City Media - Page 1123 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1123

बालोद जिले में मौत का कहर, मोटर सवार 2 युवक की मौत

0

बालोद जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, एक माजदा द्वारा मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी गई गाड़ी की रफ्तार इतनी थी की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गया | घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. घटना जिला मुख्यालय से लगे झलमला चौक के पास हुई है पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त धमतरी निवासी शांता साहू और प्रकाश साहू पन्ना के रूप में हुई है. पंचनामा करते हुए शव को भेजा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

बस्तर साँसद दीपक बैज व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड तोकापाल के “समाधान शिविर” में हुवे शामिल..

0

जनता को किसी भी प्रकार की न हो परेशानी, हर विभाग रहे दुरुस्त – साँसद बैज

ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में 198 हितग्राहियों को किया वन अधिकार पट्टा वितरण,गम्भीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को उचित इलाज हेतु दिये डॉक्टरों को निर्देश..

तोकापाल/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु आयोजित “समाधान शिविर” में शामिल हुए..इस अवसर पर साँसद बैज ने ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में 198 हितग्राहियो को वन अधिकार पट्टा का वितरण वितरण किया साथ ही सभी विभागों का निरीक्षण किया एवं ग्रामीण क्षेत्र में गम्भीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को उचित इलाज हेतु डॉक्टरों को दिशा-निर्देश दिया गया..

समाधान शिविर बड़ेमारेंगा में सम्मिलित हुए साँसद बैज ने अपने उद्बोधन में कहा..इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को उनकी समस्याओं का समाधान करना व शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना है…प्रशासन में कसावट रहे..जनता को किसी भी प्रकार की न हो परेशानी, इसके लिए हर विभाग के अधिकारी दुरुस्त रहे,आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री खुद लोगो से भेंट मुलाकात कर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्यायो का समाधान कर रहे हैं,हमारी सरकार में किसी भी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करी जाएगी..साँसद बैज ने आगे कहा..सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं को जनजन तक पँहुचाना हमारी पहली प्राथमिकता है..आज बस्तर की आवाज जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार लोकसभा में गूंज रही है..आज हमारी सरकार स्वसहायता समूह की महिलाओं के शशक्तिकरण हेतु गोठान, गोबर आदि योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही हैं..प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों को नलजल योजनाओं से जोड़ा जा रहा है..बेरोजगारों को बस्तर फाइटर के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है..हमारी सरकार ने कोरोना काल में भी बेहतर कार्य किया रोजगार की कमी होने नही दी..जो विकास 15 सालों में नही हुआ आज हमारी सरकार में मात्र 3 सालों में ही बस्तर का विकास हो रहा है..

इस समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, मालती बैज जनपद अध्यक्ष, देवली सोनकर जनपद सदस्य, तुलसी मौर्य जनपद सदस्य, जयमन मौर्य सरपंच तेलीमारेंगा, फूलों सरपंच बड़ेमारेंगा, नकूल मौर्य सरपंच केशलूर, पाकलु सरपंच बुरँगपाल, नरसिंह सोनकर, जगदीश कश्यप, चरेंगा कश्यप, एसडीएम, तहसीलदार, बीइओ, बीआरसी व ग्रामीणजन मौजूद रहे..

बैक खाता से पैसे आहरण कर,ठगी करने वाले दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही

0

➡️ प्रार्थी के समान ही दिखने वाले व्यक्ति ने योजना बनाकर धोखधड़ी को दिया अंजाम |

➡️ आरोपियों के द्वारा विड्राल फार्म में प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर कर, 45,000/-रूपये का किया गया आहरण

➡️ आरोपियों से 25,000/-रूपये बरामद

➡️ सीसीटीव्ही0 फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान।

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। धोखधड़ी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् ठगी करने वाले शातिर गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थी सुखदेव कश्यप जो पूर्व में सिंचाई विभाग में चैकीदार पद से सेवानिवृत्त हुये थे जिनका पेंशन का पैसा भारतीय स्टेट बैक के खाता में जमा होता था। जिसे पेंशन आने पर प्रार्थी बैंक जाकर पैसे आहरण के लिये विड्राल फार्म भरकर, जमा करने पर बैंक से बताया कि आपके द्वारा पूरा पैसा आहरण किया जा चुका है। प्रार्थी को पता चला कि उनके खाते से किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा 45,000/- रूपये को निकाल कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखधडी के संबंध में अप0क्र0 171/2022 धारा 419,420 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, अज्ञात आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान के सीसीटीव्ही फुटेजों के आधार पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों का पहचान किया गया। पहचान में आये दो संदेही प्रकाश ठाकुर एवं फुलदास से पूछताछ पर बताये कि लखीचंद, प्रकाश ठाकुर एवं फुलदास बघेल ने आपस में मिलकर घटना दिनांक को प्रार्थी सुखदेव कश्यप के समान दिखने वाले व्यक्ति फुलदास को सिर में गमछा बांध कर, बैक लेकर गये जहाॅ बैंक खाता नंबर से विड्राल फार्म में फर्जी हस्ताक्षर कर, 45,000/-रूपये आहरण करना स्वीकार किये है। दोनो आरोपियों से 25000 नगद राशि बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में एक आरोपी लखीचंद अभी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी-

1.प्रकाश ठाकुर पिता प्रताप सिंह उम्र 42 साल नि0 ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर।
2.फुलदास बघेल पिता दासरथी उम्र 55 साल नि0 ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया
सहा0उपनिरी. – नरहरि वैष्णव
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर एवं हिमांशु यादव

गुग्गल, एप्पल व माइक्रोसॉफ्ट में एक साथ हुआ श्रुति का चयन

0

जगदलपुर मई। आदिवासी बहुल बस्तर जिला की एक छात्रा की नियुक्ति विश्व के तीन दिग्गज कंपनियों में एक साथ नियुक्ति की गई। विश्व की दिग्गज कम्पनियां जब किसी को अपने यहाँ नियुक्ति देती है तो वह निश्चत ही बहुत भाग्यशाली होता है। बस्तर के सुदुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की श्रुति नायर बेहद खुशनसीब है। इस होनहार बच्ची का चयन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व की तीन दिग्गज के कंपनी गूगल, एप्पल माइक्रोसॉफ्ट में हुआ वह भी एक साथ। श्रुति को इन तीनों ही कंपनी ने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने यहां और काम करने का अवसर दिया है।

श्रुति नायर ने बताया कि फिलहाल उन्होंने गूगल कंपनी ज्वाइन करने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में भी स्तरीय पढ़ाई हो रही है। उसी का नतीजा है कि मुझे इतनी बड़ी कंपनी में अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव का लाभ वे अपने दंतेवाड़ा जिले को जरूर देंगी। श्रुति के पिता वीडीएसके नायर एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में सहायक महाप्रबंधक उनकी माता जगदलपुर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान अध्यापिका सबिता नायर हैं।

विदित हो कि गूगल जैसी कंपनी में चयन होना इतना आसान नहीं होता है और इस कंपनी में अपने क्षेत्र में योग्यता रखने वालों को ही स्थान मिल पाता है। श्रुति की कार्यकुशलता एवं योग्यता को देखते हुए ही गूगल कंपनी ने ऐसा अवसर प्रदान किया है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। फिलहाल वे न्यू जर्सी में हैं।

बुथों में पहुंचे भाजपाई तो कांग्रेस संगठन में चुनाव की बयार 2023 के चुनाव को बचे मात्र डेढ़ वर्ष

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2023 का चुनाव होना है जिसके लिए सत्तारुढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा में कितनी तैयारी चल रही है, उसकी चर्चा इन दिनों चल रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने बड़े नेताओं को जमीन पर उतार दिया है जो गली गली घुमकर लोगों को जोड़ने में लगे हैं जिससे कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा का संचार हो रहा है तो कांग्रेस संगठन चुनाव में मशगूल हैं, ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तरीय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। इन सबके बीच यह बात सामने आई है कि भाजपा में सभी बड़े पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है तो कांग्रेस में एकला चलो का मंजर दिखाई देता है। कुल मिलाकर भाजपा 20 साबित हो रही है तो कांग्रेस 10 भी नहीं दिख रही जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है क्या कांग्रेसियों में उत्सुकता कम हो गई है या जानबूझकर यह किया जा रहा है।

कैंडरबेस और मासबेस पार्टी का फर्क

भारतीय जनता पार्टी को कैडर आधारित पार्टी माना जाता है, राज्य या प्रदेश स्तर पर जो ज़िम्मेदारियां दी जाती है उसका अक्षरशः पालन किया कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक करते हैं किंतु कांग्रेस पार्टी चेहरे आधारित पार्टी है जोकि एक नेता की पिछलग्गू बन कर रह जाती है और संगठन में किसी प्रकार के कार्यवाही के अभाव में कार्यकर्ता भी बेलगाम हो जाते हैं।

गढबो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा अनूरूप किया जा रहा है जगदलपुर शहर का विकास – रेखचंद जैन

0

शहर के रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12 में किया गया 12 लाख 30 हजार रुपए के आर सी सी नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया

विधायक निधि से होगा आर सी सी नाली निर्माण कार्य

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन महापौर सफिरा साहू एवं सभापति श्रीमती कविता साहू ने शहर के वार्ड क्रमांक 12 रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में दो नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया जिसमें 6 लाख 30 हजार रुपए की लागत से हिंगलाजिन मंदिर से कृष्णा घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य एवं 6 लाख रुपए की लागत से कीर्तन राम घर से लक्ष्मी निषाद घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य शामिल हैं जो की विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार रूप दिया जा रहा है जिसमें आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य किया जा रहा है पुल पुलिया सड़क नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किए गए हैं शहर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना ना पड़े इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विरोध ध्यान रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की पूर्व की सरकार में जहां ठेकेदारों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं आज हमारी सरकार में अधोसंरचना विकास पर ध्यान दिया जा रहा है शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गांधी मैदान एवं सिटी ग्राउंड के साथ इंदिरा प्रियदर्शिनी मैदान एवं क्रिडा परिसर का निर्माण किया गया है पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दलपत सागर का विकास किया गया है तथा इसके विकास का कार्य निरंतर जारी है लाला जगदलपुरी ग्रंथालय का निर्माण किया गया है नेहरू मेमोरियल पार्क का निर्माण हो चुका है तथा झीरम घाटी शहीद पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है बढ़ते यातायात की दृष्टि से इतवारी बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है गीदम रोड ,चित्रकोट मार्ग,नया बस स्टैंड मार्ग के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है |

इस अवसर पर महापौर सफिरा साहू ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन जी के सहयोग तथा आशीर्वाद से आज शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है शहर में आज करोड़ों के विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं गढबो नवा छत्तीसगढ़ की जो अवधारणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने देखी है उसी के अनुरूप आज शहर का विकास हो रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफिरा साहू, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव,शहर जिला महामंत्री गौर नाथ नाग, पार्षद श्रीमती अनीता नाग, दयाराम कश्यप, श्वेता बघेल, बी ललिता राव, वरिष्ठ नेता ऐस नीला, उपयंत्री चर्चित चांडक समेत काफ़ी संख्या मे वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति करें सुनिश्चित-कमिश्नर श्याम धावड़े

0

संभाग स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 11 मई 2022/ बस्तर संभाग के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति 24 घंटे सातों दिन होनी चाहिए, ताकि आवश्यक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों को परेशानी न हो। बुधवार को कमिश्नर श्याम धावड़े ने कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभाग स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर धावड़े ने सीजीएमएससी, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा निर्माण की जा रही स्वास्थ्य केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भवन विहीन स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पतालों में रनिंग वाटर की सुविधा, सोलर लाईंट की व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त संचालक डाॅ. गोटा, संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ, डीपीएम सहित लोक निर्माण विभाग, क्रेडा विभाग, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर धावड़े ने संभाग के सभी जिलों में तृतीय-चतुर्थ श्रेर्णी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती अभियान के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर पदस्थापना के लिए जिला स्तर पर काउंसिलिंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा गर्भवती पंजीयन, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, मातृ-शिशु मृत्यु दर, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, टीकाकरण अभियान की समीक्षा किया गया।

कमिश्नर धावड़े ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान करने सहित स्वास्थ्य कर्मियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेकर उन्होंने ग्रामीण स्तर पर बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ बस्तर अंचल में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक के लिए समर्पित वाहन, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, दवाई की उपलब्धता, आवश्यक स्वास्थ्य जांच हेतु टेस्ट किट की स्थिति, ओपीडी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले हाट बाजार क्लीनिक की सेवाएं ग्राम स्तर पर आयोजित बाजारों में निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी से होने वाले बीमारियों व उल्टी दस्त के लिए मितानिनों के पास आवश्यक दवाई किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। साथ ही बीच-बीच में दवाई की उपयोगिता व सुरक्षा के संबंध में मितानिनों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में सर्पदंश से संबंधित आवश्यक दवाईयां की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए, सर्पदंश के संबंध में बैगा गुनिया का सम्मेलन करने कहा। उन्होंने आरबीसी 6-4 से संबंधित प्रकरणों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी त्वरित देने की आवश्यकता बताई।

कमिश्नर धावड़े ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में डोर टू डोर सर्वे करवाने के साथ-साथ मच्छरदानी का वितरण-उपयोग करने, मलेरिया की दवाई उपलब्धता सुनिश्चित करने, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों को चिंहाकित कर निवासियों का सतत निरीक्षण कर मितानिनों व स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मियों को प्रशिक्षण और शिविर लगाकर जागरूकता अभियान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रवास से पूर्व सभी व्यवस्था दुरुस्त करने और शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले योजनाओं का क्रियान्वयन मैदानी स्तर पर करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पतालों में जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों द्वारा लिखे जाने दवाइयों में जेनेरिक दवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुपोषण अभियान के तहत लक्ष्य निर्धारित कर कुपोषण को दूर करने के प्रयास करने की आवश्यकता बताई। जिसमें सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़कर किया जाए। बच्चों को दी जा रही अण्डा केला और रेडी टू ईंट का उपयोग हितग्राही को ही मिलना सुनिश्चित किया जाए। सुकमा, कोण्डागावं और दन्तेवाड़ा जिले के डीपीओ, सीपीडीओ को सुपोषण अभियान में और बेहतर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों में लक्ष्य निर्धारित कर कुपोषण दर में कमी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा जीवन दीप समिति की स्थिति, स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई की व्यवस्था, कंडम गाड़ी का निलामी, वाहनों की उपलब्धता के साथ-साथ मेडिकल काॅलेज कांकेर और डिमरापाल से संबंधित आवश्यक संसाधनों के संबंध में संज्ञान लिया।

निगम प्रशासन कर रही अपने संसदीय सचिव की उपेक्षा
निर्माण कार्य के भूमी पूजन में आमंत्रित नहीं किए गए विधायक

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ओर 2023 में फिर एक बार कांग्रेस पार्टी की सत्ता लाने की तैयारी कर रहें हैं तो दूसरी तरफ अफसरशाही पूरी तरह चरम पर है। निर्वाचित विधायक तक की अफसर उपेक्षा कर रहें हैं जिसकी बानगी संतोषी वार्ड में देखने को मिला।

नगर निगम प्रशासन द्वारा संतोषी वार्ड में भूमी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इसमें जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन को ही निगम प्रशासन ने नहीं बुलाया जबकि विधायक रेखचंद जैन नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव भी हैं उनकी इस प्रकार की चर्चा से यह स्पष्ट हो जाता है कि निगम प्रशासन सरकार के प्रतिनिधि की ही अवहेलना करने से भी पिछे नहीं हट रहें या इसके लिए निगम के जनप्रतिनिधियों ने इशारा कर दिया है कि विधायक को हर कार्यक्रम से दूर रखा जाए।

कुशाभाऊ ठाकरे विस्तार योजना के अंतर्गत दल्ली राजहरा के शक्ति केंद्र क्रमांक 5 में बैठक

0

दल्ली राजहरा – कुशाभाऊ ठाकरे विस्तार योजना के अंतर्गत डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 05 में आज शक्ति केंद्र विस्तारक जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चर्चा किया । इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर के साथ मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, जिला आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे , शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार कुकरेजा , शक्ति केन्द्र संयोजक रमेश मित्तल ,पार्षद हेमंत गौतम, अंकित जैन, कमलेश श्रीवास, शब्बीर कुरैशी, प्रकाश साहू, नवीन साहू, केशव साहू, चंदू जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

चर्चा के दौरान वार्ड क्रमांक 10,11,12 तथा 13 के बूथ क्रमांक 206, बूथ क्रमांक 207 बूथ क्रमांक 208 तथा बूथ क्रमांक 209 के प्रमुख कार्यकर्ताओ को बूथ की संरचना सहित बूथ स्तर पर किये जाने वाले सभी संगठनात्मक एवम आवश्यक कार्यो की जानकारी दी गयी। भाजपा नेताओं ने बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओ से अपना बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत आहूत बैठक में कहा कि आगामी आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव तथा जून 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मतदान केंद्र पर सशक्त बना कर विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा किसानों का साथ छलावा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता ना देना सहित केंद्र के द्वारा 8 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास उपलब्ध नहीं करा ना किसानों को खाद की कालाबाजारी करके खाद उपलब्ध नहीं कराना महिलाओं के साथ वादाखिलाफी प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था की जानकारी देकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की नाकामी को लोगो तक बताना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा इसी तरह केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी की सरकार के कार्यो को जिसमे एक देश एक विधान के तहत कश्मीर से धारा 370 हटाकर कश्मीर को हिंदुस्तान की मुख्यधारा से जोड़ना । श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराना। छत्तीसगढ़ में 1017 किलोमीटर की 33 सड़क, 9240 करोड़ों की लागत से निर्माण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सहारा जिसमे 5 लाख तक इलाज की व्यवस्था करना। जनधन योजना के अंतर्गत 40 करोड़ से ज्यादा लोगों का बैंक खाता खुलवाना, हर घर पर पक्की छत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1करोड़ 10 लाख पक्के मकान का निर्माण कराना । 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री द्वारा 5 किलो मुफ्त में राशन। उज्जवला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। इन सब विषयों को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार कर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

किरंदुल की बेटी स्नेहा के सपनों को एएमएनएस ने दिया पंख, नर्स बनकर करेगी ग्रामीणों की सेवा

0

एएम/एनएस इंडिया की पहल से बदली स्नेहा की जिंदगी

किरंदुल – “शिक्षा ही शक्ति है” और यह समाज के विकास में हमारे योगदान, व्यक्तिगत आर्थिक विकास और सफलता प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। एएम/एनएस इंडिया की पहल “ज्ञान ज्योति पुरस्कार” के तहत बहुत से छात्रों के जीवन में नई रोशनी आई है। किरंदुल निवासी स्नेहा शर्मा भी उन्हीं छात्रों में से एक है जिन्हें ज्ञान ज्योति पुरस्कार मिला है। स्नेहा शर्मा के पिता नहीं हैं, उनकी माँ सुनीता शर्मा खराब आर्थिक स्थिति के कारण स्नेहा की ट्यूशन फीस जमा नहीं कर पा रहीं थी. जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा के सहयोग से सीएसआर टीम एएम/एनएस इंडिया ने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के तहत बेहतर एवं उच्च शिक्षा हेतु चार साल में तीन लाख पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए स्नेहा का चयन किया। इस सहयोग से स्नेहा ने हैदराबाद के नर्सिंग कालेज से बीएससी नर्सिंग की चार साल की पढ़ाई पूरे लगन और मेहनत से पूरी करते हुए आज स्थानीय अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही है। स्नेहा के अनुसार ग्रामीण इलाकों में नर्स पिछड़े और अलग-थलग समुदायों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वह उन सभी लोगों की सेवा करने के लिए बहुत उत्सुक है।

“प्रतिभाशाली युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है”ज्ञान ज्योति पुरस्कार”

दंतेवाड़ा जिले के अधिकांश गांव आदिवासी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहां शिक्षा पहुँचाना और उन्हें शिक्षित करना आज भी एक बड़ी चुनौती है। जिसके कारण आदिवासी क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव, आर्थिक समस्या और सही मार्गदर्शन के बिना पीछे रह जाती

इस समस्या को समझते हुए आर्सेलर मित्तल निपॉन स्टील इंडिया ने “एएम/एनएस ज्ञान ज्योति पुरस्कार” की पहल की है, जिसके तहत 10वीं, 12वीं, जेईई/एनईईटी/नर्सिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को, जो विशेष रूप से सुदूर क्षेत्रों से आते है, उनके बेहतर प्रदर्शन और प्रयास के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरुस्कृत किया जाता है। साथ ही इस कार्यक्रम से एएम/एनएस इंडिया द्वारा मेरिट में आने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है।

एएमएनएस प्रतिनिधि ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं, अच्छी शिक्षा और सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। हम अपनी ओर से समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सूदूर अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर एवं उच्च शिक्षा के लिए मदद कर रहे हैं। ज्ञान ज्योति कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अगले कुछ माह में एएमएनएस बेटी पढ़ाओ छात्रवृत्ति योजना लेकर आने वाली है। जिसमें मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की मदद की जाएगी। स्नेहा शर्मा की सफलता एक प्रेरक कहानी है सभी के लिए। हम आने वाले भविष्य में और भी विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS