उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

0
83

जगदलपुर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल,भूपेंद्र सवन्नी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव सिंह के निधन पर सुकमा स्थित लुंबिनी हाउस पहुंचकर देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, किरण देव सिंह, विक्रम देव सिंह व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।