City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

उफनती नदी पार कर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल

0

पीड़ितों के लिए कराया राशन का इंतजाम

जगदलपुर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर की ग्राम पंचयात भैंसगांव में लगातार बारिश से बने बाढ़ के हालात के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

उफनती नदी के को पार कर गांव पहुंचे विधायक श्री बघेल ने गली-गली जाकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना और भोजन, राशन, आवागमन सहित जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की समस्या उनके सामने रखी।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री बघेल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और पुजारीपारा, मांझीपारा एवं मनापारा में राशन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में किसी भी परिवार को भोजन और राशन के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

विधायक बघेल ने प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने को कहा। श्री बघेल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बस्तर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराना ही मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान मानसिंह कवासी, बैद्यनाथ मौर्य, चैतराम कश्यप, मदन बघेल, सुकुलधर बघेल, सुखचंद, चमरू राम, बुदरू बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, नीतीश कश्यप, जयमन, रमेश, मनधर, भोला, लैखन, फूलदास, रैतु, सोनू, सचिव धनसिंह, सहित ग्रामवासी एवं कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मसीही युवाओं ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

0

झोपड़ियों में जाकर वितरित किया भोजन

जगदलपुर मसीही समाज के युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाए हैं। युवाओं द्वारा पीड़ितों के लिए भोजन का इंतजाम किया गई ।

इन युवाओं का कहना है कि लगातार सेवा का जज्बा रखकर कार्य करने की क्षमता प्रभु से मिलती रही है और जब सेवा का अवसर आता है तत्काल प्राण प्रण से सेवा में तत्पर होकर इस प्राकृतिक आपदा में हम युवाओं ने ठाना और सुबह से ही हम सजग होकर निरंतर प्रयास में लगे रहे। मसीहियों की सेवा करने का भरपूर अवसर मिला। दोपहर में युवाओं की संयुक्त टीम ने अपने लोगों का दौरा कर पास्टर रवि के बिलीवर्स चर्च में पूरे चर्च में पानी भरा हुआ था। दोपहर से लोग भोजन नहीं किया है।

बताया गया कम से कम 200 लोगों के लिए भोजन की जरूरत है। युवा इस मिशन को पूरा करते हुए सेवा हेतु तत्पर हो गए। इस मुहिम में रत्नेश बेंजामिन रजनिंद्र डेनियल रिकी, बेनी फर्नांडीज, अजय टाइटस और प्रशांत लवली जान सक्रिय हो गए और विशेष सहयोग पास्टर सलीम हक्कु का मिला। दोपहर से ही भोजन की तैयारी प्रारंभ की गई और भोजन तैयार करने और सेवा कार्य में श्रीमती जायस सिंह, बीना जॉन, प्रमिला सेप्ती, रत्ना दास, मीना सेनापति और आएती बाई का। सभी को भरपेट को खाना खिलाने के बाद टीम सड़क के किनारे झिल्ली डालकर सोए और रिलायंस पेट्रोल पंप से लेकर सोढ़ी पेट्रोल पंप के सामने तक झोपड़ियों में रह रहे लोगों तक ऑटो में बैठकर भोजन पहुंचाया। इस मुहिम में हार्वेस्ट चर्च और बिलीवर चर्च के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी ध्यान रखा गया।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद लगातार तीसरे दिन भी राहत सामग्री का वितरण जारी संकट की घड़ी में सेवा का संकल्प:

0

जगदलपुर में ABAP टीम ने राहत शिविरों का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों को पहुँचाई मददजगदलपुर। क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की विभीषिका के बीच अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) जगदलपुर की टीम ने सेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अनूठी मिसाल पेश की है। परिषद की टीम ने लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न राहत शिविरों का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सीधी राहत पहुँचाई है।

परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगतसिंह स्कूल, पंचपथ चौक स्कूल, हाटकचोरा हाई स्कूल और राधा कृष्ण मंदिर स्थित राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान टीम द्वारा पीड़ितों को चाय, ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियां वितरित की गईं।राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। टीम ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि परिषद किसी भी प्रकार की कानूनी या आपात स्थिति में २४ घंटे सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद और उपलब्ध है, जिससे शिविरों में रह रहे लोगों का मनोबल काफी बढ़ा है।इस निरंतर चलने वाले तीन दिवसीय सेवा कार्य में मध्यप्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, बस्तर संभाग प्रमुख सपन देवांगन, अर्पित मिश्रा और प्रतिमा राय सहित परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

पार्षद गिलहरे भाजपा में शामिल

0

अभनपुर नगर पालिका परिषद अभनपुर के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद आसकरण गिलहरे ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं मंडल अध्यक्ष भरत बैस ने पुष्पमाला एवं भाजपा का गमछा पहनाकर आसकरण गिलहरे का भाजपा प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर खेमराज कोसले, शिवनारायण बघेल, किशन शर्मा, वरुण राठी, लौटन गिलहरे, बूढ़ेश्वर साहू, चेतना गुप्ता, वेदप्रकाश ठाकुर, धनेश्वर साहू, पार्षद मीना साहू,दिलीप अग्रवाल एल्डरमैन गब्बू ध्रुव, पार्षद चंपा लेदेकर, पार्षद खुशवंत सिन्हा, सागर साहू, सागर बारले, गोयल भट्ट, राजा राय, रूपनारायण साहू आदि मौजूद थे।

दूर जंगल से अस्पताल तक पहुंची ‘मां की उम्मीद’, 40 गर्भवती महिलाओं को मिला सोनोग्राफी का लाभ

0

कोंटा में एकदिवसीय शिविर संपन्न, सोनोग्राफी सहित मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

कोंटा / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पहल और इंडिजिनस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में चिंतागुफा, चिंतलनार, किस्टाराम, मारीगुड़ा और जगरगुंडा क्षेत्र की 40 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं को सुरक्षित एंबुलेंस से कोंटा लाकर आवश्यक जांच, सोनोग्राफी और चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा दी गई तथा जांच के बाद भोजन कराकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

दूरस्थ वनांचल से पहुंची महिलाओं के लिए यह शिविर केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बना। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के बाद शिशु की देखभाल और पोषक आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल रहे सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों में इस तरह के शिविर ग्रामीण परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और भरोसे की नई राह खोल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांवों में घर-घर पहुंचकर जांच एवं उपचार की सेवाएं दे रही हैं। शिविर में IDO के संस्थापक डॉ. नरेन कुमार और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरि किशोर दुसा ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं एंबुलेंस सेवा में दोरनापाल के श्री पिलेश्वर सिन्हा, श्री काढ़ती अजय, श्री दिनेश सोढ़ी और श्री हड़मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुपरवाइजर श्री काको महेंद्र तथा श्री संजय सोरी सहित चिंतलनार, चिंतागुफा और जगरगुंडा क्षेत्र के सहयोगियों ने भी शिविर को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। दोरनापाल के स्टाफ का भी आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्था के समन्वित प्रयास से संपन्न इस शिविर ने दूरस्थ अंचल की माताओं तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की प्रतिबद्धता को मजबूती दी। गांव से अस्पताल तक सुरक्षित पहुंच, विशेषज्ञों से जांच और फिर सुरक्षित घर वापसी की पूरी व्यवस्था ने ग्रामीण महिलाओं को राहत दी। शिविर ने यह संदेश भी दिया कि सुकमा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ लगातार स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में जुटा है।

जगदलपुर–रावघाट रेल परियोजना अटकाकर लाैह अयस्क के दाेहन काे रेल मंत्री बता रहे उपलब्धि – उमाशंकर शुक्ला

0

जगदलपुर, 27 सितंबर । नक्सल मुक्त बस्तर को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट नई रेल परियोजना का 95 किलोमीटर लंबा रेल कारिडोर अब पूरा हो गया है। 17.5 किलोमीटर लंबे ताड़ोकी–रावघाट अंतिम खंड का काम पूरा होने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया पर परियोजना से संबंधित वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस रेल लाइन से लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए जिस दल्लीराजहरा–रावघाट रेल कनेक्टिविटी काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महत्वपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं, वास्तव में यह बस्तर के लिए जब तक महत्वपूर्ण उपलब्धि नही हाे सकती जब तक दशकाे से अटकी पड़ी जगदलपुर–रावघाट रेल परियोजना पूरी नही हाे जाती। उन्हाेने कहा कि बस्तर की जनता के लिए पहले भी बैलाडीला के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए बस्तर तक रेल लाईन पंहुचाई गई लेकिन बस्तर की जनता के लिए यात्री रेल सेवा की सुध नही ली जा रही है। भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने जगदलपुर–रावघाट यात्री रेल सेवा परियोजना काे अटकाकर यह साबित कर दिया है कि उसे बस्तर की जनता के लिए यात्री रेल सेवा से काेई मतलब नही है। उन्हे सिर्फ बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए नई रेल परियोजना बन जाने से छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि दिखता है। यह बस्तर की जनता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है, जिसे बस्तर की जनता देख रही है, और समझ रही है, इसका जवाब आगामी विधानसभ चुनाव में बस्तर की जनता देगी। उन्हाेने कहा कि इन दिनाें बस्तर में भाजपा की डबल इंजिन की सरकार सिर्फ एक काम करने में लगी हुई है। जहां भी बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन की संभावना है वहां तत्काल नई रेल परियोजना की शुरूआत कर उन लाैह अयस्क का दाेहन के लिए अपने उद्याेगपित साथियाें काे बेचने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वही जगदलपुर-रावघाट की अटकी यात्री रेल सेवा परियोजना बस्तर की जनता के लिए एक मजाक बनकर रह गई है।

छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने उठाए शिक्षक हित से जुड़े बड़े मुद्दे

0

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष किरण देव को सौंपा ज्ञापन

किरण सिंह देव ने सीएम और शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण व मांगों की पूर्ति के लिए बड़ी कवायद की है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव और अनेक शीर्ष अधिकारियों से पत्राचार किया है। मोर्चा के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक डॉ. लुदर्शन कश्यप और शेलेंद्र द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहागया है कि 17 अगस्त 2012 तक छतीसगढ़ में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक संवर्ग के पद पर नियुक्ति हेतु टेट अनिवार्य योग्यता नहीं थी। अतः इसके पूर्व नियुक्त सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को टेट की बाध्यता से मुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ विधान सभा में प्रस्ताव पारित कर सेवा सुरक्षित की जाए। शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ प्रदान किया जाए। समस्त शिक्षक संवर्ग की लंबित वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाए। विसंगतियुक्त छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियम राजपत्र 13 फरवरी 2026 में एल बी संवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किया जाए। ब्रिज कोर्स से बीएड शिक्षक संवर्ग को शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाकर ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षित कराया जाए।

भारी बारिश और बाढ़ के बीच देवदूत बनकर मैदान पर उतरी बस्तर पुलिस

0

राहत एवं बचाव अभियान में जुटे पुलिस, एसडीआरएफ, डीआरजी के जवान

बाढ़ से घिरे 540 ग्रामीणों का रेस्क्यू

जगदलपुर चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश के कारण जगदलपुर शहर सहित बस्तर जिले के अनेक क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और नदी तटीय एवं निचले क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस ने पिछले दो दिनों से लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया है। पुलिस की विभिन्न टीमें संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार तैनात हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरए की टीमें, बस्तर पुलिस की विशेष रेस्क्यू टीमें, संबंधित थानों एवं चौकियों के बल, डीआरजी की टीमें एवं अन्य आपदा-प्रबंधन दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्र गोरिया बहार नाला, छेपड़ा गुड़ा, डोंगा घाट, तामाकुनी, आसना, धरमपुरा, पथरागुड़ा, पन्हारपारा, महादेव घाट, खड़क घाट, पुराना पुल, बस्तर थाना क्षेत्र के प्रभावित एरिया, आनंद ढाबा एवं नगरनार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। बोड़ना एवं इंद्रावती नदी के आसपास के निचले क्षेत्रों में पुलिस एवं बचाव दलों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। डोंगाघाट क्षेत्र मे 500 से अधिक लोग को अभी तक सुरक्षित बाहर निकाला गया है, नगरनार क्षेत्र की बोड़ना नदी में आई बाढ़ के पानी में फंसे लगभग 40 लोगों को नाव की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया। इसी प्रकार अन्य प्रभावित क्षेत्रों से भी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत शिविरों में प्रभावित नागरिकों के लिए भोजन, पेयजल, ठहरने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बस्तर जिले में वर्तमान में कई राहत शिविर संचालित हैं, जहां सैकड़ों प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित आश्रय दिया गया है।

पुलिस की अपील

बाढ़ की चुनौती के बीच बस्तर पुलिस के जवान दिन-रात प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा, रेस्क्यू, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों की निगरानी में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा नदी, नालों, पुल-पुलियों एवं जलमग्न मार्गों पर लोगों को अनावश्यक रूप से जाने से रोकने के लिए लगातार बैरिकेडिंग, पेट्रोलिंग एवं समझाइश दी जा रही है।बस्तर पुलिस नागरिकों से अपील की है कि उफनती नदी या नाले के पास न जाएं। जलमग्न सड़क, पुल या रपटा पार करने का जोखिम न लें। अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें।

सर्पदंश से ग्रामीण की मौत

0

जगदलपुर बाढ़ का कहर नगरनार के रैनू पिता सोनू पर भी टूटा है। जलभराव के कारण जहरीले जीव जंतु ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में घुस रहे हैं। कल ही रैनू को एक जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पांच बेटियां हैं, उसका परिवार अब चिंतित है कि उनका अब भरण पोषण कैसे होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से शहर के लालबाग मैदान एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण की दी स्वीकृति

0

खिलाड़ियों की मांग पर तत्काल शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य की दी स्वीकृति

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों के विशेष मांग पर शहर के लालबाग मैदान एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य का विधायक निधि से स्वीकृत किया। लालबाग मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के निरीक्षण के दौरान मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों एवं बस्तर फाइटर्स के महिला जवानों ने मैदान में शौचालय नहीं होने से हो रहे परेशानी के संबंध में विधायक श्री किरण देव को अवगत कराया। उनके मांग पर विधायक श्री किरण देव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने विधायक निधि से राशि 9.50 लाख की लागत से लालबाग मैदान में शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किया। वहीं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में भी मैदान में प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ियों ने मैदान में शौचालय निर्माण की मांग की ।

खिलाड़ियों की मांग रही है कि इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में निरंतर खेल आयोजन जिला, राज्य स्तरीय एवं अन्य खेल आयोजन होते रहते हैं। खेल आयोजन के दौरान विशेष कर महिला खिलाडियों को असुविधा होती है। विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों के मांग पर इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में विधायक निधि से लागत 9.50 लाख रुपए से शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों के विशेष मांग पर शहर के लालबाग मैदान एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। जिसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जायेगा। दोनों मैदान में वर्षभर खेल आयोजन होते रहते हैं। साथ ही हमारे शहर के खिलाड़ी प्रतिदिन मैदान में अपने अपने खेलों का अभ्यास करती है । निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने शौचालय की मांग की थी जिसपर तत्काल संज्ञान लेते विधायक निधि से लालबाग मैदान एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में शौचालय सह चेंजिंग रूम निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। आगामी दिनों में हमारे खिलाड़ियों को समस्या नहीं होगी। श्री किरण देव ने कहा जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को किया जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS