City Media - Page 1051 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1051

जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में हुऐ करोड़ो का धोखाधड़ी/गबन के मामले पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्येन्द्र वैदे पिता श्री सुखराम वैदे उम्र 48 साल सा. नोडल अधिकारी जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/01/2018 से दिनांक 23/02/2022 के मध्य जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारको के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता  एवं जमा किये गये दोहरी अमानत(फिक्स डिपाजिट) की राशि को बैंक के सी.बी.एस.(कोर बैकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाता धारको के खाता में जमा राशि में कमी पाई गई एवं एफ.डी.आर. की राशि जमा नही होना पाया जाने की शिकायत शाखा के विभिन्न खाता धारकों के द्वारा  बैंक प्रबधन को शिकायत पत्र देने से बैंक प्रबधन के द्वारा 07 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच टीम द्वारा

जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैषियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्राम्भिक जांच पर पाया गया कुल 18,30,000 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राषि को गबन करना पाये जाने की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में एवं सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में विषेश टीम तैयार किया गया।  सभी आरोपीगण ने प्रराम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सबंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारको के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेष्वर नागवंषी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त प्रकरण में वर्तमान में कुल 410 खाता धारकों के खातों से कुल गबन जुमला राषी 4,68,72,507.70 रू.(चार करोड अड़सठ लाख, बहत्तर हजार पांच सौ सात रूपये/सत्तर पैसे) का गबन करना पाया गया है। उक्त प्रकरण में जांच जारी है। गिरफतार  दिनांक 05/03/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 01.अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया उम्र 48 साल साआमापारा कनेाल रोड़ वार्ड क्र 13 बालोद थाना व जिला बालोद(छ.ग.)गिरफतारी दिनांक 12/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 02.तामेष्वर नागवंषी पिता मगन नागवंषी उम्र 53 साल ग्राम खोरथा थाना गुरूर जिला बालोद(छ.ग.)  प्रकरण के आरोपी दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) जो एम्स रायपुर में केंसर के ईलाज हेतु भर्ती था जो अपने डिसचार्ज बाद अपने निवास डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) से माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत कराने से प्रकरण में आरोपी को दिनांक 30/07/2022 को फार्मल गिरफतारी कर जमानत पर रिहा किया गया है। गिरफतारी दिनांक 30/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 03.दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)

बस्तर को मिला सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा

0

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा जारी सर्क्युलर के मुताबिक़ बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ को आगामी 17 अगस्त से 21 अगस्त, 2022 के मध्य खेले जाने वाले सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा दिया गया है। 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सभी मैच प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर स्थित बैडमिंटन हॉल में खेले जाने हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज रविवार सुबह ज़िला बैडमिंटन संघ की आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा संपन्न हुई।

बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी ने राज्य बैडमिंटन संघ की ओर से प्रतियोगिता के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते संघ से जुड़े सक्रिय लोगों के बीच कार्य विभाजन की आवश्यकता की बात कही। इसके अलावा दोनों पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में राज्य भर के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सुनील खेडूलकर, सुब्बाराव, शैलेंद्र भदौरिया, मधुसूदन टाह, विधान डे, अभिलाष दास, निशांत मटलानी, हितेश तिवारी, दयानन्द पटेल, सलमान, अभिजीत गोड्डे, क्रिस क्रिस्टोफ़र, वैभव गोयल आदि उपस्थित रहे।

दल्लीराजहरा साहू संघ द्वारा समस्त मनोनीत पदाधिकारियों महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ को सम्मान कर बधाई दी गई

0

जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश्वर साहू एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती अंजनी साहू के द्वारा युवा प्रकोष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ में बालोद जिले के सभी तहसील से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साहू समाज दल्ली राजहरा से जिला साहू संघ बालोद में युवा प्रकोष्ठ के लिए श्री राजेश कुमार साहू सह-संयोजक, रेखूराम साहू संगठन सचिव, प्रवीण साहू प्रचार सचिव व कुंदन साहू को कार्यकारणी सदस्य मनोनित किया गया। जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के लिए श्रीमती विमला साहू सह-संयोजिका, श्रीमती वीणा साहू संगठन सचिव चंपा देवी साहू प्रचार सचिव, मीना साहू कार्यकारिणी सदस्य ,खुशबू साहू मीडिया प्रभारी मनोनित की गईं।

आज दिनांक 30 जुलाई को तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं पदाधिकारियों के द्वारा जिला साहू संघ बालोद में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ में मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा अपने उद्बोधन में तोरण लाल साहू ने कहा कि समस्त मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे समाज को संगठित करने में अपना योगदान करेंगे, सामाजिक कार्यों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना सहयोग करेंगे, समाजसेवा के क्षेत्र में दल्ली राजहरा नगर का नाम उज्जवल करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

समस्त मनोनित पदाधिकारियों को तहसील साहू संघ के सचिव राधेश्याम साहू, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, राधा साहू, शीतल साहू, श्याम लाल साहू, निर्मल दास साहू, मोहनलाल साहू, श्रीमती अंजू साहू, द्रौपदी साहू, जीवन लाल साहू, खूब लाल साहू, रामसिंह साहू, रामेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, संतराम साहू, देवमन साहू, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती गोमती साहू, रूपलाल साहू, राजकुमार साहू,रमेश्वर कुमार साहू, मनाराम साहू, खूबलाल साहू, किशनलाल साहू, घनाराम साहू,संतोषकुमार साहू, राजकिशोर साहू,भादू राम साहू, लोमश साहू, इंद्रजीत साहू, मनहरण लाल साहू, रेखा साहू, निर्मला साहू, गायत्री साहू, ललिता साहू, अंकलहीन साहू, नीरा साहू,लोचन साहू, चंपा साहू, शंकर साहू,देवेंद्र साहू, रवि साहू,निर्मला साहू, हरक राम साहू, विष्णु साहू, श्रीमती रेखा साहू, नवीन कुमार साहू, सुनील कुमार साहू, चेतन लाल साहू, घनाराम साहू, जीवन साहू, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती रेवती साहू आदि ने बधाई दी।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंडई एवं खेल मेला के लिए चोकावाडा पंचायत को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई एवं खेल मेला के आयोजन हेतु दो लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सरपंच बैधनाथ नाग को सौंपा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत चोकावाडा को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए एवं खेलों के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल,पंच पूरन ,पंच बुच्चू विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद समेत ग्रामीण उपस्थित रहे

बस्तर विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर 30 युवा कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस में प्रवेश किया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के निवास स्थान पर आकर कांग्रेस में प्रवेश किया युवा कार्यकर्ताओं ने कहा की जिस तरह से आप क्षेत्र के साथ-साथ संभाग में भी अपना एक अलग ही छवि बनाये रखें है प्राधिकरण अध्यक्ष बनने के पश्चात् कई विभिन्न कार्यों का पूरा किया है जिसमें आप ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अनुरूप कार्य करते हुए देवगुड़ी और पुजारी, गायता, बाजनया,मोहरिया, लोगों को आपके नेतृत्व में कार्य करते हुए बड़ी राहत दिलाई है आप विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विभिन्न समुदाय के लोगों के बारे में सोच सकते है तो हम बस्तर विधानसभा के अंतर्गत आते है आज हमें बड़ी गौरवानित महसूस होती है की आप हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधि है हम इन्ही आशाओं के साथ और आपकी कार्यशैली को देखकर कांग्रेस प्रवेश करने का निर्णय लिया शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कार्य करेंगे |

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल,जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, सरपंच फूलसिंह बघेल, सुखचंद कश्यप, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सहदेव बघेल पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

श्रम विभाग के संसदीय सचिव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे मेडिकल कॉलेज/अस्पताल के सैकड़ो हड़ताली कर्मचारी

0

● संसदीय सचिव ने दिए सीडीओ सेक्युरिटिस एंड हेल्पलाइन सर्विसेस पर कार्यवाही करने श्रम अधिकारी और एसडीएम को निर्देश

● जनसभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में हड़ताली कर्मचारी मिले श्रम विभाग के संसदीय सचिव से

छत्तीसगढ़ । चिकित्सा महाविद्यालय/अस्पताल जगदलपुर में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन संबन्धित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। गिने चुने कर्मचारियों के बदौलत एजेंसी सुरक्षा देने की बात तो कर रही रही पर नाक़ाम साबित हुई है।

जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि बस्तर ज़िला अंतर्गत संचालित चिकित्सा महाविद्यालय / अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों नियोक्ता ‘सीडीओ सेक्युरिटिस एंड पब्लिक हेल्पलाइन’ द्वारा 2014 से आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

कर्मचारियों द्वारा इस बात की शिकायत समय समय पर सुपर वायजर, स्थानीय प्रबंधक, नियोक्ता समेत प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में कई बार दिया है। अपने हक़ अधिकार के लिए पूर्व में ही ज़िला श्रम विभाग में भी शिक़ायत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में शिक़ायत करने और अपने हक़ अधिकार हेतु संघर्ष करने कर्मचारीगण कामगार सभा के बैनर तले संगठित होकर आवाज़ बुलंद करने लगे जिसके बाद नाराज़ ठेकेदार/नियोक्ता द्वारा सेवा से कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से बेदखल करने की धमकी भी दी गई थी। यहां तक कि हड़ताल पर जाने वाले जाने वाले कर्मचारियों पर क़ानूनी कार्यवाही करने की लिखित धमकी भी प्रबंधन ने दी थी जिसपर आक्रोशित कर्मचारियों ने काम पर वापस ना आने का निर्णय करते हुए हड़ताल जारी रखा हुआ था।

गौरतलब होकि बस्तर ज़िला अंतर्गत संचालित चिकित्सा महाविद्यालय / अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कंपनी प्रबंधन द्वारा 2014 से अब तक कि संपूर्ण बकाया राशि व प्रत्येक माह अधिकतम 10 तारिक तक मासिक भुगतान की मांग लेकर कर्मचारी विगत 10 दिनों से कामबंदी करके हड़ताल पर हैं। जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् के नेतृत्व में कर्मचारी आज छत्तीसगढ़ शासन में श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मिलकर जनसभा संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांगों के सम्बन्ध में बस्तर ज़िला श्रम कार्यालय से की गई शिक़ायतों पर क्या कार्यवाही की जा रही हैं इसकी संपूर्ण जानकारी लेने और कामगारों के हित में श्रम विभाग अपना कार्य पूरी ईमानदारी व सक्रियता से करें यह सुनिश्चित करते हुए दोषी पाए जाने पर नियोक्ता कंपनी के ऊपर विधिसम्मत क़ानूनी कार्यवाही करने प्रशासन को निर्देशित करने का आग्रह किया गया है।

जमसभा ने नेताओं ने संसदीय सचिव से अनुग्रह किया कि नियोक्ता कंपनी द्वारा किसी कर्मचारी का आर्थिक शोषण ना हो और उन्हें समय पर भुगतान प्राप्त हो सके इसके लिए कर्मचारियों को आश्वस्त करें ताकि हड़ताल ख़त्म हो और न्याय का रास्ता प्रसस्त हो सकें। किसी प्रकार का रास्ता ना निकलने पर जनसभा संगठन से जुड़े सदस्यगण कामगारों के हित में भूंख हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे।

जिसपर श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने एसडीएम और श्रम विभाग के अधिकारियों से तत्काल फोन ओर चर्चा करके कर्मचारियों की मांगों पर ध्यानाकर्षण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर समेत विषय की जांच कर दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने पत्र लिखने की बात कही है।

नगर पालिक निगम के तहत महापौर, आयुक्त शहर के वार्डो मे डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के लिए वार्डो का लगातार कर रहे दौरा

0

नगर पालिक निगम के तहत महापौर सफीरा साहू ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग शहर के वार्डो मे डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के लिए लगातार वार्डो का दौरा कर रहे हैं अपने दौरा के साथ साथ वार्डो में साफ सफाई व्यवस्थाओं व अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी लगातार कार्य कर रहे हैं ,आज इसी तारतम्य में महापौर व आयुक्त ने शहर के दलपत सागर वार्ड,पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड व अन्य वार्डो का पैदल दौरा कर डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के उपाय के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए लोगों को जानकारी देकर वार्ड के साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार वार्ड का दौरा कर रहे हैं । वार्ड दौरे के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ,वार्ड पार्षद श्री नरसिंह राव ,सविता गुप्ता साथ उपस्थित थे । महापौर व आयुक्त ने दोनों वार्डो का दौरा किया ,आज सुबह दलपत सागर वार्ड ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा करने के दौरान वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से पानी जमा ना करने की अपील की । इस तरह की लापरवाही ना बरतने की बात कही, वही वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत होकर समस्या का निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किया । महापौर सफीरा साहू वार्ड का पैदल दौरा कर घर घर जाकर वार्ड के लोगों से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम व बचाव की जानकारी देकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया । साथ ही लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान करने की बात कही । अधिकारियों को पानी जमाव वाले क्षेत्र में नियमित दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया , महापौर व आयुक्त का डेंगू रोग के रोकथाम के लिए लगातार दौरा चल रहा है जिसमें वार्ड के साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को भी देख उसका निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता एके दत्ता ,सहायक अभियंता महेंद्र जगत ,स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास ,निगम पीएचई ,राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

शहीद पार्क के सामने दोनों और के नॉनवेज के ठेले गुमटी को हटाकर विधिवत व्यवस्थापन दे सुरेश गुप्ता

0

शहीद पार्क के सामने लगने वाले नानवेज ठेले, चौपाटी के अंदर विधिवत व्यवस्थित हो मंडल अध्यक्ष

शहीद पार्क के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा के आजू-बाजू में रोजाना अस्थाई गुमटी/ठेले लगाकर यहां पर अंडे मछली चिकन,इत्यादि नानवेज विक्रय किए जाते हैं जिससे शाम 4 :00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक सड़क के दोनों और लोगों की भीड़ लगती है लोग अपनी दो पहिया चार पहिया वाहन को सड़क में पार्क कर ठेले गुमटियों में नानवेज लेते, लोगों की भीड़ और उनके वाहनों से आवागमन रोजाना शाम को बाधित होता है और एक्सीडेंट दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है वैसे मैं किसी भी प्रकार की अपनी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता |

सुरेश गुप्ता नगर अध्यक्ष ने कहा कि शहीद पार्क जगदलपुर शहर मे सुबह शाम शहर के युवा बच्चे बुजुर्ग और अन्य स्थानों से लोग यहां पहुंचते हैं और पार्क का आनंद लेते हैं यहां पहुंचने वाले सभी धर्म के लोग होते हैं बहुत सारे परिवार/लोग यहां आते हैं वह नॉनवेज से दूर रहते हैं ऐसे में यहां आने वाले लोग या इस रास्ते से गुजरने वाले ऐसे सारे परिवार समाज जो नॉनवेज का सेवन नहीं करते उनकी भी मान्यता धर्म और खान-पान का ध्यान रखते की जिम्मेदारी प्रशासन की है, इस जगह से यह अस्थाई ठेले गुमटियां हटनी नहीं चाहिए |

लगभग 10 वर्ष पूर्व शहीद पार्क के सामने और नेताजी सुभाष चंद्र जी की प्रतिमा के आसपास गुपचुप चार्ट के ठेले लाइन से लगा करते थे तत्कालीन महापौर किरण देव जी ने इन अव्यवस्थाओं को महसूस कर भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके इस समस्या को ध्यान में रखते हुए चौपाटी का निर्माण करवाया था और, सारे अस्थाई ठेले वहां से हटाए गए थे | हटाने का कारण मुख्यता सड़क के ऊपर तब भी वाहनों का खड़ा होना और व्यंजनों के आनंद के लिए लोगों का वहां रुकना और इससे यातायात बाधित होना ही कारण था, शहर के लोगों को एक अच्छा वातावरण मिले इस हेतु चौपाटी का निर्माण किया गया और सड़क के ऊपर से सारे ठेले हटाए गए, समय के साथ प्रशासन का ध्यान इस और से हटा, वर्तमान में शहीद पार्क के सामने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास दोनों और सड़क किनारे नॉनवेज की अस्थाई गुमटी ठेले लगाकर व्यवसाय करने से मार्ग बाधित हो रहा है, आवागमन अवरुद्ध हो रही है, और दुर्घटना का कारण बना हुआ है, हम जनहित में मांग करते हैं की निर्मित चौपाटी में ही किनारे इन ठेलों को लगवाया जाए और शहीद पार्क के सामने सड़क के दोनों और के मार्गों को व्यवस्थित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की जनधन की हानि होने से बचा जा सके और शहर को सुंदर वातावरण मिले इस अवसर पर राकेश तिवारी रोशन झा प्रकाश झा योगेश ठाकुर योगेश शुक्ला प्रेम यादव वीरू शर्मा गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे |

पंचतत्व में विलीन हुए बहुमुखी प्रतिभा के धनी लोक कलाकार अनंतराम स्वर्णकार

0

एक लोक कलाकार, नर्तक, गीतकार, रंगमंच का कलाकार अनंतराम स्वर्णकार, 82 वर्ष, सेवानिवृत कृषि विस्तार अधिकारी मेटावाडा निवासी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्होंने शासकीय सेवा में रहते 55- 56 वर्ष की उम्र में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की थी। खुले स्वभाव के व्यक्ति, मिलनसार आज हमारे बीच नहीं हैं। गोंडी लोक भाषा के जानकार, आकाशवाणी में उनके लिखे अनेक गीत एक लंबे समय तक बजते रहे। छत्तीसगढ़ लोक नाचा के पारंगत कलाकार भी थे। 90 कि दशक में साक्षरता अभियान से जुड़ कर लगभग 200 से अधिक लोक बोलियों में नुक्कड़ नाटक किया। हल्बी फ़िल्म माहलाकारी में शानदार अभिनय किया था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके जाने से लोक रंगमंच में खालीपन महसूस हो रहा है। उन्हें बस्तर माटी लोक कला मंच के कलाकारों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि ।

जांच में खुलासा : किडनी-लिवर खराब होने से रेगड़गट्टा के 61 ग्रामीणों की हुई मौत

0

मलेरिया भी ग्रामीणों के मौत का कारण बना 0 मेडिकल कॉलेज की टीम जायेगी रेगड़गट्टा

जगदलपुर। सुकमा जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम धूर नक्सल प्रभावित इलाकों कोंटा के रेगड़गट्टा पहुंची वहां कैम्प लगाकर 171 ग्रामीणों के यूरिन एवं ब्लड सेम्पल की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह खुलासा किया है कि ढाई वर्षों में ग्रामीणों की मौत किडनी-लिवर खराब होने से हुई है जिसका मलेरिया भी एक कारण होना बताया गया। मेडिकल कॉलेज की टीम ग्रामीणों के बेहतर उपचार करने जायेगी रेगड़गट्टा ।

ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के जिपं सदस्य एवं सीपीआई नेता रामा सोढ़ी ने जिला प्रशासन को संज्ञान में लाया। जिला प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई धूर नक्सल प्रभावित इलाके रेगड़गट्टा में स्वास्थ्य टीम भेजकर कारणों की जांच कराई जिसमें चौकाने वाले खलासे हए।

किडनी-लिवर डैमेज से ग्रामीणों की हुई मौत:

सुकमा जिले के सीएमएचओ ध्रुव ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम रेगड़गट्टा भेजा गया था जहां कैम्प लगाकर ग्रामीणों के ब्लड एवं यूरिरन की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि 171 ग्रामीणों की जांच में 120 लोगों की मलेरिया जांच की गई जिसमें 3 ग्रामीण मलेरिया पॉजिटिव पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खासतौर से युवा वर्ग नशीले पदार्थों के सेवन के आदी है। तम्बाकू, गांजा, शराब का सेवन करने की जानकारी मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि इन नशीले पदार्थों के सेवन से ही ग्रामीण गंभीर बीमारी के चपेट में आते है और प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि जिन 61 ग्रामीणों की मौत हुई है उसका मुख्य कारण किडनी-लीवर खराब होने का खुलासा हुआ। सीएमएचओ ध्रुव ने बताया कि मलेरिया से भी लिवर में अटैक होता और मरीज की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व ग्रामीणों ने जांच करवाई थी की नहीं इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल ग्रामीणों का नशे से दूर रहने के साथ उनका उपचार भी जारी कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के संबंधो में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन को भी अवगत किया जा चुका है।

मेडिकल कॉलेज की टीम जायेगी रेगड़गट्टा:

सुकमा कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय टीम से जांच के बाद जगदलपुर से मेकाज की टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच करने सोमवार को रेगड़गट्टा जायेगी। उन्होंने बताया कि 8 ग्रामीणों को तत्काल बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेकाज की टीम द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद आगे निर्णय लिया जायेगा। बेहतर उपचार की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है

MOST POPULAR

HOT NEWS