जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है।कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि बस्तर जिले में आमा त्यौहार के पूजा विधान के समय बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की परम्परा है। इस वर्ष कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए केवल पुजारियों द्वारा रीति रीवाज एवं परम्परा अनुसार आमा त्यौहार पूजा विधान सम्पन्न कराने हेतु अनुरोध करने कहा है। मंदिरो, देवगुड़ी, धार्मिक स्थलों, चर्च आदि के पट बंद रखा जाएगा। केवल पुजारियों द्वारा ही पूजा विधान सम्पन्न किया जाए।
14 मई को ईद-उल-फितर का त्यौहार है। सदर तथा समाज प्रमुखों की बैठक लेकर अपील करें कि मस्जिदों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए नमाज अदा करें। मस्जिदों में मौलाना, मौजन, मुतवल्ली एवं कमेटी के एक पदाधिकारी को सम्मिलत करते हुए नमाज अदा की जाए तथा शेष लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करे। इसके अतिरिक्त सामूहिक जलसा/भोज आदि का आयोजन न किया जाए।
हर ब्लाक में कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कम से कम दो कंटेनमेंट जोन घोषित करें।बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में परम्परा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर क्रिया-कर्म आदि कार्यक्रम सम्पन्न करते है। इस हेतु ग्राम प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करें कि इस विषम परिस्थिति में 10 व्यक्तियों तक ही सीमित रखकर सम्पन्न कराया जावे तथा मृत्यु भोज न दिया जावे।
बालोद – दहेज़ प्रताड़ना को लेकर नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई | घटना दिनांक 24.04.2021 की है जिसमे मृतिका द्वारा दहेज मांगने की बात से परेशान होकर अपने कमरे के अंदर साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। मृतिका का विवाह ग्राम बोरगहन के सेंवत राम गोरे के साथ जून 2020 में हुआ था। मृतिका फागुन त्यौहार मनाने अपने मायके आयी थी, तब अपने माता-पिता एंव फोन में अपने मामा-मामी को बतायी कि मृतिका के सास रमीला बाई, ससुर शिवा गोरे, पति सेंवत गोरे, जेठ लीखन गोरे एंव देवर के द्वारा दहेज में कम पैसा लाये हो 50,000 रू और लेकर आना कहकर प्रताड़ित करने की बात बतायी थी।
थाना अर्जुन्दा, के ग्राम बोरगहन में एक नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना पर थाना अर्जुन्दा में दिनांक 20.04.2021 को मर्ग क्रमांक 14/2021 कायम कर जांच पर लिया गया। मृतिका नवविवाहिता होने से पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा कराया गया एंव मृतिका के शव को पीएम हेतु सीएचसी गुण्डरदेही भेजा गया।
मामले के गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आरोपियों के द्वारा नवविवाहिता को दहेज की मांग कर अत्यंत प्रताड़ित करने से मृतिका के द्वारा आत्म हत्या किये जाने की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 304 बी 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आज दिनांक 11.05.2021 को मृतिका के ससुर शिवाराम गोरे पिता स्व.सोनउ राम गोरे उम्र 60 वर्ष, सास रमीला बाई ठाकुर पति शिवाराम गोरे उम्र 56 वर्ष, पति सेंवत कुमार पिता शिवाराम गोरे उम्र 26 वर्ष, जेठ लीखन लाल गोरे पिता शिवाराम गोरे उम्र 32 वर्ष, देवर छोटू लाल गोरे पिता शिवाराम गोरे उम्र 24 वर्ष, बोरगहन को घटना के संबध में विस्तृत पुछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना कबूल पाये जाने से उक्त 05 नफर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह ठाकुर एंव थाना अर्जुन्दा के अन्य स्टाप की महत्त्वूपर्ण भुमिका रही।
रायपुर – रायपुर के केरला तालाब जो कि गोगांव में स्थित है बोरी में भरे हुए युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई | लाश मिलने की सुचना पुलिस को दी गई | जब बोरी में से युवक की लाश निकाली गई तो मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए है | युवक की लाश को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है |
शव का पहचान हरीश साहू गुढ़ियारी निवासी के रूप में की गई | पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट पूछताछ कर रही है |
दल्लीराजहरा – चिखलाकसा शासकीय अस्पताल जहाँ पर टीकाकरण के नाम पर कोविड 19 के नियमों को अनदेखा किया जा रहा है | अस्पताल में 18+ लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीयन किया जा रहा है और किस प्रकार लोगों की भीड़ जमा हो रही है टीकाकरण के लिए न किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है | पहली बारिश में अस्पताल की पोल खुलती नजर आ रही है मरीजों के लिए किस प्रकार का इंतजाम किया जाता है यह हाल है शासकीय स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा का | ऐसे भीड़ भरे माहौल में टीका के साथ कोरोना भी मुफ्त में ले |
दल्लीराजहरा – प्रेरणा निःशक्त जन संस्था एवं शिव संस्कार धाम वार्ड क्र 8 दल्ली राजहरा के पास स्थित पुलिया में कचरा फंस गया इसके बाद पानी शिव संस्कार धाम एवं प्रेरणा निःशक्त जन संस्थान में घुस गया जहाँ पर अनाथ बच्चे रहते है अफरातफरी का माहौल बन गया | दल्लीराजहरा में पहली बारिश होने से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खुली |
आनन् फानन में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया उसके पश्चात् सफाई कर पानी बाहर निकाला गया | अभी तो बारिश शुरू नहीं हुई है तो ये आलम है बारिश के मौसम में क्या होगा |
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार मनरेगा व वनोपज संग्रहण ( तेंदुपत्ता खरीदी व अन्य वनोपज संग्रहण) कराने के निर्देश दिए हैं, वन विभाग के जिम्मेदार बस्तर के मुख्य वन संरक्षक ने एसडीएम को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी किंतु जंगल महकमा कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़कर तथा उसके कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मशीनरी खरीदी के लिए ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया जिसके कारण ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े अधिकारी ही नियम कायदों को तोड़ रहें हैं।
वन विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वन क्षेत्रों में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माण कार्य बंद पड़े और तेंदुपत्ता संग्रहण के प्रति रुचि नहीं दिखाई जा रही है और सीसीएफ व वन मंडलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करके उपर वर्णित कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित किए जाने की सूचना एसडीएम को दी जबकि उसके बावजूद यह कार्यों के एवज के बदले मशीनरी खरीदी करने की प्रक्रिया हेतु ठेकेदार आमंत्रित किए गए।
आनलाईन टेंडर की बजाय प्री-बीड की प्रक्रिया पर उठे सवाल, तकनीकी युग में कागज पत्री का खेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशा है कि किसी भी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने आनलाईन टेंडर प्रक्रिया किया जाये किंतु इन सबके बीच बस्तर संभाग में प्री-बीड प्रक्रियाओं के तहत् ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया जबकि सभी प्रक्रियाओं को आनलाईन किया जा सकता था।या फिर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्रक्रिया को अपनाया गया है। टेंडर प्रक्रिया के पहले ठेकेदारों को आमंत्रित करने के पिछे का खेल है कि रसुकदारों फायदा पहुंचाया जाए और इस दौरान छोटे ठेकेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएं।
वन विभाग द्वारा सभी प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था जिसमें कई भारी मशीनरी खरीदने की इच्छा जताई है किंतु कितनी संख्या में मशीनरी खरीदी का स्पष्ट उल्लेख नहीं है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वन महकमा पर्दे के पीछे बड़े गोलमाल करने की प्रक्रिया है। इसके लिए अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने व मंत्री के दवाब पर किसी दूसरे को कार्य देने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है जिसके कारण ठेका प्रक्रिया विवादों में घिर रही है।
एपीसीसीएफ करेंगे जांच- चतुर्वेदी
बस्तर सीसीएफ कार्यालय के टेंडर प्रक्रिया में किए गए अनियमितता के संबंध में citymediacg ने मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी को अवगत करा दिया गया है जिसके तहत् इस पूरे मामले में एपीसीसीएफ जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के यूवा पार्षद स्वाप्निल तिवारी ने जीवन रक्षक कोरोना का टीका लगवाया। पश्चात उन्होंने आम जनता और वार्ड वासियो से आह्वान किया है कि आम जनमानस में यह दुष्प्रचार व भ्रांति फैलाई जा रही है कि करोना का टीका सुरक्षित नहीं है पर मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं तथा डब्ल्यूएचओ ने अनेकों मानकों में जांच परख कर प्रमाणिक तौर पर कोवैक्सीन व कोविशिल्ड बनाई है जो पूर्णता सुरक्षित व जीवन रक्षक है।
वर्तमान मे18 से 44 वर्ष आयु के सभी व्यक्ति आवश्यक रूप से टीका लगवा कर स्वयं की सुरक्षा व प्रदेश स्वराष्ट्र की सुरक्षा में सहभागी बने।
नगर पंचायत डौंडीलोहारा को मिला ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा। नगर के लिए बेहतर उपलब्धि्धि उच्च अधिकारियों ने दी बधाई। नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने छत्तीसगढ़ में रचा कीर्तिमान मीठा बोलना हमारी फितरत नहीं काम पर विश्वास करती हूं इसी का परिणाम है ओडीएफ प्लस प्लस श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा।
मुख्य नगरपालिका अथिकारी मनीष गायकवाड़ ने लाया प्रसाशनिक कसावट उसी का परिणाम है ओडीएफ प्लस प्लस उसके लिए बधाई,,,आगे भी करेंगे मिलजुल करकरेंगे नगर विकास l
पूरे छत्तीसगढ़ 169 नगरी निकाय मैं से 57 निकाय का सूची जारी हुआ जिसमें बालोद जिले में नगर पंचायत डौंडीलोहारा को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा मिला। आई क्यू वी आई की टीम अभी 2 माह पहले ही इसका सर्वे करने डौंडीलोहारा नगर पंचायत आई थी इसके बाद डौंडीलोहारा नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा मिल गया। आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की नगर पंचायत डौंडीलोहारा को ओडीएफ प्लस प्लस के मानकों पर कसा गया पिछले दिनों मे सर्वेक्षण टीम द्वारा तय मानकों के आधार पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सुविधाओं को मूल्यांकन किया। इसमें नगर पंचायत डौंडीलोहारा ओडीएफ प्लस प्लस के लिए उपयुक्त पाई गई नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने अपनी प्रोफाइल में करीब 8300 जनसंख्या 15 वाड मे एक सर्वजनिक शौचालय अच्छा दर्शाया है यहां कूड़ा संग्रहण की सेवा ठीक है। सर्वे टीम ने वार्डो में जाकर शौचालयों का निरीक्षण किया जिसमें शौचालय साफ बहुत अच्छे एवं बेहतरीन पाया गया साथ में नगर वासियों का फीडबैक भी लिया गया इन सुविधाओं के आधार पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा दिल्ली के टीम द्वारा प्रदान की गई नगर पंचायत डौंडीलोहारा ओडीएफ प्लस प्लस की दर्जा मिलने से इस उपलब्धि पर अधिकारियों द्वारा नगरी निकाय कर्मचारियों को बधाई दिए श्रीमती साहू ने समस्त डौंडीलोहारा नगर पंचायत के सीएमओ मनीष गायकवाड ,सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष, डौंडीलोहारा नगर के स्वच्छता प्रभारी और एवं जिला सन्यक महेंद्र साहू ,पेयजल प्रभारी ईश्वर आर्य ,पंप अटेंडेंट पंकज चंद्राकर, एकाउंटेंट भानु पटेल , कैशियर अनुज कुमार सिन्हा, विधुत प्रभारी पुरुषोत्तम चंद्राकर,साहयक विधुत प्रभारी गोविन्द उसके, राजस्व निरीक्षक रामयश पटेल, स्वच्छता प्रभारी राम गुलाल सिन्हा ,महेंद्र बघेल कमांडो मित्र और शौचालय में ड्यूटी कर रहे हैं सभी प्लेसमेंट कर्मी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगे भी सभी शौचालय को आने वाले समय में मॉडल शौचालय के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि नगर वासियों को शौचालय में सभी सुविधा मिल सके आज से दो महीने पहले हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारी, तमाम विभागों के सफाई कर्मी , पेयजल आपूर्ति विभाग ,कमांडो मित्रों और स्वछता बहनों को निर्देशित किया गया था कि आप सभी को टीम भावना के साथ काम करने से ही सफलता मिलेगी इस सफलतापूर्वक संचालन कर कर उपलब्धि के लिए तमाम अधिकारी कर्मचारियों शौचालय में ड्यूटी कर रहे कर्मी महिला स्व सहायता समूह को पूरे डौंडीलोहारा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सभी पार्षद साथियों की ओर से सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ऐसी निरंतर आप सभी लोग ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक शहर विकास के लिए कार्य करते रहे हमारे लिए जनहित लोक हित स्वास्थ्य हित और कर्मचारी हित सर्वोपरि है हम सबको मिलकर नगर विकास में सहभागिता देनी होगी तभी नगर का संपूर्ण विकास होगा हम जनहित लोकहित और नगर हित एवं नगर विकास के लिए हमेशा करें फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है l
जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के जंगल महकमे की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं।यह महकमा जंगल बचाने की जगह ठेकेदारों की तिमारदारी करते हुए देखे जा रहें हैं जबकि जंगलों में अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है।
बस्तर के सीसीएफ दफ्तर में राज्य व दीगर राज्य के ठेकेदारों को बुलाकर उनकी आवभगत किया जा रहा है जिसके बदौलत मोटी रकम की वसूली किया जाए जबकि उसके विपरीत अधिकारियों के जंगलों में दौरा नहीं रहने के कारण सामूहिक शिकार की बातें सामने आ रही है। जगदलपुर व दरभा-कोलेंग वन परिक्षेत्र अंतर्गत गुड़िया,कोलेंग और नेतानार में सामूहिक शिकार करते हुए देखे जा सकते हैं।
जमीनी स्तर के अधिकारियों के साथ बड़े अधिकारियों को जंगल बचाने की दिलचस्पी नहीं है जिसके तहत् जंगल भगवान भरोसे है और तस्करों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और महकमें की उदासीनता के कारण ग्रामीण भी बेख़ौफ़ सामूहिक शिकार के लिए निकल पड़े हैं और वन महकमा लॉकडाऊन का बहाना बनाकर उल्टे-सीधे तर्क देने से भी गुरेज नहीं कर रहा है।
“ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” छत्तीसगढ़ के मुस्लिमों के लिए जनकल्याणकारी बहुमुखी कार्यों के माध्यम से शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, साहित्यिक, आर्थिक, वैवाहिक हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न स्त्रोतों से कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। संस्था द्वारा किया गए कार्यों को देखते हुए जन सहयोग भी बहुत अच्छा मिल रहा है।
जनाब एस कसीमुद्दीन जो कि पूरी जिम्मेदारी से अच्छे कामों को अंजाम देते है अपनी नेक सोच के कारण समाज के प्रतिष्ठावान लोगों में आते है | उनकी निष्पक्षता व् समाज के प्रति उदारता को देखते हुए वसीम अहमद बस्तर संभाग संरक्षक एवं फ़िरोज़ नवाब अध्यक्ष बस्तर संभाग ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जनाब एस कसीमुद्दीन को 2 वर्षों के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया |