City Media - Page 1257 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1257

जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति 

0

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति।

देश में कहीं भी पुलिस/सेना/सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सहयोगी शामिल रहे।

आदिवासी समाज से राहुल की मुलाकात

0

रायपुर। सांसद राहुल गांधी के साइंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की। समाज के लोगों ने उनका परम्परागत ढंग से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ थे।

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को सीधी आर्थिक मदद देने वाला छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य

0

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी चार ऐतिहासिक सौगात

3.55 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित

गांधी ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला

राजीव युवा मितान क्लब योजना किया शुभारंभ

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपया आम जन की जेब में पहुंचा है। देश में मंदी जरुर रही है, पर छत्तीसगढ़ में नहीं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रहे है। राहुल गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश में लगातार लोगों की जेब में पैसे पहुंचाए गए हैं। अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों तक राशि पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की, गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है।
वनवासी भाई बहन वनोपज का संग्रहण कर रहे और उसका वैल्यू एडिशन भी कर रहे हैं।

बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है। स्व सहायता समूह के माध्यम से लगातार रोजगार दिया जा रहा है। छग के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं। दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा है।
13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब,  हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे। 25- 25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है।
सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है।

देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।

एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है।

बस्तर डोम में राहुल का पारंपरिक स्वागत

0

रायपुर। सांसद राहुल गांधी का साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर डोम में आदिवासी परम्परा और रीति से उनका तिलक लगाकर तथा बाइसन मुकुट पहनकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ रहे।

सांसद राहुल गांधी ने बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी और पूज्य आंगा देव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे में छा गया बस्तर

0

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे में बस्तर छाया रहा। आज एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बस से पहुंचे। इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज को राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठीक पीछे की सीट पर स्थान दिया गया जो बस्तर की जनता के मान सम्मान और सांसद दीपक बैज के प्रति उम्मीदों का प्रतीक है। एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान तक की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी। सांसद राहुल गांधी ने गोबर खरीदी, गोबर से बिजली बनाने की योजना तथा धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा की। जब राहुल गांधी मुख्य आयोजन स्थल साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे तो यहां भी बस्तर के आकर्षण का करिश्मा सिर चढ़कर बोल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बस्तर के कायाकल्प से वाकिफ कराया। राहुल ने बस्तर के विकास की झलक देखी और जमकर तारीफ की। सुकमा, दंतेवाड़ा में चल रही योजनाओं को राहुल ने सराहा तो वहीं बस्तर की परंपरा के अनुसार बस्तर डोम में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद और संसद के बाहर आक्रामक तेवर के लिए खास पहचान रखते हैं। वे बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए संसद में लगातार सक्रियता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल के अनुरूप व्यवस्था पर जोर देते हैं। सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की रेल सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

बस्तर पुलिस की सक्रियता से 02 चोर मोटर सायकल चोरी करते रंगे हाथ पकडे गये

0

🔅 02 अन्तर्राज्जीय मोटर सायकल चोर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

🔅 बालाजी वार्ड में मोटर सायकल चोरी करते हुए पकडे गये आरोपी।

🔅 संजय बाजार रात्रि गश्त पाइंट के जवानों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

🔅 दोनो आरोपी कोरापुट उडीसा राज्य के निवासी।

🔅 जप्ती-02 मोटर सायकल (पल्सर सीजी 17 केआर 3630 एवं केटीएम मोटर सायकल सोल्ड) एवं 02 नग मोबाईल।

🔅 जप्तशुदा सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 3.00 लाख रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर अन्तर्गत 02 अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर को बस्तर पुलिस के मुस्तैदी से चोरी करते रंगे हाथ पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

प्रार्थी ने किया बस्तर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त

बस्तर जिले में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त व्यवस्था को नये सिरे से समीक्षा कर प्रभावी गश्त व्यवस्था की डयुटी लगाया गया है। एक दिन पूर्व 02 चोरो के द्वारा रात्रि में बालाजी वार्ड में मोटर सायकिलों की चोरी किया जा रहा था जिस दौरान रात्रि गश्त फिक्स पाइंट डयुटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अश्वनी धु्रव, आरक्षक भूपेन्द्र नेताम एवं हरिश कोर्राम जिनकी डयुटी संजय बाजार क्षेत्र में लगायी गई थी। जिन्हे चोरी का संदेह होने पर सुझबुझ एवं साहस का परिचय देते हुए बालाजी वार्ड की घेराबंदी कर 02 संदिग्ध चोरो को मोटर सायकल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम (1) वरूण कुलदीप एवं (2) टी.भास्कर दोनो निवासी कोरापूट उडीसा राज्य का होना बताये जिनके पास से 02 मोटर सायकल (पल्सर सीजी 17 केआर 3630 एवं केटीएम मोटर सायकल सोल्ड) को बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में दोनो मोटर सायकल के वाहन स्वामी सुमित झाडी व विकास सेमियल के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मोटर सायकल चोरी का पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में दोनो आरोपियेां के कब्जे से मोटर सायकल पल्सर सीजी 17 केआर 3630 एवं केटीएम बाईक सोल्ड एवं 02 नग मोबाईल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। दोनो आरोपियों को चोरी के मामलों में गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्त शुदा 02 नग मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 3.00 लाख रूपये आंकी गई है।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया,
सउनि. – नीलाम्बर नाग, नरहरि वैष्णव
प्र.आर. – अश्वनी धु्रव, चोवादास गेंदले
आरक्षक – भूपेन्द्र नेताम, हरिश कोर्राम, गौतम सिन्हा, युवराज ठाकुर, इन्द्रजीत पोर्ते

कृषि पर जोर किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला बजट – अब्दुल इब्राहिम सैय्यद

0

दल्ली राजहरा – कृषि पर जोर व हाईटेक बनाने के साथ-साथ किसानों की आमदनी को बढ़ाने वाला बजट है बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिखलाकसा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश किया. उन्होंने कृषि, रेलवे समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई अहम ऐलान किए, आगामी वर्ष में कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार का ड्रोन के इस्तेमाल पर काफी फोकस रहने वाला है, कई वर्षों से आर्थिक तंगी और बदहाली में जिंदगी बिता रहे करोड़ों किसानों के लिए सरकार कई मोर्चों पर काम करने वाली है, कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा, फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अब्दुल इब्राहिम ने आगे कहा कि कृषि सुधार की जरूरतों के मद्देनजर सरकार ने खेती को हाईटेक बनाने का फैसला किया है, इसमें सरकारी निवेश के साथ निजी निवेश का सहयोग भी लिया जाएगा। कृषि क्षेत्र को उन्नत और आधुनिक बनाने के साथ किसानों को ताकतवर बनाने पर जोर दिया, कृषि क्षेत्र की योजनाओं को तर्कसंगत बनाने के साथ समग्रता से लागू करने की बात कही, कृषि उत्पादों की आयात निर्भरता घटाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर बल दिया गया है, आम बजट में घरेलू व वैश्विक बाजार की जरूरतों वाली खेती को प्रोत्साहन देने के प्रविधान किए गए हैं, इसके तहत कम लागत वाली हाई वैल्यू फसलों की खेती को आगे बढ़ाया जाएगा, बजट में कृषि क्षेत्र को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाने को तरजीह देते हुए उसे हाईटेक बनाने के प्रविधान किए हैं, निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के पीपीपी मोड साझा प्रयास से गठित फंड से कृषि क्षेत्र के उन स्टार्टअप्स को मदद दी जाएगी जो कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन , पट्टे पर खेती करने वाले और एफपीओ व सहकारी खेती करने वालों के लिए कृषि मशीनरी आदि तैयार करेंगे, सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे तैयार होने वाले किसान ड्रोन्स भी इसमें शामिल हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

सांसद दीपक बैज का लोकसभा में सवाल लगते ही जाग उठा रेल मंत्रालय…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर की आवाज़ अब दबने वाली नहीं है। इसे कोई नहीं दबा सकता। यह आवाज़ दमदारी से उठती है और बहरी व्यवस्था के कान का पर्दा फाड़ देने की ताकत रखती है। यह बात बस्तर सांसद दीपक बैज की लोकसभा और मैदानी सक्रियता ने साबित कर दी है।

सांसद दीपक बैज के एक दिन के धरने ने समलेश्वरी एक्सप्रेस बहाल करने रेलवे को मजबूर कर दिया। कोरोना काल के समय से समलेश्वरी एक्सप्रेस अब सरपट दौड़ने वाली है। नए रैक के साथ फेरे भी बढ़ गए हैं। समलेश्वरी अब सप्ताह में चार दिन बस्तर की सेवा में तैनात रहेगी।

इधर एक ताजातरीन वाकया यह सामने आया है कि बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा लोकसभा में अतारांकित प्रश्न लगाते ही रेल मंत्रालय लाग गया और कोरोना काल से बंद विशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन शुरू कर दी गई है। यह रेल पहले दैनिक हुआ करती थी। सांसद दीपक बैज इसे पहले की तरह दैनिक कराने जोर लगा रहे हैं।

लोकसभा में बस्तर सांसद दीपक बैज के अतारांकित प्रश्न के जवाब में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है कि 23.03.2020 से सभी नियमित यात्री गाड़ी सेवाओं को बंद करने से पहले विशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस दैनिक सेवा के रूप में परिचालित की जा रही थी। इस समय विशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन परिचालित की जा रही है। इस गाड़ी को दैनिक सेवा के रूप में चलाने के लिए संसद सदस्य सहित अन्य लोगों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। विदित है कि संसद सदस्य दीपक बैज ने रेलमंत्रालय से इस गाड़ी को फिर से दैनिक रूप से चलाने की मांग की है जिसके बारे में रेलमंत्री ने अभ्यावेदन प्राप्त होना तो अपने जवाब में स्वीकार किया लेकिन यह नहीं बताया गया है कि यह रेलसेवा दैनिक होगी कि नहीं। होगी तो कब होगी। तकनीकि तौर पर सवाल का संबंधित जवाब दिया जाता है, विस्तृत जानकारी इसमें नहीं आ पाती। उसके लिए पूरक प्रश्न की जरूरत होती है तो यहां जनता के स्तर पर रेलमंत्री से इस पूरक प्रश्न के जवाब की अपेक्षा की जा रही है कि वे बस्तर सांसद के विशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस को दैनिक सेवा के रूप में चलाने के अभ्यावेदन पर कब यह सेवा नियमित करने जा रहे हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज पिछले सत्याग्रह के दौरान ही यह खुली चेतावनी दे चुके हैं कि बस्तर की बाधित रेलसेवाओं को पहले की तरह चालू करते हुए सेवाओं में विस्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। अब सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में विशाखापट्टनम किरंदुल एक्सप्रेस को दैनिक करने की मुहिम जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि यदि रेलवे ने जल्द ही इस रेल को पहले की तरह दैनिक नहीं किया तो बस्तर रेलवे के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

राहुल गांधी जी का रायपुर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पी.सी.सी चीफ मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा भी साथ मौजूद रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कालेज के लिए हुए रवाना….

भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रमन सिंह ने राहुल गांधी से कहा – आपका मुख्यमंत्री डरपोक है इसलिए तानाशाही में उतारू है

0

रायपुर, 03 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने राहुल गांधी के आगमन के पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस सरकार जमकर हमला किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से इतना डर है कि उन्हें घर से ही पुलिस उठा ले गई। डा. सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि आपके मुख्यमंत्री डरपोक हैं, इसलिए तानाशाही पर उतारू है। याद रखेंं भाजपा संघर्ष और बलिदान देने वाली पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता तुम्हारी बुझदिल हरकतों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि सब याद रखा जाएगा।

ज्ञात हो कि भाजयुमो ने राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। जिसे लेकर पुलिस ने बुधवार रात को ही घोषणा करने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS