City Media - Page 3 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 3

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास एवं पहल पर जगदलपुर विधानसभा में दो महतारी सदन निर्माण की मिली स्वीकृति

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का माना आभार

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन का होगा निर्माण

जगदलपुर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 02 महतारी सदन के निर्माण के स्वीकृति के साथ जगदलपुर विधानसभा में इसके पूर्व 04 महतारी सदन का निर्माण ग्राम कोलेंग, चिंगपाल,मारकेल एवं नानगुर में कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके साथ जगदलपुर में 06 महतारी सदन निर्माण कार्य हो जायेगा। महतारी सदन हमारे मातृशक्ति को सशक्त, सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के प्रयास से क्षेत्र के माड़पाल एवं पंडरी पानी में महतारी सदन निर्माण कार्य के लिए लागत 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन वाली सरकार के नेतृत्व में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। जिसमें ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में 30 – 30 लाख रुपए लागत से निमार्ण कार्य किया जायेगा। महतारी सदन निर्माण से क्षेत्र के महिला बहनों में हर्ष व्याप्त है। महिलाओं ने क्षेत्र के संवेदनशील विधायक किरण देव का आभार व्यक्त किया है। महतारी सदन के स्वीकृति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रयास व पहल पर गत वर्ष जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चार ग्राम पंचायतों में महतारी सदन की स्वीकृति प्राप्त हुयी थी । जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कोलेंग ,चिंगपाल ,मारकेल एवं नानगुर में महतारी सदन का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र के महिला बहने वहां सामाजिक,समूह बैठक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का संचालन कर रही है । महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र की महिला बहनों में हर्ष व्याप्त है। वहीं वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम माड़पाल एवं पंडरीपानी में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी माता बहनों को महिला समूहों की बैठक, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों का संचालन किया जायेगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के महिला बहनों को अपनी प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का बेहतर मंच मिलेगा। और सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने का बेहतर विकल्प होंगा। किरण देव ने कहा महिला सशक्तिकरण में महतारी सदन का विशेष योगदान होगा। देव ने कहा विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 06 महतारी सदन का निर्माण कार्य होगा। महतारी सदन निर्माण से हमारी मातृशक्ति को इसका लाभ मिलेगा।

डीएवी स्कूल प्रबंधन ने फीस के नाम पर रोकी टीसी

0

स्कूल स्टॉफ को 6 माह से नहीं मिली है तनख्वाह

बकावंड विकासखंड बकावंड में संचालित डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट रोक दी गई हैं। बस शुल्क और अन्य फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों की टीसी जारी नहीं की जा रही है। इसके चलते विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं और दूसरे स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर जानकारी मिली है कि शासन द्वारा डीएवी स्कूलों के स्टॉफ का वेतन पिछले छह माह से जारी नहीं किया गया है।

बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और यहां के गरीब आदिवासी बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए शासन ने डीएवी पब्लिक स्कूल समूह के साथ अनुबंध किया है। इस अनुबंध के तहत इन स्कूलों का नाम मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल रखा गया है। लेकिन शासन से वित्तीय सहयोग प्राप्त इस स्कूलों में अब स्थानीय आदिवासी बच्चों का स्कूल प्रबंधन द्वारा अन्य अन्य माध्यमों से शोषण किया जा रहा है। कई प्रकार की फीस के अलावा स्कूल बस के नाम पर बच्चो से भारी भरकम वसूली की बात सामने आई है। साथ ही साथ फीस नहीं देने पर टीसी देने से मना किया जा रहा है। ग्राम पंचायत टलनार के किसान नरसिंह पुजारी ने बताया कि उन्हें और उनके ग्राम के कई बच्चों से बिना फीस दिए टीसी नहीं देने की शिकायत हमने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दी है। नरसिंह पुजारी ने कहा कि उनका बेटा दस साल से डीएवी स्कूल टलनार में पढ़ रहा है। नरसिंह का बेटा सन 2023 से खुद के वाहन से स्कूल जा रहा है। इसकी सूचना भी उन्होंने डीएवी स्कूल को दे दी है, फिर भी इस साल उनके बच्चे से बस फीस की जबरन वसूली की जा रही है।

वर्सन

नहीं भर रहे हैं फीस

पालक समय पर फीस जमा नहीं करते हैं, तब हमें ऐसे कठोर कदम उठाने पड़ते हैं।हम लोगों को भी करीब छः महीने से सैलरी नहीं मिली है। अगर छात्रों से फीस नहीं लेंगे तो स्कूल और हमारी स्थिति खराब हो जाएगी।

शेरपार में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0

जिपं अध्यक्ष नम्रता सिंह ने निर्माण कार्यों को पूरा कराने का दिया भरोसा

मोहला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार में संकुल स्तरीय एवं विद्यालय स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के प्रवेशित बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, गणवेशवितरित किए गए। बच्चों का मुंह मीठा कर उन्हें प्रवेश दिलाया गया। न्योता भोज भी कराया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह थीं। समारोह में नम्रता सिंह ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और पालक बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। बच्चे पढ़ाई के अलावा खेलकूद, वृक्षारोपण, स्वच्छता आदि में भी सहभागिता दें और हमारे वनांचल क्षेत्र से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष खिलेश्वरी गुनेंद्र ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्री कनक राम नागवंशी, शाला प्रबंधन समिति सदस्य लोकनाथ रावटे, प्राचार्य निर्मला ठाकुर, सेवनिवृत प्रधान पाठक किशनलाल यदु, प्रधान पाठक रमेश सलामे थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की मांग पर प्रार्थना शेड निर्माण, सांस्कृतिक कला मंच, मध्यान्ह भोजन किचन शेड व साईकल स्टैंड को पूरा करने की घोषणा श्रीमती नम्रता सिंह ने की। कार्यक्रम में संकुल केंद्र शेरपार के समस्त शिक्षक शंकर लाल बंजारे, खेदूराम लरिया, संजय देवांगन, केशव राम साहू, विकास अमरिया, चंद्रशेखर देवांगन, संतोष राणा, चित्रलेखा साहू, इंदुमती ठाकुर, रिंकू बिस्वास, मोनिका सिन्हा, वरिंदर पाल सिंह गाले, रमेश सलामे, शंकर साहू, लता पटवा, आरती साखरे, पवनरेखा साहू, ज्योति ऊके, अनिल रामटेके, ओगेश चिडा, संकुल समन्वयक कुशल हदगिया, राजेश निषाद, सियाराम कोमरे, मथुरा मंडावी, संतोष महोबिया, दीपक भूआर्य, रोशन गुनेंद्र एवं विद्यार्थी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकर साहू ने व आभार प्रदर्शन व्याख्याता संजय देवांगन ने किया।

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय: जी वेंकट

0

अभिव्यक्ति की आजादी का घोंट दिया था गला

कांग्रेस ने पूरे देश में बनाया था भय, दमन और असुरक्षा का वातावरण =

सुकमा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलने का कार्य किया था।

जी. वेंकट ने जारी बयान में कहा है कि 25 जून 1975 की रात देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार किया गया था। उस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थक नागरिकों को बिना किसी ठोस कारण के गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया। प्रेस की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए, समाचार पत्रों की सेंसरशिप की गई और अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट दिया गया। पूरे देश में भय, दमन और असुरक्षा का वातावरण निर्मित कर दिया गया था।उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार संविधान, स्वतंत्र न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस और नागरिकों के मौलिक अधिकार हैं, लेकिन आपातकाल के दौरान इन सभी संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। यह कालखंड देश के इतिहास में एक ऐसी घटना के रूप में दर्ज है, जिसने लोकतंत्र को गंभीर चुनौती दी थी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाएं सहन कीं, जेलों में समय बिताया और अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे।

उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश में पुनः लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हो सकी और नागरिकों को उनके अधिकार वापस मिल सके।जी वेंकट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है, जिन्होंने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्मृति केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने का संदेश भी देती है। आज आवश्यकता है कि देश का प्रत्येक नागरिक संविधान की मर्यादा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व को समझे तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। जी. वेंकट ने कहा कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहेंगे तथा लोकतंत्र विरोधी और राष्ट्रविरोधी विचारों को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है।

इसे ही तो कहते हैं दीया तले अंधेरा

0

नगर निगम कार्यालय के सामने के वार्डवासी तरस रहे हैं पानी के लिए

गांधीनगर वार्ड में चार दिनों से पेयजल संकट

अर्जुन झा-

जगदलपुर दीया तले अंधेरा की कहावत जगदलपुर में चरितार्थ हो रही है। नगर निगम कार्यालय के सामने बसे गांधीनगर वार्ड क्रमांक 22 में चार दिनों से पानी सप्लाई बंद है। वार्डवासी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। आए दिन उपजने वाली पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। इसकी सूचना वार्ड पार्षद मनप्रीत कौर को वार्डवासियों द्वारा दी गई है।पार्षद ने नागरिकों को बताया कि उन्होंने हालात से नगर निगम आयुक्त को अवगत करा दिया है। इस संबंध में जल्द ही कोई रास्ता निकाला जाएगा, परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। वार्ड पार्षद मनप्रीत कौर का कहना है कि इस वार्ड के तीन नलों के वाल्व में लीकेज है। नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में कई बार सूचना दी जा चुकी है, परंतु कार्य में कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। फिलहाल टैंकर द्वारा वार्डवासियों को पानी दिया जा रहा है।

पाईप लाइन में लीकेज यह

वार्ड नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने ही स्थित है। इस संबंध में नगर निगम एवं आयुक्त मौन क्यों हैं? यह सवाल वार्ड के नागरिकों को परेशान किए जा रहा है।वार्डवासियों को पिछले कई दिनों से पानी की जगह सिर्फ आश्वासन की ही घुट्टी पिलाई जा रही है। गर्मी के दिनों की शुरुआत से ही इस वार्डवासियों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आएदिन किसी न किसी करण से वार्ड में पानी सप्लाई बंद हो जाती है। वार्डवासियों ने बताया कि पानी सप्लाई की टाइमिंग फिक्स नहीं है। किसी भी समय नल खोल दिया जाता है और बंद कर दिया जाता है। पाइप लाइन जगह- जगह से फूट गई है, जिससे नाली की गंदगी पाइप के जरिए पानी के साथ मिलकर घरों में पहुंच रही है। वार्डवासियों को मजबूरन गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इसके कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।

वर्सन

दुरुस्त करेंगे व्यवस्था

कुछ असामाजिक तत्वों ने पाइप लाइन को बार बार बाधित कर वहां की जमीन अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पाइप में पानी का प्रेशर कम हो गया है। मैं आज खुद मौके पर जाकर इस मामले को देखूंगा और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करवाऊंगा। फिलहाल वार्ड में टैंकर दके जरिए लगातार जलापूर्ति की जा रही है।

शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर जेडी से मिले फेडरेशन पदाधिकारी

0

दूर की जाएंगी शिक्षकों की समस्याएं, जारी होगी वरिष्ठता सूची भी

जगदलपुर छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर संभाग के शिक्षकों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एचआर सोम से सौजन भेंट की। श्री सोम से शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मर्ज की गई शालाओं के लिए शाला अनुदान राशि जारी करने अथवा विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।बताया गया कि अनुदान के अभाव में प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को अपने निजी संसाधनों से विद्यालयीय आवश्यकताओं का व्यय वहन करना पड़ रहा है, जिससे संचालन में कठिनाइयां हो रही हैं। इसके अलावा 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में सहायक शिक्षकों की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूची का शीघ्र प्रकाशन करने की मांग की गई, ताकि लंबे समय से लंबित शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिल सके।

साथ ही वीएसके एप की तकनीकी समस्याओं तथा बस्तर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क बाधाओं का उल्लेख करते हुए इन समस्याओं के समाधान तक शिक्षकों का वेतन आहरण प्रभावित नहीं करने का आग्रह भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर संभाग में विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पदस्थापना एवं पदोन्नति संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी।संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम ने प्रतिनिधि मंडल से स्पष्ट समस्याओं का जल्द निराकरण करने तथा पदोन्नति के पदों को भी सार्वजनिक करने की बात कही। इसके लिए पर प्रतिनिधि मंडल ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधि मंडल में समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष एसएस जॉन एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

मुश्ताक अहमद भामसं के प्रदेश शिक्षा प्रभारी नियुक्त

0

अब शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए भी काम करेगा संघ

दल्ली राजहरा खदान मजदूर संघ भिलाई से संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ दल्ली राजहरा के सचिव लखन लाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विस्तार करने की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर कार्य विस्तार की योजना पर कार्य किया जाना है।

लखन लाल चौधरी ने बताया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने वाले और संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद अंसारी को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी राधेश्याम जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए संघ परिवार ने राष्ट्रीय प्रभारी राधेश्याम जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद द्वारा संघ की रीति नीति का पालन करते हुए प्रदेश शिक्षा प्राभारी के दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। लखनलाल चौधरी ने आगे बताया कि बालोद जिले और राजहरा नगर के लिए मुश्ताक अहमद की यह नियुक्ति बड़े गर्व का विषय है। और मुश्ताक अहमद को प्रदेश शिक्षा प्रभारी बनाए जाने पर संघ की ओर से एमपी सिंह, संतोष देवांगन, महेंद्र साहू, संजय यादव, रजनीश जरयाल, शेखर निर्मलकर, लिखन साहु, पी नायक, उल्लास देवांगन, मुरली साहू, मिलिंद तामड़े, बीआर साहू, प्रवीण साहू, पौराणिक आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नशे के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही

0

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से कुल गांजा वजन 2.010 किलोग्राम गांजा सहित एक मोबाईल फोन को किया गया जप्त

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योेगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आरोपी से कुल 2.010 किलोग्राम गांजा को किया गया जप्त। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06..2026 के मुखबिर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 09 मरारपारा बालोद राजदीप शर्मा अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है कि सूचना पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के विवेचना कीट के साथ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये सूचना के अनुसार वार्ड क्र. 09 मरारपारा बालोद राजदीप शर्मा के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाने पर एक व्यक्ति बाहर निकला जिसे नाम पुछने पर अपना नाम राजदीप शर्मा पिता स्व. रामकुमार शर्मा उम्र 47 वर्ष पता पण्डरी रायपुर थाना देवेन्द नगर जिला रायपुर, हाल पता वार्ड नं. 09 मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया पुछताछ करने पर गांजा उड़िसा नुआपाड़ा क्षेत्र से लेकर आना व गांजा बिक्री हेतु घर में रखना स्वीकार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन करीब 2.010 किलोग्राम कीमती करीबन 1,00,500/-रूपये आरोपी के पास से एक काले रंग की सैमसंग-जे कंपनी का एन्ड्रायड मोबाईल कीमती 5000/-रूपये एवं आरोपी का आधार कार्ड मिला जिसे समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राजदीप शर्मा का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) अंतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से दिनांक 25.06.2026 के 19.50 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मौके पर कर थाना आने उपरांत अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट पंजीबध्द कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिदार,आश्मा कुर्रे, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 383 खिलेश नेताम, आरक्षक 155 मनोज चन्द्रा, आरक्षक 175 लिखन आर्य, महिला आरक्षक 01 पूर्णिमा ठाकुर,ममता आरक्षक 86 वेदप्रकाश भुआर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दल्ली राजहरा के पास स्थित मानपुर चौक में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

0

दल्लीराजहरा। दल्ली राजहरा के पास स्थित मानपुर चौक में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका विद्याश्री विश्वकर्मा शासकीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसके पिता मनोहर विश्वकर्मा ग्राम खम्आरटोला में किराना व्यवसाय करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह सुबह माता-पिता दुकान चले गए थे। गुरुवार शाम स्कूल से घर लौटने के बाद विद्याश्री ने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ समय बाद घर पर उसके बड़े भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करपावंड सरपंच जलकर के लाखों रूपया डकार गया, सरपंच को हटाने उठने लगी मांग

0

राजस्व विभाग के दल ने गिरफ्तार की मांग को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

बकावंड करपावंड के विवादित सरपंच लखमू राम नेताम के काले कारनामों की परतें खुलने लगी हैं। ग्रामीणों ने सरपंच पर जलकर की राशि का गबन करने सहित अन्य कई मामलों में सरपंच को हटाने की मांग उठने लगी है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वाला सरपंच को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि 19 जून को राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम पर हमला करने वाला भाजपा सरपंच फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी एवं उसे पद से हटाने की मांग उठने लगी है। सरपंच आए दिन बैठक कर ग्रामीणों को भड़काने में जुटा है। जिससे तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार करपावण्ड में 170 घरों में नल कनेक्शन लगाए गए हैं प्रत्येक घर से जल कर के रूप में 150 रूपये की दर से जल कर की वसूली की जाती है। सरपंच द्वारा 19 माह के जल कर की वसूली की गई है जिसकी जानकारी सचिव को भी नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 18 माह में लगभग 4 लाख से अधिक की राशि वसूली की गई है, लेकिन सरपंच एवं पंच द्वारा 60 हजार की ही वसूली की जानकारी दी जा रही है। उसमें 40 हजार खर्च होना बताया गया है। जबकि नियमों के अनुसार कर की राशि पंचायत के खातें में जमा करने के बाद वहां से खर्च करने का प्रावधान है। प्रेसवार्ता में ग्रामीण प्रतिनिधियों ने सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच के कार्यकाल में गांव में विवाद, तनाव और प्रशासनिक टकराव की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे पंचायत का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है।प्रेसवार्ता में पूर्व सरंपच पति कामता प्रसाद कोर्राम ने बताया कि 19 जून को राजस्व मंडल के आदेश के पालन में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन और नापजोख की कार्रवाई कर रहे थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान सरपंच मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को एकत्र कर कार्रवाई का विरोध कराया। उनका दावा है कि स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अधिकारियों को सुरक्षा घेरे में रहकर कार्य करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत क्षेत्र में न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद कुछ दुकानों को तोड़ा गया। इसके अलावा जलकर वसूली, पंचायत प्रशासन में कथित मनमानी, वन भूमि पट्टा और शासकीय भूमि से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए गए। उनका कहना है कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच गांव के विकास और सामाजिक समरसता का प्रतीक होता है, लेकिन यदि उसके कार्यों से लगातार विवाद उत्पन्न हो रहे हैं तो प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई जरूरी है। जलकर मामले में सरपंच से प्रतिक्रिया लेना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं होने के कारण प्रतिक्रिया नहीं लिया जा सका।*बॉक्स**सरपंच को जारी होगा नोटिस*एसडीएम मनीष वर्मा ने बताया कि जलकर वसूली में भारी अनियमितता बरती गई है। जलकर वसूली राशि को सरपंच ने अपने पास रखा है जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि सचिव का बयान दर्ज किया जा चुका है। सरपंच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS