City Media - Page 156 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 156

खरीदी बंद कर तेंदूपत्ता श्रमिकों से छल किया सरकार और अधिकारियों ने: दुर्गेश राय

0
  •  महज दो दिन ही की गई तेंदूपत्ता खरीदी: राय 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय तेंदूपत्ता खरीदी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। दुर्गेश राय का कहना है कि सुकमा जिले में इस तेंदूपत्ता सीजन के दौरान महज दो दिन ही तेंदूपत्ता की खरीदी कर जिले के गरीब आदिवासी तेंदूपत्ता श्रमिकों से छल किया गया है। हजारों तेंदूपत्ता श्रमिकों को बेरोजगार कर दिया गया है, उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी कर दी गई है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने कहा कि सरकार और वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले हजारों हितग्राहियों को रोजगार के अवसर वंचित कर दिया है।एक तरफ सरकार तेंदूपत्ता के नाम से वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ सुकमा जिले में सरकारी तंत्र ने सिर्फ 2 ही दिन तेंदूपत्ता संग्रहण का काम किया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा जिले के बहुत से हितग्राही सिर्फ तेंदूपत्ता संग्रहण के भरोसे खेती बाड़ी, अपने पढ़ाई करने वाले बच्चों की कॉपी पुस्तक, एडमिशन फीस का इंतजाम करते हैं।वहीं कुछ पढ़े लिखे छात्र फड़मुंशी, सहायक फड़मुंशी बन छुट्टी के दिनों में कुछ आमदनी कमाकर अपनी आगे की पढ़ाई और अन्य जरुरतों के लिए धन की व्यवस्था करते हैं। आज यह सबसे उनको पृथक कर सरकार वन विभाग के द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण करवा रही है। इस साल तेंदूपत्ता संग्रहण का ठेका न होना तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए नुकसान दायक साबित हो रहा है।सुकमा जिले के तेंदूपत्ता श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य से मिलने वाली रकम का यहां के गरीब आदिवासी अपने बच्चों के शादी विवाह, सगा संबंधियों के शादी विवाह, सामाजिक कार्यक्रम और सुख दुख के कार्यों में उपयोग किया करते थे। सरकार ने आदिवासियों के हितों से मुंह मोड़ लिया है। इसके पीछे सरकार की मंशा क्या है वही जाने, लेकिन ग्रामीणों मे जो रोष सरकार एवं वन विभाग के खिलाफ है, वह गरीब आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार को भारी पड़ सकता है। आज इस नुकसान की भर पाई कौन करेगा? सरकार और वन विभाग के अधिकारियों को जबाब देना चाहिए कि उन्होंने सिर्फ 1- 2 दिन ही तेंदूपत्ता खरीदा क्यों की? सुकमा के व्यपार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

ओड़िशा जा रहा है तेंदूपत्ता: राय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने आगे कहा कि खरीदी बंद कर दिए जाने से सुकमा जिले के लोग अपनी जमीन से तेंदूपत्ता की तोड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरीवश ऐसे लोग ओड़िशा एवं सुकमा मे बसे ओड़िशा के लोगों के पास औने पौने दामों में अपना जंगल बेच दे रहे हैं। ओड़िशा के लोग यहां से तेंदूपत्ता तोड़कर ओड़िशा ले जा रहे हैं और वन विभाग के नुमाइंदे उनसे रकम लेकर उनके इस अवैध कृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके चलते पूरा राजस्व ओड़िशा सरकार को मिल रहा है और छत्तीसगढ़ शासन को राजस्व की बड़ी क्षतिपहुंच रही है। श्री राय ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारी अपने एसी वाले चेंबर मे बैठकर आदिवासी हितग्राहियों की बर्बादी का तमाशा देख रहे हैं।

आरपीएफ बैरक की कंटीली बाड़ रोक रही है एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं की राह; वार्डवासी हो रहे हलाकान

0
  •  एसडीएम और रेल मंडल प्रबंधक ने नहीं सुनी नागरिकों की गुहार 

दल्लीराजहरा लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के वार्ड 21 एवं 26 के बीच आरपीएफ बैरक के लिए लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ ने एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी जरूरी सेवाओं की राह रोक दी है। इससे नागरिकों को बड़ी परेशानी हो रही है।. नागरिकों और नगर के जनप्रतिनिधियों ने सांसद, रेल मंडल प्रबंधक और एसडीएम तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी।

वार्ड 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड 24 पार्षद विशाल मोटवानी एवं नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व वार्डवासियों ने रेलवे मंडल प्रबंधक रायपुर, स्थानीय एसडीएम और सांसद भोजराज नाग को पत्र सौंप कर बताया गया है कि रेलवे द्वारा नगर के वार्ड 26 एवं 21 के बीच स्थित रेलवे कालोनी को आरपीएफ बैरक में परिवर्तित कर दिया गया है। वार्ड क्रमांक 26 रेलवे कालोनी से सटकर वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर में बैरक बनने से पहले रेलवे कालोनी से ही शास्त्री नगर के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, मार्केट, स्कूल कालेज जाने का पहुंच मार्ग थाl

एवं रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिजन भी शास्त्री नगर की दुकानों से खरीदी करते थे। बैरक बनने से शास्त्री नगर के बीचों बीच कंटीले तारों की बाड़ लगा दी गई है। इससे लोगों का आना जाना दुश्वार हो गया है। पालतू पशु यहां तक कि बच्चे भी इस कंटीले तार में फंसकर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। चूंकि वार्ड क्रमांक 21 में बहुत बड़ी जनसंख्या निवास करती हैं जिन्हें आपात परिस्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों की आवश्यकता होती है, पर कंटीले तार की वजह से गली सकरी हो गई है जिस कारण गाड़ियों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। जबसे बैरक बना है तबसे अब तक फोर्स के साथ आपसी सहयोग की भावना और भाईचारे के साथ निवास कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप इस बैरक में अभी तक चोरी या किसी प्रकार की अन्य अप्रिय घटना न होने के बावजूद रेलवे द्वारा अब सीमेंट की बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है। इससे लोगों को चलने तक की भी जगह नहीं मिल पाएगी।

शास्त्री नगर वासियों का ध्यान रखते हुए मानवता के नाते बाउंड्री वॉल का निर्माण पर्याप्त दूरी पर करवाया जाए ताकि आपात परिस्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों को रास्ता मिल सके। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, स्थानीय एसडीएम को पत्र दिया गया था।एसडीएम नूतन सिंह कंवर ने रेलवे के पक्ष में फैसला दे दिया, जिससे वार्डवासियों में बेहद निराशा हैं

चेंबर ने भी उठाया था मुद्दा

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स दल्ली राजहरा इकाई के सदस्यों द्वारा पूर्व में रेल्वे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा एवं सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को पत्र सौप कर कहा था कि आरपीएफ बैरक के चारों तरफ लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ शहर वासियों और पशुओं के तकलीफदेह है। चेंबर ने बाड़ का दायरा चारों तरफ से 8 फीट कम करने की मांग की थी। जिसमे रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि कंटीली बाड़ को लेकर बहुत जल्द सार्थक पहल की जाएगी, मगर आज तक कोई सार्थक पहल नही की गई है। इस कंटीली बाड़ के कारण बच्चों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ गई है।बच्चों का खेलना-कूदना दुश्वार हो गया है और कई राहगीर, वाहन चालकों के साथ पशु भी इन कंटीले तारों से घायल हुए हैं। वार्डवासियों ने मिल कर तारों में फंसी गाय की जान बचाई थी।रेलवे द्वारा बैरक के चारों ओर शास्त्री नगर के बीचों बीच किसी दो देश के बॉर्डर के समान कंटीले तारों का घेरा बनाने के बाद शास्त्री नगर के मार्ग के बीच से घेरा लगाया जा रहा था, जिसे सीमित दूरी पर लगाने सभी वार्डवासियों ने मिल कर रेलवे अधिकारियों से कई बार चर्चा की और बहुत कोशिशों के बाद कंटीले तारों का घेरा सड़क से जरा सी दूरी में बनाया गया।

बाड़ के बाद अब दीवार

कंटीले तारों के बाद अब रेलवे ने उन तारों की जगह बॉउंड्रीवॉल बनाने का एक और फरमान जारी कर दिया गया है। पहले ही कंटीले तारों से चोटिल और जगह न होने के कारण बच्चे खेलकूद नहीं पाते थे, अब उस जगह दीवार खड़ी कर दी जाने से आपात सुविधा जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन और अन्य वाहनों का आवागमन असंभव हो जाएगा। ऐसे में इस फरमान के खिलाफ वार्डवासियों में रोष व्याप्त है।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा है वार्ड क्रमांक 21 एवम 26 के बीच बने आरपीएफ बैरक की कंटीली बाड़ एवं दीवार को 8 फीट अंदर लेने और वार्डवासियों की सुविधा को देखते हुए रेलमंडल प्रबंधक रायपुर से मुलाकात कर सार्थक हल निकाला जाएगा। इस मसले को लेकर

हुई बैठक में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, वार्ड पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड 24 के पार्षद विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, विजय जोगदंड, मोहम्मद फारुक, मोहम्मद असलम, दीपक कुमार, राजा डहरवाल, शेख आलम, मलयाद्री, नवाब बडगुजर, मोहम्मद फरीद, दानी पटेल, मीना दास, रुखसाना बेगम, सुनीता भांडेकर, लता, पुष्पा यादव समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

दीपक बैज का संघर्ष भा गया राहुल गांधी को, पत्र लिखकर की तारीफ

0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुलगांधी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जनहित में संघर्ष का तौर तरीका बहुत पसंद आया है। राहुल गांधी ने इसका जिक्र दीपक बैज को भेजे पत्र में किया है।

राहुल गांधी ने दीपक बैज में क्या कुछ लिखा है, उसे हम अक्षरशः आपके सामने रख रहे हैं – प्रिय श्री दीपक बैज,

मुझे उम्मीद है कि यह पत्र आपको अच्छा लगेगा। मैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पदयात्रा निकालने की सराहना करता हूं। हमें न्याय के लिए लड़ना जारी रखना चाहिए और लोगों तक आशा का संदेश पहुंचाना चाहिए-राहुल गांधी। तो देखा आपने संघर्ष के दीपक बैज मॉडल का जलवा। बता दें कि दीपक बैज जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार प्रदेश में पदयात्राएं निकालते आए हैं।कवर्धा से लेकर बलौदाबाजार तक और बिलासपुर से लेकर बस्तर तक के मसलों को लेकर उन्होंने पदयात्राएं की हैं। हाल ही ही में उन्होंने बस्तर जिले के चित्रकोट से जगदलपुर तक इंद्रावती बचाओ किसान आदिवासी संघर्ष पदयात्रा निकाली थी।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर 15 मई को भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन

0
  • मुख्य वक्ता के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप सम्मिलित होंगे, बस्तर चेंबर भवन होगा कार्यक्रम
  • भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने ली तैयारी संबधी बैठक, गरिमामयी आयोजन की बनी रुपरेखा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ बोर्ड संसोधन बिल को लेकर आगामी 15 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। बस्तर चेंबर आफ कामर्स भवन में गुरुवार को अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाली संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वन मंत्री केदार कश्यप होंगे। भाजपा जिला कार्यालय में आज मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की एवं आयोजन को गरिमामयी बनाने कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के संबंध में आम जन को जानकारी देने व उससे होने वाले सामाजिक लाभ को बताने समझाने के लिये समूचे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हमारे बस्तर जिले में आगामी 15 मई को संगोष्ठी का आयोजन पूरा किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।

आज संगोष्ठी की तैयारी संबधी बैठक में उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, आलोक अवस्थी, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों में फिरोज बस्तरिया,असद रज़ा, शेख सिद्दीकी, गुलाम अशरफ, अज़ीज़ खान, नरेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

बारिश और आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

0

बकावंड भरी गर्मी में भारी बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं, तेज अंधड़ ने कुछ पेड़ों और बिजली खंभों को नुकसान भी पहुंचाया है।

बकावंड और बस्तर ब्लाकों में मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पहले तो तेज अंधड़ चली फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई।. बारिश के दौरान भी हवा की गति काफी तेज थी। बड़ी तेज रफ्तार में चली अंधड़ के कारण कई पेड़ों की शाखाएं टूट कर गिर पड़ी, वहीं बिजली के खंभे और तार भी कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बस्टर विधानसभा क्षेत्र के तारागांव में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है

तारागांव और मुंजला समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं. तारागांव में एक घर पर कटहल का पेड़ गिर गया गनीमत रही कि इस हादसे में जान-माल की हानि नहीं हुई। एक घर की सीमेंट शीट क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं तारागांव के आसपास में कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। बिजली की मुख्य लाइन के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।इस संबंध में बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।

आरपीएफ बैरक में बन रहे दीवाल को 8 फिट कम किया जाए – तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा

0
  • एम्बुलेंस, दमकल एवम आपातकालीन सेवा के लिए वाहन नही पहुँच पा रहे – भूपेंद्र श्रीवास
  • प्रधानमंत्री आवास के लिए ट्रांसपोर्ट मटेरियल के लिए दिक्कत हो रही है – मनोज दुबे नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष दल्ली राजहरा
  • एसडीएम ने एकपक्षीय रेलवे के पक्ष में सुनाया फैसला, वार्डवासी नाराज विशाल मोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 24 दल्ली राजहरा

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू उपाध्यक्ष मनोज दुबे वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड 24 पार्षद विशाल मोटवानी, व्यापारी संघ सहित पूरे वार्डवासियों ने रेलवे मंडल प्रबंधक रायपुर, स्थानीय एसड़ीएम और सांसद भोजराज नाग को पत्र सौप कर यह मांग रखी है कि रेलवे द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 26 एवम 21 के बीच मे स्थित रेलवे कालोनी पर स्थित रेलवे क्वार्टर को आर.पी.एफ बैरक में परिवर्ति कर दिया गया है जबकि यहां पहले रेलवे कर्मी परिवार समेत निवासरत थे तथा उनके क्वार्टर खाली करा कर बैरक बनाया गया है। वार्ड क्रमांक 26 रेलवे कालोनी से सटकर वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर में बैरक बनने से पहले रेलवे कालोनी से होकर ही शास्त्री नगर के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, मार्केट, स्कूल कालेज जाने का पहुँचमार्ग था एवं रेलवे कर्मचारी एवं उनका परिवार भी शास्त्री नगर में बने छोटे छोटे दुकानदारों से खरीदी करते थे। सन 1958 से दल्लीराजहरा अस्तित्व में आया तबसे वार्ड क्रमांक 21 व 26 के लोग बिना किसी अप्रिय घटना के भाईचारे से अपना जीवन यापन कर रहे थे बावजूद इसके बैरक बनने से शास्त्री नगर के बीचों बीच दीवाल बना दी गई जिससे ट्रांसपोर्ट, आपातकालीन वाहन का आना जाना दुश्वार हो गया, पालतू पशु, जानवर यहां तक कि पूर्व में बच्चे कटीली तार में फस कर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।चूंकि वार्ड क्रमांक 21 में एक बहुत बड़ी जनसंख्या निवास करती हैं जिन्हें आपातकाल परिस्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों की आवश्यकता होती है, पर कटीले तार लगने की वजह से गली सकरी हो गई थी। जिसे अब दीवाल का रूप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिस कारण गाडियों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। जबसे बैरक बना है तबसे अब तक फोर्स के साथ आपसी सहयोग की भावना और भाईचारे के साथ निवास कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप इस बैरक में अभी तक चोरी या किसी प्रकार की अन्य अप्रिय घटना घटित न होने के बावजूद रेलवे द्वारा अब सीमेंट का बाउंड्री वॉल बनाया जा रहा हैl

जिससे हमारे पास चलने तक की भी जगह नहीं मिल पाएगा ऐसे स्थिति में जीना मुश्किल हो जाएगा।सभी शास्त्री नगर वासियों का ध्यान रखते हुए मानवता के नाते बाउंड्री वॉल का निर्माण पर्याप्त दूरी पर करवाएं ताकि आपातकाल परिस्थिति पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन जैसी गाड़ियों को रास्ता मिलने के लिए रेलवे मंडल प्रबंधक, स्थानीय एसडीएम एवम पत्र दिया गया था। जिसमे स्थानीय एसडीएम नूतन सिंह कंवर ने एक पक्षीय फैसला देते हुए रेलवे विभाग को सहमति दी और उनके पक्ष में फैसला दिया, जिससे वार्डवासियों में बेहद निराशा है।

वार्डवासियों के लिए राजहरा व्यापारी संघ एवम छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने भी उठाया था मुद्दा

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स दल्लीराजहरा इकाई एवम राजहरा व्यापारी संघ के सदस्यों के द्वारा पूर्व में रेल्वे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा एवं सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को पत्र सौप कर कहा था कि नगर के वार्ड 21 एवं 26 में रेल्वे कॉलोनी को तोडकर बैरक का निर्माण कराया गया है। इसके चारों तरफ कंटीले तारों का फेरा कराया गया है। जिसे हटाकर बाउंड्री वाल बनाने कहा गया था। जो कि शहर वासियों एवम पशुओं के लिये बहुत ही तकलीफदेह है। इसका चारों तरफ से दायरा 8 फीट कम करने की मांग की गई थी। जिसमे रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एवम राजहरा व्यापारी संघ के सदस्यों की बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कटीली तारो को लेकर बहुत जल्द सार्थक पहल की जाएगी, जिससे बेजुबान जानवर, क्षेत्र के रहवासियों को होने वाली परेशानियों को खत्म किया जा सके। परन्तु वर्तमान समय तक कोई सार्थक पहल नही निकाला गया, बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा और तकलीफों का अंबार लगने लग गया।

बॉर्डर की भांति लगे तार की दूरी घटाने करनी पड़ी थी बहुत मशक्कत

रेलवे द्वारा बैरक के चारों ओर शास्त्री नगर के बीचोंबीच किसी दो देश के बॉर्डर के समान कंटीले तारों का घेरा बनाने के तुग़लकि फरमान के बाद उनके द्वारा शास्त्री नगर के मार्ग के बीच से घेरा लगाया जा रहा था, जिसे सीमित दूरी पर लगाने सभी वार्डवासियों ने मिल कर रेलवे अधिकारियों से कई बार चर्चा की और बहुत कोशिशों के बाद कंटीले तारों का घेरा सड़क से जरा सी दूरी में बनाया गया। और अब बाउंड्री वाल बनाया जा रहा है।

वार्ड में नहीं घुस पाएगी दमकल बड़ी गाड़ी और अग्निशमन वाहन

कंटीले तारों के बाद अब रेलवे ने उन तार की जगह बाउंडरी वाल खड़ा करने का एक और फरमान जारी कर दिया है, पहले ही कंटीले तारों से चोटिल और जगह न होने के कारण बच्चे खेल कूद नहीं पाते थे, अब उस जगह दीवार खड़ी कर दिए जाने से आपातकाल सुविधा जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन एवम मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट में आने वाले मटेरियल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अन्य वाहनों का आवागमन असंभव हो जाएगा। ऐसे में इस फरमान के खिलाफ वार्डवासियों में रोष व्याप्त है।

चोटिल गाय के उपचार एवं देखरेख के लिए अधिकारियों को बताया गया था

रेलवे बैरक में लगे कटीली तारो से चोटिल हुई गाय के उपचार एवं उसकी देखरेख के लिए रेलवे सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को पूर्व में अवगत कराया गया था उनके द्वारा अपने अधिकारियों को समय समय पर पशु सेवा के लिए आदेश किया गया था। परन्तु आरपीएफ अधिकारियों ने नाफरमानी जारी रखा है।

वार्ड क्रमांक 21 एवम 26 के बीच बने आरपीएफ बैरक के दीवाल को 8 फिट अंदर लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ट्रांसपोर्ट के लिए एवम वार्डवासियों के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए जनहित में अपना समर्थन दिया और कहा है कि रेलवे मंडल प्रबंधक रायपुर से मुलाकात कर सार्थक हल निकाला जाएगा।

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जप्त

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल(भा ०पु o से o) के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली सफलता चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार ।
  • आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जप्त।
  • आरोपी जुनैद पूर्व में कई बार जा चुका है चोरी के केस में भिलाई अपने साथी के साथ आकर झलमला के कृषि केंद्र में दुकान का गल्ला तोड़कर किया था 1 लाख 20 हजार की थी चोरी ।
  • त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग।
  • थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम बालोद की रही विशेष भूमिका।

दिनांक 03.05.2025 को देवांगन कृषि झलमला बालोद के दुकान में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके गल्ले के लॉक को तोड़ कर उसके गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार चोरी कर ले गया की सूचना पर चोरी के आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 305,331(3) ,3(5)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा पु से), के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री रविशंकर पाण्डेय के द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 02 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो की पहचान संदेही मोहम्मद जुनैद कोहका भिलाई निवासी के रूप में हुई l आरोपी के संबंध में पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ अमृतसर घूमने गया है, उक्त संदेही के वापसी पर टीम द्वारा पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर आरोपी मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद अदनान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नामः- 

1. मोहम्मद अदनान खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 23 वर्ष पता कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

2. मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्मद इमरान उम्र 20 वर्ष पता इंदु आई टी आई कोहका भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

*आरोपी मोहम्मद जुनैद चोरी

में राजनांदगांव और बालोद के प्रकरण में जेल जा चुका है।*

 

जप्त मशरूका- 

1. नगदी रकम 5000 रूपये, 01 नग घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, कपड़े।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, स0उ0नि बिहारी राम ध्रुव,प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी।

सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक विवेक शाही,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन, योगेश पटेल, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

जायसवाल समाज ने बीएसपी प्रबंधन से सामाजिक भवन बनाने मांगी जमीन

0
  •  सीजीएम गहरवार ने समाज को दिलाया भरोसा 

दल्लीराजहरा जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक (खदान) श्री गहरवार को आवेदन देकर सामाजिक भवन निर्माण के लिए जमीन की मांग की है। श्री गहरवार ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाज को जमीन देने पर विचार करने की बात कही है।

जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने बताया कि दल्लीराजहरा में बीएसपी द्वारा लगभग सभी समाजों को जमीन दी गई है। परंतु जायसवाल समाज को कई दशकों से मांग करने के बाद भी आज तक कभी जमीन नहीं दी गई है। जिसके कारण समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम करने में काफी समस्या होती हैं। विवाह, सगाई, छठी, व अन्य कार्य हेतु दूसरे समाज के भवन पर आश्रित होना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए जायसवाल समाज को भी बीएसपी से जमीन उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा गया। है पूर्व में भी जायसवाल समाज द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे सहित एसडीएम व तहसीलदार को भी जमीन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। सभी जगह से जायसवाल समाज को जमीन उपलब्ध कराने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, संगठन मंत्री श्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, अमित जायसवाल, राकेश जायसवाल, जायसवाल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल उपस्थित रहे।

मेयर पांडे ने कराया हेल्थ चेकअप

0

जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।

 

मेयर पांडे ने कराया हेल्थ चेकअप

0

जगदलपुर माहेश्वरी भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महापौर संजय पाण्डे ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर चेक किया और अन्य परीक्षण किए।

MOST POPULAR

HOT NEWS