City Media - Page 1300 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1300

बालोद में महिला की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

0

बालोद – आज सुबह सोमवार दिनांक 03/01/22 को बालोद के संजय नगर क्षेत्र में पेड़ पर महिला की लटकी हुई लाश मिली | मृतिका की पहचान उखा बाई उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर निवासी के रूप में हुई है | घटना की सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई | मौके पर पुलिस पहुँच जांच पड़ताल में लगी हुई है | महिला की लाश एक छोटे बबूल के पेड़ में लटकी हुई मिली है | महिला ने आत्महत्या की या किसी ने हत्या की है पुलिस इसकी हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

City Media Exclusive – पेट्रोल पंप में कम पेट्रोल डालने को लेकर युवक के साथ हुआ विवाद, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा – पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत के कारण आम नागरिक परेशान है कच्चे तेल की कीमत एवं सरकारों द्वारा टैक्स में कमी के नाम पर छलावा बढ़ी कीमत का बोझ के आम नागरिकों के जेब पर डाका डाला है कार या बाइक का ईंधन खर्च बढ़ गया है. देश भर पर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिस वजह से आम आदमी परेशान है. इस महंगाई ने परिवारों के बजट को करारा झटका दिया है. हालांकि, महंगे पेट्रोल के बावजूद पेट्रोल पंपों पर तेल भरने में गड़बड़ी और धांधली जारी है. पूरे पैसे चुकाने के बाद भी आपको कम पेट्रोल या डीजल मिलता है. इस पर विभाग की भी मिली भगत दिखाई देती है ज्यातर पेट्रोल पंप मैं मिलावटी एवं कम पेट्रोल एवं डीजल दीए जाने की शिकायत रहती है पर आम नागरिक समय के अभाव में अथवा झंझट से बचने के लिए शिकायत नहीं करते जिसका फायदा पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा उठाया जाता है |

ऐसा ही एक वाकया कल रात नगर के एक सम्मानीय पेट्रोल पंप में हुआ जहाँ एक व्यक्ति अपनी दुपहिया वाहन HF Deluxe जिसकी फ्यूल टैंक क्षमता 9.6 लीटर है उसने अपनी गाड़ी में टैंक फुल करने को कहा और पंप ऑपरेटर द्वारा 1100 रुपये 9.76 लीटर पेट्रोल डाला अब आप ये कहेंगे कि जिसकी फ्यूल टैंक क्षमता 9.6 लीटर है फिर उसमे 9.76 लीटर पेट्रोल कैसे भरा गया | इसी बात को लेकर युवक और पंप ऑपरेटर में तीखी बहस हुई | इसी प्रकार पेट्रोल पंप वाले आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम करते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

भानुप्रतापपुर मे ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष श्याम शुक्ला एवं पुनः उपाध्यक्ष संतोष बाजपेयी, राहुल शुक्ला मनोनीत

0

कांकेर- भानुप्रतापपुर मे सर्व ब्राम्हण समाज भानुप्रतापपुर का बैठक आयोजित किया गया जिसमे समाज के नये कार्य कारिणी समिति का मनोनयन किया गया ब्लाक अध्यक्ष पद हेतु सर्व सम्मति से श्याम शुक्ला, उपाध्यक्ष संतोष बाजपेयी और राहुल शुक्ला, सचिव पद दिनेश पण्डा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा को मनोनीत किया गया कार्यकारिणी सदस्यो के रूप मे सचिन दुबे, सत्य नारायण दुबे, पलाश मिश्रा, अंशुल जोशी, रोशन मिश्र, संतोष दुबे, अंबरीष पाण्डेय एवं अनुज तिवारी का नाम मनोनीत किया गया| समाज के संरक्षक के रूप मे एस. पी. शुक्ला को नियुक्त किया गया उक्त समिति आगामी 2 वर्ष हेतु क्रियान्वयित रहेगी उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से अभय पाण्डेय, चंद्रमौली मिश्रा, रमेश तिवारी, जे. के. तिवारी, काशी प्रसाद तिवारी, उमेश शर्मा, आलोक त्रिवेदी, भोलाशंकर पाण्डेय, संतोष गर्ग, देवेंद्र शुक्ला, शिवम् मिश्रा एवं अन्य विप्र बंधुओ की उपस्थिति रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नए साल के स्वागत के साथ ही बस्तर जिले में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण का महाअभियान

0

रविवार का अवकाश होने के बावजूद टीका लगाने के लिए दिखा उत्साह

जगदलपुर, 2 जनवरी 2022/विश्व में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ ही देश के अन्य स्थानों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बस्तर जिले में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नए साल के स्वागत के साथ ही टीकाकरण का महाअभियान रविवार दो जनवरी को प्रारंभ किया गया। रविवार के अवकाश के बावजूद लोगों में टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाई दिया और टीकाकरण के पहले दिन लगभग 16 हजार लोगों ने टीका लगाया, जिनमें 2956 लोगों ने पहला डोज और 12992 लोगों ने दूसरा डोज लगाया। बकावंड विकास खण्ड में 3 हजार 405, बास्तानार में 549, बस्तर में 3 हजार 46, दरभा में 1 हजार 466, लोहंडीगुड़ा में 1हजार 609, तोकापाल में 2 हजार 932, जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार 607 और जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 334 लोगों ने टीका लगाया।

कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व में चल रहे इस टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दल को राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही युवोदय के स्वयं सेवकों ने भी लोगों को घर-घर जाकर प्रेरित करने का कार्य किया। सर्द सुबह में कर्मचारियों ने टीकाकरण की सामग्री सभी केंद्रों में पहुंचाकर समय पर टीकाकरण प्रारंभ करने में योगदान दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

सर्द सुबह भी नहीं रोक सकी उत्साह को

टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों में खासा उत्साह नजर आया। सर्द सुबह में सभी 500 स्थानों में टीकाकरण सामग्री पहुंचाकर समय पर टीकाकरण प्रारंभ करने में योगदान दिया।

सोमवार से शुरू होगा 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण

कोरोना टीकाकरण के अगले चरण में सोमवार से बस्तर जिले के 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत सोमवार 3 जनवरी से होगी। इसके तहत जिले के 52 हजार 152 किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। बकावंड विकास खण्ड के 7993, बास्तानार के 2022, बस्तर के 9665, दरभा के 2632, लोहण्डीगुड़ा के 3614, तोकापाल के 3644 जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र के 7048 और जगदलपुर शहरी क्षेत्र के 15534 किशोर-किशोरियों को कोवेक्सिन का टीका लगाया जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

भानपुरी ..। बस्तर ब्लॉक के करंनदोला भानपुरी में नेहरू युवा केंद्र संगठन जगदलपुर के तत्वधान में एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे आसपास के ग्राम के युवा खिलाड़ियों के बीच खेल करवाया गया जिसमे मुख्य खेल वॉलीबॉल में मुरकुची,करंनदोला, भानपुरी,बड़ेअलनार के बीच प्रथम पुरस्कार बड़ेअलनार को मिला एवम कब्बड़ी में करंनदोला, भानपुरी, मुंडागुड़ा, मावलीगुड़ा,के बीच खेला गया जिसमे प्रथम पुरस्कार करंनदोला प्रथम पुरस्कार मिला इस खेल प्रतियोगिता में आसपास ग्रामीण खेल का आनंद उठाएं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

अमित चोपड़ा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के सह प्रभारी

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन द्वारा समस्त जिलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इसी परिपेक्ष में लगातार बालोद जिला से लेकर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा में काम कर रहे अमित चोपड़ा को संगठन में सक्रियता की वजह से बस्तर जैसे महत्वपूर्ण जिले का सह प्रभारी के रूप में पार्टी ने दायित्व दिया है |

अमित चोपड़ा लगातार युवा मोर्चा के विभिन्न दायित्व में रहे हैं युवा मोर्चा शहर कार्यकारिणी सदस्य से लेकर युवा मोर्चा शहर के अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में अमित चोपड़ा ने कार्य किया है |

भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित रूप से अमित की नियुक्ति से युवा मोर्चा को लाभ होगा और उनके कार्य करने के जज्बे और सक्रियता का लाभ उन्हें मिला है |

अमित चोपड़ा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जो दायित्व पार्टी ने मुझे दिया है मैं पूरी इमानदारी से पार्टी के काम को कर जवाबदारी में खरा उतरने की कोशिश करूंगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अमित चोपड़ा की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार,भाजपा नेता राजा दीवान,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे,शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,वरिष्ठ नेता शाहिद खान वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी,शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,पिछड़ा वर्ग शहर मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव,अनुसूचित जनजाति शहर अध्यक्ष दयाल बघेल,किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष शशि साहू,पंकज आहूजा, गिरजेश गुप्ता,मोहन

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कलिहारी,लेखन साहिरो,सरोजनी साहू,अंबिका यादव,सुनीता मनहर,राकेश बाफना,प्राची लालवानी,नीतू सोनवानी,प्रदीप कोसारिया,कमल पनपलिया,शेखर वर्मा, डोमेंड्र साहू,एवं युवा मोर्चा के अजय बाफना,सुप्रीत शर्मा,राहुल साहू,एवन साहू,प्रभाकर बाघमार,आशीष गोलछा,प्रीत कत्याल,सोमन साहू,राम नेताम,राहुल गोलछा,मनीष माधवानी,समीर खान,कमल बजाज,जागेश्वर ढीमर, ईश्वर ठाकुर,चंद्रेश जैन,यश जैन,खम्मन साहू,तुषार ढीमर,हिमांशु सालुंखे,रौनक क्त्याल, सोनू सोनकर,राहुल साहू,चेतन निर्मलकर, प्रवीण सारडा,आशीष शर्मा,निहाल चांडक, नमन शर्मा, माधव पटेल, अवनीत भाटिया,रूपेश सोनकर,मुदित जैन,देवेंद्र यादव,विराट राजपूत,टिकेंद्र क्त्लाम, समर राजपूत,गिरीश कवाड़,राजा यादव,जय माधवानी,धीरज माधवानी, यश गांधी, गुणाकार शर्मा, अजय झत्री,सहित शहर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रयागराज दक्षिण विधानसभा में करैली में ली बूथ कमेटी की बैठक

0

प्रियंका जी के मिशन यूपी को पूरा करने के लिए प्रण प्राण से जुट जाएं कार्यकर्ता – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने करैली में बूथ कमेटियों की बैठक लेकर बूथ प्रबंधन के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता प्रियंका गांधी जी जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गरीबों पीड़ितों मजलूमों और महिलाओं की लड़ाई को लड़ रही हैं उसे घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है आप सभी अभी से अपने अपने बूथों पर लग जाएं, हर बूथ पर कम से कम 20 लोगों को अभी से सक्रिय कर दें जो घर घर जाकर हर मतदाता से सीधे संपर्क करें |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, प्रयागराज के वरिष्ठ नेता राकेश पाठक,नशीफ अहमद,नसीफ अनवर,हशन हैदर,मो ओवैश ,शिव चंद्र कुशवाहा, अब्दुल शकूर, वरिष्ठ नेता शुशील मिश्रा,दिव्य जायसवाल,सलीम उल्ला खान ,मो आरिफ,लालचंद , राजेन्द्र प्रसाद,जावेद,मो उस्मान ,सोनू समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए अमित शाह ने की बैठक इस फैसले का जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने किया स्वागत

0

जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा देश में बढ़ रही नशाखोरी पर अंकुश लगाने और नारकोटिक्स के बढ़ते मामले पर रोकथाम के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुवे ने कहा इसके लिए सोमवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर की मीटिंग ली. इस मीटिंग में गृहसचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डीजी समेत कई उच्च अधिकारी शामिल हुए. नशे के कारोबार और इसके प्रसार पर लगाम लगाने के लिए अमित शाह ने इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं.इस मीटिंग में तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद फैसला लिया गया कि तमाम राज्य DGP के अधीन डेडीकेटेड एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन करेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर NCB के अंतर्गत केंद्रीय NCORD ईकाई गठित की जाएगी । ध्रुवे ने कहा कि नारकोटिक्स प्रशिक्षण मॉड्यूल, राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाएगा, जिससे इसमें पुलिस, CAPF कार्मियों, प्रॉसिक्यूटर्स और अलग-अलग सिविल डिपार्टमेंट के लोगों को ट्रेनिंग दी जा सके।ध्रुवे ने कहा कि बैठक में ये फैसला भी लिया गया कि दोहरे इस्तेमाल वाले प्रीकर्सर केमिकल्स का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए एक स्थायी इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी गठित की जाएगी. दोहरे उपयोग वाली प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थाई इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी गठित की जाएगी. इसके साथ ही सभी तटीय राज्य और केंद्र प्रशासित प्रदेश विशेष रूप से कोशिश करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गेमन शाह पीर में मनाया गया जलसा

0

जगदलपुर। संतोषी वार्ड स्थित गेमन शाह पीर के दरबार में शनिवार को जलसा आयोजित किया गया। इस मौके पर बाबा के हजारों अनुयायियों ने माथा टेका और लंगर में भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर खादिम मो आसिफ रिजवी ने बाबा से बस्तर में अमन चैन और छत्तीसगढ़ में खुशहाली की दुआ मांगी।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संतोषी वार्ड स्थित बाबा गेमन शाह पीर के दरबार में वार्षिक जलसा ए पाक आयोजित किया गया। इस मौके पर सुबह 11 बजे फातिहा के बाद लंगर आयोजित किया गया। इस जलसा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की तथा बाबा से परिवार में खुशहाली और मनोकामना पूर्ण करने का दुआ मांगी।

जगदलपुर में कोरोना की आमद शुरू धर्मपुरा कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित

0

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़त दिखने के साथ ही कंटेनमेंट जोन की वापसी हो गई है। अब जिस क्षेत्र में दो से अधिक मरीज मिले, तो उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर सख्ती बरतने के लिए कहा है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS