भोपाल पटनम बीजापुर 17 दिसंबर ll देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में “सेवा पकवाड़ा” कार्यक्रम 17 दिसंबर से 2 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा । इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बीजापुर ने जिला हॉस्पिटल में जाकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जिले में पहली बार बड़ी संख्या में भाग लेकर रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भी शिविर में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा ने सर्वप्रथम रक्तदान कर, यह कैंपस का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासी सभी युवाओं को संदेश देते हुए यह कहा, कि रक्तदान महादान मानव सेवा के लिए पुण्य का काम है। और इस रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर मानवता की सेवा का मिसाल पेश करें।।इस शिविर में विशेष रुप से उपस्थित भाजयुमो के जिला प्रभारी आदरणीय सुमित भदोरिया ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजू लुक्कड़ जी ,भाजपा नेता नगर पालिका पार्षद नंदकिशोर राणा जी, भाजयुमो जिला मंत्री मैथ्यूस कुजुर, तीरथ जुमार कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता, सोशल मीडिया जिला प्रभारी ज्ञानदीप बघेल, सभी मंडल अध्यक्ष हितेंद्र नाग, रामाराम मिचा, बिरबल मडवी गोलू नाग ,एवं समस्त जिला एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता के उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भानपुरी विकास खंड बस्तर के सोरगांव संकुल के अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला सोरगांव में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को बस्ता विहीन शिक्षा का आयोजन के तहत इस शनिवार विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमे रस्सा खींच प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और आनंद लेकर भाग लिए। निर्णायक के रूप में स्वयं प्रभारी शिक्षक धनेश्वर ध्रुव व आश्रम की शिक्षिका जसिंता इक्का व धर्मेंद्र प्रधान रहे। संकुल के सीएसी डी डी पंत ने खेल के लिए रस्सा उपलब्ध कराए व बताए कि बच्चे इस तरह के खेल व अन्य सह शैक्षिक गतिविधि कराए जाने से गुमसुम व संकोची प्रवृति का बच्चा भी मुखर हो जाता है और बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ जाता है। शाला त्यागी होने की प्रवृति में कमी आता है।
भानपुरी सिविल अस्पताल भानपुरी में विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाया गया। शनिवार को एक्स-रे कक्ष में विश्वकर्मा पूजा अर्चना किया गया।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा।विश्वकर्मा पूजा को डॉ बी डी राय व श्रीमती पदमा खान एवं स्टाफ के द्वारा एक्सरे मशीन कक्ष में पूजा अर्चना किया गया।सिविल अस्पताल में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बी डी राय,डॉ. एन एस भगत, डॉ. शिल्पा विषम्बरं, डॉ. रितिका करकटा, शोभा कामले, पदमा खान, उर्वशी पाणिग्राही, अनीता बाजपाई,देवलाल चेलक, अनिल पोर्ते, राजेंद्र पोया, सुरेश बघेल आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डौंडीलोहारा विधानसभा बालोद जिला भेंट मुलाकात प्रस्तावित दौरे से प्रधानमंत्री आवास के लिए मद परिवर्तन की घोषणा की उम्मीद जगी करेंगे सीएम से मांग अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनिला भेड़िया ,डॉक्टर शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल के पत्र और कलेक्टर का राजस्व सचिव को प्रतिवेदन बनी आम नागरिकों की आस मिल सकते हैं प्रधानमंत्री आवास का लाभ, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने 2 वर्षों से देवार समुदाय व अन्य जाति के लोगों को प्रधानमंत्री का आवास दिलाने के लिए संघर्ष और प्रयासरत है इसका लाभ सीएम भूपेश बघेल से मिलने की उम्मीद माननीय बालोद जिले के कलेक्टर का प्रतिवेदन मंत्रालय में है विचाराधीन जिस पर सीएम का आवश्यक कार्यवाही की उम्मीद आवास नहीं होने के कारण देवार समुदाय के लोग शासकीय स्कूल में कब्जा करके रहने को मजबूर प्रशासन मौन देवार समुदाय का व्यस्थापन के लिए रैन बसेरा बनाने की मांग सीएम और जिला प्रशासन से करेगी लोकेश्वरी गोपी साहू ताकि छात्र हित में स्कूल का संचालन पढ़ाई के रूप में किया जा सके लोकेश्वरी साहू द्वारा वर्तमान बालोद कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को भी इस विषय से अवगत कराते हुए पूर्व कलेक्टर जन्मेजय मोहबे का प्रतिवेदन रिमार्क कर भेजने की मांग की गई थी जिससे सफलता की उम्मीद आज भी 22 परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत उसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभ से नगरवासी हैं वांछित मध्य परिवर्तन किया जाना ही एकमात्र उपाय जिसके लिए लोकेश्वरी कर रही है |
वार्ड क्रमांक 11 35 वर्षों से देवार समुदाय अन्य जाति के लोग शासकीय चट्टान भूमि पर काबिज प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित |
संघर्ष माननीय मुख्यमंत्री से घोषणा करने की उम्मीद छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल से चट्टान भूमि का मद परिवर्तन की मांग करेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ताकि चट्टान भूमि में 35 वर्षों से काबिज देवार समुदाय और अन्य समाज के लोगों को मिल सके प्रधानमंत्री आवास का लाभ लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्रमांक 11 और 14 एवं 12 में चट्टान भूमि में काबिज डौंडीलोहारा नगर पंचायत के नागरिकों के हित में लेते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, माननीय नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया और माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और प्रशासन के मुखिया तहसीलदार एसडीएम डौंडीलोहारा कलेक्टर बालोद को पत्र लिखकर श्रीमती साहू ने वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत शासकीय चट्टान भूमि में काबीज नागरिकों के हित में निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री आवास विहीन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने के लिए चट्टान भूमि को नजूल भूमि घोषित कर नगर पंचायत वासियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिए जाने की मांग लोकेश्वरी साहू द्वारा किया की गई थी |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वार्ड क्रमांक 14 स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम के पास शासकीय स्कूल में देवार समुदाय का कब्जा
इस परिपेक्ष्य में महिला बाल विकास, नगरी प्रशासन, राजस्व तीनों कैबिनेट के मंत्री ने माननीय बालोद जिले के कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गये फिर जिले के तत्कालीन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने माननीय राजस्व सचिव छत्तीसगढ़ शासन को नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र ,तीनों कैबिनेट मंत्री के पत्र को आधार बनाते हुए और तहसीलदार एसडीएम के प्रतिवेदन पश्चात नगर पंचायत डौंडीलोहारा के चट्टान भूमि का मध्य परिवर्तन के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रशासन द्वारा पत्र प्रेषित की गई जोकि आज की स्थिति में माननीय राजस्व सचिव के पास आज पर्यंत विचाराधीन हैं जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है इस को ध्यान में रखते हुए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने बालोद जिले के प्रवास पर मालीघोरी दल्ली राजहरा मैं जाकर मध्य परिवर्तन की मांग माननीय भूपेश बघेल से पुरजोर तरीके से करेंगे ताकि नगर वासियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाई जा सके |
उड़ीसा के युवक ने फर्जीवाड़ा कर हथिया ली बस्तर फाइटर की नौकरी-
उड़ीसा के युवक ने फर्जीवाड़ा कर हथिया ली बस्तर फाइटर की नौकरी
“मांद” की गहराई से जांच की जाए, तो मिलेंगे और भी नकली आदिवासी
शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने शुरू कराई जांच अर्जुन झा जगदलपुर| बस्तर के आदिवासी युवा शेर -चीतों की तरह चौकन्ने, फुर्तीले और गजब के योद्धा होते हैं. वे दुश्मन के सामने घुटने नहीं टेकते. इन्हीं जांबाज शेरदिल युवकों की एक फ़ौज बस्तर पुलिस ने तैयार की है, जिसे बस्तर टाइगर फ़ोर्स नाम दिया गया है. इस फ़ोर्स में बस्तर के ही आदिवासी युवकों की नियुक्ति का प्रावधान रहा है, लेकिन कुछ बाहरी युवक भी फर्जीवाड़ा कर बस्तर के शेरों की इस मांद में घुसपैठ करने में कामयाब हो चुके हैं. ऐसे ही एक मामले की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. वहीं जानकारों का कहना है कि मांद की जांच गहराई से करने पर कई रंगे सियार हत्थे चढ़ सकतेे है कि बस्तर संभाग लंबे अरसे से नक्सली समस्या का सामना करते आ रहा है.
उड़ीसा तथा अन्य पड़ोसी राज्यों से बस्तर संभाग के रास्ते छत्तीसगढ़ के अन्य भागों तक की जाने वाली गांजा तस्करी भी पुलिस के लिए एक चुनौती बनकर उभरी है. नक्सली समस्या से निपटनेके लिए बस्तर पुलिस पूरी ताकत लगा रही है. वहीं केंद्र सरकार ने भी विभिन्न सशस्त्र बलों तथा पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की तैनाती बस्तर के विभिन्न भागों में कर रखी है. पुलिस को नक्सलवाद से निपटने के साथ ही गांजा तस्करी व दीगर अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाने के लिए भी ताकत झोंकनी पड़ती है. इसीलिए बस्तर फाइटर की नियुक्ति का फैसला लिया गया है. मगर चिंता की बात है कि स्थानीय आदिवासियों का हक़ मरने वालों ने इसमें भी सेंध लगा दी है. ऐसे तत्व रंगे सियार की तरह बस्तर के इन शेरों की मांद में घुस चुके हैं. पुरानी कहानी है – जंगल का एक सियार शिकार की तलाश में गांव पहुंच गया, जहां कुत्ते उसके पीछे पड़ गए. सियार गांव के रंगरेज़ की रंग भरे हौज में घुस गया. सियार को ना पाकर कुत्ते लौट गए. इसके बाद ज़ब सियार पूरी तरह रंग चुका था. जब वह जंगल लौटा तो उसे देख डर के मारे सारे जानवर भागने लगे. फिर सियार ने खुद को भगवान का भेजा हुआ दूत बताकर जंगल में राज करने लगा. उसकी पोल तब खुल गई, ज़ब जंगल के दूसरे सियारों की आवाज़ सुन वह भी हुआ – हुआ करने लगा. ये तो हुई रंगे सियार की कहानी, अब बस्तर फाइटर फ़ोर्स में घुस चुके रंगे सियारों की असली कहानी को आगे बढ़ाते हैं. जो कुछ इस तरह है – जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के समक्ष बस्तर जिले की बकावंड तहसील ग्राम छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी युवक मानसिंग पिता रायधर भतरा ने मामले की शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत की है. इसमें बताया गया है कि उड़ीसा से आकर ग्राम छोटे देवड़ा में रह रहे युवक कमलोचन पिता पकलू दिशा ने खुद को गांव के आदिवासी ग्रामीण सोमारु पिता सिरो का पुत्र बताते हुए फर्जी वंशावली ( मिसल ) पेश कर हल्का पटवारी के सहयोग से फर्जी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हासिल कर लिया और इसी के दम पर उसने बस्तर फाइटर की नौकरी भी पा ली. शिकायतकर्ता मानसिंग ने बताया है की वह ( मानसिंग ) सोमारु का नाती है. सोमारु की चार संतान क्रमशः मुंदिया, घासनी, मांगतीन व सुखराम थे. कमलोचन नाम वाला कोई बेटा सोमारु का नहीं है. मानसिंग सोमारु की बेटी घासनी पति रायधर का बेटा है. सोमारु की तीन संतानों मुंदिया, मंगतीन और सुखराम की मृत्यु हो चुकी है. इस तरह कमलोचन ने फर्जीवाड़ा कर बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है तथा अभी पुलिस लाईन जगदलपुर में सेवा दे रहा है. आदिवासियों का हक़ मारने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो:बैज बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है की इस तरह से फर्जीवाड़ा कर बस्तर के आदिवासियों का हक़ मारने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे फ्राड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सांसद श्री बैज ने कहा कि बस्तर फाइटर फ़ोर्स समेत सभी विभागों में इस तरीके से नौकरियां हथियाने के मामलों का खुलासा कर ग़फ़लत करने वालों को नौकरियों से निकाल बाहर करने की जरुरत है, ताकि आदिवासियों का मौलिक अधिकार सुरक्षित रह सके. शुरू करा दी है जांच :मीणा बस्तर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा है कि मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच आरंभ करा दी गई है. जांच अधिकारी अनुविभागीय डंदाधिकारी श्री वर्मा को बनाया गया है. वहीं जांच अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही जांच का आदेश मिला है तथा वे जल्द ही छानबीन समिति को जांच प्रतिवेदन सौंप देंगे. पटवारी की भूमिका संदिग्ध इस पूरे मामले में छोटे देवड़ा गांव से ताल्लुक हल्का पटवारी की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. पटवारी ने सोमारु के परिवार के मिसल दस्तावेज का बिना रिकार्ड परिक्षण कराए कमलोचन द्वारा प्रस्तुत मिसल को कैसे सत्यापित कर दिया और क्यों पटवारी ने कमलोचन के लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने दिया. इस तरह पटवारी भी जांच के दायरे में है.
जगदलपुर दिनाँक:-18.09.2022 आज दिनाँक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदन भाजपा कार्यालय जगदलपुर में लोक सभा बूथ शक्तिकरण योजना की बस्तर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में बस्तर जिला के बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे। भाजपा देश भर में सभी लोकसभा में अपने कमजोर बूथों पर ध्यान दे रही है और उन बूथों को मजबूत करने के लिए लोकसभा बूथ शक्तिकरण योजना का प्रारंभ किया है बस्तर लोक सभा के प्रभारी के रूप में बैदुराम कश्यप एवं संजय पांडे को चुना गया है, जिसकी ऑनलाइन कार्य हेतु आशुतोष आचार्य को जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त बैठक में बैदुराम कश्यप ने कहा कि सभी अपने बूथ में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा के लाभकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ में भाजपा की मजबूती बढ़ाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ता ही संगठन को आगे बढ़ाता है सभी कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाते हुए पांडे ने अपने बूथ को मजबूति लाने की बात कही।आशुतोष आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्य के लिए सभी प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी और कार्यशैली समझाई ।
बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन चरित्र को देखकर प्रेरणा ली। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दरभा मंडल अध्यक्ष फूल सिंह सेठिया, पार्षद राजपाल कशेर, शशिनाथ पाठक, आशुतोष पाल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जैतगिरी में नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब -बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया भव्य आयोजन -सांसद दीपक बैज ने भी की कार्यक्रम में शिरकत, सराहा विधायक बघेल की पहल को
जगदलपुर. बस्तर जिले का जैतगिरी गांव समृद्ध आदिवासी पर्व परम्परा और आदिवासियों की लुभावनी संस्कृति की सुगंध से सुवासित हो उठा था. चारों ओर ढोल, मांदर की थाप और आदिवासी लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही थी. गांव में आदिवासी ही नहीं, बल्कि दूसरे समुदायों के भी हजारों लोग उमड़ पड़े थे. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल सांसद दीपक बैज यह मनमोहक नजारा देख अभिभूत और आल्हादित हो उठे. उनके मुंह से बरबस ये बोल निकल पड़े- ऐसी ही संस्कृति और परम्पराओं से ही हमारी पहचान सैकड़ों सालों से क़ायम है बैज ने इस भव्य आयोजन के लिए विधायक लखेश्वर बघेल की जमकर तारीफ़ की. बकावंड ब्लाक के ग्राम जैतगिरी में हर साल की तरह इस साल भी नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.
मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों को आदिवासियों के परंपरागत पर्व- त्योहारों तथा संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल हर साल नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में जैतगिरी में यह आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमारे बस्तर में बारह महीने त्योहार का सिलसिला चलते रहता है। आमूस, हरियाली,नवाखानी दीपावली, दीयारी, मेला मंडई इस तरह बारह महीने हम आदिवासी अपनी संस्कृति और पर्व- परम्पराओं के साथ जुड़े रहते हैं। बैज ने कहा कि इन त्योहारों को धूमधाम से हम सभी आदिवासी भाई- बहन मना सकें इसके लिए को हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने त्योहारों पर अवकाश की व्यवस्था कर रखी है. ऐसा कर सरकार ने बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोए रखा है। बैज ने कहा कि भाई लखेश्वर बघेल जब से विधायक बने हैं तब से लगातार नवाखानी त्यौहार सार्वजनिक तौर पर मनाते आ रहे हैं. यही नहीं ऊर्जावान विधायक बघेल आपके क्षेत्र के लिए बेहतर काम भी करते आ रहे हैं. ऐसे ही जोशीले और कर्मनिष्ठ विधायक की जरुरत बस्तर क्षेत्र को रही है. बघेल की लोकप्रियता की झलक उद्बोधन के दौरान सांसद दीपक बैज ने भीड़ में बैठी महिलाओं से पूछा कि लखेश्वर बघेल को अपना विधायक फिर से बनाना है कि नही तब महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनो हाथ उठा कर कहा कि लखेश्वर भैया को ही फिर से हम अपना विधायक बनाएंगे. जनता के दिलों में बघेल के प्रति अगाध प्रेम को देख सांसद श्री बैज ने बघेल की तारीफ करते हुए कहा आपके विधायक क्षेत्र से लेकर विधानसभा सदन तक में लगातार लड़ते आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार नहीं थी तब भी बघेल आप लोगों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आज भी आपके लिए काम कर रहे हैं. वे आपके लिए दिन -रात चौबीसों घण्टे काम करने के लिए तत्पर रहते हैं। निश्चित रूप से ऐसे सजग और जुझारू विधायक के रहने से ही क्षेत्र का समग्र विकास हो पाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार बेहतर कार्य कर रही है, जिससे बस्तर को भी लाभ मिल रहा है। बैज ने भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में लखेश्वर बघेल समेत सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. देवी -देवताओं की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. संजोए रखें संस्कृति को : बघेल समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ के बीच आज भी हम आदिवासियों का अपनी संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े रहना हम सभी के लिए गर्व का विषय है. बघेल ने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि इस साल भी क्षेत्र के सामाजिक जनों के साथ मिलकर नवाखाई जोहार कार्यक्रम मानाने का सौभाग्य उन्हें मिला. उन्होंने कहा कि जबसे उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ है तबसे वे इस पर्व को जनता के साथ सादगी पूर्वक मनाते आ रहे हैं और इस परम्परा को संजोए रखा है. नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन हर साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किया जाता है. इससे विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से मेल मुलाक़ात का सुअवसर प्राप्त हो जाता है. बघेल ने समाजिकजनों ख़ासकर युवा पीढ़ी से अपील की कि हम सभी अपने पर्व- त्योहारों और संस्कृति तथा पूर्वजों की धरोहर को संजोए रखें एवं आने वाली पीढ़ियों को भी इनसे जोड़ें. कार्यक्रम में 37 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जानकी सेठिया, माता पुजारी जैतगिरी, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, आशीष मिश्रा, धनुर्जय कश्यप, समलू कश्यप,nजिला पंचायत सदस्यगण,सभी जनपद सदस्य बकावंड,समस्त सरपंच बकावंड, भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे |
बस्तर/ब्लाक बकावंड/17-9-22 आज बकावंड ब्लाक के जैतगिरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम जो की लगातार बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक लखेश्वर बघेल मानते आ रहे है। उसी तारतम्य में आज पुनः नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम रखा गया। जिसमे सांसद दीपक बैज भी उपस्थित हुए..इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उपस्थित हुई। कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने जम कर तारीफ की बस्तर विधायक की अपने उद्बोधन में सांसद दीपक बैज ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की जम कर तारीफ करते हुए कहा हमारे बस्तर में बारह महीने त्योहार है। आमूस,हरियाली,नवाखानी दीपावली,दीयारी,मेला मंडई इस तरह से बारह महीने हम आदिवासियों का त्योहार है।
इन त्योहार को मनाने के लिए हमारी सरकार ने त्योहार में अवकाश दे कर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर की संस्कृति को संजोए रखा है। साथ ही बैज ने कहा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जब से विधायक बने हैं तब से लगातार नवाखानी त्यौहार मनाते आ रहे हैं और आपके क्षेत्र के लिए बेहतर काम कर रहे हैं तो ऐसे विधायक इस क्षेत्र में होना चाहिए। उद्बोधन के दौरान सांसद दीपक बैज ने भीड़ में बैठे महिलाओं से पूछा “अपना विधायक फिर से बनाना है की नही”…तब भीड़ में बैठी महिलाओं ने तालीयों की गड़गड़ाहट के साथ दोनो हाथ उठा कर कहा “फिर से बनायेंगे विधायक” ऐसे में सांसद ने बघेल की तारीफ करते हुए कहा आपके विधायक क्षेत्र से ले कर सदन तक लगातार लड़ते आए है जब हमारी सरकार नही थी तब भी और आज भी आपके लिए काम कर रहे है आपके लिए दिन रात चौबीसों घण्टे काम करने के लिए तत्पर रहते हैं। निश्चित रूप से ऐसे विधायक क्षेत्र में रहने से क्षेत्र का विकास होता है। और साथ ही छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में बेहतर रूप से कार्य कर रही है जिससे बस्तर को लाभ मिलता दिख रहा है। आने वाले समय में फिर से अपना विधायक को भी जिताना है और सरकार भी बनाना है। इस नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम के दौरान 37 ग्राम पंचायत के ग्रामीण के साथ साथ बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जानकी सेठिया,माता पुजारी जैतगिरी, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल,शिवराम बिसाई, आशीष मिश्रा, धनुर्जय कश्यप, समलू कश्यप,जिला पंचायत सदस्यगण,सभी जनपद सदस्य बकावंड,समस्त सरपंच बकावंड, समस्त कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवरी द से मेहंदी पाठ मार्ग में सड़क निर्माण पर चार नग पुल निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार देखने को मिला है पीएमजीएसवाई के द्वारा कागजों पर पुल निर्माण कर राशि आहरन कर लिया है यह पूरा आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने इनकी सत्यता से जांच कर आज अर्जुंदा थाना में भाजपा नेताओं के साथ की शिकायत शिकायत करने वालों में से क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय जिला पंचायत के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा मंडल अर्जुंदा के अध्यक्ष प्रणेश जैन पूरन चंद्रवंशी के अलावा भरदा कला सरपंच पति उपस्थित रहे।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पीएम डिवाइस के अधिकारी के द्वारा पुलिया निर्माण को कागजों में बनाकर राशि का रंग भी एक बड़े भ्रष्टाचार को संख्या है इधर भारतीय जनता पार्टी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं परंतु कार्यवाही नहीं हुई तो बहुत जल्द भाजपा नेताओं के द्वारा पूर्व विधायक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिया चोरी का रिपोर्ट पूर्व विधायक राजेंद्र राय एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल अध्यक्ष प्राणेश जैन सरपंच लक्ष्मी मरिया सरपंच भरदा कला सुरेंद्र चंद्रवंशी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता ने रिपोर्ट लिखाई।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ज़िला व दीगर जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह पर थाना अर्जुंदा पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश एवं श्री सोनसाय मौर्य उप पुलिस अधीक्षक बालोद एवं राजेश बागडे उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुंदा उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक कमलेश रावते, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बनवाली साहू, लेख राम मारकंडे व साइबर सेल प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, विवेक शाही के द्वारा शराब दुकान के सामने से चोरी हुए मोटरसायकल हीरो होंडा हंक क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 की पतासाजी के दौरान दो संदेही डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ किया जो मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए
तथा घटना में अन्य दो व्यक्ति रुद्र ठाकुर व अमन का होना बताएं तथा भिलाई मडोदा आदि क्षेत्र से घटना के पूर्व दो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस हीरो होंडा पैशन प्रो की चोरी कर बिक्री करने हेतु छिपा कर रखना बताएं जिसे धूलेश्वर व महेश ठाकुर से धारा 41(1+4) 379,34 भा द वि के तहत जप्त कर अन्य दो आरोपी रुद्र ठाकुर रूद्र व अमन के पतासाजी की जा रही है तथा अपराध के मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 को जप्त कर कीमती 20000 वाजप्ता सुमार किया गया आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें