City Media - Page 1418 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1418

भाजपा चिंतन शिविर का 3 दिन के सम्मेलन कार्यक्रम..आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया रिचार्ज

0

भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन में संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारि शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने क्या कुछ सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा।
कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है इस लिए आप सभी आज से ही 2023 के विधानसभा चुनाव तैयारी के लिये जुट जाये ।

आप जीत का संकल्प लेकर काम करें अगले चुनाव में भाजपा की जीत अवश्य होगी । साथ ही साथ प्रदेश की सरकार को जमकर निशाना साधते हुए कहा । अपनो से किये वायदों को पूरा नही करने वाली कांग्रेस जनता के वायदों को क्या पूरा करेगी सम्मेलन को कई नेताओं ने संबोधित भी किया।सम्मेलन में सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर के कार्यकर्ताओं बड़ी मात्रा में शामिल हुये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आदिवासियों को खत्म करने का ठेका आईजी कल्लुरी को दिया था भाजपा ने, आदिवासी मंत्री होने के बावजूद पंद्रह वर्षों तक असहाय थे बस्तरिया – रूक्मणी कर्मा

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व बीजापुर जिला प्रभारी रुकमणी कर्मा ने आदिवासियों की निर्ममता पूर्वक हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है और पूर्व आदिवासी मंत्री केदार कश्यप का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर भी गंभीर टिप्पणी की है। महासचिव रुखमणी कर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा और आर एस एस बस्तर की खोई हुई जमीन तलाशने के लिएआलीशान एसी रूम में चिंता शिविर करने में लगे हुए हैं , यही चिंता बीते 15 सालों* में किए होते तो बस्तर के * आदिवासी* *अंचल की तस्वीर और तकदीर बदल जाती। आर एस एस और भाजपा के नेताओं को छत्तीसगढ़ के माननीय भूपेश बघेल सरकार की ऐतिहासिक जननीती योजनाओं एवम् छत्तीसगढ़ सरकार की पूरे देश में बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी किसान व आदिवासी हितैषी बनने का ढोंग रच रही है जबकि देश की राजधानी दिल्ली में साल भर से अधिक समय से किसान आंदोलनरत है, 500 से अधिक किसान शहीद हुए। बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बताएं किसान विरोधी काला कानून कब वापस होगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी को बस्तर की जनता को बताना चाहिए की बढ़ते हुए पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों को कम कब करेगी, देश में बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता शिविर करने की जरूरत है।

महासचिव कर्मा ने आगे कहा कि आदिवासी आज भी नहीं भूले हैं, उन 15 साल की बीजेपी शासन काल को जब बस्तर के पूर्व आईजी एसआर कल्लूरी को आदिवासियों की जनसंख्या को खत्म करने का मानो ठेका ही दे दिया गया था , वो दिन कैसे भुल जाए पेद्दा गेलुर, चिन्ना गेलूर, ताड़मेटला, फर्जी मुठभेड़ , फर्जी आत्मसमर्पण , निर्दोष आदिवासियों को फर्जी केस बनाकर जेल में ठुंस दिया गया ,इस प्रकार आदिवासियों की अस्मिता की लूट और खूनी खेल चलता रहा,वो दिन कैसे भूल जाएं। आदिवासी त्यौहार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस सरकारी अवकाश घोषित करने हेतु मांग लगातार करते रहे लेकिन बीजेपी शासन काल के आदिवासी नेता -मंत्री किसी ने ध्यान नहीं दिया आज देखिए बस्तर के कांग्रेसी विधायक सांसद ,मंत्री सारे *एकजुट होकर मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखें तो मुख्यमंत्री ने बगैर देरी के छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा इस त्यौहार में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासियों की त्यौहार में शासकीय अवकाश दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सभी आदिवासी एवं मूलनिवासी समाज को सामाजिक भवन के साथ – साथ पट्टा देने का काम हो या वन अधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत व सामुदायिक वन संसाधन के भी अधिकार पत्रक दिए जा रहे हैं इससे साफ झलकता है कि कौन आदिवासी हितैषी है और कौन नहीं है।

छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की जनता बीजेपी और आर एस एस की जन विरोधी नीतियों को भली-भांति जानती है इनके चाल व चरित्र को । बीजेपी हमेशा उद्योगपतियों एवं सेठ साहूकारों को ध्यान में रखकर नीति बनाती है जिस प्रकार देश की सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचने का काम लगातार कर रही है जिसका दुष्परिणाम देश की जनता को कीमत चुकाना पड़ रहा इसलिए *छत्तीसगढ़ की जनता व बस्तर की जनता बीजेपी को फिर एक बार *सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई इंतजार कर रही है।

पुरंदेश्वरी बोलीं पीछे मुड़कर थूक देंगे तो बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा, भाजपा प्रभारी के बिगड़े बोल से सियासत गरमाई

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान ने राजनीतिक खलबली मचा दी है उनके बयान से प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है डी पुरंदेश्वरी ने यहां भाजपा के चिंतन शिविर के दौरान संबोधित करते हुए यह कह दिया कि आप जीत का संकल्प लेकर काम करें अगले चुनाव में भाजपा की जीत होगी यहां तक तो ठीक है लेकिन उन्होंने जोश में होश होने वाले अंदाज में यह भी कह दिया कि अगर आप पीछे मुड़कर थूक देंगे तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा!

भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के इस संबोधन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पूरे मंत्रिमंडल के बह जाने की बात कह रही हैं।

भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के इस संबोधन से कांग्रेस भारी नाराज है और उनकी कथित टिप्पणी पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि खुद को सांस्कृतिक बताने वाली भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी की इस अभद्र टिप्पणी से भाजपा का चरित्र खुलकर सामने आ गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव शामिल हुए बस्तर में चल रहे चिंतन बैठक में

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार छत्तीसगढ़ के संगठन में कसावट लाने को लेकर लगातार चिंतन कर रहा है

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की नाकामी और उसे घेरने के लिए बनी रणनीति

राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी ,प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सह प्रभारी नितिन नवीन सहित प्रदेश के सभी आला नेता रहे इस बैठक में मौजूद

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी को पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित करने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारी करने एवं सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है और जिसे जमीन में उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राकेश यादव जी जब से भाजपा प्रदेश के मंत्री बने हैं लगातार अपने कामों से प्रदेश की नजरों में है जहां प्रदेश के चुनिंदा 50 लोगों को बुलाया गया था उसमें राकेश यादव जी का जाना उन्हें बुलाना यह इस बात को जाहिर करता है कि भारतीय जनता पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता का महत्व उसके काम से है ना कि कद से है |

प्रदेश मंत्री राकेश यादव जी लगातार तीन दिनों तक इस चिंतन बैठक में रहे और अपने प्रभार जिला गरियाबंद सहित बालोद के जानकारियां प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को दी राकेश यादव से बात करते हुए उन्होंने हमें बताया कि आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर इस निकम्मी भूपेश सरकार के खिलाफ किस तरीके से लड़ना है जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को कैसे उठाना है और संगठन की अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई निर्णय हुए जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हुए मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं बालोद से निकलकर आज भारतीय जनता पार्टी के सभी जेस्ट और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठने का मुझे सौभाग्य मिला मैं निरंतर भारतीय जनता पार्टी की प्रगति के लिए अपना तन-मन-धन लगाकर काम करता रहूंगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा बीएसपी राजहरा एथलेटिक्स क्लब द्वारा “स्कूल इवेंट टैलेंट हंट” का आयोजन

0

दल्लीराजहरा – बी.एस.पी. राजहरा एथलेटिक्स क्लब , दल्ली राजहरा द्वारा दिनॉक 6 एवं 7 सितंबर 2021 को “ स्कूल इवेंट टैलेंट हंट ” का आयोजन किया जा रहा है | S.G.F.I. के दिशानिर्देश में आयोजित स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप – 2021 में छ. ग. राज्य एथलेटिक्स टीम चयन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय, छ.ग. राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता ( गौरेला पेंड्रा मरवाही ) 17 से 20 अक्तुबर 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर होगा | S.G.F.. एथलेटिक्स इवेंट का आयोजन तीन वर्गों में होना है।

बालोद जिला और दुर्ग संभागीय शालेय एथलेटिक्स चयन स्पर्धा इस सितंबर माह में होना संभावित है | बी.एस.पी. दल्ली – राजहरा माइंस व इसके परिक्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रचार्यो, P.T.I. व खेल प्रभारियों से अनुरोध है, कि वे अपने विदयालय के 11 वर्ष से अधिक और 19 वर्ष से काम उम्र के बालक | बालिकाओं के इस एथलेटिक्स टैलेंट हंट के माध्यम से अपनी खेल प्रतिभा का मल्याँकन व अवलोकन करने का अवसर अवश्य प्रदान करे ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का चयन कर उन्हें आगामी जिला – संभागीय – छ.ग. स्टेट और स्कूल नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने व मैडल विजेता खिलाड़ी बनाने हेतु कोचिंग – ट्रेनिंग कैंप N.I.S. एथलेटिक्स कोच के द्वारा तैयार किया जायेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

समस्त पालको – खेल प्रेमियों से भी अनुरोध है कि वे अपने आस – पास के ऐसे बच्चे जिसमे एक खिलाड़ी बनने के गुण हो और वो निकर भविष्य में एक चैम्पियन एथलीट बनने के आसार हो उन्हें इस टैलेंट हंट में भाग लेने हेतु अवस्य प्रेरित करे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 3 सितंबर को मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा

0

3 को देंगे फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने लिया निर्णय

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 3 सितंबर को मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा इसके समर्थन में नगर पालिका दल्ली राजहरा में कार्यरत नियमित कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे, इससे इस दिन पालिका में कामकाज प्रभावित होने के आसार हैं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 3 सितंबर को आंदोलन किया जा रहा है lइस आंदोलन को स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने अपना समर्थन दिया है l स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर उनके आंदोलन के समर्थन में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ भी अवकाश पर रहेंगे l इस तरह 3 सितंबर के आंदोलन को समर्थन देने नगर पालिका के नियमित कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी मंत्री,साँसद,विधायक व क्रेडा अध्यक्ष ने ली बूथ स्तर के कार्यकताओं की बैठक..

0

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार आज सुकमा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए….

राजीव भवन सुकमा को देखने पहुँचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व साँसद दीपक बैज..

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार आज अपने सुकमा दौरे के दौरान नवीन राजीव भवन सुकमा का निरीक्षण किया ईस दौरान सुकमा के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण मौजूद रहे….

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कलेक्टर एवं सीईओ ने केरलापाल एवं पालकी के गौठान का किया निरीक्षण

0

समूह की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी हो शुरू-कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 2 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने ग्राम पंचायत केरलपाल एवं पालकी में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्मित करने के संबंध में स्व सहायता समूह एवं गोबर प्रबंधन समिति से चर्चा की। उन्होंने गौठानों में समूह द्वारा निर्मित वर्मी खाद का उत्पादन, ब्रिकी तथा समूह को प्रदान की गयी राशि के संबंध में जाानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों में चल रहे कार्यों को पूरा करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु गौठानों में मल्टी एक्टीविटी गतिवधियों को षुरू करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर साहू ने कहा कि शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गौठानों में संचालित की जाये, जिससे गौठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आयमूलक गतिविधियांें को बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक पदाधिकारी मनरेगा, उपसंचालक कृषि बीएस बघेल, कृशि महाविद्यालय की अधिष्ठाता रत्ना नशीने, कृशि वैज्ञानिक कृशि विज्ञान केन्द्र डॉ देबेन्दु दास, उपसंचालक पशुपालन पड़ौती, सहायक संचालक उद्यान मोहन साहू कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ केवीके के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सामूहिक फलोद्यान रोपण कार्य हेतु 67 लाख 28 हजार रूपये स्वीकृत

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 2 सितम्बर 2021

कोरोना काल में जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने नारायणपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरपाल, भुरवाल, एड़का, हलामीमुंजमेटा, करलखा और छोटेडोंगर तथा ओरछा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडोली और मरदेल में सामूहिक फलोद्यान रोपण कार्य हेतु 67 लाख 28 हजार 416 रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये है। इस कार्य को संपादित करने के लिए सहायक संचालक उद्यान को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है और निर्देशित किया गया हैं कि उक्त कार्य को योजना के प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करें।

पोषण अभियान को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह, सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पहुँचा पोषण का महत्व

0

अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गुंजी

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुआ आयोजन

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 02 सितम्बर, 2021

घोर नक्सल प्रभावित एवं घने जंगलों के बीच बसे नारायणपुर जिले में कुपोषण से लड़ाई को लेकर यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कितना जज्बा और संकल्प रखते हैं यह आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुई पोषण रैली में दिखायी दिया। पोषण रैली को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह देखने को मिला। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पोषण के महत्व को समझाया। अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंज रही है।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का क्रियान्वयन हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह कार्य बेहद संवेदनशील था, और मुझे खुशी है कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना के कठिन दौर में लॉकडाउन के बावजूद अपनी सेवाएं जारी रखीं। बच्चों तक रेडी टू ईट फूड पहुँचाया। कुपोषित बच्चों की मानिटरिंग करती रहीं। आज इस पोषण रैली में आपके साथ भागीदारी करने में बहुत खुशी हो रही है।

जिले में वर्श 2019 में आयोजित वजन त्यौहार में कुल 4 हजार 165 कुपोषित बच्चे थे। बीते माह जुलाई 2021 में जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 2 हजार 415 है। मुख्यंमंत्री सुपोषण अभियान कार्यक्रम के तहत् 1 हजार 750 बच्चे कुपोषण से बाहर आये है। कोविड़-19 महमारी के दौरान जब आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द हो गये तब लॉकडाउन अवधि में भी 20 हजार 179 चिन्हाकित हितग्राहियों को आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में पहुचाकर सूखा राशन का वितरण किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS