City Media - Page 973 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 973

बोनस एवं वेज रिवीजन के लंबित मुद्दों को हल करने की मांग पर सीटू ने किया माइंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन

0

सेल कर्मचारियों के सम्मानजनक बोनस एवं वेज रिवीजन के लंबित मुद्दों को तत्काल हल करने की मांग को लेकर आज प्राप्त सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मचारियों ने माइंस ऑफिस के सामने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।


उल्लेखनीय है कि सेल कर्मचारियों के बोनस के मुद्दे पर सेल प्रबंधन के बेहद अपमानजनक एवं अड़ियल रवैया के कारण सेल के कर्मचारी बेहद आक्रोशित है। तीन बैठकों के बावजूद बोनस की राशि तय नहीं हो पाने से कर्मचारी उग्र आंदोलन के मूड में हैं । इसी दौरान स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सीटू के आह्वान पर पूरे सेल में आज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी है कि कल होने वाली बैठक में सेल कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक राशि तय की जाए, अन्यथा उत्पादन ठप कर दिया जायेगा। इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित सैकड़ों खदान कर्मियों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा बोनस के मामले में यह पहली बार हो रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जब तीन तीन बैठकों में भी बोनस की राशि का फैसला नहीं हो पाया और दुर्गा पूजा के पूर्व कर्मचारियों को बोनस नहीं मिल पाया। यह सिर्फ और सिर्फ प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण हो रहा है। यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि वर्तमान सेल प्रबंधन का रवैया बेहद नकारात्मक एवं अफसोसजनक है, प्रबंधन कर्मचारियों को कुछ भी नहीं देना चाहता है जबकि अधिकारियों को दोनों हाथों से लुटाने के लिए तैयार है। वह कर्मचारियों को छोटी मोटी राशि देकर मामले को रफा-दफा करना चाहता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। और हम अपने हक की राशि लेकर ही रहेंगे । यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा 12 हजार करोड़ के भारी-भरकम बुढ़ापे के बावजूद सेल प्रबंधन कर्मचारियों को उनके वाजिब हक का हिस्सा न देकर अपमानजनक प्रस्ताव दे रहा है । जबकि अधिकारियों को पीआरपी के रूप में भारी भरकम राशि लुटाने के लिए तैयार है। प्रबंधन का यह भेदभाव पूर्ण रवैया हमने वेज रिवीजन में भी देखा है, जिसके कारण कर्मचारियों को 30 जून की हड़ताल में जाना पड़ा था। उस समय प्रबंधन ने यूनियनों की एकता में सेंध लगाते हुए एक ऐसा वेज रिवीजन हमें परोसा है, जिसमें ग्रेज्युटी सीलिंग के बाद वेज रिवीजन का कोई वास्तविक फायदा ही नहीं हुआ।

इसी तरह सेल प्रबंधन ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन में भी घटिया प्रस्ताव दे रहा है,। वेज रिवीजन के तमाम लंबित मुद्दों को 3 माह में हल करने का वादा करने वाले प्रबंधन ने सब कमेटियों की बैठक तक समय पर नहीं बुलाई। जिससे स्पष्ट है कि सेल प्रबंधन कर्मचारी विरोधी नीति पर चल रहा है, और अब हम बोनस के मामले में भी यही देख रहे हैं कि प्रबंधन बार बार घटिया से घटिया प्रस्ताव रख रहा है, और सेल कर्मचारियों के गुस्से को भड़का रहा है। यहां हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सीटू सेल प्रबंधन की हर चाल के विरुद्ध लगातार संघर्षरत है। वेज रिवीजन के काले एमओयू को रद्द करने से लेकर बोनस की सम्मान जनक राशि हासिल करने तक हमारी लड़ाई जारी है,

यदि कल की बैठक में प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में सही फैसला नहीं लिया तो पूरे सेल में हड़ताल सहित उग्र आंदोलन को संगठित करने में हम पीछे नहीं रहेंगे । खदानों में भी उत्पादन ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों के मामले में भी प्रबंधन को जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए, तथा सेल कर्मियों के लंबित वेज रिवीजन को भी यथाशीघ्र पूरा किया जाए, नहीं तो किसी भी समय सेल प्रबंधन के तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ नियमित एवं ठेका मजदूर लामबंद होकर उत्पादन ठप करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी । धरना प्रदर्शन के पश्चात सेल चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सीजीएम माइंस को सौंपा गया तथा प्रबंधन के साथ चर्चा करते हुए कहा गया कि हमारा संदेश जल्द से जल्द उच्च स्तर पर पहुंचाया जाए ताकि कल की बैठक में सेल कर्मियों के बोनस पर सम्मानजनक फैसला हो सके। ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा ।

भाजपा ने किया नारायणपुर विधायक के कार्यालय का घेराव

0
  • प्रदेश का जनजाति समाज कांग्रेस के इस कृत्य को कभी नहीं भूलेगा -केदार कश्यप

भानपूरी- भाजपा विधानसभा नारायणपुर के सैकडों कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियो ने भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप के अगुवाई मे आज आदिवासीयो के आरक्षण मे कटौती व तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती मे जिसमें सामान्य, ओबीसी,SC आते है उस स्थानीयता को खत्म किये जाने के विरोध मे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप के भानपूरी स्थित कार्यालय का घेराव किया।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की भुपेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा की कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।अगर प्रदेश की भुपेश सरकार सही तरीके से उच्च न्यायालय मे अजजा वर्ग का पक्ष रखी होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को उच्च न्यायालय बिलासपुर मे छत्तीसगढ़ लोकसभा आरक्षण संशोधन अधिनियम 2012को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण अपात्र घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के जनजाति वर्ग में इस सरकार को लेकर भारी आक्रोश है। आगे कश्यप ने कहा की जनजातियो को देखकर अटल जी अलग राज्य बनाया था। लेकिन इस कांग्रेस सरकार ने लगातार आदिवासियों का उपेक्षा करने का ही कार्य किया है,एक ओर सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए महंगे वकील लगाती है।

लेकिन यहां सही ढंग से पैरवी नहीं कर पाने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई,जिसके लिये पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है। वह अपने दायित्वों से भाग नहीं सकती प्रदेश का जनजाती समाज कांग्रेस सरकर के इस कृत्य को कभी नही भूलेगा।बस्तर सम्भाग से जनजाति समाज से एक मंत्री,एक सांसद व 10 कांग्रेस विधायक जनजाति समाज से आते है उसके बाद उनकी चुप्पी कई सवालों को जन्म देती है आने वाले 2023 के चुनाव में इसका खामियाजा इन जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा।ततपश्चात अजजा वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने व बस्तर सम्भाग मे तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में स्थानीय लोगो को भर्ती मे प्राथमिकता देने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को सौंपा ।इस अवसर पर पूर्व विधायकद्वय डॉ•सुभाऊ कश्यप, लच्छू राम कश्यप, बस्तर जिला पंचायत अध्यक्षा वेदवती कश्यप, रूपसिंह मंडावी,जिलापंचायत उपाध्यक्ष बस्तर मनीराम कश्यप,जनपद अध्यक्ष बस्तर टिकेश्वरी मंडावी, ,रुपसाय सलाम,निर्देश दीवान,संतोष बघेल,महेश कश्यप,रामप्रसाद मौर्य,मंगडू नूरेटी, खुलेश्वर कश्यप सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विहिप बजरंग दल ओडिशा प्रांत उमरकोट मे बजरंग दल स्थापना दिवस कार्यक्रम के आमंत्रण मे विहिप बस्तर रहा उपस्तिथ: शैलेन्द्र श्रीवास्तव

0

दिनाँक 17 अक्तूबर 2022 जगदलपुर प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम मे बताया वर्ष 1984 में विश्व हिन्दू परिषद की पहली धर्मसंसद मंदिर आंदोलन की शुरूआत के साथ ही हिंदू समाज में सांस्कृतिक चेतना पैदा करने के लिए विहिप ने अयोध्या में राम जानकी रथयात्रा के नाम से नियमित रूप से शोभायात्रा निकालनी शुरु की।इस राम जानकी रथयात्रा हिंदू समर्थक आंदोलन के रूप में प्रचारित किया गया और हिन्दू विरोधियो द्वारा सांप्रदायिक तनाव पैदा किया गया।

राम जानकी रथयात्रा में आने वाले अवरोधों को दूर करने के लिए साधु-संतो ने युवाओं से इस झांकी को निर्विघ्न रूप से जारी रखने का आहवान किया और इसके लिए 08 अक्टूबर 1984 में एक दल की स्थापना की गई, जिसे बजरंग दल के नाम से जाना गया। बजरंग दल का सूत्रवाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। हिंदू युवा शक्ति को समाज के प्रति संस्कारयुक्त सकारात्मक भूमिका की ओर प्रेरित करना भी बजरंग दल का मुख्य कार्य है। हिन्दूओं के सभी कार्यक्रमों में संगठन की उपस्थिति अवश्य होती है। हर तरह की स्थितियों से निपटने के लिए बजरंगियो को लगाया जाता है, इसलिए उन्हें हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

बजरंग दल हर वर्ष देश के विभिन स्थानों पर अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए शौर्य प्रशिक्षण वर्गो का आयोजन करता है। बजरंग दल का हर काम राष्ट्र व धर्म के लिए होता है बजरंग दल उद्देश्य है कि वह भारत से लव जिहाद, गौ हत्या, व मंतातरण जैसी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करना है lबजरंग दल अपने कार्य का विस्तार करने के लिए देशभर के मंदिरों में साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम के आयोजन भी करता है जिसमे बजरंग दल के कार्यकर्ता देव भक्ति के साथ हिन्दू समाज की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयत्न करते है।बाबरी ढांचे को गिराने गये बजरंग दल के बजरंगियो ने अपनी जान की आहुति दी l परिणाम स्वरूप अयोध्या मे निर्माण हो रहे राम जी के मंदिर से समस्त सनातन समाज की स्मृतियों मे रहेगा l ओडिशा व छत्तीसगढ़ के मार्गो से गौ तस्करी हो रही है, जिसे प्रशासन रोकने मे कोई पहल नही कर रहा है, किंतु विहिप बजरंग दल लगातार गौ तस्करी रोकने अभियान चला रहा है, व अब ओडिशा प्रांत के साथ संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जाएगा l
नवरंगपुर जिला उमरकोट मे विशेष रूप से बजरंगियों द्वारा जय श्री राम के जयकारे के साथ बाईक रैली किया गया l कार्यक्रम मे उदबोधन ओडिशा प्रांत संघ प्रमुख, विहिप प्रमुख, छत्तीसगढ़ प्रांत धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव जी, व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया l
उक्त कार्यक्रम मे विहिप प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत,बजरंग दल जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी, बस्तर प्रखंड नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला ,मंत्री सिकंदर कश्यप , बकावंड प्रखंड मंत्री सूरज सिंह चंदेल, जगदलपुर नगर मंत्री विष्णु ठाकुर, नगर सह मंत्री नितेश सेठिया,नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर, शुभम यादव, सुदेश बजरंगी, दीपक सेठिया बस्तर से उपस्तिथ थे l

विधायक चंदन कश्यप की प्रयास से भानपुरी एवं मर्दापाल क्षेत्र की जनता को मिला नवीन तहसील की सौगात

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानपुरी एवं मर्दापाल तहसील का किया वर्चुअल शुभारंभ
  • विधायक चंदन कश्यप मर्दापाल से हुए वर्चुअल कार्यक्रम मे शामिल।

भानपुरी – सोमवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के नवीन तहसीलों का शुभारंभ किया जिसमें नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भानपुरी एवं मर्दापाल भी शामिल है। मर्दापाल से वर्चुअल माध्यम से विधायक नारायणपुर विधानसभा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप हुए शामिल। कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापुर विधायक मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से नवीन तहसीलों के साथ राजीव गांधी किसान योजना, गौ धन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का अंतरण भी किया। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मुंग, उड़द एवं अरहर क्रय की अभिनव पहल एवं नामांतरण सरलीकरण पोर्टल की शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

कार्यकम मे विधायक कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तब से सरकार का चार साल भी पूरे नही हुआ है लिकिन छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रहा और जब मुख्यमंत्री जी का मेरे विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ था तब क्षेत्रवासियों और मैंने भानपुरी मर्दापाल छोटे डोंगर को तहसील बनाने का मांग किए तब मुख्यमंत्री जी ने तत्काल उप तहसील का घोषणा किए और कुछ महीने बाद ही तहसील बना दिया ऐसी मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं अब भानपुरी और मर्दापाल में तहसील बनने से यहां की जनता को अब बस्तर और कोंडागांव जाना नहीं पड़ेगा अब यही सारे काम होंगे साथ ही मुख्यमंत्री जी ने आज किसान नया योजना और गोधन न्याय योजना के तहत किसानों के खाते पर राशि डाले हैं और मैं मर्दापाल के जनता को भी बताना चाहता हूं कि की मर्दापाल में आने वाला वक्त हमें महाविद्यालय खुलेगा जिससे बच्चो को शिक्षा के लिए कोंडागांव जाना नहीं पड़ेगा।

इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव,कवासी लखमा,ताम्रध्वज साहू,रविन्द्र चौबे,अमरजीत भगत,जय सिंह अग्रवाल,कैबिनेट के अन्य मंत्रीगण सांसद प्रतिनिधि श्याम दिवान, विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल,वरिष्ठ कांग्रेसी अचल बाजपेयी, श्यामसुंदर पांडे, मंगल सेठिया, महेंद्र पांडे, फतेसिंह परिहार,जनपद सदस्य निलय कश्यप,युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अनिल बघेल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,कोण्डागांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल सुखराम पोयाम,कोण्डागांव जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, शिवलाल मंडावी, वरुण सेठिया, देवेंद्र कोर्राम, सुखुर खान, सोमनाथ कोर्राम,गंगाधर कोर्राम, रामपत कोर्राम,गंधरू यादव, सहदेव बघेल, संता बघेल, बबलू बघेल, सालिक नेताम, जगरनाथ कश्यप, जगतराम सोढ़ी, जनपद सदस्य,पीलाजी पोयम, शिव कोर्राम, वरिष्ठ कांग्रेसी सोनशिंग ठाकुर, ढोई बघेल बलिराम सोड़ी, लोकमन ठाकुर, दया बघेल, रसूल कश्यप, हरि मंडावी, रमेश मंडावी, आशीद कोर्राम जया, श्याम कुमारी ध्रुव ,अभिषेक बाजपेयी, जीवन सेठिया,लक्ष्मण दिवान, प्रेम पानिग्राही,भुवनेश्वर बघेल, छोटू चौबे,सोनधर दिवान,कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी कलेक्टर बस्तर चंदन कुमार, तहसीलदार कमल किशोर साहू, नायब तहसीलदार चित्रसेन साहू,सीईओ जनपद पंचायत जयभान सिंह राठौर, विभागीय अधिकारियों सहित अन्य कांग्रेसी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

नक्सलियों के सप्लाई चेन पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

0


दिनाॅंक 17.10.2022 नक्सलियों के लिए विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करते 01 आरोपी पकडाया।

बास्तानार बस स्टैण्ड पर की गई कार्यवाही ।

थाना कोड़ेनार अन्तर्गत की गई कार्यवाही ।

बरामद सम्पत्ति - बूस्टर, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, एक्सेल वायर, एवं अन्य विस्फोटक सामान बरामद

आरोपी मुलतः बीजापुर भैरमगढ क्षेत्र का निवासी है

विस्फोटक सामान बीजापुर में खपाने की थी तैयारी 

नाम आरोपी:-
मंगलू मडकामी पिता पान्डु मडकामी उम्र 25 वर्ष निवासी भैरमगढ जिला बीजापुर , हाॅल बडे काकलुर, थाना कोडेनार, जिला बस्तर (छ.ग.)

आज दिनाॅंक 17.10.2022 बस्तर पुलिस को नक्सलियों के सप्लाई चेन पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि थाना कोड़ेनार अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुआ है कि दिनाॅंक 17.10.2022 को किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री नक्सलियों को सप्लाई करने के उद्देश्य से बस स्टैण्ड बास्तानार में उपस्थित है ।

सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलूर एश्वर्य चन्द्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोड़ेनार विकासचंद्र राय, के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर बास्तानार बस स्टैण्ड की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा बास्तानार बस स्टैण्ड में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया है। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मंगलू मडकामी निवासी भैरमगढ, जिला बीजापुर हाॅल निवासी – बडे काकलुर, जिला बस्तर होना बताया । जिसके सामान की तलाशी लेने पर उसके पास (1). ईको प्राईम बुस्टर 83 एम.एम. 2.78 किलोग्राम- 02 नग, (2). एन एपीपेल पावर एक्सप्लोजिव (क्लास) 25 एमएम ग 125 ग्राम – 06 नग, (3). डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-11 06 नग, (4). डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-12 – 02 नग, (5). डेटोनेटर लगा हुआ तार – 07 नग, (6). कोडेक्स वायर – 02 फिट, (7). नीले रंग का पतला तार एक गुच्छा, (8). पीला रंग का एक्सल वायर 16 मीटर जिसके एक सिरे में डेटोनेटर लगा हुआ – 05 नग मिला उक्त विस्फोटक सामग्री रखने एवं परिवहन के संबंध में संदेही के द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं होना बताया एवं उक्त विस्फोटक सामान को भैरमगढ क्षेत्र में नक्सलियों के लिये ले कर जाना स्वीकार किया है। संदेही मंगलू मडकामी का उक्त कृत्य विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं छ.ग. जनसुरक्षा अधिनियम के अपराध की परिधि होना पाये जाने से आरोपी मंगलू मडकामी के विरूद्ध थाना कोड़ेनार में धारा 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 8 (1),(3),(5), छ.ग. जनसुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया है । मामले में आरोपी मंगलू मडकामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है ।

तरीका वारदात:-
आरोपी मंगलू मडकामी मुलतः भैरमगढ जिला बीजापुर क्षेत्र का निवासी है। पिछले 01 वर्ष से बडे काकलुर में रह रहा है। जिसका पूर्व से भैरमगढ क्षेत्र के प्रतिबंधित माओवादी संगठन से सम्पर्क है। आरोपी मंगलू मडकामी पिछले माह मजदूरी करने आन्ध्र प्रदेश गया था जहा से विस्फोटक सामाग्री लाकर अपने पास रखा था। उक्त विस्फोटक सामान पहुॅचाने के लिए यह बडे काकलुर से भैरमगढ, जिला बीजापुर जा रहा था बताया है।

बरामद सम्पत्ति:-
(1). ईको प्राईम बुस्टर 83 एम.एम. 2.78 किलोग्राम- 02 नग,
(2). एन एपीपेल पावर एक्सप्लोजिव (क्लास) 25 एमएम ग 125 ग्राम – 06 नग,
(3). डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-11 – 06 नग,
(4). डेटोनेटर लगा हुआ तार एल.डी.डी.-12 – 02 नग,
(5). डेटोनेटर लगा हुआ तार – 07 नग,
(6). कोडेक्स वायर – 02 फिट,
(7). नीले रंग का पतला तार एक गुच्छा,
(8). पीला रंग का एक्सल वायर 16 मीटर वायर जिसमें 5 डेटोनेटर लगा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा भारत जोड़ो यात्रा

0
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा  दिनांक 17 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक विभिन्न वार्डों व बूथों पर ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जावेगी। 

उसी तारयतम में आज दिनांक 17/09/2022 को प्रातः 06:30 से वार्ड नं 01 में राजहरा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर वार्ड नं 01,02 व 05 में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गईं।

भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला सचिव युवराज साहू, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक विभाग रूबी एन्थोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, एल्डरमेन जगदीश श्रीवास व जी ईश्वर राव, अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, मनोज साहू,जावेद खान, बसंत साहू, विलियम भौरा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

विवेक मसीह, प्रभारी महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

0

आज दिनांक 17.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 20 प्रकरण में समन शुल्क 6,000/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ़ के आज दिनांक 17.10.2022 को बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में यातायात पुलिस बालोद द्वारा बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट का व नियमाुनसार न लिखे होने एवं आड़े तिरछे लिखे होने वाले वाहनो के वाहन मालिकों को रोककर नंबर लिखाया गया, साथ ही चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने एवं दुपहिया वाहन में हेलमेट लगाने की समझाईश दिया गया।

चेकिंग कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने की समझाईश के साथ-साथ यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों के साथ शिष्टाचार के साथ चेकिंग किया गया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, मोबाईल से बात करना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 07 प्रकरण समन शुल्क 2100/-
  2. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलना – 05 प्रकरण समन शुल्क 1500/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-
  4. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-
  5. नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-

कुल प्रकरण 20 में समन शुल्क 6,000 रूपये

चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0


दिनांक -16.10.2022 थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) आरोपियो के पास से 2 नग चाकू किया गया जप्त । आरोपियों के विरूद्ध धारा 341,147, 148, 149, 294, 506 बी, 307 भादवि0 के तहत मामला दर्ज ।

विवरण :- विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अब्दुल मतीन कुरैशी पिता स्व. अब्दुल मजीद कुरैशी उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क0 24 राजहरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.10.2022 के रात्रि लगभग 08.10 बजे इसका बेटा शब्बीर कुरेशी अपने दोस्त अरविंद सौरभ उर्फ लक्की के मोटर सायकल बुलेट में सेक्टर एरिया से नगर पालिका राजहरा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

के पास स्थित अमृत तुल्य चाय दुकान जा रहे थे पुराना नगर पालिका के पास मुक्कू और बाडू ने मोटर सायकल को रुकवाया तब अरविंद ने मोटर सायकल रोका तब लिनेश बंसोड़े व मुकेश उर्फ मुक्कू ने शब्बीर को तुम हमारे साथ दुश्मनी क्यों रखते हो तुमसे बात करना है, कड़कर शब्बीर कुरैशी के दोनो हाथ को पकड़कर टेंकर के पीछे ले जाकर लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू, रुद्र पाण्डेय, मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू, रोहन उर्फ रिंकू एवं एक अन्य ने सभी ने शब्बीर कुरैशी को मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर तुझे आज नहीं छोडेंगे तुम्हे आज जान से मार डालेंगे कहकर रुद्र पाण्डेय और रोहन उर्फ रिंकू ने शब्बीर का हाथ पकड़कर रखा था

और लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर उर्फ मुक्कू एवं एक अन्य व्यक्ति अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से शब्बीर कुरैशी के कमर, जांघ एवं कुल्हा में प्राण घातक हमला कर चोंट पहुंचाया है, जिसे उपचार हेतु शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में भर्ती किये हैं, की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर वारा पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना राजहरा एवं सायबर सेल बालोद टीम द्वारा आरोपियों की पता तलाश कर मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होने दिनांक घटना समय सदर को अपराध घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण लिनेश बंसोड़े उर्फ बाडू व मुकेश निर्मलकर के कब्जे से एक-एक नग चाकू जप्त किया गया है, आरोपीगण निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू, मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर, रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे, रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू को आज दिनांक 16.10.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
नाम आरोपी :-

  1. निलेश बंसोड़े उर्फ बाडू पिता सुनील बंसोड़े उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड फ० 21 रेल्वे कालोनी राजहरा
  2. मुकेश उर्फ मुक्कु निर्मलकर पिता स्व० लखन लाल निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र० 07 कालेज रोड: टीचर कालोनी राजहरा
    03 रूद्र पाण्डे पिता गणेश पाण्डे उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क0 05. 256 चौक राजहरा
  3. रोहन दास मानिकपुरी उर्फ रिंकू पिता देवदास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 09 डीएवी स्कूल के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0

बस्तर के विधायकों ने डाले वोट

0
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करने पहुंचे थे रायपुर


जगदलपुर. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार को हुए मतदान में संसदीय सचिव रेखचंद जैन समेत बस्तर संभाग के सभी विधायकों और पीसीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया. इन लोगों ने रायपुर जाकर मतदान किया.


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में मतदान केंद्र बनाया गया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर के बीच मुकाबला हो रहा है. विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक केशकाल संतराम नेताम, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, वरिष्ठ नेता करण सिंह देव, नगर निगम की सभापति कविता साहू, छविन्द्र कर्मा, विमल सुराना, रुक्मिणी कर्मा, सुशील मौर्य , तूलिका कर्मा समेत बस्तर के डेलिगेट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने में विश्वास रखती है. कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुना जा रहा है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने मिलकर निर्णय ले लिया. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने स्थापना काल से ही लोकतांत्रिक मूल्यों और नीतियों पर चलती आ रही है.

पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर बड़ी कार्यवाही

0


जिला-बस्तर जगदलपुर दिनाॅंक 17.10.2022 बस्तर विगत कई वर्षो से लगातर फरार थे स्थायी वारंटी शहर के अलग-अलग स्थानों से वारंटियों को किया गया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने 06 स्थायी वारंटियों को भेजा जेल
 नाम वारंटी-
1.पीयुष साव पिता स्व0 राजेन्द्र साव नि0 गंगानगर वार्ड जगदलपुर
2.राजा उर्फ दारासिंह पिता स्व0 निर्भय सिंह नि0 हिकमीपारा जगदलपुर

  1. उमाकांत जोशी पिता स्व0 राम नारायण जोशी नि0 ग्राम आसना जगदलपुर
  2. सुफला यादव पिता शिवलाल यादव नि0 डोकरीघाट पारा जगदलपुर
  3. निकिता यादव पिता सोनू नि0 डोकरीघाट पारा जगदलपुर
  4. मोहित त्रिपाठी पिता विनोद त्रिपाठी नि0 चांदनी चैक जगदलपुर
    –00–
    उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विगत कई वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चला कर, गिरफ्तार किया गया है। जिस तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्षन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।
    थाना कोतवाली जगदलपुर में मारपीट एवं आम्र्स एक्ट के मामलों में विगत कई वर्षो से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के 1.प्रकरण क्रमांक-1455/18, अपराध क्रमांक-310/2018 धारा 294,323,506,34 भादवि0 2.प्रकरण क्रमांक-67/2020 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट 3. प्र0क्र0- 1684/21, अप0क्र0 523/2019 धारा 294,323,506,341,34 भादवि0 4. प्र0क्र0-1684/21, अप0क्र0 523/2019 धारा 294,323,506,341,34 भादवि0 5.प्र0क्र0-378/22, अप0क्र0 34/2022 धारा 294,506 भादवि0 तथा 6. प्र0क्र0-1766/21, अप0क्र0 533/2020 धारा 294,323,506 भादवि0 के प्रकरण में जारी स्थायी वारंटी पीयुष साव, राजा उर्फ दारासिंह, उमाकांत जोशी, सुफला यादव, निकिता यादव एवं मोहित त्रिपाठी जो घटना कारित कर लगातार फरार थे। जिसका पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा वारंटियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में विधिवत् पेश किया गया है।
    महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारीः-
    निरीक्षक- एमन साहू
    सहा0उपनिरी0- नीलाम्बर नाग
    आरक्षक- प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर

MOST POPULAR

HOT NEWS