City Media - Page 1594 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1594

Breaking कोरोना का दूसरा चरण – लॉकडाउन में जाने ! आज कितने मिले कोरोना संक्रमित

0

इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों कि स्थिति इस प्रकार रही –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

क्या है कोरोना का दूसरा चरण –

कोरोना के दूसरे चरण में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलता है, लेकिन ये वे लोग होते हैं जो किसी ना किसी ऐसे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए जो यात्रा करके लौटा हो | छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रही है, जो चिंताजनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

यदि लोगों द्वारा कोविड 19 का पालन नहीं किया गया तो कोरोना वायरस के तीसरे चरण कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंचने देर नहीं लगेगी | कोरोना का तीसरा चरण बहुत ज्यादा भयावह साबित हो सकता है | कोरोना का तीसरा चरण क्या है कैसे इसका प्रसार होता है | जानने के लिए जुड़े रहे सिटी मीडिया के साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रासायनिक खादों के दामों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की किसान सभा ने

0

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने मोदी सरकार द्वारा खाद कंपनियों को रासायनिक खाद की कीमतों में 45 से 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने की अनुमति देने की तीखी निंदा की है तथा इसे वापस लेने की मांग की है। किसान सभा ने कहा है कि इससे फसलों की लागत में काफी बढ़ोतरी होगी, जो कृषि व्यवस्था और नागरिकों की उपभोक्ता प्रणाली के लिए काफी नुकसानदेह है।

आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि दो माह पहले ही इफको ने यह घोषणा की थी कि खेती-किसानी की लागत को कम करने के उद्देश्य से वह रासायनिक खादों की कीमतों में वृद्धि नहीं करेगी। लेकिन अब उसने मूल्य वृद्धि की घोषणा की है, तो स्पष्ट है कि ये कंपनियां रासायनिक खाद निर्माण के लिए सरकार से मिल रही सब्सिडी को किसानों को हस्तांतरित करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि ऐसे समय की गई है, जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और इसके बावजूद देश के किसान डीजल व अन्य कृषि आदानों की बढ़े हुए दामों के कारण और अनियोजित लॉक डाउन के चलते दोहरे आर्थिक संकट की मार झेल रहे हैं। इस वृद्धि से स्पष्ट है कि मोदी सरकार किसानों की आय को दुगुनी करने के बजाए कृषि लागत को दुगुनी करने की नीति पर चल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जारी इफको के एक परिपत्र के अनुसार गैर-यूरिया रासायनिक खादों के दाम में 45 से 60% तक की वृद्धि की गई है। मीडिया को इस मूल्य वृद्धि का चार्ट जारी करते हुए किसान सभा नेताओं ने कहा है कि इससे 50 किलो वाली डीएपी बैग की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1900 रुपये हो गई है तथा एनपीके 1183 रुपये की जगह 1800 रुपये में मिलेगी। इसी प्रकार, 45 किलो वाले नीम कोटेड खाद के बोरे की कीमत 925 रुपये से बढ़कर 1350 रुपये हो गई है। किसान सभा नेताओं ने कहा कि एक ओर तो मोदी सरकार सी-2 लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने से इंकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर खाद कंपनियों द्वारा अनाप-शनाप मुनाफ़ा बटोरने पर भी रोक लगाने के लिए तैयार नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों पर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्रातंर्गत डियुटीरत अधिकारी कर्मचारियो द्वारा धारा 144 का पालन न कर अनावश्यक शहर में दो/चार पहिया वाहन में घूमने वाले 33 लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर कुल राशि 16,500/-रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए समझाई देकर छोडा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

दल्लीराजहरा में लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार

0

लॉकडाउन के समय उड़िया पारा में जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार लंबे समय से लगातार उड़िया पारा के एक युवक द्वारा आसपास के क्षेत्रों में खाली मकानों में जुआ संचालन का कार्य किया जा रहा था सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता के शह पर यह युवक बहुत ही कम समय में जुआ के क्षेत्र में अपना नाम कर लिया है लगातार शिकायतों के बाद भी यह शातिर युवक हर बार पुलिस के हाथ से बच जाता है या बचा लिया जाता है यह तो वक्त ही बताएगा शहर में लगातार जुआ सट्टा शराब एवं कबाड़ी के अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है इन अवैध कार्यों में संलिप्त कारोबारी अपने बड़े आकाओं की शह पर बेखौफ अपने कारोबार  का संचालन कर रहे हैं |

कल रात 9.00 बजे के आसपास भी उड़िया पारा वार्ड क्र 23 के एक मकान में 07 युवक अशोक पिपरे, दीपक रूपाणी, आकाश जायसवाल, तिलोक चंद, सोनू मसीह, सुमीत कारडा, मनोज कुमार कश्यप जुआ खेलते हुए पकडाए जिनसे कुल नगदी रकम 12,360 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्ती की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

नाम आरोपी –

  1. अशोक पिपरे पिता स्व. बिहारी पिपरे उम्र 30 वर्ष वार्ड क्र 25 दल्लीराजहरा |
  2. दीपक रूपाणी पिता स्व. जुगेश कुमार रूपाणी उम्र 27 वर्ष वार्ड क्र 02 पंडर दल्ली राजहरा |
  3. आकाश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 23  वर्ष वार्ड क्र 25 दल्लीराजहरा |
  4. तिलोक चंद पिता यादुराम सहारे उम्र 32 वर्ष वार्ड क्र 08 दल्लीराजहरा |
  5. सोनू मसीह पिता आशु मसीह उम्र 22 वर्ष वार्ड क्र 23 दल्लीराजहरा |
  6. सुमीत कारडा पिता स्व.प्रहलाद कारडा उम्र 21 वर्ष वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा |
  7. मनोज कुमार कश्यप पिता रामछबीला उम्र 44 वर्ष हॉस्पिटल सेक्टर दल्लीराजहरा |
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

जप्त संपत्ति

            नगदी रकम 12,360 रूपये एवं 52 पत्ती ताश |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र 129।21 13 जुआ एक्ट 269,270,188,147,149,भादवि 2005 की धारा 51,60 के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर ने होम आईसोलेशन का उल्लंघन बाहर घूमने वालों पर 500 रूपये का जुर्माना लगाने के दिये निर्देश, गुडरीपारा के प्रत्येक घरों में होगी कोरोना की जांच

0

नारायणपुर – सैय्येद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विडियो कान्फ्रेसिंग के बाद जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नारायणपुर में कोविड-19 के केसों की संख्या कम है। फिर भी सावधानी बरतते हुए हमें भविष्य को ध्यान में रखकर काम करना है। इसके लिए जरूरी है कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना के ज्यादा केस मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में कोरोना की अधिक से अधिक जांच की जाये। इसके साथ ही दूसरे राज्यों, अन्य जिलों से आने वाले लोगों की कोराना जांच अवश्य की जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी एनआर खुंटे, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, सिविल सर्जन डॉ. एमके सूर्यवंशी, के अलावा मीडिया प्रतिनिधिी अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में टीकाकरण की दर अन्य जिलों से कम है। इसलिए टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि कर इसमें अद्यतन प्रगति लाये जाये। जिले में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या में कमी लाने हेतु आवश्यक है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाये और टीका लगवायें। इसके साथ ही अपने आसपास के अन्य पात्र लोगों केा भी टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में वैक्सीन खराब न हो, इसका पूरा उपयोग किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व मे बनाये गये कोविड सेंटरों को पुनः प्रारंभ करने हेतु तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाये। इसके साथ ही होम आईसोलेशन में रहने वाले ऐसे लोग जो नियम का उल्लंघन कर बाहर घूमते पाये जाते हैं, उन पर 500 रूपये का जुर्माना करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले व्यापारियों की कोरोना जांच के बाद ही उन्हंे जिले में व्यापार हेतु प्रवेश दिये जाये।

गुडरीपारा के प्रत्येक घरों में होगी कोरोना की जांच:-

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कोरोना के प्रकरणों पर नजर रखने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय नारायणपुर के गुडरीपारा में रहने वाले सभी लोगों का कोरोना जांच आवश्य किया जाये। इसके साथ ही वहंा के लोगों को मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाईज, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित कोविड-19 के टीकाकरण हेतु जागरूक किया जाये।

मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये जिले में कोविड-19 के रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों की ली जानकारी, जिले में टीकाकरण की गति को बढ़ाने के दिये निर्देश

0

लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, समाजसेवी संगठन का लें सहयोग- मंत्री गुरू रूद्र कुमार

नारायणपुर – सैय्यद वली आजाद

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने आज नारायणपुर जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, समाजसेवी संगठन एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले में कोविड-19 के रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। मंत्री रूद्रकुमार ने जिले में पॉजिटिव मरीजों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कोविड-19 के मरीजों के उपचार हेतु वेंटिलेटर, आईसीयू, आक्सीजन बेड एवं सामान्य बेड़ की उपलब्धता, कोविड-19 के टीकाकरण की अद्यतन प्रगति, कोविड-19 के उपचार हेतु अत्यावश्यक दवाईयांे एवं उपकरणों की उपलब्धता सहित कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु विभिन्न संगठनों से महत्वपूर्ण सुझाव मांगे।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रयास किये जा रहे हैं। सावधानी हेतु जिले के बाहर से आने वाले व्यापारियों, प्रदेश के ऐसे जिले जहां कोरोना के ज्यादा प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं, वहां से आने वाले लोगों आदि का कोविड-19 जांच अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 60 है। जिले में कोविड-19 के मरीजों को रखने हेतु जिला अस्पताल के जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र में 100 बेड और बालक बुनियादी आश्रम गरांजी में 650 लोगों को रखने की व्यवस्था कर ली गयी है। इसके साथ ही जिले में आईसोशन बेड की संख्या 20 है, जिसमें वृद्धि कर 50 तक किया जा सकता है। जिले में दवाईयों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने जिले में कोविड-19 के टीकाकरण की प्रगति एवं आने वाली समस्याओं की जानकारी दी।

मंत्री रूद्रकुमार ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि जिले में कोविड-19 के ज्यादा प्रकरण नहीं है। फिर भी सावधानीपूर्वक भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सभी अधिकारी समन्वयक के साथ काम करें। उन्होंने जिले में टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि करने तथा आक्सीजन बेड की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री रूद्रकुमार ने कहा कि लोगों को कोविड-19 का टीका लगवागने हेतु क्षेत्र जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, समाजसेवी संगठन एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों का सहयोग लें और प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही लोगोें को मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को बार बार सेनेटाईज करने के लिए जागरूक करें।

विडियो कांन्फ्रेसिंग में नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज जैन सहित अन्य समाज प्रमुखों ने जिले में कोविड-19 की स्थिति एवं उसे रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी एनआर खुंटे, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, सिविल सर्जन डॉ. एमके सूर्यवंशी, के अलावा मीडिया प्रतिनिधि अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 42 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही साथ ही कुछ लोगों को समझाइश भी दी गई कर्फ्यू नियमों का पालन करते हुए घर में रहे

0

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम हेतु कई दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। जिले में धारा 144 लागू की गई है, वही रात्रि कर्फ्यू की घोषणा भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

आपको बता दे कि रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस विभाग की ओर से कई समझाईस के बाद अब सख्ती का दौर जारी हो चुका है। लगातार पुलिस विभाग बिना मास्क सहित रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है।

कोतवाली Ti एमन साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश वअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण पर कर्फ्यू का पालन नही करने वाले 12 लोगो के खिलाफ मोटर व्हीकल की कार्यवाही करते हुए 2400 रु समन शुल्क वही 30 लोगो को बिना मास्क के दौरान घूमते हुए पकड़ा गया जिन से 5200 रु समन शुल्क लिया गया।

वही रविवार की सुबह कर्फ्यू समय मे बाहर गांव से आये हुए सब्जी बेचने वाले ग्रामीणों को कोतवाली टीआई एमन साहू एवं उपपुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा के द्वारा कर्फ्यू की जानकारी देते हुए समझाईस दी गयी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

Breaking कोरोना के दुसरे चरण में जाने ! आज दल्ली में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों की तरह आज 10 अप्रैल से जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया साथ ही जिला व् पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के सन्दर्भ में फ्लैग मार्च किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों कि स्थिति इस प्रकार रही –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के इस वार्ड पार्षद की लॉकडाउन में सराहनीय पहल

0

वर्तमान मे कोविड 19 का द्वितीय चरण मे जो विभत्स रूप सामने आया है उससे निपटने हेतु शासन द्वारा दिनांक 10/04/2021 दिन शनिवार से बालोद जिले मे सम्पूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है जिसमे दवाईयां छोड़ कर सभी दैनिक उपयोग की सामग्रिया लगभग बंद रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मेरा आप सभी प्रबुध्धजनो से विनम्र निवेदन है की दैनिक उपयोगी वस्तुओं का भंडारण आवश्यक रुप से कर लेवें। इसके उपरांत लॉकडाऊन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी, समस्या या फिर आवश्यकता हो तो दुरभाष के माध्यम तत्काल सुचित करे जिससे की आपकी समस्या का निराकरण कर मूझे आपकी सेवा का अवसर प्राप्त हो सके ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

आपकी सेवा….मेरा सौभाग्य

मानव सेवा हि……माधव सेवा है

अत्यंत आवश्यक हो तभी घर से निकलें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहे इस भयावह परिस्थिती मे भी मुस्कुराते रहें ।

आपके अच्छे स्वास्थय की मंगल कामनाओं के साथ…..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आपका सनेहाधिन ..

स्वप्निल प्रमोद तिवारी

पार्षद,वार्ड क्र.08 राम मंदिर वार्ड

मेरा काँटेक्ट नम्बर…

 6260106906, 6260017173, 9893630928

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला व् पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के सन्दर्भ में फ्लैग मार्च किया गया

0

विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संक्रमण के मद्देनजर आज दिनांक 10.04.2021 के शाम 6:00 बजे से सम्पूर्ण  बालोद जिला में लागू हो रहे लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा बालोद, दल्ली राजहरा, डौंडी लोहारा शहर में फ्लैगमार्च किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS