City Media - Page 650 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 650

फिर से बन रही है कांग्रेस की सरकार : अनिला भेंड़िया

0
  • डौण्डी लोहारा की कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया ने बूथ क्रमांक 77 में किया मतदान
  • सेल्फी जोन में जाकर फोटो भी खिंचवाई मंत्री ने

डौण्डी लोहारा छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया ने कहा है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। वे अपनी भी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आईं। श्रीमती भेंड़िया ने शहर के एक मतदान केंद्र में वोट करने के बाद बूथ के बाहर निर्मित सेल्फी जोन में जाकर अपनी तस्वीर भी खिंचवाई।

 

अनिला भेंड़िया डौण्डी लोहारा शहर की मतदाता हैं। उन्होंने दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला डौण्डी लोहारा स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 77 में मतदान किया। वोट करने के बाद बाहर आकर उन्होंने कैंपस में निर्मित सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाई। इसके बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए अनिला भेंड़िया ने कहा कि प्रथम चरण वाली बीस

विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने तो कांग्रेस पर भरोसा जताया ही है, आज दूसरे चरण के चुनाव में भी मतदाता पूरी तरह कांग्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के लक्ष्य के अनुरूप कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त अनिला भेड़िया ने कहा कि डौण्डी लोहारा क्षेत्र के मतदाता दो बार मुझे अपनी सेवा करने का मौका दे चुके हैं और तीसरी बार भी वे मुझे ही यह सुअवसर प्रदान करेंगे। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिला है और मैं यह चुनाव रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगी। उन्होंने कहा कि डौण्डी लोहारा के जागरूक मतदाता भाजपा के प्रपंच में आने वाले नहीं हैं, उन्होंने कांग्रेस के सच का साथ दिया है।

नहीं रहे एसएस ढेक

0

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सांसद प्रतिनिधि केदार ढेक के पिताजी एसएस ढेक का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।

एसएस ढेक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज तड़के 4 बजे उन्होंने उसरीबेड़ा स्थित निवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ग्राम उसरीबेड़ा के मुक्तिधाम में आज 11 बजे किया गया। एसएस ढेक के निधन पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट के निवर्तमान विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य ने शोक व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के वोटों से बदलेगी डौण्डीलोहारा की फिजा

0
  • लोगों ने जताया कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर भरोसा
  • कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ज्यादा यकीन कर रहे हैं लोग

दल्लीराजहरा डौण्डी लोहारा समेत राज्य की शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। उसके पहले क्षेत्र के आम मतदाता कांग्रेस के घोषणा पत्र को ज्यादा विश्वासनीय मानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनिला भेंड़िया ने अच्छा काम किया है और उसका प्रतिफल उन्हें जरूर मिलेगा। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने भी अनिला भेंड़िया को समर्थन दे दिया है। छमुमो के एकमुश्त तीस हजार वोट क्षेत्र में हवा का रुख बदलने में सक्षम हैं।

भाजपा इस चुनावी मौसम में नित नई घोषणाएं कर रही है। भाजपा की घोषणाओं पर लोगों को अपेक्षाकृत कम भरोसा है। मतदान की पूर्व संध्या इस संवाददाता ने डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में लोगों की राय जानने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत घोटिया, पचेड़ा, साल्हे, धोबेदंड, चिखली, सुरडोंगर आदि में महिलाओं से चर्चा की गई। इन महिलाओं का कहना था कि बीजेपी द्वारा रोज रोज की जा रही घोषणा कोंग्रेस की नकल है। हमें कांग्रेस के घोषणा पत्र, भूपेश बघेल और अनिला भेंड़िया के काम पर पूरा भरोसा है और कांग्रेस की भरोसे वाली घोषणा में दम भी है। विशेष कर महिलाओं में अनिला भेड़िया के काम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि अनिला भेंड़िया ने क्षेत्र में काफी कार्य कराए हैं। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था उन्होंने कराई है। पहले गर्मी के दिनों में हमें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था। अनिला बहन ने अब घर घर में नल लगवाकर हमारी बड़ी परेशानी दूर कर दी है। हमारे बच्चों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। ईलाज और जचकी के लिए महिलाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता, नजदीक में ही अस्पताल खुल गए हैं। महिलाओं ने कहा -अनिला भेंड़िया एक महिला हैं और महिलाओं के दुख दर्द को वे अच्छे से समझती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं उन्हें फिर से अपना विधायक चुनना पसंद कर रही हैं। तेंदूपत्ता की दर प्रति मानक बोरा 6000 रु. करने और हर साल चार हजार रुपए देने की घोषणा को लेकर भी ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई। किसान 3200 रु. क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने संबंधी कांग्रेस के वादे को लेकर उत्साहित हैं। कर्जमाफी की घोषणा से भी किसान प्रभावित हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से हर वर्ग के मतदाता बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को इसी आधार पर लोग मतदान करेंगे।

छमुमो बदलेगा लोहारा की सियासी दिशा*

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में शुमार छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने अनिला भेड़िया को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इससे डौण्डी लोहारा क्षेत्र में कांग्रेस का पलड़ा और भी भारी हो गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का अभ्युदय डौण्डी लोहारा क्षेत्र की ही लौह नगरी दल्ली राजहरा में हुआ है। क्षेत्र की दल्ली, महामाया, दुलकी, पल्लेमाड़ी आदि खदानों में कार्यरत हजारों मजदूरों का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा करता है। छमुमो के तीस हजार से भी अधिक मजदूर सदस्य हैं और उनके साथ उनके कई लाख परिजन जुड़े हुए हैं। इनके अलावा ट्रांसपोर्ट, हमाली और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लाखों श्रमिक भी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कट्टर समर्थक हैं। इनमें से ज्यादातर वोटर हैं। ऐसे में इस मजदूर संगठन द्वारा अनिला भेड़िया को समर्थन दे दिए जाने से श्रीमती भेंड़िया की राह और भी आसान हो गई है।

प्रभार विस क्षेत्रों में लखेश्वर बघेल ने बनाई जीत की रणनीति

0
  •  धमतरी, कुरुद और सिहावा क्षेत्र में ले रहे हैं सतत बैठकें

जगदलपुर धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद और सिहावा विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं बस्तर के विधायक तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें लेकर मतदाताओं को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने के लिए टिप्स दे रहे हैं।

बस्तर विधायक एवं उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी लखेश्वर बघेल के धमतरी स्थित राजीव भवन पहुंचने पर धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। धमतरी जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में लखेश्वर बघेल ने पत्रकार वार्ता भी ली। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस की महत्वाकांक्षी गृहलक्ष्मी योजना पर प्रकाश डालते कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 15 हजार हजार रु. देने की घोषणा कांग्रेस ने की है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों का भी जिक्र किया। विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रभार वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों कुरुद, धमतरी व नगरी में प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर रणनीति तैयार की। उन्होंने तीनों सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मत दिलाने हेतु लोगों से अपील की। इस दौरान को आब्जर्वर दिनेश यदु, विजय देवांगन, डॉ. शिल्पा देवांगन, शरद लोहाणा, चंपा ठाकुर, उत्तम नाइक, श्याम कुमारी ध्रुव, शोभाराम मारकंडे, गोपाल कश्यप, रामया राम, सोनाधर, राजेश कुमार, मेघनाथ नेताम, जोगेश एवं जनप्रतिनिधि, नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

डौण्डीलोहारा के लोगों ने जताया अनिला भेंड़िया पर भरोसा

0
  •  कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ज्यादा यकीन कर रहे लोग

दल्लीराजहरा डौण्डी लोहारा समेत राज्य की शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। उसके पहले क्षेत्र के आम मतदाता कांग्रेस के घोषणा पत्र को ज्यादा विश्वासनीय मानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनिला भेंड़िया ने अच्छा काम किया है और उसका प्रतिफल उन्हें जरूर मिलेगा।

भाजपा इस चुनावी मौसम में नित नई घोषणाएं कर रही है। भाजपा की घोषणाओं पर लोगों को अपेक्षाकृत कम भरोसा है। मतदान की पूर्व संध्या इस संवाददाता ने डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में लोगों की राय जानने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत घोटिया, पचेड़ा, साल्हे, धोबेदंड, चिखली, सुरडोंगर आदि में महिलाओं से चर्चा की गई। इन महिलाओं का कहना था कि बीजेपी द्वारा रोज रोज की जा रही घोषणा कोंग्रेस की नकल है। हमें कांग्रेस के घोषणा पत्र, भूपेश बघेल और अनिला भेंड़िया के काम पर पूरा भरोसा है और कांग्रेस की भरोसे वाली घोषणा में दम भी है। विशेष कर महिलाओं में अनिला भेड़िया के काम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं ने कहा कि अनिला भेंड़िया ने क्षेत्र में काफी कार्य कराए हैं। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था उन्होंने कराई है। पहले गर्मी के दिनों में हमें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था। अनिला बहन ने अब घर घर में नल लगवाकर हमारी बड़ी परेशानी दूर कर दी है। हमारे बच्चों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। ईलाज और जचकी के लिए महिलाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता, नजदीक में ही अस्पताल खुल गए हैं। महिलाओं ने कहा -अनिला भेंड़िया एक महिला हैं और महिलाओं के दुख दर्द को वे अच्छे से समझती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं उन्हें फिर से अपना विधायक चुनना पसंद कर रही हैं। तेंदूपत्ता की दर प्रति मानक बोरा 6000 रु. करने और हर साल चार हजार रुपए देने की घोषणा को लेकर भी ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई। किसान 3200 रु. क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने संबंधी कांग्रेस के वादे को लेकर उत्साहित हैं। कर्जमाफी की घोषणा से भी किसान प्रभावित हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से हर वर्ग के मतदाता बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को इसी आधार पर लोग मतदान करेंगे।

देवलाल ठाकुर के जनसमर्थन में उमड़ा जनसैलाब

0

दल्लीराजहरा में कल भाजपा मंडल द्वारा डौण्डीलोहारा विधानसभा क्रमांक 60 प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के साथ जनसंपर्क करते हुए शहर के मुख्य मार्ग में रोड शो किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया कि दल्ली राजहरा के जनता के बीच भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में उत्साह का माहौल है देवलाल ठाकुर ने कहां की दल्ली राजहरा में विकास के नाम पर 10 वर्षों से केवल ठगा गया है

नहीं केंद्रीय विद्यालय खुला न 100 बिस्तर अस्पताल बायपास रोड के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं कांग्रेस के लोग केवल गली मोहल्ले में शराब बिक्री एवं नशाखोरी एवं सट्टा जैसे कार्यों में सलिप्त हैं विकास के नाम पर शहर किस बस्तियों की सड़क जर्जर हो चुकी हैं इस वजह से परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है आज की रैली में युवा मोर्चा महिला मोर्चा अजा मोर्चा एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ पार्षद गण एवं जिला व प्रदेश के पदाधिकारी एवं के सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे जनसंपर्क अभियान शहीद चौक वार्ड नंबर 14 से शुरू होकर अटल चौक चिखलाकसा में संपन्न हुआl

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0

जगदलपुर कल बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश अनुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगी के साथ जयंती मनाई।पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पश्चात पं. नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने। बाद में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि नेहरूजी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, अपितु बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनूठे चिंतक व महान लेखक भी थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया है। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, सेमियाल नाथ, महेश द्विवेदी, संदीप दास, रणजीत बक्शी, शादाब अहमद, आकिब रज़ा, एस नीला, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, साहिल हियाल आदि मौजूद थे।

प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हुए बघेल और बैज

0

 

रायपुर राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रोड शो की शुरुआत रायपुर के राजीव गांधी चौक पर स्थित स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उनका रोड कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतला माता चौक, आरडी तिवारी स्कूल, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक तेलघानी चौक तक चला। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस प्रत्याशी विकास तिवारी समेत अन्य नेता सवार थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू व दूसरे नेता अन्य वाहन से साथ साथ चल रहे थे।

इस मिथक को तोड़कर रख देंगी मंत्री अनिला भेंड़िया

0
  • अभिशप्त माना जाता रहा है छ्ग के महिला एवं बाल विकास मंत्री पद को
  • चुनाव जीतकर अभिशाप मुक्त करेंगी अनिला पद को

अर्जुन झा

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्री पद के बारे में चले आ रहे मिथक को मौजूदा महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तोड़ने वाली हैं। यह मंत्री पद अभिशप्त माना जाता रहा है, लेकिन अनिला भेंड़िया चुनाव जीतकर उसे अभिशाप मुक्त करने वाली हैं।

सियासी गालियारे में एक किवदंती चली आ रही है कि छत्तीसगढ़ शासन का महिला एवं बाल विकास मंत्री पद अभिशप्त है। इस विभाग की जिम्मेदारी सम्हालने का मौका एक बार जिस विधायक को मिल जाता है, वह दोबारा या तो चुनाव नहीं जीत पाता या फिर दूसरी बार प्रत्याशी ही नहीं बनाया जाता। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से 2018 तक के इतिहास पर नजर डालें तो, सारे घटनाक्रम इस मिथक को पुष्ट करते प्रतीत होते हैं। अभी तक जितनी भी महिला विधायक महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालती आई हैं, उनके साथ कोई न कोई अनहोनी हुई ही है। मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद इस राज्य की पहली महिला एवं बाल विकास मंत्री होने का गौरव खैरागढ़ राजघराने की बड़ी बहू गीतादेवी सिंह को मिला था। 2003 के आम चुनाव में गीतादेवी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। 2003 के चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार बनी। तब रेणुका सिंह को महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। 2008 के आम चुनाव में रेणुका सिंह को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उस समय दूसरी बार सत्तासीन हुई और बस्तर संभाग की कोंडागांव सीट से जीतकर आईं युवा विधायक लता उसेंडी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया। वे दो बार विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन 2013 का चुनाव लता उसेंडी हार गईं। महिला एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद का यह उनका पहला चुनाव था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। तब भी राज्य में भाजपा की ही सरकार बनी थी। जबकि इसके पहले के दो चुनाव वे आसानी से जीत गईं थीं। 2013 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव जीतकर आईं रामशीला साहू को डॉ. रमनसिंह सरकार मेंमहिला एवं बाल विकास मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, लेकिन अन्य पिछले मंत्रियों की तरह दुर्भाग्य ने रामशीला साहू का भी पीछा नहीं छोड़ा।2018 में उन्हें भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया। 2018 के आम चुनाव में छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। बंपर जीत के साथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सत्ता की बागडोर सम्हाली। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए और डौण्डी लोहारा से चुनकर आईं अनिला भेंड़िया को महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2023 के जारी चुनाव में अनिला भेंड़िया पुनः डौण्डी लोहारा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।

 

शुभ ही शुभ हैं अब तक के सारे संकेत

महिला एवं बाल विकास मंत्री पद को लेकर चली आ रही किवदंती अनिला भेंड़िया के मामले में फिट बैठती नहीं दिख रही है। मंत्री पद मिलने के बाद से अब तक के अनिला भेंड़िया के परफॉरमेंस पर नजर डालें तो सारे संकेत शुभ ही शुभ लग रहे हैं। मंत्री के रूप में अनिला भेंड़िया ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की जंग में उतारा है। इस जंग में भी अनिला भेंड़िया का परफॉरमेंस बेहतरीन नजर आ रहा है। वे मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब हो गईं हैं। क्षेत्र के आम मतदाताओं का कहना है कि अनिला भेंड़िया इस बार अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत दर्ज कराएंगी। कांग्रेस के भरोसे को कायम रखने के लिए अनिला भेंड़िया चुनावी पिच पर धुंआधार बैटिंग कर रही हैं। वे अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़

0

बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना ने दीपावली के इस खुशियो के त्यौहार को और दुगुनी करने का एक अच्छी पहल की है। जिसमें वे ऐसे निर्धन असहाय गरीब लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं जिससे उनकी भी खुशियां दुगनी हो सके। जिसके लिए बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना हर दीपावली के अवसर पर जन्मदिन अन्य त्यौहार के मौके पर ऐसी संस्था समिति का भी सहयोग करती है जो समाज सेवा में अपना निस्वार्थ भूमिका निभा रहे हैं इसमें वह जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री कपड़े व जरूरत की सामग्री दान करते हैं । *समाजसेवा ही ईश्वर की सेवा है स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़ : समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है यही सोच कर समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने जन सहयोग से दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति में राशन की सामग्री दान की है जिसमें विशेष सहयोग स्वयंसेवयिका मनीषा राणा, करण कोरेठी, देवेन्द्र साहु, आशुतोष कौशिक, खिलेश्वर साहु, दीप्ति,दिलेश्वर, जयकिशन साहु, नेहा साहु व शिक्षको का रहा। इस समिति के विषय में आगे जानकारी देते हुए स्वयंसेवयिका कल्पना ने बताया कि यह समिति 6 साल से गरीबों को रात का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। आज के समय में परिवार के लोग बुजुर्गों को अपने से दूर कर रहे हैं ऐसे समय में शहर की समाज सेवी संस्था सरिता समूह असहाय एवं वृध्दजनों को एक समय का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है इसकी शुरुआत 6 साल पहले की थी जो आज भी लगातार चल रही है यहां कार्य प्रतिदिन हर मौसम में चाहे वह बारिश हो ठंड हो या गर्मी का मौसम अपनी समाज में सेवा दे रही है। भोजन व्यवस्था की शुरुआत 12 व्यक्तियों महिला और पुरुषों को देखकर की गई थी जो वर्तमान में 52 महिलाएं और पुरुषों को खाना दिया जाता है जो की दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं खाना पहुंचाने का काम संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता है कोई कार्यकर्ता खाना बनाने का काम करता है तो कोई सामान लाने का तो किसी की जिम्मेदारी इन व्यक्तियों के घर पहुंचने की होती है यह संस्था अबतक जनसहयोग द्वारा ही चलाया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS