City Media - Page 462 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 462

विधायक विक्रम मंडावी की संवेदनशील पहल, लगाएंगे जनदर्शन

0
  • हर सोमवार को जनता से करेंगे भेंट मुलाकात 
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक विक्रम मंडावी भी जनदर्शन आयोजित कर रहे हैं। विधायक मंडावी ने बताया कि जनदर्शन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक विधायक कार्यालय में चलेगा।
    जनदर्शन में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे, गांवों और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की ठोस पहल करेंगे। जनदर्शन में जन सरोकार की बातें होंगी। बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर क्षेत्र में जन दर्शन का आयोजन निसंदेह मील का पत्थर साबित होगा।

 

विधायक विक्रम मंडावी ने ऐसा कदम उठाकर बड़ी ही संवेदनशीलता दिखाई है। ऐसे ही सदप्रयासों से जनता का दिल और भरोसा जीता जाता है। बस्तर संभाग में संभवतः पहली बार किसी विधायक ने ऎसी शानदार पहल की है। विधायक विक्रम मंडावी की इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और जन सुविधाएं तेजी से गांवों तक पहुंच पाएंगी। विधायक विक्रम मंडावी जमीन और जनता से जुड़ाव रखने वाले नेता माने जाते हैं। वे अपने क्षेत्र की जनता के सतत संपर्क में रहते हैं। किसी कार्यक्रम का आयोजन न हो तब भी वे गांवों में जाते हैं, लोगों का दुख दर्द सुनते हैं और यथा संभव निराकरण की पहल भी करते हैं। अपने पिछले पंच वर्षीय कार्यकाल में विधायक विक्रम मंडावी ने जनहित के बहुत सारे कार्य किए हैं। यही वजह है कि बीते विधानसभा चुनाव में बीजापुर की जनता ने उन्हें फिर से प्रतिनिधित्व सौंपा है। विधायक विक्रम मंडावी कहते हैं कि क्षेत्र के ग्रामीण ही मेरे परिवारजन हैं। उनके हर दुख दर्द में सहभागी बनना मेरा कर्तव्य है।

खिलाड़ियों में खेल भावना का होना बहुत ही जरूरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
  • विजेता- उपविजेता को किया पुरूस्कार वितरित 
    जगदलपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शतरंज संघ द्वारा जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के रविवार को आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव सिंह शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
    शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक देव ने कहा कि बस्तर में हर तरह की खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ के खेल संघ उन्हें प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहे हैं, यह खुशी की बात है। संभाग स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में पूरे बस्तर संभाग से लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शंतरज प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई।

जिसमें विजयी सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए किरण देव ने कहा कि उप विजेता एवं समस्त खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रयास करते रहें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वही समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुंटे एवं बस्तर जिला शतरंज संघ अध्यक्ष शशांक शेंडे ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, सचिव छत्तीसगढ़ शंतरज संघ हेमंत खुंटे, अध्यक्ष बस्तर जिला शतरंज संघ शशांक शेंडे, सचिव हितेश तिवारी एवं अशोक तिवारी, आलोक दुबे के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

पंचायतों की रकम दबाए बैठे पूर्व सरपंचों और सचिवों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

0
  • आठ ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच और सचिव घेरे में 
    जगदलपुर ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग नहीं करने और राशि वापस नहीं करने पर कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व) बस्तर द्वारा अनुभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों की पंचायत निधि की वसूली प्रकरण में लगातार अनुपस्थित रहने वाले आठ ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों और सचिवों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
    आरआरसी प्रकरण के तहत एसडीएम बस्तर एआर राणा द्वारा जारी आदेश में ग्राम पंचायत बाकेल की पूर्व सरपंच पर सुनीता मौर्य पर एक लाख 50 हजार रुपए, पूर्व सरपंच जयत्री बघेल पर 19 लाख 16 हजार 575 रुपए और बाकेल के पूर्व सचिव साधुराम मौर्य पर 19 लाख 16 हजार 575 रुपए वसूली हेतु शेष है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चपका के पूर्व सचिव पनकू राम से अलग-अलग वित्तीय वर्ष के 60 हजार, 83 हजार 200 और 1 लाख 47 हजार 400 रुपए, ग्राम पंचायत बनियागांव के पूर्व सरपंच बालोबाई से 1 लाख 50 हजार और पूर्व सचिव मनबोध बघेल से भी 1 लाख 50 हजार की वसूली की जानी है। ग्राम पंचायत कुम्हली के पूर्व सरपंच टीकम कश्यप से 1 लाख 50 हजार रुपए और पूर्व सचिव राजेश कश्यप से 1 लाख 50 हजार रुपए, ग्राम पंचायत इच्छापुर के पूर्व सरपंच जदूराम कुंजान से 35 हजार रुपए और ग्राम पंचायत रेटावंड के पूर्व सरपंच हरिराम बघेल से 75 हजार रुपए की वसूली शेष है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बस्तर द्वारा थाना भानपुरी को उपरोक्त पूर्व सरपंचों को 10 जुलाई की तिथि पर न्यायालय में उपस्थित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। नियत तिथि को उपस्थित नहीं होने की स्थिति में इन सरपंच सचिवों को सिविल कारागार भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक किरण देव ने पौधा वितरण केंद्र का किया लोकार्पण

0
  • हरियाली प्रचार वाहन को रवाना किया किरण देव ने 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बस्तर वन मंडल के अंतर्गत निशुल्क पौधा वितरण केंद्र का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा फीता काटकर किया गया।
    बस्तर वन मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पौधा तुंहर दुआर एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत निशुल्क पौधों का वितरण विधायक किरण देव के हाथों किया गया। साथ ही विधायक किरण देव ने हरियाली प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीसीएफ आरसी दुग्गा, डीएफओ उमेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, श्रीनिवास मिश्र, मनोहर दत्त तिवारी, रिंकू पांडे तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड का चल रहा है राहुकाल निगम चुनाव में दूर कर देंगे इसे : जावेद खान

0
  • वार्ड में न आंगनबाड़ी और पीडीएस दुकान भवन नहीं
  • मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं वार्ड के लोग
    जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपर नगर निगम के वार्ड 9 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में वर्षों से चल रहे राहुकाल के लिए भाजपा के पार्षदों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इस राहु काल को कांग्रेस आगामी निकाय चुनाव में खत्म कर देगी।
    जावेद खान ने एक बयान में वार्ड के वर्तमान पार्षद एवं पूर्व पार्षदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि शहर का हृदय स्थल कहलाने वाले, क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े और धार्मिक तथा ऐतिहासिक महत्व वाले नेताजी सुभाष वार्ड में चल रहा राहुकाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक के वार्ड पार्षदों और वर्तमान पार्षद के चलते यह स्थिति बनी है, जिसका खामियाजा वार्ड के लोग भुगत रहे हैं। वार्ड में शुरू से ही भाजपा का कब्जा रहा है। पर किसी ने भी सुभाष वार्ड की सुध नहीं ली।

 

भाजपा के नेता सुभाष वार्ड के मतदाताओं से वोट तो ले लेते हैं परंतु बदले में वार्ड वासियों को गंदी नाली, प्रदूषित चौक चौराहे देते हैं तथा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखते हैं। जावेद ने कहा यह बड़ा ही दुर्भाग्य जनक है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय राशन दुकान के लिए आज तक न तो निगम प्रशासन ने और न ही भाजपा पार्षद भवन तक का निर्माण नहीं करा पाए। राशन दुकान संचालकों को निजी भवन किराए पर लेकर इसका संचालन करना पड़ता है और समय-समय पर भवन का स्थान बदलते भी रहता है जिसके चलते वार्डवासियों को परेशानी होती है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी के लिए सुभाष वार्ड में भवन तक की व्यवस्था नहीं है।

 

भाजपा पार्षदों को वार्डवासियों के हक की मूलभूत सुविधाओं से भी सरोकार नहीं है। वे वार्डवासियों को इससे भी वंचित रखते आए हैं। सुभाष वार्ड का एक बड़ा हिस्सा राजमहल के अंतर्गत आता है। यह इलाका चारों ओर फैली गंदगी, जल भराव, कच्ची सड़क, स्ट्रीट लाइट, बिजली की समस्या से वर्षों से पीड़ित है। परंतु कोई भी भाजपाई पार्षद इन समस्याओं को दूर नहीं कर पाया। जावेद खान ने कहा है कि वर्षों से चल रहे नेताजी सुभाष वार्ड के राहुकाल को अब खत्म करने का समय आ गया है,और इस राहुकाल को खत्म करने का मन अब वार्डवासी भी बना चुके हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सुभाष वार्ड के मतदाताओं को भाजपाइयों के चंगुल से छुड़ाकर वार्डवासियों के सहयोग से सुभाष वार्ड को भाजपा मुक्त कर राहुकाल समाप्त किया जाएगा।

वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में सुनी मोदी के मन की बात, किया पौधरोपण भी

0
  • हरियाली प्रसार योजना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
    जगदलपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप रविवार को बस्तर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री कश्यप बस्तर नगर पंचायत के सदभावना भवन में मन की बात श्रवण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम का तन्मयता के साथ श्रवण किया।प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंशानुसार जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

इसके बाद मंत्री कश्यप ने नगर पंचायत बस्तर के मुख्यमार्ग में पौधरोपण कार्यक्रम में पीपल के पौधे का रोपण किया। ज्ञात हो कि वन विभाग द्वारा पूरे बस्तर वन मंडल में मुख्य मार्ग के किनारे करीब 7400 पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरियाली प्रसार योजनांतर्गत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में किसानों और ग्रामीणों को निःशुल्क पौधों का वितरण करेगा। वहीं किसानों और ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा हरियाली प्रसार योजनांतर्गत किसानों को उनके स्वयं की भूमि पर पौधरोपण के लिए सागौन, खम्हार, बांस, नीलगिरी इत्यादि प्रजातियों के पौधे निःशुल्क प्रदान किए जाते है। जिससे किसान अपने खाली पड़े टिकरा- मरहान सहित खेत के मेड़ पर भी पौधरोपण कर आय अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुनी मोदी के मन की बात

0

जगदलपुर नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 76 व 78 के भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड के पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे, कार्यक्रम के प्रभारी सुप्रियो मुखर्जी थे। इस दौरान अशोक तिवारी, रजनीश सिन्हा, संदीप सोनवानी, अजय बेसरा, भुवन बघेल, सुवर्धन, युवराज बघेल, शैलेष गोस्वामी, हेमंत राव, सोनाली भारद्वाज, उर्मिला यादव, श्रीमती सरकार, रजनी नाग, कंचन नाग, पुष्पा राव एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

सतलावंड में रही भीड़
बकावंड। मंडल भाजपा बकावंड के शक्ति केंद्र कौड़ावंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतलावंड के बूथ क्रमांक 134 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के महत्वपूर्ण कार्य क्रम मन की बात का श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही एवं बूथ अध्यक्ष जोगेश सेठिया, बूथ सचिव फूलसिंह सेठिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश सेठिया, हरिशचंद सेठिया, शीतल सेठिया, रघुनाथ बघेल, तुलाराम बघेल, मोतीराम कश्यप, खगुराम कश्यप एवं पोलिंग बूथ स्तर के समस्त भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। जितेंद्र पाणिग्रही ने प्रधानमंत्री मोदी की बातों को प्रेरक, मार्गदर्शी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

सवन्नी काे मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक पद पर छह माह की मिली संविदा नियुक्ति

0
  • रिटायरमेंट से पहले प्रदेश सरकार ने दिया तोहफा
    रायपुर छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी को छह माह के लिए प्रबंध संचालक के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। सवन्नी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे।उसके दो दिन पहले ही प्रबंध संचालक पद पर उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया गया।
    सवन्नी की सेवानिवृत्ति को देखते हुए राज्य शासन ने दो माह पूर्व ही उनसे वित्तीय अधिकार वापस लेकर बोर्ड के मुख्य अभियंता डोडवानी को दे दिया था। राज्य शासन के नियमानुसार बोर्ड में आइएएस अधिकारी को प्रबंध संचालक नियुक्त किया जाता रहा है। पहली बार अतिरिक्त संचालक को प्रबंध संचालक प्रभार दिया गया था। बताया जाता है कि भाजपा सरकार आने के बाद  सवन्नी की नियुक्ति की गई थी। भाजपा में उनके भाई भूपेंद्र सिंह सवन्नी पार्टी संगठन में हैं। माना जा रहा है कि उनके संबंधों के आधार पर उन्हें संविदा में भी इसी पद पर पदस्थ किया गया है। वे जनवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। हालांकि उसके बाद छत्तीसगढ़ संविदा नियम के अनुसार उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया भी जा सकता है।  सवन्नी बोर्ड में निरीक्षक पद से एमडी तक पहुंचे हैं। उनको दी गई पदोन्नति के संबंध में पूर्व में कई शिकायतें आई थीं, लेेकिन 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार के समय इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

राम जानकी सेवा सीमित कुसुमकसा के द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया

0

कुसुमकसा राम जानकी सेवा सीमित कुसुमकसा के द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया कुसुमकसा के बजार तलाब के किनारे एक सौ एक पौधे का रोपण किया गया सीमित के सारे सदस्य एक एक पौधे के जिमेदारी के साथ तलाब पारा के रहवासी भी पौधे को सम्हालाने की जिमेदारी हम सब निर्वाह करने की भी शपथ लिए सीमित के अधक्षय गौरी शंकर साहू जी ने सभी को शपत दिलाए सीमित के संरक्षक संतोष जैन ने बताया की स्वच्छ वातावरण और बड़ते गर्मी से बचाव के लिए हम सभी सीमित के द्वारा आज वृक्षारोपण किए है जनपद सदस्य संजय बैंस ने सीमित के सभी सदस्यों को आभार मनाते हुए सभी लोगो को बधाई दिए बैंस ने कहा की पुनीत कार्य हम धरती मां को संवारने की जिमेदारि हम सब की है आगे भी जगह देखकर आगे भी यहां पुनीत कार्य को राम जानकी के साथियों के साथ किया जाएगा इस वृहद वृक्षारोपण के इस कार्य में डाक्टर नसीम खान गांधी सिन्हा मोनू गुप्ता पप्पू साहू वीरेंद्र सिन्हा सुगरा बेगम जरीना बेगम राजा गुप्ता नितिन जैन गजेंद्र सिन्हा मयंक जैन बब्बू जेठवानी अनिल जेठवानी मोती कुचेरियां श्रीमती खेमिन निर्मलकर पुस्पजीत बैंस दीपक यादव मोनू परिहार विक्की कुचेरिया आशीष कुचेरिया चंकी जेठवानी मनीष जेठवानी कमलेश्वर सिन्हा दिनेश जैन देवराज जैन जी उपस्थित रहे

नकली नोट छापकर नक्सलियों ने बता दिया है कि उनका संबंध आतंकवादियों से है : मनीष पारख

0
  •  आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं नक्सली, भाजपा और सुरक्षा बलों ने तोड़ी कमर: पारख
    जगदलपुर भाजपा सरकार और सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों को ध्वस्त करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। भाजपा नेता मनीष पारख ने यह बात कही है। एक बयान जारी कर मनीष पारख ने कहा है कि भाजपा सरकार में बस्तर में केवल विकास की धारा बहेगी। बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। नक्सली डरे सहमे हुए और पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। विकास विरोधी नक्सली अपने मंसूबे पर कभी कामयाब नहीं होंगे। बस्तर की भोली भाली जनता नक्सलियों के खोखले और शोषण करो, राज करो की विचारधारा को समझ गई है। नक्सलियों के काले कारनामे उजागर हो रहे हैं। नक्सलियों ने केवल बस्तर को लूटने और वसूली करने का अपना अड्डा बना के रखा है। मनीष पारख ने कहा है कि नक्सली नकली नोट छापकर बस्तर और देश को आर्थिक रुप से कमजोर कर रहे थे। नक्सलियों ने नकली नोट छाप कर यहां के आदिवासियों, बस्तर के छोटे बड़े व्यापारियों को चूना लगाकर लूटने का काम किया हैं।

 

दशक भर पहले इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों का सालाना लेवी वसूली पांच सौ करोड़ रुपए है। इस वसूली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सली बस्तर का विकास कभी नहीं चाहते। उनका उद्देश्य केवल बस्तरवासियों का शोषण कर अपना पेट भरना रहा है। नक्सलियों द्वारा बनाए गए जाली नोट आज भी बाजार में घूम रहे हैं।जिसका खामियाजा बस्तर के लोगो को भुगतना पड़ सकता है। स्वयं को जनता का हितैषी बताने वाले नक्सलियों की कायराना करतूत का नतीजा है कि, नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से जगह-जगह लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से लगातार बस्तर के आम लोगों की मौत व घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।इसका ताजा उदाहरण है दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बुधवार रात क्रियाकर्म से लौट रहे भाई-बहन नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। मनीष पारख ने आगे कहा है कि भाजपा सरकार और सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों को हर मोर्चे पर मात दे रहे हैं। नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब सरकार और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को आर्थिक रुप से पंगु भी कर दिया है। नक्सलियों का नकली नोट छापना इस बात को साबित करता है कि इनका संबंध आतंकवादियों से है। सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक अभियान से नक्सली दहशत में हैं और अपनी अंतिम सांसे गिन रहे हैं। अब नक्सलियों को शहरी नेटवर्क द्वारा मिलने वाली मदद भी बंद हो गई है और नकली नोट छापने की मशीन और आवश्यक उपकरण भी पकड़ा गया है। जिससे नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। शहरी नेटवर्क से नक्सलियों को मिलने वाला रसद, कपड़े, हथियार, कारतूस, समेत सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित होकर ध्वस्त होने के कगार में पहुंच चुकी है। नक्सली ठेकेदारों, तेंदुपत्ता संग्राहकों और माइनिंग वालों से वसूली करने का काम करते हैं। छत्तीसगढ़ के बाहर प्रदेश के नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकार नक्सलवाद में भर्ती कर उनका शोषण करने का काम किया है। नक्सली मोटी रकमों की वसूली कर अपनी जेब भरते हैं और बस्तर के विकास, उन्नति और प्रगति में बाधक बनते हैं। बस्तर की जनता नक्सलियों की खोखली और लूटने की विचारधारा को समझ चुकी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS