराना चाहते, उन्हें तरह तरह के हठकंडे अपनाकर परेशान किया जाता है।
अभी तो चावल पकड़ा गया है, अब बाहरी धान खपाने का असली खेल होगा शुरू
- पीडीएस का चावल पकड़े जाने से प्रशासन अलर्ट
- जिले की अन्य राइस मिलों की भी हो सकती है जांच
अर्जुन झा-
बकावंड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की अफरा तफरी में संलिप्त बड़े इंटर स्टेट नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अब 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी पर भी पैनी नजर रखने की तैयारी कर ली गई है। वहीं बकावंड तहसील के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल से चावल की बड़ी खेप बरामद होने के बाद बस्तर जिले की अन्य राइस मिलों की भी जांच हो सकती है।
छोटे देवड़ा की नारायण राइस मिल से प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने रविवार की छापा मारकर 1500 बोरी से भी ज्यादा चावल बरामद किया था। यह चावल आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की राइस मिल से तीन ट्रकों पर लोड होकर यहां पहुंचा था। चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है, ऐसा बताया जा रहा है। मगर जिन ट्रकों से चावल को अनलोड होते हुए पकड़ा गया है, वे तीनों ट्रक जगदलपुर पासिंग हैं। इससे इस बात को बल मिलता है कि यहां से पीडीएस के चावल की अफरा तफरी कर पहले आंध्रप्रदेश भेजा जाता है, जहां उसकी रिपेकिंग होती है, फिर उसके बाद उन्हीं ट्रकों के जरिए उस चावल को आंध्रप्रदेश की राइस मिलों का लेबल लगाकर वापस यहां भेज दिया जाता है। इस चावल को यहां के मिलर्स छत्तीसगढ़ स्टेट नागरिक आपूर्ति निगम के हवाले कर मिलिंग का पैसा कमा लेटे हैं और छग शासन द्वारा दिए मिलिंग के लिए दिए गए उत्कृष्ट किस्म के धान को निज हित या व्यापार में इस्तेमाल करते हैं। यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है और इसकी जड़ें पूरे छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र तक फैली हुई हैं। ये चारों राज्य बस्तर संभाग की सरहद से लगे हुए हैं और इन राज्यों तक चावल, धान आदि के परिवहन में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती है। खबर है कि बस्तर संभाग की कई अन्य राईस मिलों में भी छत्तीसगढ़ और दीगर प्रांतों की पीडीएस का चावल बड़े पैमाने पर खपाया जाता है। दूसरे राज्यों से आए चावल को मिलर्स बाद में वेयर हाउस में जमा कराते हैं।खबर है कि बड़े देवड़ा की राइस मिल से बरामद किया गया चावल छत्तीसगढ़ पीडीएस का है और उसकी बस्तर के सुकमा, बीजापुर जिले से अफरा तफरी की गई थी। सुकमा जिले में कई महीनों का चावल गरीबों को न वितरित कर उसे जंगल के रास्ते आंध्रप्रदेश भेजा गया था। फिर वहां से रिपेक कर फर्जी बिल के माध्यम से बस्तर की राईस मिलों तक पहुंचाया गया था। पीडीएस के चावल की अफरा तफरी करने वाला बड़ा गिरोह सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों में सक्रिय है। सुकमा जिले में तो खाद्य अधिकारी के संरक्षण में सरकारी कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में संलिप्त हैं।
धान खरीदी पर पैनी नजर
बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों में दूसरे राज्यों, खासकर ओड़िशा का धान बड़े पैमाने पर खपाया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए बस्तर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में धान खरीदी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से 31 जनवरी तक किया जाना है। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन में धान खरीदी के लिए तैयारी जारी है। जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी धान खरीदी केंद्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। कलेक्टर हरिस ने धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कांटा- बांट, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आद्रतामापी यंत्र से धान की नमी मापने कहा। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में खपाने, बेचने का प्रयास करने वालों तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा चिल्हर रूप धान की खरीदी कर समिति पंजीकृत किसान के रकबे में बेचने का प्रयास करने वालों पर नजर रखने की हिदायत कलेक्टर ने दी है। जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान की आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपूंजी, भेजापदर, कोलावल, बदलावंड, पोटियावंड, नलपावंड और तारापुर में अधिकारी – कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष बनाए गए वेदप्रकाश पांडे
- भाजपा के जिला महामंत्री भी हैं युवा वेदप्रकाश पांडे
जगदलपुर सोमवार को जगदलपुर में 360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज की बैठक आहूत की गई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी और 11 जोन के अध्यक्ष एवं समाज के पाढ़ी और पाणिग्रही एवं दो पूर्व अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से वेद प्रकाश पांडे को प्रबंध कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा समिति के लिए वैभव पांडे को मनोनीत किया गया।।
वेदप्रकाश पांडे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भी हैं और समाज के करीतगांव क्षेत्र से आते हैं। साथ ही गुनपुर क्षेत्र के जीवेंद्र पांडे को समाज ने उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जीवेंद्र पांडे पेशे से शिक्षक हैं और क्षेत्र में उनकी अपनी अलग पहचान है। इस बार युवा अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। इस पद के लिए युवाओं में होड़ लगी थी। लेकिन समाज में अपना पूरा बचपन और युवा अवस्था को भी सौंपने वाले जगदलपुर के विवेक पांडे के सुपुत्र वैभव पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जैसे ही वैभव पांडे के अध्यक्ष बनने की सूचना मिली उन्हें बधाई देने शहरी सामाजिक युवाओं का तांता लग गया।और भारी आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत हुआ। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।
वैभव अपने छात्र राजनीति से ही नेता के रूप में स्थापित हो रहे हैं। उन्हें शहर के बीजेपी के कद्दावर नेता संजय पांडे का बेहद करीबी माना जाता है। सबसे महत्वपूर्ण यह चर्चा रही कि निवर्तमान युवा अध्यक्ष बेनुधर पाणिग्रही का नाम इस बार प्रबंध कार्यकारिणी में जरूर आएगा, जो निस्वार्थ रूप से समाज में लगभग 7 से 8 वर्षों से मंदिर के हर क्रिया कलाप में जुड़े हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे, और ईश्वर के कार्यकाल में हर कार्य में अग्रणी भूमिका में बेनुधर की कोई सानी नहीं थी। हर युवा , बुजुर्ग और मातृशक्ति में बेनुधर काफी चर्चित नाम है।
मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा हो, तुलसी विवाह हो, अगहन गुरुवार , होलिका दहन या अन्य कोई कार्य बेनुधर और उनकी टीम सबसे आगे रहे। वर्तमान में अगर किसी कारण से चुनाव होता और यह प्रतिभागी होते तो बहुतों के लिए मुश्किल खड़ी कर देते। क्योंकि इनकी हर क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसका युवा लोगों ने दबी जुबान विरोध भी किया तो इनको युवा समिति का संयोजक बनाने की बात की गई।। जिसका पूरे युवाओं ने विरोध किया। और ऐसे कोई लॉलीपॉप पद लेने से मना किया। अगर पद देना था तो प्रबन्ध कार्यकारिणी में देना था। इसी विषय पर बेनुधर पाणिग्रही से चर्चा की गई। जिसमें सबसे पहले उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी और युवा अध्यक्ष में मनोनीत सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।। और उनको नए दायित्व पर चर्चा करने पर कहा कि लगभग सात से आठ वर्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष और संभाग अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर ही रहा था। समाज के लिए काम करने हेतु मुझे पद की आवश्यकता नहीं। मैने वैसे भी अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया है। अब युवा से संबंधित किसी भी पद पर मुझे कार्य करने में कोई विशेष रुचि नहीं है। अभी मैं युवा क्राइटेरिया से पार हो गया हूं अब आगे बढ़ने का समय है। समाज के कार्य के लिए मुझे कोई पद की आवश्यकता नहीं है।। और अपने युवा साथियों के बात का भी मुझे सम्मान करना है। मैं अभी वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे और उनकी टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा।


