City Media - Page 1439 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1439

प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है – मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज

0

श्रीनिवास पाल द्वारा बंगाली समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से सदस्यों के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मिथ्या आचरण किया जा रहा है। मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।

आम सभा/ सामान्य सभा की बैठक निर्धारित स्थल एवं समय अनुसार किया जाएगा मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।

जगदलपुर:- आज दिनांक 10 अगस्त 2021 को स्वयंभू प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है, विज्ञप्ति के विरुद्ध समाज के कोर कमेटी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों का आपत्ति है ।

कथित प्रेस विज्ञप्ति में श्रीनिवास पाल द्वारा कहा गया है कि 10 अगस्त 2021 को कुछ दैनिक समाचार पत्रों में प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले तत्कालीन प्रदेश महासचिव सुब्रतो विश्वास छत्तीसगढ़ बंगाली समाज इनके द्वारा वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1973 के छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के पंजीयन नियमावली नियम 17 के तहत लेखा जोखा ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2012 से लेकर 2015 तक साधारण सभा का बैठक आयोजित नहीं किया गया जोकि कथित अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार एवं बेबुनियाद है।

मामले में तत्कालीन महासचिव सुब्रतो विश्वास ने श्रीनिवास पाल को करारा जवाब देते हुए कहा कि जब संगठन के रजिस्ट्रेशन के बाद मनोनयन करते हुए उन्हें महासचिव बनाया जिसके बाद कथित प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल ने स्वयं ही बिलबुक एवं रशीद छपवा कर अपने पास ही रख लिया। जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ बंगाली समाज में अपने मन मुताबिक कार्य कर रहे थे, उन्होंने किसी भी समाज के सदस्य या पदाधिकारी को बिल-वाउचर या रसीद बुक नहीं दिया समाज के नाम से बैंक में पासबुक भी बनाया गया परंतु उस पासबुक से आज तक तत्कालीन महासचिव ने कोई भी कार्य के लिए एक भी रुपया आहरण नहीं किया, उस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समाज से संबंधित में ऑडिट या लेखा-जोखा हेतु सामान्य सभा या बैठक नहीं बुलाया गया था। हिसाब किताब के संबंध में समाज के सदस्यों अथवा पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिया गया कुछ समय पश्चात श्रीनिवास पाल के हिटलर शाही तरीके एवं विचारों से मेल ना होने की वजह से संगठन से दूरी बना लेना ही उचित समझा। श्रीनिवास पाल द्वारा सुब्रतो विश्वास के ऊपर लांछन लगाने के बाद सवाल यह भी उठता है कि जब सुब्रतो द्वारा संगठन विरुद्ध कार्य किया गया होता तो उन्हे दोबारा छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का संभागीय अध्यक्ष क्यों बनाया गया?

इससे यह स्पष्ट होता है कि कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल अपने आप को बचाने के लिए सज्जन व्यक्ति के ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा 16 अगस्त 2021 को बैठक बुलाया गया है, जो की निर्धारित समय एवं तारीख में यथावत रहेगा।

कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है, कुछ समाचार पत्रों में दिनांक 16 अगस्त 2021 में विज्ञप्ति जारी कर समाचार प्रकाशित किया गया है, उनके द्वारा कथित विज्ञप्ति में यह भी लिखा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित किया गया है। इस संबंध में आपको बता दें कि यह बैठक छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के कोर कमेटी के सदस्य एवं आजीवन सदस्यों द्वारा बंगाली समाज के उत्थान एवं कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा समाज के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर रखा गया है। और उनकी जानकारी के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि असामाजिक तत्व नहीं बल्कि बंगाली समाज का भला चाहने वाले कर्मठ सदस्यों द्वारा यह बैठक का आयोजन रखा गया है।

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा श्रीनिवास पाल से प्रश्न है?

श्रीनिवास पाल द्वारा अकेले ही पदाधिकारी एवं सदस्यों से सलाह मशवरा करे बगैर निर्णय लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करना क्या न्याय उचित है? श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी एक प्रकार से बंगाली समाज को बदनाम करने का घृणित एवं असामाजिक कृत्य है। जिस पर बंगाली समाज के वरिष्ठ जन एवं बंगाली समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महापौर करे ख़ुलासा,किस नेता के निर्देश पर सात हज़ार रू तय की गई डस्टबीन की क़ीमत

0

महापौर का बयान क्रय की गई डस्टबिन ब्रांडेड, सरासर झूठ

महापौर करें ख़ुलासा,सप्लायर प्रतिपक्ष का ख़ास तो फिर उनसे उपकृत क्यों

महापौर का बयान अनर्गल और सत्य से परे

दाल में नहीं हैं काला, तो फिर फ़ाइल क्यों नहीं दिखलाया

जगदलपुर ।पार्षद दल भारतीय जनता पार्टी ने डस्टबीन ख़रीदी पर महापौर द्वारा दिए गए अनर्गल बयान को गंभीरता से लिया है । आज भाजपा पार्षद दल एवं नगर मंडल के काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाज़ी करते हुये निगम कार्यालय का घेराव किया एवं महापौर की अनुपस्थिति में महापौर  के नाम का पत्र आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को सौंपा ।

पत्र में महापौर को उनके स्वयं के बयानों का ख़ुलासा करने की माँग की गई है । गत सामान्य सभा के पश्चात महापौर ने डस्टबिन ख़रीदी पर बयान देते हुए कहा था यह शासन की गाइडलाइन से 7000 रुपया का है, इसमें हमारा कुछ नहीं है । विपक्ष के पार्षदों ने कहा है कि महापौर को इसका ख़ुलासा करना चाहिए कि मंत्री या शासन के किस अधिकारी के निर्देश पर यह 7 हज़ार रुपया का दर निर्धारित किया गया है । ब्रांडेड कंपनी का डस्टबीन बाज़ार में 2200 से लेकर 2500 रुपये में उपलब्ध है , आपने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री या मंत्री से जाकर इसका विरोध क्यों नहीं किया ?  यह भ्रष्टाचार शासन के स्तर पर ही फिक्स था तो टेंडर करके जनता को गुमराह करने की क्या आवश्यकता थी ?

विपक्षी पार्षद दल ने पूछा है कि महापौर ने डस्टबीन ब्रांडेड “नीलकमल “का बताया है जबकि पार्षद दल ने जो जानकारी जुटायी है,नीलकमल के डिस्ट्रीब्यूटर /डीलर ने प्रदेश में ऐसे किसी भी सप्लाई से इंकार किया है यह अत्यंत गंभीर मामला है, इसका ख़ुलासा करने की माँग ,पत्र में की गई है ।

पत्र के माध्यम से महापौर से जवाब माँगा गया है कि उनके बयान अनुसार सप्लायर नेता प्रतिपक्ष का ख़ास है यदि यह सत्य है तो महापौर सप्लायर को घटिया सामग्री प्रदाय करने के कारण ब्लैक लिस्ट करने के बजाए उपकृत क्यों कर रही हैं, जबकि भाजपा पार्षद दल ने दो माह पूर्व ज्ञापन देकर बकायदा उसकी गुणवत्ताहीन होने की जानकारी दी थी तथा माँग की थी कि सप्लायर को ब्लैक लिस्टेड करते हुए तत्काल क्रय आदेश निरस्त करें एवं सम्बंधितों पर दंडात्मक कार्रवाई करें ।आपने सप्लायर के ऊपर कोई कार्रवाई तो नहीं की बल्कि नेता प्रतिपक्ष को क्रय से सम्बंधित फ़ाइल दिखाने से भी रोक दिया । नेता प्रतिपक्ष ने लगभग दो माह पूर्व सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत शुल्क जमा कर के फ़ाइल देखने माँग की गई थी जो आज तक भी उन्हें नहीं दिखाया गया है ।इससे साफ़ है कि नगर निगम की दाल मैं काला नहीं अपितु पूरी दाल ही काली है !

पत्र में माँग की गई है कि महापौर अपने अनर्गल बयानबाजी का ख़ुलासा करें अन्यथा अपने झूठ और भ्रष्टाचार के लिए जनता से माफ़ी माँगें ।

एक अन्य ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा पार्षद दल के सचेतक राजपाल कसेर ने महापौर के नाम का ज्ञापन आयुक्त को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि आपने मीडिया में झूठा प्रचार करते हुए प्रचारित किया की गीदम रोड स्थित शमशान घाट को तत्काल ठीक कर दिया जाएगा परंतु आप वहाँ पर जाकर शिवाय बयानबाजी के कुछ नहीं किया, जिसके कारण वहाँ पर स्थित अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोग आंदोलित एवं दुखी है । अगर  माँग अनुसार तीनों माँगो का निराकरण नहीं किया जाता तो उक्त समाजो एवं भाजपा के द्वारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।

आज के आंदोलन निगम घेराव मे नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता,ख़ेम सिंग देवांगन, पार्षद योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव , दयावती देवांगन,राजपाल कसेर,निर्मल पाणिग्रही,त्रिवेणी रंधारी  , दिगंबर राव,मोती राम बघेल , महेंद्र पटेल ,शंभु नाग,सविता गुप्ता, ममता पोटाई,एवं भाजपा केअविनाश श्रीवास्तव,पंकज आचार्य,मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी,शैलेंद्र भदौरिया,आसुतोश पाल, आरेन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, शशिकांतपाठक, अभय दीक्षित, प्रकाश झा , आनंद झा,श्रीश मिश्रा आलेख राज तिवारी,डी के नाग, हेमलाल कश्यप ,गणेशदास ,सुरेश कश्यप ,सतीश बाजपेयी, प्रमिला कपूर एवं काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे  |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु अरुण ठाकुर को मिली आर्थिक सहायता

0

हृदय रोग से पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु को आर्थिक सहायता प्रदान कर जाना स्वास्थय का हालचाल

प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु अरुण ठाकुर को मिली दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता |

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई आर्थिक सहायता |

प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजगुरु अरुण ठाकुर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेचछानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की विदित हो की वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार ठाकुर को कुछ दिनों पूर्व गंभीर ह्रदयघात हुआ था जिस वजह से उनके हृदय का आपरेशन करना पड़ा था तथा लगातार इलाज के लिए महिनों अस्पताल में रहना पड़ा था जिसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे जिसका चेक आज प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपा |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी,बलराम यादव, ललिता राव, सुनिता सिंह, कांग्रेस नेता हेमु उपाध्याय सुशील मौर्य, योगेश पानीग्राही,ओंकार जसवाल, अवधेश झा, अरुण गुप्ता सहित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने किया विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण

0

जगदलपुर, 10 अगस्त 2021/ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 100 सीटर कन्या छात्रावास की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इस कन्या छात्रावास का निर्माण किया गया है, ताकि दुरस्थ अंचलों में रहने वाली छात्राएं भी आसानी से उच्च शिक्षा का सपना साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से यहां के दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा के लिए आगे आ रहे हैं और यहां शिक्षा का स्तर भी तेजी से सुधर रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाने के साथ ही अधोसंरचनाओं के माध्यम से भी सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके तहत सभी शासकीय भवनों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा खेतों तक आसानी से पहुंचने के लिए भी सड़कों के निर्माण की योजना शुरु की गई है। मंत्री लखमा ने स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव के सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यहां पत्रकारिता एवं बस्तर शिल्प पर आधारित डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ किए जा चुके हैं तथा यहां के सबसे पुराने महारानी अस्पताल का कायाकल्प भी कर दिया गया है। इससे क्षेत्र की जनता को बहुत अधिक राहत पहुंची है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस अवसर पर बस्तरवासियों की मांग पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम पर किए जाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बस्तर अंचल के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांग बच्चों को परीक्षा में सहायता उपलब्ध कराने वाले के लिए भी प्रति पेपर 300 रुपए देने की परंपरा विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके सिंह ने कहा कि बस्तर अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, इसके लिए इस विश्वविद्यालय में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में निर्धन विद्यार्थियों से शुल्क नहीं लेने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दुरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए छात्रावासों का निर्माण जारी है। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने भी संबोधित किया और इस कन्या छात्रावास के निर्माण पर बधाई दी। कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कुलसचिव विवेक कुमार पाठक सहित जनप्रतिनिधिगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मंत्री लखमा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेख स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने परिसर में स्थापित शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दल्लीराजहरा बीएसपी अस्पताल में संचालित कोविड केयर सेंटर को यथावत रखने विक्रम ध्रुवे भाजपा जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा ने केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत संचालित बी.एस.पी.हॉस्पीटल में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुसरी लहर की महामारी से निपटने के लिए लगभग 24 सीटर कोविड-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। जिसमें 06 सीटर केयर सेंटर का वर्तमान में उपयोंग हो रहा है। नगर पालिका दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के आस-पास आदिवासी अचंल के रहवासियों की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली एक मात्र बी.एस.पी. अस्पताल है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार संचालित केयर-सेंटर को बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है। वर्तमान में कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए पूर्व से संचालित स्थापित कोविड-सेंटर को यथावत रखा जाना अति आवश्यक है। यदि उक्त कोविड सेंटर कों बंद किया जाता है तो जन आक्रोश बढने की पूर्ण संभावना है।

उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए विक्रम ध्रुवे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद ने फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार से अनुरोध किया है कि बी.एस.पी. अस्पताल में पूर्व से संचालित कोविड-केयर सेंटर को यथावत रखने आदेशित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर पंचायत डौड़ीलोहारा के में हरेली का त्यौहार पारम्परिक ढंग से मनाया गया

0

नगर पंचायत द्वारा हरेली त्यौहार,के अवसर पर मनी कंचन सेंटर में जनप्रतिनिधियों ने की पूजा अर्चना | नगर पंचायत स्टाफ रहे उपस्थित | नगर पंचायत डौड़ीलोहारा के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार हरेली का त्यौहार बहुत पारम्परिक ढंग से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्षता के रूप में विद्या शर्मा और विशेष अतिथी के रूप में हस्तीमल सांखला एल्डरमेन,संजय गुप्ता एल्डरमेन,गजेन्द्र वर्मा एल्डरमेन और पार्षद झुमुक लाल कोसमा माया ठाकुर, अनिता साहू ममता शर्मा,और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान ,उपयंत्री भानु प्रकाश घोष स्वच्छता प्रभारी महेंद्र साहू सुभाष श्रीवास्तव राम गुलाल सिन्हा पंकज चंद्राकर भानु पटेल राम यश पटेल ईश्वर आर्य पुरुषोत्तम चंद्राकरऔर महेंद्र बघेल और स्वच्छता दीदी,एवं समूह के महिलाएं एवम समस्त कर्मचारीगण उपस्थित होकर गेंड़ी,सुरेली ख़ुर्शी दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही गौमाता को खिचड़ी खिलाकर पूजन भी किया गया |

छतीसगढ़िया व्यजंन का लुत्फ़ भी लिया गया और हरियर छत्तीसगढ़ की सपना को साकार करने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया,यह मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान के मार्गदर्शन में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई और खेल कार्यक्रम में सीएमओ राकेश प्रधान द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई जिसमें देवला भाई तमुरिया प्रथम और पूर्णिमा निषाद कुर्सी दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया,जिसे,अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहाराद्वारा प्रथम पुरस्कारऔर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा दूसरा,पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर,प्रदान किया जाएगा आगे श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा,द्वारा होली के त्यौहार के सफल आयोजन के लिए सीएमओ राकेश प्रधान जी सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष एवं पूरे समस्त स्टाफ को बधाई दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

0

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सर्व आदिवासी समाज गुंडरदेही द्वारा भव्य आयोजन गया । सर्व आदिवासी समाज के गुंडरदेही क्षेत्र के अध्यक्ष थान सिंह मंडावी ने बताया कि गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 में स्थित आदिवासी समुदायिक भवन से कलश शोभायात्रा शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक आयोजन किया गया। शहीद वीर नारायण चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह जी के मूर्ति का विधिवत पूजा पाठ कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची ,जहां बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के नागरिक उपस्थित रहे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम रेलापारा आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया था। उक्त अवसर गुण्डरदेही व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश पंकज दीक्षित ,गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, थाना प्रभारी रोहित मलेकर आदि विशिष्ट जनों ने समारोह को संबोधित किये। इस अवसर पर थान सिंह मंडावी सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष ने अपने समाज के लोगों से अपील की कि वह समाज के हितों के लिए एकजुट रहें, नशा से दूर रहें और वर्तमान में जिस तरह से धर्मांतरण चल रहा है उसके प्रति सजग रहें और समाज के लोग लोगों को भी सजग करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु नपं चिखलाकसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

0

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुमन ध्रुव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.08.2021 को विश्व जनजाति दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शांति प्रभु जैन व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा एवं कु. आस्था यादव व्यवहार न्यायाधीश बालोद के द्वारा विश्व जनजाति दिवस, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ , घरेलू हिंसा एवं महिलाओ के संबंध में बढ़ते अपराध के बारे में व आगामी नेशनल लोक अदालत एवं विधिक जानकारी प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर प्रशिक्षु न्यायाधीश गुरुप्रसाद देवांगन व कु. कोनिका यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसीया, पैनल अधिवक्ता पंकज राजपूत,नागरिकगण एवं पीएलवी दीपक साहू उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर कटेकल्याण से लौट रहे चार आदिवासियों की मौत 5 घायल

0

प्रभारी मंत्री की पहल पर मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री ने दी 4-4 लाख की मदद

जगदलपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण कार्यक्रम स्थल जाते वक्त ट्रेक्टर के पलटने से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक और घायल टेटम गांव के निवासी हैं। इसकी जानकारी मिलने पर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने गरीब ग्रामीणों के परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया। मोबाईल पर जानकारी देकर उन्होंने मदद की पहल की। इस पर मुख्यमंत्री ने 4 मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रूपये और 3 गंभीर रूप से घायल को 25-25 हजार रूपये की सहायता तत्काल स्वीकृत की। प्रभारी मंत्री ने मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में गरीबों को हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे निवेदन पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति दी। मृतक ग्रामीणों के परिवार को जल्द ही दंतेवाड़ा प्रशासन आर्थिक मदद की राशि पहुंचाएगा।

आदिवासी दिवस में शामिल होने के लिए टेटम गांव के लगभग 30 ग्रामीण ट्रैक्टर के माध्यम से कटेकल्याण की ओर जा रहे थे कि दोपहर करीब 13 बजे टेटम एवं तेलम के बीच चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने के कारण ट्रैक्टर डबरी में गिर गया जिसमें ट्रैक्टर से दब जाने के कारण 4 ग्रामीण की मौत हो गई |

मृतक
1) कोसा माड़वी पिता हनुमा उम्र 35 वर्ष एटम
2) दसई का वासी पिता कोसा उम्र 16 वर्ष टेटम

  1. दिनेश मरकाम पिता मोहन उम्र 9 वर्ष टेटम
  2. फूके कवासी पति हनु कवासी उम्र 40 वर्ष टेटम
    पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बाकी ग्रामीणों को डीआरजी की टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
    घायल:-
    1 मासा मरकाम
    2 आयते मरकाम
    3रेनू मरकाम
    4 बुधराम सोढ़ी
    5 सुरजीत
    निवासी -टेलम/टेटम

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए क्रेडा अध्यक्ष

0

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम कोया कुटमा भवन का फीताकर काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS