City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी

0

विशेष अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान, तत्कालीन एसपी और तीन अतिरिक्त एसपी भी सम्मानित

नारायणपुर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में छत्तीसगढ़ से चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नारायणपुर जिले के 15 नाम शामिल हैं।यह सम्मान 22 सितंबर 2025 को संचालित विशेष अभियान (Special Operation Field) में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सम्मानित होने वालों में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सबद्रा, अजय कुमार एवं सुशील कुमार नायक सहित उप पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।*ये अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित*केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक प्राप्त करने वालों में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सबद्रा, अजय कुमार एवं सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम, उप निरीक्षक महेंद्र पोटाई, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम कुपाल एवं रामकुमार दर्रो, आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, जैनू राम दुग्गा, लक्ष्मण राम कोर्राम एवं सोमरू राम वड्डे तथा बस्तर फाइटर आरक्षक राजेश सलाम, महिला आरक्षक लिखेश्वरी नाग और आरक्षक चमन लाल शामिल हैं।

पुलिस बल के लिए गौरव की उपलब्धि

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस एवं सुरक्षा बलों के उन अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विशेष अभियानों और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान दिया हो।नारायणपुर जिले के 15 पुलिसकर्मियों का एक साथ इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होना जिले के पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों के साहस, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करती है, बल्कि जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यरत पूरे पुलिस बल का मनोबल भी बढ़ाएगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर में निकलेगी सद्भावना दौड़, सुबह 7 बजे होगा आयोजन

0

हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरेगी दौड़, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश

नारायणपुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 को नारायणपुर में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हाई स्कूल ग्राउंड से होगी। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सद्भावना दौड़ हाई स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, नगर पालिका तिराहा, सोनपुर तिराहा और पंकज वैरायटी होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और नगरवासियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सद्भावना दौड़ में शामिल होने की अपील की है।

स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ, स्कूल बसों की भी हुई जांच

0

विश्वदीप्ति इंग्लिश मीडियम स्कूल में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नारायणपुर यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा बंग्लापारा स्थित विश्वदीप्ति इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘यातायात की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतों, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक लाइट और सुरक्षित सड़क पार करने के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत योजना एवं राहवीर योजना की जानकारी दी गई।इस दौरान स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों की जांच कर फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालकों के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार बॉक्स और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक मोहम्मद मोहसिन खान, विद्यालय के प्राचार्य जेमोन टी. डी., उप प्राचार्य, शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। यातायात प्रभारी ने कहा कि नियमों का पालन स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

अवैध शराब बिक्री करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा

0

आरोपी के कब्जे से 32 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब तथा एक ग्रे रंग का सोल्ड स्कूटी वाहन को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30-10-2026 को संध्या पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली राजहरा पुलिया के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर लोगो को शराब ‍बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही कर आरोपी शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 2 पंडरदल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से मौके पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 32 नग पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 490 रूपये जुमला कीमती 3050 रूपये की संपत्ती को जप्त कर आरोपी शंकर सुरेन्द्र के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है । नाम आरोपी – शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 28 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 2 पंडरदल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)जप्त संपंत्ति – एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 32 नग पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 490 रूपये जुमला कीमती 3050 रूपये राजहरा पुलिस की नागरिकों से अपील –01 अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा, गांजा बिक्री , नसीली दवाई जैसे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त न रहें ।02 अवैध गतिविधियों मे संलिप्त पाये जाने पर होगी सक्त कार्यवाही, जाना पड सकता है जेल ।पुलिस थाना मो0न0 9479192058

धर्मांतरण में कमी आने के बाद अब लव जिहाद के जाल में बस्तर

0

अब्दुल के निशाने पर बस्तर की एक और बेटी

युवती को लव जिहाद में फंसाने का आरोप

कोंडागांव में मचा बवाल, थाना घेरा

अर्जुन झा

जगदलपुर विष्णु देव साय की सुशासन सरकार आने के बाद आदिवासी बहुलता वाले बस्तर संभाग में धर्मांतरण गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लग गया है, मगर अब बस्तर दूसरे चक्रव्यूह में फंसता नजर आ रहा है। यहां अब लव जिहाद का जाल फैलाया जा रहा है और इस जाल में हिंदू, आदिवासी युवतियां फंसती चली जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले से सामने आया है। इस प्रकरण ने जिला मुख्यालय कोंडागांव में कोहराम मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी एक हिंदू युवती लापता हो गई है। आरोप है कि उसे लव जिहाद के जाल में फंसा कर भगा ले गया है। अब्दुल अंसारी नामक एक मुस्लिम युवक पर युवती का अपहरण करने या उसे भागा ले जाने का आरोप लगा है।युवती के लापता होने से कोंडागांव में बवाल मच गया है।सर्व हिंदू समाज ने कोतवाली का किया घेराव कर युवती को युवक के चंगुल से छुड़ाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

इस बीच बताया जाता है कि युवती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से आने की बात कहती नजर आ रही है।युवती के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 28 अक्टूबर को युवती के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों और सामाजिक संगठनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचकर थाने का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन से युवती की तत्काल तलाश कर उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही 24 घंटे के भीतर युवती का पता लगाकर मामले में उचित कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया। संगठनों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन और कोंडागांव नगर बंद कराया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती कथित तौर पर कह रही है कि वह 18 वर्ष की हो चुकी है और अपनी मर्जी से घर से आई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और युवती की वास्तविक स्थिति को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस जांच पर निगाहें

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हैं। अब इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल युवती की सुरक्षा, उसकी स्वतंत्र इच्छा और घटना की वास्तविक हालात को लेकर है। यदि युवती बालिग है, तो कानून के अनुसार उसकी स्वतंत्र इच्छा का सम्मान भी आवश्यक है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि युवती से सुरक्षित माहौल में संपर्क कर उसका बयान दर्ज करे और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच करे। फिलहाल कोंडागांव में इस मामले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के अल्टीमेटम के बीच क्या कार्रवाई करता है और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।

बस्तर में नई साजिश?

आदिवासियों की बहुलता वाले बस्तर संभाग बार बार नई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग चार दशक तक नक्सलियों ने यहां के आदिवासियों को विका स और सुविधाओं से दूर रखा। पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप लगाकर आदिवासियों की हत्याएं की। इस आतंक ने हजारों आदिवासी परिवारों को अपनी धरती छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। इसी बीच यहां मिशनरी ने यहां अपना प्रभाव जमाना शुरू कर दिया। छल, प्रपंच, प्रलोभन के जरिए धर्मांतरण का खेल चल पड़ा। हजारों आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति, परंपराओं से विलग कर ईसाई बना लिया गया। सुशासन सरकार आने के बाद यह खेल लगभग बंद हो गया है। मगर दूसरा खेल शुरू हो गया है। लव जिहाद के इस खेल में भोलीभाली लड़कियां फंसती चली जा रही हैं। कोंडागांव की ताजा घटना इस ओर इशारा करती नजर आती है।

बाल संरक्षण समितियों का प्रशिक्षण, ओरियंटेशन कार्यक्रम

0

पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को दी गई बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी

जगदलपुर ग्राम पंचायत बिलौरी के पंचायत भवन में विलेज लेवल चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी एवं वार्ड लेवल चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के सदस्यों का प्रशिक्षण एवं ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति, जिला बस्तर के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्रही एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के लीगल प्रोबेशन ऑफिसर संतोष बैद उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान अतिथियों ने बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं ग्राम पंचायत तथा वार्ड स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल शोषण एवं बाल उत्पीड़न की रोकथाम तथा संकटग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने में स्थानीय स्तर की समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल अधिकारों के उल्लंघन एवं बच्चों से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम संस्था सचिव डॉ. सुशील कुमार पांडेय के निर्देशन एवं फील्ड ऑफिसर डॉ. नारायण दास पंथ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच, स्व सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाना तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं संरक्षणयुक्त वातावरण तैयार करने में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

इंद्रावती बाढ़ पीड़ित किसानों के हक में मैदान पर उतरे जनपद सदस्य राजू सोढ़ी

0

शासन-प्रशासन से सोढ़ी ने की की पर्याप्त मुआवजे की मांग

6 नवंबर की किसान महा रैली एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन

जगदलपुर दरभा जनपद पंचायत के सदस्य राजू सोढ़ी ने इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने 6 नवंबर को प्रस्तावित किसान महारैली एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव का समर्थन किया है। जनपद सदस्य राजू सोढ़ी ने कहा है कि इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण अनेक ग्रामीण परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं हजारों किसानों की धान सहित अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

इसके बावजूद प्रभावित किसानों और परिवारों को अब तक अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है। राजू सोढ़ी ने कहा है कि किसान फसल बीमा, उचित मुआवजा और कर्ज माफी की मांग को लेकर लगातार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विगत दिनों भी किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। क्षेत्र के विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी किसानों की इस गंभीर समस्या को मजबूती से उठाना चाहिए। सरकार की उदासीनता के चलते किसान आर्थिक संकट और भविष्य की चिंता से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को किसानों द्वारा आयोजित महारैली एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव आंदोलन किसानों के हक और अधिकार की जायज लड़ाई है। इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए उन्होंने सभी किसान भाइयों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर किसानों की आवाज बुलंद करने की अपील की। जनपद सदस्य राजू सोढ़ी ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगें बाढ़ प्रभावित फसलों का निष्पक्ष एवं वास्तविक सर्वे कराकर नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाए। बाढ़ प्रभावित खसरों में दर्ज कृषि ऋण माफ किया जाए।आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए तथा गंभीर रूप से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 तक की विशेष राहत प्रदान की जाए। पात्र किसानों को फसल बीमा एवं कृषि बीमा की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। बस्तर जिले के लिए विशेष राहत एवं पुनर्वास पैकेज स्वीकृत किया जाए। क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर 1.20 लाख से 2.50 लाख रुपए तक आवासीय सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि 10,000 से बढ़ाकर 50,000 की जाए। पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता दी जाए तथा वीबी- जी राम जी योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए तक अतिरिक्त मजदूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए। सोढ़ी ने कहा कि किसानों की मांग कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनके जीवन, परिवार और आजीविका से जुड़ा न्याय का सवाल है। जिन किसानों ने अपनी मेहनत से अनाज पैदा किया, आज वही किसान बाढ़ की मार से आर्थिक संकट में हैं। ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों के साथ खड़ी हो और उन्हें उनका अधिकार दिलाए। श्री सोढ़ी ने कहा है कि जब तक बाढ़ पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा, कृषि ऋण माफी और सम्मानजनक राहत नहीं मिलेगी, तब तक किसानों की आवाज बुलंद होती रहेगी।

एटीएम बूथों की सुरक्षा नशेड़ी, गंजेड़ियों के हवाले

0

नशे के आदी तत्वों का आरामगाह बने जगदलपुर के एटीएम बूथ

अर्जुन झा-

जगदलपुर नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बेसहारा नशेड़ी, गंजेड़ी, भंगेड़ी लोग सम्हाल रहे हैं। लगता है बैंक प्रबंधन और पुलिस को अपनर इंतजामों की अपेक्षा इन पर कुछ ज्यादा ही भरोसा हो गया है। इससे बैंक और पुलिस विभाग को काफी सहयोग मिल रहा है। निशुल्क सुरक्षा व्यवस्था देने वाले ये नशेड़ी लोग ने अब अपना आशियाना और ठिकाना ऐसे ही एयर कंडीशंड एटीएम बूथों को बनाने लगे हैं। जगदलपुर में विभिन्न बैंकों के दर्जनों एटीएम बूथ सेंटर हैं।

बैंक प्रबंधन इन बूथों में रात्रिकालीन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लगता नशेड़ी, गंजेड़ी, भंगेड़ी लोग बैंकों के मददगार बनकर सामने आ गए हैं। एटीएम बूथों की सुरक्षा की चिंता बैंक प्रबंधन से कहीं ज्यादा ऐसे तत्वों को सताती है ऐसा लगने लगा है। ज्यादातर एटीएम बूथों पर शराब और गांजा के आदी लोग आराम फरमाते नजर आते हैं। वहीं कई बूथों को बेसहारा बुजुर्गों ने भी अपना आशियाना बना लिया है। वहां ये हालत है तो शहर के किनारे लगे ऐसे बूथों की हालत का अंदाजा आप लगा सकते हैं। बहरहाल बात चाहे जो भी हो, एटीएम बूथों की सुरक्षा तो हो रही है न! बैंक प्रबंधन बेफिक्र और पुलिस भी निश्चिंत।

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने एवं दुष्कर्म करने के आरोपी को गुण्डरदेही पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

दिनांक 29.10.2026 को थाना गुण्डरदेही में उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी संजय जायसवाल द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने बहकावे में लिया गया तथा उसे अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया।प्राप्त शिकायत पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 372/2026, धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय जायसवाल पिता भागीरथी जायसवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़वा, थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार को दिनांक 30.10.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के पेश किया गया है उक्त कार्रवाई में थाना गुण्डरदेही पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

तेलंगाना के जाहिराबाद से नाबालिग बालिका बरामद, दुष्कर्म के आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अर्जुन्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बालोद। जिले के थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तेलंगाना के जाहिराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना अर्जुन्दा में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने संदेही चन्द्रजीत यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी का लोकेशन तेलंगाना के जाहिराबाद में होना पता चला। इसके बाद थाना अर्जुन्दा की पुलिस टीम तत्काल तेलंगाना रवाना की गई, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया।पीड़िता के कथन के आधार पर मामले में दुष्कर्म से संबंधित धारा 64(2)(F), 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी चन्द्रजीत यादव (31 वर्ष), पिता भुजबल यादव, निवासी परसतराई की पतासाजी कर उसे जाहिराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया। आरोपी को दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चौहान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS