किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल प्रकाश विद्यालय किरंदुल में नए सत्र का आगाज बड़े ही जोर शोर से किया गया । इस स्कूल की पढ़ाई हमेशा से ही उच्च स्तरीय रही है। इसलिए नगर के हर बच्चे की मां बाप को अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला करते समय पहली पसंद प्रकाश विद्यालय स्कूल ही होता है। यहां की शिक्षा अनुभवी शिक्षकों द्वारा दी जाती है। साथ ही शिक्षा की बुनियाद यानी प्राइमरी कक्षा में अनोखे अंदाज से दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के मानसिक बौद्धिक स्तर को काफी शक्तिशाली बनाता है। अपने इसी अंदाज़ को कायम रखते हुए प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को खेलकूद के माध्यम से अक्षर ज्ञान एवं शब्द ज्ञान सिखाया गया। बच्चे बड़े मजे से खेलते हुए अक्षर ज्ञान और शब्द ज्ञान सरलता से सीखने लगे। इस तरीके से बच्चों में पढ़ाई के साथ विद्यालय आने में रुचि बनी रहती है। इन समस्त गतिविधियों का संचालन प्राइमरी के शिक्षिकाएं सिस्टर रोशनी, प्रेम राज, चंदा, सुशीला, सोनाली कोचे, रंजीता लकरा, और अतिका जिलान द्वारा स्कूल के प्राचार्य फादर फिलिप के मार्गदर्शन पर किया जाता है।
बस्तर सांसद दीपक बैज जी की अध्यक्षता में “जिला विकास समन्वय निगरानी समिति व जिला खनिज संस्थान न्यास निधि एवं शासी परिषद” की बैठक हुई शुरू
बस्तर सांसद दीपक बैज जी की अध्यक्षता में जिला कोंडागांव के कलेक्ट्रेट भवन में “जिला विकास समन्वय निगरानी समिति व जिला खनिज संस्थान न्यास निधि एवं शासी परिषद” की बैठक हुई शुरू..बैठक में मुख्य रूप से सांसद बस्तर दीपक बैज,हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, कोंडागांव कलेक्टर,एस पी सहित प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद….
कमिश्नर धावड़े ने फरसगांव में तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
नामांतरण-बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की ली जानकारी
अभिलेखागार में अभिलेखों का व्यवस्थित ढंग से संधारण करने के निर्देश
जगदलपुर, 15 जुलाई 2022 बस्तर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने आज कोण्डागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर नामांतरण-बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज कर नियत समयावधि में निराकृत किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर बस्तर धावड़े ने भुईंया शाखा में ऑनलाईन भुईंया रिकार्ड अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही कानूनगो शाखा, वासिल-बाकी-नवीस, नायब नाजिर शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कमिश्नर धावड़े ने वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को किसान पुस्तिका वितरण स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अवगत कराया गया कि कुल 9853 वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों में से 4926 हितग्राहियों को किसान पुस्तिका प्रदाय किया गया है। इसे उन्होंने गंभीर लापरवाही निरूपित करते हुए उक्त कार्य के लिए कोताही बरतने हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं आवश्यकता के अनुरूप नवीन किसान पुस्तिका की मांग कर शेष वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों तथा अन्य किसानों को किसान पुस्तिका प्रदाय किये जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर धावड़े ने जाति प्रमाण पत्र प्रदाय के संबंध में पूछा और राज्य शासन द्वारा सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र हेतु जारी सरलीकरण प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इस दिशा में संबंधित आवेदकों को प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कमिश्नर ने तहसील कार्यालय भवन में सीपेज की समस्या के लिए भवन के मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने तहसील कार्यालय में अपनी बेटी नंदिनी की पढ़ाई के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आयी उमादेवी से रूबरू होकर चर्चा की और संबंधित का आय प्रमाण पत्र प्रदत्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिये। कमिश्नर ने इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जाति प्रमाण पत्र प्रदाय सहित खाद-बीज की उपलब्धता, खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन स्थिति की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम, एसडीएम श्रीमती सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शिवसेना द्वारा राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के हित की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा
डौंडी – शिवसेना दुर्गुकोंदल ब्लाक प्रमुख सुखचंद मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि देश में केंद्र की भाजपा सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार जनविरोधी नीतियों के विरोध में शिवसेना छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 20/ 7 /2022 एवं 21/7 /2022 को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर संसद के मानसून सत्र के दौरान शिवसेना द्वारा राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के हित की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा ।जिसमें शिवसेना द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश की गरीब किसान मजदूर, नौजवान, बेरोजगारों की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा एवं एवं बस्तर संभाग में पूंजीपतियों द्वारा किए जा रहे गरीबों के शोषण, दमन, अत्याचार के संबंध में ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा । दिल्ली के इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने दुर्गुकोंडल क्षेत्र के शिवसेना पदाधिकारी भी दिल्ली जाएंगे।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम पहुंचे मलेरिया, डेंगू प्रभावित ग्रामों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
जीवन दीप समितियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद अब खुद उतरे मैदान में
ग्राम पंचायत मामडपाल में सघन जागरूकता अभियान चला कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया एवं मच्छरदानी का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर मौसमी बिमारियों मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए लगातार सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी स्थिति पर खुद नजर बनाए हुए हैं उनके निर्देश पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्वास्थय विभाग एवं राजस्व विभाग का अमला ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप किया हुआ है ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित तौर पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है तथा मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया है उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की मौसमी बिमारियों, मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए पानी को एक स्थान पर एकत्रित ना होने दें , पानी उबाल कर ही पिएं,गरम भोजन का सेवन करें, मच्छरदानी लगाकर ही सोएं,तथा बाहर का तला भुना हुआ भोजन ग्रहण ना करें एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें |
इस अवसर पर विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के साथ स्वास्थय विभाग के अधिकारी एवं मितानिनों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे |
बस स्टैंड,कोंडागांव में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोंडागांव ने सी एम ओ, नगर पालिका कोंडागांव को किया शिकायत
भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के द्वारा बस स्टैंड में व्याप्त विभिन्न प्रकार की असुविधा एवं अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को शिकायत पत्र दिया एवं मांग की है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधार किया जाए क्योंकि देखा गया है कि बस स्टैंड में बस,ऑटो, अन्य सभी वाहनों को यत्र तत्र अव्यवस्थित रूप से खड़ा कर दिया जाता है जिससे बस स्टैंड में चारों और अव्यवस्था का आलम व्याप्त होता है एवं बस स्टैंड में जो दुकानदार अपनी दुकान से अपनी जीविका उपार्जन का कार्य कर रहे हैं उनको भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और साथ ही साथ वाहनों की व्यवस्था को ठीक करने हेतु यदि वाहन मालिकों को बोला जाता है तो दुकानदारों के साथ बस बुकिंग एजेंटों द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच भी किया जा रहा है।

उक्त संपूर्ण शिकायत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर मंडल के अध्यक्ष रौनक पटेल एवं अन्य सहयोगी जन नगर पालिका परिषद कोंडागांव पहुंचे।
सांसद दीपक बैज के जन्मदिन पर छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा शुभकामनायें दी
माननीय दीपक बैज जी सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति एवम कर्मचारी हितैषी के जन्मदिन के अवसर पर छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार , अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष, रीमा दानी ,लक्ष्मी ताडिया अध्यक्ष महारानी प्रकोष्ठ, रोजलिन बेचक अध्यक्ष किलेपाल, रूपेश सिंह उपाध्यक्ष, राजेश तिवारी , नीरज मामडीकर ने उनके उज्वल भविष्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जिस पर सांसद महोदय जी आभार प्रकट किया ।
अनुसूचित क्षेत्र के निवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार का मिले लाभ:- कमिश्नर श्याम धावड़े
कमिश्नर ने दंतेवाडा के अनुसूचित जनजाति समाज प्रमुखों से किया संवाद
जगदलपुर 14 जुलाई 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि बस्तर संभाग अनुसूचित क्षेत्र है यहाँ के निवासियों को शासन के सभी योजनाओं का लेने का संवैधानिक अधिकार है। समाज प्रमुख ग्रामसभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए शासन द्वारा किए सरलीकरण से प्रकरणों का निराकरण करवाने में सहयोग करें। उक्त बातें कमिश्नर ने दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति के समाज प्रमुख से संवाद के अवसर पर कही।

बैठक में कमिश्नर ने दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा समाज प्रमुखों से सीधे संवाद के लिए बनाए व्हाटसअप ग्रूप की सराहना किए। उन्होने कहा कि इस ग्रूप के माध्यम से समाज प्रमुख जिले के समस्याओं के सम्बंध में सीधे कलेक्टर के संज्ञान में ला सकते है।
बैठक में मुख्यमंत्री के भेंट- मुलाक़ात के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण और घोषणाओं का क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के निर्माण-वितरण तथा त्रुटिसुधार के कार्य,वनाधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ देने और देवगुडी- मातागुडी के विकास के सम्बंध में कमिश्नर धावड़े ने समाज प्रमुखों से चर्चा किए। दंतेवाड़ा जिले के गोंड, कोया,हल्बा, कंवर, उराँव, दोरला और ध्रुवा समाज के प्रतिनिधी बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर विनीत नंदनवार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छीकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा,अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त संचालक कृषि ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि वनाधिकार मान्यता पत्र धारक या सामुदायिक पट्टा के हितग्राही को ज़मीन का उपयोग आजीविका उपार्जन के रूप करें। एफआरए के ज़मीन पर अधिक-अधिक फलदार वृक्ष का पौधारोपण करें। कमिश्नर ने कहा यदि एफआरए ज़मीन पर स्थित जंगल की कटाई किया जाता है तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही किया ज़ाएगा। देवगुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य में परिसर क्षेत्र में सभी ग्रामवासी अपने पूर्वजों के नाम में पौधों का रोपण करें।देवगुडी-मातागुडी के ज़मीन को देवस्थल को कैफ़ियत कालम में दर्ज कर राजस्व रिकार्ड में अद्यतन कर समाज प्रमुखों या बैगा-पुजारी को कॉपी दिया जाए। मृतक स्थलों या पुरातन स्थल को संरक्षित किया जाए।बैगा,सिरहा, गुनिया, माँझी, चालकी आट पहरिया , बाजा मुहरिया को राजीव गांधी भूमिहीन कृषक योजना को सात हजार राशि देने का जानकारी लेकर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।जिले में वनाधिकार मान्यता पत्र के दस हजार से अधिक का वितरण किया गया है जिस पर कमिश्नर ने ऋणपुस्तिका का वितरण, केसीसी कार्ड बनाने, भूमि सुधार सहित अन्य विकास कार्य करने के निर्देश दिए। वन अधिकार पत्र में हितग्राही के साथ साथ परिवार के सदस्यों का नाम भी दर्ज करवाए। कमिश्नर श्री धावड़े ने जिले में कृषि कार्य को प्रोत्साहित करने, कृषक पंजीयन बढ़ाने और केसीसी कार्ड अधिक से अधिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राशन कार्ड की स्थिति, खाद-बीज वितरण, मनरेगा के तहत कार्यों की प्रगति, पौधारोपण की स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सर्पदंश के मामलों में मरीज़ का इलाज नज़दीकी अस्पताल में करवाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि जिले के स्कूलों में ड्रौपआऊट बच्चों के लिए समाज प्रमुख अपने समाज के बच्चों को स्कूल में पूरी पढ़ाई करवाएं। सभी आश्रम छात्रवास में पढ़ाई- आवासीय सुविधा का समाज प्रमुख भी निगरानी रखे। शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग को स्कूलों में निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेष वितरण कार्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार के अवसर मिले ऐसे प्रशिक्षण दे जिले में पोकलेन संचालक, सोलर पंप सुधार, सबमर्शिबल पम्प सुधार करने वाले और राजमिस्त्री जैसे कार्यों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण आजीविका मिशन के तहत किया जाए।
सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 14.07.2022 सट्टा लिखने वाले आरोपियो के खिलाफ थाना गुरूर पुलिस एवं सायबर सेल बालोद व की संयुक्त कार्यवाही 02. सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार । 03. आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10490 रू व सट्टा पट्टी को किया गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक भानु प्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर एवं निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी सायबर सेल प्रभारी बालोद के नेतृत्व मे अवैध जुंआ सट्टा एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद द्वारा

विभिन्न स्थानोें पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी 01 किशुन सिन्हा पिता डेरहा राम सिन्हा उम्र 52 साल निवासी कन्हारपुरी के कब्जे से 1400रू, 02 लालचंद ठाकुर पिता बनवाली राम ठाकुर उम्र 27 साल निवासी शांतिनगर – 1350रू 03 ओमशंकर सरथी पिता संतराम सारथी उम्र 25 साल निवासी गुरूर -650रू 04. शिवकुमार साहू पिता राजूराम उम्र 26 साल निवासी शांतिनगर -700रू 05. हिमांचल राम पिता बालाजी कदम उम्र 46 साल निवासी कोचेरा – 800रू 06. राजू ठाकुर पिता पुनाराम उम्र 45 साल निवासी दानीटोला – 2150रू 07. शंकर मण्डावी पिता इन्द्रदेव मण्डावी उम्र 25 साल निवासी कोलियामार -1620 रू 08. हिमांशु लावत्रे पिता लोचन लावत्रे उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर – 1820 रू कुल जुमला 10490 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक, भुुजबल साहू, धनेश्वर साहू, प्र0आर0 हरिशंकर सिंह एवं सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह राजपूत, भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक षाही, राहूल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, प्रवीण सोनी, गिवेन्द्र नेताम, महिला आरक्षक अनिता साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी:- 01 किशुन सिन्हा पिता डेरहा राम सिन्हा उम्र 52 साल निवासी कन्हारपुरी 02 लालचंद ठाकुर पिता बनवाली राम ठाकुर उम्र 27 साल निवासी शांतिनगर 03 ओमशंकर सरथी पिता संतराम सारथी उम्र 25 साल निवासी गुरूर 04 शिवकुमार साहू पिता राजूराम उम्र 26 साल निवासी शांतिनगर05 हिमांचल राम पिता बालाजी कदम उम्र 46 साल निवासी कोचेरा06 राजू ठाकुर पिता पुनाराम उम्र 45 साल निवासी दानीटोला 07 शंकर मण्डावी पिता इन्द्रदेव मण्डावी उम्र 25 साल निवासी कोलियामार 08 हिमांशु लावत्रे पिता लोचन लावत्रे उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर

देवगुड़ियों की जीर्णोद्धार हेतु लगातार क्षेत्र का दौरा करके विभिन्न ग्राम पंचायतों को दे रहे हैं लाखों की सौगात
बस्तर विधायक जी ने ग्राम पंचायत एकटागुडा मे आज विरनता मातागुड़ी का भूमिपूजन किया और कहा की जिस तरह से अभी प्रत्येक ग्राम पंचायत मे देवगुड़ीयों को निर्माण हो रहा है गुड़ी मे आसीन माताओ का भी विधि विधान से पूजा पाठ होना चाहिए प्रत्येक दिन और इससे युवाओ एवं माता बहनों और गांव के प्रमुख लोगों को भी इसमें विशेष ध्यान देना चाहिए |

बस्तर विधायक जी के अनुशंसा पर ग्राम पंचायत एकटागुडा मे नवीन भवन प्राथमिक शाला का भी आज विधायक जी द्वारा शुभारंभ किया गया और स्कूल बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा की आज के विद्यार्थियों के जीवन की शैली में जो परिवर्तन आया है वह सबसे अधिक संस्कारों का है आज का विद्यार्थी मेधावी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बहुत अधिक रुचि रखता है लेकिन सुसंस्कारित नहीं है अच्छे संस्कारों की कमी के कारण उठना, बैठना, बोलना, बड़ों का आदर सत्कार, माता-पिता, गुरुजनों के सम्मान में रुचि नहीं रखता इन सबका कारण माता-पिता के समय अभाव एवं संयुक्त परिवार का कम होना है प्रत्येक माता पिता यह उम्मीद करते है कि उनका बच्चा बेहतर शिक्षा ग्रहण करे, अच्छे संस्कार स्कूल में शिक्षक भी सिखाएं विषय ज्ञान के लिए विद्यार्थी उत्तरदायित्व हैं लेकिन संस्कारों, वास्तविक प्रयोगशाला तो घर एवं परिवार हैं जहां बच्चों के व्यवहार एवं संस्कारों का वास्तविक प्रयोग होता है |
जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, रतन कश्यप, मंडी उपाध्यक्ष आयतु राम, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,बुदरू राम, आयरन कश्यप, नरसिंह कश्यप,बृज राम,मोहन झाली,बासुदेव बघेल,राजेश कुमार, भादू राम भारती नित्या चंद्राकर,यशोदा कश्यप, सुखराम कश्यप,एवं पुजारी, पटेल, ग्रामवासी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


