City Media - Page 1100 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1100

आदतन चोरों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

 संजय मार्केट व करकापाल मेला से चोरी करने वाले दो चोरों पर कार्यवाही
 मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत बस्तर पुलिस को मिली सफलता
 जप्त- दो मोटर सायकल कीमती 40,000/-रूपये

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अज्ञात चोर द्वारा संजय मार्केट कामता होटल के सामने पार्किंग स्थल से मोटर सायकल क्रमांक-C G 17K F1230 को चोरी कर, चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी राहुल कुमार बघेल के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0 191/2022 धारा 379 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर माल मुल्जिम की पता तलाश की जा रही थी। सीसीटीव्ही वीडियो और फुटेज के आधार पर संदेही के गतिविधि एवं प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। जिस आधार पर दो संदेहियो के द्वारा चोरी का मोटर सायकल बिना नंबर हिरो स्प्लेण्डर सिल्वर रंग को बिक्री करने के फिराक में घुमने की सूचना मिला थी। जिस पर उक्त टीम के द्वारा दोनो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम-संजु झाली एवं सनीस यादव उर्फ सन्नी निवासी जगदलपुर का होना बताया और दिनांक 20 मई 2022 को संजय मार्केट पार्किग स्थल से मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये एवं थाना बोधघाट क्षेत्र के करकापाल मेला में भी एक मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस गाड़ी को भी दिनांक 26 मई 2022 को दोनो मिलकर चोरी करना बताये। दोनो आरोपियों से दो मोटर सायकल जप्त कर, थाना कोतवाली के अप0क्र0-191/2022 धारा 379,34 भादवि0 एवं इस्तगाशा क्रमांक-01/2022, धारा 41(1़4)/379,34 भादवि0 के तहत् गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सहा.उपनिरीक्षक- प्रेम पानीग्राही
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर,प्रकाश नायक, थानेन्द्र सिन्हा, हरीश कोर्राम।

घाट धनोरा (थाना बडांजी) डकैती मामले में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

🌞 04 एवं 05 जून के दरमियानी रात घाट धनोरा में हुई थी डकैती।

🌞 पुराने सिक्के बेचने से करोड़ों रूपये घर पर होने के लालच में दिया गया था घटना को अंजाम ।

🌞 09 आरोपी बस्तर पुलिस के गिरफ्त में, सभी आरोपी बस्तर जिले के निवासी है।

🌞 30,000/-रूपये नगद एवं 02 मोबाईल की हुई थी डकैती।

🌞 तकनीकी साक्ष्य की महत्वपूर्ण भूमिका।

🌞 जप्त सम्पत्ति:- 5,300/- रूपये नगद, 02 नग चार पहिया वाहन, 04 नग मोटर सायकल, 08 नग मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त डंण्डा।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना बडांजी अन्तर्गत ग्राम घाटधनोरा मेें हुए डकैती के वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात ग्राम घाटधनोरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्राथी बलदेव बघेल के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम देकर 30,000/-रूपये एवं दो नग मोबाईल को लुट कर घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी बलदेव बघेल के रिपोर्ट पर थाना बडांजी़ में डकैती का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में, एसडीओपी लोहण्डीगुडा पंकज ठाकुर एवं एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में स्मृतिक राजनाला (परि.भा.पु.से.) निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के छत्तीसगढ़ एवं उडीसा के संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जा रही थी एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर भी निगाह रखा जा रहा था। दौरान पतासाजी के घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रो से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही दीगम कश्यप निवासी तालुर, वासुदेव ठाकुर निवासी कुदालगांव की पहचान की गई जिसकी धरपकड हेतु टीम रवाना कर ग्राम तालुर एवं कुदालगांव से दीगम कश्यप एवं वासुदेव ठाकुर को पकडा गया जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा कुछ अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम घाटधनोरा में डकैती की वारदात को कारित करना स्वीकार किया एवं अन्य आरोपियों लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी एवं उप निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम कुदालगांव, तालुर, टाकरागुडा, सालेमेटा, दुबेउमरगांव, देउरगांव और इच्छापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदेहियो की पहचान कर आरोपी लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लक्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर सभी निवासी जिला बस्तर को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर सभी ने दिनांक 04 एवं 05 जून 2022 के दरमियानी रात को घाटधनोरा में बलदेव बघेल के घर में डकैती की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देकर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। मामले के कुछ अन्य संदेही भी संभावित है। जो अन्य राज्य से संबंधित है।

तरीका वारदात:-

आरोपी धनुर्जय बघेल निवासी सालेमेटा को पता चला था कि मामले के प्रार्थी बलदेव बघेल के पास पुराना सिक्का बेचने से करोड़ों रूपये की नगदी राशि रखा है जिसे वह अपने घर में गाड कर रखा है। उक्त बात धनुर्जय ने मामले के मुख्य आरोपी दीगम कश्यप निवासी ग्राम तालुर को बताया जिस पर दीगम कश्यप के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से अन्य आरोपियो लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, वासुदेव ठाकुर, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लख्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर एवं उडीसा के कुछ व्यक्तियो के साथ मिलकर बलदेव बघेल के घर में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाया गया। योजना के अनुरूप दिनांक 04.06.2022 को सभी आरेापी 02, चार पहिया वाहन एवं 04, मोटर सायकल से रात करीब 12ः00 बजे ग्राम टाकरागुडा में इकठ्ठा हुए एवं बलदेव के घर में पहुॅचकर घर की घेराबंदी कर घर के संदुक में रखे 30,000/-रूपये नगद और 02 मोबाईल को डकैती डालकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाना बताया गया। एवं डकैती से प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया गया मामले में आरोपियों के द्वारा डकैती का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से डकैती की राशि 5,300/- बरामद किया गया है। मामले में सभी 09 आरोपियों को थाना बडांजी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद सम्पत्ति:-

राशि:- 5,300/-रूपये नगद
मोबाईल:- 08 नग घटना में प्रयुक्त
चार पहिया वाहन:- 02 नग (घटना में प्रयुक्त)
1. रेनाल्ड ट्राईबर सीजी-17-केडब्लु-7773,
2. बोलेरो प्लस क्रमांक सीजी-17-केएल-9423)
मोटर सायकल:- 04 नग, (घटना में प्रयुक्त)
1. हीरो सीडी डिलक्स सीजी-17-केएच-9563,
2. बजाज पल्सर क्रमांक सीजी-17-केई-3083,
3. हीरो सुपर स्पलेंडर क्रमांक सीजी-17-केआर-9996,
4. हीरो मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केएन-0834
घटना में प्रयुक्त बांस के डंडे

🌞 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
राजपत्रित अधिकारी- स्मृतिक राजनाला (परि. भा.पु.से.), पंकज ठाकुर, घनश्याम कामड़े।
निरीक्षक – तामेश्वर चैहान, राजेश मरई, धनंजय सिन्हा, एमन साहू, सुरित सारथी, केसरीनंदन साहू।
उप निरी. – अरूण नामदेव, अमित सिदार, विष्णु यादव, कृष्ण साहू, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया।
सउनि. – धर्नुधारी सिंह, सुमन ठाकुर, सतीश युदराज, इंदु शर्मा
प्र.आर. – देवचरण नाग, चितुराम मौर्य, उमेश चंदेल, लवण पानीग्राही, किशोर गुप्ता, मौसम गुप्ता, मिथुन सुल्तान, सुनील मनहर, चंदन गोयल।
आरक्षक – रवि कुमार भीसम सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, गौतम सिन्हा, प्रकाश नायक, भुवन शार्दुल, कोमल कतलम, गोबरू कश्यप

नाम आरोपी:-

  1. लखमु कश्यप पिता रामचंद कश्यप उम्र 28 वर्ष निवासी देउरगांव सौरापारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  2. रामेश्वर पाण्डेय पिता उदित नारायण पाण्डेय उम्र 44 वर्ष निवासी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)
  3. लेबोराम भारती पिता स्व. रामदास भारती, उम्र 31 वर्ष निवासी इच्छापुर गोपाल जिला बस्तर (छ.ग.)
  4. वासुदेव ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी कुदालगांव खासपारा थाना कोतवाली जिला बस्तर (छ.ग.)
  5. दीगम कश्यप पिता चैतुराम कश्यप उम्र 33 निवासी तालुर पटेलपारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  6. राजेश बघेल पिता शंकर बघेल उम्र 35 साल निवसी टाकरागुडा ठोठापारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  7. धनुर्जय बघेल पिता कमलोचन बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी सालेमेटा मांझीपारा जिला बस्तर (छ.ग.)
  8. लक्खुराम कश्यप पिता लच्छुराम कश्यप उम्र 34 वर्ष ग्राम गुपनी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)
  9. सुखराम ठाकुर पिता सोनाधर ठाकुर उम्र 39 वर्ष निवासी दुबे उमरगांव जिला बस्तर (छ.ग.)

मोतीलाल वार्ड में सड़क किनारे बिखरे निर्माण सामग्री से परेशान वार्डवासी

0

रूतबेदार भवन निर्माण करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं

जगदलपुर। नगरनिगम क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-15 में भवन निर्माण कराने वाले लोगों द्वारा निर्माण सामग्री को सड़क पर यहां-वहां रख देने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया है कि निर्माण कार्य में उपयोग आने वाली वस्तुओं को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे रखा जाये ताकि वार्डवासी एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन वार्ड क्रमांक-15 मोतीलाल नेहरू वार्ड में कई जगहों में चल रहे निर्माण कार्य और उसकी निर्माण सामग्री दुसरे के घर के सामने रख देने के कारण लोगों को अपने वाहन पार्किंग के साथ-साथ अन्य दैनिक कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात्रि पहर ऐसे निर्माण सामग्री जो सड़क के दोनों ओर बिखरे पड़े रहते हैं उनसे टकराकर कई बार वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इस मामले में अपने भवन का निर्माण कर रहे भवन मालिकों को कई बार समझाया भी गया किंतु उन्होंने निगम से अनुमति लेकर कार्य करने की बात कही और उक्त निर्माण सामग्री को वहां से हटाने को मना कर दिया। इस मामले में निर्माण सामग्री अपने घरों के सामने रखे जाने से परेशान लोगों ने वार्ड पार्षद को भी इसकी जानकारी दी लेकिन भवन मालिकों के रूतबे के कारण अब तक बिखरे हुए निर्माण सामग्री को हटाया नहीं जा सका है। हालांकि निगम में इसकी शिकायत करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ दंड लगाने एवं निर्माण सामग्री को जब्त करने की प्रक्रिया है किंतु अब तक महिनों बीत गए लेकिन ऐसे अवैधकृत्य करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बस्तर सांसद दीपक बैज सपरिवार पहुंचे जम्मू काश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट…लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में हुए शामिल…

0

ज्ञात हो की बस्तर सांसद दीपक बैज आज सपरिवार लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल होने जम्मू काश्मीर के श्रीनगर के एयरपोर्ट पहुंचे जहां वे श्रीनगर में दिनांक 10 से 12 तारीख तक रहेंगे। तत्पश्चात वे पुणे,मुंबई,अहमदाबाद दिनांक 15 तारीख तक स्टेंडिंग कमेटी के टूर शामिल रहेंगे।।

सांसद ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक

0

बालोद 09 जून 2022 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक आज सांसद श्री मोहन मंडावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री मंडावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

हितग्राहियों को मिले। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वन मण्डल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित दिशा समिति के अन्य सदस्य व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर  महोबे ने जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जॉब

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 55 हजार 844 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन लाख 86 हजार 168 है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-उचय19 के संक्रमण से बचाव व नियंत्रण हेतु टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय भूंउचयअभिलेख का आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत् जिले के अंतर्गत पॉच तहसीलों में नवीन भवन मॉर्डन रिकार्ड रूम का निर्माण किया जा चुका है। संसद मंडावी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।

वार्ड क्र0 23 में पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ झगडा

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र0 23 निर्मलासेक्टर थाना के पास  का रहने वाला हूं , कक्षा 11 वीं तक पढा हूं ।  वर्तमान में सदेश सिंह के डेयरी फार्म चिखलाकसा में रोजी मजदूरी में जाता है, दिनांक 09.06.2022 के दोपहर 01.30 बजे मै अपने घर अंदर अखबार पढ रहा था, उसी समय मेरी दूसरी पत्नी सीमा नायक घर पर खाना बना रही थी, तभी सीमा नायक के पहले  पति के लड़का पंकज नायक एवं उसके साथी भुरवा और विशाल तीनो अचानक मेरे घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर एक राय होकर मुझे मां बहन की बहुत ही गंदी गंदी गाली देने लगा,

गाली गलौच का कारण को पूछा तो पंकज ने कहा कि तुमने मेरी मां को अपने पत्नी बना कर रखे हो कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगा और पंकज नायक अधिक आक्रोशित होकर घर मे पड़े डंडा को उठाकर मुझे मार दिया, तथा उसके साथी भुरवा और विशाल द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है, पंकज द्वारा डंडा से मारने से मेरे सिर के बांए तरफ  चोट आया है काफी खून बहने लगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हल्ला को सुनकर मेरी दूसरी पत्नी सीमा नायक आयी और बीच बचाव की है, तब मै और मेरी दूसरी पत्नी सीमा बाहर निकले तो वहां पंकज और उसके साथी भुरवा व विशाल बाहर निकलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था। घटना की बात अपनी बहन मानकुंवर बाई, विमला बाई को बताया हूं, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है ।

मकान निर्माण को ले कर हुआ विवाद, पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला

0

दिनांक 07.06.2022 को लगभग 4.30 बजे मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद अंकित सिप्पी और भाई विक्की सिप्पी को पड़ोसी आकाश पेंटर और उसका बेटा और बेटी तीनो आये और घर के बाहर मिट्टी क्यो डलवा रहे हो, आने जाने में परेशानी होता है कहकर व तीनो एक राय होकर घर अंदर प्रवेश कर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, उक्त तीनो नें जान से मारने के नियत से घर अंदर घुसकर तीनो ने मुझे पकडकर मारपीट किया गले में सोने का चैन पहना हुआ था।

घटना के बाद से मेरे गले से चेन गायब हो गई है अंकित सिप्पी ने बताया कि विवाद के समय मेरे गले में सोने का चैन था जो नही है । आकाश पेंटर द्वारा मेरा गला पकड लिया तथा हाथ मे रखे चाबी से मुझे मारने पीटने लगा जिससे मेरे बांये हाथ की कलाई में चोट आया है, घटना को काम करने वाले महिला मजदूर देखे है, अंकित सिप्पी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें आरोपी को धारा 294 ,506 323, 452 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया व पुलिस उक्त प्रकरण में देखा गया की मामला कायम करने से पहले पुलिस के एक अधिकारी द्वारा अपराधी को बुलाकर भी मामला पंजीबद्ध कराया गया जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है की पुलिस प्राथी के हित में कार्यवाही कर रही थी या अपराधी के हित में .. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज आती है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसी विषय में राजहरा थाना प्रभारी अरुण कुमार नेताम से पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मारपीट हुई है जिसमें बिना किसी शक के कार्रवाई की गई है अब जांच होगी जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

लौह अयस्क परिवहन में लगे वाहन चालकों द्वारा लगातार की जा रही दुर्घटना को रोकने का प्रयास के लिए ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा से भानुप्रतापुर के मुख्य मार्ग पर पिछले तीन-चार वर्षो से लगातार औसतन महीने में दस से पंद्रह छोटी-बड़ी दुर्घटनाए घटते आ रही हैं जिससे कही निर्देशों की मृत्यु हो चुकी हैं जिसका मुख्य कारण कई माइंस, महामाया माइंस कच्चे माइंस हाहालददी चेमल माइंस की आयरन ओर ले जाती हैं 12 चक्का, 14 चक्का वाहनों को लापरवाही पूर्वक ड्राइवरों द्वारा शराब सेवन कर वाहन को तेज रफ्तार से वाहन चलाना हैं

जिनकी किसी पुलिस आर.टी. ओं. का कोई दबाव नहीं हैं अत:श्रीमान से निवेदन हैं की समस्त माइंस वाहंनो का सुचारू रूप से ड्राइवरों की शराब सेवन की जाच एवम नियमित वाहन चलाया जाये इसकी शीघ्र व्यवस्था कर दुर्घटना को रोका जाये अगर उक्त वाहनों को लापरवाही पूर्वक चलाने ड्राइवरों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने पर नियंत्रण करने कार्यवाही नहीं की गई तो हमारे द्वारा उग्र आदोलन किया जावेगा |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुरंदेश्वरी नहीं आतीं रास, क्या स्मृति बनेंगी छत्तीसगढ़ भाजपा की खास…

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच एक नजारा सामने आया है कि जिन्हें तेज तर्रार प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रास नहीं आतीं, उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से आस बंधी। वे पुरंदेश्वरी से कथित उपेक्षित स्थानीय नेताओं की खास बनकर उभरीं।गांधी परिवार की परंपरागत सीट रहीअमेठी में कांग्रेस के कर्णधार रहते हुए राहुल गांधी को परास्त कर देने वाली भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ आकर जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनीतिक चुनौती देते हुए यहां भाजपा के मुरझाए चेहरे पर नया नूर ला दिया, वह काफी अहमियत रखता है। वैसे स्मृति का यहां से पुराना नाता है। वे छत्तीसगढ़ आती रहती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी यहां सक्रिय थीं मगर तब तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज भी कमल मुरझाने से बचा नहीं पाये थे। डेढ़ दशक की सत्ता के बाद भाजपा के प्रति असंतोष तथा कांग्रेस के ठोस वादों और बुलंद इरादों की वजह से वही हुआ, जिसका डर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को था। भाजपा ने उस हार से सीख ली और लोकसभा चुनाव में अपना सम्मान सलामत रखा। याद किया जा सकता है कि अमेठी में पहली बार में राहुल के सामने न टिक पाने वाली स्मृति ईरानी ने हार नहीं मानी और भाजपा ने लक्ष्य प्राप्त करने के इरादे से स्मृति को प्रथम मोदी सरकार में मंत्री बनाया तो स्मृति ने 2019 के चुनाव में राहुल को अध्यक्ष व प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा रहते हुए पराजित किया। वैसे 2014 के चुनाव में भाजपा ने स्मृति को अमेठी में राहुल को घेरने का काम सौंपा था, जो उन्होंने निभाया। आखिरकार राहुल गांधी को उनकी खानदानी सीट से हाथ धोना पड़ा। स्मृति ने अमेठी में जो कर दिखाया, उसका जो असर कांग्रेस पर पड़ा है, वह लंबे समय तक रह सकता है। इसकी एक बानगी 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में कांग्रेस को सारी ताकत झोंकने के बावजूद सिर्फ दो सीट मिलना है।अब स्मृति ने छत्तीसगढ़ आकर कुछ घंटों में भाजपा में वह उत्साह भर दिया, जो उसकी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी निरंतर सक्रियता के बाद भी अब तक नहीं भर सकीं। स्मृति के आने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी गदगदायमान हो गए। स्मृति के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा की कई स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यहां के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में स्मृति के प्रति अपनापन झलकता है। वे यहां सहज भी हैं। अब प्रश्न यह है कि क्या अगले विधानसभा चुनाव में करिश्मा दिखाने भाजपा संगठन की प्रदेश प्रभारी के साथ स्मृति के रूप में चुनाव प्रभारी तैनात कर सकती है? पूरी संभावना है कि भाजपा चुनाव प्रभारी तो तैनात करेगी किंतु क्या वह स्मृति ईरानी ही होंगी? यदि ऐसा होता है तो भाजपा को यहां ऐसा चमकदार चेहरा मिल सकता है जो राहुल, अमेठी, यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूमिका और परिणाम जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को परेशान कर सकता है। स्मृति ने जिस तरह कांग्रेस पर हमला बोला है, भाजपा को ऐसे ही तेवरों की जरूरत है। स्मृति अपने इरादे बता गईं कि जब राहुल गांधी उनके सामने नहीं टिक पाये तो फिर कुछ भी नामुमकिन नहीं है। वैसे भाजपाई नारा दे सकते हैं कि स्मृति है तो मुमकिन है। स्मृति के इस दौरे के कई राजनीतिक मायने हैं। वे यहां की नब्ज टटोल गई हैं। राजनीतिक पंडित यह जरूरत महसूस कर रहे हैं कि यदि भाजपा को सरकार बनाने संघर्ष तेज करना है तो पुरंदेश्वरी को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी के साथ स्मृति को सियासी माहौल बनाने तैनात कर देना चाहिए। चुनाव में डेढ़ साल का वक्त है तो अभी से कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही महिला वोटरों को आकर्षित करने की मुहिम शुरू कर देना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्मृति देश की महिला बाल विकास मंत्री हैं, उनके विभागीय कामकाज से भी भाजपा के लिए काफी कुछ गुंजाइश निकल सकती है।

कलेक्टर ने अर्जुन्दा के नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया अवलोकन

0

बालोद 08 जून 2022 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन में सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर के चारों ओर फेंसिंग कराने, परिसर में सघन वृक्षारोपण, पेयजल, छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभाग के संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS