City Media - Page 1532 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1532

बस्तर विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष बकावंड ब्लॉक के मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग पहुंच कर 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

0

आज बस्तर विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने बकावंड ब्लॉक के मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग पहुंच कर 2 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

बस्तर विधायक ने कोविड19 सेंटर की व्यवस्था की जानकारी लिया एवं डॉ.से कहा कि यंहा पर किसी भी स्थिति में कोई परेसानी ना हो हम सदैव इनकी सेवा के लिए तत्पर है अगर कोई परेशानी हो तो आप किसी भी टाइम दूरभाष के माध्यम से हमें अवगत कराएं हम सेवा के लिए सदैव साथ है |

बस्तर विधायक जी ने आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज बकावंड ब्लॉक को दी बड़ी सौगात आज बकावंड स्वास्थ्य विभाग को आज सी.एस.आर.मद (SECL) मद से प्रदत दो एम्बुलेंस प्रदान करके उनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिसमें मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जानकी राम सेठिया, बीएमओ राधेश्याम भवर , श्रीवास्तव , कार्यपालन अधिकारी रवि साव दिनेश यदु,अनिल पांडे, हरीश पारख,राजेश कुमार बघेल, विमल बिसाई, मोना पाड़ी, नित्यानंद, BMO सर, एवं अन्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

एबीवीपी का रक्तदान अभियान निरन्तर जारी है, मेडीकल कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं में किया 2 यूनिट रक्तदान

0

जगदलपुर – कोरोना की वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान निरन्तर जारी है शुक्रवार को भानपुरी इकाई के कार्यकर्ताओं ने 2 यूनिट रक्तदान स्व. बलीराम कश्यपन स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर के ब्लड बैंक में किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि रक्तदाता अभाविप के सिद्धार्थ कश्यप व हेमकांत सिन्हा ने अपना रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पहले रक्तदान फिर टीकाकरण अभियान को जारी रखा है हर सम्भव जररूतमन्द मरीजों के मदद का प्रयास किया जा रहा ताकि दूर दराज के ग्रामीण मरीजों व गम्भीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो। दीवान ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा सभी युवा विद्यार्थियों से अपील है कि कोरोना की इस लड़ाई में टीकाकरण से पहले रक्तदान अवश्य करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतरत्न राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि आतंकवाद – विरोध दिवस के रूप में मनाई गई

0

शहर कांग्रेस ने दी संचार क्रांति के निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने आतंकवाद विरोध की ली शपथ व वितरित किये मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन

राजीव गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगे…..

वर्तमान में लॉकडाउन को देखते केंद्र व राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी विधायक रेखचन्द जैन जी महापौर सफिरा साहू जी सभापति कविता साहू जी व कांग्रेसियों ने भारतरत्न व संचार क्रांति व आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी की पुण्यतिथि सादगी व गरिमा के साथ मनाते उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धाजंली दी गई।

उसके पश्चात राजीव जी के पूण्यतिथि पर राज्य शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष माननीया सोनिया गांधी जी और राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक, महापौर,सभापति आदि जनप्रतिनिधिगण ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की उसके उपरांत जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया शहरवासियों व ग्रामवासियो को कोरोनावायरस से बचाव हेतु शासन की गाइड लाईन का पालन और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। तथा आज के इस बलिदान दिवस पर आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी के जीवन की बाते साझा की।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त, बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों के खातों में पहुंची 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि

0

जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।

वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस को 04 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2021 को थाना कुकड़ाझोर से जिला पुलिस बल एवं कैम्प आकाबेड़ा से छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डाॅमिनेशन पर ग्राम नेड़नार, मरेहनार की ओर गई थी।

एरिया डाॅमिनेशन के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर ग्राम नेड़नार के जंगल में बत्तेराम उसेण्डी उर्फ सिगडू पिता स्व. कुलेराम उसेण्डी जाति माड़िया उम्र 30 वर्ष निवासी नेड़नार थाना कुकड़ाझोर (अध्यक्ष नेड़नार जनताना सरकार) एवं मुरेहनार के जंगल में 1- कुम्मा पोयाम पिता स्व0 हिड़मा राम पोयाम जाति माड़िया उम्र 35 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार अध्यक्ष) 2-मंगलु राम पोयाम पिता स्व0 हिड़मा राम पोयाम जाति माड़िया उम्र 32 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार उपाध्यक्ष) 3-कविराम उर्फ कतरी पिता सोनूराम कोर्राम जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर (मुरेहनार जनताना सरकार सदस्य) को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.12.2021 को कुकड़ाझोर से कुतुल रोड निर्माण कार्य में लगे एजाक्स मिक्शर मशीन को करेलघाटी के नीचे माओवादी नक्सलियों के साथ आगजनी की घटना एवं दिनांक 12.05.2021 को स्कूलपारा नेड़नार में आम नागरिक लखमू गोटा निवासी मोंहदी की माओवादी नक्सलियों के साथ हत्या की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 20.05.2021 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संचार क्रांति के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि सादगी गरिमामयी मनाया गया!

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

अभूतपूर्व भारत रत्न और संचार क्रांति के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 30वी पुण्यतिथि बलिदान और आंतकवाद विरोध दिवस के रूप मे कोविड -19 के नियमो का पालन करते हुए सादगी और गरिमामयी मनाया गया l कोविड -19 के नियमो का पालन करते हुए क्षेत्र के विधायक चन्दन कश्यप, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे सर्वप्रथम राजीव गाँधी जी के छायाचित्र पर फूल माला माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया और संचार क्रांति के निर्माता राजीव गाँधी अमर रहे के नारे लगाए l ततपश्चात क्षेत्र के विधायक चन्दन कश्यप ने जिला हॉस्पिटल मे भर्ती मरीजों का हालचाल जान कर फल फ्रूट्स वितरण किया वही जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डेली मार्केट मे मास्क सेनेटाइज़ार वितरण कर दुकानदारो को जल्द से जल्द वेक्सीन लगाने की अपील की सोसल डिस्टेंस का पालन कर अपने आसपास सभी से कोरोना टेस्ट कराने के लिए जागरूक करने कहा गया, श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष मालती नुरेटी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जिला कांग्रेस महामंत्री शेख तौहीद, मोती राम, संतोष राव, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

गुप्त दस्तावेज और भाजपा नेताओं के खिलाफ किए गए FIR के विरोध में धरना

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत तीनों मंडलों गुंडरदेही, अर्जुन्दा व खेरथा के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी षड्यंत्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के खिलाफ किए गए एफ आई आर के विरोध बड़ी संख्या में अपने घरों में धरना प्रदर्शन किये। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश को बदनाम करने की साजिश रचने की कोशिश की गई साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराना अत्यंत निंदनीय हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मनीराम सपहा ने अपने घर में सपत्नी धरना देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा देश और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने की साजिश अत्यंत निंदनीय है. तत्काल कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और छत्तीसगढ़ में किए गए f.i.r.के लिये कांग्रेस के नेताओं को शर्म आनी चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टूल किट मामले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

0

आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टूल किट बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली,भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली,लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेसी सरकार के खिलाफ आज भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास स्थान में दिया धरना |

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव जी ने कहा कि हमारे नेता संबित पात्रा और डॉ रमन सिंह जी के खिलाफ जो गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज की गई है उसकी हम घोर निंदा करते हैं और यह भूपेश बघेल और उनकी पार्टी जो देशद्रोही काम कर रही है जनता आने वाले दिनों में इनको सबक सिखाएगी आज एक और मोदी जी 16 16 घंटे काम कर रहे हैं और ये लोग टूल किट बनाकर देश को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रच रहे हैं जो घोर निंदनीय है

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि आज करोना जैसी महामारी में पूरा विश्व जूझ रहा है परंतु मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमारे देश में होने के कारण हम लोग सुरक्षित हैं परंतु लगातार यह कांग्रेस पार्टी देश को और मोदी सरकार को बदनाम करने पर लगी हुई है और यह भूपेश बघेल झूठे आरोप लगा रहा है और गलत तरीके से डॉ रमन सिंह जी के ऊपर आरोप लगाया है भाजपा शहर मंडल का एक-एक कार्यकर्ता रमन सिंह जी के साथ है और इस कांग्रेस पार्टी के कृत्य की घोर निंदा करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शहर मंडल के प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश निर्मलकर,शाहिद खान,प्रतिभा चौधरी,अमित चोपड़ा,संतोष कौशिक,राजू पटेल,मोहन कलिहारी,लेखन साहिरो,सरोजनी साहू,कमल पंपलिया पंकज आहूजा,गिरजेश गुप्ता,तोमन साहू,अजय बाफना,संतोष चौधरी, हितेशवरी कौशिक,प्राची लालवानी,नीतू सोनवानी,प्रीतम यादव,कमलेश वाधवानी, सुप्रीत शर्मा,मनीष माधवानी,विक्रम लालवानी, डोमेंद्र साहू,शशि साहू,दयाल बघेल,बंशी साहू,गणेश साव,मनोज चंद्राकर,लोकेंद्र कावरे, एवन साहू,अकबर तिगाला,संदीप सिन्हा,जावेद तिगाला,पूजा साहू,सुरेंद्र सारथी,प्रियंका श्रीवास,सोहन आहूजा,रेखा यादव,उमेश साहू,अतुल योगी,रवि माधवानी,संतोष साहू,मंशा साहू,सोनू यादव,चंद्रप्रभा गुप्ता, लक्ष्मी यादव, बीरम बाई, गेंद ऊईके,अश्वनी साहू,आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास स्थान में धरना दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार

नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का बस्तर दौरा

0
डोभाल भारत के पांचवे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। डोभाल ने भारत के अनेक ख़ुफ़िया मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं, सूत्रों के हवाले से खबर मिली हैं की अजित डोभाल जल्द ही बस्तर की ओर रुख करेंगे और नक्सलियों को खत्म करने की योजना बनेयेंगे|
पिछले माह बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के नक्सली लीडर हिड़मा के गांव टेकलागुड़ा बस्ती के पास नक्सलियों ने एंबुश में फंसाकर फोर्स पर हमला कर दिया था। इस हमले में कुल 23 जवान अब तक शहीद हुए थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
शहीद जवानों में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन समेत 23 जवान शामिल हैं| जिसके बाद अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे और बंद कमरे में 11 धर्म गुरुओं के साथ स्पीकर हाउस में मीटिंग की, इसमें नक्सल समस्या मुख्य मुद्दा रहा।
शाह ने धर्म गुरुओं से समस्या से निपटने के लिए सुझाव मांगे और कहा कि बस्तर में नक्सली जल्द खत्म होंगे। इस मीटिंग में शाह के अलावा सीएम रमन सिंह भी शामिल थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा करने के बाद से ही अजीत डोभाल की छत्तीसगढ़ आने की कायवाद शुरू हो गई हैं|
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भुतपूर्व प्रधानमंत्री के 30वीं पूण्यतिथि के अवसर पर पुरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा चार दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

0

अभय शर्मा – कांकेर

संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी द्वारा प्रेस विज्र्ञिप्त जारी कर जानकारी दी है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर स्व0 राजीव गांधी जी, भुतपूर्व प्रधानमंत्री के 30वीं पूण्यतिथि के अवसर पर पुरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी फ्रण्टल आर्गेनाईजेशन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चार दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए निर्णय लिया गया है कि जोन स्तर पर दिनंाक 21 मई 2021 को पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व0 राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किये जाएंगे पश्चात् ‘कोरोना वारियर‘ एवं ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाईजर, साबुन आदि वितरीत किए जाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दिनांक 22 मई को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित कोरोना जांच शिविर में उपस्थित होकर दवाई वितरण का कार्य करेंगे। दिनांक 23 मई को कांग्रेस जन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करंेगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पीड़ीत गरीब परिवारों को राशन सामग्री प्रदाय करेंगे। दिनांक 24 मई को सभी बुथों में 18़ आयु वर्ग के युवकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर ‘सीजीटीका एप‘ के माध्यम से पंजीबद्ध करवाएंगे।
संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शोरी द्वारा सभी कांग्रेस जनों से अपील की गई है कि चार दिवसीय कार्यक्रम में यथासंभव मदद एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS