City Media - Page 73 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 73

सौर ऊर्जा से रौशन होंगे जगदलपुर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास

0
  • अंगीकार के क्रियान्वयन हेतु पीएम आवास योजना टीम की बैठक 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर अंतर्गत अंगीकार 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महापौर संजय पांडे एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए एवं पूर्व में स्वीकृत आवासों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से भी जोड़ा जाए, ताकि लाभार्थियों को दोहरे लाभ प्राप्त हो सकें। साथ ही आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी अमर सिंह, सुरभि, संजय, भूपेश एवं श्री मेश्राम उपस्थित रहे।

महापौर संजय पांडे ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य सिर्फ घर उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को गरिमामयी जीवन जीने का अवसर देना भी है। जगदलपुर नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। हमारी प्राथमिकता है कि लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवास मिले और पूर्व में स्वीकृत आवासों को नवीनीकरण व बिजली जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना आवास दिवस के अवसर पर भी हम अधिक से अधिक लोगों तक योजना का संदेश पहुंचाएंगे। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा अंगीकार 2025 के अंतर्गत नगर निगम की टीम पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी पात्र परिवारों को मिले। इस पहल से न केवल आवास मिलेगा, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित होगी।

अभियंता दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं का सम्मान, विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि

0
  •  इंजीनियर देश और नगर विकास के निर्माता– संजय पांडे

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर में महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती अभियंता दिवस के रूप में गरिमामय तरीके से मनाई गई। समारोह का शुभारंभ विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं गोपाल भारद्वाज, अमर सिंह, अशोक कोर्राम, संजीव कर्ण, योगेश पांडे, रूपेश बिजोरा, प्रवीण पोयाम, अमन नेताम, भूपेश साहू, संजय पांडेय, मेश्राम वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा और विमल पांडे को शाल, श्रीफल और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से महापौर संजय पांडे और पार्षद गायत्री बघेल, जो स्वयं अभियंता हैं, को भी सम्मानित किया गया।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि “आधुनिक भारत के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इंजीनियर राज्य और नगर के विकास के वास्तविक निर्माता हैं। विश्वेश्वरैया भले ही 101 वर्ष तक जीवित रहे, लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।”

ई ई गोपाल भारद्वाज ने कहा 15 सितंबर को हर साल भारत में इंजीनियर डे मनाया जाता है। और इसी दिन मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन मनाया जाता है वह भारत के ऐसे इंजीनियर थे जिन्होंने कम संसाधनों में भी देश को उस वक्त का एशिया का सबसे बड़ा बांध दिया था।

इस अवसर पर सभापति निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, ईई नगर निगम गोपाल भारद्वाज, अमर सिंह, संजीव कर्ण ने भी जयंती पर अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया।

साथ ही सभापति सुरेश गुप्ता,सभापति लक्ष्मण झा,सभापति त्रिवेणी रंधारी,सभापति संजय विश्वकर्मा,पार्षद गायत्री बघेल,पार्षद उर्मिला यादव, पार्षद पूनम सिन्हा, पार्षद आशा साहू और नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।

यह आयोजन इंजीनियरों के योगदान का सम्मान करने और समाज में उनके प्रयासों को रेखांकित करने का सशक्त अवसर बना।

बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  • बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • आरोपी द्वारा वर्ष 2019 से विवाहित महिला को शादी करने झांसा देकर करता रहा शोषण

थाना क्षेत्र के प्रार्थी (गुमनाम) ने दिनांक 14.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे थाना क्षेत्र के आरोपी नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव द्वारा वर्ष 2019 में शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था, उसके बाद लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़ित महिला 04 माह की गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसे अपना बच्चा नही है कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया, जिससे प्रताड़ित होकर थाना गुरूर में अपनी आप बीती बताते हुए लिखित आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी पष्चात प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री योगेष कुमार पटेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देषन तथा एस.डी.ओ.पी. गुरूर श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण पर थाना गुरूर से विषेष पुलिस टीम गठित कर थाना प्रभारी गुरूर श्री सुनील तिर्की द्वारा आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू यादव को उसके घर से आज दिनांक 15.09.2025 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बालोद भेजा गया, जिसे माननीय न्यायालय के आदेष पर जिला जेल बालोद में निरूद्ध किया गया है।

 

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी गुरूर, सउनि कुलेष्वर यादव, म.प्र.आर. लैनी ठाकुर, म.आर. महेष्वरी उईके, आरक्षक कोमल साहू, पिताम्बर निषाद, एवं दिनेष नेताम थाना गुरूर का सराहनीय भूमिका रही।

भाजपा मंडल राजहरा में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

0

आज की कार्यशाला का शुभारम्भ भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में पवन साहू जी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला महामंत्री  सौरभ लुनिया जी द्वारा किया गया। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता पवन साहू जी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उनके उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक  राकेश देवांगन जी ने किया।मंच संचालन की जिम्मेदारी मंडल महामंत्री  रमेश गुजर जी ने निभाई।

 

मंचासीन अतिथिगण:जिला महामंत्री सौरभ लुनिया जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष  मनोज दुबे जी, गोविंद वाधवानी जी कार्यक्रम संयोजक राकेश देवांगन जी,सह संयोजक समर्थ लखानी जी,हरीश बाघ,मंडल महामंत्री रमेश गुजर उपस्थित रहे।

 

 

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव संपन्न

0

दिनांक 06.09.2025 से 12.09.2025 तक शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा जिला बालोद में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव बहुत धूमधाम से सफलतापूर्वक मनाया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न दिवसों में एलुमनी सम्मेलन, वकतव्य, सामूहिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पुस्तक मेला, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्न दिवसों में जनप्रतिनिधियों एवं जनभागीदारी समिति के सदस्यों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह द्वारा किया गया व रजत जयंती समारोह के संयोजक के तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी  राजेश कुमार ठाकुर की भूमिका रही। प्रत्येक दिवस मंचीय कार्यक्रमों की विधिवत शुरुवात विद्या की देवी माँ सरस्वती और छ.ग. महतारी का पूजन वंदन और दीप प्रज्जवलन कर किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना और उसके पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया, अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के पश्चात् अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया।प्रथम दिवस में एलुमनी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे निर्देशनुसार सत्र 2000-2001 के पश्चात के भूतपूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि गणों में भूतपूर्व छात्र व पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी, भूतपूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम जायसवाल, भूतपूर्व छात्रा व स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती माया साहू उपस्थित रहे। उपस्थित भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये, इस दौरान भूतपूर्व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के एलुमनी संघ में अपना पंजीयन भी करवाया।

 

द्वितीय दिवस में वकतव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय विकसित छग @ 2047 रखा गया था। मुख्य वक्ता के तौर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा)  राकेश द्विवेदी (पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष),  राकेश मित्तल (जनप्रतिनिधि),  मुकेश (जनप्रतिनिधि),  वीरेन्द्र साहू (पार्षद वार्ड नं. 07) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने विकसित छत्तीसगढ़ विषय पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। मंच संचालन राजेश ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन क्रीडाअधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी द्वारा किया गया।

तृतीय दिवस को समूह प्रश्न मंच प्रतियोगिता (विषय- छत्तीसगढ़ का इतिहास एंव भूगोल) और भाषण प्रतियोगिता (विषय- अतीत एंव वर्तमान के आईने में छत्तीसगढ़) का आयोजन किया गया। जिसमें समूह प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कुल 09 समूहों में विद्यार्थियों ने भाग लिया, समूह के नाम छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध नदियों पर रखा गया जैसे- इंद्रावती समूह, शिवनाथ समूह, हसदेव समूह, खारुन समूह, महानदी समूह, तांदुला समूह, शबरी समूह, अरपा समूह, पैरी समूह। प्रत्येक समूह में चार विद्यार्थी को रखा गया, इस तरह कुल 36 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। समूह मंच प्रतियोगिता में निर्णायकों में सहायक प्राध्यापक श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती कांति नेताम, श्री योगेश साहू की भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सहायक प्राध्यापक श्रीमती अनिता ठाकुर, व्याख्याता डॉ. देवदत्त शर्मा, किशोर पटेल निर्णायक की भूमिका में रहे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किया गया। उक्त दिवस को आभार व्यक्त श्री राजेश ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

चतुर्थ दिवस में पुस्तक मेला लगाया गया, जिसमे कार्यक्रम प्रभारी ग्रंथपाल  राकेश कोठारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की व साथ ही “जीवन में पुस्तकों का महत्व” विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। अतिथियों में जनप्रतिनिधि व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के सदस्य  सुरेश जायसवाल और  रमेश गुज्जर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच छत्तीसगढ़ से संबंधित पुस्तक जैसे राष्ट्रभक्ति, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ की संस्कृति इत्यादि पुस्तकों का वाचन करवाया गया। पुस्तक वाचन के पश्चात् विद्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में फीडबैक भी लिया गया, पुस्तक वाचन पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक के रूप में डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं  योगेश साहू की भूमिका रही, कुल 6 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। पुस्तक मेला में महाविद्यालय एवं अंकित बुक डिपो दल्लीराजहरा ने अपना स्टॉल लगाया जिसमें छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक रखी गई, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने इन पुस्तकों का अवलोकन किया। अंत में आभार व्यक्त सहायक प्राध्यापक श्रीमती कांति नेताम द्वारा प्रस्तुत किया गया।

पंचम व अंतिम दिवस पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता (विषय-हमर छत्तीसगढ़) एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंचीय कार्यक्रम के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई, वरिष्ठ पत्रकार व महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। “हमर छत्तीसगढ़” के थीम पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कुल 5 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। निर्णायक के रूप में श्रीमती कांति नेताम, डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं डॉ. कमल बोदले की भूमिका रही, विजेता प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया। इसी दिन रैली का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, रैली दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 06 व वार्ड क्रमांक 07 से होकर निकाली गई, जिसमे मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक भी सम्मलित हुए, अतिथियों ने छग रजत जयन्ती समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित किया, आयोजन को सफल बनाने के लिए प्राध्यापकों में डॉ. पी. के. सिंह, डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. ए. जॉन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती अनिता ठाकुर, ग्रंथपाल राकेश कोठारी, क्रीड़ाधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, व्याख्याता डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. देवदत्त शर्मा,  दिनेश माखीजा, डॉ. कमल बोदले, किशोर पटेल मोहनलाल निषाद,  योगेश साहू, शिकलेस नुरेटी,  महावीर जैन,  जीवन लाल साहू, खोमेंद्र सार्वा, कु. रेणुका शर्मा, कु. मोनिका साहू, कु. सौम्या तिवारी व कार्यालयीन स्टाफ से श्रीमती द्रौपती कोर्राम, राकेश मंडल व समस्त कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का बीजापुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

0
  • विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को सराहा-  टिकरिहा

बीजापुर:-प्रदेश भाजपा संगठन में नवनियुक्त मोर्चो के विस्तार के बाद लगातार मोर्चा प्रमुख अब विधानसभाओ के दौरे कर कार्यकर्ताओं का संगठित व एकजुट करने का काम कर रहें हैं,इसी बीच रविवार को भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी बीजापुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले के नेलसनार से बीजापुर तक जगह-जगह पर फूल- मालाओं से कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली कर उनका भव्य स्वागत किया।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन ही सर्वपरि है,और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, सभी अनुशासन का पालन करते हुए सभी अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी का कार्य करें यही कार्यकर्ताओं की असली पहचान है।

भाजयुमो नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी ने कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के बीच कार्य करना सभी कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है। भाजपा सिर्फ कार्यकर्ताओं का पार्टी नही बल्कि समाज के बीच अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करने वाली संस्था है। केंद्र और राज्य की सरकार जनता की हित मे जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है जिसका लाभ प्रत्येक परिवार को दिलाने की चिंता समस्तकार्यकर्ता को करना है।

पूजा इंटरनेशनल द्वारा अमेरोंन डीलर मीटिंग का भव्य आयोजन

0

जगदलपुर पूजा इंटरनेशनल द्वारा जगदलपुर के अविनाश इंटरनेशनल में अमेरोंन डीलर मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित डीलरों ने भाग लिया। बैठक में आगामी योजनाओं, उत्पादों, विपणन रणनीतियों तथा आपसी सहयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलरों को डीलर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 के लिए अवार्ड विजेता डीलरों में शामिल हैं –

हिन्द नट बोल्ट, दंतेश्वरी ऑटोमोबाइल्स, देवांगन स्पेयर पार्ट्स, ऑटो बैटरी सेंटर, अली ऑटो, अरशद ऑटो, संतु ऑटो, जोगमाया ऑटो, जे. एस. ट्रेक्टर, अंजलि ऑटो पार्ट्स, जितेन्द्र ऑटो पार्ट्स, साईं ऑटो पार्ट्स, राठी सेल्स, दुर्गा ऑटो पार्ट्स, पांडे लुब्रिकेंट्स, गोपाल ऑटो, धर्मेंद्र ऑटो तथा गोवील बैटरी।

इस अवसर पर जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, मोहित गोंदी, शाहुल शेख (ब्रांच मैनेजर – सेल्स) एवं शैलेन्द्र क्षत्रिय (सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डीलरों के साथ उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, नवाचार, ग्राहकों की अपेक्षाओं तथा भविष्य की रणनीतियों पर सकारात्मक संवाद हुआ। उपस्थित सभी ने संगठन की वृद्धि और बाजार में मजबूती के लिए सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।

अनुभव और संगठन का संगम; भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने की वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मिश्रा से सौजन्य भेंट

0
  •  संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई दोनों में सार्थक चर्चा
  • भाजपा की धरोहर हैं वरिष्ठजन: पवन साय

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आज वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मिश्रा के निवास पहुंचे और सौजन्य भेंट कर परिवार का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई तथा प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पवन साय ने मिश्रा से मुलाकात कर उनके अनुभव और मार्गदर्शन को संगठन की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के सामूहिक पुरुषार्थ से और अधिक सशक्त होती है। मुलाकात आत्मीय वातावरण में हुई। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, नरेंद्र पाणिग्रही, शशिभूषण रथ, वेंकटेश्वर राव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मवेशियों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कॉपियो, एक की मौत

0

दल्लीराजहरा बालोद जिले के आमापारा नेशनल 930 हाइवे पर शुक्रवार बीती  रात्रि करीबन 8 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार स्कॉपियो ने मवेशियों को बचाने के चक्कर मे स्कॉपियो बेकाबू हो गई और पलट गई सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ग्राम अरौद लाटाबोड़ निवासी बुजुर्ग महिला माना बाई तारम उम्र 74 वर्ष की मौके पर मौत हो गई ।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद स्कॉपियो में फंसे लोगो को बाहर निकालकर नजदिकी अस्पताल पहुंचाया गया ।
मवेशियो की सबसे बडी वजह बन रहीं है। हादसा का शिकार हो रहे है लोग मवेशियो की वजह से वाहन चालको का रोड से निकलना मुश्किल हो गया है । प्रशासन द्वारा इस ओर आवारा मवेशियों को पडकने के लिए कई बार नगरीय प्रशासन व प्रशासन को यहां अवगत कराया गया है। लेकिन फिर भी पकडने के लिए कोई मुहिम नही चलाई जा रही है।

ट्रक की टक्कर से पुल क्षतिग्रस्त ट्रक पलटी

0

दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे क्रमांक 930 में दल्लीराजहरा की ओर से आयरन ओर लेकर जा रही ट्रक क्रमांक cg07c h7525 पथराटोला तालाब के पास पुल से टकराकर पलट गई बताया जा रहा है कि सामने गाय आजाने के कारण ट्रक चालक अपना संतुलन खोकर पुल से टकरा गया की घटना से कुछ कदम की दूरी पर लोगों का आवास था।अगर पुल पर टकरा कर नहीं पलटी होती तो बड़ी दुर्घटना कर सकती थी। ट्रक में आयरन भरा हुआ था। दुर्घटना में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS