नारायणपुर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत बावड़ी निवासी सुखलाल के परिवार का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है। पहले परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था, जहां बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।योजना के अंतर्गत मिली शासकीय सहायता से सुखलाल ने नया पक्का और सुरक्षित मकान बनाया है। नए घर के निर्माण से परिवार को मौसम की मार से राहत मिली है तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है।हितग्राही सुखलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत दी है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाकर भाजपा सरकार ने किया आदिवासी समाज का अपमान : चन्दन कश्यप
नारायणपुर पूर्व विधायक चन्दन कश्यप ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को शासकीय स्तर पर नहीं मनाया जाना आदिवासी समाज की अस्मिता और सम्मान का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 32 प्रतिशत आबादी आदिवासी समाज से जुड़ी है और मुख्यमंत्री भी आदिवासी समुदाय से आते हैं, इसके बावजूद सरकार का इस महत्वपूर्ण दिवस से दूरी बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कश्यप ने कहा कि वर्ष 2023 से पहले भाजपा नेता भी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनका दृष्टिकोण बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस आदिवासियों की स्वतंत्र संस्कृति और पहचान को कमजोर कर उन्हें ‘वनवासी’ की पहचान तक सीमित करना चाहती है।उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अस्मिता, अधिकारों तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े संघर्षों को सामने रखने का दिन है। छत्तीसगढ़ की पहचान आदिवासी संस्कृति के बिना अधूरी है और इसके संरक्षण के लिए सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए।कश्यप ने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर सहित सभी ज्ञात-अज्ञात आदिवासी वीरों को नमन करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है, जबकि कांग्रेस आदिवासी समाज की संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।प्रेस वार्ता में प्रदेश पदाधिकारी रजनू नेताम, देवनाथ उसेंडी, शिव कुमार पांडे, बिसेल नाग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, कोषाध्यक्ष वी.पी. शुक्ला, संगठन महामंत्री संजय राय, प्रशासनिक महामंत्री तौहीद खान, शहर प्रभारी रवि देवांगन, प्रवक्ता अमित भद्र, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पंडी वड्डे, महेश कश्यप, मलेश मंडावी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, जय वट्टी, महामंत्री राजू देहारी, शब्बीर भाईजान, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, इरफान खान, राकेश केशरिया, रमेश ध्रुव, शेख सर्वर, चैनसिंह भोयर, सूनीलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अवैध पार्किंग और आवारा पशुओं पर होगी कार्रवाई, एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक
दल्लीराजहरा। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में अवैध पार्किंग की समस्या और आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने पर सहमति बनी। आवारा पशुओं के कारण सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित पशु मालिकों के खिलाफ नगर पालिका द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना घटित होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।बैठक में अनुभागीय अधिकारी सुरेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, थाना प्रभारी सुनील तिर्की, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, अनाज-किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, पार्षद सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, पत्रकारगण, व्यापारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने, ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने तथा आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत
दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्यकांत कुल्हारा, निवासी ग्राम अरमुरकसा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सूर्यकांत गांव में खेती-किसानी का कार्य करता था।

देर रात रेलवे लाइन पर हुई घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत
दल्ली राजहरा। बिटाल के पास एनएच-30 सड़क पर सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 LR 1938 में मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार का कहर: मुख्य बाजार में मारुति ईको ने बुजुर्ग को 15 फीट तक घसीटा, मौत
बस स्टैंड की ओर से गलत साइड में आ रही ईको ने पहले बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर कार को भी ठोका
दल्ली राजहरा। शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार में सोमवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शाम करीब 5:15 बजे मारुति ईको क्रमांक CG 24 S 3395 ने महावीर जनरल स्टोर्स के सामने सड़क किनारे खड़े 66 वर्षीय विश्राम साहू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग करीब 15 फीट तक घसीटते चले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल विश्राम साहू को 112 की मदद से शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विश्राम साहू (66 वर्ष), निवासी सुभाष चौक, दल्ली राजहरा के रूप में हुई है। मूल रूप से वे बालोद जिले के ग्राम आरोद लाटाबोड़ के निवासी थे तथा पूर्व में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कार्यरत रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति ईको बस स्टैंड की ओर से बाजार की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वाहन तेज रफ्तार में गलत साइड में आ गया और सड़क किनारे खड़े विश्राम साहू को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद भी वाहन नहीं रुका और आगे रामदेव गल्ला भंडार के पास खड़ी सफेद रंग की कार क्रमांक CG 07 CK 4290 को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मुख्य बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही दल्ली राजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मारुति ईको को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने मुख्य बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड से मुख्य बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर कई वाहन तेज रफ्तार से आते हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने तथा यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद
नारायणपुर वन विभाग ने धौड़ाई परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए की खाल एवं दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन कर्मचारियों की टीम ने 8 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान गायतापारा मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर तेंदुए की खाल का परिवहन करते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया।वन विभाग ने वाहन क्रमांक सीजी-21-जे-4096 एवं सीजी-21-जे-0920 सहित एक तेंदुए की खाल जब्त की। जब्त खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर, सामने के पैरों के बीच की लंबाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर तथा पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर बताई गई है।गिरफ्तार आरोपियों में सोनूराम कचलाम (39) निवासी रोहताड़, छोटेडोंगर, पुनीत कुमार बघेल (32) निवासी डुरकाडोंगरी, छोटेडोंगर तथा जमधर पोटाई (50) निवासी तारागांव, धौड़ाई शामिल हैं।वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उक्त अपराध में सात वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो लोगों की मौत
दल्ली राजहरा। बिटाल के पास एनएच-30 सड़क पर सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 LR 1938 में मोटरसाइकिल जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं।

इनमें से एक व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विश्व आदिवासी दिवस पर संस्कृति के रंग में रंगा अबूझमाड़
नारायणपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नारायणपुर में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति की विविधता और सामाजिक सहभागिता की झलक दिखाई दी।कार्यक्रम की शुरुआत हाईस्कूल मैदान में सामाजिक ध्वज के ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद शहर में विशाल बाइक रैली और पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल हुए। रैली और पदयात्रा के दौरान समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश दिया गया।मुख्य कार्यक्रम में समाज के पटेल एवं गायता का पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया। इस दौरान युवाओं ने आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प भी व्यक्त किया।आयोजन का एक विशेष पहलू आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सल प्रभावित लोगों की भागीदारी रही। उन्होंने भी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ाव व्यक्त किया। कई प्रतिभागियों ने इसे सामाजिक समरसता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नारायणपुर में उमड़ी भीड़, पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जिले की समृद्ध आदिवासी विरासत को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया।।
नवीन साहू बने जिला साहू संघ बालोद युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव, सुनील साहू कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
युवा प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ बालोद में श्री नवीन साहू को संगठन सचिव तथा श्री सुनील साहू को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
तहसील साहू संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नवीन साहू एवं श्री सुनील साहू अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से समाज के युवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
तहसील साहू संघ ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों से दल्ली राजहरा एवं तहसील साहू संघ का नाम जिला स्तर पर गौरवान्वित होगा तथा समाज के विकास एवं उत्थान के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा तोरण लाल साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू, सचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, विमला साहू, संगठन सचिव खूब लाल साहू, कुंती साहू, कार्यालय सचिव पितांबर साहू, कोषाध्यक्ष घनाराम साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक उमा साहू, सचिव तरुणा साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक विजय साहू, सचिव राजकुमार सार्वा, युवा प्रकोष्ठ संयोजक चंदन साहू, सहित कुंदन साहू, दीपक साहू, ऋषभ साहू, चिरंजीव साहू, रौनक साहू, हर्षवर्धन साहू, पारख साहू, भीष्म साहू एवं समाज के अनेक सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा ने ईश्वर से दोनों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर साहू समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


