City Media - Page 1416 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1416

जिले में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण समारोह संपन्न, जीवन में गुरू ही है, जो ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं-विधायक चंदन कश्यप

0

शिक्षादूत सम्मान से 6 एवं ज्ञानदीप पुरस्कार 3 शिक्षक हुए सम्मानित, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 05 सितम्बर 2021

जिला मुख्यालय नारायणपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप थे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृश्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्श के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिन शिक्षकों और बच्चों के बीच बंधन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जो उनके जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरू ही है, जो ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। विधायक कश्यप ने कहा कि शिक्षकों की सेवा में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियों का षीघ्र निराकरण किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम ने उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शिक्षक दिवस की बधाई देतें हुए कहा कि बिना गुरू के ज्ञान संभव नहीं है। इसलिए सभी छात्रों को अपने गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक हमारे मार्गदर्शक होते है, जो हमें अज्ञानता जैसे अंधकार से निकालकर ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर लाते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, जनपद पचंायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, बीईओ नारायणपुर खेमेश्वर पाणिग्रही के अलावा शिक्षक-शिक्षिकायें एवं बच्चे उपस्थित थे।

जिले में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर शिक्षादूत पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में नारायणपुर विकासखंड के ग्राम गढ़बेंगाल की रंजीता नाग, नारायणपुर की राधा धुतलहरे और कविता हिरवानी और ओरछा विकासखंड के ग्राम जबगुण्डा के बन्नूराम पट्टावी, कुरूशनार की भाग्यलता पात्र. और ओरछा की राजकुमारी नेताम षामिल है। इसी प्रकार ज्ञानदीप पुरस्कार हेतु नेलवाड़ के शिक्षक श्री कन्हैया देवांगन, और ओरछा विकासखंड के शिक्षक श्री संतोष कुमार पात्र तथा गारपा के शिक्षक नोकूलराम नेताम षामिल है। इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गयी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंदन कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने जिले के दिव्यांग बच्चों सरिता कोर्राम और तुलसीराम को कैलिपर षूज, यामबत्ती को कैलीपर षूज एवं टायसिकल,सदीप मानिकपुरी को श्रवण यंत्र, नितेश कुमार को वाकर और इलेक्ट्रानिक ट्रायसायकिल और तिलक, सुखचंद सोमनाथ को आर्थोपेडिक स्टीक प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों ने जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें षॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, शिवकुमार पाण्डेय, एसडीएम दिनेश कुमार नाग सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और जीवन में गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला।

रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

डॉ एस वली आज़ाद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जी एस नाग, डिप्टी कलेक्टर, जिला- नारायणपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पूज्य स्वामी व्याप्तानन्द जी महाराज, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम ने किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मोहन लाल जी, सचिव, छत्तीसगढ़ फुटबॉल असोसिएशन, भिलाई तथा रूबी डेविड, दुर्ग जिला फुटबॉल असोसिएशन के उपाध्यक्ष उपस्थित थे। इस मौके पर आश्रम के सह-सचिव स्वामी अनुभवानन्द जी, स्वामी वसुदानन्द जी, विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द, उप-प्राचार्य ब्र. अद्वितीयचैतन्य, ब्र. पूर्णचैतन्य उपस्थित थे। विवेकानंद विद्यापीठ के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ में आश्रम के अन्य कर्मचारी वृन्द उपस्थित थे। आश्रम के छात्रावास में अध्ययनरत लगभग 11 सौ बालक-बालिकायें इस कार्यक्रम में भाग लिया।

गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुभारंभ हुई एवं सरस्वती वंदना से समापन हुआ। विवेकानंद विद्यापीठ में खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को इस मौके पर मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसबार के रक्षा बन्धन में आश्रम के मुख्य केन्द्र नारायणपुर एवं सभी भीतरी केंद्र के बच्चों के लिए 16 बालिकाओं ने 1600 राखी बनायी थी उन 16 बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया।

साथ ही सबसे सीनियर पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया जो लोग पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से विवेकानंद विद्यापीठ में सेवा दे रहे हैं। उन शिक्षकों का नाम पुतुल सेन, रामचन्द्र देवांगन, एस के पाल, चंदनसिंह सहाने और राजेन्द्र गौतम जी।

इस कार्यक्रम में बच्चों के पसंदीदा शिक्षक के रूप में बच्चों द्वारा वोटिंग के माध्यम से चयनित तीन शिक्षक एवं तीन शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया है। वे है – कपिल सोनी, राजेन्द्र बेसरा एवं नारद साहू तथा शिक्षिकाओं में है संध्यारानी डहाके, अनामिका घोष, रानू श्रीवास। इस मौके पर सीता केवट मैडम को भी सम्मानित किया गया जिन्हें राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बेस्ट एन.सी.सी केडेट अवार्ड से सम्मानित किया था।

मुख्य अतिथि के भाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए जी एस नाग जी बोले की, जिस लगन के साथ आश्रम के साधू वृन्द एवं शिक्षक लोग आप लोगों का मार्गदर्शन करते है शायद ही और कही ऐसा बच्चों को मिलता हैं। मोहन लाल जी बोले, मैं पिछले करीब 25 साल से आश्रम से जुड़ा हुआ हूं और मैने लोचन बघेल को आपके जैसे विद्यार्थी के रूप में देखा है जो अभी आपके खेल शिक्षक हैं। भविष्य में आप मे से भी कुछ विद्यार्थी शिक्षक बनेंगे । अध्यक्षीय भाषण में सचिव महाराज जी बोले जिस प्रकार एक पौधे को खींचकर बड़ा नही किया जा लेकिन उस पौधे को बढ़ने के लिए पानी, खाद इत्यादि प्रयोजनीय व्यवस्था कर देने पर वह पौधा धीरे धीरे बड़ा होने लगता है उसी प्रकार आपको हम एक चरित्रवान व्यक्ति बनने के लिए वातावरण तैयार कर देते हैं बड़ा आपको बनना है। और आपको बड़ा बनकर, अबूझमाड़, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ एवं भारत का नाम रोशन करना है।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण प्राचार्य महाराज ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य महाराज जी ने किया।

देश का सिरमौर कहे जाने वाले लेह लद्दाख में शहीदों की याद में सालाना होने वाले हॉट स्प्रिंग के आयोजन में छत्तीसगढ़ के आईपीएस ने किया प्रतिनिधित्व

0

देश का सिरमौर लेह लद्दाख में शहीदों की याद में सालाना होने वाले हॉट स्प्रिंग के आयोजन में छ. ग. पुलिस का प्रतिनिधित्व आईपीएस जितेंद्र शुक्ला ने किया | हॉट स्प्रिंग क्या है 21 अक्टूबर 1959 को माइनस डिग्री में बर्फीले चट्टानों की आड़ में चीनी सेना ने घोखे से सीआरपीफ़ जवानो पर हमला किया था जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे उस टाइम सबसे बड़े हमला था हर साल शहादत को सलामी देने देश भर से चनींदा अफसरों को चुना जाता हैं…

नारायणपुर में 16वीं बटालियन के कमांडेंट जितेन्द्र शक्ला की प्रदेश में काबिल अफसरों में गिनती होती है। 2013 बैच के शुक्ला को नक्सल लड़ाई में जोश भरने के लिए भी जाना जाता है, अब वह देश का सिरमौर कहे जाने वाले लेह-लद्दाख में शहीदों की याद में सालाना होने वाले हॉट स्पींग के आयोजन में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे। जितेन्द्र शुक्ल हॉट स्पींग के लिए राज्य सरकार से चुने जाने वाले पहले आईपीएस अफसर हैं। हालांकि कुछ साल पहले सुकमा से एक उपनिरीक्षक को इस समारोह में भाग लेने का अवसर जरूर मिला, लेकिन आईपीएस लेवल पर जितेन्द्र पहले अधिकारी होंगे।

21 अक्टूबर 1959 को माइनस डिग्री में बर्फीले चट्टानों की आड़ में चीनी सेना ने धोखे से पैरामिलिट्री सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। इस घातक हमले में 10 जवान शहीद हुए थे। उस जमाने में इस हमले को आजाद भारत के सबसे बड़े हमले के रूप में जाना जाता है।शहादत की इस घटना को याद करने के लिए हर साल देशभर के सुरक्षाबलों से चुनिदा अफसरों को सलामी देने के लिए चुना जाता है।

बताते हैं कि केंद्र सरकार की निगरानी में प्रतिनिधिमंडल का गठन होता है। राज्य सरकार से केंद्र ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाम मांगे थे।शुक्ला के नाम की सरकार के अफसरों ने सिफारिश की थी। 24 अगस्त से 9 सितंबर के राजपा-जनपथ बीच शहादत समारोह शुक्ला सलामी देकर राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।

गरीब परिवार के मदद हेतु सामने आई नगर भाजपा

0

नगर मंडल भाजपा ने की मदद

किडनी प्रत्यारोपण हेतु नगर मंडल ने 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की

जगदलपुर।भाजपा नगर जगदलपुर के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में किडनी प्रत्यारोपण हेतु 51000/-हजार की राशि बी. देव कृष्णा को दी गई।देव कृष्णा की उम्र 32 वर्ष है जो सैलून का व्यवसाय करते है।इनकी मदद के लिए नगर मंडल भाजपा जगदलपुर सामने आया है।

किडनी प्रत्यारोपण में बहुत बड़ी राशि लगने वाली है इसमें एक छोटा सा सहयोग 51000/- की राशि मानवीय दृष्टि से अपना सामाजिक दायित्व मानकर नगर मंडल द्वारा दिया गया जैसा कि सेवा ही संकल्प ही भाजपा का संस्कार है,समस्त कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि देने के साथ साथ उनके जल्द ठीक होने की कामना भगवान से कर रहे हैं।बी. देव कृष्णा का किडनी का प्रत्यारोपण सफल हो।यही कामना कार्यकर्त्ताओ द्वारा किया जा रहा है।

इनके पिता जिनकी उम्र 62 वर्ष से अधिक है जो पिता का दायित्व समझकर अपना किडनी बच्चे को दे रहे हैं।यह संदेश हर पिता के लिए है।किडनी देने के बाद इनके पिता भी जल्द स्वस्थ हो ये भी कामना भगवान से कार्यकर्ता कर रहे है।इस जरूरतमंद परिवार के साथ भाजपा परिवार सदैव खड़ा है,इनकी मदद के लिए सतत आगे भी प्रयासरत रहेंगे। नगद राशि के साथ-साथ इनके गूगल पे, फोन पे और अकाउंट नंबर का भी प्रचार-प्रसार लगातार नगर भाजपा द्वारा किया जा रहा है।नगर भाजपा ने समस्त जनो से अपील भी की है कि जो भी सहयोग करना चाहते है वे सीधे उनके अकाउंट नम्बर 52662250003031 केनरा बैंक,आईएफसी कोर्ड CNRB0001188 में सहयोग राशि डाल सकते है।फोन पे, गूगल पे एवम पेटियम नम्बर 8085373149 है।यह परिवार को दवा के साथ-साथ मानवीय संवेदना की ज्यादा जरूरत है, ऐसे में पूरा भाजपा का परिवार इनके साथ खड़ा है। 51000/- की सहयोग राशि इस परिवार को शनिवार को दिया गया।इस परिवार की आर्थिक कमी को दूर करने हेतु लगातार प्रयास जारी रहेगा इसके लिए हमें शहर में व्यापारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों,बच्चे, मजदूरों के पास भी जाना पड़े तो नगर भाजपा मदद हेतु जाएंगे।

यह परिवार बस्तर सहित भारत का बहुमूल्य धरोहर है। परिवार का संकट हम सब का संकट है ।हम सब मिलकर इसे दूर करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। नगर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और समस्त भाजपा परिवार मिलकर परिवार के लिए सहयोग राशि और आशीर्वाद और जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ इस परिवार के साथ खड़ा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नगर भाजपा के दिलीप भदोरिया के द्वारा 5100 सीधे गूगल एप के माध्यम से सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है, इसी तरह से बहुत से लोग सीधे उनके अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर रहे हैं हमारा प्रयास इनके लिए आगे भी जारी रहेगा।किडनी प्रत्यारोपण हेतु डॉक्टर ने 13 लाख लगने की बात कही है इनका इलाज विशाखापत्तनम के AINU(एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफरोलोजी एंड यूरोलॉजी)हॉस्पिटल में किया जा रहा है।जिसमे 08 लाख किडनी प्रत्यारोपण हेतु,02 लाख दवाइया एवम तीन महीने बेड रेस्ट व दवाइयां हेतु 03 लाख खर्च आना है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है! आप सभी से सहयोग अपेक्षित है।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,वार्ड पार्षद मोती राम बघेल,संग्राम सिंह राणा,सुधा रानी,आशुतोष पाल, दिगंबर राव, राजपाल कसेर,अतुल सिम्हा,रोशन झा,गणेश काले,नागेश्वर राव,संतोष बाजपेई,सूर्य भूषण सिंह,अभिषेक तिवारी,संजय चंद्राकर,शिरीष मिश्रा ,आलेख तिवारी,सुरेश कश्यप,सतीश बाजपेई,गजेंद्र पगाडे,रमन्ना सोनी, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

5 सितंबर को पाटेश्वर धाम में जनजातीय जागरण संगोष्ठि एवं शिक्षक सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता होंगे शामिल

0

डौंडीलोहारा – 5 सितंबर को पाटेश्वर धाम में जनजातीय जागरण संगोष्ठि एवं शिक्षक सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता शामिल होंगे |

पाटेश्वर सेवा संस्थान के संरक्षण एव जनजातीय गौरव समाज जिला बालोद के संयोजन तथा पूज्य संत रामबालक दास जी महात्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में 05 सितंबर 2021 रविवार को सुबह 12 बजे से जनजातीय जागरण संगोष्ठी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पार्टेश्वर धाम आश्रम के श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभ्यारण पाटेश्वर धाम, बड़ेजुंगेरा में होना तय हुआ है। जनजातीय समाज के विषयों पर होगा चर्चा,स्वजातीय बन्धु आपस मे विचार विमर्श करेंगे |

कार्यक्रम मे अनुसूचित जनजाति समाज के प्रांतीय पदाधिकारी केदार कश्यप संरक्षक -जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)

एम.डी.ठाकुर जी, (प्रांताध्यक्ष -जगजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
विकास मरकाम जी, (महासचित जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
भोजराज नाग जी,(अध्यक्ष – बस्तर संभाग जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
हेमंत नाग जी, क्षेत्र के जनजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम :- दिनांक : 05 सितम्बर 2021, दिन रविवार
स्थान :- श्री हनुमान नन्दी शाला गौआभ्यारण्य पाटेश्वर धाम, बड़ेजुंगेरा समय :-दोपहर 12:00 बजे से ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नानगूर क्षेत्र को तहसील एवं विकासखंड का दर्जा देने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नानगूर क्षेत्र को तहसील एवं विकासखंड का दर्जा देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर मांग की है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने पत्र में लिखा है की जगदलपुर विकासखंड भौगोलिक रूप से वृहद रूप से फैला हुआ जिसमें 71 ग्राम पंचायत आते हैं ऐसे में विकास कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा नानगूर क्षेत्र एतिहासिक महत्व का भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है इस क्षेत्र में ग्राम नेतानार शहीद गुंडाधूर की जन्मस्थली है और आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है यह क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण विकास में पिछड़ गया है इसके अलावा यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से भी काफी वृहद है जिससे की तहसील मुख्यालय एवं ब्लाक मुख्यालय जगदलपुर आने जाने में भी काफी परेशानी होती है यहां के निवासियों को ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय जगदलपुर आने के लिए 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील संस्कृति को संरक्षित करने के लिए भी आवश्यक है अतः इस क्षेत्र के विकास के लिए नानगूर क्षेत्र को तहसील एवं विकासखंड का दर्जा दिया जाना आवश्यक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

5 सितंबर – शिक्षक दिवस एवं अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है

0

आप सभी नगरी क्षेत्र के जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण ,युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, एनएसयूआई कांग्रेस के पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण ,हमारे नगर पंचायत के सभी पार्षद गण एवं एल्डरमैन साथी गण, और समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता साथी गण को सूचित करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है की शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2021 दिन रविवार और लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें आप सभी लोग सह सम्मान सादर आमंत्रित हैं |

कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है

कार्यक्रम स्थल,, प्रतिक्षा बस स्टैंड डौंडीलोहारा

1 नेकी का दीवार, नेकी कर दरिया में डाल

जिसमें हमारे सभी जनप्रतिनिधि और नगर के आम नागरिक गण जो आपके पास अधिक है या आपके जरूरत की वस्तु नहीं है उसे नगर पंचायत डौंडीलोहारा या कार्यक्रम स्थल प्रतीक्षा बस स्टैंड मैं कल शाम तक जमा कर देवें जिसे हमारे नगर के अन्य जरूरतमंद लोग उपयोग में ला सके उसी का नाम है – नेकी का दीवार, नेकी कर दरिया में डाल इस कार्यक्रम में आप लोगों की सहभागिता से नेकी की दीवार कार्यक्रम को गति मिलेगी और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा |

2 शिक्षक सम्मान समारोह

हमारे नगरी निकाय क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान नगर पंचायत प्रांगण में किया जाना है

3 कोरोनावायरर्स, स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरण एवं सम्मान समारोह नगर पंचायत प्रांगण डौंडीलोहारा

4 दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम नगर पंचायत डौंडीलोहारा

कार्यक्रम समय 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमें आप सभी जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी सादर सह सम्मान आमंत्रित हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
गोपाल प्रजापति जी
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा

अध्यक्षता
लोकेश्वरी साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

विशेष अतिथि
विद्या शर्मा जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आर सी देशलहरा जी
सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी बी ई ओ डौंडीलोहारा

हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

ताराचंद जी लोढा अध्यक्ष जीवनदीप समिति डौंडीलोहारा

प्रकाश राव शर्मा जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा

ममता शर्मा जी अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा
एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन साथियों की उपस्थिति में संपन्न किया जाना है जिसमें आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फूलझाड़ू प्रसंस्करण 300 महिलाओं के लिए बना आजीविका का साधन

0

अबूझमाड़ में प्रचुर मात्रा में मिलती है फूलझाड़ू घास, माड़ की 70 महिलायें कर रही संग्रहण

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 04 सितम्बर 2021

इंसान में अगर हिम्मत और कुछ नया कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती, और अगर कार्य को संगठित रूप से किया जाये तो राह और भी आसान हो जाती है। ऐसा ही कार्य नक्सल प्रभावित एवं घने जंगलों के बीच बसे नारायणपुर जिले की जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। बातचीत के दौरान जगदम्बा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बुधयारिन देवांगन ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में फूलझाड़ू घास प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ओरछा विकासखंड के स्व सहायता समूह की 70 महिलाओं द्वारा फूलझाड़ू घास संग्रहण किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण का कार्य छोटेडोंगर एवं नारायणपुर के 20 महिला स्व सहायता समूह के 200 सदस्यों द्वारा किया जाता है। फूलझाड़ू प्रसंस्करण 300 महिलाआंे के लिए आजीविका का साधन बन गया है। समूह की महिलाओं द्वारा बाजार में मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार के फूलझाड़ू का निर्माण किया जाता है। इससे समूह की महिलाओं को निरंतर प्रसंस्करण कार्य के साथ-साथ अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फुलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजा गया है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है। नारायणपुर फूलझाड़ू प्रसंस्करण केन्द्र में कार्य कर रही 3 महिला स्व सहायता समूह के 34 सदस्यों द्वारा 1 लाख 29 हजार 708 फूलझाड़ू का निर्माण किया गया है, जिसमें से 42 हजार 650 फूलझाड़ू का विक्रय किया जा चुका है। फूलझाड़ू निर्माण से प्रति सदस्य औसत 13 हजार 531 रूपये का कमीशन का भुगतान स्व सहायता समूह के सदस्यों को किया गया है। श्रीमती बुधयारिन ने बताया कि बीते जनवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नारायणपुर प्रवास के दौरान उन्होंने फूलझाड़ू प्रसंस्करण केन्द्र में आकर उनके कार्य को देखा और उनके कार्य की सराहना भी की थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020.-21 में महिलाओं द्वारा 1042.22 क्विंटल फूलझाड़ू घास का संग्रहण किया गया था। जिसमें संग्राहकों को 50 लाख 17 हजार 100 रूपये का भुगतान किया गया था। संग्रहित फूलझाड़ू घास से समूह की महिलाओं द्वारा 1 लाख 29 हजार 708 नग पाईप फूलझाड़ू एवं केन फूलझाड़ू का निर्माण किया गया। इसमें समूह की महिलाओं को 5 लााख 84 हजार 142 रूपये कमीशन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2021.-22 में महिलाओं द्वारा 496.04 क्विंटल फूलझाड़ू घास का संग्रहण किया गया था। जिसमें संग्राहकों को 24 लाख 80 हजार 200 रूपये का भुगतान किया गया। इसमें समूह की महिलाओं को 49 हजार 604 रूपये कमीशन प्राप्त हुआ। झाड़ू निर्माण से जुड़ी महिलाओं को कमीशन के रूप में प्राप्त होने वाली राशि से वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, घर हेतु जरूरी सामान एवं कुछ राशि बचत कर भविश्य में आने वाली जरूरतों के लिए उपयोग कर रही है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल साबित होगा वरदान

0

निजी विद्यालयों के अनुरूप शिक्षा, खेल-कूद और अन्य गतिविधियों का संचालन

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 04 सितम्बर 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किये गये है। इसका मूल उद्धेश्य राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी सुविधाएं दिलाते हुए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर उन्हें भावी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की असमानता को दूर किया जा सके और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा सकें। इसके लिए नारायणपुर जिले के सिंगोड़ीतराई में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। जहां निजी विद्यालयों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खेल-कूद और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय में प्रथम वर्ष मंे शाला में कुल 325 (262 अंग्रेजी माध्यम, 63 हिन्दी माध्यम) के छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कुल 392 छात्र अध्ययनरत है। संस्था मंे छात्रों के लिए कम्प्यूटर लेब, सांइस लेब, लाइब्रेरी, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है, शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी छात्रों की रूची बढ़ाने के लिए इंडोर तथा आउटडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध है। नारायणपुर जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण यहां निजी स्कूली की संख्या नहीं के बराबर थी। नक्सल प्रभावित एवं पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां के मध्यमवर्गीय परिवार ज्यादा खर्च होने के कारण निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाने में समक्ष नहीं थे। ऐसे समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल किसी वरदान से कम नहीं है।

शाला के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में बच्चों के समग्र शिक्षा हेतु आधारभूत सुविधाएं जैसे विशाल खेल परिसर, अत्याधुनिक पुस्तकालय, सुसज्जित साइंस लैब, अत्याधुनिक अध्ययन कक्ष एवं स्मार्ट क्लास विद्यमान है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम शाला स्तर पर आयोजित जाते हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना मुख्यमंत्री के अभिनव योजनाओं मे से एक है। वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में स्वामी आत्मानंद स्कूल का अहम योगदान है। इसी कड़ी में जिले के इस विद्यालय को नया कलेवर प्रदान कर सर्व-सुविधाओं के साथ इस स्कूल का संचालन किया जा रहा है। स्कूल के परिवेश को इस तरह विकसित किया जा रहा है, जिससे हर बच्चा अपने व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास कर सकें।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार और नानगूर में बनेगी आदर्श देवगुडी , 37लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के प्रयासों से आदिवासी संस्कृति का परिक्षण एवं विकास के लिए नगरनार एवं नानगूर में 18.50-18.50 लाख रुपए से आदर्श देवगुडी का निर्माण किया जाएगा इस हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से नगरनार के मां मंडारिन माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित करने के लिए 18.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है इसी प्रकार नानगूर में माता हिंगलाजीन के माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित करने के लिए 18.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है |

आदिवासी संस्कृति में मातागुडी का महत्वपूर्ण स्थान है बस्तर के आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी की बहुत ही मान्यता है और इसी को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और इस हेतु लगातार माता गुड़ी के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दो आदिवासी बहुल क्षेत्र नगरनार एवं नानगूर के भंडारिन माता गुड़ी एवं हिंगलाजीन माता गुड़ी को आदर्श देवगुडी के रूप में विकसित किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इन महत्वपूर्ण प्रयासों से नगरनार एवं नानगूर क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है |

MOST POPULAR

HOT NEWS