City Media - Page 287 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 287

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले नए डीजीपी अरुण देव गौतम

0

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने  गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और अपना विजन भी बताया।

जया गौर नाथ के पक्ष में रैली

0

जगदलपुर नगर के वार्ड 12 रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड से कांग्रेस केपार्षद प्रत्याशी जया गौर नाथ के पक्ष में आज रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को भी विजयी बनाने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हर मोहल्ले में आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और चुनाव पश्चात निराकरण करने का आश्वासन दिया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मलकीत सिंह, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जया गौर नाथ के पक्ष में रैली

0

जगदलपुर नगर के वार्ड 12 रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड से कांग्रेस केपार्षद प्रत्याशी जया गौर नाथ के पक्ष में आज रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को भी विजयी बनाने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हर मोहल्ले में आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और चुनाव पश्चात निराकरण करने का आश्वासन दिया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मलकीत सिंह, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने शुरू की समाजों से मेल मुलाकात

0
  •  श्वेतांबर जैन समाज और माहेश्वरी समाज से की भेंट 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने सभी समाजों से मेल मुलाकात और आशीर्वाद लेने का क्रम शुरू कर दिया है। विभिन्न समाजों से मलकीत सिंह को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। समाजों के प्रतिनिधि उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वयं प्रत्याशी मलकीt सिंह गैदू तो दिन रात एक किए हुए ही हैं, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेता भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। सभी कांग्रेस नेता सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में मलकीत सिंह गैदू ने श्री ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, तरक्की हेतु सुझाव मांगे एवं अपने नए विजन की तैयारी पर समाज के लोगों से चर्चा की। ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के परिवारजनों का कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा व आशीर्वाद प्राप्त किया।कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने माहेश्वरी समाज से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, विकसित जगदलपुर, शहर की बेहतर तरक्की, शसक्त बनाने हेतु सुझाव एवं अपने नए कई विजन की पर तैयारी की चर्चा। इस दौरान श्री गैदू ने माहेश्वरी समाज के परिवारजनों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

नगर निगम के चुनावी रण में कूदे बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  • दिल्ली से लौटते ही सांसद महेश कश्यप हुए सक्रिय

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप दिल्ली से लौटते ही जगदलपुर नगर निगम की चुनावी रणभूमि में कूद गए हैं। उन्होंने आज संजय गांधी व जवाहर नगर वार्ड में महापौर प्रत्याशी सहित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मोर्चा सम्हाल लिया है। सांसद महेश कश्यप ने बुधवार को महापौर प्रत्याशी संजय पांडे और दोनों वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया।

दिल्ली प्रवास से जगदलपुर लौटते ही आज बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड क्रमांक 24 में पहुंचकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे व जवाहर नगर वार्ड से पार्षद प्रत्याशी बलराम विश्वकर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने संजय गांधी वार्ड में भी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों का प्रचार किया। लोगों से प्रत्यक्ष भेंटकर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए ट्रिपल इंजन वाली सरकार बनाने और जगदलपुर में विकास की गंगा बहाने के लिए योगदान की अपील लोगों से की। सांसद श्री कश्यप के भी मैदान पर आ जाने से संजय पांडे समेत सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की ताकत में इजाफा हुआ है।

मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि शहर में खिलने वाला है सुशासन का कमल: संजय पाण्डे

0
  • कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता से मुक्ति
  • चुनाव प्रचार के लिए संजय ने कसी कमर, रोज सात वार्डों का करते हैं 

जगदलपुर निकाय चुनाव के लिए गिनती के दिन रह गए हैं। राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जोरों से जुट चुकीं हैं। इस बीच जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को वार्डवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। पार्षद से भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी तक का सफर तय कर रहे संजय पाण्डे को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। जिसके बाद संजय पाण्डे ने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और भी तेज कर दिया है और वार्डवासियों के साथ बैठकें भी वे कर रहे हैं। जहां बैठकों में वार्डवासी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं।

गुरुद्वारा में टेका मत्था

प्रचार शुरू करने से पहले शहर के नया बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सिख समाज के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं जगदलपुर वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही परिवारजनों के साथ लंगर भी ग्रहण किया। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि सिख समाज के धर्म गुरूओं का जीवन त्याग, वीरता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। आइए, हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प करें और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लें।

प्रदेश अध्यक्ष से ने दिया जीत का मंत्र

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी नगरीय विकाय चुनाव में सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं शहर के विकास में भाजपा सरकार के काम-काज को अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने की बात कहते हुए जीत का मंत्र भी दिया।

सात वार्डों में किया जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बुधवार को शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में जनसंपर्क कर आमजन से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जिताकर नगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

वार्डों में भाजपा की नुक्कड़ सभाएं

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित कर भाजपा का विज़न एवं घोषणा पत्र में जारी वादों के बारे में अवगत कराया एवं सुशासन की सरकार बनाने जगदलपुर नगर को ट्रिपल इंजन एवं सभी 48 वार्डों में चार इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

रेखा पांडे ने भी झोंकी ताकत

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे की पत्नी रेखा पांडे ने भी महिला मोर्चा की टीम के ताकत झोंक दी है। एक तरफ महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है, तो वहीं उनकी पत्नी रेखा पाण्डे ने भी महिला मोर्चा के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने पूरी ऊर्जा झोंक दी है। जहां रेखा पाण्डे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर वन-टू-वन वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर संजय का शहर विकास रूपी विज़न बताते हुए भाजपा को जिताने की अपील कर रहीं है।

समाजों के साथ संजय की बैठकें

निकाय चुनाव को गिनती के दिन शेष हैं। ऐसे में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। दिनभर वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद संजय पाण्डे शाम से देर रात तक विभिन्न समाजों के साथ बैठकें कर अपने शहर के विकास के लिए तय विज़न को बता रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में किए गए जनहितैषी वादों से भी अवगत कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताकर शहर में विकास का कमल खिलाने का आग्रह कर रहे हैं।

संवेदनशील मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

0
  • अधिकारी सजग होकर संपन्न करवाएं मतदान: कलेक्टर हरिस एस 
  • समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्र और पंचायत स्तर के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसडीएम, पुलिस के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और सेक्टर अधिकारी सजग होकर मतदान कार्य संपन्न करवाएं। निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन को सुनिश्चित करवाएं, साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग किए जा रहे लाउडस्पीकर का निर्धारित डेसीबल लेबल से अधिक होने पर संबंधितों को समझाईश दें और आवश्यकता के अनुरूप कार्रवाई भी करें।

कलेक्टर हरिस एस ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर अपने दायित्व के प्रति सजग रहें और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन में पूरा प्रयास किया जाए कि मतगणना उसी मतदान केंद्र में पूर्ण हो। साथ ही उन्होंने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता और नगरीय निकाय में ईवीएम मशीन डेमो का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में वोटर इनफार्मेशन स्लीप बांटने, नगरीय निकाय निर्वाचन में महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाने, मतदान और मतगणना स्थल की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने पर चर्चा की। मतपत्र की प्रूफ रीडिंग कार्य को चरणवार करने पर जोर दिया गया और रूट चार्ट के आधार पर वाहनों की व्यवस्था हेतु मतदान में उपयोग करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विभागीय बजट की स्थिति व आवश्यकता के संबंध में चर्चा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित जिला स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

व्यापारी जनता से अपने संबंधों को भाजपा से जोड़ें: लाभचंद बाफना

0
  • भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने किया व्यापारी व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन
  • प्रदेश संयोजक बाफना व सुंदरानी हुए शामिल 

दल्लीराजहरा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ दल्ली राजहरा द्वारा मंगलवार को सिन्धु भवन में व्यापारी व सामजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो लोगो शामिल हुए।

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी व सामाजिक सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में लाभचंद बाफना प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा, श्रीचंद सुंदरानी सह सयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ, पवन साहू चुनाव प्रभारी दल्ली राजहरा, गोविंद वाधवानी जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, महेंद्र सिंग मंडल अध्यक्ष भाजपा, कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ, स्वाधीन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अशोक लोहिया, विजय प्रताप सिंह बग्गा राजहरा परिवहन संघ, राजू सोनी चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लाभचंद बाफना ने सम्मलेन में उपस्थित व्यापारियों को मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और गिनाया। श्री बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी एवं मुख्यमंत्री श्री साय सरकार की योजनाओं के चलते जहां व्यापार व्यवसाय समृद्ध हुआ है, वहीं आम जन को भी भरपूर लाभ मिला है। श्री बाफना ने कहा कि हम सभी सीधे जनता से जुड़े लोग हैं, हमसे रोज हजारों लोगों का वास्ता पड़ता है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अपने संबंधों का सदुपयोग करते हुए भाजपा को विजयश्री दिलाने में योगदान दें। वहीं श्रीचंद सुंदरानी ने भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा में वोट कराने को लेकर अपील की। गोविंद वाधवानी ने कहा कि 15 साल का कार्यकाल कांग्रेस का देखा है आपने व 10 साल छत्तीसगढ़ मुक्ती मोर्चा का देख लिया है इसीलिए एकबार आप सभी भाजपा को मौका दें ताकि दल्ली राजहरा में विकास की गंगा बहे। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है व राज्य में भी भाजपा की सरकार है इसीलिए एक बार नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार लाने आग्रह किया। कार्यक्रम में विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, संजीव सिंग, किरण सिन्हा, रमणी बाघ, सुखवंती ठाकुर, विजयभान सिंह, दमन दीप सिंह, रुचिन जैन, आलोक जैन, संदीप गोगड़ आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस आई तो मिलेगी मुफ्त वाई फाई सुविधा, यूथ हब बनाकर देंगे रोजगार, हर वार्ड में होगा सब्जी बाजार

0
  • कांग्रेस के घोषणा पत्र में चुनावी वादों का भंडार 

जगदलपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज अपने महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। साथ ही चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की भी घोषिणा की गई।

घोषणा पत्र की जानकारी देने के लिए आज विधायक लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू व अन्य नेताओं ने पत्रवार्ता ली। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आने पर पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। चलित ठेला व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु स्थान दिया जाएगा। विकास कार्यों में पारदर्शिता, सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस लेकर हर भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा। बेटियों के विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारणा अधिकार दिया जाएगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निराश्रितों को पेंशन दी जाएगी, सभी सरकारी एवं आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हर वार्ड में सर्व- सुविधायुक्त आंगनबाडी केंद्र का निर्माण होगा। स्कूली एवं कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन दी जाएगी। जन्म -मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट की घर पहुंच सुविधा प्रदान दी जाएगी। युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा। महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल होगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी। संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट दी जाएगी। सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा। हर वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा। शहर को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाएगी।

हर दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह रखते हैं भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे

0
  •  बच्चों के संग बच्चा बन गए प्रत्याशी संजय पांडे
  • ढोल की थाप पर बच्चों के साथ जमकर थिरके 

अर्जुन झा-

जगदलपुर शहर के हर बाशिंदे के दिल में खुशियों के तराने गुंजाने की चाह लिए भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे जगदलपुर की गलियों में निकल पड़े हैं। शहर को धूल प्रदूषण मुक्त, विकसित और सुविधा संपन्न बनाने के लिए संकल्पित संजय पांडे का गजब अंदाज बीती रात नगर के पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में देखने को मिला। बच्चों के संग बच्चा बने संजय पांडे ढोल की थाप पर जमकर नाचते थिरकते नजर आए। संजय पांडे की यह अदा वार्ड के लोगों को खूब भा गई। भाजपा और संजय पांडे की मंशा के अनुरूप जब शहर को धूल और प्रदूषण से निजात मिल जाएगी तथा सारी जरूरी सुविधाएं वार्ड में ही उपलब्ध हो जाएंगे तब हर दिल में खुशियों के तराने गुंजेंगे ही। लगे रहिए पंडित जी शहर खुशहाल होने बेताब है।

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे अपने चुनावी अभियान में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं। राम काज किए बिना मोहे न आवे चैन के सिद्धांत पर चलते हुए संजय पांडे रोज सुबह मां दंतेश्वरी, श्रीराम चंद्र जी, हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान पर निकल पड़ते हैं। उनका यह मिशन देर रात तक चलते रहता है। रोज अमूमन 7-8 वार्ड वे अपनी टीम के साथ कवर करते हैं। जन जन से मिलते हैं, बड़े बुजुर्गों और माता बहनों से आशीर्वाद लेते हैं, युवाओं से स्नेह की कामना करते हैं। उनकी सरलता और सहजता के सभी कायल हो रहे हैं।संजय पांडे की चाह है कि खुशियों के गीत हर दिल में गूंजे। यही वजह है कि बीती रात जब वे जन संपर्क करते हुए पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में में पहुंचे तो होली की तैयारी में लगे बच्चे ढोल बजाते हुए नृत्य करते मिले। बच्चों ने अपने संजय अंकल के साथ नाचने की फरमाइश कर दी। फिर क्या था संजय पांडे भी बच्चों के संग बच्चा बन गए और ढोल की थाप पर जमकर नाचने लगे। अपने संजय अंकल के साथ नाचते बच्चों का जोश दुगुना हो गया। वार्ड के लोग अपने घरों से निकल आए और संजय पांडे की इस अदा को हैरानी भरी नजरों से देखते रहे। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बच्चों के साथ खूब नाच-गाकर सरलता का संदेश दिया। बता दें कि संजय पांडे बहुत ही धीर गंभीर प्रवृति के नेता माने जाते हैं। अक्सर लोगों ने उन्हें गीत संगीत पर कम ही थिरकते देखा है। नगर निगम की सभाओं में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से सवाल जवाब करते समय उनकी वाकपटुता के सब कायल हैं। किंतु वार्ड के युवा बच्चों की टोली के अनुरोध पर उन्होंने अपनी नृत्य विधा का भी परिचय दे दिया।संजय पांडे अमूमन तार्किक रूप से लोगों के बीचअपनी बात रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। छल प्रपंच से दूर रहकर वे निष्कपट भाव जनसेवा में लगे रहते हैं।चुनाव प्रचार के दौरान संजय पांडे अक्सर शहर को धूल एवं प्रदूषण से मुक्त करने, नालियों की नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के आधार पर ही वे लोगों से वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। शांत, संयमित, स्पष्टवादिता के कारण संजय पांडे आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें उनकी उजली छवि और भाजपा सरकारों के कामकाज का पूरा लाभ महापौर चुनाव में जरूर मिलेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS