City Media - Page 1438 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1438

बड़ी खबर – दल्लीराजहरा – युवक द्वारा चलती ट्रेन के सामने कूदकर की ख़ुदकुशी

0

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा – आज एक युवक द्वारा चलती ट्रेन के सामने कूदकर ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है | मृतक शाहिद खान पिता रसीद खान उम्र 36 वर्ष चिखलाकसा का रहने वाला है | घटना चिखलाकसा ब्रिज के पास दोपहर 12 बजे के आसपास की है | यह घटना रायपुर से केवटी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के साथ घटित हुई है | बताया जा रहा है जिस समय यह हादसा हुआ ट्रेन की गति काफी कम थी और ट्रेन के ड्राईवर ने जब युवक को देखा उसने ट्रेन रोकने की बहुत कोशिश की किन्तु युवक ट्रेन से टकरा गया जिससे उसे काफी चोट लगी जिसके पश्चात् ट्रेन के ड्राईवर द्वारा दल्लीराजहरा स्टेशन स्टाफ एवं अन्य गार्ड की मदद से रेल्वे प्लेटफॉर्म पर लाया गया जहाँ पर उपस्थित रेल्वे चिकित्सक द्वारा जांच करने के उपरांत युवक को मृत घोषित किया |

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा खदान में कार्यरत श्रमिकों का ठेकेदारों द्वारा सी.पी.एफ. की राशि में घोटाले को लेकर भारतीय मजदुर संघ ने महाप्रबंधक से शिकायत की

0

आज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह को लिखित शिकायत कर  कहा है कि राजहरा खदान समूह में चल रहे ठेका कार्य में कार्यरत श्रमिकों को CPF पुरी राशि नहीं दी जा रही है। राजहरा खदान समूह में चल रहे ठेका कार्य में कुछ ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों का सी.पी.एफ. की राशि में कटौती की जा रही है और उन्हें उनके पूरे वेतन का सी.पी.एफ. ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को नहीं किया जा रहा है। संघ को ऐसी जानकारी मिली है कि राजहरा खदान समूह के कुछ ठेकेदार श्रमिकों को 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर सी.पी.एफ. की राशि नहीं दे रहे है जबकि इसी खदान में बाकी ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के पूरे वेतन की सी.पी.एफ. की राशि श्रमिकों के खाते जमा की जा रही है। इसके पूर्व में इस संबंध में कार्मिक विभाग  से मौखिक रूप से चर्चा में ईसकी पूरी जानकारी दी गई थी। और आई.डी. में जाने की बात संघ द्वारा कही गई थी, तब आपके विभाग ने संघ को  इस समस्या का समाधान चर्चा के माध्यम से कर लिये जाने का आश्वासन दिया गया था, किन्तु आज दिनांक तक इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एक ही खदान में कार्यरत श्रमिकों के लिए अलग अलग नियम का पालन किया जाना समझ से परे है  और इससे तो ऐसा प्रतित होता है कि खदान के कुछ विशेष ठेकेदारों को प्रबंधन द्वारा विशेष छूट देकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। और श्रमिकों के हकों का उनके द्वारा खुले आम हनन किया जा रहा है। अगर बी.एस.पी. प्रबंधन ठेका में सी.पी.एफ. की राशि श्रमिक के पूरे वेतन के अनुरूप डालती है तो वह राशि श्रमिकों को मिलनी चाहिए। किन्तु कुछ विशेष ठेकेदार श्रमिकों का हक मार कर अपनी जेबें भरने में लगे है और प्रबंधन उनकी सहयोगी भूमिका में खड़ा नजर आ रहा है, जो कि काफी खेदजनक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संघ आपसे मांग करता है कि इस मामले की तत्काल जाँच करवा कर श्रमिकों को उनके पूरे वेतन का सी.पी.एफ. की राशि ठेकेदारों से जमा करवाया जाये और अभी तक जिन ठेकेदारों ने 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर सी.पी.एफ. की राशि श्रमिकों के खाते में जमा नहीं किया है उन ठेकेदारों से उक्त राशि की रिकव्हरी किया जाये और श्रमिकों को वापस दिलाया जाये। और ऐसे ठेकेदार जो 15000/- रूपये से अधिक के वेतन पर सी.पी.एफ. की राशि जमा नहीं करते हैं उन्हे सूचीबद्ध कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाये, ताकि भविष्य में गरीब मजदूरों के हकों का हनन करने का साहस कोई न कर सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गलत तरीके से आरोप लगाकर निलंबित किये गए स्वास्थ्य कर्मचारी को दोषमुक्त मानते हुए कलेक्टर ने किया बहाल

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के पदाधिकारियों की ड्यूटी कोविड 19 महामारी में शहरी क्षेत्र में सैम्पल्लिंग में लगाई गई थी, संघ के पदाधिकारियों द्वारा कोरोनाकाल में ड्यूटी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया गया, इस कोविड 19 महामारी काल के दौरान संघ के पदाधिकारी रूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष पर महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्रही द्वारा गलत तरीके से आरोप लगाकर निलंबित करवाया गया था | इस सम्बन्ध में संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार द्वारा कर्मचारी हितैषी कलेक्टर को अवगत कराने पर उन्होंने रूपेंद्र सिंह (R.H.O.) उप स्वास्थ्य केंद्र हाटकचोरा को तत्काल दोषयुक्त मानते हुए बहाल किया गया है | जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार कोविड 19 महामारी जैसे कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते रहे |

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर एवं कोविड इंचार्ज गीता रायस्त का आभार व्यक्त किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जल ही जीवन है हर ग्राम पंचायत तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नल जल योजन महत्वपूर्ण साबित होगा – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चार पंचायतों में 2 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक के विकाठस कार्यों का किया भूमिपूजन |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुसपाल,पोडागुडा,तुसेल एवं बिलोरी में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल जल योजना एवं मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत मुख्य मार्ग से स्कूलों तक पक्की सड़क के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसपाल में बच्चों से चर्चा कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया इस अवसर पर अपने गुरु बी एन आर नायडू को याद करते हुए बताया की उनकी कड़ी शिक्षा के कारण ही वे आज इस मुकाम पर हैं उन्होंने जो 1981 में पढ़ाया था वह आज भी याद है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत बिलोरी में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 10 लाख 37 हजार रुपए के सड़क का निर्माण तथा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना लागत 74 लाख 76 हजार , ग्राम पंचायत पोडागुडा में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य लागत 5 लाख 18 हजार रुपए,ग्राम पंचायत बिलोरी 1 में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना लागत 74 लाख 19 हजार रुपए, एवं ग्राम पंचायत तुसेल में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन एवं टंकी सह पेयजल आपूर्ति लागत 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपए का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शुद्ध पेयजल आपूर्ति है जिसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हर ग्राम पंचायत तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है इसके अलावा पानी टंकी का निर्माण कर हर घर में नल जल प्रदाय की जाएगी इसके अलावा पानी की शुद्धता के लिए जल शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा विकाश दुग्गड़ ,जोन अध्यक्ष सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया,पुसपाल पंचायत पदम नाग,पोडागुडा सरपंच सुभद्रा बघेल , सरपंच बिलोरी उमन बघेल,तुसेल सरपंच लखमु राम,सिरमुड सरपंच हरिबंधु नाग ,हेमधर नाग, जनपद सदस्य लखमी कांग्रेस नेता खगेश्वर सेठिया , विनोद सेठिया,मनोहर सेठिया सहित खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,पी एच ई के अभियंता जैन एवं पी डब्ल्यू डी के अभियंता नेताम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी बालोद द्वारा मनाई गई

0

आज बालोद में मिनी माता जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई मनाई गई |

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बालोद के दल्ली चौक में स्थित मिनी माता जी के मूर्ति में माल्यार्पण किया गया समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया |

मिनीमाता जी छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद रही इन्होंने सामाजिक क्षेत्र में बहुत काम किया और प्रदेश व देश के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहने वाली महिला थी | सन 1952 में पहली बार मिनीमाता सांसद बनी थी, छुआछूत के लिए मिनीमाता ने इतना काम किया कि लोग उन्हें मसीहा के रूप में देखते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,वरिष्ठ नेता कमलेश सोनी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अमित चोपड़ा,मंडल महामंत्री संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी शहर मंडल मंत्री कमल पंपलिया,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश नाहर,गणेश साव,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर,सांसद प्रतिनिधि अश्वन बारले,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,महिला मोर्चा महामंत्री सरोजिनी साहू व मोना टुवानी,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शहर दयाल बघेल,महामंत्री कन्हैया मंडावी व मोहन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी गेंदू ऊइके,डोमेंद्र साहू,रामस्वरूप यादव,आदि कार्यकर्ता व सामाजिक बंधु उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जगदलपुर एयरपोर्ट से अन्य बड़े शहरों हेतु भी विमान सेवा शीघ्र प्रारंभ हो – दीपक बैज

0

साँसद दीपक बैज ने लोकसभा में नियम 377 के तहत बस्तर में हवाई सेवा के विस्तार हेतु मांग की..

दिल्ली/छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले अंतर्गत जगदलपुर एयरपोर्ट से अलायंस एयर कंपनियों द्वारा 21 सितंबर से 2020 से रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद- जगदलपुर-रायपुर वायुमार्ग पर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन प्रारंभ है जिससे बस्तर क्षेत्र के नागरिकों को विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध हुई है। प्रति माह विमान यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि जगदलपुर से अन्य बड़े शहरों हेतु भी विमान सेवा शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बढ़ते विमान यात्रियों के दबाव को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट से अन्य बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली,विशाखापत्तनम, कोलकाता, चेन्नई के लिए विमानों का संचालन अविलम्ब प्रारंभ किया जाए जिससे आदिवासी बाहुल्य स्थानीय स्तर पर उद्योगधंधे विकसित होंगे और व्यापारिक दृष्टि से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा, साथ ही शिक्षा तथा स्वास्थ्य का स्तर बढ़ेगा और नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शास.उमा विद्यालय भगतसिंह में ईको – क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण कर निस्वार्थ भाव से श्रमदान किया

0

जगदलपुर । शास.उ.मा.वि.भगतसिंह में ईको – क्लब द्वारा गमलो में पौधे लगाये गये तथा बगीचे में साफ – सफाई की गई एवं वर्मीकमपोस्ट खाद डाला गया , पौधों में बीमारी से बचाव हेतु कीटनाशक का छिड़काव किया गया । ये सारे कार्य प्राचार्य विनिता बेंजामिन के मार्गदर्शन में किये जा रहे है । ईको – क्लब प्रभारी अंजू रावटे ने बताया कि आगे बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल लो – कास्ट ( कम खर्च ) में तैयार करना , विज्ञान के प्रति जागरूकता कैम्पेन चलाना , बच्चों में बागवानी के प्रति रूचि एवं जागरूकता लाने हेतु

विविध कार्यक्रम किये जाने हैं । विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रोत्साहित करने हेतु प्रमाण – पत्र एवं पुरस्कार भी दिया जायेगा । क्लब सदस्य भारती नामदेव , गीता मूर्ति , रोशनी सिंधे तथा इको – क्लब के विद्यार्थी पूरे जोश के साथ शाला परिसर को बेहतरीन बनाने हेतु दृढ़ संकल्प है । भूतपूर्व विद्यार्थी भी इस अभियान से जुड़े हुए हैं तथा संपूर्ण शाला परिवार व्याख्याता , शिक्षक एवं विद्यार्थी अपना आर्थिक सहयोग एवं श्रमदान निस्वार्थ भाव से पूरे समर्पण के साथ प्रदान कर रहे हैं , जिससे शाला का काया – कल्प हो रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बैंक आफ महाराष्ट्र के जगदलपुर ब्रांच का किया शुभारंभ

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के शहीद पार्क गढ़ कलेवा के सामने बैंक आफ महाराष्ट्र के नवनिर्मित जगदलपुर ब्रांच का शुभारंभ किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यह बहुत ही गर्व की बात है की हमारे शहर में बैंक आफ महाराष्ट्र के ब्रांच का शुभारंभ हो रहा है आज हमारी सरकार के प्रयासों से अब बस्तर की छवि बदल रही है जिसके कारण अब देश की ख्याति प्राप्त बैंक के ब्रांच भी जगदलपुर में खुल रही है जिससे यहां के लोगों को वित्तीय लेनदेन में और अधिक सुविधा उपलब्ध होगी बस्तर का विकास जिस तेजी से हो रहा है और नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना सहित पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं इसका लाभ भी बैंक के लेन-देन में मिलेगा मैं बैंक आफ महाराष्ट्र के इस ब्रांच के सफलता की कामनाएं करता हूं |

उन्होंने कहा की उपभोक्ता बैंक की पूंजी होता है और मुझे आशा है की बैंक आफ महाराष्ट्र अपनी ख्याती के अनुसार इस पूंजी को संभाल कर रखेगा बैंक आफ महाराष्ट्र अपने उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखेगा |

इस अवसर पर रायपुर जोन के जोनल मैनेजर संजय कुमार दास ने बताया की पुणे में आरंभ हुए बैंक की आज पूरे देश में तीन हजार से अधिक ब्रांच है एवं रायपुर जोन में यह 48वां ब्रांच है हमारा प्रयास जगदलपुर बस्तर को गुणवत्ता पूर्ण वित्तीय सहायता एवं लेन-देन उपलब्ध कराना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बैंक आफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर संजय कुमार दास एवं जगदलपुर ब्रांच के मैनेजर सरोज कुमार पांडेय के अलावा बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर पारेख महामंत्री राजकुमार दंडवानी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ व्यापारी गौतम लुंकड जी, विकास दुग्गड, नीरज शर्मा, अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा एवं शहर के अन्य व्यापारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पत्नी की मौत से आहत आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

बालोद – आरक्षक मनीष नेताम 30 वर्ष निवासी टेकापार द्वारा तांदुला नदी के किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | घटना मंगलवार रात की है | बताया जा रहा है 15 दिन पहले ही पत्नी की मौत हो गई थी जिससे मृतक काफी परेशान था शायद इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया होगा | अचानक हुए पत्नी की मौत को लेकर आरक्षक छुट्टी पर आया था और बुधवार को वापस अपनी ड्यूटी थाना बोरई जिला धमतरी के लिया जाने वाला था किन्तु उससे पहले ही आरक्षक ने मौत को गले लगा लिया | इस प्रकार गाँव में 15 दिनों के अन्दर हुए हादसे से पूरा गाँव स्तब्ध है | दो माह पहले ही आरक्षक का विवाह डौंडी थाना क्षेत्र ग्राम दिघवाड़ी की हेमलता नेताम से हुआ था और दोनों में बहुत प्यार था | बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे मोहल्ला क्लास में, बच्चों से शिक्षा के संबंध में चर्चा की

0

कोरोनावायरस संक्रमण काल में भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में कोई कमी ना हो- रेखचंद जैन

उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की कोराना के गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों की शिक्षा में कोई कमी ना हो |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन आज अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान अचानक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कालोनी में पहुंचे और 6 एवं 7 के बच्चों से चर्चा कर उनके शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छात्रों से चर्चा करते हुए उनके शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में पूछा एवं उनके कैरियर के संबंध में चर्चा की एवं अच्छा जवाब देने वाले बच्चों को शाबाशी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कामनाएं की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित शाला के शिक्षक उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS