City Media - Page 499 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 499

ब्राह्मण समाज के द्वारा 10 मई को भगवान परशुराम जी का प्रकाट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी के वार्ड क्र.22 ,बीएसपी श्रमवीर चौक के समीप स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में शुक्रवार 10 मई 2024, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के द्वारा ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव विप्र परिवारों के गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना ,आरती संपन्न कराया एवं विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा सुंदरकांड , हनुमान चालीसा व संकट मोचन हनुमानजी के सस्वर पाठ के प्रस्तुति पश्चात विप्र बंधुओं के द्वारा सामूहिक रुप से रामायण जी  हनुमान जी तथा भगवान परशुराम जी की भव्य व दिव्य आरती की गई।तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, संरक्षक आर.के.द्विवेदी, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अजय मिश्रा, ए.के.राजोरिया, अनिलकांत शर्मा,विनोद तिवारी, अशोक पाण्डेय, श्री झा साहब,बृजभूषण पाण्डेय, चौधरी जी, त्रिवेदी. अजीत झा,ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ.देवदत्त शर्मा, भट्टाचार्य जी.अगम पाठक, डॉ. चक्रवर्ती, शैलेंद्र व्यास, प्रमोद तिवारी, राकेश द्विवेदी, जोगेंद्र ठाकुर,स्वप्निल तिवारी,चौबे जी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू) सहित बड़ी संख्या में विदुषी मातृशक्तियों,बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 11 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

0
  • 16 घंटे से भी अधिक समय से चल रही है मुठभेड़
  • नक्सलियों पर जवानों की ओर से चौतरफा फायरिंग

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में बीजापुर जिले के गंगालूर इलाका अंतर्गत पीडिया में पुलिस व सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ को 16 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन दोनों ओर से समाचार लिखे जाने तक ताबड़तोड़ फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और उन पर जमकर गोलियां बरसाई जा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि अब तक 11 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं सभी जवान सुरक्षित हैं। मारे गए नक्सलियों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सली संगठन के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर के डीआरजी जवानों और 201 कोबरा बटालियन की संयुक्त पार्टी एंटी नक्सल आपरेशन के लिए भेजी गई थी। जवानों के साथ सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। अब तक 11 नक्सली मारे जाने की सूचना है हालांकि पुलिस अधिकारी ने सिर्फ मुठभेड़ होने की पुष्टि की है। नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की आक्रमकता और बढ़ गई है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े आपरेशन चलाए जा रहे है। इसमें जवानों को बड़ी सफलता भी मिल रही है।

मोर्चे पर डटे हैं 1000 जवान

पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया में बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद तीन जिलों की डीआरजी व कोबरा 210 के जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया। सुबह 6 बजे पहली मुठभेड़ हुई और अलग- अलग जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। करीब एक हजार जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। सूत्रों की मानें तो 11 नक्सली मारे जा चुके हैं और उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। अब भी फायरिग चल रही है और नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सिर्फ एक संदेश दिया गया जिसमें मुठभेड़ का उल्लेख है। जब जवान वापस कैंप लौटेंगे तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ओड़िशा की चुनावी जंग में कूदे बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य

0
  • जनसंपर्क रैली में शामिल हुए कांग्रेस नेता मौर्य

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी ओड़िशा की चुनावी जंग में कूद गए हैं।

सुशील मौर्य कांग्रेस भवन कोटपाड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में निकली जनसंपर्क रैली में शामिल हुए। मौर्य ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने मांगा जनसमर्थन। आज कांग्रेस भवन कोटपाड़ से नगर पालिका अध्यक्ष एम. शंकर राव के नेतृत्व में निकली जनसंपर्क रैली में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष व उड़ीसा पर्यवेक्षक सुशील मौर्य शामिल हुए।  मौर्य ने जिला कोटपाड़ विधानसभा प्रत्याशी अनाम दियान के समर्थन में आयोजित रैली में कांग्रेस प्रत्याशी हेतु क्षेत्र की जनता से जनसमर्थन मांगा व प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान इस दौरान पार्षद रशीद खान, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष लैखन बघेल, कोटपाड़ प्रभारी महेंद्र महापात्र, संदीप दास, विजेंद्र ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, सचिन खरे, घनश्याम महापात्र, रवि, कर्तव्य आचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

ओडिशा विकास से कोसो दूर, रिवर्स गेयर से राज्य को नवीन ने किया पीछे : किरण देव

0
  •  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया रोड शो

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने शुक्रवार को कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोरापुट से भाजपा प्रत्याशी कालीराम मांझी तथा रायगड़ा से विधानसभा प्रत्याशी बसंत उल्का के पक्ष में प्रचार किया।

किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की तरक्की पर रिवर्स गियर लगा दिया है। जिससे प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। यहां जनकल्याण की एक भी योजना पारदर्शिता से लागू नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि राज्य के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विकसित भारत और विकसित ओडिशा को लेकर आप सभी अपना योगदान तय करें। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार में नौकरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों की ही कहीं सुनवाई नहीं होती है तो सामान्य जन की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। किरण देव ने कहा कि ओडिशा में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन हमें मिल रहा है। राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत रही है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम सामने आएगा।

उड़ीसा में चुनाव प्रचार

0

उड़ीसा चुनाव प्रचार मे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री आदरणीय केदार कश्यप जरीगांव विधानसभा के खंडा मंडल एवं बोड़बोरंडी के विभिन्न शक्ति केंद्र के विभिन्न गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से भाजपा के विधायक प्रत्याशी नरसिंह भत्रा एवं लोकसभा प्रत्याशी बलभद्र मांझी के पक्ष में प्रचार करते हुए,, साथ में बस्तर से वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा,अमर यदु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l

नक्सल हिंसा प्रभावित परिवारों के पुर्नवासमें फिसड्डी साबित हो रहा है बस्तर संभाग

0
  •  1640 मामलों में महज 617 को ही मिल पाई है सरकारी नौकरी
  • सर्वाधिक 583 मामले बीजापुर जिले के हैं
  • अनुकंपा नियुक्ति के लिए विशेष शिविरों का आयोजन

अर्जुन झा

जगदलपुर राज्य सरकार नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों और नक्सल गतिविधियों में लिप्त लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है, मगर सर्वाधिक नक्सल हिंसाग्रस्त बस्तर संभाग में इस कार्यक्रम की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। पुनर्वास नीति के तहत बीते 20 सालों के दौरान महज 617 मामलों में ही पीड़ित पक्ष के लोगों को सरकारी नौकरी मिल पाई है। जबकि बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में इस तरह के कुल 1640 प्रकरण हैं।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का ही असर है कि बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और नक्सलवाद की कमर टूट रही है।वहीं संभाग में सैकड़ों लोग नक्सली हिंसा में मारे जा चुके हैं, घर से बेघर हो गए हैं। पुनर्वासनीति के तहत आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने संबंधी संभाग में कुल पुराने 1640 प्रकरण हैं। इनमें से 617 प्रकारणों में सरकारी नौकरियां दी जा सकी हैं। अगर पुनर्वास नीति पर अमल में प्रशासन तंत्र ऐसा ही ढीला रवैया अपनाता रहा, तो नक्सल समस्या के उन्मूलन में बाधा आ सकती है। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने यहां आयोजित समीक्षा बैठक में पुनर्वास, अनुकंपा नियुक्ति समेत तमाम मुद्दों की समीक्षा की। श्री धावड़े ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ पक्षकारों की समस्याओं को प्राथमिकता देें। इसके लिए कार्यालय प्रमुखों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों को जिला स्तरीय समिति के द्वारा अनुमोदित कर शासन के नियमानुसार नियुक्ति की कार्यवाही कर 10 जून तक सभी प्रकरणों का शत- प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अधिसूचित क्षेत्रों में शासकीय सेवकों के निधन से उसके परिवार के आश्रित सदस्य को विभाग में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु निर्धारित 10 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 25 प्रतिशत सीमा के पद पर आरक्षित करने के शासन के निर्देशानुसार पहल करने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान में आचार संहिता प्रभावशील है इस बीच अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। अनुकंपा नियुक्ति के लिए शासन ने प्राथमिकता से प्रकरणों के लिए निराकरण हेतु विशेष निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर समय-सीमा की बैठक में लगातार समीक्षा किया जाए। साथ ही तृतीय, चतुर्थ श्रेणी पर अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही जिला स्तर पर की जानी है। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए जिलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें सभी विभाग के द्वारा अनुकंपा के प्रकरणों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आवश्यकता वाले दस्तावेजों को शिविर स्थल पर ही बनवाने की कार्यवाही करते हुए प्रकरणों का निराकरण करें।

तृतीय श्रेणी के 14357 पद रिक्त

कमिश्नर ने बताया कि संभाग स्तर पर तृतीय श्रेणी के 48,487 स्वीकृत पदों में से 14,357 रिक्त हैं। इसमें स्वीकृत पदों के आधार पर तृतीय श्रेणी में 25 प्रतिशत पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति कार्यवाही की जा सकती है।जबकि चतुर्थ श्रेणीं के 12,535 स्वीकृत पद में से 3272 पद रिक्त हैं। सभी जिलों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर को बनाया गया है। संभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के लगभग 188 लंबित प्रकरण हैं जिसमें कांकेर जिले में 32, बस्तर में 07, सुकमा में 23, कोंडागांव में 31, बीजापुर में 11, नारायणपुर में 20 और दंतेवाड़ा में 25 मामले लंबित है और शेष 39 शिक्षा विभाग के है। कमिश्नर ने अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में संभाग स्तर पर शिकायतों के निराकरण हेतु डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार मोबाईल नम्बर 9977124830 और कमिश्नर कार्यालय के स्टेनो हरेन्द्र जोशी दूरभाष नंबर 07782-231190 को अधिकृत किया है। इसके अलावा जिला कार्यालय से भी टोल फ्री नम्बर जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिलावार समीक्षा करते हुए कोण्डागांव मे विधानसभा निर्वाचन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिजनों को जल्द अनुकंपा देने के निर्देश दिए।

कोंडागांव में सिर्फ 7 मामले

बैठक में नक्सल हिंसा से पीड़ित व्यक्ति व परिवार के सदस्य को नक्सल पुर्नवास नीति के तहत पात्रता और योग्यता के आधार पर शासकीय सेवा में नियुक्ति के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता के साथ सातों जिलों में 1640 प्रकरणों में से 617 पर ही शासकीय सेवा में नियुक्ति दी गई है। वर्ष 2004 से 2024 तक बस्तर जिले के 102, कांकेर के 144, दंतेवाड़ा के 69, बीजापुर के 583, नारायणपुर के 39, कोंडागांव के 7 और सुकमा जिले के 79 लंबित प्रकरणों को जिला स्तरीय पुनर्वास नीति के समिति द्वारा नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक में केंद्रीय पुनर्वास नीति 2009 की योजना पर भी जानकारी दी गई और योजना का पालन करने के निर्देश दिए।

पेंशन प्रकरणों पर भी मंथन

बैठक में लंबित पेंशन प्रकरणों का विभाग स्तर पर तत्काल निराकृत करने, मसाहती सर्वे कार्य भी समीक्षा, वनाधिकार मान्यता पत्र और राजस्व अधिकारियों के विभागीय कार्यों हेतु प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, माधुरी सोम, संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन कमलेश रायस्त, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर के अपर कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थय यांत्रिकी अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत मंडल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बालोद जिले में बाल विवाह रोकने हेतु की गई कार्रवाई 

0

बालोद, 10 मई 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज अक्षय तृतीया के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बारसाटोला में समुचित कार्रवाई की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि जिला प्रशासन की सक्रियता से ग्राम बारसाटोला में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई थी। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन में बनाई गई संयुक्त जिला स्तरीय टीम के द्वारा सूचना प्राप्त होते ही उक्त ग्राम बारसटोला में प्रकरण का परीक्षण किया गया। यह पाया गया कि ग्राम बारसाटोला में प्राप्त सूचना के आधार पर जांच में पाया गया कि वर एवं वधु की अंकसूची में जन्म तिथि से संबंधित तथ्यों का परीक्षण में वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण नही हुई है। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला स्तरीय संयुक्त टीम के द्वारा संबंधित परिवार को इस संबंध में समझाईश देते हुए कानूनी स्थिति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी स्थान में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 एवं जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-223941 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।

 

पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव पर हुवा जानलेवा हमला

0
  • पुलिस से मांग पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाये।

दल्लीराजहरा :- प्रत्रकार नीलेश श्रीवास्तव पर रात को लगभग 10:10 बजे कांग्रेस कार्यालय के आगे छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के पास गिरीश कुमार द्वारा जानलेवा हमला किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव जीवन यापन के लिए बीएसपी नगर प्रशासन कार्यलय में ठेका मजदूर के अंतर्गत गार्ड की नौकरी करते हैं। उसी कम्पनी में गिरीश कुमार सुपरवाइजर का काम करता है। डियूटी से छूटने के बाद पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव ने गिरीश कुमार को फोन लगाकर कल ड्यूटी बदलना है इस सिलसिले में मिलना है निलेश श्रीवास्तव का सेकंड ड्यूटी नगर प्रशासक में था 10 से 15 मिनट में आता हूं सेकंड ड्यूटी समाप्त कर छत्तीसगढ़ सामनिवे समिति वाले रोड से घर जा रहा था वहां उनकी मुलाकात हुई ।

 

उसी दौरान रास्ते मे कांग्रेस कार्यालय के समीप छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के पास सुपरवाइजर गिरीश कुमार शराब के नशे में नीलेश श्रीवास्तव से मिला नीलेश श्रीवास्तव द्वारा कल किसी काम से अपने ड्यूटी को मेच्यूवल करने का निवेदन किया गया जिस पर गिरीश कुमार ने नीलेश को अश्लील माँ बहन की गाली देते हुवे कहा गया कि खुद को बहुत बड़ा पत्रकार समझता है। और अब काम मेरे से पड़ने पर निवेदन करने आया है। अश्लील गाली गलौज का नीलेश श्रीवास्तव ने विरोध किया तो गिरीश कुमार द्वारा नीलेश श्रीवास्तव को हाथ मुक्कों से मारना शुरू कर दिया गया। व चाकू अपने बाइक से चाकू निकाल लिया जिसके बाद पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव द्वारा वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई गई। इस पूरे मामले की रिपोर्ट स्थानीय राजहरा थाना में करा दी गई है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

किरण देव ने रायगढ़ा के गुनपुर में ली चुनावी सभा

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ओड़िशा के अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन रायगढ़ा जिले के गुनपुर में भाजपा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी स्थिति की जानकारी ली तथा भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा की। प्रबंधन समिति के बैठक के पश्चात रायगढ़ जिले के गुनपुर क्षेत्र के भुलुनसुंडा ग्राम में पहुंच वहां के ग्रामवासियों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। किरण देव ने नरेंद्र मोदी जी के देश के लिए किए गए विकास कार्य एवं योजनाओं को ग्राम वासियों के साथ साझा किया। इस सभा में हजारों की संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

नई सुबह की नई शुरुआत खूब पसंद आ रही है सुकमा जिले के नक्सलियों को

0
  •  जिले में फिर 6 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • आत्समर्पित नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल

अर्जुन झा

जगदलपुर नई सुबह की नई शुरुआत सुकमा जिले के नक्सलियों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में नक्सली और उनके सहयोगी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। सुकमा जिले में प्रायः रोज नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी कड़ी आज फिर छह हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 1 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। छग शासन द्वारा इनमें से दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए एवं 4 माओवादियों पर 5-5 लाख रुपए के ईनाम घोषित किए गए थे।छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान यानि नई सुबह-नई शुरुआत से प्रभावित होकर एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित होने से प्रभावित होकर इन लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर जिलों के 3 -3 नक्सली शामिल हैं।इन माओवादियों को आत्म समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में नक्सल सेल आसूचना शाखा जिला सुकमा एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशनल सीआरपीएफ कोंटा सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशनल सीआरपीएफ रेंज सुकमा अरविंद राय, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन एवं सुकमा के एसपी किरण चव्हाण, 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट नवीन कुमार के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के भय व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय इन 6 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें 8 लाख के ईनामी 27 वर्षीय दूधी पोज्जा पिता स्व. सुक्का मुरिया पीएलजीए बटालियन नंबर-1 हेड क्वार्टर टेलर टीम पीपीसीएम निवासी ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा सुकमा, 8 लाख की ईनामी 24 वर्षया दूधी पोज्जे पति दूधी पोज्जा मुरिया पीएलजीए बटालियन नंबर -1 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्य निवासी एर्रनपल्ली थाना पामेड़, सुकमा, 5 लाख के ईनामी 51 वर्षीय जयक्का उर्फ आयते कोरसा पिता स्व. बुधरू मुरिया किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमांडर निवासी पदेड़ा गायतापारा थाना गंगालूर बीजापुर, 5 लाख के ईनामी 30 वर्षीय कवासी मुड़ा पिता मादे मुरिया दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमांडर एसीएम निवासी आऊटपल्ली थाना बासागुड़ा बीजापुर, 5 लाख के ईनामी 65 वर्षीय कारम नारन्ना उर्फ भूमा पिता स्व. मुद्दा दोरला किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल एसीएम निवासी सिंगाराम थाना किस्टाराम सुकमा और 5 लाख के ईनामी 35 वर्षीय रैनू उर्फ मड़कम सुक्का पिता स्व. रामा मुरिया अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमांडर एसीएम निवासी भंडारपदर थाना भेजी सुकमा शामिल हैं। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में डीआईजी अरविंद राय, एसपी किरण चव्हाण, एएसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा एवं डीएसपी बस्तर फाइटर उत्तम प्रताप सिंह के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली दूधी पोज्जे, कोरसा आयते, कवासी मुड़ा कारम नारन्ना एवं रैनू उर्फ मड़कम सुक्का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा जिला सुकमा तथा दुधी पोज्जा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा कपड़ा, श्री फल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इन घटनाओं में थे शामिल

एक महिला नक्सली ग्राम सिंघनमड़गू के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही। इस मुठभेड़ में कोई नुकसान नहीं हुआ।वर्ष 2011 में ग्राम केड़वाल के जंगल में नक्सलियों के अस्थाई कैम्प पर पुलिस के द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। उक्त फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वर्ष 2016 में ग्राम पोटकपल्ली के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही, जिसमें 6 नक्सली घायल हुए थे। नक्सली कवासी मुड़ा वर्ष 2017 में मिनपा पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। वर्ष 2019 में ग्राम बालनतोंग में अस्थाई कैम्प पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल था, जिसमें 2 नक्सली मारे गए थे। कारम नारन्ना उर्फ भूमा वर्ष 2018 में ग्राम साकलेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। इस घटना में 9 नक्सली मारे गए थे। रैनू उर्फ मड़कम सुक्का वर्ष 2017 में बुरकापाल के जंगल में रोड निर्माण कार्य में लगे सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की घटना शामिल था। वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस गश्त, सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायंरिग करने की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2021 में सुकमा -बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ा में पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल था।

MOST POPULAR

HOT NEWS