City Media - Page 1258 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1258

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी का जन्मदिन नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष के नेतृत्व में गरिमामय समारोह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

0

अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री नायक परिवार की बेटी और भेड़िया परिवार की बहू, मायका, ससुराल डौंडीलोहारा, हमारे नगर के लिए गौरव व सौभाग्य की बात – लोकेश्वरी साहू

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी का जन्म दिन नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में गरिमामय समारोह में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया |

जन्म दिन पर केक काटकर और खीर वितरण कर मुंह मीठा कराकर मंत्री अनिला भेड़िया के लिए किये शुभ मंगल कामनाएं की |

जन्म दिन में आम नागरिकों को नये राशन कार्ड अध्यक्ष व पार्षदों दृवारा प्रदान किए |

केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया विकास की मुरत व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आज ने आज माननीय केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी का जन्मदिन डौंडीलोहारा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, सभापति झुमुक कोसमा, अनिता साहू, शोभा राजपूत, पार्षद साथी, अशोक चनाप, माया ठाकुर दशोदा भुआर्य एल्डरमैन हस्तीमल सांखला वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुलचंद शर्मा, विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा प्रकाश शर्मा जनभागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा संजय गुप्ता एवं नगर के मातृशक्ति माताओं एवं बहनों महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्यों, नगर पंचायत क्षेत्र की समस्त स्वच्छता दीदियों और डौंडीलोहारा नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास रामयश पटेल ईश्वर आर्य महेंद्र साहू पुरषोत्तम चंद्राकर रामगुलाल सिन्हा गोविंद उइके दिपक यादव महेंद्र बघेल प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर लक्ष्मी तिवारी कोलियारे और नगर के सभी नागरिकों और सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मंत्री अनिला भेड़िया जी का जन्मदिन मनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राहुल गांधी जी का स्वागत वंदन अभिनंदन…..लखेश्वर बघेल

0

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राहुल गांधी जी का स्वागत वंदन अभिनंदन…..विधायक लाघेश्वर बघेल

शहर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब परिवहन करने वाले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही

0

जगदलपुर शहर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर, आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 02.02.2022 को पुलिस पेट्रोल पंप के पास में एक व्यक्ति जो देशी महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु मोटर सायकल से परिवहन कर रहा है, कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि0 नीलाम्बर नाग एवं आरक्षक रवीन्द्र कुमार ठाकुर, रैमल मौर्य के टीम द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम रमेश बघेल पिता रायसिंग बघेल उम्र 20 साल निवासी तुरेनार डोंगपारा, थाना नगरनार, जिला बस्तर का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से अवैध रूप से 08 नग के बोतल में भरा देषी महुआ शराब कुल 16 लीटर, कीमती 3200/- रूपया तथा स्कुटी मेस्ट्रो क्रमांक-C G17 k G 6790 को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-33/2022 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपीः-

रमेश बघेल पिता रायसिंग बघेल उम्र 20 साल निवासी तुरेनार डोंगपारा, थाना नगरनार, जिला बस्तर (छ0ग0)।

बरामद-

1.देशी महुआ शराब कुल 16 लीटर, कीमती 3200/- रूपया ।

2.स्कुटी मेस्ट्रो क्रमांक-c g 17 k g6790 ।

राहुल गांधी जी का रायपुर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पी.सी.सी चीफ मोहन मरकाम, बस्तर सांसद दीपक बैज भी साथ मौजूद रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कालेज के लिए हुए रवाना….

कांग्रेस नेताओं के दवाब पर रेलवे प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ कर रहा है अत्याचार

0

पीड़ित परिवारों का बिजली एवं नल काटने की थी योजना

भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद रोकी गई कार्रवाई

जगदलपुर– संजय गांधी वार्ड मे रहने वाले 40 से अधिक पीड़ित परिवारों के ऊपर बुधवार को भारी संकट पैदा हुआ। वहां रहने वाले पीड़ित परिवारों के ऊपर कांग्रेस नेताओं द्वारा स्थानीय रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाकर सभी पीड़ित परिवार के घरों के बिजली एवं नल कनेक्शन काटा जा रहा था !इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को मिली जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप पर कार्रवाई रोकी गई।

पीड़ित परिवारों को ही ईस्ट कोस्ट अनुभाग अभियंता रेलवे जगदलपुर द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया जिसमें कहा गया कि 15 दिन के अंदर रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया, 15 दिन के अंदर अगर जमीन खाली नहीं करते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई करने की बात अनुभाग अभियंता रेलवे जगदलपुर द्वारा किया गया और यह भी कहा गया की दबाव पूर्वक कार्रवाई आगे की जाएगी ! जिस वक्त कार्रवाई की जा रही थी रेलवे प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ-साथ नेता रेलवे मजदूर कांग्रेस के नेता भी इस कार्रवाई में शामिल थे ! नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना द्वारा इन पीड़ित परिवारों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 25-25 हजार की उगाही की थी। उन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 12 दिनो से लगातार अनिश्चितकालीन धरना बोधघाट थाना के सामने किया जा रहा है। 280 घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। उस पार्षद के खिलाफ में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है ना ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई हुई है।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा जिस प्रकार पीड़ितों के साथ अन्याय पूर्ण ढंग से कार्रवाई की जा रही थी जो सुनियोजित षड्यंत्र है ! यह सीधा सीधा प्रतीत होता है कि एफआईआर में देरी एवं पीड़ितों को प्रताड़ित कर इनके मनोबल को तोड़ने का काम कांग्रेसियों द्वारा द्वारा किया जा रहा है। संजय पांडे ने कहा है कि जब रेलवे की ज़मीन में 400 से अधिक मकानों पर क़ब्ज़ा है तो केवल इन पीड़ितों को ही नोटिस क्यों दिया जा रहा है ! इससे स्पष्ट है कि रेलवे प्रशासन भी राजनीति का शिकार हो गया है !

पीड़ित झरना बघेल ने कहा नोटिस मिलने के बाद पीड़ितों द्वारा इस नोटिस का लिखित जवाब दिया गया जिसमे यह कहा गया कि हमें पहले प्रधानमंत्री आवास दिया जाए जब तक हमें आवास उपलब्ध ना हो तब तक हमें मकान से बेदखल ना किया जाए।

प्रताड़ित परिवार के मकानों पर हो रही कार्रवाई के दौरान समाजसेवी राज बहादुर सिंह राणा, संजय पांडेय, सुरेश गुप्ता,रिंकू पांडे, पंकज आचार्य, आनंद झा उपस्थित थे।आज 12 वे दिन धरने में रामाश्रय सिंह, गजेंद्र चांडक, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राजेश सोनी, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव जगतपाल सिंह चौहान, रोहित त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित, संतोष बाजपेई, सतीश बाजपेई, योगेश शुक्ला, नागेश्वर राव, आलोक तिवारी, राज पांडे, धनसिंह नायक, राजपाल कसेर, तरुण चोरियां,दीपक तिवारी, गीता नाग,फुलेश्वरी करई,ममता राणा,राधा बघेल, शैलेश कुमार,दिगंबर राव, शशि पाठक, रितेश सोनी, पंकज मिश्रा, धना भारती, सरस्वती टांडी,एस गौरी, कस्तूरा भारती, सुशीला दीप, राजकुमारी बेसरा, सुभद्रा, सोमारी, अंजना भारती, सोनाय,ममता, बाल मति,कलावती, सिमरन, झरना, शिखा,राज कुमारी,सविता,रानी,सविता,सुभद्रा दुर्गा, चंद्रकला, रावती, स्वर्णमणि, तुलसी, कुमारी बाग, वहीदा अली, रम्भा मांझी, दशमी मांझी, विक्रम, दुर्गा सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

ठेकेदार द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर लाखों के वारे-न्यारे

0

जगदलपुर/सुकमा। अधिकारियों और नेता विकास कार्यो को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दावा करते है लेकिन सुकमा जनपद के जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदारों से सांठगांठ कर पंचायत के विकास कार्यो की राशि को डकारने में लगे है जिससे अधिकारी नेता की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसा ही एक मामला सुकमा जनपद पंचायतों में लगाये गये स्ट्रीट लाईट का है जहां ठेकेदारों ने घटिया लाईट लगाने के नाम पर लाखों डकार लिये है जिसका कमीशन जनपद से लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों तक पहुंचाये जाने की खबर है। घटिया निर्माण कर लेकर आबकारी मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक एक बिजली ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम स्थल से खदेड़ा था। ज्ञातव्य है कि शासन निकाय क्षेत्रों की तरह पंचायतों के चौक- चौराहों एवं गलियो में बिजली लगाकर रौशन करने के प्रयास में जुटी है। इस कार्य के लिए सुकमा जिले के सुकमा जनपद के सभी पंचायतों में लाखों की लागत से 14वें विड्डा के तहत स्ट्रीट लाईट वर्ष 2020-21 में लगाया गया था। उक्त कार्य कुछ स्थानीय ठेकेदारों द्वारा किया गया था। आज आलम यह है कि घटिया स्ट्रील लाईट अधिकांश बंद हो चुके है और पंचायत की गलियो में एक बार फिर अंधेरा छा गया है।

दुगने से अधिक दामों पर खरीदा गया लाईट :

स्ट्रीट लाईट लगाने में ठेकेदार एवं ज्मिेददार अधिकारी द्वारा जमकर घालमेल किया गया है जिसमें सचिव की भी अहम भूमिका रही है। सुकमा जनपद के अधिकांश पंचायतों में दुगने से अधिक दामों पर स्ट्रीट लाईट खरीदी का बिल पंचायतों को प्रस्तुत कर राशि का आहरण किया गया है। शहर के कई नामी बिजली से जुड़े कारोबारियों से संपर्क किया गया तो स्ट्रीट लाईट का दाम 1800 से 2500 रूपए प्रति नग बताया गया जबकि पंचायतों में ठेकेदारों द्वारा 5500 से 6000 रूपये का बिल जमा कर राशि निकाली गई है।

कमीशन के खेल में लाखों के वारे-न्यारे :

पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाईट की खरीदी में लाखों के वारे-न्यारे किए गये है जिसमें कमीशन का खेल भी जमकर हुआ है। विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बिल पास कराने में कमीशन की राशि जनपद से लेकर जिला पंचायत के ज्मिेदार अधिकारियों तक बटा है। मामले की जांच की जाये तो ठेकेदार के साथ-साथ अधिकारी भी बेनकाब हो सकते है पर जांच कौन करेगा सभी ने कमीशन बंटवारे में डुबकी लगाई है।

ठेकेदार को मंत्री की फटकार:

सुकमा जिले के गादीरास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री से मिलने एक बिजली ठेकेदार पहुंचा था जिसे मंत्री ने जमकर फटकार लगाते हुए कार्यक्रम स्थल से खदेड़ा था जिसकी चर्चा अधिकारियों के बीच भी हुई थी। बिजली कई ऐसे ठेकेदार एक बार फिर पंचायतों में पांच पसारने लगे है।

श्रीकुमार ने दपूमरे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

0

रायपुर, 02 फरवरी । एन. श्रीकुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक का पद भार ग्रहण किया । श्रीकुमार भारतीय रेलवे यातायात सेवा (टीआरटीएस) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी है । उन्होंने दक्षिण रेलवे चेन्नई के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (सीएफटीएम), मुख्य परिवहन योजना प्रबंधक (सीटीपीएम) और कॉनकॉर (सीओएनसीओआर) के मुख्य महाप्रबंधक के रूप कार्य किया। उन्होंने अपना कैरियर 1990 में शुरू किया और विगत 32 वर्षों से रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण जैसे परिचालन, वाणिज्य, योजना और सतर्कता सहित अनेक पदों पर कार्य किया। उन्होंने रेल परिवहन से संबंधित उच्चस्तरीय एक वर्षीय प्रशिक्षण जर्मनी में प्राप्त की है ।

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोसारटेडा डेम मे नौकायन का किया शुभारंभ

0

बस्तर ब्लॉक के ग्राम सालेमेटा मे स्थित सबसे बड़ा बाँध कोसारटेडा बाँध मे प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाँध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं पर्यटकों को नौका विहार की सुविधा के लिए नौकायन का शुभारंभ किया गया जिसका शुभारंभ आज स्थानीय विधायक एवं छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने कर कमलों से किया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आने वाले समय मे कोसारटेडा बाँध को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा मे कार्य कर रही है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यटन स्थल को हमेशा साफ सुथरा रखे।इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम दिवान,जनपद सदस्य निलय कश्यप, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल ग्राम के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटन समिति के सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

शासकीय वेबसाइट में छेड़छाड़ कर अधिकारी ने अपने आप को बनाया कोरोना पॉजिटिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में पदस्थ कोरोना विशेषज्ञ के कारनामे से लोगों में दहशत

0

जगदलपुर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बस्तर) के आईडीएसपी शाखा में पदस्थ संविदा कर्मचारी दीपक पाणिग्राही जिसे कोरोना विशेषज्ञ के रूप में बतौर कोरोना संक्रमण सलाहकार पदस्थ किया गया है. विगत कई वर्षों से कोरोना सम्बन्धी सभी मामलों में सीएमओ की सलाह से जिला कलेक्टर को सभी विषयों पर जानकारी साझा करते हैं लेकिन, कुछ दिनों पूर्व उनके द्वारा आईडी आईसीएमआर पोर्टल में बनाकर फर्जी रिपोर्ट तैयार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी दीपक पाणिग्राही द्वारा आईसीएमआर पोर्टल में फर्जी आईडी बनाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर उस आईडी में अपडेट किया गया जिससे वे किसी की भी रिपोर्ट नेगेटिव अथवा पॉजिटिव बताकर उसका फायदा उठा सकें. उक्त संविदा कर्मचारी चूँकि, स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी शाखा में कार्यरत हैं इसलिए उसे आईडी बनाने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त है. पिछले दिनों इसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने महारानी अस्पताल में पदस्थ लैब तकनीशियन वीरेंद्र दहाड़े के आईडी को खोलकर अपना नंबर अपडेट किया एवं इस आईडी से अपने आपको कोरोना पॉजिटिव साबित कर दिया. लेकिन, जिस लैब तकनीशियन के नाम से आईडी है उसका कहना है कि मुझे इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, किसी के द्वारा आईसीएमआर पोर्टल में फर्जी आईडी बनाकर रिपोर्ट बनाना भी कोविड-19 महामारी के समय में काफी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. क्योंकि, सरकारी वेबसाइट पर ऐसा करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इसी विभाग से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि उक्त संविदा कर्मचारी अपने आप को इस आईडी द्वारा फर्जी तौर पर कोरोना पॉजिटिव साबित करने के बाद भी खुलेआम विभिन्न जगहों का दौरा कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण से जुड़े कई कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी देता आ रहा है.

वीरेंद्र दहाड़े जो महारानी अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद पर पदस्थ हैं, ने बताया कि वे फ़रवरी 2021 से कोविड में काम नहीं कर रहा हूँ अत: मेरे नाम का दुरुपयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर ऐसा हो रहा है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए. ऐसे लोग जो कर्मचारी हो या अधिकारी, अगर आपदा के समय ऐसे कारनामे करते हैं तो उनपर गंभीर मामला दर्ज कर कार्यवाई की जानी चाहिए.

छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए 5 कार्य दिवस प्रणाली लागू, अधिसूचना जारी

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी |

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS