City Media - Page 8 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 8

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भानपुरी में सप्त शक्ति संगम का आयोजन

0

जगदलपुर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संयोजन में सप्त शक्ति संगम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में शनिवार को किया गया। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर जनपद सदस्य जमुना ठाकुर, जनपद सदस्य बस्तर, विशिष्ट अतिथि कमला नाग, संध्या कश्यप, सरपंच करंदोला थीं। सर्वप्रथम कमला नाग ने सप्तशक्ति प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों को भी समान अवसर, शिक्षा और सम्मान मिलेगा। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है।महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नीव है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।माताओं द्वारा सप्तशक्ति प्रस्तुत कर अभिनय किया गया । गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्न का उत्तर बताया गया सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अभियान में सप्त शक्ति संगम दृढ़ संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदयाल नाग ने किया। इस दौरान आचार्य शीबूराम यादव, बंशीराम पटेल, माधुरी भद्रे, विनीता ठाकुर, शशिकला, रोशनी चंद्रा, पोमेश्वरी ध्रुव, प्रभा सेठिया एवं आसपास के अभिभावक सम्मिलित हुए

जगदलपुर के सभी वार्डों के अधोसंरचना विकास के लिए 764.60 लाख रुपए की मंजूरी

0

होंगे नाली-पुलिया, सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के 48 वार्डों में अधोसंरचना विकास को गति देने हेतु 764.60 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से वार्डों में आरसीसी नाली निर्माण, सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, डामरीकरण सड़क, पेवर ब्लॉक कार्य, सीसी शोल्डर निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण, शेड एवं एप्रोच मार्ग निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, आवागमन में असुविधा एवं सामुदायिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थान की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही थी। स्वीकृत राशि से प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर इन समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा शहर की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों से वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होगा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से सड़कों एवं आवासीय क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होगा जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।

आवागमन होगा सुगम

सीसी सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण तथा सीसी शोल्डर निर्माण से सड़कों की गुणवत्ता एवं मजबूती बढ़ेगी। एप्रोच रोड निर्माण से मोहल्लों और मुख्य मार्गों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्यों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे नागरिकों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा।बॉक्स *सड़कें होंगी और भी मजबूत*पेवर ब्लॉक कार्य, सीसी रोड चौड़ीकरण तथा डामरीकरण कार्यों से सड़कों की आयु बढ़ेगी। साथ ही सुरक्षा दीवार निर्माण से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित होगी।नगर निगम द्वारा स्वीकृत इन विकास कार्यों से न केवल शहर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। निगम प्रशासन ने शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। *बॉक्स**महापौर पाण्डेय ने माना आभार*इन कार्यों से जगदलपुर शहर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहर आधुनिक और सुव्यवस्थित नगरी के रूप में विकसित होगा।महापौर संजय पांडे ने सभी कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

दहया 28 साल पुराना नक्सली स्मारक

0

जगदलपुर बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों का नामोनिशान मिटा देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल में स्थापित 28 साल पुराने नक्सली स्मारक को ढहा दिया गया। यह स्मारक सुकमा जिले के बुर्कलंका में 1998 में बनाया गया था। इसे सीआरपीएफ जवानों ने ध्वस्त कर दिया।सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की,बीते 3 जनवरी को इसी इलाके में 12 नक्सली मारे गए थे। लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षबलों की कार्रवाई जारी है। वर्तमान में दक्षिण बस्तर के सबसे विशालकाय स्मारक के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुलडोजर की मदद से की गई।

सुकमा में बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का स्मारक ध्वस्त, सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई

0

सुकमा ब्रेकिंग नक्सलियों के खिलाफ सुकमा जिले में जारी है सुरक्षाबलों की कार्यवाही नक्सलियों के आधार स्तम्भ के रूप में मौजूद स्मारक को जवानों ने किया गया ध्वस्तथाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कडतीपारा में नक्सलियों ने बना रखा था स्मारकनक्सलियों के एक स्मारकों को सीआरपीएफ की सेकण्ड बटालियन के जवानों ने किया ध्वस्तकमांडेंट कमलेश कुमार के निर्देशन पर की गई कार्यवाही

नक्सली हिड़मा के चिता स्थल पर कर्मकांड

0

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से आए दर्जनों लोग कर रहे थे कथित दीनकर्म एमएमपुलिस ने पूछताछ करने के बद छोड़ दिया

अर्जुन झा

जगदलपुर कुछ माह पहले मुठभेड़ में मारे गए खूंखार नक्सली हिड़मा की चिता पर कर्मकांड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्मकांड करने वाले लोग पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से आए थे और उनकी संख्या करीब 80 रही होगी। सबसे खतरनाक श्रेणी के नक्सलियों में शुमार रहे हिड़मा को कुछ माह पहले सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस और सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में टॉप पर रहा हिड़मा बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का मूल निवासी था। मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई थी। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम पूवर्ती में किया गया था।बीती देर शाम पूवर्ती के श्मशान घाट में एकसाथ पहुंचे 70-80 लोगों द्वारा नक्सली कमांडर हिड़मा व उसकी पत्नी राजे की चिता पर कर्मकांड किया जा रहा था।

बताया जाता है कि ये सभी लोग बाहरी थे और तेलंगाना तथा आंध्रप्रदेश से आए थे। ये सभी लोग श्मशान में तथाकथित दीनक्रिया को अंजाम दे रहे थे। जब ग्रामीणों ने इस कर्मकांड का विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत की तब पुलिस ने 70-80 लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर पुलिस सभी लोगों को पूवर्ती से सुकमा ले गई। सुकमा में उनसे देर रात तक पूछताछ चलती रही।पूछताछ के बाद सभी लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया। तथाकथित दीनकर्म करने वाले लोग किस संगठन से जुड़े हुए हैं और इस कर्मकांड को अंजाम देने के पीछे की उनकी मंशा क्या थी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे लेकर पूरे सुकमा जिले में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने लगाई फांसी

0

देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक अज्ञात कारणों से हुए विवाद के दौरान एक युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कार्यकर्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना के बाद आरोपी ने उसी आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में एक आपराधिक प्रकरण में सजा काट चुका था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष की सक्रियता व प्रयासों से लाइट की रोशनी से जगमगाएगा नगर के सभी चौक चौराहे

0

दल्लीराजहरा। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के सक्रियता व प्रयासों से बीएसपी द्वारा सड़कों के जीर्णोद्धार के बाद अब नगर का सभी चौक चौराहा बिजली की रोशनी से जगमगाने वाली है। बीएसपी द्वारा नगर के बीएसपी क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर कुल 60 लाख की लागत से दस हाई मास्क लाइट लगाएगी जिसकी रोशनी से चौक चौराहा दूर-दूर तक रोशन नजर आएगा और जिसकी जगमगाहट आने जाने वाले राहगीरों को दूर से आकर्षित करेगी। इसी तरह नगर के बी एस पी क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए कुल 35 लाख की लागत से बड़े-बड़े हाई मास्क लाइट मैदान के चारों कोने पर लगाए जाएंगे। दल्ली राजहरा में होने वाले बी सी सी आई के रणजी ट्रॉफी स्तर के उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए उक्त शक्तिशाली हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की गई है l

जल्द ही जिसे मैदान पर लगाया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व नगर के बी एस पी टाउनशिप क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।लगभग एक करोड़ के लागत से बनने वाले इस 13 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत करने का भूमि पूजन करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने मजबूत व टिकाऊ सड़क बनने की उम्मीद जताई है।भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार का असर अब दल्ली राजहरा में दिखने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के सक्रियता से जहां बी एस पी टाउनशिप की 13 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। वहीं लगभग 95 लाख की लागत से बीएसपी के क्षेत्र में हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में ट्यूबलर लाइट के माध्यम से पूरे शहर को जगमगाया जाएगा।भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दल्ली राजहरा खदान क्षेत्र के कुल 27 किलोमीटर सड़क में से अब प्रमुख रूप से अधिकतर उपयोग में आने वाले 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के प्रयास से 15 साल बाद बनने वाले इन सड़कों को तीन से पांच फीट तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। बी एस पी द्वारा विगत कई वर्षों से टाउनशिप सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत था। हमेशा की तरह प्रथम प्राथमिकता में भिलाई व माइंस में नए खुलने वाले रावघाट लौह अयस्क खान क्षेत्र में विकास को प्रथम प्राथमिकता देने की वजह से दल्ली राजहरा खदान समूह क्षेत्र के टाउनशिप क्षेत्रों में व अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विगत कुछ वर्षों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा था। लेकिन इस बार केंद्र, राज्य और नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अब जमीन पर नजर आने लगे हैं। जिसके तहत बी एस पी द्वारा अपनी टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। बीएसपी द्वारा जिन टाउनशिप क्षेत्र में तीन मीटर सड़क बनी हुई है वहां डेढ डेढ़ फीट दोनों तरफ चौड़ीकरण किया जा रहा है वही निर्मला स्कूल क्षेत्र के मुख्य मार्ग को 3 मीटर से 5 मीटर तक बढ़ाया जा रहा है । इसी तरह बीएसपी के टाउनशिप में आवाजाही करने वाले निवासियों को ध्यान में रखकर सभी मुख्य मार्गों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। बीएसपी द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस 13 किलोमीटर सड़क में सभी प्रकार के उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है।किसी भी प्रकार की लापरवाही इन सड़कों पर नहीं बर्दाश्त की जाएगी ऐसा भरोसा बीएसपी द्वारा नगर वासियों को दिलाया गया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि बीएसपी की टाउनशिप की सड़क लगातार बद से बदतर हो रही थी। टाउनशिप में निवासरत बीएसपी कर्मचारियों की लगातार मांगे थी कि बीएसपी के टाउनशिप की सड़कों का पूर्ण निर्माण कराया जाए जिसे ध्यान में रखकर बीएसपी की सड़कों का नवनिर्माण कराया जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे और जिसका परिणाम अब हमें देखने को मिल रहा है इन सड़कों के निर्माण से अब बीएसपी टाउनशिप निवासियों को आवाजाही में सुगमता का एहसास होगा और किसी भी प्रकार के गढ्ढों से हिचकोले खाने का टेंशन खत्म होगा और चकाचक जगमगाती रोशनी से रहागीरों और नगर वासियों को आने-जाने में सुविधा होगी वही असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होंगे।

नक्सली भी करने लगे सोलर एनर्जी का इस्तेमाल

0

पेट्रोमैक्स की जगह अब सौर ऊर्जा का उपयोग

सुरक्षा बलों को ताड़पाला हिल्स में मिला विस्फोटक व राशन का डंप

बीयर की बोतलें और सोलर प्लेटें भी मिलीं

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सली अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग तो कर ही रहे हैं, अब वे ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए आधुनिक तकनीक भी अपनाने लगे हैं। वे जंगलों में अपने आश्रय स्थलों को सोलर एनर्जी से रौशन करते हैं, मोबाइल फोन और संचार उकरणों की चार्जिंग भी सौर ऊर्जा से ही करते हैं। नक्सलियों के डंप से कई दफे सोलर प्लेटें बरामद की जा चुकी हैं, जो नक्सलियों की जीवनशैली में बदलाव की कहानी बयां करती है।

दरअसल बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी और कोबरा बटालियन 204वीं वाहिनी की टीम ने एकबार फिर नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला हिल्स एरिया में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा दो जगहों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। नक्सली डंप से 13 नग डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पावडर 4 नग प्लास्टिक ड्रम, दो नग स्टील ड्रम, दो नग लोहे के ड्रम, नक्सली वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं माओवादी साहित्य बरामद किए गए हैं।नक्सलियों द्वारा जमीन में बीयर की 13 बोतलों में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये आइईडी तथा लोहे के पाईप में बने नग डायरेक्शन आइईडी भी मौके से बरामद किए गए। बरामद सभी आइईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त किया गया। नक्सली पहले जंगलों में स्थित अपनी पनाहगाहों और प्रशिक्षण शिविरों में लालटेन, ढीबरी और पेट्रोमैक्स से रौशनी किया करते थे। उनके पास पहले भरमार बंदूकें, सिंगल शॉट गन साधारण रायफल्स हुआ करती थीं। अब वे रौशनी के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने लगे हैं। इसी से नक्सली अपने मोबइल फोन, वॉकी टॉकी तथा अन्य संचार उपकरणों को चार्ज करते हैं। भरमार बंदूकों सिंगल शॉट गन और साधारण रायफलों की जगह नक्सली अब माउजर गन, एसएलआर, इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार से लैस हो चुके हैं।

जंगल में मंगल भी

सुरक्षा बलों के एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप से अक्सर महंगी शराब और बीयर की खाली बोतलें भी बरामद होती आई हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सली जंगल में मंगल मनाते हैं, जमकर मौज मस्ती करते हैं। जमकर शराब और बीयर का दौर चलता है। रही मुर्गा मटन की बात, तो उसकी जरूरत जंगल से ही पूरी हो जाती है। जंगलों में मिलने वाले जंगली मुर्गों, तीतर, बटेर, चीतल, हिरण का शिकार कर वे मांस का इंतजाम कर लेते हैं। चावल, दाल, आटा, नमक, मिर्च मसाले वे शहरों से खरीद ले जाते हैं।

मनाई वीर योद्धा जकरकन भतरा की जयंती

0

बकावंड भूमकाल योद्धा एवं वीर क्रांतिकारी गुंडाधुर के साहसी साथी जकरकन भतरा की जयंती छोटे देवड़ा में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जकरकन भतरा कॉलेज बकावंड में समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधि, आदिवासी युवा छात्र संगठन के सदस्य, कॉलेज के प्रिंसिपल एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और आदिवासी अस्मिता की रक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को अपनी संस्कृति, इतिहास और पहचान को संजोकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। सभी ने मिलकर महान योद्धाओं के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता व जागरूकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय ढोढरेपाल में 10वी 12वी के छात्र छात्राओं को परीक्षा की शुभकामनाओ के साथ विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन पानीग्राही ने प्रवेश पत्र किया वितरण किया

0

कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।प्राचार्य श्री गोवर्धन पानीग्राही द्वारा घोषणा की गई कि जो भी छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा मे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे उनके पिता स्व. दिनमणि पानीग्राही जी की स्मृति में ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश, सावधानियाँ एवं अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में IDBI बैंक के सहयोग से विद्यालय परिसर में “एक अच्छा नागरिक” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को कलर एवं पेन उपलब्ध कराए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।बैंक प्रतिनिधियों ने विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को दो वॉटर कूलर भी प्रदान किए, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS