दिनांक 20.11.2021 को दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंग पूरी, राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कौशल किशोर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरी प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया जी की उपस्थिति में देश के सभी राज्यो के कुल 123 निकायों को 3 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है जिसमे अपना नगर चिखलाकसा का सम्मान हुआ। इस सम्मान का श्रेय निकाय के स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता दीदी , अधिकारी व कर्मचारी एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के स्वच्छता के क्षेत्र में कुशल कार्य से संभव हो पाया है। इस कार्यक्रम में सम्मान लेने हेतु नगर अध्यक्ष भिखी मसिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एल सोनी पार्षद कुंती देवांगन कर्मचारी राहुल मेंढे उपस्थित हुये। नगर के इस उपलब्धि नगर के सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे एवं नगर उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद द्वारा निकाय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों को बधाई दी गई है ।
दिनांक 20/11/2021 को विज्ञान भवन दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित समारोह में कचरा मुक्त नगर की श्रेणी में 3 Star Rating दे कर आवास मंत्रालय द्वारा नगर पालिका बालोद, डौंडी नगर पंचायत एवं नगर पंचायत चिखलाकसा को सम्मानित किया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 के आधार पर रैंकिंग भी जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 25 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की सूची में दल्लीराजहरा नगर पालिका को 17 वां स्थान मिला है।
सर्वेक्षण को लेकर ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक भी लिया गया था। इस फीडबैक में 18 से 99 साल तक की उम्र के लोगों को शामिल होने का मौका मिला था। सिटीजन फीडबैक के लिए कुल 1500 नंबर तय थे। वर्ष 2020 के सिटीजन फीडबैक में भी शहरवासियों ने भाग लिया था।
46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन संपन्न 25 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण सहित किसानों को कृषि यंत्र एवं सब्जी बीज मिनी किट वितरितगांव, गरीब एवं किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है राज्य सरकार-प्रभारी मंत्री कवासी लखमा
बीजापुर 20 नवम्बर 2021- प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर कवासी लखमा ने आज एक दिवसीय बीजापुर जिला प्रवास पर भैरमगढ़ क्षेत्र की जनता को 9 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ में 7 करोड़ 49 लाख रूपए लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं एक करोड़ 67 लाख 53 हजार रूपए लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने नर्तक दलों के बाजे-गाजे के साथ अतिथियों का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान सांसद कोरापुट सप्तगिरी शंकर उल्का, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप, विधायक बीजापुर एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी सहित सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन मौजूद थे।
इस अवसर का प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार इस ओर लगातार नवीन फैसला लेकर कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल सुविधा, स्कूल, आश्रम, राशन दुकान, स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना से गांवों के विकास को बढ़ावा मिला है। कृषि ऋण माफी, सिंचाई कर में छूट, हाफ बिजली बिल, सिंचाई के साधनों का विकास, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत आदान सहायता से किसानों को तरक्की के नये अवसर मिले हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण का प्रति मानक बोरा 4 हजार रूपए करना, काबिज काश्त वन भूमि का वनाधिकार पट्टा वितरण और उन्हे खेती किसानी के लिए सहायता देने के फलस्वरूप वनवासियों में खुशहाली आयी है। हमारी सरकार ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को हर साल 6 हजार रूपए सहायता देगी। गरीब तबके के लोगों को रोजगार देने नरवा गरवा, घुरवा एवं बाड़ी गोधन न्याय योजना सहायक साबित हो रही है। यही नहीं हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केन्द्रीत कर विकास के नये आयाम
स्थापित कर रही है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कोविड संकट के दौरान विकास कार्यों को बढ़ावा मिला है और आज प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर सांसद कोरापुट सप्तगिरी शंकर उल्का और सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप तथा विधायक बीजापुर एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों को संबोधित कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को रेखांकित किया। आरंभ में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्वागत उद्बोधन में जिले के विकास गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और अंदरूनी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की सुलभता के लिए हरसंभव पहल करने की कटिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और अन्य अतिथियों ने भैरमगढ़ में नवीन बस स्टैण्ड, पौनी पसारी परिसर तथा पुष्पवाटिका उद्यान का लोकार्पण करने सहित बस स्टैण्ड परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। वहीं क्षेत्र के 25 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण करने सहित 2 महिला स्व-सहायता समूह को मिनी राईस मिल, 5 कारीगरों को टूल किट, 5 किसानों को पावर स्प्रेयर, 5 पोषण माताओं को बेबी सुरक्षा किट, 5 गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी, 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा 6 किसानों को सब्जी बीज मिनीकिट प्रदान किया। इसके साथ ही असंगठित कर्मकार मुत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 2 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपए सहायता राशि का चेक, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 3 युवाओं को स्वरोजगार स्थापना हेतु 6 लाख रूपए ऋण राशि का चेक सहित शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत 4 हितग्राहियों को 4 लाख 24 हजार रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं बीजापुर स्पोर्टस आकदमी के 5 अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर चयनित अजय मोड़ियम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी व कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का,प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी रहे मौजूद…
आज बस्तर सांसद दीपक बैज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान भैरमगढ़ स्थित भैरम बाबा मंदिर दर्शन कर भैरम बाबा उद्यान का लोकार्पण,स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम संजयपारा के लोकार्पण एवँ आदर्श बाजार व नया बस स्टैंड एवँ काम्प्लेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवँ भूमिपूजन में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज बीजापुर जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है इस से कही ना कही बीजापुर के विकास में तेजी आएगी, छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हित मे कार्य किया जिस से आज हमारे किसान भाई सशक्त हुए है। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी समाज को अपना एक भवन दिया जो कि प्रदेश में पहली बार देखने को मिला। आगे सांसद बैज ने कहा देश के अन्नदाताओं को जबरन 3 काल कृषि कानून केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा थोपा गया पर आज मोदी सरकार को देश के अन्नदाताओं के सामने झुकना पड़ा। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है बदले की भावना से काम कर रही है। जबकि हमारी सरकार ने बीजापुर के घर घर में पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है जिले के युवाओं को बस्तर फाइटर में भर्ती कर रोजगार देने का काम कर रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीजापुर से रायपुर तक जिले का विकास हो रहा है कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है 15 साल तक बीजापुर में बीजेपी के मंत्री रहे परंतु बिजापुर का विकास कर ना सके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से 3 साल में बीजापुर के विकास एवं निर्माण कार्य में तेजी आई है भाजपा के सरकार में महंगाई चरम पर है आज बीजापुर में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया भाजपा के शासनकाल में यहां के मंत्री हेलीकॉप्टर से बीजापुर आते थे।
🔹इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियामी,कमलेष कारम, अजय सिंह लालू राठौड़,नीना रावतीया,रुक्मिणी कर्मा,यशवर्धन राव,सांसद प्रतिनिधि सीताराम मांझी,प्रवीण राणा,वेणुगोपाल राव समेत कांग्रेस के पदाधिकारीगण,कलेक्टर बीजापुर, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनपद अध्यक्ष,सरपंच एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जांजगीर – जमीन विवाद के चलते दिनदहाड़े बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी | घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव निवासी सोहित केवट और सुनील केवट की जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था। पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी और को दे दिया था और जिस व्यक्ति को जमीन दिया गया था उस व्यक्ति ने वहां पर घर भी बना लिया है और पंच उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था मगर इन्हें पैसे नहीं मिले इन्होने अपनी जमीन 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी । पंच भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।
दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या करने के बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए मीडिया से बातचीत कर अपना जुर्म मानने के बाद खुद को पुलिस के हवाले किया |
दल्लीराजहरा – स्कूल जाने के लिए निकले नेहरु स्कूल कक्षा 9 वी के 02 छात्र लापता हो गए है | छात्र भावेश धारगावे पिता संजय धारगावे वार्ड क्र 02 आज़ाद नगर एवं तनिष्क निषाद पिता गणेश निषाद पंढर दल्ली के निवासी है | सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे पर स्कूल नही गए 11 बजे के आसपास इनको बस स्टैंड में देखा गया था स्कूल ड्रेस में थे और घर से दोनों अपने अपने साइकिल में निकलें थे |
कृपया किसी को भी इसके बारे में जानकारी हो तो थाना राजहरा को सूचित करने का कृपा करें |
जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो तीन कृषि क़ानून वापस लिए जाने की घोषणा की है वो स्वागतेय है। उन्होंने कहा की देशभर को ऊहापोह और दुविधाग्रस्त बनाकर भ्रमित करने के षड्यंत्रों से किसानों को मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है। ध्रुवे ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और सिख धर्मगुरु गुरु नानकदेव जी जयंती के पावन प्रकाश-पर्व पर तीनों कृषि क़ानूनों को लेकर किसानों के एक वर्ग की असहमति का सम्मान करते हुए जो यह निर्णय लिया गया है, वह भारतीय लोकतंत्र की ‘वादे-वादे जायते तत्वबोध:’ की सर्वोच्च भावना की विनम्र अभिव्यक्ति है और यही लोकतंत्र का सौंदर्य है।
ध्रुवे ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन क़ानूनों से जुड़े तमाम पहलुओं पर देश को समझाने का, उन पर खुली चर्चा करके समाधान करने का और जिन प्रावधानों पर सर्वाधिक आशंका या असहमति थी, उनमें ज़रूरी संशोधन करने की तत्परता दिखाने के सत्यनिष्ठापूर्वक प्रयास किए थे। ध्रुवे ने कहा कि किसानों के कल्याण की और अनेक योजनाओं पर काम करके तथा नई योजनाएँ घोषित करके केंद्र सरकार देश के अन्नदाता किसानों की चिंता करती रहेगी और भाजपा इसके लिए प्रतिबद्ध है। ध्रुवे ने कहा कि किसानों के नाम पर देश को दिग्भ्रमित करने में लगे लोगों को अब किसानों के कल्याण की सच्ची कोशिशों में जुटना चाहिए।
दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा बालोद जिले का सबसे बड़ी रेलवे की इकाई है. तथा इसके साथ यह नगर जिले का सबसे बड़ा व्यावसायिक केन्द्र व सर्वाधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है. जिसके बदौलत ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को माल भाड़े के रूप में सबसे अधिक आमदानी की प्राप्ती होती है. लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर व क्षेत्र वासियों को टिकट रिजर्वेशन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत दल्लीराजहरा स्टेशन में लगभग 3-4 दिनों से तत्काल रिजर्वेशन टिकट नहीं बन पाने के कारण क्षेत्रावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके सिस्टम में आई तकनीकी खराबी में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पिछले 3-4 दिनों से नगर के रेलवे स्टेशन में तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए क्षेत्रावासियों को भटकना पड़ रहा है.
इस सम्बन्ध में रेलवे अधिकारीयों से बात करने पर कहा गया
इस सम्बन्ध में स्टेशन मास्टर को कॉल किया गया था तो उन्होंने कहा वे बाहर है और इस सम्बन्ध में किसी अन्य अधिकारी से बात करें | उसके पश्चात् अन्य अधिकारी को कॉल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली जबकि शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज है और यह भी कहा कि उनकी ड्यूटी दुर्ग में है |
स्टेशन में हो रही इस परेशानी के वजह से क्षेत्रवासियों में रेलवे विभाग के प्रति काफी नाराजगी बनी हुई है. विदित हो कि तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए क्षेत्रवासी सुबह 6 बजे से अपना फार्म भरकर लाईन में खडे़ रहते हैं. इस तरह घंटों खडे़ रहने के कारण शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और घंटो खडे़ रहने के बाद जब तत्काल रिजर्वेशन काउंटर खुलता है तो संबंधित कर्मचारी द्वारा लिंक फेल होना बताया जाता है.
स्टेशन में जाकर मामले की जानकारी ली गई तो कोई भी अधिकारी/कर्मचारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ है | जिसकी जानकारी यात्रियों द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियों देने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही या सुनवाई करना छोड़ दुसरे अन्य अधिकारीयों का हवाला देकर पल्ला झाड़ देते है. जिससे क्षेत्रवासियों में रेलवे विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है.
स्टेशन में हो रहा वाद विवादः
लोगों ने कहा कि रेलवे प्रबंधन यात्रियों की सुविधाओं के लिए बड़ी बड़ी बातें करता है परंतु विगत 4 दिनों से तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए लिंक फेल हो जाने की वजह से लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद विभाग तत्काल रिजर्वेशन सुविधा के लिए सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को दूर कर पाने में नाकाम साबित हो रहा है. लिंक फेल होने और इसके चलते तत्काल रिजर्वेशन सुविधा का लाभ नहीं मिलने से यात्रियों एवं संबंधित कर्मचारी के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी है.
5200 सीढ़ी चढ़ कर 1031 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता अंबे और जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के दर्शन पूजन किया |
हिन्दू एवं जैन धर्म दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जूनागढ़ का गिरनार पर्वत |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत पर स्थित माता अम्बे के मंदिर जो की 5200 सीढ़ी चढ़ कर पहुंचे एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर बस्तर छत्तीसगढ़ एवं जगदलपुर की मंगल सुख समृद्धि शांति की कामना की |
इसी तरह 4100 सीढ़ी चढ़ कर जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के मोक्ष स्थल मंदिर में पूजा अर्चना की एवं सुख समृद्धि शांति की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है की आज हिन्दू धर्म एवं जैन धर्म के इस महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल का दर्शन पूजन कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के सुख समृद्धि शांति की कामना करने का अवसर मिला है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं पुत्र जिनेश जैन उपस्थित रहे |