City Media - Page 34 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 34

कुसुमकसा में होगी 16 दिसम्बर से श्रीमद भगवद ज्ञानयज्ञ सप्ताह कथा ,आज हुआ संजय एवं मंजू बैस के हाथों भूमि पूजन

0

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा पूज्य पिताश्री स्वर्गीय जयपाल सिंह बैस के प्रथम पुण्यतिथि के स्मरण में विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह वार्षिक श्राद्ध का आयोजन 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच कुसुमकसा में आयोजित किया जा रहा है ।श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन को आचार्य आमोद त्रिपाठी जी ने पूजा अर्चना कर सम्पन्न कराए ।आज संजय बैंस की माता जी पहला गैती चलाकर भूमिपूजन कमला बैस के हाथों सम्पन्न हुआ। साथ ही आयोजन संजय बैस और मंजू बैस ने कथा स्थल में गणेश अंबिका वरुण देव स्थापना कर पृथ्वी का पूजन कथा प्रारंभ होने के पूर्व स्थल का पूजन किए । इस अवसर पर बरखा राजपूत शिव भानु प्रताप सिंह स्वाति केसरिया जनपद सदस्य आशा आर्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा भुवन सिन्हा उप सरपंच नितिन जैन राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन देवराज जैन मोनू गुप्ता मोती कुचेरिया पूनम सिन्हा होमन कौशिक जगन्नाथ सिवाना मनीष जेठवानी भाजपा मंडल के महामंत्री टिकेंद्र साहू वाय पी गांगुली जी गोविंद सिन्हा खोरबाहरा धनकर रवि यादव बलवंत साहू दुर्गा राजाभोज ख़ेमिन निर्मलकर श्रीमती पड़ौती मैडम शिव राम सिंदरामे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भागवत कथा वाचक प्रसिद्ध पंडित कृष्णकांत शास्त्री रामनगर कवर्धा के हैं । जिनकी कथा का आनंद हजारों की संख्या में यूट्यूब के माध्यम से जन मानस लेते हैं । श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम इस प्रकार से होगा । जिसमें प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पार्थिव शिवलिंग पूजा एवं रुद्राभिषेक होगा ।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान सप्ताह सह_ वार्षिक श्राद्ध

दिनांक 16-12-26 मंगलबार, कलश यात्रा, वेदी पूजन, गौकर्ण माहात्य ।

दिनांक 17-12-26 बुधबार, शूक जन्म, व्यास अवतरण, वाराह अवतार ।

दिनांक 18-12-26 गुरुवार, शिव विवाह, सति चरित्र, ध्रुव चरित्र ।

दिनांक 19-12-26 शुक्रवार, गंगा महिमा, प्रहलाद चरित्र ।

दिनांक 20-12-26 शनिवार, वामन, राम जन्म, कृष्ण जन्म ।

दिनांक 21-12-26 रविवार, गोवर्धन लीला, बाल चरित्र, रुखमणी विवाह ।

दिनांक 22-12-26 सोमवार, पारिजात, समयंतक मणि, सुदामा चरित्र ।

दिनांक 23-12-26 मंगलवार, दत्तात्रेय राजगुरु, परिश्रित मोक्ष, हवन, चढ़ोत्री ।

दिनांक 24-12-26 बुधवार, गीता, महा आरती, वार्षिक श्राद्ध, ब्राम्हण भोजन प्रसादी ।इस आयोजन के अंतिम दिन 24 दिसंबर 2025 को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है । जिसमें श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम उपस्थित रहेंगे । इस नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क ऑपरेशन ,भोजन दवाई एवं चश्मा की भी निशुल्क सुविधा रहेगी । साथ ही कैंप से अस्पताल तक ले जाने तथा लाने की व्यवस्था भी आयोजन समिति के द्वारा कराई जाएगी ऑपरेशन आदि के लिए वोटर आईडी आधार कार्ड के प्रति लाना आवश्यक होगा । इस महा आयोजन के लिए कमला बैस माताजी संजय बैस एवं मंजू बैस ने धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करें तथा 24 दिसंबर को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन में भी सम्मिलित होकर अपना नेत्र परीक्षण करवाये।

दल्ली पालिका द्वारा सामान्य सभा की बैठक दो बार आहूत

0

नगर पालिका दल्ली राजहरा में 1 मार्च से अब तक दो बार सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई है की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू द्वारा दिया गया l उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम की धारा के अनुसार पहली बैठक 30 अप्रैल एवं द्वितीय बैठक22 सितंबर 2025 को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी l हमारा उद्देश्य ही है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ हमने सभी विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ विकास की परियोजनाओं को चर्चा कर शहर का विकास कर रहे हैं, जिसके तहत आज दल्ली राजहरा शहर में केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रगति पर है विभिन्न वार्डों में जनमानस को असुविधा न हो इसके लिए नाली, सीसी रोड, कई वार्डों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों में विद्युत सुधार कर नई लाइट की व्यवस्था की गई है एवं विगत 5 वर्षों से बंद पड़ी जल आवर्धन योजना को नगर पालिका के अथक प्रयास से शासन द्वारा राशि स्वीकृत कराई गई हैl पेयजल की समस्याओं का निदान करते हुए नगर वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर रही हैl नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है कि हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर राजहरा शहर को सुंदर एवं विकास की राह पर अग्रसर करें l

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय – मुख्यमंत्री श्री साय

0

राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर में वीर मेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिलमु ख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को बताया अत्यंत वैभवशालीमेला स्थल के समीप तालाब निर्माण हेतु 15 लाख, मेला आयोजन हेतु प्रदान की जाने वाली राशि को बढ़ा कर 20 लाख रुपए करने तथा देव स्थल में किचन शेड निर्माण करने की घोषणा71 लाख 93 हजार के 5 विकास कार्यों का किया लोकार्पणबालोद 10 दिसंबर 2025 । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब जब राष्ट्र व समाज पर विपत्ति आई है, आदिवासी समाज ने उनका डट कर मुकाबला कर विघटनकारी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में आयोजित विराट वीर मेला महोत्सव के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साय एवं अतिथियों ने 3 दिवसीय विराट वीर मेला के अंतिम दिवस पर आज आयोजित शहीद वीर नारायणसिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अमर शहीर वीरनारायण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम भगवान बूढ़ादेव, राजाराव बाबा और शहीद वीरनारायण सिंह को पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को अत्यंत वैभवशाली बताते हुए उसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कर्रेझर में मेला स्थल के समीप तालाब निर्माण हेतु 15 लाख, मेला आयोजन हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदान कि जाने वाली 10 लाख रूपये की सहयोग राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने तथा राजाराव पठार स्थित देवस्थल में किचन शेड निर्माण करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मेला स्थल पर कुल 71 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर श्री साय ने आदिवासी समाज के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु समाज प्रमुखों के साथ राजधानी रायपुर में बैठकर उनका निराकरण करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसाय मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम, श्री प्रीतम साहू, वरिष्ट जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन, श्री चेमन देशमुख, श्री राकेश यादव, वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री उमेंदीराम गंगराले सहित श्री अकबर राम कोर्राम, श्री तुकाराम कोर्राम एवं अन्य समाज प्रमुखों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, तथा विशाल संख्या में सामाजिक प्रतिनिधी एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुनिया में आदिवासी संस्कृति का एक समृद्धि इतिहास है। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासियों के हितों के संरक्षण एवं देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानांे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आदिवासियों के विकास एवं उनके हितों के संरक्षण हेतु सर्व प्रथम जनजाति कार्य मंत्रालय की स्थापना की थी। आज जनजाति कार्य मंत्रालय का बजट हमारे राज्य के आधे बजट से भी अधिक है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानों के फलस्वरूप आज देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला विराजमान है। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश और दुनिया में आदिवासी समाज के इतिहास एवं विरासत को विशिष्ट पहचान मिला है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीर नारायण सिंह एवं श्री गैंदसिंह नायक के अद्म्य वीरता, साहस एवं राष्ट्र भक्ति का उल्लेख करते हुए उसे अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के द्वारा मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया है। हमारी सरकार ने राज्य में सत्ता की बागडोर संभालने के पश्चात तत्काल 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति एवं प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से धान खरीदी, मेहनतकश तेंदुपत्ता संग्राहकों के हित में चरण पादुका योजना लागू करने के अलावा तेंदुपत्ता मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रूपये करने का निर्णय लिया। इसके अलावा भूमिहीन किसान न्याय योजना जैसे जनहितैषी योजना शुरू करने के अलावा राज्य के शिक्षित युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पीएससी घोटाले का निष्पक्ष जाँच करने का भी निर्णय लिया है।श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने तथा पूरी देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ की जनता से विनम्र आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आज राज्य में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है।

उन्होंने कहा कि आज बस्तर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। नक्सलवाद की समाप्ति के पश्चात् बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में हम विकास की नई गंगा बहाएंगे। उन्होंने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजाराव पठार में आगे भी अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। श्री साय ने किसी भी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा अस्त्र बताते हुए आदिवासी समाज को आने वाले पीढ़ी को शिक्षित एवं ज्ञानवान बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कुल 80 हजार करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज प्रमुखों के मांग पर राजधानी रायपुर में समाज प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित आदिवासी समाज के मांगों एवं समस्याओं की निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजाराव पठार में विशाल एवं भव्य वीर मेला महोत्सव के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधक नक्सलवाद का लगभग समाप्तप्राय होने पर राज्य व केन्द्र सरकार के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्षों तक नक्सलवाद की समाप्ति असंभव एवं दुष्कर लगता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ सरकार के ठोस एवं कारगर प्रयासों के फलस्वरूप पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी समाप्ति की ओर है। इस अवसर पर उन्होंने राजाराव पठार में विराट वीर मेला महोत्सव के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के मांगों एवं समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री श्री साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान भी आकृष्ट कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि सरकार और आपके मुख्यमंत्री पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं, किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा संकल्प स्पष्ट है, प्रदेश के हर वर्ग का समग्र विकास। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास के कई नए कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में नव निर्मित नया म्यूजियम हमारी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन मुद्दों के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, वे आज साकार हो रहे हैं। वन अधिकार की लंबी लड़ाई का परिणाम है कि आज उनके परिजनों को उनका अधिकार मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह ने देश और संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश खुशहाली की ओर बढ़ रहा है और बस्तर वर्षों पुरानी नक्सली पीड़ा से मुक्त हो रहा है। यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण और विकास की मजबूत नींव बस्तर में रखी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा रोडमैप तैयार कर लगातार बस्तर के विकास में जुटे हैं। श्री कश्यप ने धर्मांतरण को रोकने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बस्तर में तीन मेडिकल कॉलेज और एक विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। दिल्ली में आदिवासी बच्चों के लिए बने छात्रावास से उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनने में बड़ी सहायता मिल रही है।समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री यूआर गंगराले ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियों के समक्ष समाज के प्रमुख मांगों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम ने किया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोक कलाकारों के द्वारा रेला, मांदरी, हुलकी आदि परंपरागत लोक विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज के रचनाकार श्रीमती हेमवती ठाकुर के द्वारा रचित पुस्तक ’आदिशक्ति माँ अंगारमोती’ एवं मरई राधेश्याम बस्तरिया की पुस्तक ’घोटुल पुंदाना’ पुस्तक का भी विमोचन किया।

वोडाफोन आइडिया कंपनी के द्वारा दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए 142 सिम फर्जी एक्टिवेशन करने वाले आरोपी को पकड़ कर भेजा जेल

0

वोडाफोन आईडिया कंपनी के आरोपी पी.ओ.एस. ईश्वर गजेन्द्र को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कंपनी द्वारा दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी द्वारा 142 फर्जी सीम धारको का बायोमैट्रिक आधार एप्लीकेशन से पहचान लेकर धोखाधड़ी से उपयोग कर अतिरिक्त सीम जारी कर सीम को तोडा।

वोडाफोन आईडिया कंपनी की 142 सीम फर्जी तरीके से pos name 7440204196 Ishwar द्वारा जारी करने की जांच सायबर सेल बालोद द्वारा करने पर वोडाफोन, आईडिया कंपनी की कुल 142 सीम नम्बर के धारको से तस्दीक पर थाना बालोद क्षेत्र में दिनांक 01.07.2024 से दिनांक 30.08.2024 तक वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता द्वारा सीम धारको के जानकारी के बगैर धारको का बायोमैट्रिक डिजिटल आधार एप्लीकेशन से पहचान का बेईमानी पूर्वक उपयोग कर सीम जारी कर धोखाधड़ी करने की लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर अपराध क्रमांक 531/2025 धारा- 318(4) बीएनएस, 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 दर्ज कर आरोपी वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता से पुछताछ करने पर कंपनी द्वारा सीम बेचने के लिए दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी अपने अन्य साथी के साथ सीम बेचते एवं दूसरे कंपनी की सीम को पोर्ट करते समय लापू सीम नम्बर 7440204196 में आधार फेस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जियो कंपनी की सीम बेचते समय ग्राहको का आधार फेस आईडी को वोडाफोन आईडिया कंपनी की सीम में भी उपयोग कर ग्राहको के नाम पर सीम जारी कर लेते थे जिसकी जानकारी ग्राहकों को नही होता था। ग्राहको के नाम पर जारी हुए वोडाफोन आईडिया कंपनी की अतिरिक्त सीम को तत्काल एक बार सीम चालू करने के लिए काल करने के बाद तोड़ देना बताये कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त होने से जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया है। नाम आरोपीः- ईश्वर गजेन्द्र पिता गैंदलाल गजेन्द्र उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

भाजपा छत्तीसगढ़ में नई जिम्मेदारी: यशवंत जैन बने बस्तर संभाग प्रभारी, अभिषेक शुक्ला को बिलासपुर संभाग सहप्रभारी — बालोद जिले में हर्ष की लहर”

0

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर मुख्यालय प्रभारी एवं संभाग प्रभारी सहप्रभारियो की नियुक्ति की है जिसमे बालोद जिला के कद्दावर नेता भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को संगठन की दृष्टि से बस्तर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला को बिलासपुर संभाग सहप्रभारी बनाया गया है जिले से दोनों नेताओं की नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्त्व का भाजपा जिला के नेताओ ने आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि पूर्व में यशवंत जैन कांकेर जिला संगठन के प्रभारी रहते हुए कांकेर में संगठन को मजबूती देने अथक परिश्रम किया था जिसके परिणाम स्वरूप कांकेर जिले में भाजपा ने सभी चुनावो में अपनी बढ़त बनाई थी कुशल रणनीतिकार एवं संगठन को बारीकी से समझने वाले यशवंत जैन पूर्व में भी संगठन के विभिन्न दायित्त्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके है बालोद जिला से दोनो अनुभवी नेताओ की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू कुमारी बाई साहू पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू लेखराम साहू जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव सौरभ लुनिया ठाकुरराम चंद्राकर कौशल साहू टीनेश्वर बघेल भुनेश्वरी ठाकुर पवन सोनबरसा कांति सोनेश्वरी सोमेश सोरी सुरेंद्र देशमुख प्रेम साहू श्रीमती पूजा यादव निशा योगी चंद्रलता साहू हरीश कत्क्षरे मनीष झा जितेंद्र साहू विनोद जैन कमल पम्पालिया मंडल अध्यक्षगन कुसुम शर्मा अरुण साहू धर्मेंद्र साहू विवेक वैष्णव अमित चोपड़ा अरुण साहू प्रकाश सिन्हा योगेंद्र गांधी सिन्हा सुरेश साहू उत्तरा घरेन्द्र रूपेश नायक युवराज मार्कण्डेय कुलदीप साहू जीतू गुप्ता रामेश्वर साहू आनंद शर्मा खेमलाल देवांगन तुकेश्वर पांडेय सहित जिले के अनेक नेताओ कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित की है

बालोद जिले के खाते में एक और विश्व रिकार्ड दर्ज गर्भवती माताओं के गोदभराई कार्यक्रम के अंतर्गत 1500 गर्भवती माताओं का कराया गया एक साथ पुंसवन संस्कार

0

बालोद, 09 दिसंबर 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जिले को मिल रही लगातार उपलब्धियों की फेहरिस्त में आज एक और उलपब्धि जुड़ गई है। कलेक्टर श्रीमती के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के गजानंद पोहा मिल परिसर में आयोजित 108 कुण्डलीय महायज्ञ के अवसर पर बालोद जिले के 1500 गर्भवती माताओं का एक साथ पुंसवन संस्कार किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि आज गजानंद पोहा मिल परिसर मिल में आयोाजित 108 कुण्डलीय महायज्ञ के दौरान शांति कुंज हरिद्वार से पधारे पंडितों के द्वारा गर्भस्थ शिशु के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के 1500 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार किया गया।

उन्होंने बताया कि आज आयोजित 1500 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम जिले का सबसे वृहद आयोजन था। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वर्ष 2022-23 में बेमेतरा जिले के सिलहट में 1050 गर्भवती माताओं की एक साथ गोदभराई कार्यक्रम संपन्न किया गया था, जो कि उस समय का विश्व रिकार्ड था। लेकिन आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित इस वृहद गोदभराई कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बेमेतरा जिले के पिछले वल्र्ड रिकार्ड को तोड़ते हुए बालोद जिले ने अपने खाते में एक और वल्र्ड रिकार्ड दर्ज कर लिया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले को आज प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिले वासियों को हार्दिक बधाई शुभकानमाएं दी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उलपब्धि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा गायत्री परिवार से जुड़े सभी सदस्यों के कार्यों एवं योगदानों की भूरी-भूरी सराहना की है।

जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम साल्हे में किया गया सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

0

बालोद, 09 दिसंबर 2025 जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम साल्हे में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 18 में CC रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न

0

दल्लीराजहरा क्रमांक 18 में लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की मांग आज पूर्ण हुई। CC रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे वार्ड में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेके, भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लाखानी उपस्थित रहे।इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती पूरबी वर्मा, श्रीमती नंदा पासिने, हरसिमरन सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।वार्डवासियों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया एवं आशा जताई कि आगे भी वार्ड में इसी तरह विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे।

सभी के समन्वित प्रयासों से जिले में सफलतापूर्वक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का होगा आयोजन: मंत्री यादव

0

स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने ली समीक्षा बैठक

बालोद, 08 दिसंबर 2025 स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सभी विभागों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जिले में सफलतापूर्वक प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन किया जाएगा। मंत्री यादव आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को दायित्व एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिसका वे बेहतर क्रियान्वयन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से बालोद जिले में राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन होगा। जिसमें आप सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मंत्री यादव ने सभी विभाग प्रमुखों से बारी-बारी से चर्चा कर उनके दायित्वों की जानकारी दी तथा विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में बताया गया कि पुलिस विभाग को जंबूरी स्थल में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उद्यानिकी विभाग को पर्याप्त गमले, सजावटी फुल, जनसंपर्क विभाग को प्रचार-प्रसार, जल संसाधन विभाग को वॉटर स्पोर्ट्स, वन विभाग को बांस एवं बल्ली की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग को पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर एवं निर्बाध विद्युत सप्लाई की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग को जंबूरी स्थल हेतु प्रवेश सड़क एवं हेलीपैड का निर्माण, नगरी निकाय को पानी टैंकर, सफाई-कर्मचारी, स्वच्छता व्यवस्था, नगर सेना को अग्निशमन की व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा व्यवस्था, परिवहन विभाग को वाहन व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई तथा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि बैठक की समाप्ति पर मंत्री श्री यादव को आश्वस्त कराया कि जिला प्रशासन की टीम अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर से बेहतर करते हुए राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का सफल आयोजन सुनिश्चित करेगी। बैठक में जंबूरी डायरेक्टर श्री अमर क्षेत्री, भारत स्काउट गाउड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, डीपीआई डायरेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया और बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

मेटागुड़म कैंप के पास नक्सलियों ने की पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली की हत्या, किडनैप कर बंधक बना लिया था नक्सलियों ने…

0

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेटागुड़म में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य करा रहे पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली का नक्सलियों द्वारा अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी जाने की खबर सामने आई है। ठेकेदार के साथ नक्सलियों ने बेरहमी से मारपीट भी की थी।ठेकेदार का एक सहयोगी, नक्सलियों के चंगुल से बचकर इरापल्ली के मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा‌ और जवानों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार इम्तियाज अली नारायणपुर का निवासी था। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने मामले की पुष्टि की है और कहा घटना की तस्दीक की जा रही है। बीजापुर पुलिस द्वारा हत्या की पुष्टि अब तक नहीं की गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि एडापल्ली के पास की घटना है। एएसपी ने यह भी कहा कि हत्या की खबर मिली है लेकिन कन्फर्म होना अभी शेष है।

MOST POPULAR

HOT NEWS