City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

राजहरा ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

कांग्रेसजनों ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकाल्प

दल्ली राजहरा देश की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान, देश की एकता-अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर रतिराम कोसमा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से रवि जायसवाल, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण शर्मा, अभय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, श्रीनिवास राव, राकेश जायसवाल, श्रुति यादव, प्राची सिन्हा, दिनेश, हिमेश, चंद्रप्रकाश सिन्हा, शुभांकर गुटुम, बंटी, अजय नोन्हारे, अनूप बाम्बेश्वर, अजय छाजेड़, रामजतन भारद्वाज, तिलक मानकर, भूपेंद्र दिल्लीवार, अरुण वैद्य, जगदीश श्रीवास, युवराज साहू, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, जयप्रकाश यादव, अजय बघेल, हरीश खस, राधे मंडावी, सुरेश ठाकुर, संतराम सेन, प्रमोद चौधरी, फ्रांसिस कॉलिन, रफीक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बी. आर.बघेल को सम्मानित

0

जगदलपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के हित में प्रभावी प्रयासों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर बी. बघेल जी को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा बी.आर.बघेल जी को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने श्री बी. आर.बघेल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का प्रतिफल है।श्री बी. आर.बघेल जी की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शांति और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है बस्तर: केदार कश्यप

0

जिला प्रभारी मंत्री कश्यप ने दंतेवाड़ा में किया ध्वजारोहण

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और विकास की आई नई सुबह: कश्यप

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को नमन किया। उन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, जननायकों और मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, गेंद सिंह, धुरवा राव, यादव राव, वेंकट राव, डेबरी धुर और आयतू माहरा जैसे जननायकों का संघर्ष हमारी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी का ‘पराधीन सपनेहुं सुख नाहीं, संत कबीर की वाणी और बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को मजबूत करता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

बस्तर में विकास की नई सुबह

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प के परिणाम स्वरूप नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। कभी हिंसा और भय से प्रभावित बस्तर के क्षेत्रों में आज तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहरा रहा है। तिरंगा यात्राओं में उमड़ता जनसमर्थन बदलते बस्तर के आत्मविश्वास और नई उम्मीद का प्रतीक है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में शांति की स्थापना के साथ विकास की गति भी तेज हुई है। जगदलपुर में राष्ट्रीय स्तर की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन इस बदलती तस्वीर का प्रमाण है। श्री कश्यप ने कहा कि यह बस्तर के पुनर्निर्माण, संभावनाओं को अवसरों में बदलने और नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने का स्वर्णिम दौर है। उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ सेचुरेशन मोड में बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। नक्सल हिंसा के कारण वर्षों से बंद स्कूलों में फिर से पढ़ाई की शुरुआत हुई है और 36 नए स्कूलों को स्वीकृति दी गई है। ओरछा और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34 लाख से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ प्रोफाइल तैयार की गई है। करीब 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ की आजीविका उन्नयन योजना तैयार की गई है। नेतानार से प्रारंभ ‘सेवा डेरा’ के माध्यम से नागरिक सुविधाओं, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है।

सुरक्षा कैंप अब सेवा केंद्र

सुरक्षा कैंप भी अब सुरक्षा के साथ सेवा और विकास के केंद्र के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, संचार और सार्वजनिक परिवहन का विस्तार किया जा रहा है। सौर ऊर्जा से संचालित 461 गांवों को ग्रिड आधारित बिजली व्यवस्था से जोड़ने और 234 अंदरूनी बसाहटों को मुख्य सड़कों से जोड़ने पर काम हो रहा है। ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से बस्तर और सरगुजा के 814 गांवों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा गया है।

किसानों की आय पर विशेष जोर

सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि किसानों की खुशहाली प्रदेश की समृद्धि का आधार है। सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रही है। कृषक उन्नति योजना की राशि किसानों को एकमुश्त प्रदान की गई है। धान के साथ दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत तैयार होंगे और फसल विविधीकरण को गति मिलेगी। ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश के 2,028 पैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है और इनमें से 1,988 पैक्स कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

सिंचाई सुविधा का विस्तार

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ₹11 हजार करोड़ से अधिक की मंजूरी दी गई है। सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना के लिए 3,047 करोड़ रु. की प्रशासकीय स्वीकृति महत्वपूर्ण कदम है। अटल सिंचाई योजना के माध्यम से वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इंद्रावती नदी पर करीब 2 हजार करोड़ की लागत से मटनार और देउरगांव बैराज बनाए जाएंगे, जिससे लगभग 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि वनांचल की अर्थव्यवस्था से जुड़े तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए 5,500 रु. प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। संग्राहक परिवारों के लिए चरण पादुका योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है।

खाद्यान्न सुरक्षा से मजबूत हो रहे परिवार

कश्यप ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार के सिर पर पक्की छत उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ प्रदेश में अब तक 24 लाख 50 हजार आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 1,600 आवासों का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से प्रदेश के 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती देने वाली महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 19,444 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई गई है। प्रदेश की 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना से 56 हजार से अधिक पीवीटीजी परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। 6,691 जनजातीय बहुल गांवों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जोड़ा गया है। वनाधिकार पत्रों के वारिसों के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के साथ पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

युवा शक्ति के लिए नए अवसर

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और प्रतियोगी परीक्षाओं में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई है। शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 3,946 पदों तथा बिजली कंपनियों के 1,235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों को पारदर्शी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन किया गया है और परीक्षाओं में नकल एवं अनुचित साधनों के विरुद्ध कठोर कानून बनाया गया है। नीट, जेईई, क्लैट, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, पीएससी और यूपीएससी की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना प्रारंभ की जा रही है। सैन्य सेवा पूरी करने वाले प्रदेश के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। श्री कश्यप ने एआई मिशन, स्टार्ट अप, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, निवेश प्रस्ताव, रोजगार आदि पर भी बात रखी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों को मिली मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस

0

मुझे बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं गौरव की अनुभूति हो रही है कि आज 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय जी के कर-कमलों से, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन तोमन साहू जी एवं सचिव डॉ. रूपल पुरोहित जी, जिले की कलेक्टर महोदया की उपस्थिति में विभिन्न जिलों को 6 नग मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस प्रदान की गई।यह मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस जिले के दूरस्थ, ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डॉक्टरों एवं चिकित्सा टीम के साथ यह एंबुलेंस जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानव सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

देशभक्ति के साथ मानवीय संवेदना की झलक भी दिखा रही है मंत्री केदार कश्यप की बस्तर तिरंगा यात्रा

0

बीजापुर में शहीदों को नमन कर शहीद परिवारों से मिले मंत्री कश्यप

शहीदों की स्मृति में मंत्री कश्यप ने रोपे पौधे

अर्जुन झा

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा निकाली गई बस्तर तिरंगा यात्रा रोज नया इतिहास गढ़ रही है। यात्रा के जरिए मंत्री श्री कश्यप सुदूर गांवों के लोगों के बीच न सिर्फ देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की अलख जगा रहे हैं, बल्कि मानवीय संवेदना का शानदार उदाहरण भी पेश कर रहे हैं। इसकी एक झलक तब देखने को मिली जब बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले के ग्राम मुरकीनार पहुंचे। माहौल उस समय अश्रुमय हो गया, जब कश्यप शहीदों के परिवारों से मिले। गम और गर्व की मिश्रित भावनाओं से लबरेज परिजन और कुछ पल के लिए मूक से हो गए मंत्री केदार कश्यप।

मंत्री कश्यप ने कहा आपके परिवारों के सपूतों ने बस्तर में शांति स्थापना के लिए जो बलिदान दिया है उसके लिए पूरा बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश हमेशा ऋणी रहेगा। यह ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, मगर राज्य और केंद्र की हमारी सरकारें सदैव आपके साथ खड़ी रहेंगी। आजादी के पर्व से पहले बस्तर की धरती राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का त्याग और तिरंगे का सम्मान हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निरंतर स्मरण कराता है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने तिरंगे को जनभागीदारी और राष्ट्र गौरव से जोड़कर देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त किया है। ‘हर घर तिरंगा’ का आह्वान आज एक जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। इसी भावना को लेकर बस्तर तिरंगा यात्रा गांव-गांव तक पहुंच रही है और विशेष रूप से युवाओं को उन वीर जवानों के बलिदान से जोड़ रही है, जिनके साहस के कारण आज बस्तर शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के विजन में बस्तर की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कभी नक्सल हिंसा और भय के कारण चर्चा में रहने वाला बस्तर आज तिरंगे के साथ शांति, विश्वास और विकास की नई पहचान गढ़ रहा है। बस्तर के अंतिम छोर तक राष्ट्रभावना और विकास का विश्वास पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख संदेश है।यात्रा के तीसरे दिन सांस्कृतिक भवन मैदान बीजापुर से बाइक रैली निकाली गई। टी-पॉइंट शहीद द्वार पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम मुरकीनार में ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ के तहत वृक्षारोपण एवं शहीद परिवारों से आत्मीय मुलाकात की गई। आवापल्ली में पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों से चर्चा की। श्री कश्यप ने उसूर में शहीद परिवारों व स्थानीय जनता से संवाद, ग्राम नंबी में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज तथा ताड़पाला बेस कैंप का अवलोकन किया।मुरकीनार में वर्ष 2006 के कैंप हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 11 अमर शहीदों को याद करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की शांति के लिए हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके बलिदान को केवल स्मरण करना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के साथ खड़े रहना भी हमारा दायित्व है। हमारे शहीदों का परिवार, हमारा अपना परिवार है। उनका सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता सदैव हमारी प्राथमिकता रहेगी। यात्रा के दौरान मंत्री कश्यप छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान से भी जुड़े और लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की अपील की। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर तिरंगा यात्रा राष्ट्र के स्वाभिमान, शहीदों के सम्मान और नए बस्तर के संकल्प की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। उसी संकल्प के साथ हमारा बस्तर भी हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है। आज बस्तर के गांवों में गर्व से लहराता तिरंगा इसी परिवर्तन का प्रतीक है।

साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू

0

नारायणपुर, 14 अगस्त 2026। साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ शुक्रवार को नारायणपुर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने किया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अभियान के लोगो एवं क्यूआर कोड का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एसपी श्री पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं, जिससे बचाव के लिए नागरिकों का जागरूक और सतर्क होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” रखी गई है।

इसके तहत नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर या सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से विशेष सेल्फी फ्रेम का उपयोग करते हुए अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। इससे साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।एसपी श्री पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान सात सप्ताह तक विभिन्न वर्गों को केंद्रित कर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, बैंक ग्राहकों को यूपीआई एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल एवं डिजिटल अरेस्ट से सुरक्षा, महिलाओं को स्मार्टफोन प्राइवेसी, युवाओं को जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग, तथा आम नागरिकों को डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।नारायणपुर पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” संकल्प कार्यक्रम के साथ होगा।पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि होंगे विधायक सुश्री लता उसेंडी

0

नारायणपुर जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमामय और उत्साहवर्धन वातावरण के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कोण्डागांव के विधायक सुश्री लता उसेण्डी होगें। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन प्रातः 08ः59 बजे, 09ः00 बजे अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 09ः05 से 09ः20 बजे तक परेड का निरीक्षण, 09ः20 से 09ः40 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ा जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल से सम्मान कर परेड कमाण्डर एवं अन्य प्लाटून कमाण्डरो के साथ फोटो सेशन होगा। फोटो सेशन पश्चात् स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

जन्मदिन पर महंगे तोहफों को छोड़, बेटे को दिया हरियाली का उपहार, बना प्रेरणा

0


दल्ली राजहरा , बालोद। वृक्षारोपण कर जन्मदिन 13/08/2026 मनाया गया ।
वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ियों में बच्चों को फल वितरण किया गया।
आज के दौर में बच्चों के जन्मदिन पर महंगे खिलौने, कपड़े और केक आम बात हो गई है, लेकिन डौंडी विकासखंड के दल्लीराजहरा वार्ड 17 निवासी पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने अपने बेटे पार्थ साहू के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर एक नई मिसाल पेश की है।
वृक्षारोपण कर जन्मदिन13/08/2026 मनाया गया

प्रदीप साहू ने बेटे के जन्मदिन पर कोई महंगा उपहार नहीं देकर, उसे एक फलदार पौधा उपहार स्वरूप दिया और अपने घर की बाड़ी में उसका रोपण किया। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि बेटे के भविष्य के साथ-साथ प्रकृति के भविष्य को संवारने का प्रयास है।

प्रदीप साहू अपने दोनों बच्चों के प्रत्येक जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करते हैं और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं निभाते हैं। जैसे-जैसे पार्थ की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके नाम से लगे पौधे भी बड़े होकर प्रकृति को हरा-भरा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्थ साहू के नामकरण / जन्मोत्सव के अवसर पर भी पौधारोपण किया गया था और इस खास मौके पर घर आए मेहमानों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया था। मेहमान उन पौधों को अपने घर ले गए और रोपण किया, जिनमें से कई आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं। यानी एक जन्मोत्सव से शुरू हुआ यह छोटा सा प्रयास अब कई घरों-परिवारों तक हरियाली पहुंचा चुका है।

“महंगा उपहार कुछ साल में खत्म हो जाएगा, पेड़ पीढ़ियों तक साथ रहेगा”
प्रदीप साहू कहते हैं कि जन्मदिन पर दिया गया महंगा उपहार कुछ समय बाद खराब या खत्म हो सकता है, लेकिन एक पौधा साल-दर-साल बढ़ता है और आने वाली पीढ़ियों को फल, छाया और स्वच्छ हवा देता है।

0

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ तीर्थ योजना के तहत जिले के 75 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या एवं काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं जनपद पंचायत डौंडी की सभापति श्रीमती मंजू संजय बैस ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया तथा आरती उतारकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात अतिथियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर तीर्थदर्शन को लेकर प्रसन्नता और उत्साह साफ नजर आया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय दिखाई दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ योजना समाज के हर वर्ग के श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन और काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव होगी। सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित अनेक श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है।जनपद पंचायत सभापति श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की यह पहल सराहनीय है। अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु स्वस्थ एवं प्रसन्न होकर वापस लौटें।तीर्थयात्रा की संपूर्ण व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन में समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री अजय गेडाम की निगरानी महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन में जिले के 75 श्रद्धालुओं को टीम के साथ व्यवस्थित रूप से तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री संजय बैस सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम एवं काशी विश्वनाथ से सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से जिले के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। अयोध्या और काशी की पवित्र धरती पर दर्शन की अभिलाषा लिए 75 श्रद्धालुओं का यह जत्था भक्ति और उत्साह के साथ तीर्थयात्रा पर रवाना हुआ।

जहां बरसती थीं गोलियां, वहां शांति और राष्ट्र प्रथम का संदेश लेकर पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप

0

बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत

अब शांति, विकास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान गढ़ रहा है बस्तर: केदार

जगदलपुर बस्तर की धरती पर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा बारसूर पहुंची। यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप युवाओं के साथ खुद भी बाइक चलाते आगे बढ़ते रहे।. उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा वीर शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के बारसूर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर आज परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। कभी हिंसा और भय की चर्चा से जुड़ा यह क्षेत्र अब शांति, विकास, विश्वास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान स्थापित कर रहा है। बस्तर का युवा तिरंगा हाथ में लेकर विकसित और समृद्ध बस्तर के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बस्तर में शांति एवं विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

बदलाव की बयार: शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में आज बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। जिस धरती ने लंबे समय तक हिंसा और नक्सलवाद का दंश झेला, आज उसी धरती पर युवा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर में निकली यह तिरंगा यात्रा जन-जन को राष्ट्रभाव से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद मुक्त, विकसित और समृद्ध बस्तर के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगे के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

MOST POPULAR

HOT NEWS