City Media - Page 1087 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1087

दिल्ली में बस्तर की बहार, जिया बेकरार, लड़ेंगे जंग आर-पार…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के समर्थन में वैसे तो देश भर के कांग्रेस सांसदों, विधायकों और नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्री, विधायक, सत्ता से जुड़े पदाधिकारी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में संगठन के तमाम नेता दिल्ली में डटे हुए हैं और अपने राष्ट्रीय नेता के समर्थन में सत्याग्रह कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में खास बात यह है कि बस्तर की पूरी कांग्रेस बिरादरी दिल्ली मोर्चे पर तैनात है। बस्तर सांसद दीपक बैज यूं भी संसद से लेकर सड़क तक दिल्ली में अपने आक्रामक तेवर दिखाते रहते हैं, वे इस मौके पर पहले दिन से ही अपने राष्ट्रीय नेता के समर्थन में अपने नेता भूपेश बघेल के साथ सक्रिय हैं। बस्तर के बारह विधायक दिल्ली में बस्तर का जोश दिखा रहे हैं। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी बस्तर के ही हैं। दिल्ली पहुँचे बस्तर के नेताओं ने कल बसन्त कुंज में गिरफ्तारी थी।

आज एआईसीसी जाने के लिए योजना बनी।बस्तर संभाग के सभी विधायक व संगठन के नेता भी मौजूद हैं और अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के पक्ष में लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं।जब तक मामला खत्म नही किया जाता, तब तक दिल्ली में डेरा डालकर बस्तर के कांग्रेसी नेता आर पार की जंग लड़ेंगे। इधर बस्तर में सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि जिन्हें बुलाया गया है वे तो दिल्ली में दिल से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अपने अपने नेताओं के साथ उनके समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कई सैरसपाटा कर रहे हैं तो कई चेहरा दिखाने, फोटो खिंचवाने की होड़ में शामिल हैं। यह तो पता नहीं चल रहा कि जो लोग दिल्ली में धूम मचा रहे हैं, उनमें से कितनों को बुलावा भेजा गया था? लेकिन कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि बड़े नेताओं के समर्थन में छोटे छोटे नेता और इन नेताओं के कार्यकर्ता भी दिल्ली के सियासी मौसम का मजा ले रहे हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

भानपुरी…। बस्तर विकास खंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली में योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगशन प्राणायाम किया गया।

योग टीचर टीकेन्द्र पाण्डे के द्वारा योग प्राणायाम,आसन, ध्यान बताया गया। और कहा योग हमारे जीवन का मूलाधार है। जब तक हम योग नही करेंगे हम स्वस्थ मन एवं स्वस्थ तन संभव नही है।
स्वस्थ मन में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

साथ ही इस अवसर पर योग पोस्टर प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं को योग से, मन ,ध्यान एकग्रता के बारे में बताया गया। पोस्टर डिजाइन के माध्यम से बच्चों द्वारा योग को बढ़ावा दिया गया ।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव निल कुमार बघेल, बोड़न पाल सरपंच उमाकांत कश्यप, उर्मिला कश्यप, धनो राम, प्राचार्य गजेंद्र पानी ग्राही, अरविंद भोयर, सुनीता मंडावी, निर्मला झा, व समस्त स्टाफ एकलव्य परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

द्रोपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित

0

नई दिल्ली। सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रोपदी मुर्मू होंगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सत्ताधारी गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। वे उड़ीसा उड़ीसा राज्य की रहने वाली हैं।

एनडीए की मुखिया भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अनुसूचित जाति वर्ग को अहमियत दी है और भाजपा ने आदिवासी कार्ड इसलिए खेला है कि किसी भी राजनीतिक दल को आदिवासी वर्ग का विरोध करने में दिक्कत होगी। इसके साथ ही आदिवासी वर्ग से जुड़े बहुत बड़े मतदाता समूह को भी भाजपा आकर्षित कर सकती है। इधर विपक्ष की ओर से एक प्रत्याशी उतारने की कोशिशों को लगातार झटका लग रहा था। फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की न के बाद यशवंत सिन्हा का नाम सामने आया। लेकिन ऐसी कोई संभावना नहीं है कि उनके नाम पर सम्पूर्ण विपक्ष में आम सहमति बन जाएगी। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस समय अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से हो रही ईडी की पूछताछ के विरोध में व्यस्त है और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी इस मामले में जो लीड कर रही हैं वह कांग्रेस को कितनी रास आयेगी, यह भी एक पेंच है।

सत्याग्रह में शामिल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद दीपक बैज, मंत्री भगत सहित कई बड़े नेता आज फिर दिल्ली पुलिस की हिरासत में

0

नई दिल्ली/ रायपुर। सत्याग्रह में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री अमरजीत भगत, चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केंद्र सरकार ने शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे सभी नेताओं को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान भी कांग्रेस नेताओँ का दिल्ली से लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी था। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्री और विधायकों के साथ सड़क पर उतरे तो पुलिस ने उनको अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। आज फिर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत सहित कई बड़े नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी राजनेताओं को दिल्ली से डेढ़ घंटे की दूरी से गिरफ्तार कर नरेला थाना ले जाया गया।

जिले में नशामुक्त बस्तर पखवाड़ा चलाया जा रहा

0

जिला बस्तर में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में नशामुक्त बस्तर पखवाड़ा चलाया जा रहा था। जिस तारतम्य में आज थाना कोतवाली जगदलपुर के थाना प्रभारी एमन साहू के द्वारा पनारापारा, कोहकापाल में नशा दुर रहने एवं उसके प्रभाव से होने वाले नुकसान के बारे में लोगो एवं बच्चों को बताकर कर, उन्हे जागरूक किया गया तथा नशा से दुर रहने हेतु नशामुक्ति संबंधी आवश्यक सुझाव एवं जानकारी दिया जाकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसके साथ ही बच्चों को नशा से दुर रहते हुए शिक्षा व खेल में आगे बढ़ने बताया गया छोटे बच्चों को खेल सामाग्री भी दिया गया है।

कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली रवाना हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के विरुद्ध राजनीतिक दुर्भावनावश किए जा रहे कार्रवाई के विरोध में आयोजित सत्याग्रह में शामिल होंगे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे जी डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू जी के साथ विधायक अरुण वोरा, विक्रम मंडावी, राजमन बेंजाम,चन्दन कश्यप,यशोदा वर्मा, गुरुदयाल बंजारे, विनय जायसवाल, उत्तरी जांगड़े रश्मि सिंह के साथ दिल्ली रवाना |

विदित हो की केंद की मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक दुर्भावनावश केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार आज पांचवें दिन भी पूछताछ की जा रही है जिसे लेकर पूरे देश में कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है तथा दिल्ली के जंतर-मंतर, ईडी कार्यालय एवं 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी एवं वरिष्ठ नेता भी लगातार सत्याग्रह कर विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री एवं विधायक भी दिल्ली पहुंच रहे हैं जहां वे केंद्र सरकार के विरुद्ध आंदोलन को और तेज करेंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की नेहरू गांधी परिवार की एक महान राजनीतिज्ञ विरासत रही है यह वही नेहरू गांधी परिवार है जिसने आजादी के आंदोलन में अपने लाखों के आनंद भवन को आजादी के आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया था आज जिस नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक दुर्भावनावश हमारे नेता राहुल गांधी जी को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है उस नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से अंग्रेजी हुकूमत भी डरती थी और आज मोदी सरकार भी डरकर कार्रवाई कर रही है |

उद्योग मंत्री ने बाली में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होने की जानकारी दी

0

शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही बड़ी संस्थाओं को छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया
बाली में मंदिर की शिल्पकला और जकार्ता एयरपोर्ट में स्वागत से अभिभूत हुए कवासी लखमा

जगदलपुर। जी-20 एवीपीएन विश्व सम्मेलन में शामिल होने उद्योग मंत्री कवासी लखमा की अगुवाई में इंडोनेशिया गए प्रतिनिधि मंडल की आज कॉन्फ्रेंस के पहले दिन बैठक नीथारलैंड बेस्ड संस्था पोर्टिकस के रीजनल डायरेक्टर सुखमनी सेठी से बाली कन्वेंशन सेन्टर में हुई। चर्चा के दौरान अरुण प्रसाद प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी ने राज्य में सस्टेनेबल डेवलपमेंट में हो रहे कायोंर् के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मंत्री द्वारा विशेषकर बस्तर के क्षेत्र में शिक्षा में हुए सुधार में अनुसंधान पर बल दिया। सुश्री सेठी ने बताया कि झारखंड में पोर्टिकस पहले से ही काम कर रही है और उसका परिणाम अच्छा आ रहा है। मंत्री कवासी लखमा ने इस गु्रप को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। इसी कड़ी में अमेरिका बेस्ड सनफोर्ड पैक्स संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया शंकर से बैठक हुई इसमें उद्योग मंत्री लखमा ने राज्य में चल रहे गोधन न्याय योजना, एनजीजीबी, सीमार्ट, रिपा आदि विषयों पर विस्तार से बताया तथा राज्य में उपलब्ध लघु वनोपज उत्पाद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए शासन द्वारा किये जा रहे कायोंर् की विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल को विदेश में सराहा गया। इनसे भी राज्य में आने का अनुरोध किया गया ताकि शिक्षा में अनुसंधान तथा सामाजिक आर्थिक उन्नति में किस प्रकार से इस बड़े संस्थाओं का सहयोग लिया जा सके इस पर आगे काम करना है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा अपने इंडोनेशिया प्रवास के दौरान एतिहासिक नगरी बाली के उलुवातु मन्दिर के दर्शन किये। इससे पहले 19 जून को इंडोनेशिया पहुंचने पर एयरपोर्ट में उद्योग मंत्री तथा उनके साथ गए सदस्यों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान टीम में सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक ओपी बंजारे भी शामिल थे।

दस मिनट में नहीं टिका भाजयुमो का धरना…युवाओं को नहीं मिला बड़े लोगों का समर्थन

0

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी में सब ठीक ठाक है, युवा मोर्चा ने हाता ग्राउंड मामले में धरना प्रदर्शन का तंबू टांगा किंतु वह दस मिनट भी टिक नहीं सका। वहीं भाजपा जिला संगठन ने भी इसे तवज्जों नहीं दिया जिसके कारण यह आंदोलन पूर्व विधायक संतोष बाफना के गुट का आंदोलन बनकर रह गया और तो और इस आंदोलन में स्वयं संतोष बाफना ने दूरी बनाई।

यह धरना प्रदर्शन पूर्व पार्षद अंजू मिश्रा के निवास के सामने हुआ सिर्फ युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ मौजूद रहे और भाजपा संगठन से महामंत्री रामाश्रय सिंह नजर आए जिसके कारण यह धरना-प्रदर्शन हंसी का पात्र बन कर रह गया।

क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने विज्ञप्ति जारी कर हाता मैदान के संवर्धन पर राशि लेने पर आपत्ति कलेक्टर रजत बंसल के सामने लिखित में जताई है और कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश की किंतु इस मामले में विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के महामंत्री हेमु उपाध्याय ने उल्टे पूर्व विधायक संतोष बाफना को कटघरे में खड़ा कर दिया ?

योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है लखेश्वर बघेल बस्तर विधायक

0

बस्तर विधायक ने आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दंतेवाड़ा मंदिर प्रांगण में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की विधायक ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है |

बस्तर विधायक ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं |

बस्तर विधायक ने कहा की कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है योग हमारी प्राचीन परंपरा है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मकता आएगी इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं बस्तर विधायक ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे |

बस्तर विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं |

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा तूलिका कर्मा,राजकुमार तामो, मनोज मालवीय,दिनेश यदु,राजेश कुमार,करन तामो,SDM, तहसीलदार, जिला शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग,एवं कर्मचारीगण,जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री सहित लोकसभा एवं राज्यसभा दोनो सदन के सांसदगण एक साथ राष्ट्रपति भवन ज्ञापन देने पहुंचे…

0

आज लोकसभा हाउस के कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग के पश्चात लोकसभा एवं राज्यसभा दोनो सदन के सांसदगण व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राष्ट्रपति भवन ज्ञापन देने पहुंचे इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS