City Media - Page 1375 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1375

महज एक दिन में पुलिस टीम द्वारा लड़की को ढूंढ कर सफलता हासिल किया

0

डॉ वली आज़ाद – श्रम बिंदु/सिटी मीडिया
नारायणपुर

नारायणपुर जिला मुख्यालय थाना क्षेत्र बेनूर के गुम इंसान क्रमाक 09/21 मनेश्वरी प्रधान पिता सम्पत सिंह प्रधान 25 वर्ष ग्राम चिंगनार जो कल दिनाँक 13/10/21के रात्रि लगभग 11 बजे अपने घर से बिना बताये चले गई थी घर वाले व परिजन ने तत्काल बेनूर थाना में गुमशुदा बालिका का रिपोर्ट दर्ज करवाया बेनूर थाना प्रभारी तोपसिंग नवरंग के नेतृव में थाना बेनूर के स्टाफ के द्वारा तत्काल पता तलाश कर दस्तयाब किया गया।। 14/10/21 को थाना में गुम इंसान दर्ज किया गया महज एक दिन में पुलिस टीम द्वारा लड़की को ढूंढ कर सफलता हासिल किया और उसको परिजनों को सौंपा गया बताया अनुसार लड़की बिना बताया घर से निकल गयी थी जिसे कोंडागांव से पुलिस टीम द्वारा बेनूर थाना लाया गया इस प्रकार समझाइस देकर परिवार जन को सुपुर्द किया गया ।।

बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव दशहरा पर प्रशासन के कड़े दिशानिर्देशों का पड़ा प्रभाव

0

दशहरा के दिन पुतला दहन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाते थे, लेकिन कोरोना काल को देखते हुए कुछ समितियों द्वारा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा उत्सव पखवाड़े भर तक चलता है। माना जा रहा है कि यह परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी।

नगर में इस बार कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन के दिशानिर्देश का पालन न कर सकने के कारण फुटबॉल ग्राउंड स्टेडियम में किया जाने वाला क्षेत्र का सबसे भव्य दशहरा उत्सव को स्थगित करने से आम जनता के बीच निराशा होना पड़ रहा है | वहीँ श्रमिक दुर्गोत्सव एवं दशहरा समिति कैंप न 1 दल्लीराजहरा द्वारा दशहरे का पर्व भव्य होने की सम्भावना बन गई है चूँकि पौराणिक कथा के अनुसार दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी. भारत अपनी शानदार सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए हर साल इस त्योहार को बड़े ही धूम धाम से मनाता आया है. इसे दशहरा या विजयदशमी के नाम से जाना जाता है. यह त्यौहार पूरे देश में पारंपरिक उत्साह, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है |

पुराना बाजार में कैंप न 1 में आज दशहरा उत्सव का कार्यक्रम संध्या 6.30 बजे रंगीन आतिशबाजी के साथ प्रारंभ होगा व रावण वध किया जायेगा एवं रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत 9 बजे रंगारंग कार्यक्रम किया जायेगा जिसमे “लोक सरगम” छुईहा गरियाबंद के कलाकारों द्वारा संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा |

सिटी मीडिया समस्त नगरवासियों/ग्रामीणवासियों से अनुरोध है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नारायणपुर : पुलिस द्वारा की गई शस्त्र पूजा

0

डॉ एस वली आज़ाद

दशहरा के पावन अवसर पर नारायणपुर पुलिस द्वारा शस्त्र पूजा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उदय किरण, उप पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, थाना प्रभारी मनोज बंजारे, निरीक्षक मालिकराम और निरीक्षक आकाश मसीह सहित रक्षित केंद्र नारायणपुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजा उपरांत पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने जवानों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जवानों को आर्म्स / एमयुनेशन की बेहतर के रखरखाव के लिए प्रेरित किया।

हंगामा है क्यों बरपा…मंत्री भेंड़िया बोलीं मेरी बातों का तोड़-मोड़ करना सियासी शरारत

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक, पारिवारिक शांति के लिए उन पुरुषों को नसीहत दी थी जो शराब पीकर अपने घर परिवार को पीड़ा पहुंचा रहे हैं। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया में छा गया और कहा जाने लगा कि महिला मंत्री ने शराब न पीने की सलाह न देकर कम पीने की समझाइश दी है। मंत्री की समझाइश पर हंगामा खड़ा हो गया और अब इस बारे में उनका कहना है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है, उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है। मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है। बेशक, मंत्री श्रीमती भेंड़िया की भावना यही रही होगी। उनकी बातों का अर्थ भी यही रहा होगा लेकिन राजनीति में सबब और बेसबब हंगामा खड़ा न हो तो सियासत रंगहीन न हो जायेगी? यहां यह सिद्धांत एक कोने में पड़ा रहता है कि बेसबब हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं! यहां तो हंगामा खड़ा करने के मकसद से ही मुद्दे तलाशे जाते हैं। हंगामा है क्यों बरपा, थोड़ी सी पीने की ही तो नसीहत दी है… मंत्री श्रीमती भेंड़िया की बात का राजनीति से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। वे दरअसल महिलाओं की पीड़ा के संदर्भ में पीने वाले पुरुषों को समझाने का सामाजिक दायित्व निभा रही थीं। यहां तो बात का बतंगड़ बन गया। मंत्री श्रीमती भेंड़िया लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही थीं। उनके मन में कोई राजनीतिक भाव होता तो वे किसी चतुर राजनीतिज्ञ की तरह कोई गोलमोल जवाब देकर विषय को टाल सकती थीं। किंतु उन्होंने सहज भाव से व्यावहारिक बात कह दी। यहां छत्तीसगढ़ में कायदे से शराब पर सियासत नहीं बल्कि सम्पूर्ण चिंतन होना चाहिए। बिहार जैसी परिस्थिति यहां नहीं है। यहां की आदिवासी संस्कृति में हर अवसर विशेष पर शराब का महत्व है। एक खबर सामने आई थी कि बिहार में एक आदिवासी बेटी की शादी में पारंपरिक अनुष्ठान के लिए शराब का इंतजाम करना इतना महंगा पड़ा कि कई लोग शिकंजे में फंस गए। इस दौरान बारात उस बेटी के यहां डेरा डाले रही। समझा जा सकता है कि रीति रिवाज से समझौता और किसी पाबंदी का उल्लंघन कितना संवेदनशील मामला है। यहां यह चिंतन होना चाहिए कि शराब की बढ़ती लत पर अंकुश कैसे लगाया जाय। एक बात और, वह यह कि शराब तो छत्तीसगढ़ को विकास के लिए राजस्व दे रही है, उस धुआं धक्कड़ पर निगाह डाली जाए, जिसका साधन प्रतिबंध के बावजूद पड़ोसी राज्यों से यहां आ रहा है और पड़ोसी राज्यों में जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव, विधायक के द्वारा विजयदशमी पर कराया गया भंडारा, बस्तर में सुख शांति की कामना के साथ ही बस्तर के खत्म हो नक्सलवाद

0

जगदलपुर। विजयदशमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद्र जैन के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमे आबकारी मंत्री ने भी माँ की आराधना करने के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया |

बता दे कि विगत 2 वर्षों तक कोरोना के चलते बहुत से आयोजन नही हो पा रहे थे, ऐसे में बस्तर में इस बार फिर से खुशहाली के साथ ही बस्तर दशहरा देखने के लिए दूर दराज से भक्तों का सैलाब जन उमड़ गया, इस कोरोना बीमारी के कुछ कमी के चलते संसदीय सचिव रेखचंद्र जैन के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, इस मौके पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करने के बाद माझी चालाकी के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण करना शुरू किया गया, प्रसाद वितरण करने के दौरान छोटे बच्चो ने कवासी लखमा से भी प्रसाद लेने की इच्छा भी जताई, जिसके बाद कवासी लखमा के साथ ही विधायक रेखचंद्र जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रसाद का वितरण शुरू किया, वही आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर में माँ दंतेश्वरी की कृपा बनी रहे , साथ मे बस्तर से जल्द ही नक्सलवाद भी खत्म हो जाये, यही कामना की जा रही है। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम, शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, अक्षय ऊर्जा के मिथिलेश स्वर्णकार, बलराम मौर्य, सफिरा साहू,कविता साहू, जीशान कुरैशी, हेमू उपाध्यक्ष, विक्रम डांगी, अवधेश झा ,रमेश जैन, वेंकट राव, अनिल , अजय बिसाई, धर्मेंद्र चौहान, अरुण गुप्ता, अरुण बरडिया, जितेंद्र कोचर, मनोज दुग्गड़, प्रकाश ठाकुर, सुंदर सोढ़ी, सामू कश्यप व अन्य मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

मेरी बातों को तोड़-मोड़ कर प्रस्तुत करना राजनीतिक शरारत : मंत्री अनिला भेंड़िया

0

रायपुर, 14 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा- “आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।” मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है।”

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर की पूजा अर्चना

0

विधि विधान से महा नवमी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के मंगल एवं सुख समृद्धि की कामना की |

महा नवमी के अवसर पर उपनपाल एवं नगरनार में नौं कन्या को भोजन करवाकर चरण स्पर्श किया एवं क्षेत्र के मंगल की कामना मां दुर्गा से की |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर लोगों को महा नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज महा नवमी के अवसर पर विवेकानंद वार्ड हाटकचोरा ,काली मंदिर,बम्हनी,उपनपाल, नगरनार के विभिन्न पंडालों में ,धनियालूर ,कैका चेरबहार,नानगूर में माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की मंगल कामना और सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महा नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महा नवमी के अवसर पर विभिन्न पंडालों में पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण से क्षेत्र की रक्षा करने की कामना माता दुर्गा से की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य जिशान कुरैशी,ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जलंधर बघेल, घनश्याम महापात्र, विनोद सेठिया, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर अफसर बने युवाओं को सम्मानित किया

0

जगदलपुर। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को परपा स्थित कोया कुटमा सामाजिक भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर अफसर बने युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अवसर मिलने पर बस्तर के युवा कड़ी मेहनत कर सफलता अर्जित कर रहे हैं। पहले छोटी नौकरी में सफल होते थे। शिक्षक, बाबू और चपरासी बनते थे, लेकिन अब अफसर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बस्तर के युवा डिप्टी कलेक्टर, प्रोफेसर, डीएसपी, तहसीलदार, डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनकर अपने परिवार और बस्तर का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर के युवाओं के लिए हर तरह की सुविधा और व्यवस्था कर रहे हैं। कोचिंग की सुविधा भी दी जा रही है, आज मुझे यह देखकर अत्यंत प्रशन्नता हो रही है कि गांव का गरीब परिवार का अभाव में रहने वाला युवक और युवतियां अफसर बनकर परिवार के लिए सम्बल बन रहे हैं। उन्होंने अफसर बने सभी युवाओं का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विधायक रेखचंद जैन तथा राजमन बेंजाम, बलराम मौर्य, राजीव शर्मा, प्रकाश ठाकुर, पूरनसिंह कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, हिरमा सोढ़ी, रतन कश्यप, सोमारू कौशिक सहित सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

आदिवासी समाज के युवा जो अफसर बने उनका सम्मान किया गया। इनमें बीजापुर के अजय पोडि़याम डिप्टी कलेक्टर, कांकेर की स्निग्धा सलामे डीएसपी, मधु तेता डीएसपी, दंतेवाड़ा की योगिता पात्र नायब तहसीलदार, तृप्ति मंडावी सहायक प्राध्यापक, मोहन पोयाम सहायक प्राध्यापक, महेश कुमार नाग सहायक प्राध्यापक, डॉ. भूपेन्द्र बघेल पशु चिकित्सक, शंकर कश्यप सहायक प्राध्यापक, सुकमा के योगेश कुमार नागेश सहायक अभियंता सहित अन्य शामिल थे।
सुरेश रावल
मीडिया सलाहकार

भू माफियाओं के भूमि की कीमत बढ़ाने के लिए सुकमा में पीडब्लूडी व जिलानिर्माण विभाग गरीबों के घर तोड़ बनाना चाहती है सड़क -मनोज देव

0

सुकमा- जिला मुख्यालय में इन दिनों भू माफियाओं के अधिक सक्रिय होने की खबर व.चर्चा जोरों पर है, जहाँ एक ओर भू माफियाओं ने भूमि की फ़र्जी रजिट्रेशन व अन्य फर्जी काम करना चालू कर दिए है तो वही अब जिले के बड़े अधिकारियों से सांठगांठ कर भू माफियाओं के भूमि के नजदीक से सड़क निर्माण करवाना भी चालू करवा दिया गया है जिससे भू-माफियाओं की भूमि की कीमत अधिक मूल्यवान हो सके ।

खबर सुकमा जिले के नगर पालिका क्षेत्र सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड की है जहाँ बिना नगर पालिका के अनुमति के सड़क निर्माण के लिए गरीबो के घर को तोड़ने के लिये लाल रंग का निशान लगा कर खुद से घर तोड़ने अल्टीमेटम दिया जा रहा है । उक्त मामले की जायजा लेने वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड में पहुँचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 01 में सालो से गरीब परिवार रहते है जिनको पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी के समय मे आबादी पट्टे मिले है, निजि घर पर व प्रधानमंत्री आवास के तहत बने घरों को तोड़ने के लिए लाल रंग का निशान भूमफियाओ की उपस्थिति मे लगाया गया है । रोड चौडीकरण के संदर्भ मे मेरे द्वारा नगरपालिका के इंजीनियर व वार्ड के पार्षद से जानकारी लिया गया परन्तु इस सड़क निर्माण के बारे में किसी को कुछ पता नही है , श्री देव ने कहा कि बिना नगरपालिका सीएमओ के व वार्ड के पार्षद की अनुमति/सहमति व एनओसी के ये रोड बनना नियम के विरुद्ध है । इस मामले की जानकारी मैंने पीडब्लूडी के अधिकारी से भी ली है उन्होंने इस रोड का टेंडर होना बताया है परन्तु नियमों को ताक पर रखकर अगर किसी के घर को उजाड़ा गया तो हम चुप नही बैठेंगे इसका पुरजोर विरोध करेंगे ।

वार्ड क्रमांक 01 के वार्डवासियों में सड़क निर्माण के लिए खुद से घर तोड़ने के तुगलकी फरमान से वार्डवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है । वार्डवासियों ने इस तुगलकी फरमान को भाजपा नेता मनोज देव को बताया जिसके बाद वार्ड क्रमांक 01 का जायजा लेने भाजपा नेता मनोज देव , भाजपा जिला मंत्री दिलीप पेददी, पार्षद -अनिल मण्डावी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री -जावेद खान, मण्डल मंत्री-लखमू बघेल ,अशोक कोड़ी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने वार्ड का जायजा लिया व वार्ड वासियों के साथ अन्याय नही होने देने की बात कही ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

वायरल वीडियो पर मंत्री अनिला ने कहा मेरी बातों को तोड़-मोड़ कर प्रस्तुत करना राजनीतिक शरारत, तो उनके बयान का नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी ने भी किया समर्थन, कुछ लोगों की बताई ओछी राजनीति

0

बालोद/ डौंडीलोहारा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उक्त वीडियो के संबंध में भेड़िया ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है। भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा- “आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।” मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है।”

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

वही डौंडीलोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने भी मंत्री अनिला भेड़िया के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा ओछी राजनीति की जा रही है। जो सोशल मीडिया में गलत बातों को प्रसारित कर रहे हैं। जो बदनाम है वे दूसरों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री की लोकप्रियता को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं और यही वजह है कि उनके इस सहज स्वभाव, भाषण शैली व बातों को वीडियो बनाकर उसका गलत मतलब निकाल कर उसे तूल दे रहे हैं। जबकि मंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि उनका भाव कुछ और था। पर इसे कुछ लोग तोड़ मरोड़ कर ऐसे पेश कर रहे हैं कि मंत्री ने कुछ गलत कह दिया हो। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के कांग्रेसी पार्षदों व एल्डरमैन भी मंत्री अनिला भेड़िया के वायरल वीडियो संबंधित बयान मामले में उनका समर्थन किया है। गलत प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS