दल्लीराजहरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएसपी आईओसी के सीजीएम एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन आर.बी. गहरवार ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।विद्यालय के प्राचार्य जी.वी. राजशेखर राव ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। विद्यालय परिसर के लॉन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योगाभ्यास के दौरान वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, पादहस्तासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, अर्ध हलासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन के साथ अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम में बीएसपी के अधिकारियों में सीएस प्लांट राजहरा के महाप्रबंधक एस. बास्के, उप महाप्रबंधक व्ही.के. सिंह, जियोलॉजी विभाग के उप महाप्रबंधक सौरभ कुमार, मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक शैलेष पटनायक, सुश्री शेख सिरिन तथा अतिरिक्त सहायक श्रम कल्याण अधिकारी मुरलीधर चंद्राकर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों में सीटू के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया, बीएमएस के संतोष देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा तथा इंटक के अध्यक्ष तिलक मानकर ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया।योग का प्रदर्शन शिक्षक निमाई आर्या एवं अजय चौबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई पूर्णिमा दुबे ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में प्राचार्य जी.वी. राजशेखर राव द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विधायक किरण देव ने किया CCSH का दौराअस्पताल की आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
जगदलपुर। कांटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल (CCSH) के बदले स्वरूप और वहां मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को नजदीक से देखने रविवार को जगदलपुर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।विधायक किरण देव ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का सघन दौरा किया, जिसमें ब्लड बैंक, अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) वार्ड और इकॉनमी वार्ड शामिल रहे। उन्होंने वहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और संतुष्टि जताई। मरीजों को किया फल वितरण दौरे के दौरान विधायक देव ने वार्डों में भर्ती मरीजों के पास जाकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

इसके साथ ही उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं और डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विधायक किरण देव और भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने मरीजों को फल भी वितरित किए।ब्रेन ट्यूमर के सफल ऑपरेशन पर डॉक्टरों की पीठ थपथपाईदौरे के समय एक बेहद सुखद और गौरवान्वित करने वाला पल तब आया जब विधायक देव वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज से मिलने पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि इस महिला के जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन इसी अस्पताल (CCSH) के डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया है और अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जताते हुए विधायक किरण देव ने डॉक्टरों की पूरी टीम की पीठ थपथपाई और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहले ऐसे जटिल और गंभीर ऑपरेशनों के लिए मरीजों को विशाखापत्तनम, रायपुर या हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय और पैसा खर्च होता था। अब जगदलपुर में ही ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलना स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
ग्रामीणों पर एफआईआर से माहौल गर्म, लखेश्वर कश्यप ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
तीन पीढ़ियों से निवासरत लोगों की जमीन की नाप से बिगड़ गए हालात
बकावंड अनुभाग बकावंड के करपावंड की शासकीय भूमि की नापजोख के दौरान हुए विवाद के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने से मामले पर अब राजनीतिक और सामाजिक रंग चढ़ गया है। आदिवासी युवा संगठन ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन के अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप ने पीड़ितों से मुलाकात के बाद इसे आदिवासी अस्मिता का मुद्दा बताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी है। करपावंड में प्रशासन द्वारा सीमांकन कार्रवाई के दौरान हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद 21 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन लगभग 10 एकड़ भूमि की नपाई कर रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण शांतिपूर्वक मौजूद रहे और उन्होंने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब उन भूमि क्षेत्रों की भी नपाई की जाने लगी, जहां करीब 21 परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका हुई कि सीमांकन के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेदखल किया जा सकता है। इसी भय और तनावपूर्ण स्थिति के बीच कुछ लोगों और अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की की घटना हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने 21 ग्रामीणों के खिलाफ एफआiआर दर्ज कर ली, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बस्तर आदिवासी युवा संगठन के अध्यक्ष लखेश्वर कश्यप करपावंड पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को हौसला देते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।लखेश्वर कश्यप ने कहा कि यदि बस्तर के आदिवासी और वर्षों से बसे ग्रामीण ही अपने अधिकारों और आशियाने को लेकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो यह सरकार और प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त संवाद और समाधान के इस प्रकार की कार्रवाई लोगों में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान नहीं किया गया, निर्दोष लोगों पर दर्ज कार्रवाई की समीक्षा नहीं हुई और वर्षों से बसे परिवारों के भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया, तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज और ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।इधर पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच, एफआईआर की समीक्षा तथा वर्षों से बसे लगभग 21 परिवारों के पुनर्वास और अधिकारों को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
विश्व योग दिवस पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में हुआ योगाभ्यास
दल्लीराजहरा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने न्यायालय के अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को रेखांकित किया।

योग प्रशिक्षक श्रीमती अनीता उपाध्याय एवं उनके सहयोगियों सुमन सिंह, कुमारी गिलानी कोषमा, इस अवसर पर अधिवक्ता इसराइल शाह तथा राकेश द्विवेदी न्यायालय कर्मचारी मनीष दर्रो, राजपाल साहू, , संजय चंद्राकर,उपम, विजय तुरकाने, भूपेंद्र कुमेटी,कमलेश्वरी, पंकज राणा, पुरुषोत्तम ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया गया।न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

बारिश के हालात से निपटने महापौर संजय पांडेय ने कसी कमर
मानसून की तैयारियों को प्रवीर वार्ड का किया दौरा
नाली और सड़क निर्माण के लिए आधिकारियों को किया निर्देशित
महापौर ने दिखाई सख्ती, ठेकेदारों को बारिश से पूर्व निर्माण पूरा करने निर्देश
जगदलपुर बारिश के दौरान जगदलपुर में उपजने वाले हालातों से निपटने के लिए महापौर संजय पांडेय ने कमर कस ली है। वर्षा पूर्व नगर में व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने महापौर संजय पांडे लगातार विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को प्रवीर वार्ड क्रमांक-1 के दूरखुट्टा गली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में जर्जर हो चुकी नाली और सड़क देखकर, निगम के अधिकारियों को नई नाली और सड़क की कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने जल भराव की स्थिति को देखते हुए एक नालियों को बालीकोंटा जा रही सीवर की बड़ी नालियों से जोड़ने के निदेश दिए।

महापौर संजय पांडे ने दूरखुट्टा गली में सीसी सड़क की जगह बीटी सड़क निर्माण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किया है। इससे पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय के एमआईसी सभा कक्ष में इंजीनियर विमल सिंह गोयल के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डों में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर संजय पांडे ने वार्डो में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य प्रारंभ की स्थिति तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही महापौर ने अप्रारंभ कार्यों को संबंधित ठेकेदारों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने तथा प्रगतिरत कार्यों को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।महापौर संजय पांडे ने इस अवसर पर कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सुनिश्चित की जा रही है। निर्माण कार्य समीक्षा में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, पार्षद श्याम सुंदर बघेल, गायत्री बघेल, माया नायक, कोमल सेना, शेख जाहिद हुसैन, इंजीनियर प्रवीण पोयाम, पूरण देवांगन सहित वार्डो में निर्माण कार्यों से संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का संदेश, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत
बकावंड। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर 16 जून को संकुल केंद्र मैलबेड़ा में शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।शाला खुलने के प्रथम दिवस विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल, मुस्कान और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। नए विद्यार्थियों के चेहरों पर शिक्षा के प्रति उत्सुकता और उमंग साफ झलक रही थी। जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करती है।

शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री नेपाल सिंह दिल्लीवार, संकुल समन्वयक श्री नरेश कुमार पांडे, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत हुई।”हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा से भविष्य बनाए” के संदेश के साथ शाला प्रवेश उत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मैलबेड़ा में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के विद्यालय से जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
6परखी गई वन अमले की क्षमता
अति संवेदनशील क्षेत्रों में मंडल स्तरीय मॉकड्रिल
बकावंड बस्तर वन मंडल जगदलपुर के वन परिक्षेत्र भानपुरी के अतिसंवेदनशील क्षेत्र बनियागांव एवं पिपलावंड में 18 जून को अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध शिकार की रोकथाम तथा आपात परिस्थितियों में वन अमले की त्वरित कार्रवाई क्षमता विकसित करने एवं प्रभावी कार्रवाई की कार्यप्रणाली का अभ्यास कराने के उद्देश्य से वन मंडल स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में डीएफओ बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता, उप वन मंडलाधिकारी आईपी बंजारे, योगेश रात्रे एवं सुखदास नाग, परिक्षेत्र अधिकारी लालसाय मरकाम, प्रकाश ठाकुर, सौरभ रजक, बुधराम साहू, खितीराम कुर्रे, रायतू राम मौर्य, दीक्षा वर्मा, प्रकाश देहारी, देवेंद्र तारम एवं विभिन्न परिक्षेत्रों के परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक एवं सुरक्षा श्रमिक सम्मिलित हुए।

मॉकड्रिल के दौरान वन अमले द्वारा अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध शिकार जैसी परिस्थितियों में त्वरित सूचना संप्रेषण, घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई, संयुक्त गश्त तथा वन अपराध प्रकरण दर्ज करने की कार्यप्रणाली का अभ्यास किया गया। इस दौरान ग्राम बनियागांव एवं पिपलावंड में वन अमले द्वारा सघन गश्त की गई तथा वन अपराध प्रकरण कायम किए गए। साथ ही ग्रामीणों एवं ट्रैक्टर चालकों को अवैध अतिक्रमण एवं वन अपराधों के दुष्परिणामों के संबंध में समझाइश दी गई तथा उन्हें वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वन केवल लकड़ी अथवा अन्य वनोपज का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन एवं वन्य जीव एक-दूसरे के पूरक हैं और इनका संरक्षण मानव जीवन के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। वन मंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध शिकार जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा वनों एवं वन्य जीवों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है तथा स्वस्थ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वनों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भविष्य में भी अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सतत कार्यवाहियां एवं संयुक्त अभियान संचालित किए जाते रहेंगे।

कुसुमकसा-धुरवाटोला के 5 अग्निवीरों का बैस निवास पर भव्य सम्मान, पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस बोले – “ये दिन कुसुमकसा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा
दल्ली राजहरा कुसुमकसा एवं धुरवाटोला क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। ग्राम कुसुमकसा के 3 एवं ग्राम धुरवाटोला के 2, कुल 5 होनहार युवाओं का अग्निवीर योजना के अंतर्गत भारतीय सेना में चयन हुआ है। कुसुमकसा के दामेन्द्र कुमार पिता संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार पिता सागर कुमार कोमरा, निखिल कुमार पिता तिलक साहू एवं धुरवाटोला के देवधर कुल्हारे पिता ईश्वर कुल्हारे, दीपेश कुमार पिता रंगुलाल का भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर चयन हुआ है। इन वीर सपूतों के सम्मान में क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के मार्गदर्शन एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस के आतिथ्य में कुसुमकसा स्थित बैस निवास पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पुष्पवर्षा से हुआ वीरों का स्वागत चयनित जवानों के बैस निवास पर आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासी घर से निकल आए। सभी ने भारत माता के इन वीर सपूतों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के नारे गूंजते रहे। वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। संजय बैस ने किया जवानों का अभिनंदन समारोह में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने स्वयं सभी 5 जवानों की आरती उतारी और मुंह मीठा कराकर उन्हें शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। संजय बैस के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस* तथा कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने भी जवानों का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

संजय बैस ने कहा – “किसानों के बेटे, देश के रक्षक बने” समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैसने भावुक होते हुए कहा कि _”कुसुमकसा क्षेत्र के लिए आज का दिन सचमुच स्वर्णिम है। एक साथ 5 युवाओं का भारतीय सेना में चयन होना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और गर्व का विषय है। ये सभी बच्चे किसान परिवारों से हैं। जिन माता-पिता ने खेती-किसानी और मजदूरी करके इनको पाला, आज उन्हीं के बेटे भारत माता की सेवा के लिए सीमा पर जाएंगे। ये हमारे छोटे भाई नहीं, पूरे क्षेत्र की शान हैं। इनकी कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन ने इन्हें ये मुकाम दिलाया है। अब ये आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।”

संजय बैस ने आगे कहा कि _”मैं इन सभी जवानों के माता-पिता को प्रणाम करता हूं जिन्होंने ऐसे संस्कार दिए। आज बैस निवास पर जो सम्मान हुआ है, वो इनके त्याग के सामने कुछ भी नहीं है। हमारा सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र से इतने वीर सेना में जा रहे हैं।”_*मंजू बैस – “पिछले साल 100 जवानों का सम्मान, आज उसका परिणाम”* जनपद सदस्य *श्रीमती मंजू संजय बैस* ने कहा कि _”गत वर्ष हमने बैस निवास पर ही 100 से अधिक सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया था। उसी कार्यक्रम से प्रेरित होकर आज हमारे युवा भाई सेना में भर्ती के लिए आगे आ रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे छोटे भाई दामेन्द्र, जितेन्द्र, निखिल, देवधर और दीपेश ने कुसुमकसा का नाम रोशन किया है। मैं ईश्वर से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।”_*आशा आर्य ने देशभक्ति गीत से बांधा समां* कृषि विभाग की सभापति *श्रीमती आशा आर्य* ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि _”हमारे सैनिक भाई रात-भर ठंड में, गर्मी में सीमा पर खड़े रहकर हमारी रक्षा करते हैं। उनके ऋण को हम कभी नहीं चुका सकते। ये 5 भाई आज देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर हमारे बीच आए हैं। मैं इन्हें प्रणाम करती हूं।”_सैकड़ों गणमान्यजन रहे उपस्थित इस गरिमामय अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री संतोष जैन, हरीशचंद्र यादव, गौरीशंकर साहू, मंडल अध्यक्ष शमशेर खान, श्री मनीष जेठवानी, डॉ. नसीम खान, उप सरपंच नितिन जैन, पूर्व उप सरपंच श्री दीपक यादव, डॉ. सेतराम साहू सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं देशभक्त उपस्थित रहे।भावुक हुए जवानलअपने ही गांव, अपनों के बीच बैस निवास पर इस तरह का सम्मान पाकर सभी चयनित जवान भाव-विभोर हो गए। उन्होंने संजय बैस एवं समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि _”हम तन-मन से देश की सेवा करेंगे और कुसुमकसा का नाम ऊंचा करेंगे।”
अरमुरकासा के 35 किसानों को मिले बैटरी चलित स्प्रेयर, जनपद सदस्य मंजू बैस के प्रयासों से संभव हुआ वितरण
दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत अरमुरकासा में कृषि विभाग के तत्वावधान में बैटरी चलित स्प्रेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस रहीं। अध्यक्षता कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच हलधर गोरे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी वाई.आर. देहारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ किया।
सरपंच ने जताया आभार स्वागत भाषण में सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि “हमने अपने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस जी को बताया था कि हमारे गांव में उद्यानिकी विभाग तो है, परंतु किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनके सार्थक प्रयासों से आज हमारे गांव के 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं और समस्त ग्रामवासी सदैव आभारी रहेंगे।”
कृषि सभापति ने जल संचय पर दिया जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कृषि विभाग सभापति श्रीमती आशा आर्य ने कहा कि “ये स्प्रेयर आपको मिल रहे हैं तो ये आपकी सक्रिय जनपद सदस्य बहन मंजू बैस के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आपकी आवाज को कलेक्टर महोदया तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज अरमुरकासा के किसानों तक स्प्रेयर के रूप में पहुंचा है। इससे आप उन्नत किसानी की ओर अग्रसर होंगे।” उन्होंने किसानों को जल संचय के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मंजू बैस का उद्बोधन
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा, “मुझे सबसे अधिक खुशी तब मिलती है जब मेरा प्रयास जमीन स्तर पर दिखाई देता है। आपने मुझे समस्या बताई, हमने उसे कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया और आज हमें सफलता मिली। बैटरी चलित स्प्रेयर से आपको बहुत मदद मिलेगी और आप उन्नत किसानी कर पाएंगे।”उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि “यदि हम लगातार रासायनिक खेती करेंगे तो धीरे-धीरे हम ‘धीमा जहर’ का सेवन कर रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। हमें कृषि विभाग की मदद से धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा ताकि हम बेहतर भविष्य तय कर सकें। साथ ही हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। अभी 42-43 डिग्री तापमान सहना पड़ रहा है, यदि हमने पौधे नहीं लगाए तो तापमान और बढ़ जाएगा। मैं आप सभी किसानों के उज्ज्वल भविष्य और उज्ज्वल किसानी की कामना करती हूं।”कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के अधिकारी श्री चेतन लाल भुआर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंच, कृषक संतोष लेडिया, नरेश केरम, राकेश नसर्वास, मुकेश मेरिया, इमन लाल, रामाधार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे l
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहन को किया गया जप्त
बालोद, 19 जून 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 19 जून 2026 को बालोद एवं गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 हाइवा को जप्त कर थाना/आरक्षी केन्द्र बालोद एवं सनौद के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


