City Media - Page 1436 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1436

खनन कार्यों से मिलने वाले फंड पर छत्तीसगढ़ सरकार को लगा तगड़ा झटका

0

रायपुर – खनन कार्यों से मिलने वाले फंड पर छत्तीसगढ़ सरकार को तगड़ा झटका लगा है। अब इस पत्र के बाद केंद्र और राज्य सरकार में पुनः टकराव बढ़ने की आशंका है।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ में डीएमएफ फंड हजारों करोड़ रुपए का होता है, इस पैसे को स्थानीय जिलों में प्राथमिकता के आधार पर खर्च किया जा सकता है, आपात स्थिति में इसी फंड से बड़ी बड़ी खरीददारी भी की जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रशासनिक अधिकारी इस फंड पर नियंत्रण रखते हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस फंड पर अध्यक्ष के रूप में प्रभारी मंत्री को बिठा दिया गया, इसी कारण से विपक्ष इसके दुरुपयोग का लगातार आरोप लगाते रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सुनसान राह पर लूटपाट करने वाले गिरोह पकड़ाए

0

थाना बालोद के ग्राम परसदा के पास पति-पत्नी से सोने के जेवरात,नगदी रूपये एवं 02 नग मोबाईल सेट लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम सहित के 02 नग मोबाईल हैण्डसेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद किया,

घटना दिनांक 10.08.2021 को ग्राम परसदा निवासी टिकेश्वर कुमार पिता श्रीराम ठाकुर दोपहर अपनी पत्नी लोकेश्वरी के साथ मोटर सायकल से राखी छोड़ने सोरर गया था। घर से निकलते समय 3000/- रुपये रखा था और सामान खरीदने के लिये ग्राम जगन्नाथपुर के ATM से 2000/- रुपया निकालकर कूल 5000/- रुपया लेकर गया था। और राखी छोड़कर रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने घर वापस ग्राम जगन्नाथपुर होते परसदा जा रहा था कि गांव से लगभग 1 Km. पहले नहर नाली के पास पहुंचकर मो.सा. को रोड किनारे खड़ी कर पेशाब करने रूका था, उसी समय एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझे व मेरी पत्नी को देखकर बोले कि तूम लोग सेटिंग वाले हो क्या? बोले और मेरे शर्ट के उपर जेब मे रखे दो मोबाईल VIVO व चाईना कंपनी के मोबाईल व 5000/- रुपये को छीन लिये और वह अज्ञात व्यक्ति जो मेरा पैसा व मोबाईल छीना था वह पतला दुबला उम्र लगभग 25-30 वर्ष जो मेरा गला पकड़कर रोड किनारे लगे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

माखन भुआर्य के पंप हाऊस की ओर खीचते हुए मारपीट करते ले जा कर खेत के कीचड़ मे दबा दिया था तथा मुझे जान से मारने की नियत से शराब की बोतल को तोड़कर धमकी दे रहे थे, उसी समय मेरे पत्नी द्वारा मेरे पति को कहां ले जा रहे हो कहकर चिल्लाते हुए मेरे पीछे-पीछे आई तब हम दोनों मिलकर उस व्यक्ति से छीना छपटी कर अपने आप को छोड़ाकर हम दोनों पति-पत्नी वहां से भागे और अपनी मोटर सायकल लेकर गांव की ओर जाने लगे तब रास्ते मे मुझे मेरी पत्नी बताई कि एक दुसरा व्यक्ति और था जिसका कद- ठीगना, मजबूत बदन का था उसके द्वारा मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़ से दोनों गाल को मारकर गले में पहने सोने की मंगलसूत्र व दोनों कान की सोने का खिनवा को छीन लिया है। फिर घटना की जानकारी अपने घर में छोटे भाई रमेश कुमार देहारी, डेड़साला राकेश कुमार, भांजा खोमेश कुमार को बताया और फिर तत्काल हम सभी मिलकर मोटर सायकल से ढुंढने आये तो वहां पर कोई नही मिला। प्रार्थी के बताये अनुसार इनसे लगभग अज्ञात चोरों द्वारा 40,000 की लूट हुई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक-267/2021, धारा-394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्षन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोते के निर्देषन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण व निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद की एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज/तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम द्वारा ग्राम रानीतराई जाकर प्रकरण के आरोपी 1.ओमकार यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 27 वर्ष पता-ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 2. मंगल सिंह उइके पिता विषाल सिंह उइके उम्र 27 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद 3. रूपेष निर्मलकर पिता केषवराम निर्मलकर । उम्र 26 वर्ष पता- ग्राम रानीतराई थाना बालोद जिला बालोद को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियो के कब्जे से 2 नग मोबाईल हैण्डसेट, 2500 रूपये नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य लूटपाट व चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि दैहान व आसपास के जंगलों में भी वे प्रेमी जोड़ों से लूटपाट किया करते थे. पकड़ने में इनकीरही भूमिका उक्त लूट के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी बालोद, सउनि कांताराम घिलेन्द्र,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन प्रसाद, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तुंहर विधायक-तुंहर द्वार विधायक कुँवर सिंह ने किया दौरा

0

तुंहर विधायक-तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक माननीय कुंवरसिंह निषाद आज गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा ब्लाक के ग्राम खुर्सीपार,गोडे़ला,देवसरा,देवरी बडे़पारा,देवरी आबादीपारा,खुरसुनी एवं मोंहदीपाट में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को संबधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से त्वरित निराकरण कर गांव के मूलभूत आवश्यकताओं को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया!साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया!

उक्त दौरा में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,अर्जुन्दा ब्लाक अध्यक्ष संतुराम पटेल,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद विजयपाल बेलचंदन जी, जनपद सदस्य राजेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजेश बाफना, विधायक प्रतिनिधि जनपद चुकेश्वर साहू, जिला महामंत्री जगदीश चांडक, मानसिंह देशलहरा, सहित ग्रामवासी एवं पंचायत विभाग,राजस्व, शिक्षा, विद्युत,कृषि,महिला एवं बाल विकास,जलसंसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के वेबसाइट का किया शुभारंभ

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के नए वेबसाईट का लोकार्पण किया |

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वेबसाइट विश्वविद्यालय का आईना होता है बस्तर जैसे सूदूरवर्ती अंचल में इस विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र कोंटा और भोपालपटनम से चारामा तक फैला हुआ है और इस विश्वविद्यालय के नए वेबसाईट से छात्रों सहित आमजन को भी विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जहां शिक्षा सहित अन्य सभी अकादमिक गतिविधियां आनलाइन हो गई है इन परिस्थितियों में यह वेबसाइट छात्र हित में महत्वपूर्ण साबित होगी मैं विश्वविद्यालय तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा. शैलेन्द्र सिंह ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत करते हुए कहा की उच्च शिक्षा के लिए संवेदनशील विधायक महोदय के प्रयासों से हमारे विश्वविद्यालय को नये नये कोर्स की सौगात मिल रही है जिससे की इस दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी इस अवसर पर उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से और भी नये कोर्स आरंभ करने की मांग की |

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो वी के पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की विधायक जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग हमारे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को लगातार प्राप्त होता रहा है और उनके प्रयासों से ही बहुत जल्द विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का भी शुभारंभ होने जा रहा है आज उन्होंने जो वेबसाइट का लोकार्पण किया है इससे इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं सहित आम लोगों को भी विश्वविद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डा शैलेन्द्र सिंह कुलसचिव प्रो विनय कुमार पाठक सहायक कुलसचिव टंडन वरिष्ठ प्राध्यापक नेमा , वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, कांग्रेस नेता दंतेश्वर राव सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

भाजपा शासित राज्यों से सस्ती बिजली छत्तीसगढ़ में, मुद्दाविहीन भाजपा कर रही है अनर्गल प्रलाप – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा शासित राज्यों के सस्ती बिजली मिल रही है पर मुद्दाविहीन भाजपा इस मुद्दे पर अनर्गल प्रलाप कर रही है |

उन्होंने कहा की हमारी सरकार में बिजली बिल हाफ योजना के तहत वास्तविक बिजली दरों का आधा बिजली बिल ही लिया जा रहा है जिसके कारण अन्य राज्यों से बिजली बिल की दरें बहुत ही कम है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की भाजपा की सरकार मुद्दे के अभाव में अब लोकप्रिय भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध कुछ भी आरोप लगा रही है जबकि भाजपा सरकार के दौरान 2004-5 में प्रति यूनिट बिजली दर 3.27 से बढ़कर 6.20 प्रति यूनिट हो गई थी हमारी ढाई साल की सरकार में बिजली दर केवल 3.30% ही बढ़ी है केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 4 सालों में ही कोयले की कीमत में 13% से 18% की बढ़ोतरी की है इसके अलावा रेल भाड़ा में भी 4 सालों में 40% की बढ़ोतरी की है हमारी मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के दौरान जो ग्रीन एनर्जी सेस 50 रुपए प्रति टन था वह 720 प्रतिशत बढ़कर 410 रुपए प्रति टन हो गया है जिससे की बिजली उत्पादन लागत बढ़ गई है पर हमारी सरकार की संवेदनशीलता के कारण बिजली उपभोक्ताओं पर उतना अधिक भार नहीं पड़ा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ महिला सांसदों के साथ हुए बदसलूकी को कांग्रेसियों ने गंभीरता से लेते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।

0

बालोद – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बालोद के जयस्तंभ चौक के पास जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के सांसद फुलोदेवी नेताम एवं छाया देवी वर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के साजिश से राज्यसभा के मार्सेलो के द्वारा छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई जिसे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने गंभीरता से लेते हुए, विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष डोमेन्द्र भेड़िया पुरुषोत्तम पटेल, संजय चंद्राकर, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, रतिराम कोसमा, प्रशांत बोकड़े संजय सोनबोईर चंद्रेश हिरवानी अनिल यादव, अशोक बांबेश्वर ,नूतन साहू ,धीरज उपाध्याय शंभू साहू, प्रेमचंद क्षीरसागर, लता कोर्राम, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, पद्मिनी साहू, चिदाकाष आर्य, हसीना बेगम रश्मि दुबे, भगवती सोनकर ,प्रमोद दुबे ,क्रांति भूषण साहू काशीराम निषाद ,अनिल सुथार, पारसमल जैन विजय जोगदंड, के ईश्वर राव, विवेक मशीह विल्सन मैथ्यू ,राधे मंडावी, ताम्रध्वज यादव, तूलेश साहू, नूर उल्ला खान, जागेश्वर गंधर्व कोदूराम दिल्ली वार रोहित सागर सुनील ठाकुर नवाब तिगाला, जमील बॉक्स, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र कुमार साहू, एनु राम साहू एवं सैकड़ों साथियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला न्यायालय में पेशी से परेशान व्यक्ति ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की

0

बालोद – जिला सत्र न्यायालय में 02 वर्षों से न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति ने बाथरूम में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का ईलाज चल रहा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बालोद जिला सत्र न्यायालय की है जहाँ पडकीभाट निवासी बाबूलाल साहू का सिविल केस 02 वर्षों से चल रहा था जिसे लेकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की | बाबूलाल ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे उल्लेख किया गया है कि उसने न्यायालय से न्याय माँगा किन्तु 02 वर्ष बीत गए पर अब तक न्याय नहीं मिला मैं न्यायालय आकर आत्महत्या करने जा रहा हूँ मेरी मौत के बाद मुझे न्याय जरुर मिलेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

फ़िलहाल बाबूलाल का इलाज जारी है डॉक्टर कीटनाशक निकलने की कोशिश में लगे हुए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छग राज्य में बढ़ रहे धर्मान्तरण के खिलाफ निकाला जनजागरण रैली

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर बालोद जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे है धर्मान्तरण के विरुद्ध में रैल्ली निकाली गई। अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बहुत बढ़ चुका है। बस्तर संभाग के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बहला फुसलाकर धर्मान्तरित किया जा रहा है और उन लोगो की संस्कृति और धर्म से उन्हें दूर किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार के आने के बाद इनके हौसले और बुलंद हो गए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने साथ ही साथ डोंडी लोहारा अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञपान देकर आने वाले हिन्दू त्योहार में बनाये गए अनुचित नियमो को संशोधित करने की मांग की गई है।कोविड 19 कि चलते पिछले वर्ष भी गणेश पुजन एवं नवरात्रि में कड़े नियम के कारण बहुत से समितियों को इन धार्मिक आयोजन में बहुत से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए नियमो में संशोधन किया जाए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

निगम के निकम्मेपन से रोड बना खेत, जनता के हित में नही ,ठेकेदारों के हित में निगम कर रहा है काम

0

कांग्रेस नेताओं के निष्क्रियता से शहर की जनता त्रस्त

25 दिन से जनता स्वच्छ पानी के बूँद बूँद की मोहताज

जगदलपुर।प्रवीणचंद भंजदेव  एवं विजय वार्ड में रोड को खोदकर कीचड़ युक्त रोड होने को लेकर आज  मंगलवार को सुबह भाजपा पार्षद एवं नगर भाजपा द्वारा आंदोलन एवं चक्का जाम किया गया।इस आंदोलन में उस  कीचड़ युक्त रोड पर वार्डवासियों ने लगभग 150 मीटर धान की रोपाई भी की ।इस आंदोलन में वार्ड के रहवासियो ने खुलकर भारी संख्या में अपनी सहभागिता दी।नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि ना यहां विधायक सांसद महापौर ना बड़े उच्च अधिकारी का निवास है ,यही कारण है इसका खामियाजा यहां की गरीब जनता भोग रही है। मूलभूत सुविधा पानी के लिए यहां की जनता संघर्ष कर रही है । लॉकडाउन में सीवरेज पाइप लाइन बिछाना था ,उस समय ना करके इस भरी बरसात में कर रहे हैं । कांग्रेस मस्त जनता त्रस्त है। 24 घंटे के अंदर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। 

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि निगम के निकम्मेपन के कारण रोड खेती लायक बन गई है । भरी बरसात में इस रोड को खोदकर लोगों का जीना दुर्लभ बना दिया गया है यहां तक कि मुक्तिधाम में अगर किसी को ले जाना है वो भी नहीं ले जा पा रहे हैं। नगर निगम सिर्फ़ ठेकेदारों को फ़ायदा दिलाने का काम कर रहा है । निगम के पास बिछाने की पाइप नहीं है, फिर क्यों 25 दिन पूर्व रोड खोद दिया गया है ?  उन्होंने कहा है कि संबंधितो पर कार्यवाही होनी चाहिए ।

वार्ड के पार्षद महेन्द्र पटेल ने कहा है कि 25 दिन से नगर निगम इस वार्ड को नर्क में बदल दिया है यहां कोई भी सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधी झांकने तक नहीं आ रहा है । 24 घंटे के अंदर पाइप लाइन बिछे नही तो कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम का जनता के साथ मिलकर घेराव करेंगे। इस आंदोलन के माध्यम से सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे ! 

लगभग 4 घंटे ज़बरदस्त नारे और प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल आंदोलन स्थल पर पहुँच कर 24 घंटे में अत्यावश्यक कार्य करने तथा 21 तारीख़ से पाइप लाइन बिछाकर तत्काल रोड भी बनाया जायेगा वादा किया है । पार्षद महेंद्र ने जनता के साथ आयुक्त को वार्ड का भ्रमण कराकर पुराने नलकूप ठीक करने कहा है ।

सुबह 8.30 से ही वार्ड में पुलिसबल, एवं बाद में एसडीएम जी आर मरकाम, सीएसपी हेमसागर सिदार,तहसीलदार पुष्पराज पात्रो, पंकज सिंह व अन्य उपस्थित थे ।

इस आंदोलन में मुख्य रुप से निर्मल पाणिग्रही,राजपाल कसेर,धनसिंग नायक,दिगम्बर राव,सविता गुप्ता,संग्राम सिंह राणा,योगेश ठाकुर,शशिनाथ पाठक,रोशन झा,तेजपाल शर्मा,संतीश बाजपई,रवि कश्यप,अमरनाथ झा,शिरीष मिश्रा,मयंक नत्थानी,सुनिल ठाकुर, प्रेम सेठिया,चुम्मन पाण्डेय,हन्नी दुल्हानी सहित वार्डवासी विजय वैष्णव, सुकमति बजरंग, शांति कश्यप,वीजेंद्र, गिरजा पटेल, गंगोत्री चंद्रवंशी,राज कश्यप व अन्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में नही मिल रही राहत, शिवसेना अब ग्रामीण क्षेत्रों में कर रही प्रदर्शन

0

बकावंड / जगदलपुर । बढ़ते पेट्रोल डीज़ल और घरेलू गैस की क़ीमतों पर अब तक केंद्र सरकार द्वारा कोई राहत पैकेज़ लागू नही किया गया है। देशभर में इस कारण मेंहगाई बढ़ गई है, शिवसेना लगातार इस बाबत् अपना विरोध दर्ज़ करहते हुए प्रशासन के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रही है।

शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् का कहना है कि किसी तरह का रहट न मिलने पर अपने वाहनों में प्रतिदिन आधा-एक पेट्रोल डीजल डालकर रोज़मर्रा के काम निपटाने वालों पर संकट आ पड़ा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पहले जिस क़ीमत में 1 लीटर ईंधन आती थी अब उतने में आधा मिल रहा तो लोगों की यात्रा दूरी भी आधी रह गई है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर सामान्य जन जीवन पर पड़ा है, जिसपर सरकार की नीतियों का विरोध प्रदर्शन शिवसैनिकों ने गांव में उतरकर करने का निर्णय लिया गया है.. और इस तरह गांव की जनता से संवाद करके जो कोई केंद्रीय नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं उन्हें शिवसेना में शामिल भी किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी तरह का प्रदर्शन बकावंड विकासखंड के सरगीपाल पंचायत में शिवसैनिकों ने किया हैं। वे हाथों में तख़्ती लिए पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घण्टो सड़क किनारे खड़े रहें। आने जाने लोगों से संवाद किया और इस तरह मेंहगाई पर अपना विरोध दर्ज़ करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय्, जिला उपाध्यक्ष द्वय, अशरफ खान, चंचलमल जैन, ब्लॉक प्रभारी टिकेंद्र ऊके, आरिफ़, सलीम, दीपक स्वामी, अजय शेट्टी, अजय बघेल, लक्ष्मन व अन्य शिवसैनिक रहें।

MOST POPULAR

HOT NEWS