City Media - Page 219 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 219

21 शास्त्री नगर दल्लीराजहरा में आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर दल्लीराजहरा में आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसमें विशेष रूप से वार्ड पार्षद भूपेंद्र श्रीवास उपस्थित हुए साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगला साखरे,इंदु दास, मीनागढ़े,इरफाना रुखसाना,लक्ष्मी पिल्ले ,मितानिन कमलेश अन्य सदस्य बृजलाल साहू,संगीता साहू,नुसरत जहां,पीली,मंत्री आदि लोग उपस्थित थे।।कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों,गर्भवती महिलाओं तथा धारी माताओं के स्वास्थ को लेकर जरूरी जानकारियां साझा करना था।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश 

0
  • जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप संभाग स्तरीय दौरा कर करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • निविदा में दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के कार्यों के निरिक्षण हेतु बनाया गया संभाग स्तरीय उड़न दस्ता
  • विभागीय अधिकारीयों को सौ दिन के भीतर टेंडर पूर्ण करने के मंत्री ने दी हिदायत, अन्यथा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज विभागीय समीक्षा बैठक शिवनाथ भवन अटल नगर में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अभियंताओं के साथ कार्यपालन अभियंता स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव के द्वारा बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

दोषी पाए गए 108 ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों पर किये गए कार्यवाही की जानकारी अधिकारीयों द्वारा नहीं दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि 7 जनवरी को आयोजित बैठक में ठेकेदारों के विरुद्ध टेंडर सम्बंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने कहा था। मंत्री ने आज समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि जिन ठेकेदारों के द्वारा निविदा में भाग लेते समय गलत जानकारी दिया गया है एवं टेंडर लेने का प्रयास किया गया है, ऐसे दोषी पाये गये लगभग 108 ठेकेदारों के विरूद्ध एक सप्ताह के भीतर ईएमडी राजसात एवं 1 साल के लिए निविदा प्रकिया से बाहर करें।

कार्रवाई नहीं जानकरी होने पर उन्होंने प्रमुख अभियंता को एक सप्ताह के भीतर तत्सम्बन्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यों की भौतिक निरिक्षण के साथ करेंगे अंतर्रराज्यी और संभाग स्तरीय दौरा

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार की मंसा जल नियोजन की दिशा में बेहतर कार्य करना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश का जल प्रबंधन पुरे देश में आदर्श बने इसके लिये हमें कार्य करना हैं। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ वे संभाग स्तरीय दौरा कर किये जा रहे कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग में जल संसाधन विभाग के कार्यों के लिये अनेकों संभावनाएं हैं. वर्तमान में हमारी योजना देऊरगांव और मटनार को लेकर स्पष्ट है। जल्द ही कार्य प्रारम्भ होगा. इस योजना के माध्यम से बस्तर क्षेत्रवासियों को जल समस्या से राहत मिलेगी और किसानों को भी सिंचाई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और इंद्रावती के जल का समुचिय उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वे स्वयं इस योजना और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। केदार कश्यप ने बताया की वर्तमान समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के दिशा निर्देश पर अंतरराज्यी जल विवादों को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं समक्का,जोरानाला, पोलावरम का स्थल भ्रमण करेंगे।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का हो जल्द निराकरण

जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा की सुशासन तिहार विष्णुदेव साय सरकार द्वारा लोगों की समस्यायों के निराकरण हेतु मनाया जा रहा है. इस तिहार के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों का वर्गीकरण कर मई माह के अंतिम तिथि तक सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा की इस कार्य के लिये सभी कार्यालयों से समन्वय स्थापित करने और प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रभारी अधिकारी भी नामित करें। साथ ही जो आवेदन विभाग से संबंधित नहीं है, उसे संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर हस्तांतरित करें।

स्थानीय जनप्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता सूची बनाये

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने के लिये विधानसभावार 5-5 कार्यों की प्राथमिकता सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने इसके साथ ही विभाग में नये दर अनुसूची 2025 का विमोचन आगामी 7-10 दिवस के भीतर करने अधिकारीयों के निर्देश अधिकारीयों को दिए। प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्राथमिकता सूची में शामिल योजनाओं का डी.पी.आर. नये SOR दर पर तैयार करने, प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में निविदा स्वीकृति का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

कार्यों के निरिक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत् कार्यों को समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की बात करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाई उत्पन्न होने पर विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करें ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय में मिल सके।

उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये । निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता निरिक्षण हेतु संभाग स्थरीय उड़नदस्ता

समीक्षा बैठक के दौरान आज मंत्री केदार कश्यप ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के निरीक्षण हेतु 03 संभाग स्तरीय उड़नदस्ता की टीम बस्तर संभाग, रायपुर-दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर-सरगुजा संभाग में सुशासन तिहार के मध्य में निरीक्षण किये जाने हेतु तत्काल गठित किया किया है।

मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता भी करेंगे कार्यों का निरिक्षण

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार किसी भी स्थिति में विभागीय कार्यों में लापरवाही नहीं चाहती। जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों में अब मुख्य अभियंता 5 प्रतिशत कार्यों का और अधीक्षण अभियंता 10 प्रतिशत कार्यों का एवं कार्यपालन अभियंता 100 प्रतिशत कार्यों का अलग – अलग निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से बदलेगा छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभागीय के कार्यों कि दिशा

समीक्षा बैठक के समापन में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जल संरक्षण और जल श्रोतों का संवर्धन सिर्फ़ नीतिगत मामला नहीं है, यह एक प्रयास भी है और एक गुण भी है। इसमें उदारता भी है और ज़िम्मेदारी भी। उन्होंने कहा, “जल वह पहला मापदंड होगा जिसके आधार पर हमारी आने वाली पीढ़ियां हमारा मूल्यांकन करेंगी।” मंत्री कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जल सिर्फ़ एक संसाधन नहीं है, बल्कि यह जीवन और मानवता के भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों के स्मरण करते हुए कहा कि जल संरक्षण, टिकाऊ भविष्य के लिए 9 संकल्पों में सबसे प्रमुख है। उन्होंने जल संरक्षण के सार्थक प्रयासों में जन भागीदारी को बढ़ावा देने कहा । इस दिशा में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट कार्य के लिये उन्होंने अधिकारीयों को बधाई भी दी।

सोनिया, राहुल के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

0
  • इंद्रावती नदी और कई स्थानीय मुद्दे भी उठाए 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में जलसंकट से जूझ रही बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी, बस्तर के खनिज संसाधनों के निजीकरण व देश कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने तथा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा सरकार इंद्रावती विकास प्राधिकरण के कार्यालय में ताला लगाकर शहर के आलीशान होटल में बैठक करते हैं। भाजपा सरकार बस्तर की खनिज सम्पदा अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने जा रही है। बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी सूखने के कगार पर है।बस्तर के आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को उजाड़ कर बस्तर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ यह सरकार कर रही है। बस्तर के लोंगों का लोकतांत्रिक अधिकार खतरे में है। हमारे जल, जंगल, जमीन हमारी संस्कृति पर सरकार और सरकार के पूंजीपति मित्रों की नजर लग चुकी है। इंद्रावती नदी पूरी तरह से सूख चुकी है, पिछले कई दिनों से इंद्रावती से सटे किसान इंद्रावती नदी में पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, परंतु डबल इंजन की सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। आज हाथ में काले झंडे लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन करने निकले कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोका गया और अलग अलग थानों में नज़रबंद किया गया जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, अतिरिक्त शुक्ला, हनुमान द्विवेदी, कविता साहू, रविशंकर तिवारी, जाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, सुषमा सुता, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता निषाद, चम्पा ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, युकां अध्यक्ष अजय बिसाई, आदित्य बिसेन, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, पार्षद सूर्यापानी, गौतम पाणिग्रही, कोमल सेना, अफरोज बेगम, लोकेश चौधरी, जस्टिन भवानी, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, कमलेश पाठक, ललिता राव, शादाब अहमद,एस नीला, ज्योति राव, अंकित सिंह, लव मिश्रा, तरणजीत सिंह, सायमा अशरफ,सुनीता दास,मनिता राउत, गोपाल शर्मा, राजेश साहू, फूलसिंह बघेल, राजेंद्र पटवा, भारत बघेल, मनोज, शामकुमारी ध्रुव, सलीम जाफर, अभिषेक अवस्थी, हर्षवर्धन शर्मा, नितेश जोशी, अंकित नागवंशी, तन्मय चौहान, रुद्रप्रताप, रक्षित, रेहान रिजवी, अंशु नाग, कुणाल पांडे, नरेंद्र, खीरेंद्र यादव, समीर खान आदि मौजूद रहे।

पूर्व नपा अध्यक्ष पर 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा नेता मनोज दुबे ने की शिकायत

0
  •  जांच के बाद ही भुगतान करने की उठाई मांग 

दल्लीराजहरा भाजपा नेता मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मनोज दुबे ने कहा है कि पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान के सामान आपूर्तिकर्ता ठेकेदार से सांठगांठ कर जेम पोर्टल के माध्यम से गुणवत्ताहीन सामान की खरीदी की गई थी। इन सामानों की दर मार्केट दर से लगभग 3 से 4 गुना ज्यादा दी गई है। मामले की जांच के बाद ही भुगतान करने की मांग मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका दल्ली राजहरा में 15वें वित्त की राशि से टाइड ग्रांट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत वाहन उपस्कर, बेलिंग मशीन, पानी टैंकर, ई कार्ट फार गार्बेज, मोबाइल टायलेट, इंसीनेटर यूनिट, नाला मैन, सक्शन मशीन ट्वीन बिन (स्टील), ट्राइसाइकिल, टोइंग ट्रेलर मशीन जेम पोर्टल से खरीदी की गई थी। नगर पालिका दल्ली राजहरा जेम पोर्टल के बायर द्वारा अध्यक्ष के दबाव में इसकी निविदा जेम पोर्टल से जारी की गई। जिसमे अपने खास ठेकेदारों को कार्य दिलाने हेतु खुद के द्वारा बनाए गए नियम शर्तों की झड़ी लगाकर जेम की शर्तों को दर किनार कर दिया गया था।नगर पालिका द्वारा खरीदे जा रहे सामानों की प्रवृति अलग अलग होने के बाद भी खरीदी हेतु एक सामन नियम शर्त लगाई गई है। उक्त सामान दल्ली राजहरा नगर पालिका में ठेकेदार द्वारा दिया गया है जो कि बाजार मूल्य से 3 गुना दर पर सप्लाई की गई है और गुणवत्ताहीन है। इन सभी तथ्यों की जांच की जाए तो आने वाले समय में इरा खरीदी प्रक्रिया में एक बड़ा घोटाला उजागर होगा। मनोज दुबे पिंटू उपाध्याय ने सीएमओ से आग्रह किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अपने खास ठेकेदार को दबाव पूर्वक कार्य दिलाने हेतु बनाए गए नियम शर्तों और सप्लाई किए गए सामानों की गुणवत्ता की जांच किए जाने के उपरांत ही भुगतान की कार्यवाही की जाए।

भाजपाइयों ने शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

0
  •  हमले में शहीद हो गए थे 11 जवान 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगदलपुर स्थित शहीद स्मारक पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साल 16 अप्रैल 2006 को प्रातः करीब 9:30 बजे सशस्त्र नक्सलियों ने तोमर ट्रेवल्स की बस को बीजापुर जिले के आवापल्ली एवं मुरकीनार के बीच रोककर एवं बस में सवार होकर थाना उसूर के ग्राम मुरकीनार पुलिस पोस्ट पर अचानक हमला कर फायरिंग की थी। पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। नक्सलियों द्वारा पोस्ट स्थित पंचायत भवन एवं आश्रम को भी चारों ओर से घेरकर हमला किया गया। इस हमले में 9वी वाहिनी ए कंपनी छसबल के चार पुलिस कर्मी एवं 7 एसपीओ शहीद हो गए तथा एक पुलिस कर्मी वह तीन एसपीओ घायल हो गए थे। नक्सली पोस्ट से 4 नग एके 47, एक नग इंसास राइफल, 14 एसएलआर, एक लाइट मशीन गन, 25 नग 303 राइफल, 2 नग 9 एमएम स्टैंड गन, एक नग 9 एमएम पिस्टल, एचई ग्रेनेड 12 नाग, राइफल ग्रेनेड 10 नग, ट्यूब लांचर 10 नग, माइक्रोफोन मोटोरोला 1 नग, नाइट विजन डिवाईस 1 नग, मोर्टार 1 नग, एचई बम 12 नग, पैराबम 2 नग एवं अन्य सामग्री लूट कर ले गए थे। इसके दो वर्ष बाद 16 अप्रैल 2008 को बीजापुर थाना क्षेत्र के पामेड़ के जंगल और खेतों में मुखबिरी के संदेह में 6 निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। इन सभी शहीदों और निर्दोष दिवंगत आत्माओं को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो मिनट मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास मिश्रा, योगेंद्र पांडे, रजनीश पाणिग्रही, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, मनोहरदत्त तिवारी, शशिनाथ पाठक, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, राणा घोष, निर्मल पाणिग्रही, संतोष गौर, अविनाश सिंह गौतम, अभिलाष यादव, सुरेश मिश्रा, गुलाम अशरफ, वीरेंद्र जोशी, प्रमिला कपूर, बृजेश कपूर, वेंकटेश राव, विनायक बेहरा, संतोष गौर,अनिमेष सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित चेयरमैन बने बालोद के तोमन साहू

0
  • तोमन साहू ने किया चेयरमैन का पदभार ग्रहण 
  • राजयपाल से मुलाकात की स्टेट चेयरमैन ने 

बालोद छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रदेश चेयरमैन तोमन साहू ने विधिवत पद ग्रहण कर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की। इसी के साथ श्री साहू ने चेयरमैन के तौर पर आज से ही अपने कामकाज की शुरुआत भी कर दी।

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित प्रदेश चेयरमैन तोमन साहू ने विधिवत पद ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर अपने कार्य की आज से शुरुआत की। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रथम नवनिर्वाचित चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन रूपेश पाणिग्राही और कोषाध्यक्ष संजय पटेल बने हैं।छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में पहली बार हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन के चुनाव में बालोद के तोमन साहू निर्वाचित हुए। एवं वॉयस चेयरमैन जशपुर निवासी रूपेश पाणिग्राहीऔर कोषाध्यक्ष बलौदाबाजार निवासी संजय पटेल बलौदाबाजार बने हैं।

निर्वाचन के बाद तोमन साहू छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी शाखा रायपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। तोमन साहू को बालाराम साहू राज्य प्रतिनिधि कवर्धा, दिनेश तापड़िया, संदीप साहू, दिनेश साहू, रविन्द्र कलिहारी, नीरज शर्मा, आशीष राठी,कमलेश, हनीफ अहमद, आफताब अहमद, अखिल साहू ने तोमन साहू को बधाई दी है।

करीगुंडम में अधिकारियों की पहल पर बहाल हुई शांति व्यवस्था

0
  •  ग्रामीणों को आपकी प्रेम और भाईचारा से रहने दी गई समझाईश 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के किष्टाराम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करीगुंडम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर शांति व्यवस्था बहाल हो गई है। ग्रामीण और धर्मांतरित परिवार मिलजुल कर रहने के लिए राजी हो गए हैं।

विगत दिनों करीगुंडम गांव में धर्मांतरण कर लेने और गांव की परंपरा और रीति रिवाजों को न मानने पर गांव के कुछ परिवारों को बहिष्कृत कर दिया गया था।बहिष्कृत परिवारों के लोग अपने घरों का सारा सामान लेकर गांव छोड़कर निकल गए थे। इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और एसपी किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला तत्काल गांव पहुंचा। प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम तहसीलदार कोंटा गिरीश निम्बलकर, एसडीओपी मराइगुडा शिखर मरावी, थाना प्रभारी किष्टाराम सुरेंद्र पामभोई के साथ करीगुंडम पहुंची। गांव में पंच, सरपंच व जनप्रतिनिधियों के साथ सभी पक्षों व सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में थाना किष्टाराम में बैठक आयोजित की गई। इसके बाद ग्राम सबकी आपसी सहमति से विवाद का निराकरण कर लिया गया। थाने मे आयोजित बैठक मे दोनों ही पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद बैठक मे सर्वसम्मति से ग्राम में शांति व सौहार्द स्थापना व साथ में मिलजुल कर रहने व सामाजिक परंपराओं का सम्मान करने हेतु सहमति बनी। मीटिंग के उपरांत तहसीलदार गिरीश निम्बालकर व एसडीओपी शिखर मरावी पुलिस टीम व जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम करीगुंडम गए तथा जो परिवार अपना सामान लेकर ग्राम से बाहर जा रहे थे उन्हें भी ग्राम में ही मिलजुल कर रहने, किसी प्रकार से परस्पर विवाद न करने को लेकर सभी पक्षों में समझौता कराया गया तथा ग्राम मे शांति व क़ानून व्यवस्था के यथोचित पालन हेतु तहसीलदार कोंटा की उपस्थिति मे दोनों ही पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

बाहर कांग्रेसी करते रहे प्रदर्शन, अंदर सीएम बिजी रहे मीटिंग में

0
  •  सोनिया- राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 

जगदलपुर कलेक्टर ऑफिस मेंमुख्यमंत्री बैठक में मशगूल थे और बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे। ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेसी हल्ला बोल आंदोलन कर रहे थे।

हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसे लेकर कांग्रेसी उद्वेलित हो उठे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसे राज्य की शक्ति का एक भयावह दुरुपयोग बताते हुए कहा है कि यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास है। यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है।कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं रहेगा। हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम फिर से ऐसा करेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अविभाज्य हैं। सत्यमेव जयते सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक दृढ़ विश्वास है। कांग्रेस हाईकमान ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार, 16 अप्रैल को राज्य मुख्यालयों में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालयों के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करें। हाईकमान ने इन विरोध प्रदर्शनों में राज्य के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, सांसदों, फ्रंटल संगठनों के नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल करने के निर्देश दिए थे। इसी के परिपालन में आज जिला मुख्यालय जगदलपुर में कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई थी। भाजपा, केंद्र एवं राज्य सरकारों के खिलाफ कांग्रेसी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री बस्तर कलेक्टर के साथ मीटिंग कर रहे थे।

बस्तर में फिर ढेर कर दिए गए दो खतरनाक नक्सली

0
  •  8 लाख और 5 लाख के ईनामी थे दोनों नक्सली 
  • एके-47 राइफल, हथियार और गोला बारूद बरामद 

अर्जुन झा-

जगदलपुर एंटी नक्सल ऑपरेशन में तैनात जवानों ने बस्तर संभाग में नक्सलवाद की जड़ें हिला कर रख दी हैं। प्रायः हर दिन नक्सली ढेर किए जा रहे हैं। संभागके बीजापुर जिले में एक महिला समेत तीन बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने के तीसरे दिन जांबाज जवानों ने फिर दो खूंखार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिरा है। ताजा मुठभेड़ संभाग के नारायणपुर और कोंडागांव जिलों की सीमा पर हुई है।

31 मार्च 20026 तक नक्सलवाद के सफाये के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पूरे जी जान से जुटे हुए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों, छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य की अन्य फोर्सेस के जवान नक्सलियों के खात्मे के लिए प्रण प्राण से काम कर रहे हैं। यह समवेत पहल अच्छा रंग भी ला रही है। प्रायः हर दिन बस्तर संभाग के किसी न किसी जिले से मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ ही जाती है। ज्यादातर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों से नक्सलियों के खात्मे की खबर आती है। वहीं नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों से भी गाहे बगाहे ऎसी खबर आती है। दो दिन पहले ही बीजापुर जिले में एक महिला नक्सली सहित तीन हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इस घटना को 24 घंटे बीते ही थे कि कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा से दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराने की खबर आ गई। यहां मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन के कमांडर हलदर और असिस्टेंट कमांडर रामे मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से फोर्स ने एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार तथा गोला बारूद बरामद किए हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है। कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव डीआरजी और/बस्तर फाइटर्स की टीम 25 अप्रैल को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडर्स के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि और भी नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर हलदर एवं एसीएम रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। मारे गए एक नक्सली पर 8 लाख रुपए और दूसरे नक्सली पर 5 लाख रुपए समेत कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

अटल टिंकरिग कार्यशाला का समापन

0

जगदलपुर जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल के मार्गदर्शन में प्राचार्य विनीता बेंजामिन के कुशल संचालन में प्रभारी अटल टिंकरिग गीता मूर्ति की देखरेख में छह दिवसीय अटल टिंकरिग कार्यशाला का समापन आज जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य अतिथि में हुआ।

.. इसमें ब्रीफ इंट्रोडक्शन, अबाउट आर्डिनो प्रोगामिंग, थ्री डी प्रिंटर, आटोमेटीक डोर, रेन ड्राप सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन, ब्लूटूथ कार का निर्माण किया गया। इससे बालकों में वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं विज्ञान के प्रति लगाव उत्पन्न हुआ। इसके दूरगामी परिणाम उनके जीवन को वैज्ञानिक सोच से भरकर विज्ञान के लिये एक उचित माहौल तैयार करेगा। इस अवसर पर व्यख्याता अनिल शुक्ला द्वारा वैज्ञानिक सोच पर आधारित कविता का पाठ किया गया, जिसकी जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने प्रशंसा की। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS