City Media - Page 22 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 22

हिंदू हैं आदिवासी भी, समाज को तोड़ने की हो रही है कोशिश

0

विराट हिंदू सम्मेलन में धर्मांतरण पर चिंतन-मनन

जगदलपुर बस्तर जिले की ग्राम पंचायत बागबाहर रोतमा में एकल अभियान संस्कार शिक्षा, हिंदू सम्मेलन संघ बस्तर उप संघ रोतमा बागबाहर अंचल जगदलपुर संभाग छत्तीसगढ़ में हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में धर्मांतरण पर गहन चर्चा की गई। इस सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक चेतना का विस्तार, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और हिंदू समाज को संगठित करना था।

मुख्य अतिथि ग्राम पुजारी रूपु कश्यप ने कहा कि अन्य धर्मों के लोग हिंदू धर्म को बदनाम कर आदिवासी एकता को तोड़ रहे हैं और आदिवासी भाई-बंधुओं के बीच हिंदू धर्म के प्रति जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट रहने और अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप ने धर्मांतरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ अन्य धर्मों के लोग हिंदू समाज को तोड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक सेवा के माध्यम से हम हिंदू समाज को मजबूत बना सकते हैं और धर्मांतरण को रोक सकते हैं। रामनाथ कश्यप ने आगे कहा कि कुछ लोग आदिवासियों को हिंदू नहीं, बल्कि प्रकृति पूजक कहते हैं। प्रकृति की पूजा हिंदू धर्म में भी होती है। जल, भूमि, पेड़, पहाड़ आदि की पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,धर्म एक भाव है। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों युवाओं महिलाओं से हिंदू धर्म को एकजुट करने आह्वान करते हुए किसी लालच या दबाव में आकर धर्म परिवर्तन न करने अपील की। भूतपूर्व सरपंच मनबोध बघेल ने कहा कि गांव में आदिवासियों को हिंदू नहीं है कहकर उनके मन में हिंदू धर्म के प्रति नफरत का जहर घोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं को काल्पनिक बताते हुए उनका उपहास किया जा रहा है और ईसाई धर्म अपनाने के लिए आदिवासी ग्रामीणों को धन, शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ का लालच दिया जा रहा है।

उन्होंने अपील की कि ऐसे किसी लालच में आकर अपना मूल धर्म न छोड़ें और अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाएं। सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर ने कहा कि आज प्रत्येक गांव में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है और आदिवासियों को धन, शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं है कह कर एक आदिवासी दूसरे आदिवासी को बरगलाने का काम कर रहा है। अगर भारत में निवास करता है तो प्रत्येक नागरिक भारतीय होने के साथ हिंदू है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मां बम्लेश्वरी भजन सेवा मंडली सोनारपाल की टीम ने भजन कीर्तन कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रूपु कश्यप पुजारी बागबाहर, मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप अनुसूचित जनजाति सहलाकर समिति सदस्य छत्तीसगढ़, लखेश्वर कश्यप, रायधर बघेल, पिलसिंग कश्यप पुजारी, मनबोध बघेल भूतपूर्व सरपंच, मदन सरपंच भैसगांव, गजा भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, शंकुतला कश्यप, कांति मौर्य, बस्तर जिला किसान कल्याण संघ अध्यक्ष नील कुमार बघेल, ईस्पर मंडावी सरपंच मधोता-2, आयोजन समिति सदस्य बबलू कश्यप, हिड़मो राम मंडावी, बलीराम मौर्य, सुलधर मौर्य, मदन, कमल किशोर, मुन्ना कश्यप, कमल मौर्य, भगत कश्यप, रामू मौर्य, जीतू, टीरो, कालीचरण, लच्छनद‌ई, जयमनी, मंगलद‌ई, मां बम्लेश्वरी भजन सेवा मंडली सोनारपाल की टीम के साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के सनातनी हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

गंगालूर के भाजपा नेता ने महिला के घर के सामान को बाहर निकाला

0

विधायक का आरोप राजनीति से प्रेरित: राजू कलमू

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भाजपा नेताओं के सत्ता का घमंड इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि अब उनकी गुंडागर्दी सड़कों से होते हुए सीधे आम लोगों के लोगों के घरों तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय विधायक ने गंगालूर में हुई एक घटना को लेकर भाजपा नेता पर सीधा आरोप लगाया है‌। बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि भाजपा नेता व पूर्व सरपंच कमलू राजू ने सत्ता की धौंस दिखाकर अपने करीबियों के साथ महिला के मकान से जबरन सामान खाली कराया और बाहर डाल दिया। विधायक श्री मंडावी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता व पूर्व सरपंच कलमू राजू अपने साथियों के साथ महिला के मकान पहुंचे और जबरन घर का सामान बाहर निकाल दिया। महिला को घर में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया गया।

विधायक ने प्रशासन पर हमला बोला और कहा कि जिले के अधिकारी तमाशबीन बने बैठे हैं। इसलिए भाजपा नेता खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं। ये लोग आम जनता को कुचलने पर तुले हैं। कुछ दिन पहले ही भोपालपट्टनम के भाजपा नेता बिलाल खान ने दो आदिवासी युवकों को जबरन सत्ता का धौंस दिखाकर जेल भिजवा दिया था। पीड़ित महिला ने विधायक से फोन पर बात कर न्याय की मांग की है। जानकारी अनुसार महिला ने पुलिस थाने में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।*बॉक्स* *विधायक मुझे बदनाम कर रहे हैं*पूर्व सरपंच व भाजपा नेता राजू कलमू ने बताया कि महिला अवनि कन्नम के पति ने मकान मालिक सुकलू हेमला को लिखित में दिसंबर तक मकान खाली करने कहा था। लेकिन मकान खाली नहीं किया गया। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चला। मेरे साथ गंगालूर के वरिष्ठ ग्रामीण भी थे। मैंने किसी भी प्रकार की धौंस जमाने का काम नहीं किया है। विधायक मुझे इस मामले में जबरन बदनाम कर रहे हैं। मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया है।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने रखा व्रत

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी रहे मौजूद

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम और ढांचे में किए गए बदलावों के विरोध में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सिरहासर नगरगुड़ी के समक्ष उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का मनरेगा कानून में बदलाव मज़दूर विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर चोट है और मज़दूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला फ़ैसला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुधार की आड़ में लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोज़गार गारंटी स्कीम, मनरेगा को खत्म कर दिया है। यह महात्मा गांधी के विज़न को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम करने का अधिकार छीनने की जान-बूझकर की गई कोशिश है। अब तक, मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 के तहत मिले अधिकारों पर आधारित एक गारंटी थी। नए फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, सेंट्रल कंट्रोल वाली स्कीम में बदल दिया है। बैज ने कहा कि मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की इज्ज़त और डिसेंट्रलाइज़्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर करने और गरीब मजदूरों के अधिकारों से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है। लोकसभा सत्र की समाप्ति के बाद जिस तरह से बिना व्यापक चर्चा के विधेयक लाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर दिया गया, वह मजदूर विरोधी और गरीब विरोधी कदम है। भाजपा गांधी के विचारों और उनके नाम को इतिहास से मिटाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान प्रभारी शकील रिजवी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, अतिरिक्त शुक्ला, संतोष यादव, अनवर खान, वीरेंद्र परिहार, संजय पाणिग्रही, वीरेंद्र साहनी, हरिसिंह, पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, बलराम यादव, फूलसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष गणेश बघेल, भोजराज नाग

, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, चंपा ठाकुर, कोमल सेना, सुषमा सुता, युकां महासचिव सूरज कश्यप, एनसयूआई प्रदेश महासचिव आदित्य बिसेन, विक्रांत सिंह, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष निकेत राज झा, विशाल खंबारी, एम. वेंकट राव, रविशंकर तिवारी, विजेंद्र ठाकुर, संदीप दास, आकिब रजा, सोनरु नाग, वैभव नेताम, रजत जोशी, आदर्श नायक, प्रभुदास नाग, प्रदीप सेठिया, हेमंत पाण्डेय, उस्मान रज़ा, कृष्णा उपाध्याय, तरणजीत सिंह, इंदर झज्ज, जुनैद खान, अजय पांडे, तरसेम जसवाल, राज, बलराम, असीम प्रकाश अग्रवाल, अनुराग महतो, शादाब अहमद, पार्षद अफरोज बेगम, जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी, रंगाराव, एस. नीला, ललिता राव, कमलेश पाठक, मुन्नू तिवारी, मालती मौर्य, पूर्णिमा, पिंकी, सलीम जाफर अली, नीतीश शर्मा, सुनीता सिंह, सुनीता दास, प्रणय शील, तिलक यादव, लकमन, सूर्य नारायण राव, लक्ष्मीनारायण, गुरमीत कौर, लक्ष्मी, मोहसिन खान, लोकेश नंदा, अंफज खान आदि मौजूद रहे।

मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेसियों का उपवास

0

बीजापुर के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मंडावी और प्रभारी रेखचंद जैन

बीजापुर मनरेगा को कथित रूप से समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा से यहां नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीसीसी के दिशा निर्देश पर बीजापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करने के लिए कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसके तहत रविवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में उपवास रखकर सांकेतिक विरोध किया गया।इसमें बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक व कार्यक्रम प्रभारी रेखचंद जैन शामिल हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुडियम, बबलू खत्री, सोनू पोयाम, रमेश यालम, दिनेश पुजारी, वेणुगोपाल, प्रवीर डोंगरे, संतोष गुप्ता, शेख रजिया, संजना चौहान, लक्ष्मण कड़ती, ममता पाण्डेय, बी. सत्यम्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज यालम, गोलू राठी, बब्बू राठी, राजेश जैन, पुरुषोत्तम सल्लूर व अन्य मौजूद रहे।

नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन निरंतर जारी

0

आयोजन के तीसरे दिन रोवर रेंजर एवं उपस्थित लोगों को लोकसभा के वास्तविक कार्यवाही से कराया गया रूबरू विधानसभा अध्यक्ष ने यूथ पार्लियामेंट में शामिल रोवर रेंजर की उत्कृष्ट भागीदारी की सराहना कीप्रतिभागी रोवर रेंजरों में भावी राज नेताओं की दिखी झलक, अभ्यस्त एवं पेशेवर भूमिका में नजर आए सभी युवा

इस दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के के खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी श्री योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री सौरभ लूनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रोवर रेंजर, स्काउट गाइडस तथा आम नगरीकरण उपस्थित थे।

हिंदी दिवस दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता की छटा

0

मोरठापाल हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ आयोजन

जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मोरठपाल में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर हिंदीमय वातावरण से सराबोर रहा। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं कविता लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगों, चित्रों और शब्दों के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, उसकी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

निबंध और कविताओं में विद्यार्थियों ने हिंदी को जनभाषा के रूप में उसकी भूमिका और दैनिक जीवन में उसके महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही मंचीय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ, कहानी वाचन एवं गीत प्रस्तुति की गई। भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और भाषाई दक्षता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या शबाना अली के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सक्रिय सहयोग रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, साहित्यिक समृद्धि और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता अनूप कुमार कुर्रे ने किया। उनके प्रभावी संचालन से कार्यक्रम अनुशासित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हुआ। विश्व हिंदी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

मोदी सरकार मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर छीन रही है श्रमिकों से काम का अधिकार: दीपक बैज

0

मनरेगा को पूरी तरह बंद करने की साजिश: बैज

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने को लेकर कहा है कि मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर कुठाराघात है, मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने तथाकथित सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी स्कीम मनरेगा को खत्म कर दिया है।

यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और गरीब भारतीयों से काम का अधिकार छीनने के लिए जान बूझकर की गई कोशिश है। अब तक मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाले अधिकारों पर आधारित गारंटी थी। नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है। मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और डिसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट के सपने का जीता-जागता उदाहरण था, लेकिन इस सरकार ने न सिर्फ उनका नाम हटा दिया है, बल्कि 12 करोड़ मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को भी बेरहमी से कुचला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा योजना दो दशक से करोडों ग्रामीण परिवारों के लिए लाइफ लाइन रही है और कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक सुरक्षा के तौर पर जरूरी साबित हुई थी। अब तक मनरेगा मजदूरों को काम देने का कानून था, श्रमिक अधिकार पूर्वक मांग करते थे जिसे योजना में परिवर्तित कर दिया गया। अब इसे चलाना नहीं चलाना सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा।मनरेगा के तहत, सरकारी ऑर्डर से कभी काम नहीं रोका गया। नया सिस्टम हर साल तय टाइम के लिए जबरदस्ती रोजगार बंद करने की इजाजत देता है, जिससे राज्य यह तय कर सकता है कि गरीब कब कमा सकते हैं और कब उन्हें भूखा रहना होगा। एक बार फंड खत्म हो जाने पर, या फसल के मौसम में मजदूरों को महीनों तक रोजगार से दूर रखा जा सकता है। मनरेगा केंद्रीय कानून था। 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाती थी। अब केंद्र और राज्य का हिस्सा 60- 40 का हो जाएगा। पहले मैचिग ग्रांट 50 प्रतिशत राशि राज्य जमा करेगी तब केंद्र सरकार राशि जारी करेगी। राज्यों की वित्तीय स्थिति सर्वविदित है।इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी। श्री बैज ने कहा कि मोदी सरकार अब राज्यों पर ‘जी राम जी का लगभग 50 हजार करोड का बोझ डालना चाहती है। उन्हें 40 प्रतिशत खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा योजना देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी। इसलिए ये बिल गरीब मजदूरों के खिलाफ है। 100 दिन से 125 दिन की मजदूरी वाली बात सिर्फ एक चालाकी है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत गांवों में भाजपा की सरकार आने के बाद से अघोषित तौर पर काम नहीं दिया जा रहा है। पिछले 11 सालों में मोदी सरकार बनने के बाद मनरेगा में काम देने का राष्ट्रीय औसत मात्र 38 दिनों का है। मतलब 11 सालों में मोदी सरकार किसी भी साल 100 दिन काम नहीं दे पाई। मनरेगा काम करने का सही अधिकार था। उसे जब एक एडमिनिस्ट्रेटिव मदद में बदला जा रहा है, जो पूरी तरह से केंद्र की मर्जी पर निर्भर है। भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोल रही है। वीबी जी राम जी में जो राम जी बता रहे हैं उसमें कही भी भगवान राम नहीं है। वीबी जी राम जी का फुलफार्म विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण है। श्री बैज ने कहा मनरेगा में पहले हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। मजदूर पूरे साल काम की मांग कर सकते थे कानूनी न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी गई थी, ग्राम पंचायत के जरिए अपने ही गांव के विकास के लिए काम मिलता था। काम में मनरेगा मेट और रोजगार सहायकों की मदद मिलती थी, मज़दूरी का 100 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी, इसलिए राज्य सरकार बिना किसी चिंता या कठिनाई के आपको काम उपलब्ध कराती थी। श्री बैज ने आगे बताया मोदी सरकार ने अब इसे बदलकर जी राम जी कर दिया है। अब श्रमिकों के पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गए गांवों में ही मिलेगा। फसल कटाई के मौसम में काम नहीं मिलेगा। मजदूरी सरकार अपनी मर्जी से तय करेगी।अब कहां और क्या काम करेंगे, यह सरकार तय करेगी। अब किसी मेट या रोजगार सहायक की मदद नहीं मिलेगी। अब राज्य सरकारों को मजदूरी का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद देना होगा खर्च बचाने के लिए हो सकता है राज्य मजदूरों को काम ही न दें। इस दौरान प्रभारी शकील रिजवी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, महामंत्री अभिषेक नायडू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंपा ठाकुर, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, युकां अध्यक्ष निकेत राज झा, रविशंकर तिवारी, छबिराम तिवारी, संजय पाणिग्रही, वीरेंद्र परिहार, ललिता राव, कमलेश पाठक, अनुराग महतो, एस नीला, सलीम जाफर अली, शादाब अहमद, रजत जोशी, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।

शिक्षा की अलख जगाने जुटे डीईओ बीआर बघेल

0

करेकोट ग्राम पंचायत में लगाई जन चौपाल

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल लगातार गांवों और शालाओं का दौरा कर शिक्षा की अलख जगाते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 9 जनवरी को ग्राम पंचायत करेकोट की जनचौपल में शामिल हुए।

जिला शिक्षा बीआर बघेल ने माध्यमिक शाला करेकोट में अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। उसके पश्चात ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की और कई मसलों का निराकरण किया। श्री बघेल प्राथमिक शाला रावतपारा बीनता के बच्चों से मुखातिब हुए, बच्चों को अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेरित किए। डीईओ बीआर बघेल ने बालक छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनता के छात्र-छात्राओं को 2026 के 10वीं 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में पढ़ाई के महत्व है के बारे में बताया और कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। बच्चों ने अपने अधिकारी को ध्यान से एवं उत्साह पूर्वक सुना। बच्चों ने श्री बघेल से पुनः आने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों को साफ सफाई, अच्छी पढ़ाई एवं अच्छे मार्ग पर चलने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं प्रेरित किया। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करेकोट के सरपंच, उप सरपंच पंचगण, रोजगार सहायक सचिव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विहिप बजरंग दल ने 56 गौवंशों का किया रेस्क्यू

0

जगदलपुर आज दंतेवाडा जिले के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्राम मटेनार में 56 गौवंशों को रेस्क्यू किया गया। इस कार्य में परिषद के साथ दंतेवाडा थाना के एसआई राजेश कुमार की टीम के साथ साथ सरपंच संघ और ग्रामीणों का पूर्ण समर्थन मिला।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रमुख सुनील जोशी के साथ सभी गौरक्षक और परिषद की टीम के अभिषेक पटेल, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान और सुरेंद्र सिंह ने फील्ड में पूर्ण समय देकर उन सभी गौवंशों को पातररस गौठान में सुरक्षित पहुंचाया। इस पूरी कार्रवाई में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक विकास अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर दीवान और जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, सुनील जोशी जिला गौसेवा प्रमुख व पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस मामले में परिषद की टीम ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जिसमें उन्हे पुलिस बल का पूर्ण सहयोग मिला है।

सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक दृढ़ता व अटूट आस्था का शाश्वत प्रतीक – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0

भाजपा ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुये सम्मिलित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने महादेव घाट शिवमंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप किया

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समूचे जिले में मनाया गया। जिले के सभी तेरह मण्डलों में भाजपा के वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। स्थानीय महादेव घाट स्थित प्राचीन श्री शंकर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महादेव का पूजन जलाभिषेक किया और ओंकार मंत्र का 101 सामूहिक जाप में सम्मिलित हुये। उन्होंने समस्त देशवासियों व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि व कुशलता की कामना की । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सनातन चेतना का स्मरण है, जो सहस्राब्दी के आघातों के बाद भी क्षीण नहीं हुई।

सन् 1026 में मुगल आक्रांताओं के प्रथम आक्रमण से लेकर इतिहास के अनेक कठिन दौरों तक सोमनाथ मंदिर में प्रहार हुये, पर हर बार यह तीर्थ और तेजस्वी होकर खड़ा हुआ। सोमनाथ मंदिर, भारत के स्वाभिमान, सास्कृतिक दृढ़ता और सभ्यतागत निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का एक हज़ार वर्षों का अस्तित्व भारत की अदम्य भावना को दर्शाता है। वर्तमान में राष्ट्र अपनी अटूट श्रद्धा और सांस्कृतिक संकल्प के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ( 1026-2026) मना रहा है। आयोजन का संचालन पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा व आभार प्रदर्शन पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया। महादेव घाट शिवमंदिर में संपन्न हुये आयोजन के मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, बृजेश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, बृजेश शर्मा, आशा साहू, राजपाल कसेर,किरण दीवान, राजा यादव, संतोष त्रिपाठी, शशिभूषण रथ, विपिन मालवीय, संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, हरीश पारेख, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, रौशन सिसोदिया, मीना साहू, ममता राणा, अभय दीक्षित, अभिलाष यादव, विनय राजू, दिलीप झा, सुरेश मिश्रा, बी जयराम, यशवर्धन राव, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, यशवंत ध्रुव, खगेन्द्र ठाकुर, विनोद पाण्डेय, राज पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही, मनी विक्रम नायडू, दिलीप सुन्दरानी, कृष्णा निषाद, आदर्श ठाकुर, रौशन झा, आनंद झा, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, रेखा सिंह, विभा सिंह, शोभा रानी राव, राजेश दास, सुनील दास, सुभेन्द्र भदौरिया, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS