City Media - Page 99 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 99

बीते 8 माह से काम ठप है जगदलपुर के जिला उद्योग केंद्र में; सर्वर डाउन की आड़ में बेरोजगारों के सपनों पर ब्रेक

0
  • रोजगारमूलक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं युवा 
  • सर्वर डाउन की बरसी मनाएंगे अधिकारी? 

अर्जुन झा-

जगदलपुर देश में जहां एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें युवा उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कर रही हैं, युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार देने वाला बनाने के लिए तरह तरह के जतन कर रही हैं, वहीं बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर का जिला उद्योग केंद्र पिछले आठ महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। बीएसएनएल कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित इस केंद्र में सॉफ्टवेयर और सर्वर डाउन का बहाना बनाकर सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके चलते हज़ारों युवा बेरोजगारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बस्तर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों ने बताया कि वे लगातार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ यही जवाब मिलता है कि ऑनलाइन सिस्टम बंद है, सर्वर डाउन है, आज नहीं हो पाएगा, कल आओ। कुछ युवाओं ने बताया कि उनके आवेदन एक साल से लंबित हैं, लेकिन अब तक न कोई स्वीकृति मिली है, न कोई जानकारी। एक युवक ने कहा- चप्पल घिस गई साहब, लेकिन फार्म जमा नहीं हुआ। कभी नेटवर्क नहीं, कभी सिस्टम बंद।

सरकारी निर्देशों की धज्जियां

हाल ही में बस्तर कलेक्टर द्वारा प्रेरणा सभा कक्ष में बैठक लेकर कृषि, लोन और उद्योग रोजगार से जुड़े विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि युवाओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लेकिन जिला उद्योग केंद्र के अफसरों पर कलेक्टर के निर्देश का कोई असर नहीं हुआ। अधिकारियों की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी सर्वर डाउन का बहाना बेधड़क जारी है।

उद्देश्य से भटका केंद्र

जिला उद्योग केंद्रों की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा इस उद्देश्य से की गई थी कि देश के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु, कुटीर और पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाए। इन केंद्रों का कार्य है स्थानीय उद्यमियों को मार्गदर्शन व प्रशिक्षण देना, पीएम इजीपी व अन्य सरकारी ऋण योजनाओं में सहयोग करना, नई औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण करना, औद्योगिक सहकारी समितियों का गठन करना व प्रोत्साहन देना, महिला, दिव्यांग व अल्पसंख्यक उद्यमियों को विशेष सुविधा देना। जगदलपुर का जिला उद्योग केंद्र इन उद्देश्यों से भटक गया है। जब जिला स्तर का कार्यालय ही ठप हो, तो ये सारी योजनाएं केवल कागजों में रह जाती हैं।

स्कीम बंद, तो ट्रेनिंग क्यों?

एक ओर बस्तर जिले में जगह-जगह उद्योग विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम और योजना जागरूकता शिविर चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला उद्योग कार्यालय में कोई भी योजना न ऑनलाइन सक्रिय है, न ऑफलाइन। यह एक व्यवस्थागत बड़ी विफलता है, जो युवाओं के मन में शासन के प्रति अविश्वास पैदा कर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि 8 महीने से सर्वर डाउन है तो यह तकनीकी समस्या है या प्रशासनिक लापरवाही? अगर समस्या तकनीकी है तो अब तक समाधान क्यों नहीं किया गया? क्या यह कोई बड़ी अनदेखी है, जिसके पीछे जिम्मेदार अधिकारी बच रहे हैं? सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बीच ज़मीनी लाभार्थी क्यों वंचित हैं?

सर्वर डाउन, करप्शन अप

बस्तर के कई जागरूक युवाओं और सामाजिक संगठनों ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सर्वर डाउन की आड़ में भ्रष्टाचार या लापरवाही छुपाई जा रही है, तो उसे बेनकाब किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। निष्कर्ष यह कि योजनाएं तब ही सफल हैं, जब ज़मीन पर लागू हों।जिला उद्योग केंद्र जैसे संस्थान भारत के युवाओं के लिए उम्मीद की किरण हैं, लेकिन अगर वहां तकनीकी और प्रशासनिक असफलताएं लगातार बनी रहेंगी, तो योजनाएं केवल भाषणों और ब्रोशर में ही चमकती रहेंगी। सरकार और बस्तर जिला प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लें, ताकि जगदलपुर जैसे पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को भी वह अवसर मिल सके जिसका वादा हर बजट, हर अभियान और हर घोषणापत्र में किया जाता है।

कांवड़ यात्रा निकली, महापौर ने किया स्वागत

0

जगदलपुर:- ॐ श्री नर्मदेश्वर जननी जन कल्याण समिति द्वारा आज राजीव गांधी वार्ड स्थित शंकर मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। वहां पर कांवड़ियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों का चरण धोकर, पुष्प वर्षा कर और तिलक लगाकर सम्मानित किया।

इस पावन अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षदगण खगेंद्र ठाकुर, आशा साहू, उर्मिला यादव, समिति अध्यक्ष हरकेश बहादुर सिंह तथा वार्डवासी बड़ी में उपस्थित रहे। इसके पश्चात श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक वातावरण में जयकारों के साथ दंतेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्री महादेव घाट से पवित्र जल लेकर पुनः शंकर मंदिर पहुंचे।

भिरेंडा पंचायत के तलपारा के भूतल पर विकास के दावे की खुल गई पोल

0
  •  सड़क पर घुटनों तक कीचड़, यहां नहीं खिल पा रहा है विकास का कमल 

बकावंड विकासखंड बकावंड में विकास लापता हो गया है, विकास के दावे की पोल यहां की ग्रामीण सड़कें खोल रही हैं। विकासखंड की ग्राम पंचायत भिरेंडा के तलपारा के भूतल पर विकास कराहता नजर आ रहा है। सड़क पर घुटने तक कीचड़ बता रहा है कि यहां विकास का कमल नहीं खिल पा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी साय के सुशासन को पलीता लगाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत भिरेंडा की तलपारा बस्ती में सड़क की बदहाली ने एक बार फिर जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के दावों की पोल खोल दी है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार बस्तर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी इन दावों को पलीता लगाने में जुटे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय वार्ड पंच अजमेर के अनुसार गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर चुका है और पगडंडी जैसी हालत में है।

कई लोग हो चुके घायल

बारिश में यह सड़क फिसलन भरी और जानलेवा बन चुकी है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को इस रास्ते से स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चे अब तक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।वहीं सरपंच और सचिव इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि विकास विरोधी रवैया अपना रहे हैं, जिससे सरकार की योजनाओं और प्रयासों पर भी असर पड़ रहा है। इस मामले में जनपद सदस्य बैसाखू भारती से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा-मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, मैं नया-नया बना हूं, अभी चार-पांच महीने हुए हैं, सचिव से बात करूंगा।गौरतलब है कि बस्तर विधायक इस क्षेत्र के विकास और सड़कों के निर्माण को लेकर लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों की लापरवाही से उनके प्रयास निष्फल होते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द इस सड़क की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों और आमजन की जान जोखिम में न रहे।

गांव हमारा, स्कूल हमारा फिर मध्यान्ह भोजन का काम बाहरी समूहों को क्यों?

0
  •  गोटईगुड़ा की महिलाओं का शासन से सवाल
  • स्थानीय महिलाएं मध्यान्ह भोजन योजना से वंचित

मुरुगेश कुमार शेट्टी-

भोपालपटनम बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत गोटईगुड़ा में स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल विवाद का केंद्र बन गया है। इस विवाद की जड़ है मध्यान्ह भोजन।

इस स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाती है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन को लेकर पंचायत की महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की है। ग्राम की महिलाओं ने सवाल उठाया है कि जब स्कूल गोटईगुड़ा पंचायत क्षेत्र में स्थित है, तो मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन भोपालपटनम नगर पंचायत और रुद्रारम ग्राम पंचायत के महिला स्व सहायता समूहों को क्यों सौंपा गया है? स्थानीय महिला समूहों का कहना है कि वे भी इस कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने में सक्षम हैं। एक महिला ने कहा, “हमारे गांव में ही स्कूल है, हम भी शिक्षित और सक्षम हैं, फिर हमें यह अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा? क्या सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना सिर्फ दिखावे के लिए है? ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय स्व सहायता समूहों को मिड डे मील में प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें भी स्वरोजगार और सामाजिक भागीदारी का अवसर मिल सके।

स्कूल प्रबंधन संतुष्ट नहीं

इस संबंध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर का कहना है कि संस्था के प्राचार्य ने मुझे पत्र लिखा था कि वर्तमान में मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कर रहे दोनों समूह कार्य को सही तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं। इन समूह को हटाया जाए। मैंने उस पत्र को जिला प्रशासन को भेज दिया है। अब निर्णय जिला प्रशासन के स्तर पर लिया जाएगा। अब गांव की महिलाएं उम्मीद कर रही हैं कि प्रशासन इस विषय पर जल्द संज्ञान लेगा और स्थानीय समूहों को आगे आने का अवसर दे।

पोटाकेबिन और आत्मानंद स्कूल में बदइंतजामी पर बिफरे भाजपा जिला अध्यक्ष, दिए सुधार के निर्देश

0
  • जनप्रतिनिधि पहुंचे निरीक्षण करने स्कूल
  • मध्यान्ह भोजन में पाई गई खामी, हुए नाराज

भोपालपटनम बीजापुर जिला भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग ने भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम तारलागुड़ा स्थित पोटाकेबिन एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं शौचालयों की दुर्दशा देखकर  नाग ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं परोसा जा रहा है। बच्चों को आलू और बड़ी परोसी जा रही थी, जबकि मीनू में प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन देने का उल्लेख है। नाग ने तत्काल मोबाइल के माध्यम से एबीओ श्रीनिवास एटला से बात कर स्थिति की जानकारी ली और उनसे पूछा कि नियमित निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि बच्चों को जो भोजन दिया जा रहा है, वह मीनू के अनुसार नहीं है। स्कूल में लगा मीनू चार्ट भी फटा हुआ और अधूरा है। इससे स्पष्ट होता है कि निगरानी की भारी कमी है।

प्रबंधन समिति को चेतावनी

जिला भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को भी मौके पर बुलाया और उन्हें स्पष्ट कहा कि गांव के बच्चों की शिक्षा और भलाई के लिए उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे विद्यालय की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही को तुरंत रोकें।

निरीक्षण में ये भी रहे मौजूद

इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जनपद अध्यक्ष सरिता कुड़ेम, जनपद सदस्य रीना भगत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उगेंद्र वासम, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, पूर्व सरपंच राजू कलमू, मंडल महामंत्री गिरिजा शंकर, अरुण भगत, गोविंद कुमरे, मंडल उपाध्यक्ष बीरा महेश ओबीसी जिला महामंत्री, नन्नू ओद्दी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष टिंगे, तथा तारलागुड़ा के सरपंच काका भास्कर उपस्थित थे।जिला अध्यक्ष श्री नाग ने सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अपील की कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मिलकर प्रयास करें और बच्चों को बेहतर भविष्य प्रदान करने हेतु समर्पित रहें।

सीआरपीएफजवान ने खुद को मारी गोली

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के मिनगाचल में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सीआरपीएफ की 22वीं वाहिनी में पदस्थ जवान पप्पू यादव ने आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जवान पप्पू यादव 29 जुलाई को ही छुट्टी से वापस लौटा था। उसने आज बुधवार को सुबह करीब 5 बजे अपनी सर्विस रायफल से स्वयं पर फायर कर आत्महत्या की। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुरी जिले के थाना चाल पोखरी अंतर्गत ग्राम ठाकुरी का निवासी था। नैमेड़ थाने में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

स्वच्छता दीदियों को दिए रैनकोट

0

जगदलपुर गार्बेज क्लीनिक बोधघाट सेंटर में आज स्वच्छता दीदियों को रेनकोट का वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षद खगेंद्र ठाकुर, वार्डवासी एचबी सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत श्रीवास, रुपेश बिजोरा, दरोगा दामोदर कुमार उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग अध्यक्ष पटवारी संघ बने ओम प्रकाश चंदेल

0

जगदलपुर। बस्तर संभाग में राजस्व विभाग के लिए एक गर्व का क्षण तब आया, जब पटवारी संघ की बस्तर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओम प्रकाश चंदेल को सौंपी गई। वर्तमान में वे जगदलपुर ब्लॉक के खमरगांव हल्का में पदस्थ हैं। उनके अनुभव, कर्मठता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिसे लेकर विभाग में हर्ष और उत्साह की लहर है।

प्रकाश चंदेल के अध्यक्ष बनने पर उनके सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, श्री चंदेल ने हमेशा राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी है, जिससे वे सभी के बीच सम्मानित और लोकप्रिय बने हुए हैं।

पटवारी संघ को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में न केवल संघ की गतिविधियाँ और अधिक सक्रिय होंगी, बल्कि राजस्व विभाग की समस्याओं के समाधान में भी नई गति आएगी। उनके अध्यक्ष बनने से बस्तर संभाग में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वर्ग ने आशा जताई है कि श्री चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में विभागीय कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावशाली और जनोन्मुखी बनेगी।

मुझे फिक्र नहीं अपनी सेहत की, फिक्र है तो अवाम की; नए अवतार में महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  दुकानों में जाकर अपने हाथों से अलग करते रहे सूखा और गीला कचरा
  • डॉ. मुखर्जी वार्ड में मेयर ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

अर्जुन झा-

जगदलपुर मुझे फिक्र नहीं अपनी सेहत की, अपने परिवार की, फिक्र है मुझे अपनी अवाम की। अपनी अवाम के लिए जान भी कुर्बान हो जाए, तो गम नहीं। इन पंक्तियों को चरितार्थ कर रहे हैं युवा जोश और अपार ऊर्जा से भरे जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय। भाजपा का सिद्धांत भी यही है कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम। महापौर संजय पाण्डेय अपनी पार्टी के इस सिद्धांत का अक्षरशः पालन कर रहे हैं। आज बुधवार को सुबह महापौर संजय पाण्डेय का जो अवतार दिखा, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। घर घर और दुकान दुकान जाकर महापौर संजय पाण्डेय अपने हाथों से सूखा और गीला कचरा अलग कर डस्टबिन में रखते रहे। इसके लिए वे लोगों को समझाईश भी लगातार देते रहे।

अपने निर्वाचन के बाद से महापौर संजय पाण्डेय जगदलपुर शहर को ग्रीन एवं क्लीन बनाने के मिशन में जुटे हुए हैं। उनका फोकस नगर के समग्र विकास के साथ ही स्वच्छता पर भी है। वे अक्सर हाथों में झाडू लेकर शहर के गली कूंचों की सफाई के लिए निकल पड़ते हैं। उनके नेतृत्व में नगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।स्वच्छता जागरूकता अभियान की आज से वार्डवार शुरुआत की गई। इस महाअभियान का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से किया गया। महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में रैली की शक्ल में घर-घर दस्तक देकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मालूम हो कि नगर निगम का यह अभियान अगले कुछ दिनों तक अन्य वार्डों में भी संचालित किया जाएगा ताकि संपूर्ण शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके। महापौर संजय पाण्डे ने वार्डवासियों से विशेष आग्रह किया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वच्छता की दिशा में एक कदम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की नींव भी है। जिन घरों और दुकानों में गीला और सूखा कचरा एक साथ मिला पाया गया, वहां स्वयं महापौर संजय पाण्डेय ने खुद अपने हाथों से छांट छांट कर सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग डस्टबिन तथा नगर निगम के कचरा वाहन में डाला। उन्होंने लोगों को समझाइश दी कि दो अलग-अलग डब्बों में कचरा रखें। महापौर ने बताया कि जिन घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दिया जाएगा, उन्हें आने वाले दिनों में शासन द्वारा डस्टबिन प्रदान किए जाएंगे। महापौर ने यह भी कहा कि यदि कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती है तो पहले वार्ड मेट और पार्षद को इसकी जानकारी दें, यदि इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इस अभियान में महापौर स्वयं अपनी टीम के साथ वार्ड में निकले और एक-एक घर जाकर नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने निवासियों से विनम्रता से आग्रह किया कि वे अपने घरों में दो डस्टबिन अवश्य रखें। एक में गीला कचरा और दूसरे में सूखा कचरा रखें। कचरा सिर्फ नगर निगम की गाड़ी को ही दें, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न डालें। अभियान में महापौर के साथ नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता एम्बेसडर रामनरेश पांडे, संतोष कुमार नाग, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, वार्ड पार्षद उर्मिला यादव, पूर्व पार्षद राजपाल कसेर, वार्डवासी गोविंद पाल, रामचंद्र शाहा, देवेंद्र देवांगन, पप्पू वर्मा, राजेंद्र पांडे, श्रीपाल, डॉ. मनोज पाणिग्रही, गणमान्य नागरिक, नगर निगम स्टाफ रुपेश बिजोरा, दामोदर कुमार उपस्थित रहे।

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा बीएसपी अधिकारी की पत्नी ने घर में की आत्महत्या

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 1 में बीएसपी क्वार्टर नंबर 07 आई वी डी टाइप में रहने वाली अर्पिता चतुर्वेदी उम्र 43 वर्ष नाम की विवाहित महिला ने घर में फाशी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला पूर्व में बालोद महाविद्यालय में बायो टेक्नालॉजी अतिथि प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दी थी वर्तमान में पुनः अतिथि प्राध्यापक के लिए पत्र जारी हुआ था महिला का पति दल्ली राजहरा में माइंस में उच्च अधिकारी पद पर कार्यरत था यहां से प्रमोशन पर नंदिनी माइंस डीजीएम के पद पर कार्यरत है आत्महत्या का कारण अज्ञात है घटना दिनांक महिला द्वारा पति का फोन न उठाए जाने पर पुलिस थाने में सूचना दी गई जिस पर थाना राजहरा स्टाफ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध स्थिति देखने पर घर के दरवाजे तोड़कर देखा गया महिला फांसी पर लड़की हुई दिखी जिस पर पुलिस द्वारा अपने उच्च अधिकारी को सूचित किया गया जिस पर की आज सुबह पुलिस अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें फॉरेंसिक टीम के साथ दल्ली राजहरा सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश साहू पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा मौके पर उपस्थित होकर घटना स्थल की तहकीकात की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजागया आगे के कार्यवाही जारी है

MOST POPULAR

HOT NEWS