City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

राजहरा में अवैध नशीली दवा की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा रेल्वे लाॅबी के सामने वार्ड क्रं. 26 राजहरा।गिरफ्तार आरोपी -(1) जितेश्वर साहू पिता स्व. उदय राम साहू उम्र 32 साल पता वार्ड न. 26 दल्लीराजहरा।

दिनांक घटना समय को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्रं. 26 राजहरा निवासी जितेश्वर साहू नामक व्यक्ति के द्वारा रेल्वे लाॅबी के सामने राजहरा मे अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर लाभ अर्जित करने की नियत से बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर राजहारा पुलिस घटना स्थल रेल्वे लाॅबी राजहरा के पास पंहुची जंहां पर जितेश्वर साहू एक लाल रंग के थैला मे सामान रखे संदिग्ध हालत में मिला जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी जितेश्वर साहू के कब्जे से एक लाल रंग के कैरी बैग जिसमें भरकर रखे ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG छोटे बड़े 11 रैपर में कुल 445 नग ब्राउन रंग टैबलेट तथा नगदी 900 रूपये मिलने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप. क्र. – 145/2026, धारा 22,27 NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

मांस के लिए गाय की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

0

नारायणपुर के ग्राम मालिंगनार की घटना

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से मांस के लिए गाय की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेनूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।. मौके से गाय का कटा हुआ मांस, अवशेष और हथियार बरामद किए गए हैं।

यह घटना बेनूर थाना क्षेत्र के ग्राम मालिंगनार में बीते 27 जून को हुई। मालिंगनार के पटेलपारा में कुछ व्यक्तियों ने गौवंश का को मांस के लिए मार डाला। सूचना मिलते ही बेनूर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम ने गौकशी करने वाले 12 आरोपियों को पकड़ लिया।घटना स्थल से मांस, मृत गाय के अवशेष, टंगिया और दो छुरियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगलूराम सलाम, सिद्दू सलाम, मनकूर वड्डे, सुखमन करंगा, रामसिंग सलाम, इतवारु राम करंगा, मंगिया सलाम, सोमारू सलाम, मंगेल सलाम, मनकू वड्डे, सोमजी सलाम और सन्नू शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मालिंगनार के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

बस्तर में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ

0

6 जुलाई तक होंगे तरह तरह के कार्यक्रम

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ संभागीय कार्यालय जगदलपुर के प्रांगण में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी ने सहकारी सप्ताह के अवसर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे व समस्त कर्मचारियों ने सहकारी गीत का गायन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के सफल एवं गौरवपूर्ण 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक बस्तर में भी सहकारिता जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने विविध कार्यक्रमों का आयोजन हेतु आह्वान किया। सहकार से समृद्धि के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण समुदाय को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को सशक्त बनाने हेतु जोर दिया गया। कार्यक्रम में सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी विवेकानंद झा, प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई । मितेश पाणिग्रही प्रशिक्षक ने बहुउद्देशीय उपनियम का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रेम कुमार यादव सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य, चंद्रभान नागवंशी सदस्य, संतोष नाग सह संयोजक, तुलसी देवांगन सह संयोजक, धनुर्जय कश्यप, उमेश गुप्ता, उदय दुबे एवं राज्य सहकारी संघ के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

नपा उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

0

हर माता पिता अपने बच्चों को पिलाएं दवा

दल्ली राजहरा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री दुबे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन विकलांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली पोलियो की दवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दल्ली राजहरा सहित पूरा देश पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।

सिलाई प्रशिक्षण के बीच पंचायत भवन की छत का प्लास्टर गिरा, दो युवतियां घायल

0

बकावंड की मालगांव पंचायत का मामला

बुरी तरह जर्जर हो चुका है ग्राम पंचायत भवन

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मालगांव के पंचायत भवन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलाई प्रशिक्षण के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से दो युवतियां घायल हो गईं। हादसे के समय भवन में करीब दर्जनभर महिलाएं और युवतियां सिलाई का प्रशिक्षण ले रहीं थीं। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शासन की योजना के तहत मालगांव के पंचायत भवन में शासन की योजना के तहत महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान अचानक जर्जर छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से दो युवतियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना से प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिलाओं ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है। घटना स्थल की तस्वीरों में छत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है तथा सरिया भी बाहर निकल आया है। क्षेत्र क्रमांक 25 की जनपद सदस्य नमिता भोलानाथ नाग ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से पंचायत भवन की तत्काल मरम्मत कराने तथा भवन सुरक्षित होने तक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर संचालित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से घायल छात्राओं के उपचार में सहायता उपलब्ध कराने और पंचायत भवन की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है।

कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी का दल्ली राजहरा नगर आगमन हुआ

0

दल्लीराजहरा इस अवसर पर सांसद जी ने नगर के वरिष्ठ नागरिक मूलचंद जी सेठी जी से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। तत्पश्चात मुस्लिम समाज के फारूक जी से उनके घर जा कर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।इसके पश्चात नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर साहब जी (शहीद अस्पताल) से भेंट कर स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की एवं अस्पताल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष एम. अमान जी से भी मुलाकात की, जो अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। सांसद जी ने चिकित्सक से उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।सांसद जी ने वार्ड पार्षद श्री भूपेंद्र श्रीवास जी के निवास पहुंचकर अपने कार्यकर्ता के परिवार से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती रमणी बाघ जी के निवास पहुंचकर उनके सुपुत्र हरीश बाघ जी के नवदांपत्य जीवन के शुभ अवसर पर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की।तत्पश्चात श्री जयेंद्र लखानी जी, श्री बिपिन लखानी जी एवं राजेंद्र लखानी जी के निवास स्थान पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी, प्रदेश अल्पसंख्यक कार्यसमिति सदस्य मुस्ताक अहमद जी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम जायसवाल जी, मंडल महामंत्री रमेश गुजर जी, मंडल मंत्री श्री समर्थ लखानी जी, प्रमोद कुमार जी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन जी एवं युवा मोर्चा महामंत्री नदीम बड़गुजर जी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।माननीय सांसद जी का यह प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय जुड़ाव, संवाद और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

हिंदू सेना बालोद जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, ममता पटेल बनी जिला उपाध्यक्ष एवं, पद्मिनी साहू जिला महामंत्री नियुक्त

0

बालोद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने बालोद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर बालोद कुर्मी भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बोधन भट्ट को हिंदू सेना का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं पद्मिनी साहू को बालोद जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ममता पटेल को जिला उपाध्यक्ष, वर्षा दुबे को संगठन मंत्री, दुर्गा जोशी को सचिव तथा ज्योति पटेल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला के साथ भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा संगठन की मजबूती और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उत्तम साहू, उदय साहू, दीपक यादव, विमल विश्वकर्मा, देवेंद्र साहू इंजीनियर ,श्वेता राजपूत, पुष्पा शांडिल या महामंत्री दल्ली राजहरा, डिलेश्वरी साहू , सुशीला गरिया, मीनाक्षी सोनकर, निर्मला कोसमा, सकुन बाई ,किसन बाई भोजेश्वरी साहू, श्यामा बाई साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दुर्गा मंदिर के पास तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा, 28 जून। दल्लीराजहरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:01 बजे से 1:20 बजे के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 26 स्थित रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास एक युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद कर जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतीन गुप्ता (25 वर्ष), पिता दीपक गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक 21, शास्त्री नगर, दल्लीराजहरा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया है।

जगदलपुर में पत्रकार वार्ता कर मंत्री केदार कश्यप ने दी सहकारिता सप्ताह-2026 की विस्तृत जानकारी

0

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा “सहकारिता सप्ताह-2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकार मेला

जगदलपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में “सहकारिता सप्ताह-2026” मनाया जाएगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को दी। मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि सहकारिता सप्ताह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जनभागीदारी आधारित अभियान का स्वरूप दिया जाएगा।

राज्य के प्रत्येक जिले, विकासखंड एवं सहकारी समिति स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर किसानों, युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, लघु वनोपज संग्राहकों, बुनकरों तथा ग्रामीण उद्यमियों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि “सहकार से समृद्धि” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की कार्यसंस्कृति का आधार है। सरकार का लक्ष्य है कि सहकारिता का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी सहकारी राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे। मंत्री कश्यप ने बताया कि प्रदेश की *2573 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स)* सहित दुग्ध, मत्स्य, बुनकर एवं अन्य सहकारी समितियों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, माइक्रो एटीएम एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा रू-पे केसीसी कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठियां, एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा सहित अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 एवं 4 जुलाई को रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम ऑडिटोरियम में

राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकार मेला, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह एवं सहकारी संगोष्ठी

आयोजित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में पैक्स, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुग्ध, मत्स्य, लघु वनोपज, बुनकर एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के साथ नाबार्ड, एनसीडीसी, एनसीसीएफ, नैफेड, सीएससी, इफको, कृभको, राज्य सहकारी संघ सहित अनेक राष्ट्रीय संस्थाएं भाग लेंगी। मंत्री कश्यप ने कहा कि सहकार मेले में केवल योजनाओं और आंकड़ों का प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि सहकारिता से लाभान्वित किसानों, महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों की सफलता की कहानियां, मूल्य संवर्धन, डिजिटल सेवाएं, आधुनिक तकनीक, नवाचार तथा बेहतर विपणन मॉडल भी प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि आम नागरिक सहकारिता की वास्तविक शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव को समझ सकें। उन्होंने बताया कि सहकारी सप्ताह के समापन अवसर पर 6 जुलाई को भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 9 पैक्स समितियों में गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण भंडारण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मंत्री कश्यप ने बताया कि सहकारी सप्ताह की तैयारियों को लेकर उन्होंने पूर्व में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की पैक्स समितियों एवं संभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी सहकारी संस्थाओं से आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने सहकारिता विभाग द्वारा किसानों, ग्रामीणों एवं सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, डिजिटल पहलों और भविष्य की कार्ययोजना की भी विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जगदलपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे

मां दंतेश्वरी फ्यूल्स तारापुर का जनरेटर खराब, बिजली गुल होते ही पेट्रोल डीजल देना बंद

0

घंटों हलाकान होते रहते हैं दर्जनों उपभोक्ता

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम तारापुर में स्थित पेट्रोल पंप मां दंतेश्वरी फ्यूल्स का जनरेटर बिगड़ा पड़ा है। यहां बिजली गुल होते ही पेट्रोल डीजल बिकना बंद हो जाता है। बिजली आने के इंतजार में ग्राहक घंटों हलाकान होते रहते हैं। शनिवार को भी ऎसी ही अव्यवस्था सामने आईं। शनिवार बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद पेट्रोल पंप की सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। मौके पर मौजूद ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई लोग बिना पेट्रोल डीजल भरवाए लिए ही वापस लौटने मजबूर हो गए। ग्राहकों के अनुसार बिजली जाने के बाद पेट्रोल पंप में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्थापित जनरेटर चालू नहीं हो सका। जांच करने पर जनरेटर खराब स्थिति में पाया गया। बताया जाता है कि जनरेटर में डीजल भी उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उसे स्टार्ट नहीं किया जा सका।मौके पर मौजूद एक ग्राहक बुधराम नेताम ने पेट्रोल पंप प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान ग्राहकों ने बताया कि बिजली गुल होने पर ऐसी स्थिति पहली बार नहीं हुई है, बल्कि अक्सर यहां उपभोक्ताओं को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब एक घंटे तक बिजली आने की प्रतीक्षा के बाद कई ग्राहक वापस लौट गए। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने भी स्वीकार किया कि यह समस्या केवल आज की नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी लंबे समय तक बिजली बाधित रहती है, तब इस तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। मैनेजर ने माना कि जनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे तत्काल चालू नहीं किया जा सका। ग्राहकों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक प्रभा शंकर शुक्ला द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। उनका आरोप है कि नियमित रखरखाव के अभाव में जनरेटर अनुपयोगी हो चुका है, जिससे बिजली कटौती के दौरान ईंधन वितरण पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पेट्रोल पंप में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। घटना के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक बिजली बहाल होने की प्रतीक्षा करते नजर आए, जबकि कई लोग निराश होकर वापस लौट गए।

MOST POPULAR

HOT NEWS