दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
डौंडी ब्लॉक एवं प्रदेश के जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ग्राम डुडिया के चारागाह के SHG सेट में लगे बैटरी व इनवटर को चोरी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।
आरोपीगणो के कब्जे से एक नग बैटरी व एक नग इनवटर की गई बरामद
थाना अर्जुन्दा पुलिस की सक्रियता से लगातार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी
आरोपीगण को धारा 457,380,34 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र के ग्राम डुडिया का है, कि प्रार्थीया ललिता भुआर्य पति सी0एल0 भुआर्य उम्र 46 वर्ष सा0 डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत डुडिया में छत्तीसगढ शासन के अनुदान पर से चारागाह का निर्माण किया गया है, चारागाह के अंदर SHG सेट लगा हुआ है। SHG सेट के अन्दर प्रकाश हेतु सोलर लाईट लगा हुआ था। सोलर लाईट हेतु सेट के अंदर लगे 10 फीट केबल वायर , 01 नग TOP DELTA कंपनी का INVERTER , 01 नग सोलर बोर्ड व 01 नग SF SONIC JET कंपनी का बैटरी लगा हुआ था। दिनांक 19.01.2022 के मध्य रात्रि कोई अज्ञात चोर द्वारा SHG सेट के गेट में लगे ताले को तोड़कर सेट अंदर भवन में प्रवेश कर 10 फीट केबल वायर , 01 नग TOP DELTA कंपनी का INVERTER , 01 नग सोलर बोर्ड व 01 नग SF SONIC JET कंपनी का बैटरी जुमला कीमती 13,000 रूपये को चोरी ले गया है, रिपोर्ट पर थाना अर्जुदा में धारा 457,380 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही कुंदन लाल देवांगन व गितेश धनकर से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 20.01.22 के रात्रि 01.30 बजे करीबन डुडिया चारागाह के SHG सेट के दरवाजे में लगे ताले को लोहे की राड से तोडकर अंदर प्रवेश कर एक नग बैटरी व एक नग इनवटर को चोरी कर ले जाना बताये। आरोपी कुंदन लाल देवांगन व गितेश धनकर द्वारा चोरी गये मशरूका मे से एक नग बैटरी व एक नग इनवटर तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे के रॉड को ग्राम डुडिया शमसान घाट के नीचे नाला में लगे छीन झाड़ के पास एक सफेद रंग के बोरी में भरकर छिपाकर रखना बताने पर मौके पर पहुंचकर चोरी के समान को बरामद किया गया है। आरोपी कुंदन लाल देवांगन पिता रमेश देवांगन उम्र 24 वर्ष सा0 डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद छ0ग0 तथा गितेश धनकर पिता स्व0 यशवंत धनकर उम्र 20 वर्ष सा0 डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा अपराध कबुल करने व पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक जिला बालोद सदानंद कुमार के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उप पुलिस अधीक्षक सोनसाय मौर्य अनुविभाग गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी वजाप्ता सुमार में थाना प्रभारी अर्जुंदा कुमार गौरव साहू, उप निरी0 वीरेंद्र सिंह नुरेसिया, प्र0आर0 विकास सिंह, आरक्षक बलदेव महावीर, धर्मेंद्र चंद्रवशी, कमलेश रावटे, भालेश देवांगन का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी:-
कुंदन लाल देवांगन पिता रमेश देवांगन उम्र 24 वर्ष सा0 डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद छ0ग0
गितेश धनकर पिता स्व0 यशवंत धनकर उम्र 20 वर्ष सा0 डुडिया थाना अर्जुंदा जिला बालोद छ0ग0
जप्ती:-
एक नग बैटरी व एक नग इनवटर तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे के रॉड।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आवाहन पर 5 सूत्री मांग को लेकर जिले के लगभग 120 धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इस धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण मंडल के कार्यकर्ता गण वाह किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण आंदोलन में शामिल हुए एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सभी ब्लॉकों में अनुभाग अधिकारी राजस्व को सौंपा गया |
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व जिला प्रभारी कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने जो किसानों से वादा किया है उससे भूपेश सरकार उस वादों से मुकर रही है जिसका जवाब आने वाले समय में आम जनता व किसान देगी |
जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है |
जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए |
प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों के के साथ अन्याय कर रही है हम किसानों के साथ खड़े हैं |
प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा कि एक एक दाना खरीदने वाली भूपेश सरकार किसानों को रुला रही है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों जो निम्नानुसार है –
1: धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए। 2: रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें । 3: असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए। 4: लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए । 5: पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ये सभी पांच प्रमुख मांग को लेकर धरना दिया गया है उपरोक्त मांग समय सीमा पर पूर्ण ना होने पर किसान मोर्चा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है | इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक गण प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, लेख राम साहू, किशोरी साहू, देवेंद्र जसवाल, नरेश यदु, त्रिलोकी साहू, यादराम साहू, नंदकिशोर शर्मा, चेमन देशमुख, सोमेश् साहू ,दुर्गा नंदन साहू, दुष्यंत सोनवानी, टीनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, कौशल साहू, प्रेम साहू, मनीषा झा, गोविंद बंधवानी , हेमंत साहू, मनोहर सिन्हा, रोमन सोनकर, टीकाराम निषाद, ओंकार सिन्हा, गणेश साहू, पन्नालाल साहू, सुरेश देशमुख ,शशिकांत साहू, मितेंद्र वैष्णोव, उमेश विश्वकर्मा, विक्रम ध्रुव, दयानंद साहू, देवधर साह, जगदीश देशमुख, सुरेंद्र देशमुख , संतोष कौशिक, वीरेंद्र साहू, धनेश्वर मिश्रा, पार्थ साहू, धर्मेंद्र साहू, नरेंद्र सोनवानी, कमल पंपआलिया, खिलेश्वरी साहू ,कृतिका साहू, गणेश राम साहू, डॉमेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण अपने-अपने सोसायटी ओं में सम्मिलित रहे |
उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू ने दिया।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा है कि हम गांधीवादी विचारधारा के सिपाही हैं, हमें गोड़से विचारधारा के झूठ को करना बेनकाब है जिस प्रकार झूठी कहानी गढ़ कर भाजपा सत्तारूढ़ हुआ है उसको सच्चाई के माध्यम से सत्ता से पदच्युत करना हम सभी आईटी सेल के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। दूसरी तरफ बस्तर जिले के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने आए आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, जगदलपुर शहर अध्यक्ष आदर्श नायक व बस्तर जिला अध्यक्ष धवल जैन के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने उपस्थित जनों का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। विगत दिनों आईटी सेल व सोशल मीडिया में पदाधिकारियों की जिला व विधानसभा स्तरीय पर नियुक्ति हुई थी जिसके बाद प्रथम प्रवास पर प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का पहला दौरा था जिसके तहत् प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, लोकसभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा, शहर अध्यक्ष आदर्श नायक व बस्तर जिला अध्यक्ष धवल जैन के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं सर्किट हाउस पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बिस्सा ने कहा कि इन दिनों दो विचारधाराओं की आपस में लड़ाई चल रही है।एक महात्मा गांधी के विचारधाराओं को मानने वाले कांग्रेस पार्टी है तो दूसरा गोड़से विचारधारा पोषित भाजपा पार्टी है। हमें गर्व है कि गांधीवादी विचारधारा के सिपाही हैं, हमें गोड़से विचारधारा के लोगों के साथ भाजपा के गलत प्रचार का सोशल मीडिया में तथ्यात्मक जवाब देना है। बिस्सा ने आईटी सेल के कार्य और कांग्रेस संगठन के कार्यो का विश्लेषात्मक उदाहरण भी दिया। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व लोकसभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा ने भी नवनियुक्त अध्यक्षगणों को संबोधित किया।
इस दौरान कुछ नये युवा भी मौजूद थे जोकि आईटी सेल में जुड़ना चाहते हैं, उन्हें जल्द कार्यकारिणी में स्थान देने का निवेदन प्रदेश अध्यक्ष से किया गया जिसके लिए सहमति प्रदान किया है। इस अवसर पर एनएसयुआई पदाधिकारी आयुष महंती जितेंद्र नाग,सागर राव, केनेथ मार्टिन, आकाश, रुद,उस्मान रजा,फैजल नवी, फैजान अली,धालेंद्र कश्यप,माज लिल्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
♦️ बस्तर विधायक जी का कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला अपने क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच पाकर महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर स्वागत पर अपना महत्व दिया है |
♦️ बस्तर विधायक जी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में जनहित में लगातार योजनायें ला रही है उन योजनाओं का फायदा लगातार किसान भाइयों एवं ग्रामीणजनों को मिल रहा है जो भूमिहीन पूर्वजों से गांव में बसे हुए अब उनको भी पट्टा वितरण किया जा रहा है पूरे देश भर में छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जो कि जमीनी स्तर तक इस योजना को पहुंचा रही है |
♦️ बस्तर विधायक ने कहा कि प्रत्येक किसान भाइयों के खाते में सीधे पैसे डाल रही है ऐसा पहली बार हो रहा है नही तो पिछले सरकार लोगो को गुमराह करके किसानों के साथ छल करती थी |
♦️ बस्तर विधायक जी ने ग्राम पंचायत सांवरा में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की एवं माता गुड़ी व बाजार शेड के लिए भी घोषणा किये है ग्रामीणजनों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |
♦️ बस्तर विधायक जी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियों के रुक जाने से अनगिनत परिवार आर्थिक संकट से जूझते हैं जीवनयापन कठिन हो जाता है लेकिन हमारी सरकार ने इस कठिन परिस्थितियों में भी जन जन तक सहायता पहुँचाया है |
♦️इसलिए मेरा आप सबसे अनुरोध है कि कोविड प्रोटोकॉल का जरूर पालन करें |
♦️कोविड की तीसरी लहर से डरें नहीं, बल्कि सतर्क जरूर रहें |
♦️जिसमें मौजूद रहे डिजिटल सदस्य अभियान के बस्तर विधानसभा प्रभारी दिनेश यदु, सरपंच रवि सिंह बघेल,उपसरपंच नरेंद्र सोनवानी, पंच जीवन लाल जोशी, पदम, मंगलदास, आयतु राम, सूदरु राम, मोहन,लक्ष्मीनाथ, रामधर, शरद, फूलचंद, रेनू,दयाराम,कमल, सरादुराम,एवं ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हर मुद्दे पर राज्य सरकार का विफलता पांच सूत्रीय मांग को लेकर धान खरीदी की तरीक बढाने, खाद् की कमी, बकाया बोनस जैसे विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला आव्हान पर चिखलाकसा सोसाइटी कारुटोला प्रांगण पर किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर धान खरीदी केन्द्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस दौरान धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे , भाजपा किसान मोर्चा मंडल दल्ली राजहरा उमेश कुमार विश्वकर्मा, न.पं. चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, न.पं. चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, युवा मोर्चा डोंडी मण्डल महामंत्री बृजमणि यादव, न.पं. चिखलाकसा पार्षद कुन्ती देवांगन, लता पथोड़े, राजू रावटे, विजय डडसेना, संगीता साहू व किसान मोर्चा मंत्री युवराज रावटे, किसान मोर्चा सदस्य गुलाब खान, अजीम खान सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
जगदलपुर शहर के बोरपदर क्षेत्र में बाड़ा अंदर खड़ी बोरिंग बोरवेल गाडी से ड्रिलिंग राड को चोरी करने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.01.2022 को प्रार्थी ओंकार पाण्डे के बाड़ा अंदर खड़ी बोरवेल गाड़ी में रखी ड्रिलिंग राड 30-35 नग कीमती 1,75,000/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा बाड़ा के दिवाल को छेंद कर, चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0-25/2022 धारा 457,380,34 भादवि0 कायम कर, अनुसंधान में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
विवेचना दौरान उक्त टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आरोपी का पतासाजी कर, मुखबीर तैनात किया गया। मुखबीर सूचना पर संदेही लच्छुराम कश्यप निवासी बोरपदर को हिरासत में लेकर पुछताछ पर बताया कि अपने साथी खेमेश्वर ठाकुर, राजुराम कश्यप के साथ मिलकर घटना दिनांक को बाड़ा अंदर से दिवाल को सब्बल से छेंद कर, बोरवेल के लोहे का ड्रिलिंग राड को अलग-अलग तिथि में चोरी किये जिसे जवाहर लाल सुर्यवंशी निवासी बोरपदर के आटो क्रमांक-c g 17 k g 0332 से ले जाकर राड़ को आडावाल के कबाड़ी दुकान में बेचे और राजु कश्यप के घर में रखे 05 नग लोहे के ड्रिलिंग राड कीमती 25,000/-रूपये, एवं आटो व लोहे का सब्बल को विधिवत् जप्त कर आरोपियों लच्छु राम कश्यप,राजुराम कश्यप, खेमश्वर ठाकुर एवं जवाहर लाल सुर्यवंशी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपीः-
1. लच्दुराम कश्यप पिता माहरूराम कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम बोरपदर 2. राजुराम कश्यप पिता माहरू राम कश्यप उम्र 19 साल नि0 ग्राम बोरपदर 3. जवाहर लाल सुर्यवंशी पिता पंचराम सुर्यवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बोरपदर 4. खेमेश्वर ठाकुर उर्फ छोटु पिता प्रितम सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोरपदर।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्रआर0 बरतुराम सोरी, बबलुराम ठाकुर एवं आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर एवं आशीष सिंह ठाकुर।
दल्लीराजहरा: शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालयीन विकास शुल्क लिये जाने के विरोध में प्राचार्य को सौपा ज्ञापन।
विद्यार्थियों ने बताया नगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय में हर साल नियमित एवं अनियमित विधार्थियो से जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय विकास शुल्क लिया जाता है किन्तु महाविद्यालय में गत पांच वर्षो से किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। तथा इस वर्ष भी अनियमित विधार्थी से जनभागिदारी समिति महाविद्यालय विकास के नाम पर शुल्क लिया जा रहा। जिसके विरोध में शुल्क माफ करने प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त महाविद्यालय में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लिया जाता है। जिसमें अनियमित व नियमित दोनो विद्यार्थी शामिल होते है। महाविद्यालय में विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, कला संकाय के स्नातक व स्नातोकोत्तर संचालित है। जिसमें अधिकांश अनियमित विधार्थी कॉलेज की परीक्षा दिलाते है, जिनसे महाविद्यालय के विकास कार्याे के नाम पर राशि वसूल की जा रही हैं। वही अनियमित विधार्थियो के कॉलेज का ऑनलाईन फार्म 1610 रुपये में भरा जाता है। जो नियमित विधार्थी से 500 रुपये अधिक है, विधार्थियो ने आगे कहा कि अनियमित विधार्थी कॉलेज सिर्फ फार्म जमा करने व परीक्षा देने जाते हैं, वही हम नियमित विधार्थी की तरह कॉलेज के संसाधनों का उपयोग भी नहीं करते, इसके बावजूद महाविद्यालय विकास कार्याे के नाम पर अनाप शनाप शुल्क लिया जाना जो कि अनुचित हैं। छात्रों द्वारा विगत पांच वर्षो में जमा की गई शुल्क की विस्तृत जानकारी मांगी गई यदि जवाब सार्थक नहीं मिलने पर विद्यार्थियों द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
प्रतिवर्ष महाविद्यालय विकास के नाम पर जनभागीदारी समिति द्वारा राशि ली जाती है। इसके अलावा कई अन्य महाविद्यालयिन गतिविधि के लिए विद्यार्थियों से अलग से शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद कॉलेज केम्पस के भीतर विकास के नाम पर अब तक कोई भी ठोस कार्य नहीं कराया गया । वही वर्षो पुरानी भवन जो कि हालात बद से बदतर हो चुकी है। कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। वाहन व साईकिल पार्किंग के लिए उचित स्टैण्ड नहंी बनाया गया । प्रेक्टिकल लैब में सामान कि कमी,शौचालय का मरम्मत नही किया जा रहा है। छात्र दुषित पानी पीन को मजबूर है स्वच्छ पीने कि पानी कि व्यवस्था नहीं, कॉलेज का आईडी कार्ड नहीं बनाया जाना, विभिन्न खेल सामाग्री का अभाव, रेडक्रास यूनिफार्म उपलब्ध नहीं सहित अन्य अतिआवश्यक कार्य नहीं कराया जा रहा है।
इस संबंध मंे प्राचार्य अरूण कुमार से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा शुल्क माफ करने ज्ञापन सौपा गया है जिसकों लेकर समिति के साथ बैठक किया गया था। आगामी मार्च अप्रेल माह की बैठक में जो निर्णय होगा विद्यार्थी हित में किया जाएगा।
तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्व अर्जुन हिरवानी जी को उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने कहा कि स्व अर्जुन हिरवानी जी बहुत ही सहज, सरल, विनम्र,मृदुभाषी स्वभाव व कुशल नेतृत्व के धनी थे।वे जिला साहू संघ बालोद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में निस्वार्थ भाव से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाये । उन्होंने समाज में नशामुक्ति उन्मूलन व धर्मांतरण को रोकने हेतु भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्व हिरवानी जी का अचानक हुए निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।तहसील साहू संघ राजहरा को भी उनका मार्गदर्शन एवम सहयोग हमेशा ही मिलता रहा है।तहसील साहू संघ उनके द्वारा किये गए समाज हित के कार्यो को सदैव स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता रहेगा एवम उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सादर श्रद्धासुमन अर्पित करता है एवम माँ कर्मा एवम ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोविंद साहू, राधा साहू,सचिव राधेश्याम साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्यामलाल साहू, उप संयोजक हरख राम साहू, किशोर कुमार साहू,सचिव निर्मलदास साहू,सह संगठन सचिव संतराम साहू, सहसचिव रेखुराम साहू, संयुक्त सचिव विजय साहू, द्वारिका साहू,परीक्षेत्रीय अध्यक्षगण खूबलाल साहू, रामसिंह साहू,संतोष कुमार साहू, विष्णु साहू, जीवराखन लाल साहू, जीतराम साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन साहू, अंजू साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ,सचिव महिला प्रकोष्ठ द्रोपती साहू,अध्यक्ष महिला रेखा साहू, राजकिशोर साहू,अनेक साहू ,राजकुमार साहू,देवेंद्र साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।
दुर्ग – पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 युवकों से 15 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है | युवकों ने आरोपी को रुपये तो दे दिए किन्तु जब आरक्षक भर्ती के रिजल्ट में युवकों का नाम नहीं आया तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस करने की मांग की जिससे आरोपी द्वारा रुपये वापस देने के नाम पर घुमाने लगा तो युवकों ने आरोपी के खिलाफ ठगी किये जाने को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा निवासी मिलेश चतुर्वेदी (24) ने रविवार को उसके दो अन्य साथी केवल कुमार बांधे और कुंदन कुमार से ठगी करने की शिकायत की है। उसने शिकायत में बताया कि पुलिस आरक्षक की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दिसंबर 2020 को फरसगांव जिला कोंडागांव निवासी दीपेन्द्र कुमार नाग (35) से उनकी मुलाकात हुई जिसने खुद को पुलिस का बहुत बड़ा अधिकारी कांकेर में पदस्थ होना बताया और यह भी कहा कि उसने बहुत सारे युवकों की पुलिस में नौकरी लगवाई है और वह उन तीनों युवकों की नौकरी लगवाने में मदद कर सकता है | जिससे वे तीनों युवक आरोपी के झांसे में आ गए और तीनों से 8, 5 और 2 लाख रुपये ले लिए |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जब पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया तो उसमे उन तीनों युवकों का नाम नहीं था उन्होंने आरोपी दीपेन्द्र कुमार नाग को कॉल किया किन्तु फ़ोन बंद आया जिसके बाद वे तीनों उसके घर पहुंचे और अपने रुपये वापस मांगने लगे किन्तु आरोपी द्वारा आज कल करते हुए 8 माह से टालमटोल कर रहा है जिसे देखते हुए युवकों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई |