City Media - Page 1165 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1165

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बस्तर सांसद दीपक बैज नारायणपुर के लिए रवाना

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज जी हुए रायपुर से नारायणपुर के लिए रवाना।
ज्ञात हो की मुख्यमंत्री जी नारायणपुर व कांकेर प्रवास है। करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात..जिसमे उनके साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे सांसद दीपक बैज…

11 अप्रैल से आंदोलन में जायेंगे सभी विभागों के कर्मी

0

जगदलपुर- आगामी 11,12 और 13 अप्रैल को 3 दिन तक सभी विभागों के कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. 11 अप्रैल से होने वाले आंदोलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कमर कस ली है.अपनी 28 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग संघ के अजय परिहार अध्यक्ष एव अन्य पदाधिकारी विभिन्न विभागों से संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने में जुटा है.अगर इसे दूसरे रूप में देखा जाए तो सोमवार से लेकर रविवार तक यानी 1 सप्ताह तक सारे शासकीय विभाग बंद रहेंगे.कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश आंदोलन सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हो रहा है.सभी विभाग तीन दिवस के लिए लगभग बंद होंगे.उसके बाद 14 और 15 अप्रैल को शासकीय छुट्टी घोषित है शनिवार 16 अप्रैल और रविवार 17 अप्रैल होने के चलते पूरा सप्ताह शासकीय दफ्तर नहीं खुलेंगे.अगर दफ्तर खुल भी जाए तो कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. इससे शासन को काफी नुकसान होने की आशंका है.लेकिन कर्मचारी संगठनों ने कहां है कि उनकी जायज मांगों को शासन पूरा करें वह अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस का कहना है की यह लडाई कर्मचारी की अस्मिता और अस्तित्व की लडाई है.कर्मचारियों को 17%D A,वेतन विसंगति को दूर करने,नये वेतनमान के तहत हाउस रेंट ,दैनिक वेतन भोगियों का नियमतिकरण,NHAM के संविदा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमति करना,DMFT के तहत कार्यकर्त कर्मियों को रिक्त पद के विरुद्ध समायोजन करना सहित 28 मांग शासन मॉन ले हम अपना आंदोलन वापस ले लेंगे.श्री बड़कस ने कहा कि मांगे पूरी नही हुई तो आगे भी संघ का आंदोलन जारी रहेगा. संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए छतीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य विभागों और अस्पतालों में गेट मीटिंग ली जा रही है और सभी ब्लॉक और स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क किया जा रहा है 11,12 और 13 अप्रैल को सभी जगह धरना भी दिया जायेगा.जिले के प्रत्येक इलाके से कर्मियों को भी बुलाया गया है जो जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे.

आज ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मलेन  

0

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन श्री स्वर्गीय आलोक माथुर एवं स्वर्गीय श्रीमती अनामिका माथुर की स्मृति में आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को बीएसपी प्राथमिक शाला क्रमांक 06, राम मंदिर के सामने दल्लीराजहरा में रात्रि 9:00 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम के संयोजक क्रांति कुमार जैन द्वारा बताया गया कि कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवित्री डॉ अनामिका जैन अंबर हास्य कवि एवं पैरोडी किंग पदमलोचन “मुंहफट” वाह वाह क्या बात फ्रेम व हास्य कवि मनोज मद्रासी वही छपरा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय हास्य कवि मुकेश “मनमौजी” के साथ छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्मश्री प्राप्त हास्य एवं व्यंग कवि सुरेंद्र दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन, विशेष अतिथि के रुप में जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद, गोवर्धन ठाकुर एस.पी बालोद, शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा व तपन सूत्रधार सी. जी.एम. माइंस उपस्थित होंगे कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी   एमआर ट्रांसपोर्ट, स्कूटर पार्ट्स, दिनेश शोभा श्रीश्रीमाल, जैन साइकिल स्टोर , संतोष साहनी, माथुर सिनेप्लेक्स एवं फन विला द्वारा सभी कवि प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

थाना अर्जुंदा पुलिस की जुआडियों पर लगातार कार्यवाही जारी

0

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कुमार गौरव साहु थाना प्रभारी अर्जुन्दा के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर 08 जुआडियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है जहां ग्राम कोडेवा बांध किनारे 08 जुआडियान जो 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिनके विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी – 01. राजकुमार साहु पिता गिरधारी लाल साहु उम्र 29 साल साकिन भुसरेंगा थाना रनचिरई जिला बालोद 02. शंभु चौहान पिता आरबी चौहान उम्र 48 साल साकिन सेक्टर 07 भिलाई जिला दुर्ग 03. ब्रीजभान जोशी पिता गरीबा जोशी उम्र 33 साल साकिन कोडेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 04. लक्ष्मण साहु पिता इशराम साहु उम्र 36 साल साकिन पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 05. जनक देशमुख पिता लखन लाल उम्र 60 साल साकिन कोडेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद 06. राजकुमार पिता छन्नु लाल उम्र 40 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद 07. हितेश कुमार कौशिक पिता डोमार सिंह उम्र 33 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद 08. सोनू ऊर्फ अन्नु सिन्हा पिता घनश्याम सिन्हा उम्र 24 साल साकिन कन्हारपुरी जिला राजनांदगांव से कुल जुमला रकम 7300/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। इस प्रकार कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में  प्र0आर0 विकास सिंह, आर0 धमेन्द्र चन्द्रवंशी, आर0 भूपत मानिकपुरी , आर0 कमलेश रावटे, आर0 भालेश्वर देवांगन, आर0 पिताम्बर ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

खैरागढ़ उप निर्वाचन- 12 अप्रैल को सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक एक्जिट पोल पर लगा प्रतिबंध

0

रायपुर 7 अप्रैल , छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन-2022 के लिए 12 अप्रैल को वोट डाला जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 (क) (ख तहत)मतदान तिथि 12 अप्रैल को सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक निर्गम मत सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध मंे छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी, राजनांदगांव को पत्र जारी किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मतदान तिथि को आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में कोई भी व्यक्ति कोई एक्जिट पोल नहीं करेगा और न ही किसी एक्जिट पोल सर्वेक्षण के परिणाम का इस अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य साधनों के माध्यम से निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन करेगा। साथ ही इसके माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी प्रकार की अन्य रीति में प्रसार नहीं करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126(1)(ख) के अधीन उप निर्वाचन से संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रानिक मीडिया मे किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध होगा।

जीएसटी और पंजीयन से भरा खजाना, विशेष छूट का मिला लाभ

0

जीएसटी में तीन हजार और साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक राजस्व मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के बाद जीएसटी और पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जीएसटी में इस बार 35 और पंजीयन में लगभग 23.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 3328 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी एकत्र किया है। वहीं पंजीयन विभाग में शासन द्वारा दिए गए विशेष छूट के चलते 2020-2021 में 1589.42 करोड़ की तुलना में इस वर्ष 2021-2022 में रिकार्ड 1955.95 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक इफ्फत आरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजीयन नियमों में विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया था। विभाग द्वारा मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए 75 लाख रुपए तक के आवासीय मकानों के विक्रय संबंधी दस्तावेजों पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट दी गई है, जो अगस्त 2019 से लागू हुई थी। इसी तरह जमीन के गाईडलाइन दरों में जुलाई 2019 से 30 प्रतिशत की कमी की गई। इस वर्ष में नगरीय निकायों में अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट देकर 40 प्रतिशत की कमी की गई। साथ ही छोटे भूखंडों की बिक्री पर प्रतिबंध हटाया गया। शासन द्वारा उठाये गए इन कदमों से सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। आम जनों ने प्रोत्साहित होकर पहले की अपेक्षा अधिक जमीन की खरीदी-बिक्री की। इससे शासन को मिलने वाले राजस्व में बढ़ोतरी हुई।

छत्तीसगढ़ 35 और देश में 26 प्रतिशत वृद्धि

वित्त वर्ष 2020-21 में संग्रहित 9627 करोड़ रुपये जीएसटी की तुलना में, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल जीएसटी संग्रहण 12961 करोड़ रुपये रहा, अर्थात 35 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ राज्य में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए संग्रहित कुल जीएसटी राजस्व 24,357 करोड़ रुपये की तुलना में, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल जीएसटी राजस्व संग्रहण 29,392 करोड़ रुपये रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इन उपायों से बढ़ा संग्रहण

जीएसटी संग्रहण बढ़ाने कई उपाय लागू किए गए। जब कोरोना महामारी शुरू हुई थी उसी समय से सुनिश्चित किया कि करदाताओं को अपने वैधानिक दायित्व को पूरा करते समय किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। लंबित रिफंड को फास्ट ट्रैक करने अप्रैल-जून 2020 के दौरान तुरंत विशेष रिफंड अभियान शुरू किया गया था। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी रिफंड 30 दिनों के भीतर हो जाएं। महामारी की अवधि में भी समय पर सत्यापन सुनिश्चित करके नए पंजीकरण प्रदान किए गए।

जन समस्या समाधान शिविर प्रशासन तुहर द्वारा कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप  

0

भानपुरी ..।जन समस्या समाधान शिविर में बयानार मे छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज इस समाधान शिविर में आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने आये हैं, जहां आप लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। चंदन कश्यप ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगों उनके आवश्यकता के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल में अब सभी प्रकार के बीमारियांे का इलाज किया जा रहा है। यहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे लोगों को बेहतर ईलाज मिल रहा है। क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सरपंच दुरुपती नेताम. जिलासदस्य केमसिंह नेताम. मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम. जनपद सदस्य सुगन्ति नेताम. सरपंच जिलबती कोर्राम. सरपंच जैयनू राम सोरी. विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठीया. शिव बघेल. निलचंद पटेल शम्भुनाथ सोढ़ी. विजय चक्रचारी. रामलाल सलाम. राजमन कोर्राम. एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे

नारायणपुर के निर्देष आदिवासियों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाने और क्रूरता से गोली मारकर हत्या किए जाने के जवाबदेही से भागे नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – केदार कश्यप

0

नारायणपुर को राजस्व जिला, एजुकेशन हब, एकलव्य, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय, सड़क, पुल- पुलिया, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था भाजपा की देन, कॉग्रेस 3 वर्षों के कार्यकाल में नारायणपुर को अधेरे में ढकेला

सर्व आदिवासी, पिछड़ा वर्ग समाज को झूठी घोषणा पत्र में किए वादा का जवाब देने के डर से नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भोज का किया बहिष्कार

जगदलपुर/नारायणपुर – नारायणपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपने हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासियों पर प्रदेश की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों पर बलपूर्वक लाठी बरसाने और भराडा में निर्दोष नौजवान मानूराम नूरेटी की गोली मारकर हत्या किए जाने पर पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता श्री केदार कश्यप जी ने नारायणपुर प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगते हुऐ निहत्थे आदिवासियों पर लाठी और गोली चलाने का आरोप लगाया।

नारायणपुर के आदिवासियों को विकास के बदले लाठी और गोली क्यों जवाब दे मुख्यमंत्री

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर पूर्णतः आदिवासी बहुल जिला है, आदिवासी समाज ने सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में अपने ऊपर होते अत्याचार और शोषण के संबंध में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर जिला कार्यालय नारायणपुर को ज्ञापन सौंपने जाने पर आधिकारी मिलने से मना करते हैं और प्रदेश की कॉग्रेस सरकार बर्बरतापूर्वक ज्ञापन में अपनी बातों को रखने आए आदिवासी महिलाओं सहित पूरे समाज पर बलपूर्वक लाठी बरसाती यह कहां का न्याय है, आखिर आदिवासी अपनी मांगों को लेकर कहां जाएं मुख्यमंत्री इसका जवाब दें और आदिवासी समाज से माफी मांगे, सरकार की बलपूर्वक लाठी भांजनी से दर्जनों आदिवासी घायल हुए।

आगे कश्यप ने कहा कि भराडा में 23 जनवरी 2022 को निर्दोष मानूराम नूरेटी की गोली मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सली घोषित करने की जद्दोजहद में लग जाती है, भाजपा के लगातार विरोध और सर्व समाज का समर्थन मिलने के बाद सरकार बैकफुट पर आइ और अपनी गलती स्वीकार किया, श्री कश्यप ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार मानूराम नूरेटी जैसे कितने निर्दोष नौजवान की हत्या करेगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के मृतकों को 50-50 लाख की मुआवजा राशि सरकारी मदद दे सकते हैं परंतु एक आदिवासी को गोली मारी जाती हैं तो मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी तो दूर की बात मृतक परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त तक नहीं करते, कॉग्रेस के लिए आदिवासीयो को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखती हैं। नाराज सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री के भोज का बहिष्कार किया।

नारायणपुर को राजस्व जिला, एजुकेशन हब सहित सर्वांगीण विकास भाजपा की देन

भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने कहा कि नारायणपुर को राजस्व जिला बनाने, एजुकेशन हब, एकलव्य, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, छात्रावास, कृषि महाविद्यालय, नारायणपुर से कोंडागांव व अबूझमाड़ के दूरस्थ गांवो तक पक्की सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था, नारायणपुर को नगर पंचायत से नगर पालिका, नारायणपुर जिला के लिए पावर हब सहित अनेकों निर्माण कार्य भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज पूरे नारायणपुरवासी प्रत्यक्ष लाभ ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी काम नहीं किया। कांग्रेस के साढ़े तीन वर्षों में नारायणपुर के विकास की रफ्तार थम गई है |

भ्रष्टाचारियों का गढ़ बना नारायणपुर, विकास के पैसा का बंदरबांट, कांग्रेस राज में घर-घर दारू, कमीशन खोरी हावी

कश्यप ने कहा कि नारायणपुर भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनता जा रहा है प्रदेश की कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर पूर्ण शराब बंदी लागू करने का वादा किया शराब बंदी तो दूर शराब की होम डिलीवरी कर रही है, वहीं बिजली बिल हाफ करने की घोषणा कर किसानों को मोटे कर्ज़ के बोझ गर्त मे ढकेला और विभिन्न मद्दों से नारायणपुर के विकास के लिए आए पैसों का अबूझमाड़ में उपयोग विभिन्न चलित शौचालय खरीद कर गरीबों के पैसे का बंदरबांट करना दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही धान में रेत मिलाकर बेचना जैसे भ्रष्टाचार कर नारायणपुर को कांग्रेस सरकार ने अंधकार में धकेला। नारायणपुर के स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय भर्ती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को अवसर ना देकर कमीशन की लालच में और कांग्रेसी नेताओं के दबाव में अयोग्य अभ्यर्थियों को भर्ती किया जाना दूर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा, अन्नदाताओं के सर पर कर्ज का कोई बोझ नहीं रखना नहीं चाहते

0

खैरागढ़ उपचुनाव के बहाने राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व कांग्रेस दोनों के नेता एक दूसरे के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के राज्य सरकार के दिवालिया होने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा, हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया। 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदा। विधानसभा में हमने कहा किसानों के हित में लोन लेने की आवश्यकता पड़ेगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह अन्नदाताओं का प्रदेश है। हम किसानों के सर पर कोई कर्ज का बोझ नहीं रखना चाहते।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार किसानों के खिलाफ फैसला करते आई है। किसानों को उपज का मूल्य नहीं दे पा रहे है। तीन काले कानून लाए, फिर वापस करने की बात कही है। रमन सिंह पहले भी चुनावी साल में बोनस देते रहे उसके बाद मुकर जाते थे। हमारी सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ दिया है। भाजपा के लोग पीएम आवास के बारे में लगातार बोलते आ रहे है। इस साल बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान हमने किया। अब इसमें मामले में बोलने का कोई औचित्य नहीं। रमन सिंह को इतनी चिंता थी तो अपने कार्यकाल में मकान क्यों नहीं बनाये? आज हमारी सरकार के 3 साल में कह रहे कि पूरा मकान बना कर दो इतनी चिंता थी तो रमन सिंह ने 15 साल में मकान क्यों नहीं बनवाया। लगातार हमारी कोशिश है कि आम जनता के हित में फैसला हो।

दिवालिया भाजपा शासित राज्य हो रहे

मुख्यमंत्री ने कहा, समाज के अंतिम छोर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे। भाजपा लगातार खैरागढ़ के विकास कार्यों का विरोध कर रही है। कर्ज लेने के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना। भजापा शासित राज्य उत्तर प्रदेश ने आरबीआई की कर्ज लिमिट से ज्यादा 26 फीसदी कर्ज लिया है। हमारी सरकार ने 22 फीसदी कर्ज लिया है। दिवालिया भाजपा शासित राज्यों का हो रहा है। प्रह्लाद पटेल बताए ओल्ड पेंशन योजना लागू करने से खुश है कि नहीं।

धान के समर्थन मूल्य पर नहीं दिया बयान-पटेल

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया और कहा, मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सफेद झूठ बोल रहे हैं, धान के समर्थन मूल्य पर मैंने कोई बयान दिया ही नहीं हैं, उन्होंने यह भी कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता से छल कर रहे हैं।

जन कल्याण योजना का लाभ नहीं

जल शक्ति मिशन के तहत भारत सरकार ने भूपेश बघेल को एक हजार 431 करोड रुपए छत्तीसगढ़ की सरकार को दिया गया था, लेकिन इस महत्वकांक्षी जन कल्याण योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की सरकार नहीं ले पाई, इसलिए सरकार ने दूसरी किस्त के लिए आवेदन भी अब तक नहीं दिया है।

दल्ली राजहरा में आईपीएल क्रिकेट मैच मैं ऑनलाइन सट्टा खेलने पर साइबर सेल एवं दल्ली राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा – क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने पर मुखबीर के सूचना पर बीएसपी ओपन थियेटर के सामने मैदान मे नितेश कुमार जायसवाल उर्फ आशीष पता वार्ड क्र 10 कोण्डेपावर हाउस रोड राजहरा के द्वारा मुंबई-कलकत्ता आईपीएल क्रिकेट मैच मोबाईल मे एक 45 एप नामक मोबाईल एप्लीकेशन मे आई बनाकर रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला खिलाने के आरोप में स्थानीय पुलिस व साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही की । थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसपी ओपन थेटर के सामने जा कर रेड मारने पर सट्टा खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

एक व्यक्ति मोबाईल लेकर बैठा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नितेश कुमार जायसवाल उर्फ आशीष पता वार्ड क्र 10 कोण्डेपावर हाउस रोड राजहरा का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराया जिन्होने मुंबई-कलकत्ता आईपीएल क्रिकेट मैच मे अंको (क्रिकेट मैच के टीम के रन पर) सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाना स्वीकार किया तब नितेश कुमार जायसवाल को समक्ष गवाहो के खुलवाकर देखा तो मोबाईल स्क्रीन पर रूपये पैसो का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला एवं नितेश कुमार जायसवाल का बदन का तलाशी लेने पर नगदी रकम 500 रू मिला जिसका मौके पर गवाहो के समक्ष अवलोकन कर पंचनामा तैयार किया मोबाईल एवं संदेही को लेकर हमराह स्टाफ के थाना आकर मोबाईल मे लगा सट्टा एवं रूपये पैसो का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला जिसका स्क्रीन शाट लेकर प्रिंट आउट निकलवाया मोबाईल से निकलवाये गये प्रिंट आउट जिसमे नितेश कुमार जायसवाल द्वारा बताया गया मेरे द्वारा मोबाईल मे 45 एप नामक मोबाईल एप्लीकेशन मे मेरे खाता एचडीएफसी बैंक का है जिसका खाता क्रमांक 50100195387090 से पैसा ट्रांसफर करने वाले मोबाईल एप्लीकेशन Phone Pay जिसमे मोबाईल नंबर 9977603970 से 900 रूपये डालना बताया है । अपने खाता मे शून्य बैलेंस होना बताया है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सट्टा खेलाने के संबंध मे नितेश कुमार जायसवाल को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैद्य दस्तावेज पेश करने कहा गया जो लिखित मे कोई दस्तावेज नहीं होना दिया नितेश कुमार जायसवाल के पेश करने पर एक मोबाईल सैमसंग कंपनी मडल क्रमांक जे-7 प्रो गोल्डन रंग का मोबाईल जिसमे दो सीम जिसमे एक सीम आईडीया का 9977603970 व दूसरा सीम जीयो का 7061448181 लगा हुआ है एवं मोबाईल मे 45 एप नामक मोबाईल एल मे 30500 रू सट्टा लगा हुआ है एवं मोबाईल एप मे सट्टा मे लगे रकम का स्क्रीन शाट निकाल कर मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS