City Media - Page 25 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 25

कोसमी में चावल उत्सव

0

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी की पीडीएस राशन दुकान में आज गुरुवार को सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पंचों एवं ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में चावल उत्सव मनाया गया। सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने राशन दुकान का निरीक्षण कर पीडीएस दुकान संचालक को साफ-सफाई और सही मात्रा में राशन तौलकर वितरण करने के निर्देश दिए। राशन दुकान में पर्याप्त मात्रा में चावल, गुड़, चना, शक्कर पाया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पटवारी, पटेल, कोटवार, पंच, गांव के लोगों की उपस्थिति रही।

भाजपा की लापरवाही से नागरिकों की जान खतरे में: लता निषाद

0

जगदलपुर शहर के मुख्य मार्गों पर लटकते बस्तर पंडुम पोस्टर बने जानलेवा

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला भाजपा पर हमला

जगदलपुर नगर के भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्गों पर बस्तर पंडुम के नाम पर लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स अब आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इन पोस्टरों को सड़कों पर नीचे की ओर लटकाकर लगाया गया है, जिससे टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहनों के लगातार टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं इन हादसों में कई राहगीर और यात्री घायल हो चुके हैं, लेकिन भाजपा शासित नगर प्रशासन ओवर कॉन्फिडेंस में आम जनता की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही हैं। लता निषाद ने कहा है कि शहर के व्यस्त चौराहों और संकरी सड़कों पर बिना किसी मानक और सुरक्षा मापदंड के पोस्टर लगाना सीधे-सीधे जनता की जान से खिलवाड़ है। आए दिन वाहन चालकों का ध्यान भटकने, पोस्टर से टकराने और अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन और भाजपा नेताओं की बनती है। श्रीमती निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार और उनके जनप्रतिनिधि केवल प्रचार और दिखावे में लगे हुए हैं। बस्तर पंडुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर शहर को अव्यवस्थित कर दिया गया है, जबकि आयोजन का उद्देश्य संस्कृति का सम्मान होना चाहिए, न कि नागरिकों की जान को खतरे में डालना। लता निषाद ने पूछा है कि क्या नगर निगम और यातायात विभाग ने इन पोस्टरों की ऊंचाई, स्थान और सुरक्षा का कोई निरीक्षण किया है या नहीं?महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानती है यदि जल्द ही इन खतरनाक पोस्टरों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर नियमानुसार नहीं लगाया गया, तो महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिला प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लगे नीचे लटकते पोस्टरों को हटाया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसका ठोस आश्वासन दिया जाए। अंत में लता निषाद ने कहा कि भाजपा को प्रचार से ज्यादा जनता की जान की चिंता करनी चाहिए शहर की सड़कों पर चलने वाला हर नागरिक सुरक्षित रहे, यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

किरण देव ने लिया फिल्टर प्लांट का जायजा

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज सुबह शहर के नगर निगम के पावर हाऊस के पास स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने फिल्टर प्लांट पहुंच संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शहर के पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, नरसिंह राव, श्याम सुंदर, गौतम पाणिग्रही, मनोहर तिवारी, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं संजीव कर्ण व अन्य उपस्थित थे।

BLO की मनमानी से हजारों मतदाता सूची से बाहर – अशोक फड़नवीस

0

नोटिस लेकर कतारों में खड़े बुजुर्ग और दिव्यांग, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

राजनांदगांव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फड़नवीस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई भारी अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उन्होंने कहा कि BLO की लापरवाही और मनमानी के कारण हजारों वैध मतदाताओं के नाम बिना उचित सत्यापन के मतदाता सूची से पृथक कर दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।श्री फड़नवीस ने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत BLO को मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन कर फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद हजारों मतदाताओं के नाम बिना फॉर्म भरे और बिना किसी प्रत्यक्ष सत्यापन के सूची से काट दिए गए। यह अपने आप में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम 2003 के SIR में दर्ज थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2026 की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन भी है। फड़नवीस ने चिंता जताते हुए कहा कि कई गंभीर रूप से बीमार, बिस्तर से उठने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को भी नोटिस जारी कर तहसील कार्यालय और पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं उन्हें इस तरह परेशान करना क्या मानवीय और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण है उन्होंने आरोप लगाया कि BLO की गलत कार्यशैली या फिर निर्वाचन आयोग के दबाव में पूरी प्रक्रिया हड़बड़ी में पूरी की गई जिससे व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। यदि स्थानीय निर्वाचन अधिकारी गंभीरता और ईमानदारी से कार्य करते तो आज हजारों लोगों को लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता। फड़नवीस ने याद दिलाया कि SIR से पहले भी प्रतिवर्ष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होता रहा है। यदि पहले की तरह ईमानदारी से काम किया जाता तो इतनी बड़ी विसंगतियां उत्पन्न नहीं होतीं। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो प्रशासन घुसपैठियों को खोजने के नाम पर अपने ही देशवासियों को संदेह के दायरे में खड़ा कर रहा है। कई लोग जो वर्षों से इस देश के नागरिक हैं आज खुद को बेगाना महसूस कर रहे हैं और उनकी नागरिकता तक खतरे में डाल दी गई है। अशोक फड़नवीस ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि जो मतदाता घर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं उनके लिए BLO को पुनः घर भेजकर सत्यापन कराया जाए। क्योंकि प्रारंभिक स्तर पर फॉर्म जांचने और एकत्र करने की जिम्मेदारी पूरी तरह BLO की थी और गलती भी वहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आम जनता को कम से कम इतनी राहत तो मिलनी ही चाहिए।

विकास की सौगात ,विकास कार्यों में राशि की नहीं होगी कमी , प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास के काम – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0

शहर में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र में अनवरत चल रहे विकास कार्यों की सौगात देते आज लाखों रुपए की विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज शहर के जिसमें शहर के भंगाराम चौक के पास एवं पावर हाऊस के सामने के पुलिया एवं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विधालय में निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया ।

शहर के भंगाराम चौक में लागत 18.75 से पुलिया निर्माण कार्य,पावर हाऊस के सामने पुलिया निर्माण लागत 25 लाख रुपए से निमार्ण कार्य किया जायेगा। वहीं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि से लागत 16.50 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष एवं सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। शहर विकास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए हमारी सरकार का संकल्प की जनता को मूलभूत सुविधा देना जिसमें जलभराव की समस्या को दूर करने में भंगाराम चौक एवं पावर हाऊस के सामने पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन मद से शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पुलिया निर्माण कार्य किया जायेगा। पुलिया निर्माण से शहर में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा । देव ने कहा क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। देव ने कहा विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा सभी के सहयोग से सभी के समन्वय से विकास की गति तय हो रही है। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन,जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे,एम आई सी सदस्य निर्मल प्रसाद पानीगाही , योगेन्द्र पांडे , सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह,संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, लक्ष्मण झा,राणा धोष, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, गौतम पानी ग्राही ,श्याम सुंदर,, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज ,निगम के अधिकारी ,कर्मचारी ,काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे ।

नक्सल प्रभावित जगरगुंडा गांव पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

0

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडापहुंचे। उन्होंने मिशन दृष्टि बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजय शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात की। वर्षों तक नक्सलियों के प्रभाव के चलते जगरगुंडा विकास से दूर रहा है। एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा व बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सुकमा कलेक्टर अमित कुमार, एसपी किरण चव्हाण व जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर भी मौजूद रहे।

बस्तर के कोने कोने तक शांति और खुशहाली लाने शासन प्रतिबद्ध: डिप्टी

0

शर्मा ने नियद नेल्ला नार पंचायतों के विकास हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से की चर्चा

बीजापुर के संवेदनशील ग्राम कुटरू पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

केतुलनार पेठा, मंगापेठा, रानीबोली, अंबेली दरभा ग्राम हुए नक्सलमुक्ति के कगार पर

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा बुधवार को बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील ग्राम कुटरू पहुंचे, जहां उन्होंने नियद नेल्ला नार के अन्तर्गत सम्मिलित पंचायतों के विकास हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजापुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख गायता, सिरहा, पुजारी, बैगा आदि शामिल हुए।

इस दौरान उप उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा के साथ विकास करना कभी भी संभव नहीं रहा है। आज बस्तर अंचल के कोने कोने में हर गांव में शांति और खुशहाली लाने के लिए शासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। बस्तर में शांति के लिए आवश्यक है कि माओवादी विचारधारा के प्रभाव में आकर भटके युवा वापस आएं और पुनर्वास का रास्ता अपना कर ग्राम और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बस्तर अंचल के सभी ग्रामों के विकास के लिए ग्राम स्तर पर विकास के मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। जिसके तहत ग्राम की महिला समूहों और युवाओं को सक्षम बनाकर स्थानीय वनोपजों के प्रसंस्करण का कार्य गांव में किया जाएगा, जिससे ग्रामीण वनोपज संग्राहक से उत्पादक और उत्पादक से व्यवसायी बनेंगे और अपने उत्पादों का स्वयं प्रसंस्करण कर वनोपजों का उचित मूल्य भी प्राप्त करेंगे।

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है, जहां स्थानीय कैम्प विकास का केंद्र बन गए हैं और गांव में विकास कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव गांव में शासकीय योजनाओं की संतृप्तता का कार्य करते हुए हर योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को दिलाया जा रहा है। उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे जंगलों में माओवादी गतिविधियों में सम्मिलित अपने ग्राम के युवाओं को समझाएं और पुनर्वास कराएं। ऐसे ग्राम जो अपने सभी सदस्यों को मुख्यधारा में लाकर ग्राम को सशस्त्र नक्सल हिंसा से मुक्त घोषित करेंगे, उन ग्रामों में इलवद पंचायत योजना के तहत 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत केतुलनार पेठा, मंगापेठा रानी बोली, अंबेली और दरभा जो नक्सल मुक्त होने के कगार पर है उन्हें नक्सल मुक्त होने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया। ताकि इलवंद गांव‌ के रूप में उनका विकास किया जा सके। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से उनके ग्रामों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक उनके ग्रामों में नक्सल गतिविधियों के कारण विकास नहीं पहुंच पाया था पर अब उनके ग्रामों तक सड़क, बिजली जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं, जिससे वे बहुत खुश हैं। *बॉक्स**आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं*बीजापुर की जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे की विशेष पहल पर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं। इस दौरान ग्रामीण महिला स्व सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई थी। जिसका अवलोकन करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनके खाद्य उत्पादों का भी स्वाद लिया और वनोपजों के बेहतर प्रसंस्करण और बाजार उपलब्धता पर चर्चा की। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह एवं संचालक अश्विनी देवांगन, एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, ग्रामों के समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बस्तर में गोवंश संरक्षण संकट में, तस्करी, हादसों पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

0

गौसेवकों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर बस्तर संभाग में गोवंश संरक्षण की स्थिति दिनों दिन चिंताजनक होती जा रही है। हैप्पी फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी हैप्पी कामधेनु गौशाला के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिले में बढ़ती गोवंश तस्करी, रेल दुर्घटनाओं में हो रही मौतों तथा अपर्याप्त पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। संस्था ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से निःस्वार्थ भाव से गौसेवा में संलग्न है तथा वर्तमान में उसकी गौशाला में 300 से अधिक गोवंश का संरक्षण, पालन-पोषण एवं उपचार किया जा रहा है। किंतु प्रशासनिक सख्ती के अभाव में तस्कर बेखौफ होकर सक्रिय हैंl

जिससे गोवंश का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। संस्था के अनुसार ग्राम पामेला में प्रत्येक रविवार और लोहंडीगुड़ा में शुक्रवार को लगने वाले पशु बाजार गोवंश तस्करी के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां से गोवंश को अन्य राज्यों में अवैध रूप से भेजा जा रहा है। तस्कर भोले-भाले ग्रामीणों को बहला फुसलाकर गोवंश खरीदते हैं और रात्रि के समय परिवहन कर कानून से बच निकलते हैं। संस्था ने मांग की है कि पशु बाजारों में खरीदारों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया जाए, खरीद की सीमा तय हो, खरीदे गए गोवंश की तत्काल टैगिंग व ऑनलाइन पंजीयन हो तथा गोवंश का परिवहन केवल दिन के समय ही किया जाए। साथ ही जिला एवं खंड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि गोवंश की तस्करी केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि पशु बाजारों और परिवहन व्यवस्था पर तत्काल सख्ती नहीं की गई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा गौशालाओं और सेवा कार्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। संस्था ने रेल दुर्घटनाओं में प्रतिदिन हो रही गोवंश की मौतों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। जिले से गुजरने वाली मालगाड़ियों एवं यात्री ट्रेनों से टकराकर बड़ी संख्या में गोवंश व अन्य पशु काल का शिकार बन रहे हैं, जबकि घायल पशुओं को समय पर उपचार न मिल पाने से उनकी जान बचाना कठिन हो जाता है।

संस्था का कहना है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर रेलवे पटरियों के दोनों ओर फेंसिंग कराई जाने से इन हादसों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।इसके अतिरिक्त जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित डेयरी संकुलों को शहर से बाहर चिन्हित भूमि पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कहा गया है कि इससे सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। साथ ही जिला पशु चिकित्सालय के सीमित संचालन समय पर सवाल उठाते हुए संस्था ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण बीमार और घायल गोवंश के उपचार में गंभीर कठिनाइयाँ आती हैं, अतः पशु चिकित्सालय को 24 घंटे संचालित किया जाना आवश्यक है। हैप्पी फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से अपील की है कि गोवंश संरक्षण से जुड़े इन सभी मुद्दों की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बस्तर अंचल में गौवंश की रक्षा सुनिश्चित हो सके और गौसेवा के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

शिवनागुड़ा में अवैध धान खरीदी पर मंडी प्रशासन का एक्शन, 60 बोरी धान जप्त

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के ग्राम शिवनागुड़ा में अवैध धान खरीदी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां हर बुधवार को एक व्यापारी द्वारा खुलेआम कांटा लगाकर धान खरीदी की जा रही थी। शिकायत मिलने पर जगदलपुर मंडी के अधिकारियों ने गांव में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जयमन बघेल द्वारा छोटे लाइसेंस के आधार पर नियमों की अनदेखी करते हुए अधिक मात्रा में धान खरीदी की जा रही थी।

मौके पर पहुंची मंडी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 60 बोरी धान जप्त कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व मंडी निरीक्षक पिंटू बघेल द्वारा किया गया। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं अवैध धान खरीदी में लिप्त अन्य कारोबारियों में भी प्रशासन का भय देखने को मिल रहा है। मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर आगे भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन के इस ताबड़तोड़ एक्शन से नियमों को ताक पर रखकर धान खरीदी करने वालों को कड़ा संदेश मिला है।

नक्सलियों में भागम भाग, फिर 26 ने किया सरेंडर

0


नक्सल संगठनों में मचा अफरा तफरी का माहौल
-अर्जुन झा-

जगदलपुर केंद्र तथा राज्य सरकारों की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के आक्रामक तेवर के चलते बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सलियों के हौसले पस्त पड़ गए हैं, नक्सली दलों के बीच भागम भाग की स्थिति बन गई है। बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने और आत्मसमर्पण करने का सिलसिला लगातार जारी है।इसी कड़ी में बस्तर के सुकमा जिले में फिर 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें सात महिला नक्सली शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी नक्सलियों पर 64 लाख की इनाम राशि घोषित है। इन नक्सलियों ने आज सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आज आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित नक्सली माड़ डिविजन, पीएलजीए और जिले के अलग अलग इलाकों में सक्रिय रहे हैं।सुकमा, उड़ीसा और माड़ क्षेत्र की कई घटनाओं में इनकी संलिप्तता रही है।एसपी किरण चव्हाण ने कहा है कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। चव्हाण ने बचे हुए नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज व देश की मुख्यधारा से जुड़ने सरेंडर करने की अपील। उल्लेखनीय है कि बस्तर जिला लगभग पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुका है। अभी नक्सल समस्या से सबसे ज्यादा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले प्रभावित हैं। कांकेर और कोंडागांव जिले भी तेजी से नक्सल मुक्त होते जा रहे हैं। टॉप नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने और हिड़मा के अनन्य सहयोगी नक्सल लीडर बारसे देवा के सरेंडर करने का बाद बस्तर में नक्सली नेतृत्व होने चुके हैं।
कुछ दिनों पहले hi माओवादी गुरिल्ला लिबरेशन आर्मी से जुड़े वरिष्ठ सदस्य बरसे देवा ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। बारसे देवा नक्सली संगठन के भीतर सक्रिय भूमिका में था और हथियारों की आपूर्ति सहित कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहा था। आत्म समर्पण के दौरान देवा ने पुलिस को माउंटेन लाइट मशीन गन भी सौंपी है।
बारसे देवा के साथ 40 अन्य नक्सली सदस्यों ने भी आत्मसमर्पण मकिया है।
इसी बीच के सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। जबकि बीजापुर जिले में इसी दिन दो नक्सली मारे गए थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS