City Media - Page 161 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 161

विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगपाल में समाधान शिविर का आयोजन

0
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा बेहतर क्रियान्वयन – किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं सांसद  महेश कश्यप शिविर में हुए शामिल

जगदलपुर । गुरुवार को बस्तर जिले के विकासखंड दरभा ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 9 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें चिंगपाल, गाड़मगुड़ा, केशापुर, ककनार, महाकापाल, छिंदबहार, कोयनार सेड़वा और लेंड्रा है। इस शिविर में 2993 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2964 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 29 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

चिंगपाल समाधान शिविर में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। राज्य में हमारी सरकार ने विकास कार्यों को तेजी के साथ सुनिश्चित कर रही है। समाज के हर वर्ग को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने पर ध्यान केन्द्रित कर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण 5 हजार 500 रूपए मानक बोरा, भूमिहीन कृषक मजदूर की राशि, राशन कार्ड इत्यादि का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं को तत्काल निराकरण करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सभी का समाधान अवश्य किए जाने कहा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता सुशासन है इसी ध्येय को सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्या एवं मांगों के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल सुनिश्चित किया जा रहा है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री आम जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं। वहीं शासन के हर विभाग के अधिकारी गांवों में ग्रामीणों सहित युवा, महिला, कृषक बुजुर्ग की समस्या के लिए आवेदन लेकर निराकरण हेतु सजग होकर कार्य कर रहे हैं। सुशासन तिहार में सभी आवेदनों में आवास के लिए ज्यादातर आवेदन प्रधानमंत्री आवास के लिए है जिससे हर गरीब व्यक्ति के आवास का सपना पूरा करना है। समाधान शिविर 38 विभाग के अधिकारी अपनी सरकार आपकी द्वार आ रहे। जनता को जनकल्याणकारी योजना का लाभ देना है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच, सरपंच को विकास की गति देने के लिए सतत मांग करते रहना चाहिए। सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक देने के लिए तत्पर है।

इस दौरान विधायक देव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्न प्रासन कार्यक्रम के तहत बच्चों को अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में सांसद और विधायक के द्वारा विभागीय स्टाॅलों का अवलोकन किया गया और प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, विद्यासरण तिवारी, जनपद सदस्य गण सरपंच गण सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जगदलपुर नगर निगम द्वारा शहर में लगे समस्त विज्ञापन ट्रॉली को किया गया जब्त

0
  • निगम द्वारा विज्ञापन ट्रॉली को हटाने का दिया था निर्देश, आदेश नहीं मानने पर की गई कार्रवाई

जगदलपुर– जगदलपुर महापौर संजय पांडे की मार्गदर्शन,नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व मे नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा विगत 28 अप्रैल को शहर में लगे समस्त विज्ञापन ट्रॉली हटाने का निर्देश किया गया था। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न चौक चौराहे पर विज्ञापन ट्राली खड़ा किया जाता है लगातार आंधी तूफान आने से सड़क पर विज्ञापन ट्रॉली गिर रहे हैं साथ ही यातायात बाधित हो रहा है, लगातार दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। निकाय क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विज्ञापन ट्रॉली बंद करने का निर्णय निगम ने लिया है। निगम ने 24 घंटे के अंदर निकाय क्षेत्र से विज्ञापन ट्रॉली हटाने का निर्देश दिया था उसके बावजूद भी दुकानदारों द्वारा विज्ञापन ट्रॉली नहीं हटाया गया। गुरुवार को एयरपोर्ट रोड, गीदम रोड, कोर्ट चौक, दंतेश्वरी मंदिर चौक, दलपत सागर एवं धरमपूरा मार्ग में निगम द्वारा ट्रॉली होर्डिंग पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

महापौर संजय पांडे ने कहा बिना अनुमति के विज्ञापन वाले सभी ट्रालियों को हटाने के लिए नगर निगम ने निर्देश दिया था उसके बावजूद भी नहीं हटने पर आज जब्ती की कार्रवाई की गई है। विगत दिनों आंधी तूफान आने के कारण विज्ञापन ट्रॉली सड़क पर गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी कारण नगर निगम ने विज्ञापन ट्राली को प्रतिबंधित किया है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नगर निगम ने शहर के सभी विज्ञापन ट्रॉलियों को बंद करने का फैसला लिया है क्योंकि बिना अनुमति के विज्ञापन लगाना अवैध है। आज के कार्रवाई के उपरांत भी दुकानदार विज्ञापन ट्रॉली शहर में लगाते हैं तो ट्रॉली को राजसात करके शक्ति से कार्रवाई की जाएगी।

इंद्रावती की सहचरी भास्कली नदी के सीने पर रेत माफिया चला रहे हैं खंजर; सुखा डाला नदी को

0
  •  अब शुरु होगा भास्कली नदी बचाओ आंदोलन 

अर्जुन झा

बकावंड इंद्रावती बचाओ आंदोलन की आंच अभी शांत भी नहीं हुई है कि इंद्रावती की पूरक और सहचरी भास्कली नदी के सीने पर रेत माफियाओं का खंजर चलने की बड़ी खबर सामने आ गई है। रेत माफियाओं की करतूत के कारण यह नदी भी पूरी तरह सूख चुकी है। रेत माफियाओं ने भास्कली बचाओ आंदोलन की बुनियाद तैयार कर दी है।

भास्कली नदी बकावंड विकासखंड के बनियागांव से होकर गुजरती है और दर्जनों ग्राम पंचायतों की हजारों एकड़ कृषि रकबे को सिंचित करती है। भास्कली नदी इन तमाम गांवों की लाइफ लाइन और जीवनदायिनी है। बनियागांव के पास इस नदी से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन और परिवहन रेत माफियों द्वारा किया जा रहा है। बेतहाशा रेत निकाले जाने से भास्कली नदी सूखती जा रही है। भास्कली नदी उड़ीसा से प्रवाहित होकर इंद्रावती में मिलने से पहले करीब 100 किमी के फासले में स्थित पचासों गांवों के खेतों को सिंचित करती है। भास्कली नदी के सहारे ही इन गांवों के किसान धान, मक्का, उड़द, आदि की खेती करते हैं। कई किसान तो रबी सीजन में भी धान की भरपूर उत्पादन लेते हैं। यही नहीं भास्कली नदी अपने जल से हैंडपंपों, ट्यूबवेलों, कुंओं को भी भरपूर रखती है, लेकिन रेत माफियाओं ने किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। नदी के सूखने से खेतों की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है। भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, कुंए, हैंडपंप, ट्यूबवेल जवाब देने लगे हैं। किसानों और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब तसीलदार से चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि ग्रामीणों का तो यह भी आरोप है कि तहसीलदार की आंखों के सामने ही रेत माफिया रेत खनन कर रहे हैं। परेशान किसानों ने अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए अब कलेक्टर बस्तर से गुहार लगाई है। बनियागांव के किसान डमरू राम, हेमराज भारती, खगेश्वर, नंदू सेठिया, पदलाम, जगदीश भारती, तोशिब भारती ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया है कि अवैध रेत खनन से नदी की धारा की दिशा बदल गई है और ग्राम पंचायत बनियागांव के 8- 10 किसानों की भूमि बाढ़ कटाव होने के कारण नदी में समा गई है, कई किसानोके खेतों में रेत भर गई है। रेत माफियाओं द्वारा जेसीबी से नदी को 15 फीट तक गहरा खोदकर रेत निकाल कर उसे बेचा जा रहा है। नदी का जल स्तर घटने के कारण कृषक परेशान हैं। गांव से होकर रेत भरे ट्रक एवं ट्रेक्टर चलने के कारण धूल मि‌ट्टी से ग्रामवासी सौर कृषक परेशान हैं। ग्रामीणों ने भास्कली नदी और अपनी जमीन को बचाने के लिए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

बस्तर जिले की शिक्षा में आया सुशासन; टॉपर्स का कलेक्टर ने किया सम्मान

0

जगदलपुर सुशासन वाली भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर भी मजबूत हुआ है और शिक्षा विभाग में भी सुशासन और अनुशासन की बुनियाद मजबूत हुई है।सीएम विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप डीईओ बस्तर बीआर बघेल ने कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के कुशल कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिले में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार लाया है, शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया है। इसी के परिणाम स्वरूप 10 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।बस्तर जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से मुलाकात की। इन विद्यार्थियों को कलेक्टर हरिस एस द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला भाजपा कार्यालय में दमक उठी “सिंदूर” की लाली

0
  • आपरेशन सिंदूर की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जगदलपुर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बीती शाम “सिंदूर” की लालिमा बिखर पड़ी। जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा के लोगों ने सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को नमन किया और एक दूसरे को बधाई दी।

भाजपा कार्यालय में जश्न की वजह थी, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी कामयाबी। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों से धर्म पूछकर हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों के इस खूनी खेल का बदला लेने और आतंकवाद की जड़ें खोदने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने घर में बैठे बैठे ही पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पचासों आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना की इस बड़ी कामयाबी को लेकर बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाकर देश की आन-बान- शान में नारेबाजी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि भारत के इस हमले से आतंकवादियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ, उनके परिवार सहित कई ट्रेनी आतंकवादी भी मौत के घाट उतार दिए गए हैं। भारत की जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा था कि हमारे मोदी जी पहलगाम हमले का बदला जरूर लेकर रहेंगे। जनता के इस विश्वास को प्रधानमंत्री ने टूटने नहीं दिया और इसका बदला बहुत जल्द देखने को मिला। देश की जनता इस बदले से बहुत खुश है। और हमारे देश की फौज ने फिर से अपनी ताकत का डंका पूरे विश्व में बजा दिया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले से देशवासियों का मनोबल काफी बढ़ा है। यह देश की बहुत बड़ी जीत है।आतंकवाद के खात्मे का यह बहुत सही वक्त है, और इस पर देश के प्रधानमंत्री पूरे विश्व को विश्वास में लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेय, आरेंद्र सिंह आर्य, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, अविनाश श्रीवास्तव, गीता नाग, रोहित त्रिवेदी, रोशन झा, संजय चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, आशा साहू, राजा यादव, सूर्यभूषण सिंह, किरण दीवान, रंजीता पाणिग्रही, वीरू शर्मा, योगेश पाणिग्रही, एल. ईश्वर नगर, परेश टाटी, विनायक बेहरा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीएसएनल टावर का नवीनीकरण शुल्क जमा

0
  • 25 लाख 20 हजार रुपए जमा किए बीएसएनएल ने
  • जमा किया 4 साल का नवीनीकरण शुल्क
  • शहर में बीएसएनएल के 21 टावर: संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर नगर में लगे बीएसएनएल टावर का नवीनीकरण शुल्क नगर पालिक निगम जगदलपुर को पिछले 5 सालों से जमा नहीं किया जा रहा था। नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में बीएसएनएल टावर सहित वायरलेस टीटी, इन्फो, टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड, बीटीए सेल्स कॉम लिमिटेड, आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड, एटीसी टेलीकॉम इंफ़्रा, भारतीय सेल्यूलर लिमिटेड, रिलायंस जिओ इंफ्रा, एयरटेल लिमिटेड, सुमीत डिजिटल इंफ्रा, जिओ डिजिटल, भारती इंफ्राटेल लिमिटेड, भारती एयरटेल, रिलायंस मोबाइल टावर, टाटा इंडीकॉम, आइडिया मोबाइल, बीटीएस टावर, बीटीए टेलीकॉम, सबमिट डिजिटल इंफ्रा, व्योम नेटवर्क लिमिटेड, टीटी इन्फो सर्विसेज, टाटा एलाइंस लिमिटेड, वायरलेस टीटी इन्फो जैसी प्राइवेट कंपनियों पर लगातार शुल्क जमा करने दबाव बनाया जा रहा है। बहुत सारे मोबाइल टावर कंपनियों ने नवीनीकरण शुल्क भी जमा नहीं किया है। जल्द से जल्द उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि बीएसएनएल ने 2021 से 2024 तक पिछले 4 साल का नवीनीकरण शुल्क 25 लाख 20 हजार नगर निगम जगदलपुर में जमा किए हैं। प्रति टावर नवीनीकरण शुल्क 30 हजार रुपए है।शहर में लगे विभिन्न प्राइवेट कंपनियों ने भी नवीनीकरण शुल्क एवं शेयरिंग शुल्क पिछले कई सालों से जमा नहीं किया है। सभी टावर कंपनियों को निगम द्वारा जल्द शुल्क जमा करने, शहर में किस कंपनी के कितने टावर लगे हैं और कब से कार्यरत हैं यह जानकारी टॉवर कंपनियों से मांगी गई है। महापौर संजय पांडे ने कहा शहर में लगे समस्त टावरों की जांच की जाएगी। जितने अवैध टावर लगे हैं उसे सील किया जाएगा। नवीनीकरण शुल्क सभी टावर एजेंसी को देना अनिवार्य है। जो नहीं देगा उस पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं शहर के विधायक किरण सिंह देव का जिनके मार्गदर्शन पर नगर निगम जगदलपुर एक स्वच्छ सुंदर समृद्ध बनेगा। राजस्व सभापति नगर निगम संग्राम सिंह राणा ने कहा नवीनीकरण शुल्क 30 हजार रुपए प्रति टावर एवं शेयरिंग शुल्क 90 हजार रुपए है। अभी नगर निगम द्वारा नवीनीकरण शुल्क वसूला जा रहा है। उसके बाद टावर में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई शेयरिंग पर भी 90 हजार रुपए प्रति शेयरिंग शुल्क वसूले जाएंगे। शहर में लगे एक-एक कंपनियों के टावर की जांच एवं उस पर लगे शेयरिंग की वसूली की जाएगी।

तेंदूपत्ता से आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में आया बदलाव: केदार कश्यप

0
  • खरीदेंगे एक एक तेंदूपत्ता, यह साय सरकार का मेरे बस्तर के परिवार जनों से वादा
  • तेंदूपत्ता आदिवासियों के लिये हरा सोना, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का लेंगे हिसाब

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने आज गोलावंड क्षेत्र में स्थित तेंदूपत्ता फड़ का निरीक्षण कर संग्राहकों से भेंट की और उनसे संवाद भी किया।

भेंट के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने संग्रहण कर्ताओं से कहा कि साय सरकार बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के घरों में खुशियां बिखेर कर रही है। हमारी विष्णुदेव साय सरकार ने तेंदूपत्ता का मूल्य बढ़ा कर हर एक पत्ता खरीदने का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने फड़ में उपस्थित संग्रहण कर्ताओं को बताया कि कांग्रेस के शासन में तेंदूपत्ता खरीदी की क्या स्थिति थी यह बात मुझसे बेहतर आप लोग समझते और जानते हैं। आज हमारे प्रदेश की साय सरकार तेंदूपत्ता सहित अन्य लघु वनोपजों की भी खरीदी कर रही है। जिससे जनजातीय समाज के जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है।

तेंदूपत्ता आदिवासियों का ग्रीन गोल्ड

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तेंदूपत्ता हमारे जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी परिवारों के लिए सोना के बराबर है। तेंदूपत्ता से प्राप्त होने वालi धनराशि से कोई अपने बच्चों की शादी करता है तो कोई पढ़ाई की व्यवस्था करता है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता से आदिवासी समाज भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। आदिवासियों के हक और अधिकार पर कांग्रेस सरकार के दौरान यहां के एक पूर्व मंत्री ने डाका डालने का काम किया। कांग्रेस कार्यकाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों की बोनस राशि पर जो डाका डालने का काम किया गया उसका हिसाब किताब साय सरकार पूरा ले रही है।

बढ़ी दर से बढ़ेगी आय

केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के हर एक पत्ते को अपने वादे के अनुसार 5500 रुपय प्रति मानक बोरा की दर से ही ख़रीदेगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

वनोपज से आदिवासी का विकास

केदार कश्यप ने कहा कि साय सरकार गांव, गरीब, आदिवासी, किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां आज पूरी हो रही हैं। हमारा मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र पर है। बस्तर में असीम संभावनाएं हैं। जिनका यहां के विकास यहां के लोगों की उन्नति के लिये उपयोग होना चाहिए। वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर है हमारी बस्तर की धरती। हमारी सरकार ने विकास की जो रणनीति बनाई है, उसमें स्थानीय संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में 65 तरह की लघु वनोपजों का संग्रहण होता है, जिसमें इमली, महुआ, अमचूर आदि का निर्यात भी किया जाता है। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन स्थानीय स्तर पर ही हो, इस दिशा में हम ठोस प्रयास करेंगे। यहां पर भरपूर मात्रा में कोदो, कुटकी, रागी की उपज होती है। आज इन मोटे अनाजों की दुनिया में बहुत मांग है। इन मोटे अनाजों के भी स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन की व्यवस्था की जाएगी। मोटे अनाज के उत्पादक किसान भाई-बहनों को सरकार की ओर से पूरा प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

सुशासन तिहार के तहत सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल की मौजूदगी में लगा समाधान शिविर

0
  • ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण 

लोहंडीगुड़ा ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में सुशासन तिहार के अंतर्गत समस्या समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति रही।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई विभागों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह शिविर केवल समस्या निवारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया।

 

बच्चों को जाति, निवास प्रमाण पत्र का वितरण, भूमिहीन ग्रामीणों को भूमि पट्टा, हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछुआरों को मछली पकड़ने का जाल महिलाओं और बच्चों को पोषण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। इस शिविर में ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। आमजन ने सरकार की इस जनोन्मुखी पहल की खुले मन से सराहना की। यह शिविर जनकल्याण, सेवा और सुशासन की दिशा में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, जिला मंत्री बाबुल नाग, मंडल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, सरपंच दशमी कश्यप, मुन्ना कश्यप, जिवनाथ मौर्य, शिव सूर्यवंशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गरीबों के चने को बेचा 50 रुपए किलो के भाव में; शक्कर दी नहीं और कर दी ऑनलाइन इंट्री

0
  •  बनियागांव और तारापुर ग्राम पंचायतों में भी की गई है चने की हेराफेरी
  • पीडीएस में चल रही है जमकर गड़बड़ी 

अर्जुन झा-

बकावंड राशन दुकानों में चने की धांधली को लेकर गांव गांव से शिकायतें कलेक्टर तक पहुंचने लगी हैं। ग्राम पंचायत तारापुर और बनियागांव से भी चने की अफरा तफरी की शिकायत आई है।

दरअसल विकासखंड बकावंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को विभागीय अधिकारियों और दुकान संचालकों ने अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। आवंटन न मिलने के कारण जनवरी, फरवरी और मार्च में सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से उपभोक्ताओं को चने का वितरण नहीं हो पाया था। अप्रैल में पिछले तीनों माह के साथ ही अप्रैल के भी चने का आवंटन मिला, मगर कई राशन दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को चार माह के आठ पैकेट चना न देकर आधे से भी कम मात्रा में चना दिया। बचा चना राशन माफिया हजम कर गए। टलनार पंचायत के बाद अब चने की हेराफेरी की शिकायत ग्राम पंचायत बनियागांव और तारापुर से भी सामने आई है। बनियागांव के फरसू गोयल, शेरसिंह बघेल, धनमत और अन्य उपभोक्ताओं ने पंचायत की राशन से आधी मात्रा में चने का वितरण किए जाने की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदार ने गरीबों के हिस्से का चना 45 से 50 रुपए किलो के भाव से बाहर बेच दिया है। वहीं यह कहते हुए शक्कर के पैसे ले लिए कि अभी कोटा नहीं आया है, अगले माह आने पर शक्कर दी जाएगी, जबकि उसी माह की शक्कर के वितरण की ऑनलाइन इंट्री भी कर दी गई है।

ग्राम पंचायत टलनार उपभोकता बृजलाल सेठिया ने फिर शिकायत की है कि 288 हितग्राहियों को शक़्कर दिए बगैर विक्रेता ने यह कहते हुए पैसे ले लिए कि अगले माह आने से दूंगा। ग्राम पंचायत तारापुर के उपभोक्ता शंकर, रेवती, सेलसिरा, सुरमी आदि ने भी उपभोक्ताओं पूरा चना नहीं दिए जाने की शिकायत की है। वरना बेचारे ग्रामीण अब तक खामोश बैठे रहते। वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग के अधिकारी शासकीय उचित मूल्य के दुकानदारों पर दबाव बनाकर मामले को निपटाने पर जोर दे रहे हैं। तहसीलदार को जांच के दौरान गुमराह कर वस्तुस्थिति से अनभिज्ञ रखा गया है।

युवक की कुंड में डूबने की आशंका

0

बालोद गौरैया धाम कुंड में युवक डूबने की आशंका जताई जा रही है सूत्रों से जानकारी के अनुसार साकरी के रहने वाले युवक अपने गांव पेरी में आया हुआ था जो दोपहर करीब 2 से 3बजे के आस पास अर्जुंदा थाना के ग्राम चौरेल स्थित गौरैया धाम कुंड में अपने साथी के साथ नहाने लिए गया था ।

साथियों का कहना हमने डूबते हुए नहीं देखा थाना जाकर युवक की घूम जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई युवक साकरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक का नाम खीलेश्वर मंडावी पिता गोपीनाथ मांडवी उम्र करीब 40 वर्ष , मौके पर पुलिस पहुंचकर गोता खोर टीम बुलवाकर ढूंढने का प्रयास किया गया , अंधेरा होने से तलाशी बंद किया गया कल सुबह पता तलाश की कार्यवाही किया जावेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS