City Media - Page 938 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 938

मुस्कान अभियान के तहत् गुम अपहृता को गुरूर पुलिस द्वारा किया दस्तयाब

0
  • पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • दीगर राज्य जाकर गुरूर पुलिस टीम द्वारा अपहृता को दस्तयाब एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

दिनांक 03.11.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ग्राम की प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के वैध सरंक्षण से बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 485/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते कायमी पश्चात गुम बालक एंव बालिका की पता साजी आपरेशन मुस्कान के तहत् करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आंनद छाबड़ा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्ग दर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानुप्रताप साव एवं प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरी. अरूण साहू के नेतृत्व मे टीम गठित पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश दौरान पता चला कि आरोपी अर्जुन मुखिया पिता फूलो मुखिया उम्र 24 वर्ष निवासी सिहोल चकला थाना बिहरा जिला सहरसा (बिहार) के द्वारा नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा कर पत्नि के रूप मे अपने घर मे रखे है कि सूचना पर टीम द्वारा गांव पहुंचकर आरोपी अर्जुन मुखिया के कब्जे से अपहृता को बरामद कर दस्तायाब सुमार किया गया है।

अपहृता के द्वारा अपने कथन मे आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ), भादवि.4,5(ठ)6 पाक्सो एक्ट जोडा जाकर आरोपी को आज दिनंाक 29.11.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक भानुप्रताप साव उनि अरूण साहू प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर,सउनि पारख साहू ,म.प्र.आर. देवकुमारी साहू,आर. प्रवीण साहू थाना बालोद एवं योगेश सिन्हा,पिपेश्वर बंजारे साइबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:- 01. अर्जुन मुखिया पिता फूलो मुखिया उम्र 24 वर्ष निवासी सिहोल चकला थाना बिहरा जिला सहरसा (बिहार)

दल्ली राजहरा के साहू परिवार में दुःखद घटना घटी पुत्री के विवाह के दो दिन बाद पिता की हुई मृत्यु बेटी ने दी मुखाग्नि

0

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 5 टीयूबलर शीट निवासी पहलवान सिंह साहू के बड़े बेटे मेघराज साहू( आनंद साहू) का लंबी बीमारी के बाद कल निधन हो गया । चिखलाकसा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया । 26 नवंबर को बेटी देविका साहू का विवाह हुआ था ।बेटी के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूट पाया था कि आनंद साहू का निधन हो गया। परिवार के लिए बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है । उनकी तीन बेटियां हैं । मुक्तिधाम में उनकी बेटियां देविका और विद्या तथा भतीजा अविनाश ने मुखाग्नि दी । साहू समाज की ओर से कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे ।अन्य समाज के लोगों ने भी परिवार के प्रतिअपने दुख और संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए मुक्तिधाम में उपस्थित रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

थाने में पुलिस इंतजार करती रही और नेताम चुनाव प्रचार करते रहे

0
  • भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार करने आई है झारखंड पुलिस
  • चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं ब्रम्हानंद नेताम, उनके निर्वाचन अभिकर्ता ने उपस्थिति में जताई असमर्थता

कांकेर झारखंड के जमशेदपुर में घटित नाबालिग से गैंगरेप की वारदात के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने आई झारखंड पुलिस की टीम मंगलवार को कांकेर थाने में श्री नेताम का इंतजार करती रही और नेताम भानुप्रतापपुर के गांवों में अपनी चुनावी मुहिम में जुटे रहे। पुलिस ने उन्हें सुबह 10 बजे तक का समय कांकेर थाना पहुंचने के लिए दिया था। झारखंड पुलिस कांकेर थाने में श्री नेताम का इंतजार करती बैठी रही। श्री नेताम के निर्वाचन अभिकर्ता ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा कि श्री नेताम चुनाव में व्यस्त हैं और अभी उपस्थित होने में असमर्थ हैं।

ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हैं। झारखंड पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरी तैयारी के सासन 2019 में जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हुई उक्त वारदात ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। झारखंड पइस मामले को लेकर ठीक उस वक्त हरकत में आई, जब भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और भाजपा ने इस सीट पर ब्रम्हानंद नेताम को उतारा। प्रचार अभियान के परवान चढ़ते ही झारखंड पुलिस की टीम नेताम को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ आ धमकी। यह पुलिस टीम तीन दिन से कांकेर में डेरा डाले हुए है। झारखंड पुलिस की टीम कल नेताम के चारामा और कासावाही स्थित आवसों तक पहुंची थी, लेकिन नेताम नहीं मिले। इसके बाद टीम ने उनके निवास में नोटिस छोड़ा था। नोटिस में ब्रम्हानंद नेताम को आज सुबह दस बजे तक कांकेर थाना में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन श्री नेताम दोपहर 1 बजे तक नहीं पहुंचे थे। इस बीच मंगलवार को वे भानुप्रतापपुर के ग्राम भैंसाकन्हार व अन्य गांवों में जनसंपर्क करते नजर आए। वे अपने कुछ समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से मिलते हुए बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले रहे थे और हमउम्र लोगों तथा युवाओं से गले मिलकर समर्थन मांग रहे थे। दोपहर में नेताम के निर्वाचन अभिकर्ता नंद कुमार ओझा ने झारखंड पुलिस के समक्ष नोटिस का जवाब पेश कर बताया कि ब्रम्हानंद नेताम विधानसभा उप चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उनके खिलाफ कोई मामला झारखंड में दर्ज है। नेताम मतदान प्रक्रिया संपन्न होते तक व्यस्त रहेंगे। वे देश के कानून, संविधान और न्याय व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं और समय मिलते ही वे अपना पक्ष रखने के लिए झारखंड पुलिस के समक्ष स्वतः उपस्थित हो जाएंगे। थाने में भारी पुलिस बल तैनात*ब्रम्हानंद नेताम के थाना आने की संभावना और इस दौरान उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ने की आशंका को देखते हुए कांकेर थाना के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार को भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की थी। इसके कारण पुलिस को आशंका थी कि ब्रम्हानंद नेताम से पूछताछ या उनकी गिरफ्तारी के दौरान अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है। इसी के मद्देनजर थाने के आगे बेरीकेटिंग कर दी गई थी तथा अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दो सौ से भी अधिक जवानों को तैनात किया गया था। नरेश सोनी को भी नोटिस*सामूहिक दुराचार के उक्त मामले में कांकेर के भाजपा नेता नरेश सोनी को भी जमशेदपुर की टेल्को थाना पुलिस ने आरोपी नामजद किया है। मांझापारा कांकेर सोनी को भी झारखंड पुलिस ने नोटिस जारी कर मामले की जांच प्रक्रिया में सहयोग के लिए कांकेर थाने में सुबह दस बजे तलब किया था। सोनी थाने पहुंचे या नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

मंडल अध्यक्ष के दावे ने निकाली कांग्रेस की हवा

0

गुंडरदेही नगर पंचायत जो विगत कई माह से भाजपा और कांग्रेस के बीच नाक की लड़ाई बनी हुई थी। दोनों राष्ट्रीय दल साख बचाने प्रयासरत थे। जिस पर भारतीय ने पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास पूर्व जिलाध्यक्ष लेख राम साहू पूर्व विधायकगण आरके राय वीरेंद्र कुमार साहू निरंतर निगाह बनाए हुए थे और उस दिशा में लगातार काम कर रहे थे ।जिसमें आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों ने भाजपा की लाज बचाई। भले ही नगर पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा के पार्षदों ने नाराज़गी के चलते साथ दिया हो परंतु उनको हवा भरने का काम स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने किया था। मतदान से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी गुंडरदेही मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने भाजपा के पक्ष में वर्तमान संख्या से अधिक मत मिलने की बात कही थी, जो मतदान के पश्चात सही साबित हुआ। भाजपा खेमें में जहां मंडलों से लेकर जिला तक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं कांग्रेस में स्थानीय व पूर्व में सक्रिय चेहरे भी नदारद रहे मतदान के पश्चात दुष्यंत सोनवानी ने उच्चपदाधिकारियों,रणनीतिकारों कार्यकर्ताओं सहित समस्त पार्षदों और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए विधायक सहित ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू को नगर में विकास कार्य बाधित करने के संदर्भ में भ्रम फैलाने पर आगाह किया ।दुष्यंत सोनवानी ने बताया कि स्थानीय विधायक द्वारा अपने कार्यक्रमों में घोषणा की गई जिन्हें वे राज्य शासन से प्राप्त अधोसंरचना मद में कराना चाहते हैं जिसे स्थानीय पार्षदों द्वारा खारिज कर प्रस्ताव पारित नहीं किया जा रहा है, साथ ही 14वे वित्त की राशि केंद्र से प्राप्त राशि है जिसके खर्च करने का योजना बनाने का अधिकार नगरी निकाय के पार्षदों को है उस पर विधायक द्वारा दखल देना पूर्ण रूप से अनुचित है। माननीय विधायक जी को गुंडरदेही में किसी भी प्रकार का विकास कार्य कराना है तो प्रस्ताव बनवा कर स्वयं के प्रयास से राज्य से राशि लाकर कराएं अपने विधायक निधि से कराय अधोसंरचना की राशि पर निगाह ना डालें । अधोसंरचना मद की राशि सभी नगरीय निकायों को समान रूप से प्राप्त होने वाली राशि है जिसमें स्थानीय विधायकों का कोई प्रयास सम्मिलित नहीं होता। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी जिन्हें आज तक फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई ,उल्टा गुंडरदेही नगर पंचायत में बेरोजगारों के साथ छल किया गया ,पार्षदों के विरोध के बाद भी सप्ताहिक बाजार में गुमटी लगाकर गुपचुप तरीके से नगर पंचायत गुंडरदेही के पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बेच दिया गया हैं। कांग्रेस की सरकार ने बेरोजगारों सहित सभी वर्गों को छलने का काम कर रही।

संसदीय सचिव जैन ने संबलपुर में तेज किया जनसंपर्क अभियान

0
  • घर- घर जाकर रेखचंद जैन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांग रहे हैं


कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतदान तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। सोमवार को जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबलपुर पंचायत क्षेत्र में घर- घर जाकर जनसंपर्क किया। जैन की प्रभावी शैली से प्रेरित हो पचासों युवा और बुजुर्ग उनके साथ प्रचार अभियान में शामिल हो गए।


कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार अभियान तेज करते संसदीय सचिव जैन ने सोमवार की शाम संबलपुर के हल्बापारा, चांदनी चौक, गड़रिया पारा, ब्राह्मणपारा, शांतिपारा व अन्य भागों के घरों में जाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान अनेक लोगों ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी द्वारा कराए गए कार्यों को याद किया और कांग्रेस को वोट देने के लिए आश्वस्त किया। जैन ने कहा कि कांग्रेस ही सबके सुख दुख में सहभागी बनती आई है। भानुप्रतापपुर क्षेत्र, बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ और देश का समग्र विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस राज्य को तेजी विकास पथ पर आगे बढ़ा रही है। राज्य की जनता के कल्याण के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर भूपेश बघेल के हाथ को मजबूत करें।
ये भी रहे रेखचंद जैन के साथ
जनसंपर्क के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ गौरव चोपड़ा (गोल्डी), रितेश संचेती, संबलपुर पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष रितेश मानिक, शीतेश रजक, देवेंद्र नेताम, नदीम खान, नारद लेड़िया, रमेश ठाकुर, रूपेंद्र साहू, संतोष साहू, जगदलपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, सुशील मौर्य, अल्ताफ खान, जाहिद खान, बलिराम नाग, रीका कर्मा, मुन्नालाल कश्यप, सुलो कश्यप, पार्षद सूर्या पानी, विजेंद्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

हत्या एवं अपहरण के प्रकरण में थे दोनों कैदी बालोद जेल में निरूद्व।

0
  • बालोद जेल सें फरार दोनों कैदी को बालोद पुलिस को पकडने में मिली सफलता।

दोनो आरोपियो की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, थाना डौण्डी लोहारा की रही विशेष भूमिका। दिनांक 26.11.2022 को रात्रि 08ः00 बजे जिला जेल बालोद से सूचना मिला कि बालोद जेल से दो कैदी जेल की दिवार फांद कर फरार हो गये है कि सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो एवं साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर दोनो फरार कैदी को पकड़ने रवाना किया गया।

टीम द्वारा बालोद जेल जाकर घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर फरार कैदी 1.विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा जो अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मामले में बालोद जेल में निरूद्व था वह दिनांक 26.11.2022 के शाम 07ः00 बजे करीबन बालोद जेल के दिवार फांद कर वहां से फरार हो गये थे। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा तत्काल कई टीम बनाकर रवाना किया गया। एक टीम जेल के पीछे जाने वाले रास्ते की सघन चेकिंग किया गया। समस्त थाना/चौकी को अलर्ट किया गया और उनके द्वारा रोड पर एमसीपी लगाकर समस्त आने जाने वाले वाहन को चेंक किया गया। टीम आरोपियो के गांव में उनके घर के आस पास जाकर ग्रामीण वेशभूषा में उनपर नजर बनाए हुए थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

फरार कैदी में विकास यादव दिनांक 27.11.2022 को सुबह 10ः00 बजे अपने गांव भालूकोन्हा के पास खेत खलिहान में लुक छिप रहा था, जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दूसरा फरार कैदी षिव कुमार नेताम उर्फ मोनू जो आज दिनांक 28.11.2022 को ग्राम कामता के खेत खलिहान में लुक छिप कर था जिसे टीम द्वारा घेराबंदी का धर दबोचा गया। दोनो फरार कैदी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेल के भीतर पूर्व से भागने का योजना बनाना बताया। दोनो अपने अपने गांव जाकर घर से पैसा लेकर बाहर राज्य जाने की फिराक में थें। जिसे टीम द्वारा काफी मेहनत कर बालोद जेल से फरार दोनो कैदी विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जो हत्या के प्रकरण में जेल में निरूद्व था। 2. षिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त दोनो फरार कैदी के गिरफ्तारी में समस्त थाना/चौकी प्रभारियो, स्टाफ एवं साइबर सेल टीम बालोद का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम ,पता-

  1. विकास यादव पिता गोपीचंद यादव उम्र 20 साल पता ग्राम भालू कोन्हा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)
  2. शिव कुमार नेताम उर्फ मोनू पिता दुर्गा नेताम उम्र 20 साल पता -ग्राम कामता थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूचना के 24 घंटे के भीतर गुण्डरदेही पुलिस के गिरफ्त मे

0

नाबालिग पिडिता को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर किया था दुष्कर्म। प्रकरण मे जोडी गई अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थी ने दिनंाक 26.11.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की नबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 साल 07 माह है को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वैध संरक्षण की संरक्षता से अपहृत कर ले गया है।

प्रथम दृष्टया अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 378/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर के द्वारा सायबर सेल बालोद से तकनीकी सहायत प्राप्त कर टीम गठित कर सउनि लता तिवारी, आर. शैलेन्द्र सिंह को ग्राम सिलदहा थाना पथरिया रवाना गिया गया जहौ से अपहृता को लोकेश निषाद के कब्जे से दिनांक 28.11.2022 के रात्रि 00ः30 बजे बरामद किया गया है, अपहृता से पुछताछ कथन पर आरोपी लोकेश निषाद के द्वारा अपहृता नबालिग है यह जानते हुए भी शादी कर पत्नि बनाकर रखने की प्रलोभन देकर दिनंाक 22.11.2021 से दिनांक सा22.11.2022 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाया है, कि प्रकरण मे धारा 366, 376 (2) (ढ) भादवि,4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। प्रकरण मे प्रार्थी द्वारा अपहृता का सक्षम अधिकारी से अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र पेश करने पर प्रकरण मे अपहृता अनुसूचित जनजाति का पाये जाने से प्रकरण मे धारा 3, (2) (ट -क) एससी/एसटी एक्ट जोडी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण के आरोपी से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये, प्रकरण के आरोपी लोकेश कुमार निषाद पिता अमरनाथ निषाद उम्र 21 साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली ( छ.ग.) को आज दिनंाक 28.11.2022 के 15ः00 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे व निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, के नेतृत्व मे आरोपी गिरफ्तारी व अपहृता के दस्तयाबी मे सउनि लता तिवारी, सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. सुनिल सिंह, आर. पंकज तारम का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी :-
लोकेश कुमार निषाद पिता अमरनाथ निषाद उम्र 21
साल साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली ( छ.ग.)

साहू और रजक समाज ने दिया कांग्रेस को खुला समर्थन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बैठक में रखी मन की बात- समाजों के साथ बैठकी का सिलसिला जारी

जगदलपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उप चुनाव को लेकर विभिन्न समाजों के साथ बैठकी और समर्थन – आशीर्वाद मांगने का कांग्रेस का सिलसिला जारी है। रविवार शाम- रात्रि को इसी कड़ी में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने साहू एवं रजक समाज के स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों- सदस्यों से मुलाकात की। श्री जैन ने दोनों समाजों के लोगों को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। स्वर्गीय मनोज मंडावी के क्षेत्र विकास में योगदान को रेखांकित करते उन्होने उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने श्रीमती सावित्री मंडावी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

संसदीय सचिव ने उपस्थित सामाजिक जनों से कहा कि उनका एक वोट बस्तर के अन्य 11 विधायकों व कांग्रेस सांसद पड़ेगा। हम सभी मिलकर सावित्री भाभी के नेतृत्व में क्षेत्र विकास का कार्य करने का संकल्प लिया। उनके संबोधन के पश्चात रजक व साहू समाज ने खुलकर समर्थन देने की घोषणा की। रजक व साहू समाज ने भविष्य में भी पूर्ववत सहयोग मिलने की अपेक्षा की जिस पर श्री जैन ने उन्हें आश्वस्त किया। बैठकों के दौरान समाज जनों के साथ साहू समाज के अध्यक्ष रमेश सोनगेड़, तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा साहू, विजय साहू, रजक समाज के जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक, वीरेंद्र रजक, गौरव चोपड़ा (गोल्डी), रितेश संचेती, दिलीप बुरड़, सुधीर गुणधर, नदीम खान, सीतेश रजक, जगदलपुर शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी व अन्य मौजूद थे।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव

0

ग्राम पंचायत कोदापाखा एवं सुखई पंचायत में सघन दौरा कर क्षेत्र के लोगों से मिलकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने कहा की जिस तरह से स्व. मनोज मंडावी जी का जो अधूरा सपना था उसको पूरा करने के लिए और जो विकास की गति आई थी उसे निरंतर जारी रखते हुए हमें श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी को कांग्रेस के पक्ष में डालकर भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, पाली विधायक मोहित केरकेट्टा, नरोतम पढ़ोती, उषा तारम, सविता उइके, संतकुमारी मंडावी, रुमा राय, शिवन कुमेटी, मुन्नाराम सिन्हा, सामसाय दुग्गा, भरत सलाम, सित कुमार तारम, बिहारी लाल, कन्हैया, लखन, शिवप्रसाद, जवाहर पिद्दा, शैलेन्द्र दुग्गा, किशन लाल, कवल तारम, विधुर मतलम, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

मनोज भाई के नक्शे कदम पर चलेंगी सावित्री मंडावी : बैज

0
  • क्षेत्रवासियों के हक के लिए सरकार से लड़ते थे मनोज मंडावी
  • भानुप्रतापपुर के गांडागौरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और सांसद दीपक बैज ने चुनावी सभा को किया संबोधित

कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज तथा कांग्रेस के अनेक विधायक मैदान पर उतर चुके हैं। मरकाम और बैज ने ग्राम गांडागौरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि स्व. मनोज मंडावी जुझारू प्रकृति के और अपने क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित विधायक थे। जब मनोज मंडावी, मैं और मोहन मरकाम विधायक थे, तब हम लोगों ने मनोज भाई के तेवर देखे थे। विधानसभा में मंडावी की गर्जना हमेशा सुनाई देती थी। वे अपने क्षेत्र के गांवों की समस्याओं को दूर करवाने तथा जनता की मांगों को पूरा करवाने के लिए सरकार से भी लड़ पड़ते थे। वे आवाज उठाते थे कि मेरे क्षेत्र के गांवों में सड़कें, स्कूल, बिजली, पानी, अस्पताल की सुविधा नहीं है, कर्मचारी और शिक्षक नहीं हैं। मंडावी जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक चैन से नहीं बैठते थे। उनके इस जुझारूपन और अपनी जनता के प्रति समर्पण भाव के सभी विधायक कायल थे। उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी पर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। हम पूरी यकीन के साथ कहते हैं कि सावित्री मंडावी मनोज भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए आप लोगों के हित में काम करेंगी। बैज ने जन समुदाय से सावित्री मंडावी को जिताकर मनोज मंडावी के अधूरे सपने को पूरा करने में योगदान देने की अपील की।

कांग्रेस सबकी हितैषी : मरकाम

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार सबकी हितैषी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना भेदभाव किए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास और सभी जाति समुदायों के कल्याण के लिए काम करते आ रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं गैर कांग्रेस शासित राज्यों में भी लागू की जा रही हैं। श्री मरकाम ने मनोज मंडावी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी को विजयी बनाने की अपील लोगों से की। पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि यह पार्टी नफरत की राजनीति करती है। एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाकर राजनीतिक लाभ उठाना भाजपा की पुरानी फितरत है। इस पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है।

MOST POPULAR

HOT NEWS