City Media - Page 618 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 618

साय सरकार की छवि बिगाड़ रहे आरआईडीसी के एमडी

0
  • ठेकेदारों का भुगतान रोक मजदूरों को तरसा रहे हैं पाई- पाई के लिए

रायपुर छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजी आरआईडीसी) के प्रबंध निदेशक सारांश मित्तल की कार्यप्रणाली से नई नवेली भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बिना किसी ठोस वजह के ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया गया है।कहा जा रहा है कि एक राजनीतिक पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए एमडी द्वारा भुगतान लंबित रखा गया है। सीजी आरआईडीसी के अधीन सड़क निर्माण कार्य मे लगे पचासों ठेकेदारों की भुगतान राशि जो करीब 250 से 300 करोड़ की है, बिना कारण के रोके रखा गया है। ठेकेदार जब भुगतान की फरियाद लेकर पहुंचते हैं, तो एमडी के अधीनस्थ अधिकारियों का कहना होता है कि साहब अभी चुनावी कार्य देख रहे है। उससे निपटते ही इस इस मामले पर ध्यान देंगे। इस विभाग में कार्य कर रहे वरिष्ठ ठेकेदारों का कहना है कि इतना निष्ठुर अधिकारी हमने कभी नहीं देखा, जो पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने उस पार्टी की ओर झुके जा रहा है।

अब सरकार बदलने के बाद भी वह पिछली सरकार की दलाली की भरपाई हमारे माध्यम से बिल रोक कर करना चाह रहे हैं। बस्तर, सरगुजा, राजनांदगांव जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों के ठेकेदार भुगतान नहीं हो पाने के कारण अपना घरबार बेचने को विवश हो गए हैं। इन ठेकेदारों को अपने कर्मचारियों के वेतन व मजदूरों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए या तो मोटी ब्याज दर पर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ रहा है या फिर अपना घर व अन्य चल अचल संपत्ति गिरवी रखनी पड़ रही है या बेचनी पड़ रही है। ज्यादातर ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह खराब हो चली है। मगर साहब को उनकी हालत पर जरा भी तरस नहीं आ रही है। वे तो बस अपने एक ही एजेंडे पर चल रहे हैं कि ठेकेदारों को भुगतान नहीं होगा, तो उनके मजदूर और कर्मचारी राज्य की भाजपा सरकार से नफरत करने लगेंगे और उन्हें कांग्रेस को हराने का पछतावा होगा। इस तरह ये अधिकारी भाजपा सरकार को बदनाम कर कांग्रेस को उपकृत करने में लगे हुए हैं।

उभर रहा है सरकार के प्रति आक्रोश
घरबार और चल अचल संपत्ति बेचकर भी अनेक ठेकेदार अपने कर्मचारियों व मजदूरों को वेतन व मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। जिन व्यापारियों से ठेकेदारों ने सामग्री व उपकरण खरीदे हैं, उनका भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। मजदूरों में यह बात घर करने लगी है कि भाजपा से तो बेहतर कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के शासन काल में मजदूरी का भुगतान हो तो जाता था। मजदूरों में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के प्रति तीव्र असंतोष पनपने लगा है। मजदूर तो अभी से कहने लगे हैं कि अगले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

अपनी जान ही नहीं, प्रकृति के भी दुश्मन हैं सुरा प्रेमी

0
  • अहाते बंद, अब पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे शराबी
  • शराब पीकर बोतलें, पाउच को फेंक देते हैं जहां -तहां

जगदलपुर शराब पीने वाले लोग अपनी जान के दुश्मन तो होते ही हैं, अब वे प्रकृति और पर्यावरण के भी दुश्मन बन गए हैं। शराब पीने के बाद जहां -तहां फेंक दी जाने वाली बोतलों, पाउच और डिस्पोजल गिलास से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
अगर कोई कहे कि शराबी पर्यावरण के भी दुश्मन होते हैं, तो यकबयक आप यकीन नहीं करेंगे। मगर यह बात उसी तरह सौ फीसद सच है, जैसा कि सूरज पूर्व दिशा से प्रकट होता है। सूरज और शराबियों में फर्क यह है कि सूरज उजाला बिखेरता है तथा प्रकृति और पर्यावरण का पोषण करता है। इसके उलट शराबी व्यक्ति अपनी जान खतरे में डाल देता है और अपने परिवार के वर्तमान एवं भविष्य को अंधकारमय बना डालता है। अब तो शराबी अपनी जान के साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण के भी दुश्मन बन बैठे हैं। समूचे बस्तर संभाग में इन दिनों जो हालात देखने में आ रहे हैं, वे प्रकृति की विनाश लीला की ओर इंगित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही शराबियों की गतिविधियों में भी बदलाव आ गया है। जुआ, सट्टा और शराबखोरी को अनैतिक कृत्य माना जाता है। व्यक्ति चाहे कितना बड़ा भी जुआरी, सटोरिया व शराबी क्यों न हो, वह इन कृत्यों को समाज की नजरों से बचकर ही अंजाम देता है, अपनी शौक पूरी करने के लिए वह पर्दा जरूर करता है। राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सभी शराब दुकानों का शासकीयकरण कर दिया गया। शराब दुकानों के आसपास अहाते चलाने के लिए सुविधा दी गई थी। सरकार क्या बदली, शराबियों के बुरे दिन आ गए। भाजपा सरकार ने अहातों को बंद करवा दिया है। इसके चलते शराबप्रेमियों को बड़ी असुविधा हो रही है। शराब पीने के लिए उन्हें सुरक्षित ठौर तलाशने के वास्ते यहां वहां भटकना पड़ रहा है। कुछ लोग तो दुकानों से शराब खरीदते ही वहीं किसी कोने में जाकर शराब गटक लेते हैं। ऐसे जल्दबाज शराबी पूरी व्यवस्था के साथ शराब दुकान में पहुंचते हैं। जल्दी में रहने वाले ऐसे शराबी डिस्पोजल गिलास, चखना और पानी की बोतल लेकर जाते हैं। शराब दुकान के पास किसी कोने में खड़े होकर वे अपनी शौक पूरी कर लेते हैं और फिर शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास व पानी की बोतल को आसपास फेंककर रफूचक्कर हो जाते हैं। वहीं जो शौकीन लोग पूरसुकून अंदाज में पीने वाले होते हैं और जिन्हें अपनी इज्जत का थोड़ा बहुत डर रहता है, वे आसपास स्थित जंगल झाड़ियों में महफिल सजाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे ‘इज्जतदार’ शराबी भी उन्हीं साजो सामान लेकर जंगलों और झाड़ियों की शरण लेते हैं, जिस तरह के सामान लेकर जल्दबाज शराबी पहुंचते हैं। मगर उन्हीं जल्दबाज और थोड़ी कम शर्मो हया वाले शराबियों की तरह ही ऐसे ‘इज्जतदार’ शराबी भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में बराबर का योगदान देते हैं।अहाते बंद हुए, तो मदिराप्रेमी अब जंगल झाड़ियों का सहारा लेने लगे हैं। शराब पीने वाले लोग डिस्पोजल गिलासों, कांच व प्लास्टिक की बोतलों और पाउच को जहां -तहां फेंककर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक तरफ शराब की दुकान को सरकारी तो कर दिया और शराब प्रेमियों के पीने की सुविधा के लिए अहाता का निर्माण भी कराया था, परंतु वर्तमान में अहाता का संचालन बंद है। जिससे मदिरापान करने के लिए लोगों को शराब दुकान के आसपास जंगलो एवं रोड पर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शराब पीने के बाद भाई लोग शराब एवं पानी की खाली बोतलें और डिस्पोजल गिलास को वहीं पर छोड़ देते हैं। इन कांच और पलास्टिक की बोतलों और ट्रेटा पैक पाउचों कि वजह से पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। यह चीजें लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह हैं। एक ओर तो सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का दम भरती है, तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह के कृत्यों को प्रोत्साहित कर पर्यावरण की लुटिया ही डुबो रही है। शासन प्रशासन अगर शराब दुकान के पास बने इन अहातों को पुनः शुरू करवा देते हैं, तो इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा ही, साथ ही आसपास की सफाई में इजाफा होगा और पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। यह विडंबना ही है कि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली शराब दुकानों का ही तिरस्कार किया जा रहा है।

अहाते से मिलेगा रोजगार
अब देखना होगा कि जो पुरानी सरकार नहीं कर पाई उसे नई सरकार कर पाती है या नहीं? लोगों का कहना है कि शराब दुकानों के आसपास चखना सेंटर और अहाते चलाने की अनुमति बेरोजगार युवाओं को दी जानी चाहिए। इसके एवज में सरकार चाहे तो शुल्क भी ले सकती है। इससे शासन के राजस्व में वृद्धि ही होगी।

नमन अभियान को सफल बनाने जन सहयोग की अपील

0
  • नववर्ष पर स्वच्छता कर्मियों का किया जाएगा अभिनंदन
  • जगदलपुर। शहर की लगातार सफाई के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने वाली स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का नववर्ष पर सम्मान किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम जगदलपुर ने नमन अभियान शुरू किया है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों और विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों से सहयोग मांगा गया है।
    नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी की अध्यक्षता में आज विभिन्न सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए चलाए जा रहे नमन अभियान के संबंध में चर्चा की गई। नगर निगम ने आम नागरिकों के माध्यम सफाई दीदियों तथा सफाई मित्रों के सम्मान के लिए की गई पहल की सराहना करते हुए सभी संगठनों से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान बस्तर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, रोटरी क्लब, संजय बाज़ार व्यापारी संघ, मेन रोड व्यापारी संघ, आंध्र समाज, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर उपस्थित थे।

मानपुर चौक में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दो घायल

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक में स्कूटी जबरदस्त टक्कर दो युवक हुए घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 19 BJ 8111 ने कुसुमकसा तरफ से आ रही स्कूटी को टक्कर मारी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए स्कुटी सवार में एक दूर युवक फेका गया वही दूसरा युवक गाड़ी में दब गया । दोनों युवक घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो युवक दल्ली राजहरा के रहने वाले है। पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायल युवको को चिखलाकसा सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर किया गया। घायल युवक का नाम राहुल साहनी निवासी वार्ड क्रमांक 21,दूसरे युवक का नाम विक्की राव वही राहुल साहनी का पैर का हड्डी टूटा है तो वही विक्की राव की हालत नाजुक बनी हुई । मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे कार्यवाही कर रही है ।

कांग्रेस की नागपुर रैली में भाग लेंगे हजारों कार्यकर्ता

0
  •  स्थापना दिवस पर होगा चुनाव प्रचार का शंखनाद
    जगदलपुर कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में आयोजित होने वाली रैली में बस्तर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने यहां कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा नागपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के जरिए कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का शंखनाद भी करेगी। स्‍थापना द‍िवस पर आयोज‍ित होने वाली रैली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इसमें 10 लाख से ज्‍यादा लोगों के श‍िरकत करने की संभावना है।छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष सहित हज़ारों कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने नागपुर पंहुचेंगे। शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि नागपुर में आयोजित यह रैली राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगा। यह रैली बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमले के विरोध में आम जनता की प्रबल आवाज बनेगी। कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना के समय 1885 से ही जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती आई है। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी और देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जन समस्याओं को लेकर मुखर रही है। आगे भी जनता की आवाज बनी रहेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में बदलाव को लेकर हम तैयार हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, राजेश राय, अवधेश झा, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, शादाब अहमद, सलीम जाफर अली, विजेंद्र ठाकुर व अन्य मौजूद थे।

हत्या, आगजनी आईईडी विस्फोट में शामिल नक्सली धराया

0
  •  असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल था आरोपी
  • मुरहापदर में मोबाईल टॉवर को विस्फोट से उड़ाया था

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले की पुलिस ने एक ऐसे नक्सली को गिरफ्तार किया है, जो हत्या, आगजनी, आईईडी विस्फोट जैसी जघन्य वारदातों में लिप्त रहा है। पकड़ा गया नक्सली एक सहायक उप निरीक्षक की हत्या, मोबाईल टॉवर उड़ाने व अन्य घटनाओं में नामजद आरोपी है।
नारायणपुर जिला पुलिस द्वारा सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगजनी, आईईडी विस्फोट और हत्या की घटनाओं में शामिल नक्सल सहयोगी पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस बल द्वारा एक संदेही को सोनपुर क्षेत्र में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम निवासी गाड़ावाही बताया और खुद को नक्सल सहयोगी के रूप में कार्य करना स्वीकार किया। पूछताछ करने पर गुड्डू सलाम ने बताया कि 16 मार्च 2023 को उसने माओवादियों के साथ मिलकर ग्राम मुरहापदर में मोबाईल टॉवर में आगजनी एवं कुंदला- सोनपुर मार्ग पर पेड़ काटकर आवागमन अवरूद्ध करने की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा मार्च 2022 में ढोढरीबेड़ा नाला के पास सुरक्षा बल पर फायरिंग और आईईडी विस्फोट को भी नक्सलियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस घटना में आईटीबीपी के एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे। इन दोनों घटनाओं को लेकर सोनपुर थाने में अलग – अलग अपराध पंजीबद्व किए गए हैं। आरोपी के कब्जे से नक्सल बैनर एवं पर्चा बरामद हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी गुड्डू सलाम उर्फ रैनू सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

मंडी बोर्ड में अब भी कायम है कांग्रेसी ठेकेदारों का दबदबा

0
  • कांग्रेसी मानसिकता वाले ठेकेदारों को नियम विरुद्ध दिए जा रहे निर्माण कार्यों के ठेके

रायपुर राज्य में सरकार बदल चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड के अधिकारियों के कामकाज का ढर्रा नहीं बदल सका है। वे अभी भी कांग्रेसी मानसिकता वाले अपात्र ठेकेदारों को भी निर्माण कार्यों के ठेके देने में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इससे लगता है कि अधिकारी कांग्रेस शासन काल की दबाव वाली राजनीति से अब तक उबर नहीं पाए हैं।
मंडी बोर्ड की तकनीकी शाखा के वरिष्ठ अधिकारी अभी भी कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हैं। तकनीकी शाखा मंडी बोर्ड की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इस शाखा पर अहम निर्माण कार्यों को अंजाम देने का दायित्व रहता है। कृषि उपज मंडियों में सड़क, प्लेटफार्म, शेड, भवन आदि बनवाने का जिम्मा मंडी बोर्ड की तकनीकी शाखा के अधिकारियों पर होता है। कांग्रेस शासन काल के दौरान तकनीकी शाखा के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कांग्रेस से जुड़े और कांग्रेसी विचारधारा वाले ठेकेदारों को निर्माण कार्यों के ठेके दे दिए जाते रहे हैं। ये ठेकेदार संबंधित कार्य को कराने के लिए पात्र नहीं हों तब भी नियमों को शिथिल कर उन्हें ठेके देने का खेल चलता रहा है। ऐसा करके अधिकारी ने शासन को जमकर चूना लगाया है। सूत्र बताते हैं कि तकनीकी शाखा के अधीक्षण यंत्री कांग्रेस शासनकाल में पूरे पांच साल तक ऐसे कृत्य को अंजाम देते रहे हैं। उनकी यह कारगुजारी सरकार बदलते ही सामने आने लगी है। पता चला है कि अधीक्षण यंत्री से मिलीभगत करके कुछ अपात्र कांग्रेसी ठेकेदारों को भी पात्र घोषित कर करोड़ों के ठेके दे दिए गए हैं। अब सरकार बदलने के बाद पीड़ित पात्र ठेकेदारों द्वारा इसकी मय सबूत लिखित शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के आरंग में विधानसभा के समीप धनेली से धनसूली तक 3 किमी लंबी सड़क का निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत से कराने हेतु निविदा निकली थी। इस निविदा से कई ठेकेदारों को महज इसलिए बाहर कर दिया गया कि वे गैर कांग्रेसी और ईमानदार हैं। ये ठेकेदार मंडी बोर्ड के सभी मापदंडों खरे उतरते हैं। निर्माण कार्यों का उनके पास खासा तजुर्बा भी है। ऐसे योग्य ठेकेदारों को बेतुके कारण बताकर निविदा से बाहर करके अपात्र ठेकेदार के नाम से आनन फानन में कार्य स्वीकृत कर दिया गया। कहा जा रहा है ऐसे ठेकेदार को कार्य देने में मंडी बोर्ड के सभी नियमो को शिथिल कर दिया गया है।

भाजपा में अब छिड़ गई है मलाई की लड़ाई : दीपक बैज

0
  • गुटबाजी के कारण मंत्रियों को विभाग बंटवारा नहीं
  •  मलाईदार विभागों के लिए जूतम पैजार के बने हालात

रायपुर/ जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुए कहा है कि मलाईदार विभागों के लिए भाजपा में जूतम पैजार की नौबत आ गई है। इसीलिए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
दीपक बैज ने कहा कि मलाईदार विभाग के लिए नीचे से एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही हैं। इसी कारण मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे में दिक्कत हो रही है। हर मंत्री चाहता है कि उसे मालदार और मलाईदार विभाग मिले। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। वे असहाय से हो गए हैं। अब तो ये भी तय किया गया है संगठन के एक व्यक्ति को हर मंत्री के साथ रखा जाएगा। लगता है भाजपा को अपनी सरकार के मंत्रियों पर भरोसा नहीं है। मंत्रियों पर नजर रखने के लिए ही वह ऐसा अलोकतांत्रिक कदम उठाने जा रही है। श्री बैज ने कहा कि सारे मंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि होते हैं। संगठन के आदमी को मंत्री के साथ लगाना सीधे- सीधे संविधानेत्तर कदम है। पीसीसी चीफ एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि नए साल से अगले 5 साल तक मुफ्त राशन की घोषणा कोई नई व्यवस्था नहीं है। मुफ्त राशन योजना भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय से ही चली आ रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुफ्त राशन देने का काम कर रही थी। भाजपा अब कांग्रेस सरकार की योजना को ही बढ़ा रही है। केंद्र सरकार के मुफ्त राशन के अतरिक्त कांग्रेस सरकार 5 किलो राशन देती थी। भाजपा सरकार 5 किलो चावल का नुकसान कर रही है। दीपक बैज ने कहा है कि अब सीएम बताएं कि केंद्र सरकार से अतिरिक्त राशन 5 किलो देगी कि नहीं?

भाजपा में अब छिड़ गई है मलाई की लड़ाई : दीपक बैज

0
  • गुटबाजी के कारण मंत्रियों को विभाग बंटवारा नहीं
  •  मलाईदार विभागों के लिए जूतम पैजार के बने हाला

रायपुर/ जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुए कहा है कि मलाईदार विभागों के लिए भाजपा में जूतम पैजार की नौबत आ गई है। इसीलिए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि मलाईदार विभाग के लिए नीचे से एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही हैं। इसी कारण मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे में दिक्कत हो रही है। हर मंत्री चाहता है कि उसे मालदार और मलाईदार विभाग मिले। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अपने विवेक से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। वे असहाय से हो गए हैं। अब तो ये भी तय किया गया |

 

विकास खंड डौंडी विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन

0

डौंडी  विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खण्ड डौंडी  के ग्राम पंचायत मरकाटोला से प्रातः 10 बजे विकसित भारत संकल्प रथ का पूजा अर्चना सरपंच  मति शेष कौड़ओ जनपद सदस्य श्रीमतिनिर्मला कौड़ो, ग्रामीण जन, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी डी मंडले, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी पाड़ें, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपेश राते एवं जनपद पंचायत डौंडी  के समस्त अधिकारी कर्मचारी, एवं सभीविभाग के अधिकारीगण के द्वारा किया गया जिसके पश्चात्, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी डी मंडले द्वारा स्वच्छता सपथ दिलाया गया तथा ओ डी एफ प्लस मॉडल ग्राम हेतु सरपंच ग्राम पंचायत को अभिनंदन पत्र एवं 100% डिजिटल हेतु प्रमाण पत्र जनपद सदस्य के द्वारा प्रदान किया गया|

मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत प्रधान मंत्री आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, केसी सी किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमत्री बीमा योजना , महिला बाल विकास विभाग के हितग्राही, कृषि विभाग आदि विभाग के लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा स्वयम उद्बोधन कर अपनी कहानी आम नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया, उसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा दोपहर 2 बजे से ग्राम पंचायत गुदुम में पहुंचा रथ का स्वागत सरपंच श्री मति यामिनी कोसमा, पंचगण एवं ग्रामीण जनों के द्वारा किया गया तथा ओ डी एफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत हेतु अभिनंदन पत्र, एवं 100%डिजिटल हेतु सरपंच यामिनी कोशमा को प्रदान किया गया तथा ग्रामीण के लाभांवित हितग्राहियों द्वारा मोर कहानी मोर जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के द्वारा प्रदान किया गया जिसमे ग्राम पंचायत मरका टोला, ग्राम पंचायत गुदुम के ग्रामीण जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|

MOST POPULAR

HOT NEWS