City Media - Page 105 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 105

निर्माण में बरती गई अनियमिताओं की पोल सावन के फुआर में खुल गई

0

कुसुमकसा __ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय कुसुमकसा में जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत अहाता निर्माण में बरती गई अनियमिताओं की पोल सावन के फुआर में खुल गई , अहाता निर्माण के नीचे से मुरूम बहकर बाहर निकल गई और नई दीवाल कालम सहित तिरछा हो गया और निर्मित दीवाल में दरार आ गई है , निर्माण कार्य में कालम की गहराई और किए गए बेस भी उभरकर बाहर आ गए है जिससे निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग रहा है,

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों के कुशल निरीछन में उक्त अहाता निर्माण का कार्य चल रहा है ,निर्माण कार्य को देखकर लगता है की ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को मनमाफिक कार्य करने की खुली छूट दे दी हो , निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित कोई सूचना पटल नही लगाया गया है,जिससे आमजन को निर्माण कार्य किस मद से स्वीकृत है ,निर्माण कार्य की लागत राशि ,निर्माण कार्य के प्रारंभ और पूर्ण होने की निर्धारित समयावधि,निर्माण एजेंसी सहित अन्य जानकारी मिलती,जिससे ऐसा प्रतीत होता है की ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही कार्य के मूल्यांकन /सत्यापन के लिए सूचना पटल निर्माण एजेंसी से लगवाएंगे

उक्त अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी ,किंतु कार्य की गुणवता देखने के लिए कागजों में ही अधिकारी नियुक्त किए गए जो निर्माण कार्यों को कम व निर्माण कार्य के मूल्यांकन पर ही ज्यादा ध्यान देते नजर आए

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अहाता निर्माण के क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत है किंतु निर्माण कार्य किसी ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है,और किए गए निर्माण कार्य से ज्यादा राशि का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है

 

कुछ दिनों पूर्व कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग अंचल के दौरे के दरम्यान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय कुसुमकसा अचानक पहुंचकर जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत अहाता निर्माण का निरीक्षण किया व निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी जिसके बाद भी अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंगा था और आज पर्यंत अधूरा पड़ा निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ है

 

योगेंद्र सिन्हा अध्यक्ष भाजपा मंडल कुसुमकसा ने कहा की सांसद जी के निर्देश पर भी जनपद पंचायत के अधिकारी निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे है,भाजपा शासन के सुशासन में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,निर्माण कार्य शासकीय मापदंड के अनुरूप गुणवत्ता युक्त ना होने पर निर्माण कार्य के जांच कराने की बात कही

 

गोरतलब है की आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्राम पंचायत कुसुमकसा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय में संधारण कार्य हेतु जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत राशि के बंदरबाट करने का मुख्य केंद्र बन गया है , विगत लगभग आठ सालों में जिला खनिज न्यास निधि से लगभग 1.10 करोड़ रुपयों की राशि उक्त शाला भवन के जीर्णोधार ,रंगरोषण के नाम पर खर्च कर दिया गया , पूर्व में वर्ष 2016_17 में शासकीय हाई स्कूल जीर्णोधार कार्य के लिए 25 लाख रुपयों की व शासकीय हाई स्कूल भवन कुसुमकसा जीर्णोधार भाग_2 के लिए 9.08 लाख रुपयों की स्वीकृति दी गई जिसमे क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बालोद को बनाया गया था ,दोनो जीर्णोधार कार्य लगभग 34.08 लाख रुपयों का था

जिसके बाद शासकीय हाई स्कूल में संधारण कार्य हेतु 17 लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका क्रियान्वयन एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा होने से संधारण व रंग रोशन का कार्य अच्छा हुआ था उसके कुछ दिनों बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय घोषित होते ही जिला खनिज न्यास निधि से

वर्ष 2021_22 में शाला भवनों के रंगरोशन व जीर्णोधार के नाम पर लगभग 49लाख रुपया की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई और लोक निर्माण विभाग के देखरेख में निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य कराया गया ,

अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा की खनन प्रभावित छेत्र के नाम पर आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्रामीण अंचलों में जिला खनिज न्यास निधि का जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है ,कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा अब उनके शासन काल में भी जिला खनिज न्यास निधि के कार्यों में भ्रष्टाचार नजर आ रही है जिससे लगता है की राज बदला है कार्य करने की स्वरूप एक जैसा दिख रहा है

बिग ब्रेकिंग-: दल्ली राजहरा के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

आज शाम 5:00 बजे के आसपास वार्ड क्रमांक 3 टेबलर शीट दल्ली राजहरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूत्रों से जानकारी के अनुसार जेके ट्रांसपोर्ट के मालिक सदाशिव देवांगन लगभग 47 वर्ष अपने घर पर लटक कर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार पर आपस में पारिवारिक झगड़ा होना बताया जा रहा है जिसकी शिकायत कल थाने में की गई थी आज सुबह वापस जाकर आपसी समझौता भी कर लिया गया और शाम को युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर शव को मर्चुरी भेजा गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।

अब विद्यार्थियों को मिलेगा भरपूर पौष्टिक आहार और नाश्ता, मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभ

0
  • प्राथमिक शालाओं के 8 हजार 517 विद्यार्थियों के पौष्टिक आहार नाश्ता के लिए 1.44 करोड़ मंजूर
  • करीब 2 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
  • एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधरोपण

नारायणपुर वन मंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र के विद्यार्थियों और आमजनों की किस कदर चिंता करते हैं, इसकी झलक हमें नारायणपुर में देखने को मिली। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है और मस्तिष्क भी तंदरुस्त रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्यनरत छात्र छात्राओं को हर दिन पौष्टिक भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति शासन से दिलाई है। इसके अलावा

कश्यप ने दिव्यांग छात्र छात्राओं को सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने करीब दो करोड़ रू. की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

नारायणपुर के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल में आयोजित पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए 1 करोड़ 44 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के साथ पढ़ने में रूचि बढ़ेगा। वन मंत्री ने कहा कि स्कूल में नाश्ता की मानिटरिंग करने के लिए जनप्रतिनिधियों को दायित्व दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपस्थित ग्रामीणों से आव्हान किया कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं बीमारी होने पर स्वास्थ्य में लाभ लेने के लिए आयुषमान कार्ड बनाना आवश्यक है। महतारी वंदन योजना से लाभ लेने के लिए बैंक खाता खुलवाएं एवं आधार कार्ड को खाते से लिंक कराएं तभी इस योजना से लाभांवित हो सकते हैं। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल मे पढ़ाए गए विषय का अच्छे से अध्ययन कर अपने जिज्ञासा को सार्थक करें। बच्चों से देश के महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का नाम पूछे जाने पर उपस्थित बच्चों द्वारा सही जवाब दिया गया। वनमंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर को 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस जवानों द्वारा अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा कैंप स्थापित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सड़क, पुल पुलिया निर्माण एवं मोबाईल टावर खड़े करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के विकास के लिए ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 87 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर गुणवत्तायुक्त निर्माण के लिए मानिटरिंग की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के विकासखंड नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलियारी में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 10.20 लाख, मातला में 13.64 लाख, कोलियारी में डुमादेवी देवगुड़ी में शेड हेतु 5 लाख, कोरेंडा में शीतला माता गुड़ी में शेड हेतु 5 लाख, छिनारी में जिमीदारी माता गुड़ी में शेड हेतु 4.54 लाख, दंडवन में बुढ़ीमाता देवगुड़ी में शेड हेतु 4.54 लाख, धनोरा में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 15.05 लाख, राजपुर में आरसीसी पुलिया हेतु 4.81 लाख, भरंडा में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 10 लाख, केरलापाल में आरसीसी सड़क हेतु 10.53 लाख, मालिंगनार में आरसीसी पुलिया हेतु 15.84 लाख, बाकुलवाही में बाउंड्रीवाल हेतु 1.93 लाख, सोनपुर में रंगमंच हेतु 5 लाख, बड़े जम्हरी में आरसीसी पुलिया हेतु 4.13 लाख, खोड़गांव में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 10.08 लाख, फरसगांव में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 10.50 लाख, दुग्गाबेंगाल में सीमेंट कांक्रीट सड़क हेतु 11.85 लाख इसी प्रकार विकासखंड ओरछा अंतर्गत ग्राम पंचायत नेड़नार में आरसीसी स्लेब कलवर्ट हेतु 24.12 लाख और कोहकामेटा में आरसीसी रोड हेतु 10.75 लाख रूपये, इस प्रकार कुल 1 करोड़ 87 लाख 53 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

 

करें धरती माता का श्रृंगार: कश्यप

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।यह धरती माता के श्रृंगारका अभिनवप्रयास भी है, इसलिए आप सभी धरती माता का श्रृंगार करने में योगदान दें। वनमंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाटपाल के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में नींबू एवं आम के पौधे लगाए।

लगेगा पढ़ाई में मन: ममगाई

प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्राथमिक शालाओं के लगभग 8 हजार 517 विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय किया जाएगा, जिससे स्कूलों की दर्ज संख्या में वृद्धि होगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा। जिले के 9 हजार विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। जिले में एकल शिक्षक विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षक विहीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि 25 अतिथि शिक्षकों और 4 स्टॉफ नर्स एवं लैब टेक्निशियन की भी नियुक्ति की गई है।

बच्चों का जीवन हुआ आसान

कार्यक्रम में वनमंत्री श्री कश्यप द्वारा एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा के छात्र नरेंद्र सलाम को ट्राई साईकिल, सीमा पोटाई एवं शिवप्रसाद को श्रवण यंत्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटपाल की छात्रा निर्मला को व्हील चेयर, छात्र युवराज को एमआर कीट और प्राथमिक शाला बोरावंड की छात्रा सरस्वती सलाम को व्हील चेयर प्रदान की गई। कार्यक्रम में नवाचार गतिविधियों पर आधारित शिक्षा अभ्युदय पत्रिका का विमोचन किया गया। सहायक उपकरण मिलने से इन बच्चों का जीवन अब आसान हो गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, एसीटीडब्ल्यू के सहायक आयुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को मातृ शोक

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की माताजी एवं दिवंगत सरदार महेंद्र सिंह गैदू की धर्मपत्नी अमरजीत कौर का 76 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अमरजीत कौर का इलाज हैदराबाद के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे नि 8-10 दिनों से हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वे मंजीत सिंह गैदू, मलकीत सिंह गैदू, हरदीप सिंह गैदू की माताजी थीं। मिलनसार, सहज, सरल व्यक्तित्व की धनी सरदारनी अमरजीत कौर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहती थीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायकद्वय राजमन बेंजाम व चंदन कश्यप, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

जगदलपुर कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम

0

जगदलपुर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरूपयोग और कांग्रेस नेताओं एवं उनके रिश्तेदारों को टारगेट कर प्रताड़ित किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। आज  बैज के दिशा निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ के गांव, शहर और कस्बों में जगह जगह आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम किया गया। राज्य में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की जा रही बदले की भावना व द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आमागुड़ा चौक पर नाकेबंदी चक्काजाम किया गया। नेशनल हाईवे को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। माल एवं यात्री परिवहन सेवा पूरी तरह ठप रही। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला दमखम के साथ सड़क पर बैठे नजर आए। कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

दीपक बैज भी उतरे सड़क पर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी आज सड़क पर उतर आए। उनकी मौजूदगी से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। कार्यकर्ता न्याय हुंकार आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम लिखा बैनर लेकर सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भी दीपक बैज के साथ मौजूद थे।

शिव भक्त कांवरियों का इंद्र देव ने किया जलाभिषेक

0
  •  बरखा रानी ने भी पखारे आस्था के पांव

जगदलपुर आज सावन के दूसरे सोमवार को जहां देश प्रदेश में सावन सोमवार की धूम रही, वहीं जगदलपुर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा कांवर यात्रा निकाली गई। शिव भक्त कांवरियों का इंद्र देव ने जलाभिषेक किया।

सुबह से ही स्थानीय शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए देवों के देव महादेव का श्रद्धा भाव से जलाभिषेक करते रहे। मौसम की लुकाछिपी के बीच कांवर यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। सुबह कांवर यात्रा रिमझिम बारिश के बीच निकली गई। आज की कांवर यात्रा महादेव घाट से जल भरकर दूरस्थ ग्राम रामपाल की ओर रवाना हुई। हजारों की संख्या में छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, पुरुष भी बड़ी संख्या में कांवर के साथ रामपाल की ओर निकल पड़े।

भारी बारिश भी भक्तों की आस्था को कमजोर नहीं कर सकी ऐसा लगा मानो शिव भक्तों का स्वयं इंद्र और वरुण देव जलाभिषेक कर रहे हों और आस्था के पांव पखारने स्वयं बरखा रानी आतुर हो। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से एसबीआई चौक से लाल बाग होती हुए प्रस्थित कांवरियों का महाराणा प्रताप चौक पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सभी नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी कांवर यात्रियों का के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों द्वारा पेयजल की व्यवस्था जगह जगह रखी गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता, योगेंद्र कौशिक, विष्णु,मुन्ना कोरी, नगर नार प्रखंड अध्यक्ष व रामपाल शिव मंदिर के पुरोहित कैलाश ठाकुर सन्नी रैली भवानी सिंह चौहान, घनश्याम नाग, जागेश्वर साहू, सुरेंद्र तिवारी, रोहन घोष, विक्रम ठाकुर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी, उमा गुप्ता सुशीला साव, प्रज्ञा आचार्य, किरण सिंह भारती समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आज

0

जगदलपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का उद्घाटन समारोह मंगलवार 22 जुलाई को सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता बालकों के लिए 15 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में, जबकि बालिकाओं के लिए 17 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता तथा कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर संजय पांडे, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला पंचायत शिक्षा समिति के अध्यक्ष बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन तथा जिला खेलकूद एवं युवा कल्याण समिति के सभापति बनवासी मौर्य रहेंगे।आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्सहवर्धन करने का आग्रह किया है।

बस्तर में पहली बार स्वास्थ्य सुविधा में होगा विस्तार

0
  • कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर एवं एनआरसी वार्ड होंगे सर्वसुविधायुक्त
  • 8 करोड़ 92 लाख से होगा भवन निर्माण
  • किरण देव ने सीएम साय एवं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का माना आभार

जगदलपुर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महारानी अस्पताल परिसर में करोड़ों रुपए लागत से बनने वाले कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड निर्माण कार्य के लिए स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभाग को निर्देश दिया। साथ ही किरण देव ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने विभाग को निर्देश दिया।

महारानी अस्पताल परिसर में बस्तरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड, पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड व अन्य सुविधाओं के लिए भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मांग रखी थी।‌ बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को संज्ञान में लेकर संवेदनशील सरकार ने संबंधित कार्य के लिए राशि की स्वीकृति दी है। जिसपर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड,पैलेटिव केयर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड के निर्माण के लिए महारानी अस्पताल परिसर का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सजगता के साथ बस्तर को चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं।  देव ने कहा भवन निर्माण से बस्तर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। आगामी माह में स्वीकृति प्राप्त हुई कैंसर वार्ड, डायलिसिस वार्ड एवं पैलेटिव केयर वार्ड का निर्माण का 4 करोड़ 62 लाख रुपए से जल्द शुभारंभ किया जाएगा।

इसकी निविदा प्रक्रिया हो चुकी है। दीर्घायु कैंसर वार्ड में कीमोथेरेपी, रेडिएशन इम्यूनोरेपी जैसी उपचार सुविधा होगी। डायलिसिस वार्ड में मरीजों को नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। साथ ही जिसका चरणबद्ध तरीके से निमार्ण कार्य होंगे। वहीं एनआरसी वार्ड तीव्र को कुपोषण से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। जिसकी लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए है। जिनके निर्माण के लिए आज स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। किरण देव ने कहा बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हम वचनबद्ध हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा में उपकरणों की भी व्यवस्था किया जाएगी। महारानी अस्पताल परिसर में महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जिसके लिए जल्द कार्य कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, आलोक अवस्थी,राजेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, सिन्हा, डॉ. आरबीपी गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

वहीं महारानी अस्पताल परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की बात कही।

भोलेनाथ के देवड़ा दरबार में किरण देव ने नवाया शीश

0

जगदलपुर आज सावन सोमवार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव देवड़ा शिव मंदिर पहुंच कर भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

नक्सल प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में किशोर गंभीर घायल

0

भोपालपटनम बीजापुर ज़िले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोंडापडगु में माओवादियों की एक और अमानवीय करतूत सामने आई है। 19 जुलाई की शाम, लगभग 5 बजे जंगल में मवेशी चराने गया एक किशोर नक्सली आईईडी ब्लास्ट का शिकार हो गया।

घायल 16 वर्षीय किशोर कृष्णा गोटा पिता फकीर गोटा निवासी ग्राम कोंडापडगु, थाना भोपालपटनम बीजापुर जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। कृष्णा गोटा जंगल में मवेशी चराने गया था। आईईडी विस्फोट से कृष्णा के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

निशाने पर अब मासूम भी

यह घटना एकबार फिर साबित करती है कि नक्सली अब मासूम बच्चों तक को नहीं बख्श रहे हैं। हिंसा और दहशत फैलाने के लिए वे निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसी घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि नकसल विचारधारा अब सिर्फ आतंक और हिंसा का पर्याय बन चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने जंगल क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान विशेष सावधानी बरतने, किसी भी संदिग्ध वस्तु, तार या उपकरण को न छूने की अपील लोगों से की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS